बिहार राज्य का इतिहास और संस्कृति की जानकारी – Bihar State Information In Hindi

3.7/5 - (4 votes)

Bihar In Hindi : बिहार भारत का एक खूबसूरत राज्य हैं जोकि चारो ओर से पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, नेपाल और झारखंड से घिरा हुआ हैं। बिहार की राजधानी पटना हैं जोकि पर्यटन के लिहाज से एक शानदार डेस्टिनेशन हैं। बिहार राज्य गंगा और उसकी कुछ प्रमुख सहायक नदियों के उपजाऊ क्षेत्रो में बसा हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार नाम की उत्पत्ति के पीछे का श्रेय यहाँ निवास करने वाले बौद्ध सन्यासियों को जाता हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार भारत का बारहवां राज्य हैं। बिहार की सबसे खास बात आईआईटी और यूपीएससी की परीक्षाओं में यहाँ का रिजल्ट शीर्ष पर रहना है।

बौद्ध धर्म सम्बंधित अनुयाइयों के लिए बिहार में कई मठ और तीर्थ स्थल मिलेंगे जोकि उनकी यात्रा को सफल और यादगार बना देंगे। बिहार पर्यटन और इसकी संस्कृति के बारे में यदि आप अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े जिसमे हम बिहार का इतिहास, जनजाति, बेशभूषा, विहार के प्रमुख त्यौहार और अन्य रोचक तथ्यों के बारे में बात करने वाले है –

1. बिहार का इतिहास – Bihar History In Hindi

बिहार का इतिहास

बिहार राज्य का इतिहास बहुत प्राचीन और विस्तृत हैं। बिहार अपनी भौगोलिक स्थिति और जलवायु परिस्थितियों की वजह से कई बड़े साम्राज्यों की राजधानी के रूप में जाना गया हैं। बिहार राज्य की प्रष्ठ भूमि पर प्राचीन काल में बौद्धिक, आर्थिक और राजनीतिक क्रियाकलापों में तेजी देखी गई हैं। बिहार को प्राचीन काल में मगध नाम से जाना जाता था और इसकी राजधानी राजगीर हुआ करती थी। मगध के सबसे शक्तिशाली राजा जरासंध थे। बिहार की वर्तमान राजधानी पटना को पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था। मौर्य साम्राज्य की जड़े पाटलिपुत्र (पटना) के आसपास फैली हुई थी और यही से उन्होंने साम्राज्य को लगभग पूरे भारत फैला दिया था। पाटलिपुत्र को पाल राजवंश की राजधानी बनने का गौरव भी हासिल हुआ हैं।

और पढ़े: साँची स्तूप घूमने की जानकारी और इसके पर्यटन स्थल 

2. बिहार के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Facts About Bihar In Hindi

बिहार के बारे में रोचक तथ्य

  • बिहार की स्थापना 1 अप्रैल 1936 में हुई थी।
  • बिहार का क्षेत्रफल 99,200 km² है।
  • बिहार में 38 जिले है और बिहार का सबसे बड़ा जिला बिहार की राजधानी पटना है।
  • बिहार में नालंदा विश्व विद्यालय स्थित हैं जोकि दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी हैं।
  • बिहार गणित विशेषायज्ञ आर्यभट्ट जी का जन्म स्थान हैं जिन्होंने दुनिया को “शून्य” (ZERO) दिया था और त्रिकोणमितीय के नियमो से अवगत कराया था।

3. बिहार की जनजाति – Tribes Of Bihar In Hindi

बिहार की जनजाति

बिहार राज्य की जनजाति को बिहार हा ह्रदय कहा जाता हैं। बिहार में आदिवासी भारी संख्या में निवास करते हैं और आदिवासीयों की कला संस्कृति बाकई दिलचस्प हैं। बिहार की प्रमुख जनजातियों में बथुडी, बिंझिया, बिरजिया और चिक बारिक आदि शामिल हैं।

4. बिहार की वेशभूषा – Bihar Traditional Dress In Hindi

बिहार के लोगो की पारंपरिक वेशभूषा धोती-कुर्ता हैं जबकि महिलाए साड़ी पहनती हैं।

5. बिहार का प्रमुख त्यौहार – Bihar Festivals In Hindi

बिहार का प्रमुख त्यौहार

बिहार राज्य में सभी त्योहारों को बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता हैं। बिहार में हिंदू, बौद्ध, सिख, इस्लामिक और स्थानीय जनजातीयों की परम्पराओं का तालमेल देखना बहुत ही शानदार होता हैं। बिहार के सबसे प्रमुख त्यौहार में छठ पूजा सबसे खास हैं जोकि बिहार की महिलाओं द्वारा अपने पति और बच्चो के लिए उपवास के रूप में मनाया जाता हैं। सोनपुर पशु मेला घूमने के लिए पर्यटक ख़ुशी और उल्लाश के साथ बिहार की यात्रा पर आते हैं। सोनपुर पशु मेला भारत का सबसे बड़े पशु मेले के रूप में जाना जाता हैं। इसके अलावा पितृपक्ष मेला और मिथिला विवाह यहाँ के अन्य आकर्षण हैं।

बिहार राज्य के प्रमुख त्योहारों में दिवाली, दशहरा, छठ, होली, श्री पंचमी, महाशिवरात्रि, नागपंचमी, मुहर्रम, ईद, बोधगया महोत्सव, राजगीर महोत्सव, वनावर महोत्सव, मंदर महोत्सव, सूफी महत्सव तथा क्रिसमस आदि शामिल हैं। गुरु गोबिन्द सिंह जी का जन्म दिवस भी धूम धाम से मनाया जाता हैं।

6. बिहार का प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन – Famous Food Of Bihar In Hindi

बिहार का प्रसिद्ध भोजन और व्यंजन

बिहार राज्य न केवल अपने पर्यटन के लिए जाना जाता हैं बल्कि अपने स्वादिष्ट और लजीज भोजन सामग्री के लिए भी प्रसिद्ध हैं। बिहार के स्थानीय भोजन में यहाँ आने वाले पर्यटक वेज और नॉन-वेज दोनों तरह का भोजन मिल जाएगा। इसके अलावा खाजा, मोतीचूर के लड्डू, सत्तू, चूड़ा-दही, अनरसा की गोली, तिलकुट, लहसून की चटनी, लिट्टी चोखा, पुड़ीजलेबी या चुडा दही आदि शामिल हैं।

और पढ़े: भारत में यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल

7. बिहार में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन और दर्शनीय स्थल – Best Tourist Places In Bihar In Hindi

बिहार राज्य की यात्रा के दौरान आप यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घूमने जा सकते हैं। बिहार में कई दर्शनीय, ऐतिहासिक और तीर्थ स्थल मौजूद हैं जोकि आपके बिहार पर्यटन को अधिक यादगार बना सकते हैं।

7.1 बोधगया – Bodhgaya In Hindi

बोधगया

बिहार में घूमने वाली जगहों में शामिल बोधगया एक प्रमुख आकर्षित पर्यटन स्थल हैं जोकि बौद्ध धर्म से सम्बंधित अनुयाईयों के लिए विशेष महत्व रखता हैं। बोधगया एक तीर्थ स्थल के रूप में भी जाना जाता हैं और यह वह स्थान जहाँ बोधि वृक्ष के नीचे गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। बोधगया को यूनेस्को की विश्वधरोहर की सूची में भी स्थान मिला हैं।

और पढ़े: बोधगया दर्शनीय स्थल का इतिहास और यात्रा

7.2 पटना – Patna In Hindi

पटना

बिहार राज्य में गंगा नदी के दक्षिणी छोर पर स्थित पटना पर्यटन स्थल बिहार की राजधानी हैं। पटना एक ऐतिहासिक और आकर्षित पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता हैं।  पटना शहर धार्मिक दृष्टि महत्वपूर्ण होने के साथ साथ आध्यात्मिक महत्व भी रखता हैं। बिहार के पटना को सिखों, जैन, हिंदुओं और बौद्धों के तीर्थ स्थलों का प्रवेश द्वार भी माना जाता है। उत्तर भारत के सबसे बड़े शहर के रूप में विख्यात पटना तारामंडल, हाईकोर्ट, पटना साहिब गुरुद्वारा, पादरी की हवेली और सचिवालय भवन जैसे आकर्षण से ओतप्रोत हैं।

और पढ़े: पटना के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

7.3 मधुबनी – Madhubani In Hindi

मधुबनी

बिहार का आकर्षित शहर मधुबनी एक प्राचीन शहर जोकि मधुबनी कला और संस्कृति के लिए जाना जाता हैं। मधुबनी शहर का उल्लेख रामायण कल में होने की पुष्टि की गई हैं। मधुबनी शहर अपनी शानदार चित्रकारी के लिए जाना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीतामढ़ी और सुपौल मधुबनी के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र के रूप में जाने जाते हैं। पर्यटक मधुबनी घूमने के लिए भारी संख्या में आते हैं।

7.4 नालंदा – Nalanda In Hindi

 नालंदा

बिहार के तीर्थ स्थलो में शामिल नालंदा बिहार की ऐतिहासिक जगह हैं। नालंदा प्राचीन काल की सबसे लोकप्रिय तीर्थस्थल हैं जोकि संस्कृति, आध्यात्मिकता, इतिहास, वास्तुकला और पर्यटन का जीता जगता उदहारण हैं। नालंदा विश्व विद्यालय यहाँ का प्रमुख आकर्षण हैं। नालंदा बिहार में घूमने वाली एक प्रमुख जगह हैं जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करती हैं।

और पढ़े: नालंदा विश्वविद्यालय के इतिहास की पूरी जानकारी

7.5 वैशाली – Vaishali In Hindi

 वैशाली

वैशाली तीर्थ स्थल बिहार का वह धार्मिक स्थान है जहां भगवान महावीर का जन्म हुआ था। वैशाली बिहार का एक छोटा सा जिला है जोकि बौद्ध, जैन और हिन्दू धर्म से सम्बंधित अनुयाईयों के लिए एक तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता हैं। माना जाता हैं कि वैशाली का नाम महाभारत काल से संबध रखता हैं जोकि राजा विशाल के नाम पर रखा गया था। इस स्थान पर भगवान बुध ने अपने जीवन के कुछ पल व्यतीत किए थे।

7.6 मुंगेर – Munger In Hindi

मुंगेर
Image Credit: Vicky Kumar

बिहार के मुंगेर पर्यटन स्थल मिडलैंड के नाम से भी जाना जाता हैं। मुंगेर के प्रसिद्ध मंदिर पूरे देश में प्रसिद्ध हैं जो अपने यहाँ आने के लिए पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। मुंगेर को बिहार स्कूल ऑफ योगा सीट के लिए भी जाना जाता हैं। मीर कासिम की राजधानी के रूप में जाना जाने वाला मुंगेर शहर अपने प्रमुख आकर्षण श्री कृष्णा वाटिका, सीता कुण्ड, मन पत्थर और दिलवरपुर जैसे आकर्षण के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं।

7.7 मुजफ्फरपुर – Muzaffarpur In Hindi

मुजफ्फरपुर
Image Credit: Hrishabh Kumar

बिहार राज्य के प्रमुख आकर्षण में शामिल मुजफ्फरपुर बागमती और लखनदेई नदियों के निकट स्थित एक सुन्दर नगर हैं। लीची के लिए प्रसिद्ध मुजफ्फरपुर बिहार की राजधानी पटना से लगभग 71 किलोमीटर दूर हैं। वज्जिका भाषा मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हैं।

7.8 भागलपुर – Bhagalpur In Hindi

भागलपुर
Image Credit: Iqra Kainat

बिहार की सिल्क सिटी (Silk City of Bihar) के नाम से प्रसिद्ध भागलपुर एक ऐतिहासिक शहर है जोकि पावन गंगा नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है। भागलपुर बिहार का तीसरा सबसे बड़ा शहर होने के अलावा यहाँ के प्रमुख शैक्षिक संस्था के लिए भी जाना जाता हैं। भागलपुर के प्रमुख आकर्षण विक्रमशिला गंगात्मक डॉल्फिन अभयारण्य हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। बिहार का भागलपुर अपने रेशम के उद्योग के लिए पहचाना जाता हैं।

7.9 राजगीर – Rajgir In Hindi

राजगीर

बिहार के धार्मिक और घूमने वाले स्थलों की सूची में शामिल राजगीर एक प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। राजगीर जैन और बौद्ध धर्म से संबधित है। इसके अलावा राजगीर के प्रमुख आकर्षण में शामिल यहाँ कि खूबसूरत वादियाँ, रहस्यमयी चट्टानी पहाड़ियां, घने हरे-भरे जंगल, झरने और गुफाएं आदि शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भगवान बुद्ध और भगवान महावीर ने अपने जीवन का कुछ समय इस स्थान पर आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व के उपदेश देते हुए बिताया था।

7.10 पावपुरी – Pawapuri Bihar In Hindi

पावपुरी
Image Credit: Meet Shah

बिहार के धार्मिक स्थलो में शामिल पावपुरी नालंदा जिले में स्थित हैं जो जैनियों के लिए किसी तीर्थ स्थल से कम नहीं हैं। बता दें कि पावपुरी शहर एक समय में मॉल महाजनपद की संयुक्त राजधानी के रूप में भी जाना जाता था। पावपुरी वह धार्मिक स्थान हैं जहां भगवान महावीर को 500 ईसा पूर्व में दफनाया गया था और इस खूबसूरत स्थान को अपापुरी के नाम से भी जाना गया था। पावपुरी घूमने के लिए के लिए पर्यटक भारी संख्या में आते हैं जोकि बिहार राजधानी पटना से लगभग 83 किलोमीटर की दूरी पर हैं। पावपुरी दर्शनीय जलमंदिर पर्यटकों के बीच बहुत अधिक लौकप्रिय हैं।

7.11 हाजीपुर – Hajipur In Hindi

हाजीपुर
Image Credit: Nalin kishore Sinha

बिहार के प्रमुख शहरों में शामिल हाजीपुर भारत के ऐसे प्रसिद्ध स्थानों में शामिल हैं जोकि अतीत और वर्तमान को वर्षों से अपने आप में समेटे हुए हैं। हाजीपुर में भगवान बुद्ध का समय, इस्लाम और ब्रिटिश काल से जुड़े रोचक तथ्यों के लिए जाना जाता हैं। हाजीपुर की भूमि पर जैन धर्म के अलावा हिन्दू धर्म से सम्बंधित कई मंदिर स्थित हैं जोकि पर्यटकों की आस्था का केंद्र बने हुए हैं। बता दें कि हाजीपुर में एशिया का सबसे ब्रिज (पुल) भी स्थित हैं।

7.12 नौलखा पैलेस राजनगर – Navlakha Palace Rajnagar In Hindi

नौलखा पैलेस राजनगर
Image Credit: Nawal Chandra

बिहार में सबसे अधिक देखे जाने वाले स्थानों में शामिल नवलखा पैलेस खंडहरों में स्थित एक आकर्षित संरचना हैं जोकि मधुबनी पर्यटन के निकट राजनगर में स्थित हैं। नवलखा पैलेस का निर्माण बिहार में महाराजा रामेश्वर सिंह के द्वारा करबाया गया था। 1934 के दौरान क्षतिग्रस्त हुए इस महल को देखने के लिए पर्यटक दूर दूर से आते हैं।

7.13 शेर शाह सूरी टॉम्ब सासाराम बिहार – Sher Shah Suri Tomb Sasaram Bihar In Hindi

शेर शाह सूरी टॉम्ब सासाराम बिहार

बिहार का मशहूर मकबरा जोकि शेर शाह सूरी का हैं 1545 ईस्वी के दौरान निर्मित करबाया गया। शेर शाह सूरी टॉम्ब को भारत में भारत-इस्लामी वास्तुकला का एक शानदार नमूना माना जाता हैं। झील के बीच निर्मित इस मकबरे में बलुआ पत्थर की आकर्षित संरचना देखने योग्य हैं।

और पढ़े: बनारस घूमने की जानकारी और 12 दर्शनीय स्थल 

8. बिहार घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Bihar In Hindi

बिहार घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय

भारत के बिहार राज्य की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता हैं। क्योंकि इस मौसम के दौरान पर्यटक बिहार राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।

9. बिहार में रुके के लिए अच्छी जगह – Where To Stay In Bihar In Hindi

 बिहार में रुके के लिए अच्छी जगह

बिहार राज्य और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के उपरांत यदि आप यहाँ किसी अच्छे निवास स्थान की तलाश कर रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि बिहार स्टेट के विभिन्न शहरो में आपको आपको एक से बढ़कर एक होटल, रिसोर्ट और आश्रम मिल जाएंगे जहां आप समय व्यतीत कर सकते हैं।

  • ओक्स बोधगया (Oaks Bodhgaya)
  • होटल पाटलिपुत्र निर्वाण (Hotel Patliputra Nirvana)
  • पाटलिपुत्र एक्सोटिका (Patliputra Exotica)
  • माया धरोहर (Maya Heritage)
  • होटल विनायक इंटरनेशनल (Hotel Vinayak International)

और पढ़े: शिलांग यात्रा की जानकारी

10. बिहार कैसे जाए – How To Reach Bihar In Hindi

बिहार की यात्रा पर जाने के लिए पर्यटक फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

10.1 बिहार फ्लाइट से कैसे जाए – How To Reach Bihar By Flight In Hindi

बिहार फ्लाइट से कैसे जाए

बिहार राज्य का दौरा करने के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि बिहार राज्य के चार प्रमुख हवाई अड्डो में गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई (Gaya International Airport), जोगबनी हवाई अड्डा (Jogbani Airport), मुंगेर एयरपोर्ट (Munger Airport), मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट (Muzaffarpur Airport) आदि शामिल हैं। आप इनमे से किसी भी हवाई अड्डे का चुनाव कर सकते हैं।

10.2 बिहार ट्रेन से कैसे जाए – How To Reach Bihar By Train In Hindi

बिहार ट्रेन से कैसे जाए

बिहार जाने के लिए यदि आपने रेल मार्ग का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि बिहार में कई रेलवे स्टेशन मौजूद हैं जोकि राज्य के प्रमुख बड़े शहरो पटना, भागलपुर और गया के अलावा भी अन्य शहरों में स्थित हैं। आप अपनी डेस्टिनेशन के अनुसार रेलवे स्टेशन का चुनाव कर सकते हैं।

10.3 बिहार बस से कैसे जाए – How To Reach Bihar By Bus In Hindi

बिहार बस से कैसे जाए

यदि बिहार जाने के लिए आपने बस का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि बिहार सड़क मार्ग के माध्यम देश के अन्य राज्यों और प्रमुख शहरो से बहुत अच्छी तरह से संपर्क हैं।

और पढ़े: पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल की जानकारी 

इस आर्टिकल में आपने बिहार राज्य के बारे में जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

11. बिहार का नक्शा – Bihar Map

12. बिहार की फोटो गैलरी – Bihar Images

और पढ़े:

Leave a Comment