इंडोनेशिया वीजा फॉर इंडियन – Indonesia Visa On Arrival For Indians In Hindi

3/5 - (2 votes)

Indonesia Visa On Arrival In Hindi,: इंडोनेशिया वीजा ऑन अराइवल यह टॉपिक उन पर्यटकों और यात्रियों के लिए बेहद जरूरी है जो इंडोनेशिया घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं। इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जो भारतीय और प्रशांत महासागरों के बीच स्थित है। यह देश दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप देश है जो जमीन के हिसाब से 14 वां सबसे बड़ा और संयुक्त समुद्र और भूमि क्षेत्र में 7 वां सबसे बड़ा द्वीप है। इंडोनेशिया में जंगल के विशाल क्षेत्र हैं और यह अपनी जैव विविधता में समृद्ध है। इसके साथ ही इस देश में तेल और प्राकृतिक गैस, सोना, टिन और तांबे जैसे प्रचुर प्राकृतिक संसाधन भरपूर मात्र में हैं। इंडोनेशिया प्राकृतिक सुंदरता और यहां के कुछ खास आकर्षणों की वजह से दुनिया भर के लोग अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार इस देश की यात्रा करना चाहते हैं।

यह देश एक बहुत बड़ा पर्यटन द्वीप है जिसके 8 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल शामिल हैं और 19 अन्य अस्थायी सूची में हैं। अब बात यह आती है कि अगर आप एक भारतीय हैं और आपको इंडोनेशिया पहुंचने के लिए वीजा बनवाने के लिए क्या करना होगा। वीजा प्राप्त करने के लिए भारतीयों  के लिए यह देश वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी देता है।

इस आर्टिकल में हम आपको इंडोनेशिया वीजा ऑन अराइवल से जुड़ी सारी जानकारी देने जा रहे हैं।

  1. इंडोनेशिया वीजा ऑन अराइवल के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट- Requirements For Indonesia Visa On Arrival In Hindi
  2. इंडोनेशिया वीजा ऑन अराइवल फीस – Indonesia Visa Fee In Indian Rupees in Hindi
  3. आगमन पर इंडोनेशिया वीजा प्राप्त करने की प्रक्रिया (वीओए)- Procedure Of Availing Indonesia Visa On Arrival (VOA) In Hindi
  4. इंडोनेशिया यात्री आगमन कार्ड – Indonesia Passenger Arrival Card Kya Hai In Hindi
  5. इंडोनेशिया वीजा ऑन अराइवल प्रक्रिया – Procedure Of Availing Indonesia Visa On Arrival (VOA) In Hindi
  6. इंडोनेशियाई दूतावास और भारत में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय- Bharat Me Indonesian Embassy Kaha Par Hai In Hindi
  7. इंडोनेशिया वीजा के आगमन पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – FAQS On Indonesia Visa On Arrival In Hindi

1. इंडोनेशिया वीजा ऑन अराइवल के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट- Requirements For Indonesia Visa On Arrival In Hindi

अगर आप इंडोनेशिया पहुंचने पर वीजा ऑन अराइवल का लाभ उठाने के लिए कुछ आवश्यकताओं को पूरा करना होगा जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इंडोनेशिया के लिए वीजा प्राप्त करने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज देने होंगे जो वीजा प्राप्त करने के लिए जरुरी हैं।

जो भी भारतीय इंडोनेशिया जाना चाहते है उनके पासपोर्ट की वैधता आगमन की तिथि से कम से कम 6 महीने तक की होना चाहिए।

  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • आपके पासपोर्ट में कम से कम दो खाली पेज होना चाहिए।
  • अपनी इंडोनेशिया से वापसी की टिकट।
  • अपने प्रवास के दौरान पर्याप्त धनराशि का प्रमाण।
  • आवास का प्रमाण।

2. इंडोनेशिया वीजा ऑन अराइवल फीस – Indonesia Visa Fee In Indian Rupees in Hindi

भारतीय पर्यटकों और यात्रियों को आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद वीजा ऑन अराइवल (वीओए) सुविधा का लाभ उठाने के लिए लिया वीजा फीस जमा करनी पड़ती है जो अधिकारियों को देना होती है। भारत के नागरिकों को इंडोनशिया वीजा ऑन अराइवल की फीस के रूप में 35 अमेरिकी डॉलर देने होते हैं जो भारतीय मुद्रा में 2490 रूपये के बराबर हैं।

3. आगमन पर इंडोनेशिया वीजा प्राप्त करने की प्रक्रिया (वीओए)- Procedure Of Availing Indonesia Visa On Arrival (VOA) In Hindi

वीजा ऑन अराइवल भारतीय नागरिकों के लिए इंडोनेशियाई वीजा प्राप्त करने के लिए एक सबसे सरल तरीका है। इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी हमने नीचे दी है जो इंडोनेशिया की यात्रा करने और वीओए की सुविधा प्राप्त करने का इरादा रखने वाले लोगों के लिए बहुत काम आएगी।

4. इंडोनेशिया यात्री आगमन कार्ड – Indonesia Passenger Arrival Card Kya Hai In Hindi

अगर आप एक भारतीय नागरिक हैं और इंडोनेशिया की यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि भारत के नागरिकों को उड़ान में यात्री आगमन कार्ड प्रदान किया जाता है। अगर आपको अपनी यात्रा के दौरान अगर यात्री आगमन कार्ड नहीं मिलता तो इसको इसे इंडोनेशिया हवाई अड्डे पर अराइवल एरिया से प्राप्त कर सकते हैं।

5. इंडोनेशिया वीजा ऑन अराइवल प्रक्रिया – Procedure Of Availing Indonesia Visa On Arrival (VOA) In Hindi

इंडोनेशिया वीजा ऑन अराइवल प्रक्रिया - Procedure Of Availing Indonesia Visa On Arrival (VOA) In Hindi

अराइवल कार्ड प्राप्त करने के बाद आपको कस्टम्स पासपोर्ट कंट्रोल से गुजरने से पहले इस कार्ड को अच्छी तरह से भरना होगा। अगर आपका कार्ड कस्टम्स पासपोर्ट कंट्रोल से पास हो जाता है तो इसके बाद आपको अपना सामन उठाना होगा और इसके बाद कस्टम्स और बायो सिक्यूरिटी जांच के माध्यम से आगे बढ़ना होगा। इसके बाद काउंटर पर जाने के बाद आपको 35 अमेरिकी डॉलर (2490 रूपये ) का अपेक्षित शुल्क का भुगतान करना होगा।

जब आप एक बार भुगतान कर देंगे तो अधिकारी आपके पासपोर्ट पर एक प्रवेश टिकट प्रदान करेंगे इसके बाद आपको काउंटरफिल वीजा प्राप्त करने के लिए दूसरे काउंटर पर जाना होगा। इसके बाद वीजा प्राप्त करने के आखिरी कदम के रूप में आपको आप्रवासन चेकपॉइंट के माध्यम से जाना और इंडोनेशिया में ऑफिसियल एंट्री प्राप्त करना है।

जो भी भारतीय नागरिक इंडोनेशिया में 60 दिनों की अवधि से ज्यादा रहना चाहता है उसको इसके लिए एक अलग तरह के वीजा के लिए आवेदन करना होगा क्योंकि इंडोनेशिया वीजा ऑन अराइवल (वीओए) सिर्फ 30 दिनों की अवधि के लिए वैध है। हालांकि आप इसे अन्य 30 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है, लेकिन देश में यात्रा करने से पहले एक अलग तरह से वीजा के लिए आवेदन करना आपके लिए सुरक्षित रहेगा, क्योंकि इंडोनेशिया वीजा ऑन अराइवल को बाद में अन्य किस तरह के वीजा में परिवर्तित नहीं करता।

और पढ़े: मलेशिया वीजा की जानकारी 

6. इंडोनेशियाई दूतावास और भारत में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय- Bharat Me Indonesian Embassy Kaha Par Hai In Hindi

इंडोनेशिया का दूतावास भारत में राष्ट्रीय राजधानी यानी नई दिल्ली में स्थित है। आप नीचे दिए गए पते, आधिकारिक वेबसाइट, दूतावास और विदेशियों के क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के नंबर से संपर्क कर सकते हैं।

इंडोनेशिया गणराज्य के दूतावास,

दिल्ली 50-ए, कौटिल्य मार्ग चाणक्यपुरी नई दिल्ली 110021

www.kemlu.go.id/newdelhi

011-26118642 / 43/44/45/46

विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय,

दिल्ली पूर्व ब्लॉक आठवीं स्तर II सेक्टर -1 आर.के.पुरम

नई दिल्ली 110066

www.immigrationindia.nic.in

011-26711443 / 26171944/26171944/142/302/141

7. इंडोनेशिया वीजा के आगमन पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – FAQS On Indonesia Visa On Arrival In Hindi

7.1 भारतीय भारत के नागरिकों को इंडोनेशियाई ऑन अराइवल प्राप्त करने के लिए कितनी फीस देना होगी – Visa On Arrival Prapt Karne Ke Liye Kitni Fees Dena Hogi In Hindi

भारतीय नागरिकों को इंडोनेशियाई वीजा का लाभ उठाने के लिए 35 अमेरिकी डॉलर या लगभग 2490 रुपये फीस के रूप में देना पड़ता है।

7.2 क्या वीजा ऑन अराइवल प्राप्त करके किसी भी बंदरगाह के माध्यम से इंडोनेशिया में प्रवेश कर सकते हैं – Kya Visa On Arrival Lene Ke Bad Kisi Bandergarh Se  Indonesia Me Pravesh Kar Skte Hain In Hindi?

हां, आप वीजा ऑन अराइवल (वीओए) का लाभ उठकर किसी भी बंदरगाह से इंडोनेशिया में प्रवेश कर सकते हैं। लेकिन आपको इससे संबंधित सभी दस्तावेज अपने पास रखने होंगे।

7.3 क्या वीजा ऑन अराइवल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं – Kya Indonesia Visa On Arrival Ke Liye Online Avedan Kar Skte Hain In Hindi

नहीं, ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा अब तक व्यक्तियों को प्रदान नहीं की जा रही है।

7.4 मेरे पासपोर्ट की वैधता अवधि 6 महीने से कम है तो क्या मैं इंडोनेशिया में प्रवेश कर सकता हूँ – Mere Passport Ki Validity 6 Mahine Se Kam Hai Toh Kya Me Indonesia Me Pravesh Kar Skta Hoon In Hindi?

नहीं, यदि पासपोर्ट पर वैधता अवधि छह महीने से कम है तो आप वीजा ऑन अराइवल सुविधा लेने के योग्य नहीं हैं।

और पढ़े:

Leave a Comment