भारत में इस्लाम धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल – Popular Muslim Religious Places in India in Hindi

3.5/5 - (6 votes)

Popular Muslim Religious Places in India in Hindi : इंडिया कंट्री वर्ल्ड की एक मात्र ऐसी कंट्री है, जिसमे सभी धर्मो को मानने और उन्हें अपनाने की फ्रीडम है। भारत एक ऐसा देश जहाँ इस्लाम इसका दूसरा सबसे बड़ा धर्म है, यहाँ इस महान धर्म का न केवल विकास हुआ है, बल्कि इसका बहुत सम्मान भी किया गया है।

इंडिया में आज हिन्दू तीर्थ स्थलों से लेकर पवित्र जैन मंदिरों तक, प्राचीन मठो से लेकर गुरुद्वारों और मस्जिदों तक सभी धर्म के धार्मिक स्थल मौजूद है। इसी कारण भारत आज कुछ बेहतरीन मस्जिदों और पवित्रतम दरगाहों का घर है।

भारत के उत्तरी राज्यों से लेकर देश के दक्षिणी हिस्सों तक, मुस्लिमों के लिए कई इस्लामी तीर्थ स्थल (Popular Muslim Religious Places in India in Hindi) मौजूद है जों हर साल लाखों मुस्लिमो और पर्यटकों को अपनी तरफ अट्रेक्ट करते है।

तो आइये इस आर्टिकल में हम इस्लाम धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल के बारे में जानते है, जहाँ हर मुस्लिम को अपनी लाइफ में एक बार अवश्य जाना चाहिए–

Table of Contents

मुस्लिमो के फेमस टुरिस्ट प्लेसेस और धार्मिक स्थल – Famous Muslim Places in India In Hindi

जामा मस्जिद दिल्ली – Jama Masjid Delhi In Hindi

जामा मस्जिद दिल्ली – Jama Masjid Delhi In Hindi

दिल्ली की जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है जो भारत में इस्लाम धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल (Popular Muslim Religious Places in India in Hindi) में से एक है। यह मस्जिद ताजमहल और लाल किले के बाद शाहजहाँ द्वारा बनवाई गई शानदार संरचनाओं में से एक है। यह मस्जिद इतनी बड़ी है कि इसके आंगन में पच्चीस हजार लोग एक साथ नमाज पढ़ सकते हैं।

बता दे जामा मस्जिद दिल्ली के पुराने हिस्से में स्थित है, जिसे अब चांदनी चौक कहा है और यह खूबसूरत स्थान मुगल संरचनाओं से घिरा हुआ है।

यदि अपनी यात्रा के लिए मुस्लिमो के प्रमुख टुरिस्ट प्लेसेस और धार्मिक स्थल (Famous Muslim Places in India In Hindi) के बारे में सर्च कर रहे हैं तो आपको भारत की प्रमुख मस्जिद में से एक जामा मस्जिद घूमने अवश्य जाना चाहिये।

बता दे जामा मस्जिद एक अदभुद संरचना है जिसकी पवित्रता यहां महसूस की जा सकती है। पर्यटकों को मस्जिद के प्रवेश द्वार तक पहुँचने के लिए 121 सीढ़ियाँ चढ़नी होती है। लेकिन बता दें कि इस मस्जिद के अंदर नमाज के दौरान गैर-मुस्लिमों को मस्जिद के अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

और पढ़े : दिल्ली की जामा मस्जिद की पूरी जानकारी

दरगाह कुतुब साहिब दिल्ली – Dargah Qutub Sahib, Delhi in Hindi 

दरगाह कुतुब साहिब दिल्ली - Dargah Qutub Sahib, Delhi
Image Credit : Syed imran Imran

मेहरौली गाँव में गंडक की बावली के पास स्थित दरगाह कुतुब साहिब मुस्लिम समुदाय के लोगो के लिए दिल्ली और भारत में इस्लाम धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल (Popular Muslim Religious Places in India in Hindi)में से एक है।

अदहम ख़ान की कब्र से लगभग 400 मीटर की दूरी पर स्थित, हज़रत कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की दरगाह इस्लाम धर्म के लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्थल है।

बता दे हजरत कुतुबुद्दीन अजमेर के हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के शिष्य और आध्यात्मिक उत्तराधिकारी थे, इसीलिए हर साल हजारों मुस्लिम और पर्यटक अपनी फरियादें लेकर कुतुब साहिब दरगाह में आते है और उनके सम्मान में चादर चढाते है।

हज़रतबल श्रीनगर – Hazratbal Srinagar in Hindi

हज़रतबल श्रीनगर - Hazratbal Srinagar in Hindi

श्रीनगर में डल झील के पश्चिमी किनारे पर स्थित, हज़रतबल तीर्थ कश्मीर का सबसे महत्वपूर्ण इस्लामी तीर्थ स्थल है। हज़रतबल का शाब्दिक अर्थ है ‘राजसी स्थान’ और यह विशेष रूप से प्रसिद्ध है क्योंकि इसमें मोई-ए-मुक़द्दस के रूप में जाना जाने वाला एक अवशेष है, जो कश्मीर के कई मुसलमानों द्वारा पैगंबर मुहम्मद का बाल माना जाता है। बालों को मंदिर में सुरक्षित रूप से संरक्षित किया गया है और केवल विशिष्ट अवसरों पर आम जनता के सामने लाया जाता है।

इस प्रकार यह मस्जिद मुस्लिमों के बीच पवित्र इस्लामी तीर्थ स्थल माना जाता है जो देश भर से हजारों मुस्लिमो और पर्यटकों को अपनी तरफ अट्रेक्ट करता है। यही सबसे बड़ा कारण है कि दरगाह की गिनती भारत में इस्लाम धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल में की जाती है।

अजमेर शरीफ की मजार – Ajmer Sharif Dargah In Hindi

अजमेर शरीफ की मजार - Ajmer Sharif Dargah In Hindi

राजस्थान राज्य के अजमेर शहर में स्थित अजमेर शरीफ की मजार न केवल मुसलमानों के लिए, बल्कि हर धर्म के अनुयायियों के लिए एक पवित्र स्थान माना जाता हैं। अजमेर शरीफ की मजार एक महान सूफी संत ख्वाजा मोइन-उद-दीन चिश्ती का विश्राम स्थल है, जोकि एक महान सूफी संत थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों और दलितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। इसीलिए यह स्थान सभी धर्मों के लोगों द्वारा बहुत पवित्र स्थान के रूप में जाना जाता हैं।

मकबरे के सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती के बारे में कहा जाता है कि उनके पास कई अदभुद शक्तियाँ थी, जिसकी वजह से आज भी दूर-दूर से लोग उनकी दरगाह पर दुआ मांगने के लिए आते हैं। दरगाह के बारे में यह भी कहा जाता है कि जो भी यहां पर सच्चे दिल कुछ भी मांगता है तो उसकी दुआ जरुर कबूल होती है।

यदि आप घूमने के लिए भारत में मुस्लिमो के प्रमुख टुरिस्ट प्लेसेस और धार्मिक स्थल (Famous Muslim Places in India In Hindi) के बारे में सर्च कर रहे है तो आपको अजमेर शरीफ की मजार की यात्रा अवश्य करनी चाहिये।

और पढ़े : अजमेर शरीफ दरगाह घूमने की पूरी जानकारी

मोती मस्जिद आगरा – Moti Masjid Agra In Hindi

मोती मस्जिद आगरा - Moti Masjid Agra In Hindi

मोती मस्जिद आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थलों और इस्लाम धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल (Popular Muslim Religious Places in India in Hindi) में से एक है। मस्जिद मुगल शासक शाहजहाँ के शासन काल में निर्मित की गई कई वास्तुशिल्प और सुन्दर संरचनाओं में से एक हैं। मोती मस्जिद एक मोती की तरह चमकती हुई नजर आती हैं इसी तर्ज पर इसका नाम मोती मस्जिद रखा गया हैं।

बता दे मुगल शासक शाहजहाँ ने अपने शाही दरबारियों के लिए मोती मस्जिद का निर्माण करबाया था, जो आज देश भर में मुस्लिम समुदाय के लोगो के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है।

यदि आप मुस्लिम समुदाय से संबंध रखते है तो आपको अपनी लाइफ में एक बार इस मस्जिद की यात्रा अवश्य करना चाहिये । लेकिन यदि आप मुस्लिम धर्म से नही है तब भी आप इस मस्जिद घूमने जा सकते है क्योंकि मोती मस्जिद में सभी धर्म के पर्यटक प्रवेश कर सकते हैं।

और पढ़े : मोती मस्जिद आगरा घूमने की  जानकारी

शेख सलीम चिश्ती का मकबरा फतेहपुर सीकरी – Sheikh Salim Chishti Dargah, Fatehpur Sikri, Agra in Hindi

शेख सलीम चिश्ती का मकबरा फतेहपुर सीकरी – Sheikh Salim Chishti Dargah, Fatehpur Sikri, Agra in Hindi
Image Credit : Rajesh S A

सफेद संगमरमर से सुसज्जित, हज़रत शेख सलीम चिश्ती का मकबरा भारत में इस्लाम धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल (Popular Muslim Religious Places in India in Hindi) में एक महत्त्वपूर्ण स्थल है। मुगल सम्राट अकबर द्वारा निर्मित शेख सलीम चिश्ती का मकबरा फतेहपुर सीकरी के शाही परिसर में स्थित है।

शेख सलीम चिश्ती के देहांत के बाद राजा अकबर ने उनके सम्मान में इस मकबरे का निर्माण करबाया जो आज मुस्लिम समुदाय के लोगो के लिए इबादत का केंद्र बना हुआ है।

सलीम चिश्ती का मकबरा संतान प्राप्ति के कामना के लिए जाना-जाता है, इस कारण देश भर से मुस्लिम श्रद्धालुयों के साथ साथ बिभिन्न धर्मो के भक्त भी अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की उम्मीद लेकर यहाँ आते हैं।

चार मीनार हैदाराबाद – Charminar Hyderabad in Hindi

चार मीनार हैदाराबाद – Charminar Hyderabad in Hindi

चार मीनार इंडिया के मोस्ट फेमस हिस्ट्रीकल प्लेसेस में से एक है जो मुस्लिमो के साथ साथ देश और विदेश के टूरिस्टों को भी अट्रेक्ट करता है। यह स्मारक मुसलमानों के लिए काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है, क्योंकि यह संरचना इस्लाम के पहले चार खलीफाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए बनाई गई थी।

इतिहासकारों कि माने तो स्मारक का निर्माण सुल्तान मुहम्मद कुली कुतुब शाह द्वारा किया गया था। ग्रेनाइट, मोर्टार और चूने से निर्मित, यह पवित्र संरचना मस्जिद और आर्क वास्तुशिल्प के एक असामान्य मिश्रण को दर्शाती है। बता दे चार मीनार की सरंचना शिया तज़ियास के आकार से प्रेरित है, जिसकी लंबाई 20 मीटर है।

यदि आप मुस्लिमो के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Muslim Places in India In Hindi) के बारे में सर्च कर रहे है तो आपको चार मीनार हैदाराबाद घूमने अवश्य जाना चाहिये।

और पढ़े : चारमीनार की यात्रा से जुड़ी पूरी जानकरी

हाजी अली दरगाह मुंबई – Haji Ali Dargah Mumbai In Hindi

हाजी अली दरगाह मुंबई - Haji Ali Dargah Mumbai In Hindi

मुस्लिम संत पीर हजरत हाजी अली शाह बुखारी को समर्पित हाजी अली दरगाह भारत में इस्लाम धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल (Popular Muslim Religious Places in India in Hindi) में से एक है। हाजी अली दरगाह (मकबरे) की स्थापना 1431 में एक संपन्न मुस्लिम व्यापारी, सैय्यद पीर हाजी अली शाह बुखारी की याद में की गई थी।

दरगाह हाजी अली मुंबई का एक इस्लामी तीर्थ स्थल है, जहाँ हजारों तीर्थयात्रियों द्वारा उनके धर्मों की परवाह किए बिना द्वारा दौरा किया जाता है।

एक रिकॉर्ड के अनुसार, 40,000 से अधिक तीर्थयात्री इस मंदिर में चादर चढ़ाने और सच्चे मन से प्रार्थना करने आते हैं। मुस्लिम समुदाय के फमेस टूरिस्ट प्लेसस और धार्मिक स्थल (Famous Muslim Places in India In Hindi) सर्च करने वाले पर्यटकों और श्र्धालुयों के लिए हाजी अली दरगाह बेस्ट ऑप्सन है।

चेरामन जुमा मस्जिद त्रिशूर – Cheraman Juma Mosque, Thrissur in Hindi

चेरामन जुमा मस्जिद त्रिशूर - Cheraman Juma Mosque, Thrissur in Hindi
Image Credit : Ansar I R

भारत में इस्लाम धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल में से एक चेरामन जुमा मस्जिद केरल के त्रिशूर जिले में परवूर-कोडुंगल्लूर सड़क पर स्थित है। बता दे इस्लामियों द्वारा  चेरामन जुमा मस्जिद को इंडिया की सबसे पुरानी मस्जिद माना जाता है जों 629 ईस्वी में बनाई गई थी, जिसका 11 वीं शताब्दी ईस्वी में पुनिनिर्माण किया गया।

इस्लामी मोलानायों के अनुसार यह वह स्थान है, जहाँ चेरा के राजा चेरामन पेरुमल ने पैगंबर से मुलाकात की और इस्लाम धर्म ग्रहण किया। मस्जिद डच-केरल और हिंदू वास्तुशिल्प शैलियों में निर्मित है जो मुस्लिमो के फेमस टूरिस्ट प्लेसेस और धार्मिक स्थल (Famous Muslim Places in India In Hindi) के रूप में कार्य करता है।

चेरामन जुमा मस्जिद में भी भारत की अन्य मस्जिदों की तरह सभी धर्मो के लोगो को प्रवेश करने की स्वंत्रता है जिस कारण इस मस्जिद में दैनिक रूप में मुस्लिमो और पर्यटकों की भीड़ देखी जाती है।

पिरान कालियार शरीफ, हरिद्वार – Piran Kaliyar Sharif, Haridwar in Hindi

पिरान कालियार शरीफ, हरिद्वार - Piran Kaliyar Sharif, Haridwar in Hindi
Image Credit : Aquib Khan

महान सूफी संत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर समर्पित पिरान कालियार शरीफ उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित है। पिरान कालियार शरीफ हरिद्वार से सिर्फ 20 किमी दूर पर कलियारी गाँव में स्थित में एक प्रसिद्ध दरगाह है, जो भारत में इस्लाम धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल (Popular Muslim Religious Places in India in Hindi) में से एक है।

बता दे पिरान कालियार शरीफ का मकबरा इब्राहिम लोधी द्वारा बनाया गया था।

यदि आप इस्लामी तीर्थ स्थल को सर्च कर रहे है, तो आपको पिरान कालियार शरीफ की यात्रा अवश्य करनी चाहिये। वैसे तो दैनिक रूप से पिरान कालियार शरीफ इस्लामियों और पर्यटकों को अट्रेक्ट करती है लेकिन मई-जून के महीनों में मनाये जाने वाले 15 दिवसीय उर्स उत्सव के दौरान यहाँ बड़ी संख्या में सभी धर्मो के लोग एकत्रित होते है।

ताज-उल-मस्जिद भोपाल – Taj-Ul-Masjid Bhopal In Hindi

ताज-उल-मस्जिद भोपाल – Taj-Ul-Masjid Bhopal In Hindi

मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल में स्थित ताज-उल-मस्जिद भारत में इस्लाम धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल (Popular Muslim Religious Places in India in Hindi) में एक महत्वपूर्ण जगह है। ताज-उल-मस्जिद का निर्माण भोपाल के नवाब शाहजहाँ बेगम (1844-1860 और 1868-1901) के दौरान शुरू किया गया था जो एशिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है।

इस मस्जिद की सबसे खास बात यह है कि यह दुनिया भर के मुस्लिम भक्तों को तीन दिन चलने वाली इजतिमा की प्रार्थना की वजह से आकर्षित करती है। ताज-उल-मस्जिद गुलाबी रंग से बनी हुई है जिसमें दो सफ़ेद रंग की मीनारें हैं जिनका इस्तेमाल मदरसे के रूप में किया जाता है।

और पढ़े : ताज उल मस्जिद भोपाल की जानकारी

शाह-ए-आलम का मकबरा अहमदाबाद – Shah-e-Alam’s Tomb Ahmedabad in Hindi

शाह-ए-आलम का मकबरा अहमदाबाद - Shah-e-Alam’s Tomb Ahmedabad in Hindi
Image Credit : Imran ker

अहमदाबाद के शाह आलम इलाके में स्थित शाह-ए-आलम का मकबरा मुस्लिमो के फेमस टूरिस्ट प्लेसेस और धार्मिक स्थल (Famous Muslim Places in India In Hindi) में से एक है। शाह-ए-आलम के मकबरा को रसूलाबाद दरगाह या शाह आलम नो रोजो के नाम से भी जाना जाता है।

माना जाता है की शाह-ए-आलम उच के बहुत चर्चित सैय्यद जलाउद्दीन हुसैन बुखारी के बेटे हैं, जिन्हें मखदूम जहानियान जहाँहांश भी कहा जाता है। शाह-ए-आलम महमूद बेगड़ा के युवाओं के मार्गदर्शक थे जिन्हें बाद में अहमदाबाद के मुस्लिम धार्मिक गुरुओं में से की उपाधि प्राप्त हुई थी। इसी वजह से यह मकबरा भारत में इस्लामी धर्म के प्रमुख धार्मिक स्थल में से एक है।

भारत के फेमस इस्लामी स्थल को सर्च करने वाले पर्यटकों के लिए  शाह-ए-आलम का मकबरा घूमने जाना बेस्ट ऑप्सन है।

नखोदा मस्जिद कोलकाता  – Nakhoda Mosque Kolkata In Hindi

नखोदा मस्जिद कोलकाता  – Nakhoda Mosque Kolkata In Hindi
Image Credit : Edo Sihombing

बुर्राबाजार जिले के चितपुर क्षेत्र में स्थित, नखोदा मस्जिद कोलकाता की सबसे व्यस्त और प्रसिद्ध मस्जिदों में से एक है, जो लगभग एक शताब्दी पहले की है। नखोदा मस्जिद मुसलमानों का एक लोकप्रिय पूजा स्थल है, जिसमे एक साथ 10000 व्यक्ति बैठ या नमाज पढ़ सकते है।

अपने विशाल आकार के कारण, नखोदा मस्जिद कोलकाता का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण और भारत के प्रमुख इस्लामी स्थल (Popular Muslim Religious Places in India in Hindi) में से एक है। नखोदा मस्जिद की गुंबदों और मीनारों का निर्माण फतेहपुर सीकरी शैली की वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जो इसे और अधिक अट्रेक्टीव बनाती है।

बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ – Bada Imambara Lucknow In Hindi

बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ - Bada Imambara Lucknow In Hindi

बड़ा इमामबाड़ा भारत की एक फेमस मस्जिद और इस्लामी स्थल है जो उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में स्थित है। इस मस्जिद का निर्माण आसफउद्दौला (आसफ-उद-डोला ) ने 1784 में करवाया था। बड़ा इमामबाड़ा को भारत की सबसे चमत्कारी वास्तुकला में गिना जाता है, जो पूरी इमारत लखनवी ईंटों (छोटे आकार की ईंटों) और चूने के प्लास्टर से बनी है।

इस मस्जिद की सबसे खास बात तो यह है कि इसको बनने में किसी भी तरह की धातु का उपयोग नहीं किया गया है। बड़ा इमामबाड़ा को भूल भुलैया भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें 1,000 मार्ग, 489 समान द्वार और कई सीढ़ियां शामिल हैं जो ऊपर और नीचे की तरफ जाती हैं।

यदि आप अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए मुस्लिमो के फेमस टुरिस्ट प्लेसेस और धार्मिक स्थल (Famous Muslim Places in India In Hindi) को सर्च कर रहे है तो आपको भारत में इस्लाम धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली बड़ा इमामबाड़ा मस्जिद की यात्रा के बारे में जरूर सोचना चाहिये।

मक्का मस्जिद हैदराबाद – Makkah Masjid Hyderabad In Hindi

मक्का मस्जिद हैदराबाद - Makkah Masjid Hyderabad In Hindi
Image Credit : Pallab De

भारत की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक मक्का मस्जिद हैदराबाद में स्थित है जिसका निर्माण कुतुब शाही मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने करवाया था। भारत में इस्लाम धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल (Popular Muslim Religious Places in India in Hindi) में लिस्टेड मक्का मस्जिद मुस्लिमो के प्रमुख इबादत स्थलों में से एक है, जहाँ बड़ी संख्या मुस्लिम नमाज अदा करने के लिए आते है।

बताया जाता है कि इस मस्जिद के केंद्रीय मेहराव के निर्माण के लिए जिन ईंटों का इस्तेमाल किया गया था उन्हें सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का से लाया गया था, इसी बजह से इस मस्जिद का नाम मक्का मस्जिद पड़ा है। इस मस्जिद का मुख्य प्रार्थना कक्ष जमीन से करीब 75 फीट ऊपर है और यहां लगभग 10,000 लोग एक साथ प्रार्थना कर सकते हैं।

और पढ़े : मक्का मदीना के बारे में सच्ची और झूठी बातो की पूरी जानकारी

अढ़ाई दिन का झोंपड़ा मस्जिद अजमेर – Adhai Din Ka Jhonpra Mosque Ajmer In Hindi

अढ़ाई दिन का झोंपड़ा मस्जिद अजमेर – Adhai Din Ka Jhonpra Mosque Ajmer In Hindi

अढ़ाई दिन का झोंपड़ा राजस्थान की सीमा पर स्थित भारत की एक प्रसिद्ध मस्जिद है, जिसके बारे में बताया जाता है कि इस संरचना का निर्माण चौहान सम्राट बीसलदेव ने 1153 में करवाया था। पहले यह संरचना एक संस्कृत कॉलेज हुआ करती थी, लेकिन बाद में इसे शाहबुद्दीन मुहम्मद ग़ोरी ने मस्जिद के रूप में बदल दिया था।

माना जाता है कि इस मस्जिद को बनवाने में सिर्फ ढाई दिन का समय लगा था, जिसकी वजह से इसका नाम अढ़ाई दिन का झोंपड़ा पड़ा है। यदि आप भारत के प्रमुख इस्लामी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे है तो आपको अढ़ाई दिन का झोंपड़ा घूमने अवश्य जाना चाहिये। इस मस्जिद की यात्रा में आप अढ़ाई दिन का झोंपड़ा से थोड़ी ही दूरी पर स्थित मुस्लिम संत मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह भी जा सकते है।

और पढ़े : अजमेर का मशहूर अढ़ाई दिन का झोपड़ा के बारे में रोचक जानकारी

पझायंगड़ी मस्जिद मलप्पुरम केरल – Pazhayangadi Mosque,Malappuram in Hindi

पझायंगड़ी मस्जिद या कोंडोट्टी थंगल भारत में 500 साल पुरानी मुस्लिम धर्मस्थल है। यह मस्जिद उत्तर केरल के मलप्पुरम जिले में स्थित है जिसे भारत में इस्लामो के प्रमुख तीर्थ स्थल (Famous Muslim Places in India In Hindi) में से एक माना जाता है। बता दे यह मस्जिद इस्लाम के सबसे प्रमुख संतों में से एक संत हजरत मुहम्मद शाह से जुड़ी हुई है जिस कारण देश भर के मुस्लिमो द्वारा इस पवित्र इस्लामी स्थल का दौरा किया जाता है।

मस्जिद का निर्माण एक सफेद गुंबद के साथ किया गया है और यह सभी में जटिल नक्काशी को प्रदर्शित करता है। जो भी पर्यटक पझायंगड़ी मस्जिद घूमने जाना चाहते है तो उन्हें फरवरी-मार्च में आयोजित होने वाले वलिया नेरचा त्यौहार के दौरान जाना चाहिये। यह उत्सव पझायंगड़ी मस्जिद में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमे देश के बिभिन्न हिस्सों से मुस्लिम और पर्यटक शामिल होते है।

सोलह खंबा मस्जिद – Solah Khamba Masjid in Hindi

सोलह खंबा मस्जिद - Solah Khamba Masjid in Hindi
Image Credit : Pankaj Girkar

1423 और 1424 के बीच कुबिल सुल्तानी द्वारा निर्मित सोलह खंबा मस्जिद भारत में इस्लामी धर्म में प्रमुख तीर्थ स्थल (Popular Muslim Religious Places in India in Hindi) में से एक है। अतीत के अवशेषों को प्रदर्शित करते हुए, सोलह खंबा मस्जिद एक लोकप्रिय संरचना है, जिसे ज़ाना मस्जिद के रूप में भी जाना जाता है।

अतीत के अवशेषों को प्रदर्शित करती हुई सोलह खंबा मस्जिद एक लोकप्रिय संरचना है, जिसे ज़ाना मस्जिद के रूप में भी जाना जाता है। सोलह खंबा मस्जिद परिसर के सामने खड़े 16 स्तंभों से लिया गया है।

जो भी पर्यटक इस्लामी आर्किटेक्चर और हिस्ट्री को सीखना पसंद करते है उन्हें सोलह खंबा मस्जिद की यात्रा अवश्य करनी चाहिये।

गोल गुंबज कर्नाटक – Gol Gumbaz Karnataka in Hindi

गोल गुंबज कर्नाटक – Gol Gumbaz Karnataka in Hindi

गोल गुंबज कर्नाटक के सबसे प्रमुख हिस्ट्रीकल प्लेसेस और मुस्लिमो के फेमस टुरिस्ट प्लेसेस (Famous Muslim Places in India In Hindi) में से एक है। गोल गुम्बज में ख्वाजा बंदे नवाज दरगाह और मोहम्मद आदिल शाह, उनकी प्रेमिका रम्भा और उनके परिवार का अंतिम विश्राम स्थल है।

इसीलिए इसे मुस्लिमो के घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना गया है। गोल गुंबज इंडो-सारासेनिक शैली में निर्मित की गई एक शानदार इमारत है, जो दो संस्कृतियों के मुख्य आकर्षण को दर्शाती है। गोल गुंबज की ख्वाजा बंदे नवाज दरगाह में एक प्रसिद्ध इस्लामी बार्षिक त्यौहार उर्स भी मनाया जाता है जो बड़ी संख्या में इस्लामियों और पर्यटकों को अट्रेक्ट करता है।

और पढ़े : गोल गुम्बज और इसके प्रमुख पर्यटन स्थान की पूरी जानकारी 

इस लेख में आपने भारत में इस्लामियों के प्रमुख तीर्थ स्थल और मुस्लिमो के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के बारे में जाना है, आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में अवश्य बतायें।

और पढ़े :

Leave a Comment