नीदरलैंड घूमने की जानकारी और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल – Netherlands Tourism Information In Hindi

3.5/5 - (2 votes)

Netherlands In Hindi, नीदरलैंड यूरोप महाद्वीप का बहुत ही आकर्षक देश है जोकि यूरोप के उत्तर-पूर्व में स्थित है। नीदरलैंड का दूसरा नाम हॉलैंड भी है। नीदरलैंड का नजारा बहुत ही खूबसूरत है जिसकी ख़ूबसूरती की खास बजह यहाँ खिलने वाले सुन्दर फूल है। यूरोप में सबसे ज्यादा सूअर के मांस का व्यापार नीदरलैंड में ही होता है। ट्यूलिप्स की भूमि कहा जाने वाला नीदरलैंड दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों की श्रेणी में आता है। नीदरलैंड पर्यटन के लिए बहुत शानदार देश है।
यहाँ की बारिश का आनंद लेना और बर्फ को देखना आँखों को हमेशा याद रहने वाला है। पर्यटकों के लिए यहाँ कई सुन्दर बाग़ मिलेंगे जिनमे खिलने वाले फूलों से यह देश महकता है। यदि आप नीदरलैंड के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. नीदरलैंड का इतिहास – Netherlands History In Hindi

नीदरलैंड का इतिहास

नीदरलैंड का इतिहास सन 1555 से सन 1997 के बीच का माना जाता है जोकि बहुत व्यापक है। जब स्पेन पर डचों का शासन था, तब नीदरलैंड का गठन नही किया गया था। नीदरलैंड का गठन सन 1588 में रिपब्लिक ऑफ़ द सेवन यूनाइटेड द्वारा किया गया था। इसके बाद नीदरलैंड ने स्पेन के साथ मिलकर व्यापार करना आरंभ कर दिया और खुद को बहुत समृद्ध देश बना लिया। 17 वी शताब्दी में नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन बार युद्ध हुए जिनमे कोई परिणाम नही निकला तो नीदरलैंड के शासक विलियम ऑफ़ ऑरेंज ने इंग्लैंड की राजकुमारी से शादी करके इंग्लैंड के साथ संधि करली। इसके बाद फ़्रांस ने नीदरलैंड पर आक्रमण किया परन्तु नीदरलैंड की जीत हुई। इसके बाद कई बार नीदरलैंड में युद्ध हुए और अंत में 1957 में नीदरलैंड यूरोपीय संघ का संस्थापक सदस्य बन गया।

2. नीदरलैंड के बारे में रोचक तथ्य – Netherlands Interesting Facts In Hindi

नीदरलैंड के बारे में रोचक तथ्य

  • नीदरलैंड के लोगो की ऊंचाई दुनिया के बाकी देशों के लोगों से अधिक है।
  • नीदरलैंड में एक ही लिंग के लोगों की शादी को कानूनी तौर पर अपनाया जाता है। ऐसा करने वाला यह दुनिया का पहला देश है।
  • नीदरलैंड के किसी भी सैनिक का अपने से बड़े पद वाले सैनिक को सेल्यूट करना जरुरी नही है।
  • ऑडियो, विडियो और सीडी टेप का निर्माण करने वाली दुनिया की पहली कम्पनी फिलिप्स है जोकि नीदरलैंड की है।
  • नीदरलैंड एक मात्र ऐसा देश है जहां विश्व के अन्य देशों की अपेक्षा साइकिल ज्यादा चलाई जाती है।
  • नीदरलैंड की राजधानी एम्सटरडम कोस्टॉक एक्सचेंज माना जाता है।
  • नीदरलैंड का एक बड़ा हिस्सा समुद्र तल से 1 मीटर तक नीचे स्थित है।
  • नीदरलैंड में यूरोप के अन्य देशों से अधिक कृषि होती है।
  • अपराधियों की कमी के कारण नीदरलैंड में 8 जेलों को बंद करना पड़ा।

और पढ़े: थाईलैंड के बारे में जानकारी 

3. नीदरलैंड की राजधानी – Netherlands Capital In Hindi

नीदरलैंड की राजधानी

नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम है जोकि नीदरलैंड के पश्चिमी भाग में स्थित है और नीदरलैंड के पश्चिमी भाग को ही हॉलैंड कहा जाता है।

4. नीदरलैंड की मुद्रा – Netherlands Currency In Hindi

नीदरलैंड की मुद्रा यूरो है।

5. नीदरलैंड भाषा – Netherlands Language In Hindi

नीदरलैंड की प्रमुख भाषा डच है तथा नीदरलैंड में रहने वाले लोगों को भी डच कहा जाता है।

6. नीदरलैंड का कल्चर – Netherlands Culture In Hindi

नीदरलैंड का कल्चर

नीदरलैंड के कल्चर के बारे में सुनके बहुत अजीब लगता है परन्तु यहाँ के लोगो के लिए ये साधारण बात होती है। नीदरलैंड में लोग सेक्स को खुले आम रखना पसंद करते है। नीदरलैंड में सेक्स की कई दुकाने है और संग्रहालय है जो यहाँ के कल्चर को उजागर करते है। नीदरलैंड में एक ही लिंग के व्यक्तियों के आपस में रिलेशन को नीदरलैंड बहुत अच्छे से स्वीकार करता है।

7. नीदरलैंड के त्यौहार – Netherlands Festival In Hindi

नीदरलैंड के त्यौहार

नीदरलैंड में बहुत सारे त्यौहार मनाये जाते है। नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में दुनिया का सबसे बडी निकोलस परेड आयोजित होती है जोकि नवम्वर-दिसम्वर में आयोजित की जाती है। नीदरलैंड में स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए जून में झंडा दिवस मनाया जाता है। किंग विलेम फेस्टिवल अलेक्जेंडर के सम्मान में अप्रैल माह में मनाया जाता है। अप्रैल-मई में फ्लावर परेड होती है जीकी बहुत ही शानदार लगती है। हर कोई नीदरलैंड के इन प्रमुख त्यौहारों में भाग लेना चाहता है। इसके लिए पहले से ही बुकिंग करना बहुत जरूरी होता है।

8. नीदरलैंड की नाइटलाइफ़ – Netherlands Nightlife In Hindi

नीदरलैंड में रात का जीवन

नीदरलैंड की नाईट लाइफ हर किसी को बहुत आकर्षित करती है। नीदरलैंड में कई बार और क्लब्स है जो आपको यहाँ की नाईट लाइफ का आनंद प्रदान कर सकते है। नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डमभी नाईट लाइफ के लिए फेमस क्षेत्र है। इसके साथ ही नीदरलैंड में डीरी गीज स्टर्, गरोठ ग्रिएट, डे तपरिज, नेगेंडेर्कल, जैज बार डी स्पीगेल और डी पिंटेलियर आदि स्थान नाईट लाइफ के लिए बहुत ही ज्यादा फेमस है। पर्यटक यहाँ शानदार शाम बिता सकते है और पार्टी का मजा ले सकते है।

और पढ़े: पोलैंड को वो कौन से आकर्षण स्थल है जो पोलैंड टूरिज्म को इतना खुबसूरत बनाते है

9. नीदरलैंड में घूमने लायक प्रमुख दर्शनीय और पर्यटन स्थल – Best Places To Visit In Netherlands Tourism In Hindi

नीदरलैंड यूरोप महाद्वीप का बहुत ही शानदार देश है जहां दुनिया भर से लोग घूमने आते है। यहाँ से अच्छी-अच्छी यादों की तस्वीरे अपनी आँखों में कैद करके ले जाते है। नीदरलैंड का प्रत्येक शहर पर्यटन की दृष्टि से फेमस है। आप जब भी नीदरलैंड घूमने आये तो कुछ दिन का समय निकाल कर आए। ताकि आप यहाँ के सभी पर्यटन स्थलों का दौरा आराम से कर सके और आनंद की अनुभूति कर सके। हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको नीदरलैंड के कुछ प्रमुख दर्शनीय स्थलों की जानकारी देना चाहते है जो आपको नीदरलैंड की यात्रा की प्लानिंग करने में बहुत हेल्प करने वाला है।

9.1 नीदरलैंड का प्रसिद्ध आकर्षण स्थल एम्स्टर्डम – Netherlands Ka Prasidh Aakarshans Sthal Amsterdam In Hindi

नीदरलैंड का प्रसिद्ध आकर्षण स्थल एम्स्टर्डम

नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम नीदरलैंड के सबसे आकर्षक शहरों में से एक है जोकि पिकनिक के लिए मशहूर है। पर्यटकों के छुट्टी के दिनों को यह शहर बहुत ही यादगार और रोचक बना देगा। एम्स्टर्डम की नाईट लाइफ “वर्ल्ड फेमस” है। एम्स्टर्डम की शानदार नहरों में कूज करना हर किसी का पसंदीदा शौक बन गया है। एम्स्टर्डम में कई प्राचीन और प्रसिद्ध संग्रहालय है जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए है।

9.2 नीदरलैंड पर्यटन में घूमने लायक जगह रॉटरडैम – Netherlands Paryatan Mein Ghumne Layak Jagah Rotterdam In Hindi

नीदरलैंड पर्यटन में घूमने लायक जगह रॉटरडैम

रॉटरडैम यूरोप का सबसे बड़ा बंदरगाह है और नीदरलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। दुसरे विश्व युद्ध के समय रॉटरडैम बिलकुल भी विकसित नही था और यह खंडहरों की तरह लगता था। परन्तु आज के समय में यह शहर बहुत ही ज्यादा विकसित हो गया है। डच का फेमस फुटबॉल क्लब रॉटरडैम में ही स्थित है। इरास्मस ब्रिज, स्मारक मार्खाल, रॉटरडैम शहर के प्रमुख आकर्षण बिंदु है। रॉटरडैम में बहुत सारे दर्शनीय स्थलों के साथ-साथ पर्यटक यहाँ की नाईट लाइफ का भी भरपूर आनंद उठा सकते है। तेजी से प्रगति करने वाले शहरों में रॉटरडैम शीर्ष पर है। वास्तुकला के लिए जाना जाने वाला यह शहर अपने में कई एतिहासिक इमारतों को रखे हुए है और यहाँ का बाजार भी बहुत फेमस है।

9.3 नीदरलैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थल हेग – Netherlands Ke Pramukh Darshaniya Sthal The Hague In Hindi

नीदरलैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थल हेग

हेग शहर नीदरलैंड के अन्तराष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय है अदालतों के लिए जाना जाने वाला शहर है। कुछ ही समय में हेग बहुत अधिक तेजी से पर्यटन स्थान बन गया है। हेग में बहुत बड़े-बड़े रास्ते है जहां पर पर्यटक शांति पूर्वक यात्रा कर सकते है। हेग शहर वास्तुकला का भी केंद्र है जोकि वास्तुकला में रूचि रखने वाले पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है।

9.4 नीदरलैंड के पर्यटन स्थल ऐंधोवेन – Netherlands Ke Paryatan Sthal Eindhoven In Hindi

नीदरलैंड के पर्यटन स्थल ऐंधोवेन

नीदरलैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से ऐंधोवेन बहुत ही सांस्कृतिक स्थान है जोकि फुटबॉल मास्टरपी एस वी ऐंधोवेन के नाम से फेमस है। ऐंधोवेन शहर पी एस वी का घर माना जाता है। ऐंधोवेन मेंडी ब्लाब और एब म्यूजियम बहुत ही फेमस संग्रहालय है। ऐंधोवेन में बार और क्लब बहुत ही शानदार है, पर्यटक यहाँ की नाईट लाइफ का आनंद ले सकते है। ऐंधोवेन नीदरलैंड के सबसे गर्म शहरों में से एक है। जिसने बहुत ही तेज गति से प्रगति की है।

9.5 नीदरलैंड टूरिज्म में देखने लायक जगह यूट्रेक्ट – Netherlands Tourism Me Dekhne Layak Jagha Utrecht In Hindi

नीदरलैंड टूरिज्म में देखने लायक जगह यूट्रेक्ट

यूट्रेक्ट नामक विश्वविद्यालय के लिए जाना जाने वाला शहर यूट्रेक्ट नीदरलैंड का फेमस शहर है। यूट्रेक्ट शहर बहुत ही धार्मिक शहर है यहाँ की कला और संस्कृति बहुत ही प्रसिद्ध है। आप यूट्रेक्ट शहर में बहुत ही शानदार समय बिता सकते है जहां आपको सस्ते होटल्स उपलब्ध है जिनमे पर्यटक रुक सकते है और यहाँ के फेमस भोजन का स्वाद चख सकते है। यूट्रेक्ट नीदरलैंड में आने वाले कला और वास्तुकला प्रेमियों के लिए बहुत ही शानदार स्थल है।

और पढ़े: स्विट्ज़रलैंड पर्यटन में घूमने लायक जगह की जानकारी 

9.6 नीदरलैंड में परिवार के साथ घूमने की अच्छी जगह डेल्फ़्ट – Netherlands Me Parivar Ke Sath Ghumne Ki Achi Jagah Delft In Hindi

नीदरलैंड में परिवार के साथ घूमने की अच्छी जगह डेल्फ़्ट

डेल्फ्ट नीदरलैंड का बहुत ही आकर्षक शहर है जहाँ पर नीवय कर्क और ओड कर्क चर्च बहुत ही प्रसिद्ध है। इस शानदार शहर में सुन्दर नहरे और यहाँ के खुले हुए बाजार इस शहर को आकर्षक बनाते है। डच के फेमस गोल्डन चित्रकार की कलाकृतियाँ इस शहर में नजर आयेंगी। इस गर्म शहर में आप कुछ दिनों तक रुक कर यात्रा कर सकते है। यह शॉपिंग के लिए भी जाना जाता है।

9.7 नीदरलैंड टूरिज्म के आकर्षण स्थल एडम – Netherlands Tourism Ke Aakarshan Sthal Edam In Hindi

नीदरलैंड टूरिज्म के आकर्षण स्थल एडम

एडम नीदरलैंड का वह शहर है जहां एडम चीस बनाया जाता है और दुनिया भर में भेजा जाता है। इसके अलावा एडम में पनीर का निर्माण किया जाता है और यही कारण है कि यह नीदरलैंड का पर्यटक स्थल है। यह शहर गर्म जलवायु से पर्यटकों को लुभाता है।

9.8 नीदरलैंड का फेमस टूरिस्ट प्लेस मास्ट्रिच – Netherlands Ka Famous Tourist Palce Maastricht In Hindi

नीदरलैंड का फेमस टूरिस्ट प्लेस मास्ट्रिच

नीदरलैंड का मास्ट्रिच एक एतिहासिक शहर है जो पर्यटकों के लिए घूमने लायक जगहों में से एक है। यह शहर वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यहाँ का आधुनिक वातावरण बहुत ही शानदार है।

9.9 नीदरलैंड में देखने वाली सबसे खूबसूरत जगह थोर्न – Netherlands Me Dekhne Wali Sabse Khubsurat Jagah Thorn In Hindi

नीदरलैंड में देखने वाली सबसे खूबसूरत जगह थोर्न

फोटोग्राफी का शौक रखने वालों के लिए थोर्न नीदरलैंड का सबसे सुन्दर और आकर्षक पर्यटन स्थल है। बेल्जियम की सीमा के करीब स्थित इस शहर की शानदार गलियों को मोहब्बत की गलियां कहते है। यहाँ पर सफ़ेद ईंटों की फेमस इमारते है। थोर्न में 10 वी शताब्दी के चर्च है जो बहुत ही फेमस है। थोर्न ऐसी जगह है जहां आने वाले पर्यटकों के लिए इसकी सुन्दरता से प्यार हो ही जाता है।

9.10 नीदरलैंड में घूमने की ऐतिहासिक जगह ब्रेडा – Netherlands Me Ghumne Ki Aitihasik Jagah Breda In Hindi

नीदरलैंड में घूमने की ऐतिहासिक जगह ब्रेडा

नीदरलैंड की फेमस जगहों में से एक ब्रेडा शहर है जो वास्तुकला के संरक्षण का एतिहासिक केंद्र है। ब्रेडा में बहुत सारे गेस्टपोर्ट और स्टोर हाउस भी है जोकि पर्यटकों के लिए बनाए गए है। यह एक बहुत ही रोमांचक मध्ययुगीन शहर है।

और पढ़े: मेक्सिको टूरिज्म में घूमने लायक जगह की पूरी जानकारी 

10. नीदरलैंड में खाने के लिए स्थानीय भोजन – Famous Food In Netherlands In Hindi

नीदरलैंड में खाने के लिए स्थानीय भोजन

नीदरलैंड के लोग सामान्य रूप से मांसाहारी होते है क्योकि यहाँ आस-पास के समुद्र में कई मछलियाँ पाई जाती है। जिनका व्यापर नीदरलैंड में किया जाता है। नीदरलैंड में लोग दोपहर के खाने में पनीर की सब्जी और रोटी खाना पसंद करते है और रात के खाने में मांस के साथ आलू बहुत ज्यादा पसंद करते है। इसके साथ ही नीदरलैंड में कुछ फेमस डिश इस प्रकार है – कच्ची हेरिंग, मोसलपेन, मटर सूप, डच पेनकेक्स इत्यादि।

11. नीदरलैंड घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Netherlands In Hindi

नीदरलैंड घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अगर आपने नीदरलैंड की यात्रा का प्लान बनाया है तो हम आपको बता दे कि वसंत और शरद ऋतु का मौसम सबसे अच्छा होता है। जब यहाँ हल्की ठण्ड तथा हल्की गर्मी का अनुभव होता है। गर्मियों के समय में नीदरलैंड में पर्यटकों की बहुत भीड़ होती है और ऐसे में आप इस खूबसूरत जगह को अच्छे से नही देख पाएंगे। आप नीदरलैंड में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी कर सकते है और इसके लिए आपको पहले से बुकिंग की जरुरत होती है। इसलिए आप ठण्ड का मौसम ख़त्म होने और गर्मी शुरू होने के बीच में नीदरलैंड की यात्रा करे और यहाँ की खूबसूरत वादियों का आनंद ले।

12. नीदरलैंड की यात्रा में कहाँ रुके – Where To Stay In Netherlands In Hindi

नीदरलैंड की यात्रा में कहाँ रुके

नीदरलैंड तथा यहाँ के आकर्षक पर्यटन स्थलों पर घूमने के बाद यदि आप यहाँ रुकना चाहते है। तो हम आपको बता दे कि नीदरलैंड में आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक होटल्स की व्यवस्था है। आप अपनी सुविधा के अनुसार होटल का चयन कर सकते है।

  • वाल्डोर्फ अस्टोरिया एम्स्टरडम (Waldorf Astoria Amsterdam)
  • कंजर्वेटोरियन होटल एम्स्टरडम (Conservatorium Hotel Amsterdam)
  • होटलडेस इंडस (Hotel Des Indes)
  • पुलित्जर होटल एम्स्टरडम (Pulitzer Hotel Amsterdam)
  • होटल एस्थेरिया (Hotel Estherea)

13. भारत से नीदरलैंड कैसे पहुँचे – How To Reach Netherlands From India In Hindi

भारत से नीदरलैंड कैसे पहुँचे

यदि आपने भारत से नीदरलैंड जाने की योजना बनाई है तो हम आपको बता दे कि भारत के प्रमुख शहरों जैसे कि दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई आदि से आपको नीदरलैंड के लिए आसानी से फ्लाइट उपलब्ध हो जाएँगी। कई नॉन-स्टॉप फ्लाइट है जो आपको नई दिल्ली से सीधा नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम पहुचायेगी। आप दुनिया के किसी भी क्षेत्र से फ्लाइट के माध्यम से नीदरलैंड पहुँच सकते है। के एल एम नीदरलैंड का बहुत फेमस हवाई अड्डा है जो अन्तराष्ट्रीय रूप से दुनिया के हर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

14. भारतीय के लिए नीदरलैंड का वीजा – Netherlands Visa Policy For Indians In Hindi

भारतीयों के लिए नीदरलैंड घूमने के लिए वीजा की जरुरत होती है यह शेंगेन वीजा 15 दिनों के लिए मान्य होता है। वीजा बनबाने के लिए भारतीयों को एक ऑनलाइन फॉर्म भरना जरुरी होता है इसके साथ जरुरी दस्तावेज तथा वीजा का चार्ज देना भी महत्वपूर्ण है। बिना वीजा के आप नीदरलैंड में नही घूम सकते है।

और पढ़े: 50 देशों में वीजा ऑन अराइवल प्राप्त कर सकते है भारतीय 

इस आर्टिकल में आपने नीदरलैंड की ट्रिप से जुड़ी जानकारी को जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

15. नीदरलैंड का नक्शा – Netherlands Map

16. नीदरलैंड की फोटो गैलरी – Netherlands Images

और पढ़े:

Leave a Comment