भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल और इनकी यात्रा – Hindusthan Ke Pavitra Tirth Sthal In Hindi

4.2/5 - (21 votes)

Bharat Ke Dharmik Sthal In Hindi, भारत देश में धर्म, कर्म और क्षमा को प्राथमिकता दी जाती हैं। भारत एक ऐसा देश हैं जहां कई जाति और धर्म को मानने वाले लोग बहुत ही प्रेम से रहते हैं और भाईचारे का परिचय देते हैं। भारत को “विश्वास की भूमि” भी कहा जा सकता है। भारत के धार्मिक स्थलों में कई मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा के अलावा भी तीर्थ स्थल हैं। भारत के निवासी अपने-अपने धर्म के अनुसार इन पवित्र स्थानों पर जाते हैं और अपने ईस्ट देव, अल्लाह और गॉड से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से भारत के खास तीर्थ स्थलों और मंदिरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यदि आप इण्डिया के इन पवित्र स्थलों के बारे में जानना चाहते है तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

  1. भारत का धार्मिक स्थल वैष्णो देवी माता मंदिर – Bharat Ka Dharmik Sthal Vaishno Devi Temple In Hindi
  2. भारत का धार्मिक मंदिर अमृतसर में स्वर्ण मंदिर / स्वर्ण मंदिर / हरमंदिर साहिब – Bharat Ka Paryatan Sthal Golden Temple/Swarn Mandir/Harmandir Sahib In Amritsar In Hindi
  3. भारत का ऐतिहासिक धार्मिक स्थल कोणार्क सूर्य मंदिर (सन टेम्पल) – India Ka Dharmik Sthal Sun Temple (Surya Mandir) In Konark In Hindi
  4. हिंदुस्तान के धार्मिक स्थल जगन्नाथ मंदिर पूरी – Hindustan Ke Dharmik Sthal Jagannath Temple In Puri In Hindi
  5. भारत का दर्शनीय स्थल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग – Bharat Ke Darshniya Sthal Somnath Jyotirlinga Gujarat In Hindi
  6. भारत का प्रसिद्ध तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर – Bharat Ka Prasidh Tirumala Venkateswara Temple Tirupati In Hindi
  7. भारत में देखने लायक जगह हेमकुंड साहिब – Bharat Dekhne Layak Sthan Hemkund Sahib Temple In Hindi
  8. भारत के पवित्र तीर्थ स्थल अमरनाथ गुफा – Bharat Ke Pavitra Tirth Sthal Amarnath Cave Temple In Hindi
  9. इंडिया के फेमस धार्मिक स्थल वाराणसी – India Ke Famous Religious Pilgrimage Site Varanasi In Hindi
  10. इंडिया टूरिज्म में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल द्वारका नगरी – India Tourism Mein Prasidh Dharmik Sthal Dwarka In Hindi
  11. भारत में फेमस ऋषिकेश शहर की धार्मिक यात्रा – Bharat Me Famous Rishikesh Ki Dharmik Yatra In Hindi
  12. भारत में घूमने वाली जगह मथुरा – Bharat Me Ghumne Wali Jagah Mathura In Hindi
  13. दक्षिण भारत का प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर – South India Mein Prasidh Sabarimala Mandir In Hindi
  14. इंडिया के प्रमुख धार्मिक पर्यटन हरिद्वार – India Ke Pramukh Dharmik Haridwar Tourism In Hindi
  15. भारत में केदारनाथ पर्यटन – Bharat Mein Kedarnath Tourism In Hindi
  16. भारत का मशहूर शिरडी वाले साईं बाबा का मंदिर – Bharat Ka Prasidh Shirdi Wale Sai Baba Temple In Hindi
  17. भारत के चार धाम यात्रा में घूमें बद्रीनाथ धाम – Bharat Ke Char Dham Yatra Badrinath In Hindi
  18. भारत में गंगोत्री धाम की यात्रा – Bharat Me Gangotri Dham Ki Yatra In Hindi
  19. भारत के धार्मिक पर्यटन स्थल महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग – Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain In Hindi
  20. भारत धार्मिक स्थल विरूपाक्ष मंदिर – Virupaksha Temple Hampi Karnataka In Hindi
  21. इंडिया में प्रसिद्ध चार धाम की रामेश्वरम यात्रा – India Me Prasidh Char Dham Ki Rameshwaram Yatra In Hindi
  22. भारत के आकर्शनीय धार्मिक स्थल वृंदावन – Bharat Ke Darshniya Sthal Vrindavan In Hindi

1. भारत का धार्मिक स्थल वैष्णो देवी माता मंदिर – Bharat Ka Dharmik Sthal Vaishno Devi Temple In Hindi

भारत का धार्मिक स्थल वैष्णो देवी माता मंदिर - Bharat Ka Dharmik Sthal Vaishno Devi Temple In Hindi

भारत के धार्मिक स्थलों में शामिल माता वैष्णो देवी का मंदिर हिन्दू धर्म का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। जम्मू कश्मीर की आकर्षित त्रिकूट पहाड़ी पर स्थित है यह पवित्र स्थान 9 देवियों में से एक माता वैष्णो रानी का परम धाम हैं। देवी के दर्शन के लिए आने वाले भक्तो की भीड़ नवरात्री के अवसर पर देखने लायक होती है। श्रद्धालुगण सीढ़ियों पर चलते हुए लम्बा सफर तय करते हैं और माता रानी का जयकारा लगाते है। वैष्णो देवी धाम में कई पावन स्थान हैं।

और पढ़े: माता वैष्णो देवी की यात्रा की जानकारी 

2. भारत का धार्मिक मंदिर अमृतसर में स्वर्ण मंदिर / स्वर्ण मंदिर / हरमंदिर साहिब – Bharat Ka Paryatan Sthal Golden Temple/Swarn Mandir/Harmandir Sahib In Amritsar In Hindi

भारत का धार्मिक मंदिर अमृतसर में स्वर्ण मंदिर / स्वर्ण मंदिर / हरमंदिर साहिब - Bharat Ka Paryatan Sthal Golden Temple/Swarn Mandir/Harmandir Sahib In Amritsar In Hindi

भारत के धार्मिक तीर्थ स्थलों में अमृतसर का स्वर्ण मंदिर / हरमंदिर साहिब सिखों के चौथे गुरु श्री रामदास साहिब जी द्वारा निर्मित किया गया था। भारत में धार्मिक स्थलों की यात्रा करने के लिए गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब भारत में सिख तीर्थ स्थल में सबसे ख़ास माना जाता है। स्वर्ण जडित यह पवित्र पर्यटन स्थल अपने में कई ऐतिहासिक घटनाओ को समेटे हुए हैं। अमृतसर का स्वर्ण मंदिर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। अमृत कलश (झील) और तीर्थ परिसर कि यात्रा टूरिस्टों को बहुत लुभाती हैं।

और पढ़े: स्वर्ण मंदिर अमृतसर का इतिहास और अन्य जानकारी 

3. भारत का ऐतिहासिक धार्मिक स्थल कोणार्क सूर्य मंदिर (सन टेम्पल) – India Ka Dharmik Sthal Sun Temple (Surya Mandir) In Konark In Hindi

भारत का ऐतिहासिक धार्मिक स्थल कोणार्क सूर्य मंदिर (सन टेम्पल) - India Ka Dharmik Sthal Sun Temple (Surya Mandir) In Konark In Hindi

कोणार्क सूर्य मंदिर भारत में ओडिशा के तट पर पुरी से लगभग 35 किलोमीटर कि दूरी पर उत्तर-पूर्व कोणार्क में स्थित है। हिंदू देवता सूर्य को समर्पित यह एक विशाल मंदिर है और भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। कोणार्क दो शब्दों कोण (कोना) और अर्क (अर्का) से मिलकर बना है। जहां कोण का अर्थ कोना (कॉर्नर) और अर्क का अर्थ सूर्य (सूर्य) है। दोनों को संयुक्त रूप से मिलाने पर यह सूर्य का कोना यानि कोणार्क कहा जाता है। कोणार्क के सन मंदिर को काले पैगोडा के नाम से भी जाना जाता है।

और पढ़े: कोणार्क के सूर्य मंदिर के बारे में संपूर्ण जानकारी 

4. हिंदुस्तान के धार्मिक स्थल जगन्नाथ मंदिर पूरी – Hindustan Ke Dharmik Sthal Jagannath Temple In Puri In Hindi

हिंदुस्तान के धार्मिक स्थल जगन्नाथ मंदिर पूरी - Hindustan Ke Dharmik Sthal Jagannath Temple In Puri In Hindi

भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में जगन्नाथ मंदिर ओडिशा में सबसे अच्छा धार्मिक स्थल माना जाता हैं। इस मंदिर के प्रमुख देवता भगवान जगन्नाथ, बलभद्रऔर देवी सुभद्रा हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं, जिसमे मंदिर के तीनो मुख्य देवताओं को एक रथ में बिठाया जाता हैं। इस पवित्र मंदिर को भारतीय संस्कृति का प्रामाणिक प्रतिबिंब माना जाता है।

और पढ़े:  जगन्नाथ पुरी मंदिर के आश्चर्यजनक तथ्य और इतिहास के बारे में संपूर्ण जानकारी 

5. भारत का दर्शनीय स्थल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग – Bharat Ke Darshniya Sthal Somnath Jyotirlinga Gujarat In Hindi

भारत का दर्शनीय स्थल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग - Bharat Ke Darshniya Sthal Somnath Jyotirlinga Gujarat In Hindi

भारत के धार्मिक स्थलों में शामिल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग भगवान शिव का पहले द्वादश ज्योतिर्लिंग (प्रकाश का स्तंभ) हैं। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग गुजरात राज्य में स्थित हिन्दू धर्म का एक प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। हिन्दू धर्म से सम्बंधित यह पवित्र स्थान पर्यटकों को अपने दरबार में आमंत्रित करता हैं।

और पढ़े: सोमनाथ मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य 

6. भारत का प्रसिद्ध तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर – Bharat Ka Prasidh Tirumala Venkateswara Temple Tirupati In Hindi

भारत का प्रसिद्ध तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर - Bharat Ka Prasidh Tirumala Venkateswara Temple Tirupati In Hindi

भारत के प्रसिद्ध स्थानों में शामिल तिरुपति का वेंकटेश्वर मंदिर यहाँ का एक प्रमुख दर्शनीय स्थान हैं, जोकि भगवान विष्णु का अवतार हैं। भगवान विष्णु का तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश राज्य के तिरुपति में शेषचलम श्रेणी की अंतिम पहाड़ी पर स्थित है। यह मंदिर भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले हिंदू मंदिरों में से एक हैं।

और पढ़े: तिरुपति बालाजी मंदिर टूर यात्रा और इतिहास 

7. भारत में देखने लायक जगह हेमकुंड साहिब – Bharat Dekhne Layak Sthan Hemkund Sahib Temple In Hindi

भारत में देखने लायक जगह हेमकुंड साहिब - Bharat Dekhne Layak Sthan Hemkund Sahib Temple In Hindi
Image Credit: Sandeep Kumar

भारत में देखने वाली जगहों में शामिल हेमकुंड साहिब भारत का प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। हेमकुंड साहिब की संरचना पंचकोणीय है। बर्फ से ढंकी हुई ऊँची पहाड़ियों पर स्थित इस स्थान सुन्दरता देखने लायक होती हैं। पर्यटक हेमकुंड का दौरा करना बहुत अधिक पसंद करते हैं।

8. भारत के पवित्र तीर्थ स्थल अमरनाथ गुफा – Bharat Ke Pavitra Tirth Sthal Amarnath Cave Temple In Hindi

भारत के पवित्र तीर्थ स्थल अमरनाथ गुफा - Bharat Ke Pavitra Tirth Sthal Amarnath Cave Temple In Hindi

भारत में देखने वाली पवित्र जगहों में अमरनाथ गुफा भारत के सबसे खूबसूरत राज्य जम्मू और कश्मीर में स्थित है। अमरनाथ गुफा भारत के प्राचीन तीर्थ स्थलों में शुमार हैं। माना जाता है कि भगवान भोले नाथ ने अपनी पत्नी देवी पार्वती की अमरता का रहस्य इसी स्थान पर उजागर किया था। यह स्थान अमरनाथ लिंग के लिए प्रसिद्ध हैं और हिन्दू धर्म का एक परम पूजनीय स्थान हैं।

और पढ़े: अमरनाथ यात्रा से जुड़ी जानकारी 

9. इंडिया के फेमस धार्मिक स्थल वाराणसी – India Ke Famous Religious Pilgrimage Site Varanasi In Hindi

इंडिया के फेमस धार्मिक स्थल वाराणसी - India Ke Famous Religious Pilgrimage Site Varanasi In Hindi

भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित वाराणसी भारत में एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है, जोकि हिन्दू धर्म की आस्था से सम्बंधित हैं। वाराणसी की सुन्दरता और अखंडता को देखने के लिए देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की लम्बी कतार लगी रहती है। शहर के मध्य से प्रवाहित होने वाली पवित्र गंगा नदी निस्संदेह वाराणसी शहर की सुन्दरता और पवित्रता को बढ़ा देती है। सुबह शाम होने वाली गंगा नदी की आरती से वाराणसी शहर में भक्ति लहर दौड जाती है।

और पढ़े: बनारस घूमने की जानकारी और 12 दर्शनीय स्थल 

10. इंडिया टूरिज्म में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल द्वारका नगरी – India Tourism Mein Prasidh Dharmik Sthal Dwarka In Hindi

इंडिया टूरिज्म में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल द्वारका नगरी - India Tourism Mein Prasidh Dharmik Sthal Dwarka In Hindi

भारत के धार्मिक स्थलों में शामिल द्वारिका नगरी एक प्रमुख तीर्थ स्थल हैं जिसका निर्माण महाभारत काल में भगवान श्री कृष्ण ने करबाया था। जब श्री कृष्ण और बलराम ने अपनी राजधानी मथुरा से द्वारिका में स्थानांतरित की थी। द्वारिका गुजरात के पश्चिमी छोर पर स्थित है। हिन्दू धर्म से सम्बंधित द्वारिका चार धामों में से एक हैं।

और पढ़े: द्वारिका के दर्शनीय स्थल और जानकारी 

11. भारत में फेमस ऋषिकेश शहर की धार्मिक यात्रा – Bharat Me Famous Rishikesh Ki Dharmik Yatra In Hindi

भारत में फेमस ऋषिकेश शहर की धार्मिक यात्रा - Bharat Me Famous Rishikesh Ki Dharmik Yatra In Hindi

ऋषिकेश भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्राओं में शामिल है। यहां स्थित असंख्य हिंदू मंदिरों और योग केंद्रों की भारी व्यवस्था की गई हैं। ऋषिकेश धाम भारत में यात्रा करने के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल हैं।

और पढ़े: ऋषिकेश में घूमने वाली जगह और पर्यटन स्थल

12. भारत में घूमने वाली जगह मथुरा – Bharat Me Ghumne Wali Jagah Mathura In Hindi

भारत में घूमने वाली जगह मथुरा - Bharat Me Ghumne Wali Jagah Mathura In Hindi

भारत के दर्शनीय स्थलों में मथुरा एक ऐसी जगह है जोकि भारत की सबसे पवित्र भूमि मानी जाती हैं। दिल्ली से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह पवित्र स्थान भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि के रूप में जाना जाता है। मथुरा अपने धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता हैं।

और पढ़े: मथुरा के 10 दर्शनीय स्थल और घूमने की जानकारी

13. दक्षिण भारत का प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर – South India Mein Prasidh Sabarimala Mandir In Hindi

दक्षिण भारत का प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर - South India Mein Prasidh Sabarimala Mandir In Hindi
Image Credit: Molakala Sarath Kumar

भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में सबरीमाला एक प्रमुख मंदिर हैं। सऊदी अरब में मक्का के हज तीर्थयात्रा के बाद लगभग 30 लाख से भी अधिक तीर्थयात्री सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं। तीर्थ यात्रियों की अधिक संख्या इस मंदिर को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा और भारत का प्रथम मंदिर बनाता हैं। यह मंदिर केरला में स्थित हैं और केवल दो महीने के लिए ही खुला रहता हैं।

और पढ़े: सबरीमाला मंदिर के रोचक तथ्य

14. इंडिया के प्रमुख धार्मिक पर्यटन हरिद्वार – India Ke Pramukh Dharmik Haridwar Tourism In Hindi

इंडिया के प्रमुख धार्मिक पर्यटन हरिद्वार - India Ke Pramukh Dharmik Haridwar Tourism In Hindi

भारत के धार्मिक स्थलों में शामिल हरिद्वार भारत के सात सबसे पवित्र शहरों में से एक हैं। हरिद्वार भारत के उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में गंगा नदी के तट पर स्थित हैं। गंगा में डुबकी लगाने के लिए दूर-दूर से पर्यटक इस पावन भूमि पर आते हैं। प्रतिदिन शाम को विशाल भीड़ के साथ गंगा मैया की आरती की जाती हैं। हरिद्वार में लगने वाला कुम्भ का मेला यहां का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता हैं।

और पढ़े: हरिद्वार में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल की जानकारी

15. भारत में केदारनाथ पर्यटन – Bharat Mein Kedarnath Tourism In Hindi

भारत में केदारनाथ पर्यटन - Bharat Mein Kedarnath Tourism In Hindi

केदारनाथ भारत के प्रसिद्ध चारो धामों में से एक हैं और यह उत्तराखंड राज्य में हिमालय के गढ़वाल क्षेत्र में सबसे व्यस्त तीर्थ स्थल है। केदारनाथ में प्राचीन शिव मंदिर बना हुआ हैं। यह स्थान भगवान शिव और पांड्वो की एक कथा से जुड़ा हुआ हैं। केदारनाथ धाम की यात्रा पर्यटकों के लिए बहुत रमणीय और यादगार साबित होती है।

और पढ़े: केदारनाथ का इतिहास, जाने से पहले जरूर जान लें ये बातें 

16. भारत का मशहूर शिरडी वाले साईं बाबा का मंदिर – Bharat Ka Prasidh Shirdi Wale Sai Baba Temple In Hindi

भारत का मशहूर शिरडी वाले साईं बाबा का मंदिर - Bharat Ka Prasidh Shirdi Wale Sai Baba Temple In Hindi

भारत का प्रसिद्ध दर्शनीय शिरडी वाले साईं बाबा मंदिर महान संत साईं बाबा का परम धाम और उनका निवास स्थान हैं। शिरडी का यह धार्मिक स्थल महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में नासिक के पास स्थित हैं। शिरडी शहर देखने छोटा है लेकिन धार्मिक स्थलों और गतिविधियों से भरा हुआ हैं। शिरडी वाले साईं बाबा टेम्पल के अलावा भी यहां कई धार्मिक स्थल हैं।

और पढ़े: शिरडी पर्यटन और 10 सबसे खास दर्शनीय स्थल

17. भारत के चार धाम यात्रा में घूमें बद्रीनाथ धाम – Bharat Ke Char Dham Yatra Badrinath In Hindi

भारत के चार धाम यात्रा में घूमें बद्रीनाथ धाम - Bharat Ke Char Dham Yatra Badrinath In Hindi

भारत का धार्मिक स्थल बद्रीनाथ धाम अलकनंदा नदी के पास गढ़वाल पहाड़ी पर स्थित है। बद्रीनाथ धाम का सबसे पवित्र बद्रीनाथ मंदिर या बद्रीनारायण मंदिर हैं, जोकि भगवान विष्णु को समर्पित है। बुलंद हिमालय से घिरा हुआ यह मंदिर 10,279 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। भगवान श्री हरि विष्णु की काले पत्थर की मूर्ति 1 मीटर लंबी है। भगवान विष्णु के दर्शनों के लिए भक्त दूर-दूर से आते है।

और पढ़े: बद्रीनाथ की यात्रा और इतिहास 

18. भारत में गंगोत्री धाम की यात्रा – Bharat Me Gangotri Dham Ki Yatra In Hindi

भारत में गंगोत्री धाम की यात्रा - Bharat Me Gangotri Dham Ki Yatra In Hindi

भारत का धार्मिक स्थल गंगोत्री धाम उत्तर काशी में स्थित एक प्रमुख तीर्थ स्थल हैं। गंगोत्री तीर्थ स्थल ज्यादातर चार धार्मिक केंद्रों के लिए प्रसिद्ध है। पौराणिक कथाओं से पता चलता हैं कि देवी गंगा ने भागीरथ की तपस्या से प्रशन्न होकर उनके वन्सजो के पाप नाश करने के लिए नदी के रूप में धरती पर आने का निर्णय लिया। तेजी से गिरते हुए उनके जल के प्रवाह को भगवान शिव ने अपनी जटाओं में समा लिया था। इस स्थान को भागीरथी के नाम से भी जाना जाता हैं।

19. भारत के धार्मिक पर्यटन स्थल महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग – Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain In Hindi

भारत के धार्मिक पर्यटन स्थल महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग - Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain In Hindi

भारत का प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव को समर्पित हैं। यह भारत के मध्य प्रदेश राज्य के उज्जैन शहर में स्थित हैं। उज्जैन शहर में लगने वाला कुम्भ का मैला यहां का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता हैं। मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए पर्यटक को विशाल संख्या में देखा गया हैं।

और पढ़े: महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के बारे में पूरी जानकारी 

20. भारत धार्मिक स्थल विरूपाक्ष मंदिर – Virupaksha Temple Hampi Karnataka In Hindi

भारत धार्मिक स्थल विरूपाक्ष मंदिर - Virupaksha Temple Hampi Karnataka In Hindi

भारत के धार्मिक स्थलों में हम्पी का विरूपाक्ष मंदिर भगवान विरुपाक्ष को समर्पित हैं। जो भगवान शिव का ही एक अन्य रूप हैं। विरुपाक्ष मंदिर कर्नाटक राज्य में हम्पी में तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित है एक पवित्र स्थान हैं। सातवीं शताब्दी के दौरान निर्मित किए गए इस मंदिर का इतिहास और सुंदर वास्तुकला की वजह से इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया। वर्तमान में यह मंदिर हम्पी में स्थित है, और यह प्राचीन और राजसी विजयनगर साम्राज्य के बीच में एक छोटा सा मंदिर था।

और पढ़े: हम्पी घूमने की जानकारी और 30 पर्यटक स्थल 

21. इंडिया में प्रसिद्ध चार धाम की रामेश्वरम यात्रा – India Me Prasidh Char Dham Ki Rameshwaram Yatra In Hindi

इंडिया में प्रसिद्ध चार धाम की रामेश्वरम यात्रा - India Me Prasidh Char Dham Ki Rameshwaram Yatra In Hindi

भारत के सबसे पवित्र स्थानों में रामेश्वरम पर्यटन स्थल एक प्रमुख स्थान हैं। रामेश्वरम भारत के निचले भाग में एक सुंदर द्वीप पर स्थित है। इस स्थान पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती हैं। यह वह स्थान है जहां वनवास के समय भगवान राम ने समुद्र पुल बनाया था। यहां के पांच मुखी हनुमान मंदिर में तैरता हुआ पत्थर हैं।

और पढ़े: रामेश्वरम मंदिर के इतिहास, दर्शन पूजन और यात्रा के बारे में संपूर्ण जानकारी 

22. भारत के आकर्शनीय धार्मिक स्थल वृंदावन – Bharat Ke Darshniya Sthal Vrindavan In Hindi

भारत के आकर्शनीय धार्मिक स्थल वृंदावन - Bharat Ke Darshniya Sthal Vrindavan In Hindi

भारत के दर्शनीय स्थलों में वृन्दावन धाम भगवान श्री कृष्ण के भक्तो के लिए सबसे पावन धाम माना जाता है। यमुना नदी के किनारे पर स्थित वृन्दावन शहर में भगवान श्री कृष्ण ने अपना बचपन का समय बिताया है और कई लीलाएं और चमत्कार इस पावन भूमि पर किए है। वृन्दावन शहर में भगवान कृष्ण और राधा रानी के सैकड़ों मंदिर बने हुए हैं।

और पढ़े: वृंदावन धाम के बारे में पूरी जानकारी

इस लेख में भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

 

Leave a Comment