भारतीयों के लिए वियतनाम वीजा ऑन अराइवल- Vietnam Visa On Arrival For Indians In Hindi

Rate this post

Vietnam Visa On Arrival In Hindi, वियतनाम वीजा ऑन अराइवल : वियतनाम एक ऐसा देश है जिसको जिसे आधिकारिक तौर पर सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम के रूप में जाना जाता है। इस देश की राजधानी नोई को स्थापत्य शैली और युगों के मिश्रण की वजह से काफी प्रसिद्ध है। यह देश दुनिया के सबसे खास पर्यटन देशों में से एक है और भारत से भी कई यात्रियों का समूह इस देश की यात्रा करने के लिए जाता है। जो भी भारतीय इस देश की यात्रा करना चाहते हैं तो वो इस देश में जाने के लिए वीजा ऑन अराइवल प्रक्रिया से वीजा प्राप्त कर सकते हैं। वियतनाम वीजा ऑन अराइवल सुविधा का लाभ आप कैसे उठा सकते हैं इसकी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े –

  1. वियतनाम वीजा ऑन अराइवल (VOA)- Vietnam Visa On Arrival For Indians In Hindi
  2. वियतनाम वीजा ऑन अराइवल के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें- How To Apply For A Vietnam Visa On Arrival Online For Indians In Hindi
  3. वियतनाम वीजा ऑन अराइवल फीस- Vietnam Visa On Arrival Fees For Indians In Hindi

1. वियतनाम वीजा ऑन अराइवल (VOA)- Vietnam Visa On Arrival For Indians In Hindi

वियतनाम वीजा ऑन अराइवल (VOA)- Vietnam Visa On Arrival For Indians In Hindi

वियतनामी अधिकारियों द्वारा दिए जाने वाले वियतनाम वीजा ऑन अराइवल सुविधा को प्राप्त करने का एक ऑनलाइन तरीका भी है, जो किसी भी यात्री को इस देश में प्रवेश करने की अनुमति प्रदान करता है। यहां हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि वियतनाम जाने के बाद आप वीजा ऑन अराइवल की सुविधा का फायदा उठाकर वीजा कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

और पढ़े: 50 देशों में वीजा ऑन अराइवल प्राप्त कर सकते है भारतीय 

2. वियतनाम वीजा ऑन अराइवल के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें- How To Apply For A Vietnam Visa On Arrival Online For Indians In Hindi

  • वियतनाम वीजा ऑन अराइवल की सुविधा का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले भारतीय आवेदक को वीजा आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा जिसमें हवाई अड्डे के आगमन की तारीख, आवेदक का नाम और जिस एयरपोर्ट पर उतरना है उसकी जानकारी भरने की जरूरत है।
  • आवेदन फॉर्म को भरने के बाद आवेदक को वीज़ा सर्विसिंग फीस का पेमेंट करना होगा।
  • अगर एक आवेदन फॉर्म और फीस जमा हो जाती है तो वियतनाम आव्रजन विभाग द्वारा जारी किया गया वियतनाम वीजा अप्रूवल लेटर आपको ईमेल के माध्यम भेज दिया जायेगा। अप्रूवल लेटर का एक प्रिंट आउट निकाल लें।
  • अप्रूवल लेटर का प्रिंट आउट, (4 सेमी X 6 सेमी) के दो पासपोर्ट आकार के फोटो,  सरकार की मोहर के साथ पासपोर्ट और अन्य डॉक्यूमेंट अपने साथ अराइवल के समय लाना जरुरी है।
  • वियतनाम पहुंचने के बाद आवेदक को आव्रजन कार्यालय ( Immigration Office) में वीजा अप्रूवल लेटर दिखाना होगा।
  • वियतनाम वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के अलावा आप ट्रैवल एजेंट या वीएफएस ग्लोबल जैसे ऑनलाइन वीजा प्रोसेसर के माध्यम से या वियतनाम के निकटतम दूतावास में जाकर आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आपको यह भी बता दें कि वीजा आवेदन किए जाने के आधार पर वीजा फीस में परिवर्तन हो सकता है।

3. वियतनाम वीजा ऑन अराइवल फीस- Vietnam Visa On Arrival Fees For Indians In Hindi

वियतनाम वीजा ऑन अराइवल फीस- Vietnam Visa On Arrival Fees For Indians In Hindi

वियतनाम वीजा प्राप्त करने के लिए आवेदकों द्वारा भुगतान की गई फीस में अप्रूवल फीस और स्टम्पिंग फीस भी शामिल है। वियतनाम वीजा ऑन अराइवल फीस की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

                                              वीज़ा नॉर्मल प्रोसेसिंग      1 दिन              4 घंटे              स्टैम्पिंग शुल्क

सिंगल एंट्री (1 महीना)                 17 डॉलर                10 डॉलर            20 डॉलर               25 डॉलर

सिंगल एंट्री (3 महीने)                 25 डॉलर                 10 डॉलर            20 डॉलर               25 डॉलर

मल्टीपल एंट्री (1 महीना)             20 डॉलर                 10 डॉलर            20 डॉलर               25 डॉलर

मल्टीपल एंट्री (3 महीने)             65 डॉलर                  10 डॉलर           20 डॉलर                25 डॉलर

इस आर्टिकल में आपने भारतीयों के लिए वियतनाम वीजा ऑन अराइवल की प्रोसेस को जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

Leave a Comment