बड़कोट के प्रमुख पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी – Best Tourist Attractions In Barkot Tourism In Hindi

3.5/5 - (4 votes)

Best Places To Visit In Barkot In Hindi : बड़कोट पर्यटन स्थल भारत के उत्तराखंड राज्य के काशी जिले में यमुना नदी के तट पर स्थित हैं। बड़कोट की यात्रा उत्तराखंड में घूमने वाली सबसे अच्छी जगहों में शामिल हैं और समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1220 मीटर हैं। हिन्दू धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा के दौरान पर्यटकों के लिए बड़कोट एक प्रमुख पड़ाव के रूप में जाना जाता हैं।

हिमालय की चोटी के दृश्य के साथ बंदरपूंछ चोटी का नजारा पर्यटकों को मोहित करता है। इसके अलावा बड़कोट पर्यटन स्थल साहसिक गतिविधियां जैसे ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, भ्रमण करने और जंगली पक्षियों को देखने वालो को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यदि आप बड़कोट और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. बड़कोट से यमुनोत्री धाम की दूरी – Distance From Barkot To Yamunotri In Hindi

बड़कोट से यमुनोत्री धाम की दूरी
Image Credit: Sumitra Chamoli

बड़कोट से यमुनोत्री धाम की दूरी लगभग 46 किलोमीटर है।

2. बड़कोट के प्रमुख पर्यटन और आकर्षण स्थल – Best Places To Visit In Barkot In Hindi

बड़कोट की यात्रा के दौरान आप यहाँ के आकर्षित, दर्शनीय और प्राकृतिक स्थानों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहाँ के पर्यटन स्थल आपकी बड़कोट यात्रा को ओर अधिक यादगार बना देंगे।

2.1 बड़कोट का प्रसिद्ध मंदिर यमुनोत्री मंदिर – Yamunotri Temple Barkot Famous Temple In Hindi

 बड़कोट का प्रसिद्ध मंदिर यमुनोत्री मंदिर

बड़कोट का धार्मिक पर्यटन स्थल यमुनोत्री धाम पर्यटकों के बीच बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं। युमनोत्री को चार धामों में से एक माना जाता है। युमनोत्री धाम जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से नवम्वर के बीच का माना जाता हैं। बता दें कि यमुनोत्री मंदिर का निर्माण टिहरी गढ़वाल के महाराजा प्रताप शाह ने करबाया था। बड़कोट से युमनोत्री धाम की दूरी लगभग 46 किलोमीटर हैं।

और पढ़े: यमुनोत्री धाम की यात्रा और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल की जानकरी

2.2  बड़कोट का पर्यटन स्थल सूर्य कुंड – Barkot Ka Paryatan Sthal Surya Kund In Hindi

बड़कोट का पर्यटन स्थल सूर्य कुंड

बड़कोट का मशहूर पर्यटन स्थल सूर्यकुंड पर्यटकों द्वारा घूमे जाने वाले प्रमुख स्थानों में से एक हैं। गर्म पानी का यह आश्चर्यजनक कुण्ड पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ हैं। माना जाता है कि इस कुण्ड का पानी इतना गर्म रहता है कि इसमें आलू को गर्म करके खाया जा सकता हैं। सूर्यकुंड के पानी का तापमान 1900F होता हैं।

2.3  बड़कोट में घूमने की अच्छी जगह हनुमान चट्टी – Barkot Me Ghumne Ki Achi Jagah Hanuman Chatti In Hindi

बड़कोट में घूमने की अच्छी जगह हनुमान चट्टी

बड़कोट यात्रा में घूमने वाली जगह हनुमान चट्टी पर्यटकों को बहुत अधिक रास आती है। हनुमान चट्टी को यमुनोत्री और डोडी ताल के बीच ट्रेकिंग के लिए जाना जाता हैं। बता दें की यमुनोत्री और हनुमान चट्टी के बीच की दूरी लगभग 13 किमी हैं और इस सफ़र को पैदल या घोड़ों के माध्यम से तय किया जा सकता हैं। हनुमान चट्टी को गंगा और यमुना नदी का संगम स्थल भी माना जाता हैं।

2.4 बड़कोट का आकर्षण स्थल वर्डे कैंप – Barkot Ka Aakarshan Sthal Verde Camp In Hindi

 बड़कोट का आकर्षण स्थल वर्डे कैंप

वर्डे कैंप बड़कोट के प्रमुख आकर्षण में शामिल हैं और इस स्थान को साहसिक गतिविधियों के लिए जाना जाता हैं। वर्डे केम्प में पर्यटक अपने परिवार और दोस्तों के साथ शानदार पिकनिक और यहाँ की दिलचस्प गतिवधियों का हिस्सा बनने के लिए भारी संख्या में आते हैं।

2.5  बड़कोट में ट्रैकिंग के फेमस जगह जानकी चट्टी – Barkot Me Trekking Ke Famous Jagha Janki Chatti In Hindi

बड़कोट में ट्रैकिंग के फेमस जगह जानकी चट्टी

बड़कोट में साहसिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध जानकी चट्टी युमनोत्री धाम से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। जानकी चट्टी युमनोत्री जाने वाले ट्रैक पर मध्य बिंदु के लिए जाना जाता हैं। जानकी चट्टी पर रुखकर पर्यटक थर्मल स्प्रिंग्स का आनंद लेते है जोकि जानकी चट्टी में बहुत अधिक लोकप्रिय हैं।

2.6 बड़कोट का दर्शनीय स्थल चंबा – Barkot Ka Darshaniya Sthal Chamba In Hindi

बड़कोट का दर्शनीय स्थल चंबा

बड़कोट की प्रसिद्ध चंबा एक शानदार ग्रीष्मकालीन रिट्रीट के रूप में जानी जाती है। पर्यटक एक दिन की शानदार यात्रा के दौरान बंदरपूंच चोटी और बर्फ से ढंकी आकर्षित पर्वत श्रृंखलाओं का नजारा देख सकते हैं।

और पढ़े: कानातल के प्रमुख पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी

2.7 बड़कोट के धार्मिक स्थल दिव्य शिला – Barkot Ke Dharmik Sthal Divya Shila In Hindi

बड़कोटकी प्रसिद्ध दिव्य शिला यमुनोत्री आने वाले पर्यटकों के लिए बेहद ही खास हैं। यमुनोत्री मंदिर में प्रवेश करने से पहले दिव्य शिला की पूजा की जाती हैं। बता दें कि दिव्य शिला एक पत्थर का स्तंभ हैं।

2.8 बड़कोट में घूमने लायक जगह लाखामंडल – Barkot Me Ghumne Layak Jagah Lakhamandal In Hindi

बड़कोट के प्रमुख दर्शनीय स्थानों में शामिल लाखामंडल एक पुरातात्विक महत्व का स्थान है। लाखामंडल भगवान शिव, भगवान परशुराम और पाँच पांडवों के मंदिर के रूप में जाना जाता हैं। इतिहासकारो का मानना हैं कि यह वही स्थान हैं जहां दुर्योधन ने लकक्षागृह में पांचो पांडवो को मारने का षड्यंत्र रचा था और लाख महल के बने महल में आग लगा दी थी।

और पढ़े: ऋषिकेश में घूमने वाली जगह और पर्यटन स्थल

3. बड़कोट की यात्रा पर क्या क्या कर सकते है – Things To Do In Barkot Tourism In Hindi

3.1 बड़कोट में ट्रेकिंग – Trekking In Barkot In Hindi

 बड़कोट में ट्रेकिंग

बड़कोट में ट्रेकिंग से जुडी गतिविधियों का आनंद पर्यटक दिल खोलकर लेते हैं क्योंकि बड़कोट में हुनमान चट्टी से यमुनोत्री धाम के बीच ट्रेकिंग के अलावा डावरा टॉप और डोडी ताल जैसी खूबसूरत जगहों पर ट्रेकिंग का लुत्फ़ उठाया जा सकता हैं।

3.2 बड़कोट बाज़ार से खरीदारी – Shoping In Barkot In Hindi

बड़कोट बाज़ार से खरीदारी

बड़कोट में खरीदारी करने के लिए विकल्प मौजूद हैं जहां आप अपनी पसंद की खरीदारी कर सकते हैं। बड़कोट के बाजार में स्मृति चिन्ह के रूप में आप दस्तकारी चित्रों, अन्य आवश्यक ऊन, गर्म शॉल और कलाकृतियों को अपने साथ समेट कर ले जा सकते हैं।

3.3 बड़कोट में खेलकूद की गतिविधियां – Sports Activities In Barkot In Hindi

 बड़कोट में खेलकूद की गतिविधियां

बड़कोट की यात्रा पर पर्यटक यहाँ कि साहसिक गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं। बड़कोट में पहाड़ की चढ़ाई, रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लिडिंग, जंगली पक्षियों को खाना खिलाना जैसी गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं।

4. बरकोट में मनाये जाने वाले प्रमुख त्यौहार – Famous Festival Of Barkot In Hindi

बरकोट में मनाये जाने वाले प्रमुख त्यौहा

हरियाली देवी मेला – बड़कोट के प्रमुख त्योहारों में शामिल हरियाली देवी मेला का आयोजन हरेली के अवसर पर जुलाई माह के दौरान किया जाता हैं। हरियाली देवी मेले का आयोजन फसलो के नए मौसम के स्वागत में किया जाता हैं।

छोटा कैलाश मेला – बरकोट का छोटा कैलाश मेला पर्यटकों को बहुत अधिक लुभाता हैं जोकि फरवरी माह के दौरान शिवरात्री के अवसर पर लगता हैं।

होली महोत्सव – होली महोत्सव बरकोट नगरी के प्रसिद्ध धार्मिक त्योहारों में से एक हैं। जोकि क्षेत्र की संस्कृति और पारंपरिक रीति रिवाजो को दर्शाती हैं।

और पढ़े: हरिद्वार में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल की जानकारी 

5. बड़कोट घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Barkot In Hindi

 बड़कोट घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय -
Image Credit: Nitish Roy

बड़कोट की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय मानसून के दौरान का माना जाता है क्योंकि बरकोट में पाए जाने वनस्पति और पक्षियों का सही दृश्य मानसून के मौसम के दौरान ही देखा जा सकता है।

6. बड़कोट में कहां रुके – Where To Stay In Barkot In Hindi

बड़कोट में कहां रुके

बड़कोट और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद यदि आप यहाँ किसी अच्छे निवास स्थान की तलाश कर रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि बड़कोट में आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक होटल मिल जाएंगे। आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैं।

  • होटल डिवाइन (Hotel Divine)
  • होटल असवाल डीलक्स (Hotel Aswal Deluxe)
  • होटल कालिंदी पैलेस (Hotel Kalindi Palace)
  • गौरी शंकर पैलेस (Gauri Shankar Palace)
  • होटल नंदेश्वर (Hotel Nandeshwar)

7. बड़कोट का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – Famous Food Of Barkot In Hindi

बड़कोट का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

बड़कोट अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों और आकर्षित वातावरण के लिए तो प्रसिद्ध है ही लेकिन यहाँ का भोजन भी बहुत स्वादिष्ट होता हैं। बड़कोट के लजीज भोजन का स्वाद आपको उंगलिया चाटने पर मजबूर कर देगा। बड़कोट के स्थानीय व्यंजनों में भांग की चटनी, गढ़वाल का पन्हा, फानू, बड़ी, कंदली का साग, चैन्सू, कुमाऊँनी रायता, झंगोरा की खीर, गुलगुला, अर्सा, सिंगोरी, आलू टुक, आलू का झोल आदि शामिल हैं।

और पढ़े: कौसानी के 5 प्रमुख दर्शनीय स्थल

8. उत्तराखंड के बड़कोट कैसे जाए – How To Reach Barkot Uttarakhand In Hindi

बड़कोट घूमने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

8.1 फ्लाइट से बड़कोट कैसे जाए – How To Reach Barkot By Flight In Hindi

फ्लाइट से बड़कोट कैसे जाए

बड़कोट पर्यटन स्थल की यात्रा के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि बड़कोट का सबसे निकटतम एयरपोर्ट देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है। जोकि बड़कोट से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। हवाई अड्डे से आप बस या यहाँ के स्थानीय साधनों की मदद से बड़कोट आसानी से पहुँच जाएंगे।

8.2 ट्रेन से बरकोट कैसे जाए – How To Reach Barkot By Train In Hindi

ट्रेन से बरकोट कैसे जाए

बड़कोट की यात्रा के लिए यदि आपने रेल मार्ग का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि बड़कोट का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून और ऋषिकेश जंक्शन हैं। जोकि लगभग 130 के इर्द-गिर्द स्थित हैं। स्टेशन से आप यहाँ चलने वाले स्थानीय साधन की मदद से बड़कोट पहुँच जाएंगे।

8.3 कैसे जाए बड़कोट बस से – How To Reach Barkot By Bus In Hindi

 कैसे जाए बड़कोट बस से

यदि बड़कोट जाने के लिए आपने बस का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि बड़कोट सड़क मार्ग के माध्यम से अपने आसपास के सभी शहरो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। बता दें कि सड़क मार्ग के माध्यम से बड़कोट देहरादून, उत्तरकाशी और ऋषिकेश मार्ग के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं।

और पढ़े: मसूरी की यात्रा और पर्यटन स्थल

इस लेख में आपने बड़कोट में घूमने की जगहें के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

9. बड़कोट का नक्शा – Barkot Uttarakhand Map

10. बड़कोट की फोटो गैलरी – Barkot Images

और पढ़े:

Leave a Comment