बिनसर हिल स्टेशन के प्रमुख पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी – Top Tourist Places In Binsar In Hindi

4.5/5 - (2 votes)

Binsar In Hindi, बिनसर हिल स्टेशन उत्तराखंड राज्य का एक छोटा सा मगर खूबसूरत शहर है। अल्मोड़ा से लगभग 33 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बिनसर हिमालय की गोद में स्थित बर्फ से ढंकी आकर्षित पहाड़ियों का दृश्य प्रस्तुत करता हैं। बिनसर टूरिस्ट प्लेस अपने ओक, रोडोडेंड्रोन, हरे घास के मैदान और देवदार के खूबसूरत पेड़ो के जंगल के लिए जाना जाता है। इसके अलावा बिनसर में दर्शनीय मंदिर, वन्यजीव अभयारण्य और कई घूमने वाली जगह भी हैं। बिनसर यात्रा के दौरान पर्यटक ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा बिनसर के प्रमुख आकर्षण में सूर्योदय और सूर्यास्त का दिलकश नजारा भी देखने लायक होता हैं।

बता दें कि 2420 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बिनसर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यदि आप भी बिनसर पर्यटन स्थल के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

1. बिनसर हिल स्टेशन में घूमने लायक पर्यटन और आकर्षण स्थल – Tourist Places In Binsar Hill Station In Hindi

अगर आप बिनसर हिल स्टेशन की यात्रा करने की सोच रहे है तो नीचे दिए गए फेमस पर्यटन स्थलों को अपनी यात्रा की सूची में जरुर जोड़े।

और पढ़े: अल्मोड़ा हिल स्टेशन की यात्रा पर इन 10 बेहद खुबसूरत जगहों पर घूमना न भूले

1.1 बिनसर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बिनसर वन्यजीव अभयारण्य – Binsar Ka Prasidh Paryatan Sthal Binsar Wildlife Sanctuary In Hindi

बिनसर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बिनसर वन्यजीव अभयारण्य

बिनसर पर्यटन स्थल में घूमने वाली जगह बिनसर वन्यजीव अभयारण्य जोकि अल्मोड़ा पर्यटन स्थल से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। बता दें कि बिनसर वन्यजीव अभयारण्य प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नही हैं। बिनसर कोई शहर या गांव नही बल्कि यह एक वन क्षेत्र हैं जोकि पर्यटकों को ओक के पेड़ों की सुंदरता के लिए आकर्षित करता हैं। 200 से अधिक प्रजातियों के पेड़ो के लिए जाना जाने वाला यह स्थान 1988 में स्थापित किया गया था।

1.2  बिनसर का धार्मिक स्थल बिनेश्वर मंदिर – Bineshwar Temple Binsar Ka Pramukh Dharmik Sthal In Hindi

बिनसर का धार्मिक स्थल बिनेश्वर मंदिर
Image Credit: Jaideep Singh Gusain

बिनसर के धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल बिनेश्वर मंदिर बिनसर की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों की आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर की स्थापना चंद राजवंश के राजा कल्याण चंद ने करवाई थी। 16 वीं शताब्दी के बिनेश्वर मंदिर घूमने के लिए पर्यटक बहुत अधिक संख्या में आते हैं।

1.3 बिनसर पर्यटन में मशहूर जगह जीरो पॉइंट – Binsar Paryatan Me Mashhur Jagah Zero Point In Hindi

बिनसर पर्यटन में मशहूर जगह जीरो पॉइंट
Image Credit: Sanjoy Bhaumik

बिनसर का मशहूर पर्यटन स्थल जीरो पॉइंट पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। जोकि एक वन्यजीव अभ्यारण में स्थित हैं। बता दें कि जीरो पॉइंट निर्देशित ट्रेक है जोकि वन्यजीव अभ्यारण की सुंदरता को देखने के लिए शानदार मार्ग हैं। जीरो पॉइंट से शिवलिंग, केदारनाथ चोटी और नंदादेवी को देखा जा सकता हैं।

1.4 बिनसर हिल स्टेशन के प्रमुख दर्शनीय स्थल गोलू देवता मंदिर – Binsar Hill Station Ke Pramukh Darshaniya Sthal Golu Devata Temple In Hindi

बिनसर हिल स्टेशन के प्रमुख दर्शनीय स्थल गोलू देवता मंदिर
Image Credit: Mano Nabial

बिनसर के धार्मिक स्थलों में शामिल भगवान गोलू का प्रसिद्ध मंदिर है जोकि भगवान शंकर के एक अन्य रूप हैं। इस मंदिर में कई घंटियाँ लटकी हुई इसलिए इसे घंटी वाला मंदिर भी कहते हैं। यदि आप बिनसर पर्यटन की यात्रा पर जाते हैं तो भगवान गोलू के इस मंदिर के दर्शन अवश्य करे।

और पढ़े: चकराता हिल स्टेशन की यात्रा की पूरी जानकारी

1.5 बिनसर में देखने लायक प्राचीन मंदिर गनानाथ मंदिर – Binsar Me Dekhne Layak Prachin Mandir Gananath Temple In Hindi

बिनसर में देखने लायक प्राचीन मंदिर गनानाथ मंदिर
Image Credit: Vikram Singh Bisht

बिनसर का प्रसिद्ध गनानाथ मंदिर भक्तो की आस्था का केंद्र बना हुआ। बता दें कि प्राकृतिक गुफाओं के बीच में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर है। गनानाथ मंदिर बिनसर पर्यटन स्थल से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर साल यहाँ मेले का आयोजन किया जाता है और इस मेले में दूर दूर से पर्यटक शामिल होते हैं।

1.6 बिनसर में घूमने के लिए ऐतिहासिक स्थल खाली इस्टेट – Binsar Me Ghumne Ke Liye Aetihasik Sthal Khali Estate In Hindi

बिनसर में घूमने के लिए ऐतिहासिक स्थल खाली इस्टेट
Image Credit: Bhupendra Kunwar

बिनसर के ऐतिहासिक स्थलों में शामिल खाली इस्टेट प्रमुख आकर्षण हैं जोकि रीगल महल के रूप में जाना जाता है और एक पहाड़ी पर स्थित हैं। इस महल को अब एक हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया गया हैं। खाली एस्टेट और बिनसर पर्यटन स्थल के बीच की दूरी लगभग 5 किलोमीटर हैं।

1.7 बिनसर के खुबसूरत आकर्षण स्थल जलना – Binsar Ke Khubsurat Aakarshan Sthal Jalna In Hindi

 बिनसर के खुबसूरत आकर्षण स्थल जलना
Image Credit: Atanu Chatterjee

बिनसर का प्राकृतिक स्थान जलना एक खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं जोकि बिनसर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। जलना पर्यटन स्थल अपने सेब, खुबानी, नाशपाती, आड़ू जैसे स्वादिष्ट फलो की पैदावार के लिए जाना जाता हैं।

और पढ़े: शिलांग यात्रा की जानकारी 

1.8 बिनसर पर्यटन में प्रसिद्ध मंदिर महादेव मंदिर – Binsar Paryatan Ke Prasidh Mandir Shiv Temple In Hindi

बिनसर पर्यटन में प्रसिद्ध मंदिर महादेव मंदिर
Image Credit: Hitesh Mahajan

बिनसर पर्यटन में गुफा के अंदर भगवान शिव का अन्य शिव मंदिर स्थित हैं। जोकि बिनसर से लगभग 31 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। बिनसर की यात्रा पर आने वाले पर्यटक भगवान शिव के दर्शन करने के लिए मंदिर जरूर आते हैं।

2. बिनसर अल्मोड़ा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Binsar In Hindi

बिनसर अल्मोड़ा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

बिनसर की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय फरवरी से अप्रैल और सर्दियों के शुरूआती मौसम के बीच का माना जाता हैं। क्योंकि इस मौसम के दौरान पर्यटक बिनसर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।

3. बिनसर की यात्रा में कहां रुके – Where To Stay In Binsar In Hindi

बिनसर की यात्रा में कहां रुके

बिनसर और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद यदि आप यहाँ किसी अच्छे निवास स्थान की तलाश कर रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि बिनसर के आसपास में आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट की रेंज के होटल और रिसोर्ट मिल जाएंगे जोकि लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में हैं। जहां आप रुक सकते हैं।

  • ए हम्बल ड्वेलिंग इन बिनसर (A Humble Dwelling In Binsar)
  • माँ आनंद माई गेस्ट हाउस (Maa Ananda Mayee Guest House)
  • खिम्स गेस्ट हाउस (Khims Guest House)
  • सिम्बा कैफे और लॉज (Simba cafe & lodge)
  • बिनसर एडवेंचर कैंप (Binsar Adventure Camp)
  • द कुमाऊँ (The Kumaon)

4. बिनसर हिल स्टेशन पर खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – Famous Food In Binsar In Hindi

बिनसर हिल स्टेशन पर खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

बिनसर अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए तो प्रसिद्ध है ही लेकिन यहाँ का भोजन भी बहुत स्वादिष्ट होता हैं। बिनसर के लजीज भोजन का स्वाद आपको उंगलिया चाटने पर मजबूर कर देगा। हालाकि बिनसर में भोजन और व्यंजनों के लिए अधिक विकल्प मौजूद नही हैं लेकिन केक, पेस्ट्री, जाम, मिश्रित दाल सलाद, घर का बना ब्रेड, सिसुनक साग, भाँग की खटाई,  कप्पा, कुमाउनी आलू पकवान आदि आपको चखने के लिए मिल जाएंगे।

5. अल्मोड़ा से बिनसर की दूरी – Distance Between Almora To Binsar In Hindi

अल्मोड़ा से बिनसर की दूरी लगभग 24 किलोमीटर हैं।

और पढ़े: जागेश्वर धाम यात्रा की जानकारी

6. बिनसर उत्तराखण्ड कैसे जाए – How To Reach Binsar Uttarakhand In Hindi

बिनसर की यात्रा पर जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

6.1 फ्लाइट से बिनसर कैसे जाए – How To Reach Binsar By Flight In Hindi

फ्लाइट से बिनसर कैसे जाए

बिनसर का यात्रा करने के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि बिनसर का सबसे निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर में स्थित है। जोकि बिनसर से लगभग 144 किमी की दूरी पर स्थित है। पंतनगर और दिल्ली के बीच नियमित रूप से उड़ाने भरी जाती हैं। हवाई अड्डे से आप बस या यहाँ के स्थानीय साधनों की मदद से बिनसर पहुँच जाएंगे।

6.2 ट्रेन से बिनसर कैसे पहुचे – How To Reach Binsar By Train In Hindi

ट्रेन से बिनसर कैसे पहुचे

बिनसर की यात्रा के लिए यदि आपने रेल मार्ग का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि बिनसर का सबसे निकटतम रेल्वे स्टेशन काठगोदाम (Kathgodam ) जोकि शहर से लगभग 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। स्टेशन से आप यहाँ चलने वाले स्थानीय साधन जैसे – ऑटो-रिक्शा, बसें और निजी टैक्सियाँ की मदद से बिनसर आसानी से पहुँच जाएंगे।

6.3 बस से बिनसर कैसे जाए – How To Reach Binsar By Bus In Hindi

 बस से बिनसर कैसे जाए

यदि बिनसर जाने के लिए आपने बस का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि बिनसर सड़क मार्ग के माध्यम से अपने आसपास के शहरो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। इसलिए आप बस या अपने निजी साधनों की मदद से सड़क मार्ग से भी बिनसर पर्यटन स्थल घूमने के लिए जा सकते हैं।

और पढ़े: श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की जानकारी और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल 

इस लेख में आपने बिनसर की यात्रा से जुड़ी जानकारी को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

7. बिनसर उत्तराखण्ड का नक्शा – Binsar Uttarakhand Map

8. बिनसर की फोटो गैलरी – Binsar Uttarakhand Images

बिनसर की फोटो गैलरी
Image Credit: Mohit Malik

और पढ़े:

Leave a Comment