जम्मू कश्मीर के मशहूर पुलवामा टूरिस्ट प्लेस घूमने की जानकारी – Famous Pulwama Tourist Place In Jammu And Kashmir In Hindi

2.3/5 - (3 votes)

Pulwama Tourist Place In Jammu And Kashmir In Hindi, श्रीनगर से 25 किमी की दूरी पर स्थित पुलवामा, उत्तरी राज्य जम्मू और कश्मीर का एक छोटा सा शहर है। जो जम्मू  कश्मीर राज्य का 6 वाँ सबसे बड़ा शहर है। अपने दूध और चावल के उत्पादन के लिए अत्यधिक प्रशंसित पुलवामा को जम्मू –कश्मीर में लोकप्रिय रूप से “कश्मीर का राइस या बाउल’ के रूप में भी जाना जाता है। इस स्थान पर सेब के बगीचे, प्राकृतिक झरने और प्राकृतिक घाटियाँ हैं, जो पुलवामा पर्यटन के महत्वपूर्ण हिस्सा है। और बड़ी संख्या में पर्यटकों के लिए आकर्षण के केंद्र बने हुए है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर का लोकप्रिय शहर पुलवामा पर्वतारोहण, ग्रीष्मकाल में ट्रेकिंग और सर्दियों में स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों के लिए भी लोकप्रिय बना हुआ है। जहाँ पर्यटक अक्सर इस रोमांचक खेलों का लुफ्त उठाते हुए देखे जाते हैं।

आपको बता दे पुलवामा अपनी फैमली या दोस्तों के साथ घूमने के लिए जम्मू-कश्मीर की सबसे अद्भुत स्थानों में से एक है और वास्तव में देखने लायक है। पुलवामा टूरिस्ट प्लेस के यात्रा की पूरी जानकारी के लिए हमारे इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े-

Table of Contents

पुलवामा का इतिहास – History of Pulwama In Hindi

पुलवामा का इतिहास – History of Pulwama In Hindi

जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध शहर पुलवामा का इतिहास लगभग 16 वी शताब्दी का माना जाता है जब इस क्षेत्र पर 16 वीं शताब्दी में मुगलों द्वारा शासन किया गया था। लेकिन मुगलों का अधिकार अधिक लम्बे समय तक नही चल सका और 19 वीं शताब्दी में अफ़गानों ने कब्ज़ा कर लिया।

पुलवामा के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल- Famous Tourist Places of Pulwama In Hindi

जम्मू कश्मीर का मशहूर शहर पुलवामा इस सुंदर राज्य का प्रमुख पर्यटक स्थल है, जो प्राकृतिक झरने, घाटियाँ, झीलों, मस्जिदों, मंदिरों से भरा हुआ है। और जम्मू कश्मीर में घूमने के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से एक है। तो हम आपको यहाँ पुलवामा के लोकप्रिय पर्यटक स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी पुलवामा यात्रा के दौरान अवश्य घूमना चाहेंगे-

अहरबल झरना – Aharbal Waterfall In Hindi

अहरबल झरना - Aharbal Waterfall In Hindi

अहरबल झरना श्रीनगर से 75 किलोमीटर और जामा मस्जिद शोपियां से 35 किमी की दूरी पर स्थित है अहरबल झरना पीर पंजाल पहाड़ों में घने देवदार पेड़ो की घाटी से 25 मीटर नीचे गिरने वाली विशु नदी का अद्भुद नजारा है। जो जम्मू कश्मीर घाटी का सबसे लोकप्रिय और विशाल झरना माना जाता है। अहरबल झरना अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टियाँ मनाने के लिए जम्मू कश्मीर की सबसे आकर्षक जगहों में से एक है, जहाँ अक्सर पर्यटक ट्राउट फिशिंग, ट्रेकिंग, राफ्टिंग आदि जैसी साहसिक गतिविधियों को एन्जॉय करते हुए देखे जाते है।

तरसर और मार्सर झील – Tarsar and Marsar Lake In Hindi

तरसर और मार्सर झील - Tarsar and Marsar Lake In Hindi
Image Credit : Ravindra Salunkhe

पुलवामा जिले में नागबरन गांव से लगभग 3 किमी और 5 किमी की दूरी पर स्थित तरसर और मार्सर झील दो खूबसुरत झीलें है। मार्सर झील दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के करीब स्थित है, जिन्हें जुड़वाँ बहनों के रूप में भी जाना जाता हैं। तरसर और मार्सर झील पुलवामा के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है, जहाँ पर्यटक और स्थानीय लोग पिकनिक मनाने के लिए इन खूबसूरत झीलों का दौरा करते है। साथ ही तरसर और मार्सर ट्रेक कश्मीर घाटी के सबसे लोकप्रिय ट्रेक में से एक है। बता दे 16 वीं शताब्दी के बाद से इन झीलों ने अधिक लोकप्रियत हासिल की थी, जब इन झीलों का उल्लेख उस समय कश्मीर के शासक यूसुफ शाह चक ने अपनी प्यारी कविता में किया था।

और पढ़े : श्रीनगर के डल झील घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

कुंगवट्टन – Kungwattan In Hindi

अहरबल झरने से 8 किमी दूर और मानवीय गतिविधियों से दूर स्थित कुंगवट्टन पुलवामा की एक आकर्षक जगह है। कुंगवट्टन 8, 400 किमी की ऊंचाई पर स्थित एक घास का मैदान है। जो पर्यटकों के लिए अद्भुद और मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। जहाँ आप अपनी रोजमर्रा की भाग दौड़ भरी लाइफ से दूर अपना कुछ समय प्रकृति के मनमोहनीय नजारों के बीच व्यतीत कर सकते है।

जामा मस्जिद शोपियां, – Jama Masjid Shopian In Hindi

जामा मस्जिद शोपियां, - Jama Masjid Shopian In Hindi
Image Credit : Monis Zafar

पीर पंजाल के पार मुगल रोड पर स्थित जामा मस्जिद मुस्लिम समुदाय के लिए पुलवामा के प्रमुख आस्था केन्द्रों में से एक है। मुगल काल के दौरान निर्मित, जामा मस्जिद कश्मीर बापिस जाने वाले मुगलों के मार्ग में प्रमुख पड़ाव था। और आज भी जामा मस्जिद कश्मीर का एक प्रमुख स्थलचिह्न और आकर्षण है। जहाँ बड़ी संख्या में मुस्लिम लोगो के साथ साथ पर्यटकों द्वारा इस ऐतिहासिक स्थल का दौरा किया जाता है।

कोसरनाग झील – Kounsarnag Lake In Hindi

कोसरनाग झील - Kounsarnag Lake In Hindi
Image Credit : Alqimmi Numaan

भारत में कश्मीर घाटी के कुलगाम जिले में स्थित, कौसर नाग या कौसरनागिस झील एक उच्च ऊंचाई वाली झील है। समुद्र तल से 4000 मीटर की ऊँचाई पर स्थित कोनसरनाग झील पुलवामा की सबसे आकर्षक जगहों में से एक है। कोसरनाग झील की सबसे आकर्षक बात यह है की यह गर्मियों के दौरान भी बर्फ से जमी रहती है। जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहाँ अक्सर पर्यटक गर्मियों के दौरान मस्ती करते हुए नजर आते हैं। और इसके साथ आप यहाँ ट्रेकिंग, स्कीइंग, घुड़सवारी और फोटोग्राफी जैसी कई साहसिक गतिविधियाँ को एन्जॉय कर सकते हैं। जो आपकी पुलवामा की यात्रा के लिए एक शानदार अनुभव हो सकता है।

अवंतीश्वर मंदिर –  Avantishwar Temple In Hindi

अवंतीश्वर मंदिर -  Avantishwar Temple In Hindi

पुलवामा जिले के जौबरी गांव में स्थित अवंतीश्वर मंदिर कश्मीर के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। अवंतीश्वर मंदिर हिन्दू धर्म के लोगो के लिए प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में माना जाता है। और कहा जाता है कि अवंतीश्वर मंदिर को 9 वीं शताब्दी ईस्वी में राजा अवंति वर्मा ने बनवाया था, जो भगवान विष्णु और भगवान शिव को समर्पित है। और वर्तमान में अवंतीश्वर मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में हैं।

और पढ़े : जम्मू कश्मीर के प्रमुख मंदिरों की जानकारी

पायेर मंदिर – Payer Temple In Hindi

पुलवामा के सबसे लोकप्रिय धार्मिक आकर्षणों में से एक, पायेर मंदिर पुलवामा से 3 किमी दक्षिण में स्थित है। इस मंदिर को यात्रियों द्वारा पेटेक मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर की वास्तुकला के बारे में कहा जाता है कि इसे 10 वीं शताब्दी में एक एकल पत्थर से तराशा गया था। इसकी अनूठी वास्तुकला अभी भी अपने प्राचीन अतीत की महिमा को बरकरार रखती है, जो वास्तव देखने लायक है, और पर्यटकों के लिए आकर्षण केंद्र बनी हुई है।

असर शरीफ पिंजुरा –  Asar Sharief Pinjoora In Hindi

असर शरीफ पिंजुरा पुलवामा जिले के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों की तरह लोकप्रिय और पूज्यनीय स्थल है। आपको बता दे शहर से 12 किमी की दूरी पर स्थित, असर शरीफ पिंजुरा पैगंबर मोहम्मद के अवशेष का घर है जिसे विशेष अवसरों पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाता है। और उस दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक पैगंबर मोहम्मद के अवशेषो को देखने के लिए एकत्रित होते हैं।

पुलवामा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Pulwama In Hindi

पुलवामा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Pulwama In Hindi

यदि आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ पुलवामा घूमने जाने का प्लान बना रहे है, तो हम आपको बता दे हिमालय पर्वतमाला के बीच में स्थित, पुलवामा का मौसम वैसे तो पूरे वर्ष सुखद रहता है। लेकिन पुलवामा की यात्रा का सबसे अच्छा समय अप्रैल से अक्टूबर तक का समय होता है। जब आप यहाँ चिलचिलाती गर्मी में बर्फ के बीच रोमांचक समय व्यतीत कर सकते है। इसके अलावा आप इस हिल स्टेशन पर जाने के लिए मानसून का मौसम भी चुन सकते हैं, लेकिन सर्दियों के दौरान पुलवामा जाने से बचने की सिफारिश की जाती है। क्योंकि इस समय भारी बर्फबारी के कारण यहाँ के तापमान में काफी गिरावट आती है, और कई सड़कें भी अवरुद्ध हो जाती हैं।

और पढ़े : सोनमर्ग में घूमने लायक 10 मशहूर पर्यटन स्थल

पुलवामा का लोकप्रिय खाना – Popular food of Pulwama In Hindi

पुलवामा का लोकप्रिय खाना – Popular food of Pulwama In Hindi

वैसे तो पुलवामा शहर में शानदार खाने के लिए कोई अच्छे रेस्टोरेंट नही है, लेकिन खाने के बिभिन्न व्यजनो से सजे ढाबे मौजूद है, जो पर्यटकों को गर्म भोजन परोसने के लिए प्रसिद्ध है। पुलवामा की कुछ स्थानीय विशिष्टताओं के साथ मटन टिक्का या मटन सीक कबाब, तबख़ और मीठा में मोदुर पुलाव (मीठा पुलाव) लोकप्रिय है।

पुलवामा की यात्रा में कहा रुकें – Where to stay in Pulwama Journey In Hindi

पुलवामा की यात्रा में कहा रुकें - Where to stay in Pulwama Journey In Hindi

यदि आप पुलवामा शहर और इसके पर्यटक स्थल घूमने जाने का प्लान बना रहे है। और पुलवामा में किसी होटल की तलाश में हैं, तो हम आपको बता दें जम्मू कश्मीर के इस खूबसूरत शहर पुलवामा में आपको लो बजट से लेकर हाई बजट तक सभी प्रकार के होटल मिल जायेगे, जिनकी आप अपनी सुविधानुसार चुनाव कर सकते हैं।

  • नजीन ग्रूप ऑफ़ हॉउस बोट्स (Nazneen Group Of Houseboat)
  • बाबर हॉउस बोट्स (Babar Houseboats)
  • स्वान हेरिटेज हाउसबोट्स (Swan Heritage Houseboats)
  • होटल हिमालय हॉउस (Hotel Himalaya house)
  • लेक विक्टोरिया ग्रूप ऑफ़ हॉउस बोट्स  (Lake Victoria Group Of Houseboat)

और पढ़े : छुट्टियाँ मनाने के लिए भारत के लग्जरी रिसॉर्ट्स

पुलवामा केसे पहुंचे – How To Reach Pulwama In Hindi

अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ जम्मू कश्मीर के मशहूर शहर पुलवामा घूमने जाने का प्लान बना रहे है और सोच रहे है की हम पुलवामा केसे पहुचें ? तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग में से किसी का भी अपनी सुविधानुसार चुनाव करके अपने गंतव्य स्थान पहुंच सकते हैं।

फ्लाइट से पुलवामा केसे पहुंचे – How To Reach Pulwama By Flight In Hindi

फ्लाइट से पुलवामा केसे पहुंचे - How To Reach Pulwama By Flight In Hindi

पुलवामा शहर का निकटतम हवाई अड्डा श्रीनगर हवाई अड्डा है, जो पुलवामा  से 30 किमी की दुरी पर स्थित है। एयर इंडिया की विस्तारा, स्पाइसजेट द्वारा  दिल्ली और भारत के अन्य प्रमुख शहरों से श्रीनगर के लिए कई उड़ानें संचालित करती हैं। और फ्लाइट से श्रीनगर हवाई अड्डा पहुचने के बाद आप टेक्सी या बस से यात्रा करके पुलवामा पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से पुलवामा केसे पहुंचे – How To Reach Pulwama By Train In Hindi

ट्रेन से पुलवामा केसे पहुंचे – How To Reach Pulwama By Train In Hindi

यदि आपने पुलवामा की यात्रा के लिए रेल मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बता दे पुलवामा का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन श्रीनगर रेलवे स्टेशन है जो पुलवामा से लगभग 26 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लेकिन आपको बता दे नई दिल्ली और श्रीनगर  के बीच कोई सीधी ट्रेन नहीं है। इसीलिए बेहतर होगा आप पहले जम्मू के लिए ट्रेन ले सकतें है, और फिर जम्मू से पुलवामा के लिए बस या टैक्सी सेवा ले सकते हैं।

सड़क मार्ग से पुलवामा कैसे पहुंचे – How To Reach Pulwama By Road In Hindi

सड़क मार्ग से पुलवामा कैसे पहुंचे - How To Reach Pulwama By Road In Hindi

यदि आप बस या सड़क मार्ग से यात्रा करके पुलवामा घूमने जाने का प्लान बना रहे है, तो हम आपको बता दे पुलवामा जाने के लिए कई निजी और राज्य सरकार द्वारा संचालित बस सेवाएं उपलब्ध हैं, जो पुलवामा को जम्मू –कश्मीर के बिभिन्न शहरों से जोडती है। और इसके अलावा आप टैक्सी और अपनी निजी कार से भी यात्रा करके अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

पुलवामा में स्थानीय परिवहन – Local Transport In Pulwama In Hindi

पुलवामा में स्थानीय परिवहन - Local Transport In Pulwama In Hindi

जम्मू  कश्मीर के प्रमुख शहर पुलवामा में चारों और घूमने के लिए परिवहन के सर्वोत्तम साधन ऑटो रिक्शा और टैक्सी सेवारत हैं। ऑटो रिक्शा मीटर पर नहीं आते हैं और इसलिए कीमतों में उतार-चढाव हो सकता है, और आपको ऑटो और रिक्शा चालको से सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। इस बीच टैक्सियां ​​ऑटो रिक्शा की तुलना में थोड़ी महंगी हैं।

 पुलवामा का नक्शा –  Pulwama Map In Hindi

और पढ़े :

Leave a Comment