मैसूर पैलेस घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल – Information About Mysore Palace In Hindi

4.1/5 - (20 votes)

Mysore Palace In Hindi, मैसूर पैलेस भारत के कर्नाटक राज्य में मैसूर शहर में स्थित एक ऐतिहासिक ईमारत है, जिसे अंबा विलास पैलेस के नाम से भी जाना जाता हैं। मैसूर पैलेस शाही परिवार का महल रहा है और आज भी इस महल पर उन्ही का अधिकार है। जिस भूमि पर यह महल खड़ा हैं वह पुरगिरी के नाम से जानी जाती हैं। यह पैलेस मैसूर शहर के केंद्र में स्थित हैं जिसका मुख चामुंडी हिल्स की ओर हैं। आमतौर पर मैसूर को ‘महलों के शहर’ के नाम से जाना जाता हैं।

इस भव्य किले सहित सात महल इस शहर की शोभा बढ़ा रहे हैं। मैसूर पैलेस ताज महल के बाद भारत के सबसे आकर्षित पर्यटक स्थलों में शामिल हैं और यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या लगभग सालाना 6 मिलियन से भी अधिक हैं । अगर आप मैसूर पैलेस और इसके नजदीकी पर्यटक स्थलों के बारे में जानना चाहते हैं  तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े।

मैसूर पैलेस का इतिहास – History Of Mysore Palace In Hindi

मैसूर पैलेस की संरचना – Architecture Of Mysore Palace In Hindi

अंबा विलास पैलेस (मैसूर पैलेस) के आस पास के पर्यटन स्थल – Places To Visit Near Mysore Palace In Hindi

  1. मैसूर का प्रमुख धार्मिक स्थल चामुंडेश्वरी मंदिर – Mysore Ka Pramukh Dharmik Sthal Chamundeshwari Temple In Hindi
  2. मैसूर का प्रसिद्ध मंदिर रंगनाथस्वामी मंदिर – Mysore Ka Prasidh Mandir Ranganathaswamy Temple In Hindi
  3. मैसूर पर्यटन स्थल ललिता महल – Mysore Paryatan Sthan Lalitha Mahal In Hindi
  4. मैसूर के दर्शनीय स्थान जय लक्ष्मी विलास हवेली – Mysore Ke Darshnaiya Sthan Jayalakshmi Vilas Mansion Mysore In Hindi
  5. मैसूर का टूरिस्ट प्लेस जगनमोहन पैलेस – Mysore Tourist Place Jaganmohan Palace In Hindi
  6. मैसूर में देखने लायक जगह सेंट फिलोमेना चर्च – Mysore Mein Dekhne Layak Jagah St Philomena Church In Hindi
  7. मैसूर में घूमने वाली जगह तालकाड़ मंदिर – Mysore Me Ghumne Wali Jagah Talakadu Temple In Hindi
  8. मैसूर के आकर्षण स्थान मेलुकोटे मंदिर – Mysore Ke Aakarshan Sthan Cheluvanarayana Swamy Temple Melukote In Hindi
  9. मैसूर सिटी का पर्यटन स्थल बाइलाकुप्पे – Mysore City Ka Paryatan Sthan Bylakuppe In Hindi
  10. मैसूर में प्रसिद्ध मंदिर नंजनगुड मंदिर – Mysore Me Prasidh Mandir Nanjangud Temple In Hindi
  11. मैसूर में बच्चो के साथ घूमे शिवानासमुद्र फॉल्स – Mysore Me Baccho Ke Sath Ghume Ke Liye Shivanasamudra Falls In Hindi
  12. मैसूर टूरिज्म में कपल के लिए कृष्णा राजा सागर डैम – Mysore Tourism Me Couple Ke Liye Krishna Raja Sagara Dam In Hindi
  13. मैसूर में घूमने की जगह बृंदावन गार्डन – Mysore Me Ghumne Ki Jagah Brindavan Garden Mysore In Hindi
  14. मैसूर टूरिज्म में देखे रेल संग्रहालय मैसूर – Mysore Tourist Attraction Railway Museum In Hindi
  15. मैसूर पर्यटन में मशहूर चामुंडी हिल्स नंदी – Mysore Point Of Interest Nandi Bull On Chamundi Hills In Hindi
  16. मैसूर में फेमस कार्य सिद्धि हनुमान मंदिर – Mysore Me Famous Karya Siddhi Hanuman Mandir In Hindi
  17. मैसूर पर्यटन स्थल करणजी झील – Mysore Darshaniya Sthal Karanji Lake Mysore In Hindi
  18. मैसूर में देखने लायक जगह चिड़ियाघर – Mysore Me Dekhne Layak Mysore Zoo In Hindi
  19. मैसूर में घूमने लायक जगह रंगनाथिट्टू पक्षी अभयारण्य कर्नाटक – Mysore Me Ghumne Layak Jagah Ranganathittu Bird Sanctuary Karnataka In Hindi
  20. मैसूर फेमस पर्यटन स्थल बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान – Mysore Ki Famous Paryatan Sthal Bandipur National Park In Hindi

मैसूर पैलेस (अंबा विलास पैलेस) खुलने और बंद होने का समय – Amba Vilas Palace (Mysore Palace) Opening Time And Closing Time In Hindi

मैसूर पैलेस का प्रवेश शुल्क – Mysore Palace Entry Fee In Hindi

मैसूर पैलेस की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Mysore In Hindi

मैसूर सिटी का मशहूर स्थानीय भोजन – Famous Local Food Of Mysore In Hindi

मैसूर शहर में कहां रुके इन हिंदी – Where To Stay In Mysore In Hindi

मैसूर कैसे पहुंचे – How To Reach Mysore In Hindi

  1. मैसूर फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Mysore By Flight In Hindi
  2. मैसूर ट्रेन से कैसे पहुंचे – How To Reach Mysore By Train In Hindi
  3. मैसूर बस से कैसे पहुंचे – How To Reach Mysore By Bus In Hindi

मैसूर का नक्शा – Mysore Map

मैसूर की फोटो गैलरी – Mysore Images

1. मैसूर पैलेस का इतिहास – History Of Mysore Palace In Hindi

मैसूर पैलेस का इतिहास - History Of Mysore Palace In Hindi

मैसूर किले का इतिहास बहुत पुराना हैं जोकि कई शासको के शासन को देख चुका है। 14वीं शताब्दी दौरान यदुराया ने किले के अंदर पहला महल बनबाया था, जिसे कई बार तोडा गया था। पुराने पैलेस को जला दिया गया था और वर्तमान की संरचना का निर्माण 1897 और 1912 के समय के दौरान किया गया था। मई 1799 में टीपू सुल्तान के देहांत के बाद महाराजा कृष्णराज वाडियार तृतीय ने मैसूर को अपनी राजधानी के रूप में दर्जा दिया था।

2. मैसूर पैलेस की संरचना – Architecture Of Mysore Palace In Hindi

मैसूर पैलेस की संरचना - Architecture Of Mysore Palace In Hindi

मैसूर पैलेस में गुंबदों की स्थापत्य शैली को हिंदू, राजपूत, मुगल और गोथिक शैलियों के मिश्रण के साथ इंडो-सरैसेनिक के रूप में तैयार किया गया हैं। मैसूर किले की यह तीन मंजिला ईमारत में संगमरमर की गुम्बद और 145 फिट ऊंचे पत्थर की संरचना हैं। किला एक शानदार बगीचे से घिरा हुआ हैं। पैलेस की संरचना में मुख्य परिसर की लम्बाई 245 फुट और चौड़ाई 156 फुट फुट आंकी गई हैं।

महल में तीन द्वार – पूर्वी द्वार, दक्षिण प्रवेश द्वार और पश्चिम प्रवेश द्वार हैं। मैसूर पैलेस के अंदर कई महत्वपूर्ण सुरंगे बनी हुई हैं। इसके अलावा धन, समृधि, भाग्य की देवी लक्ष्मी की मूर्ती भी स्थित हैं।

3. अंबा विलास पैलेस (मैसूर पैलेस) के आस पास के पर्यटन स्थल – Places To Visit Near Mysore Palace In Hindi

अंबा विलास पैलेस (मैसूर पैलेस) के आस पास के पर्यटन स्थल - Places To Visit Near Mysore Palace In Hindi

मैसूर का किला एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल हैं जहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों कि लाइन लगी रहती हैं। लेकिन इसके अलावा भी मैसूर सिटी में कई पर्यटक स्थल हैं जहां आप घूम सकते हैं और हम आज इस आर्टिकल में उन्ही आकर्षित स्थानों की बात करने जा रहे हैं।

और पढ़े: मंगलौर के दर्शनीय स्थल की जानकारी

3.1 मैसूर का प्रमुख धार्मिक स्थल चामुंडेश्वरी मंदिर – Mysore Ka Pramukh Dharmik Sthal Chamundeshwari Temple In Hindi

मैसूर का प्रमुख धार्मिक स्थल चामुंडेश्वरी मंदिर - Mysore Ka Pramukh Dharmik Sthal Chamundeshwari Temple In Hindi
Image Credit: Vishvesh Kumar

मैसूर पैलेस के नजदीक दर्शनीय स्थानों में चामुंडेश्वरी मंदिर मैसूर सिटी से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर एक पहाड़ी की चामुंडी चोटी पर स्थित हैं। इस मंदिर को 51 शक्ति पीठो में से एक होने का दर्जा प्राप्त हैं।

3.2 मैसूर का प्रसिद्ध मंदिर रंगनाथस्वामी मंदिर – Mysore Ka Prasidh Mandir Ranganathaswamy Temple In Hindi

मैसूर का प्रसिद्ध मंदिर रंगनाथस्वामी मंदिर - Mysore Ka Prasidh Mandir Ranganathaswamy Temple In Hindi
Image Credit: Cleetus M D

मैसूर किले के पास दर्शनीय स्थल श्रीरंगपटना का रंगनाथस्वामी मंदिर हिंदू भगवान रंगनाथ को समर्पित है। कावेरी नदी के किनारे पर स्थित यह दर्शनीय मंदिर कर्नाटक राज्य के  5 सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थानों में से एक है। रंगनाथस्वामी मंदिर कावेरी नदी के द्वारा बनाए गए दीप पर स्थित हैं और सबसे ऊंचे टॉवर या गोपुरम के रूप में जाना जाता हैं।

3.3 मैसूर पर्यटन स्थल ललिता महल – Mysore Paryatan Sthan Lalitha Mahal In Hindi

मैसूर पर्यटन स्थल ललिता महल - Mysore Paryatan Sthan Lalitha Mahal In Hindi
Image Credit: Vaidyanathan R

मैसूर पैलेस के नजदीक में घूमने वाली जगह ललिता महल मैसूर का दूसरा सबसे बड़ा और भव्य महल है। वर्तमान में यह भारत के सबसे भव्य होटलों में शुमार हैं। ललिता महल चामुंडी पहाड़ियों के पास स्थित है।

3.4 मैसूर के दर्शनीय स्थान जय लक्ष्मी विलास हवेली – Mysore Ke Darshnaiya Sthan Jayalakshmi Vilas Mansion Mysore In Hindi

मैसूर के दर्शनीय स्थान जय लक्ष्मी विलास हवेली - Mysore Ke Darshnaiya Sthan Jayalakshmi Vilas Mansion Mysore In Hindi

मैसूर पैलेस के आसपास के पर्यटन स्थलों में जयलक्ष्मी विलास हवेली मैसूर विश्वविद्यालय के अंदर स्थित है। मैसूर के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस में से एक जयलक्ष्मी विलास हवेली कलाकृतियों के अनमोल संग्रह का एक संग्रहालय है। इस स्थान पर पर्यटक आना अधिक पसंद करते है।

और पढ़े: हम्पी घूमने की जानकारी और 30 पर्यटक स्थल

3.5 मैसूर का टूरिस्ट प्लेस जगनमोहन पैलेस – Mysore Tourist Place Jaganmohan Palace In Hindi

मैसूर का टूरिस्ट प्लेस जगनमोहन पैलेस - Mysore Tourist Place Jaganmohan Palace In Hindi

मैसूर पैलेस के नियरेस्ट टूरिस्ट प्लेस में जगनमोहन पैलेस मैसूर सिटी का एक प्रमुख महल हैं। इस महल को अब एक आर्ट गैलरी और एक समारोह हॉल में तब्दील कर दिया गया हैं। यह महल मैसूर सिटी के 7 महलो में से एक है।

3.6 मैसूर में देखने लायक जगह सेंट फिलोमेना चर्च – Mysore Mein Dekhne Layak Jagah St Philomena Church In Hindi

मैसूर में देखने लायक जगह सेंट फिलोमेना चर्च - Mysore Mein Dekhne Layak Jagah St Philomena Church In Hindi

सेंट फिलोमेना चर्च एक कैथोलिक चर्च है जोकि भारत के सबसे पुराने चर्चो में से एक है। मैसूर शहर के इस प्रसिद्ध चर्च को एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च के रूप में जाना जाता है।

3.7 मैसूर में घूमने वाली जगह तालकाड़ मंदिर – Mysore Me Ghumne Wali Jagah Talakadu Temple In Hindi

मैसूर में घूमने वाली जगह तालकाड़ मंदिर - Mysore Me Ghumne Wali Jagah Talakadu Temple In Hindi
Image Credit: Gurudath Bn

मैसूर का दर्शनीय स्थल तालकाड़ मंदिर कावेरी नदी के बाएं छोर पर मैसूर सिटी से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह मंदिर हिन्दू धर्म से सम्बंधित एक लोकप्रिय तीर्थ स्थल है।

3.8 मैसूर के आकर्षण स्थान मेलुकोटे मंदिर – Mysore Ke Aakarshan Sthan Cheluvanarayana Swamy Temple Melukote In Hindi

मैसूर के आकर्षण स्थान मेलुकोटे मंदिर - Mysore Ke Aakarshan Sthan Cheluvanarayana Swamy Temple Melukote In Hindi
Image Credit: Karthik S K

मैसूर के पर्यटन स्थलों में से एक मेलुकोटे मंदिर को थिरुन्नारायणपुरम के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर भारत के कर्नाटक राज्य के पवित्र स्थानों में से एक है। योगनारसिम्हा की चट्टानी पहाड़ियों पर स्थित यह मंदिर मैसूर शहर से लगभग 51 किलोमीटर की दूरी पर है।

3.9 मैसूर सिटी का पर्यटन स्थल बाइलाकुप्पे – Mysore City Ka Paryatan Sthan Bylakuppe In Hindi

मैसूर सिटी का पर्यटन स्थल बाइलाकुप्पे - Mysore City Ka Paryatan Sthan Bylakuppe In Hindi

मैसूर पैलेस के आसपास के पर्यटन स्थलों में बाइलाकुप्पे मैसूर के पश्चिम में स्थित नामर्दोलिंग मठ का एक छोटा सा सुंदर शहर हैं। बाइलाकुप्पे का सबसे प्रमुख आकर्षण के रूप में मैसूर जिले की सबसे बड़ी झील, नाम्ड्रोलिंग मठ या गोल्डन टेम्पल और इंगलाकेरे हैं।

और पढ़े: जोग जलप्रपात शिमोगा कर्नाटक 

3.10 मैसूर में प्रसिद्ध मंदिर नंजनगुड मंदिर – Mysore Me Prasidh Mandir Nanjangud Temple In Hindi

मैसूर में प्रसिद्ध मंदिर नंजनगुड मंदिर - Mysore Me Prasidh Mandir Nanjangud Temple In Hindi
Image Credit: Vinay Kumar

नंजनगुड पर्यटन स्थल शहर की कपिला नदी के किनारे पर स्थित है और यह स्थान श्रीकंतेश्वर मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान दक्षिण काशी के नाम से भी जाना जाता है।

3.11 मैसूर में बच्चो के साथ घूमे शिवानासमुद्र फॉल्स – Mysore Me Baccho Ke Sath Ghume Ke Liye Shivanasamudra Falls In Hindi

मैसूर में बच्चो के साथ घूमे शिवानासमुद्र फॉल्स - Mysore Me Baccho Ke Sath Ghume Ke Liye Shivanasamudra Falls In Hindi

शिवानासमुद्र फॉल्स कावेरी नदी के तट पर मैसूर सिटी से लगभग 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस पर्यटन जलप्रपात की कुल ऊंचाई 98 मीटर है। एशिया का पहला हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर स्टेशन भी इसी क्षेत्र में हैं।

3.12 मैसूर टूरिज्म में कपल के लिए कृष्णा राजा सागर डैम – Mysore Tourism Me Couple Ke Liye Krishna Raja Sagara Dam In Hindi

मैसूर टूरिज्म में कपल के लिए कृष्णा राजा सागर डैम - Mysore Tourism Me Couple Ke Liye Krishna Raja Sagara Dam In Hindi
Image Credit: Gyanendra Singh

मैसूर के पर्यटन स्थलों में कृष्णा राजा सागर बांध एक प्रमुख टूरिस्ट प्लेस हैं। जोकि मैसूर सिटी में कावेरी नदी पर एक झील और बांध दोनों के रूप में जाना जाता हैं। कृष्णा राजा सागर बांध का नाम भारत के 10 प्रमुख बाँधों में भी शामिल हैं।

3.13 मैसूर में घूमने की जगह बृंदावन गार्डन – Mysore Me Ghumne Ki Jagah Brindavan Garden Mysore In Hindi

मैसूर में घूमने की जगह बृंदावन गार्डन - Mysore Me Ghumne Ki Jagah Brindavan Garden Mysore In Hindi
Image Credit: Rakshit Rao

मैसूर पैलेस का नजदीकी पर्यटन स्थल बृंदावन गार्डन दक्षिण भारत में कृष्णराजसागर बांध के पास स्थित है। वृंदावन गार्डन हर साल लगभग 2 मिलियन सलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यह गार्डन श्रीरंगपटना के प्रमुख आकर्षणों में से एक है।

3.14 मैसूर टूरिज्म में देखे रेल संग्रहालय मैसूर – Mysore Tourist Attraction Railway Museum In Hindi

मैसूर टूरिज्म में देखे रेल संग्रहालय मैसूर - Mysore Tourist Attraction Railway Museum In Hindi
Image Credit: Shankar Bilimagga

मैसूर का रेलवे संग्रहालय भारतीय रेलवे द्वारा स्थापित किया गया हैं। यह संग्रहालय दिल्ली के राष्ट्रीय रेलवे संग्रहालय के बाद देश का दूसरा ऐसा संग्रहालय है। मैसूर सिटी के इस संग्रहालय में लोकोमोटिव और भारत में रेलवे की तस्वीरों को शानदार ढंग से एक गैलरी में रखा गया है।

और पढ़े: जाने उडुपी का कृष्ण मंदिर के बारे में

3.15 मैसूर पर्यटन में मशहूर चामुंडी हिल्स नंदी – Mysore Point Of Interest Nandi Bull On Chamundi Hills In Hindi

मैसूर पर्यटन में मशहूर चामुंडी हिल्स नंदी – Mysore Point Of Interest Nandi Bull On Chamundi Hills In Hindi

मैसूर का दर्शनीय स्थल नंदी बैल की विशाल मूर्ती चामुंडी पहाड़ी पर स्थित हैं। नंदी कि यह मूर्ती शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में बेहद ही खास हैं। देश में नंदी की सबसे बड़ी मूर्तियों में से एक हैं।

3.16 मैसूर में फेमस कार्य सिद्धि हनुमान मंदिर – Mysore Me Famous Karya Siddhi Hanuman Mandir In Hindi

मैसूर में फेमस कार्य सिद्धि हनुमान मंदिर - Mysore Me Famous Karya Siddhi Hanuman Mandir In Hindi
Image Credit: Neeraj Maurya

मैसूर में देखने के लिए हनुमान जी महाराज कि एक विशाल प्रतिमा बनी हुई है। इस प्रसिद्ध प्रतिमा को कार्य सिद्धि के नाम से जाना जाता हैं। शहर में सबसे ऊँची इस मूर्ती की हाइट 41 फीट हैं।

3.17 मैसूर पर्यटन स्थल करणजी झील – Mysore Darshaniya Sthal Karanji Lake Mysore In Hindi

मैसूर पर्यटन स्थल करणजी झील - Mysore Darshaniya Sthal Karanji Lake Mysore In Hindi

मैसूर पैलेस के पास का आकर्षण स्थल करणजी झील मैसूर सिटी में ही स्थित एक सुंदर स्थान हैं। यह स्थान सुंदर प्रकृति तितली पार्क और एक संग्रहालय से घिरा हुआ हैं। करणजी झील के अंदर एक छोटे से द्वीप पर तितली पार्क को बनाया गया हैं। यहां पर कई पेंटेड स्टॉर्क, ग्रे पेलिकन, कॉर्मोरेंट और एग्रेट जैसे – प्रवासी पक्षियों को देखा जा सकता है। इस झरने की खूबसूरती देखकर पर्यटक मोहित हो जाते है।

3.18 मैसूर में देखने लायक जगह चिड़ियाघर – Mysore Me Dekhne Layak Mysore Zoo In Hindi

मैसूर में देखने लायक जगह चिड़ियाघर - Mysore Me Dekhne Layak Mysore Zoo In Hindi
Image Credit: Johny Pittappillil

मैसूर का फेमस चिड़ियाघर या चामराजेंद्र प्राणि उद्यान मैसूर पैलेस के करीब स्थित हैं। यह चिड़ियाघर देश का सबसे पुराना और सबसे लोकप्रिय है। मैसूर चिड़ियाघर में विभिन्न प्रजातियों के जीव-जंतुओं को देखा जा सकता हैं।

और पढ़े: बैंगलोर में घूमने वाली जगहें

3.19 मैसूर में घूमने लायक जगह रंगनाथिट्टू पक्षी अभयारण्य कर्नाटक – Mysore Me Ghumne Layak Jagah Ranganathittu Bird Sanctuary Karnataka In Hindi

मैसूर में घूमने लायक जगह रंगनाथिट्टू पक्षी अभयारण्य कर्नाटक - Mysore Me Ghumne Layak Jagah Ranganathittu Bird Sanctuary Karnataka In Hindi

मैसूर किले के नजदीक के आकर्षण में रंगनाथिट्टू पक्षी अभयारण्य कर्नाटक राज्य के 5 सबसे अच्छे बर्ड सेंचुरी में से एक है। रंगनाथिट्टू पक्षी अभयारण्य राज्य का सबसे बड़ा पक्षी अभयारण्य है। इस अभयारण्य में पक्षियों की लगभग 170 प्रजातियां पाई जाती हैं।

3.20 मैसूर फेमस पर्यटन स्थल बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान – Mysore Ki Famous Paryatan Sthal Bandipur National Park In Hindi

मैसूर फेमस पर्यटन स्थल बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान - Mysore Ki Famous Paryatan Sthal Bandipur National Park In Hindi

मैसूर पर्यटन स्थलों में बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व कर्नाटक स्टेट के टॉप 10 राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान दक्षिण एशिया में जंगली हाथियों के लिए सबसे बड़ा निवास स्थान के रूप में प्रसिद्ध है।

और पढ़े: कुद्रेमुख हिल स्टेशन की जानकारी और दर्शनीय स्थल

4. मैसूर पैलेस (अंबा विलास पैलेस) खुलने और बंद होने का समय – Amba Vilas Palace (Mysore Palace) Opening Time And Closing Time In Hindi

मैसूर पैलेस (अंबा विलास पैलेस) खुलने और बंद होने का समय - Amba Vilas Palace (Mysore Palace) Opening Time And Closing Time In Hindi

मैसूर पैलेस खुलने का समय प्रति दिन 10 बजे का रहता हैं, जबकि किले के बंद होने का समय शाम को 5:30 बजे का रहता है।

5. मैसूर पैलेस का प्रवेश शुल्क – Mysore Palace Entry Fee In Hindi

मैसूर पैलेस का प्रवेश शुल्क - Mysore Palace Entry Fee In Hindi

कर्नाटक के मैसूर सिटी बने मैसूर किले को घूमने से पहले यहां कि एंट्री फीस के बारे जान लेना अतिआवश्यक हैं। तो हम आपको विस्तार से मैसूर किले कि प्रवेश शुल्क की जानकारी देते हैं।

  • वयस्कों के लिए 40 प्रति व्यक्ति
  • बच्चों के लिए प्रति व्यक्ति 20 रूपये (10-18 वर्ष)
  • छात्रों के लिए प्रति व्यक्ति 10 रूपये (स्कूल से पत्र आवश्यक है)
  • विदेशी पर्यटकों के लिए प्रति व्यक्ति 200 रूपये  (ऑडियो किट शामिल)

और पढ़े: मदुरई के दर्शनीय स्थल की जानकारी 

6. मैसूर पैलेस की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Mysore In Hindi

मैसूर पैलेस की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय - Best Time To Visit Mysore In Hindi

मैसूर पैलेस घूमने जाने के लिए अक्टूबर से फरवरी तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय के दौरान यहां का तापमान पर्यटकों के घूमने के लिए अनुकूल होता हैं।

7. मैसूर सिटी का मशहूर स्थानीय भोजन – Famous Local Food Of Mysore In Hindi

मैसूर सिटी का मशहूर स्थानीय भोजन - Famous Local Food Of Mysore In Hindi

मैसूर पर्यटन स्थल अपने यहां ऐतिहासिक स्थानों पर घूमने के अलावा अति स्वादिष्ट भोजन की पेशकश भी करता हैं। यदि आप मैसूरसिटी या मैसूर पैलेस की यात्रा पर आएं हुए हैं। तो यहां के भोजन का आनंद लेना न भूले। मैसूर में मिलने वाले लोकल फूड में इडली, बड़ा, पूड़ी सागू, बोंडा, खारा बाथ / उप्पिथु / उपमा, उथापम, पूड़ी (पलया, सागू), शविगे बाथ, मसाला डोसा, पेपर डोसा, खुला डोसा, रवा (सूजी) डोसा, ओनियन डोसा, हरा (पलक) डोसा, नीर डोसा, ब्राह्मण भोजन, बाजजी / पकोड़ा आदि के अलावा भी आपको कई आइटम आपके मूह का टेस्ट सुधारने और पेट की भूख शांत करने के लिए मिल जाएंगे।

8. मैसूर शहर में कहां रुके इन हिंदी – Where To Stay In Mysore In Hindi

मैसूर शहर में कहां रुके इन हिंदी - Where To Stay In Mysore In Hindi

मैसूर किला और इसके प्रमुख पर्यटक स्थल घूमने के बाद यदि आप यहां रुकना चाहते हैं। तो आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि मैसूर सिटी में लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक के आवास स्थान आपको मिल जाएंगे। जोकि आप अपनी सुविधानुसार ले सकते हैं। तो आइए हम आपको कुछ होटल के बारे में बताते है।

  • फॉर्च्यून जेपी पैलेस
  • ट्रीबो ट्रायस्ट अक्षय महल इन
  • साउथर्न स्टार मैसूर
  • रेडिसन ब्लू प्लाजा होटल मैसूर
  • होटल संदेस द प्रिंस

और पढ़े: कोयम्बटूर पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी 

9. मैसूर कैसे पहुंचे – How To Reach Mysore In Hindi

मैसूर पैलेस की यात्रा पर जाने के लिए आप हवाई मार्ग, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। मैसूर पर्यटन स्थल सभी तरह के यातायात साधनो से संपन्न हैं।

9.1 मैसूर फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Mysore By Flight In Hindi

मैसूर फ्लाइट से कैसे पहुंचे - How To Reach Mysore By Flight In Hindi

मैसूर किला घूमने के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैसूर का सबसे निकटतम हवाई अड्डा नया बैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। जोकि मैसूर शहर से लगभग 170 किलोमीटर की दूरी पर हैं। बेंगलुरु एअरपोर्ट से मैसूर जाने के लिए आप बस, ट्रेन और टैक्सी के माध्यम से जा सकते हैं। बेंगलुरु हवाई अड्डा देश के अन्य हवाई अड्डो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

9.2 मैसूर ट्रेन से कैसे पहुंचे – How To Reach Mysore By Train In Hindi

मैसूर ट्रेन से कैसे पहुंचे - How To Reach Mysore By Train In Hindi

मैसूर पैलेस घूमने के लिए यदि आपने ट्रेन का चुनाव किया हैं। तो बता दें कि मैसूर शहर रेल मार्ग के माध्यम से भारत के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह से जुड़ा हैं। मैसूर रेलवे स्टेशन शहर के केंद्र से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

9.3 मैसूर बस से कैसे पहुंचे – How To Reach Mysore By Bus In Hindi

मैसूर बस से कैसे पहुंचे - How To Reach Mysore By Bus In Hindi

मैसूर पैलेस घूमने के लिए यदि आप सडक मार्ग से जाना चाहते हैं। तो हम आपको बता दें कि मैसूर सड़क मार्ग के माध्यम से बहुत अच्छी तरह से संपर्क में हैं। इसलिए आप बिना किसी परेशानी के सडक मार्ग से बस या अपने निजी साधनों से मैसूर पहुंच जाएंगे।

और पढ़े: भारत में गर्मियों में घूमने की 10 अच्छी जगह

इस आर्टिकल में आपने मैसूर पैलेस और इसके आसपास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें के बारे में जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

10. मैसूर का नक्शा – Mysore Map

11. मैसूर की फोटो गैलरी – Mysore Images

https://www.instagram.com/p/BxaMa_hAZI6/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े :

Leave a Comment