बिहार के औरंगाबाद के आकर्षण स्थलों की जानकारी – Tourist Places In Aurangabad Bihar In Hindi

Rate this post

Aurangabad Bihar In Hindi, औरंगाबाद भारत के राज्य बिहार का एक जिला है जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बता दें कि औरंगाबाद कई पर्यटन स्थल, शानदार मंदिर, ऐतिहासिक स्थलों और इस्लामिक तीर्थस्थल से भरा हुआ है। सड़क मार्ग के माध्यम से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी और स्थानीय परिवहन के अच्छे विकल्प होने की वजह से औरंगाबाद में पर्यटन को बढ़ावा मिला है। पिछले सालों में यहां आने वाले पर्यटकों को संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।

अगर आप भी बिहार में स्थित औरंगाबाद शहर की यात्रा करना चाहते हैं या फिर यहां स्थित पर्यटन स्थलों की जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें, जिसमे हम आपको औरंगाबाद जिले के पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहें हैं –

Table of Contents

औरंगाबाद बिहार का इतिहास – Aurangabad History In Hindi

औरंगाबाद बिहार का इतिहास - Aurangabad History In Hindi
Image Credit : Rohit Sahu

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के कारण औरंगाबाद शहर काफी लोकप्रिय है। बता दें कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अपने जीवन के कई साल यहां बिताए थे। औरंगाबाद शहर में बिहार पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह का पैतृक घर भी है, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में एक बड़ी भूमिका निभाई थी।

और पढ़े: बिहार के प्रमुख पर्यटन एवं आकर्षण स्थल की जानकारी 

औरंगाबाद बिहार के आकर्षक स्थल – Tourist Places In Aurangabad Bihar In Hindi

औरंगाबाद जिला कई तरह से पर्यटन स्थलों का केंद्र है। यह चल्हो और द्वारपाल की पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इस शहर की यात्रा के दौरान पर्यटक कई विभिन्न पर्यटन स्थलों, स्मारकों, मंदिरों और मस्जिदों की यात्रा कर सकते हैं। आइये अब जानते है औरंगाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में –

बिहार के औरंगाबाद के ऐतिहासिक स्थल देव कुंड – Aurangabad Ka Historical Place Deo Kund In Hindi

बिहार के औरंगाबाद के ऐतिहासिक स्थल देव कुंड - Aurangabad Ka Historical Place Deo Kund In Hindi
Image Credit : Kundan Kumar

देव कुंड औरंगाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। बता दें कि यह कुंड अपने ऐतिहासिक मूल्य के लिए प्रसिद्ध है। औरंगाबाद से 10 किमी की दूरी पर स्थित देव कुंड में भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। यहां पर शिवरात्रि का त्यौहार बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है जिस दौरान हजारों की संख्या में भक्त मंदिर के दर्शन करने के लिए जाते हैं। इस कुंड को लेकर यह कहा जाता है कि च्यवन ऋषि ने इस मंदिर में शरण ली थी, जिसके बाद यह लोगों के लिए एक पवित्र स्थल बन गया।

औरंगाबाद बिहार का धार्मिक स्थल अमझर शरीफ – Aurangabad Ka Dharmik Sthal Amjhar Sharif In Hindi

औरंगाबाद बिहार का धार्मिक स्थल अमझर शरीफ - Aurangabad Ka Dharmik Sthal Amjhar Sharif In Hindi
Image Credit : Shams Tabrej

अमझर शरीफ पंचरुखिया से 10 किलोमीटर दूर स्थित है जो इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्रों में से एक है। आपको बता दें कि यह दरगाह को हज़रत सय्यदाना मोहम्मद जिलानी के नाम जाने जाने वाले मुस्लिम पीर के लिए कब्र के रूप में बनाया गया था, जो आज मुस्लिम धर्म के लोगों के बीच महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है। बता दें कि जून के पहले सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले महान पीर की वर्षगांठ पर हजारों मुस्लिम इस तीर्थस्थल पर जाते हैं। इस अवसर पर तीर्थयात्रियों के लिए बाबा हजरत के पवित्र बाल प्रदर्शित किए जाते हैं।

औरंगाबाद का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल उमगा – Aurangabad Ka Prasidh Paryatan Sthal Umga In Hindi

औरंगाबाद का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल उमगा - Aurangabad Ka Prasidh Paryatan Sthal Umga In Hindi
Image Credit : Gaurav Bharti

उमगा औरंगाबाद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है जहां आपको अपनी यात्रा के दौरान अवश्य जाना चाहिए। उमगा भगवान विष्णु को समर्पित एक मंदिर है। इस मंदिर की वास्तुकला देवो के सूर्य मंदिर के समान है। यह मंदिर ग्रेनाइट से बना है जो कई अन्य देवताओं का भी घर है। मंदिर में गणेश, सूर्य देव और भगवान शिव की पूजा होती है।

औरंगाबाद पर्यटन में घूमने लायक ऐतिहासिक जगह पवई माली और चंदनगढ़ के किले – Aurangabad Paryatan Me Ghumne Layak Aetihasik Jagah Forts Of Pawai, Mali And Chandangarh In Hindi

पवई, माली और चंदनगढ़ उन लोगों के लिए एक खास जगह है जो लोग पुरातत्व में रुचि रखते हैं। बता दें कि यह स्थान राजस्थान से आए प्रवासियों के लिए घर हैं और मध्यकालीन समय के दौरान यहां बस गए थे।

औरंगाबाद टूरिज्म में देखने लायक जगह पिरू और सिरिस – Piru And Siris Best Place To Visit In Aurangabad Tourism In Hindi

पिरू को हर्षवर्धन के दरबार से कवि भट्ट से जुड़े होने के लिए जाना जाता है। इस स्थान को पहले पृथ्वीकोटा के नाम से जाना जाता था। यह जगह अपना मजबूत इतिहास रखती है इसलिए आपको यहां की यात्रा अवश्य करना चाहिए। सिरिस को मुगल काल में परगना और एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में जाना जाता है जहां 1857 का विद्रोह हुआ था। यहां पर औरंगज़ेब के शासन में बनी एक मस्जिद भी स्थित है। अगर आप बिहार के औरंगाबाद शहर के पर्यटन स्थलों की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो पिरू और सिरिस का दौरा करने के लिए आपको अवश्य जाना चाहिए।

और पढ़े: बिहार राज्य का इतिहास और संस्कृति की जानकारी 

औरंगाबाद बिहार घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Aurangabad Bihar In Hindi

औरंगाबाद बिहार घूमने जाने का सबसे अच्छा समय - Best Time To Visit Aurangabad Bihar In Hindi
Image Credit : Vrishabh Giri

जो भी पर्यटक औरंगाबाद की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं उनके लिए बता दें कि यहां आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक है क्योंकि मौसम बहुत सुखद रहता है और यात्रा करने के लिए अनुकूल है। औरंगाबाद जलवायु आम तौर पर उष्णकटिबंधीय होती है, यहां पर ग्रीष्मकाल के समय गर्मी बहुत ज्यादा पड़ती है और सर्दियां औसत से अधिक ठंडी होती हैं। औरंगाबाद की जलवायु इस क्षेत्र में चलने वाली तेज हवाओं से भी प्रभावित होती है।

और पढ़े: बोधगया दर्शनीय स्थल का इतिहास और यात्रा

औरंगाबाद बिहार कैसे पहुँचे – How To Reach Aurangabad Bihar In Hindi

बिहार के शहर औरंगाबाद जाने के लिए कोई भी पर्यटक सड़क, हवाई और ट्रेन मार्ग से यात्रा कर सकता है। औरंगाबाद में परिवहन के सभी साधनों से अच्छी तरह से जुड़ा है। यह भारत के प्रमुख शहरों से सड़कों के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करना परिवहन का एक बहुत अच्छा तरीका है। NH2 और NH98 औरंगाबाद को भारत के कई प्रमुख शहरों से जोड़ते हैं।

हवाई जहाज से औरंगाबाद कैसे पहुँचे – How To Reach Aurangabad By Air In Hindi

हवाई जहाज से औरंगाबाद कैसे पहुँचे - How To Reach Aurangabad By Air In Hindi

जो भी पर्यटक हवाई जहाज से यात्रा करने की योजना बना रहें हैं उनके लिए बता दें कि बिहार के औरंगाबाद शहर में अपना कोई भी हवाई अड्डा नहीं है। यहां के लिए निकटतम हवाई अड्डा पटना में लोक नायक जयप्रकाश हवाई अड्डा 61 किलोमीटर की दूरी पर है। हवाई अड्डे पर पहुचने के बाद पर्यटक बस या टैक्सी की मदद से हवाई अड्डे से औरंगाबाद शहर तक पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से औरंगाबाद कैसे जाए – How To Reach Aurangabad By Road In Hindi

सड़क मार्ग से औरंगाबाद कैसे जाए - How To Reach Aurangabad By Road In Hindi

जो भी पर्यटक सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करना चाहते हैं उनके लिए बता दें कि पटना से औरंगाबाद सड़क मार्ग द्वारा 140 किलोमीटर और रांची से 231 किलोमीटर दूर स्थित है। पर्यटक बसों या अपने वाहन की मदद से औरंगाबाद तक सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं। NH-139 (ओल्ड NH-98) और NH-19 (Old NH-02) पटना, डाल्टनगंज, नई दिल्ली और कोलकाता से औरंगाबाद की यात्रा करने के लिए प्रमुख मार्ग हैं।

ट्रेन से औरंगाबाद कैसे पहुँचे – How To Reach Aurangabad By Train In Hindi

ट्रेन से औरंगाबाद कैसे पहुँचे - How To Reach Aurangabad By Train In Hindi

औरंगाबाद ट्रेन द्वारा जाने के लिए अनुग्रह नारायण रोड (AUBR) निकटतम रेलवे स्टेशन है जो औरंगाबाद शहर से लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कोई भी पर्यटक अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए टैक्सी या कैब किराये पर ले सकता है।

और पढ़े: पटना के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

इस लेख में आपने औरंगाबाद के आकर्षण स्थलों (Tourist Places In Aurangabad Bihar In Hindi) के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

औरंगाबाद बिहार का नक्शा – Aurangabad Bihar Map

औरंगाबाद की फोटो गैलरी – Aurangabad Images

View this post on Instagram

My Village view from the Top?

A post shared by Prakash Singh (@prakashhack1) on

View this post on Instagram

Syednapaak ka roza

A post shared by Amjhar Sharif (@amjharsharif) on

और पढ़े:

Featured Image Credit: Puneet Gupta

Leave a Comment