गोवा स्टेट म्यूजियम की जानकारी और रोचक तथ्य – Goa State Museum Information In Hindi

1/5 - (2 votes)

Goa State Museum In Hindi : गोवा स्टेट म्यूजियम गोवा का प्रमुख पर्यटक आकर्षण है, जिसे राज्य पुरातत्व संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता हैं। पहले यह म्यूजियम पणजी के EDC काम्प्लेक्स में पट्टो नामक स्थान पर स्थित था। लेकिन इससे पहले गोवा स्टेट म्यूजियम को पणजी के सेंट इंगेज में रखा गया था। वर्तमान में यह म्यूजियम भारत के गोवा राज्य की राजधानी पणजी में आदिल शाह के महल (पुराने सचिवालय) में स्थित हैं। गोवा राज्य संग्रहालय की स्थापना सन 1977 में की गयी थी। गोवा स्टेट म्यूजियम में प्राचीन समय के इतिहास, कलाकृति, पुरातत्व, शिल्प और भूविज्ञान सहित अन्य विभाग शामिल हैं। वर्ष 2008 तक संग्रहालय में लकड़ी की वस्तुए, पत्थर की मूर्तिया, चित्रों, पांडुलिपियों, नक्काशी, दुर्लभ सिक्के और मानव-संबंधी वस्तुएं सहित लगभग 8000 कलाकृतियों मौजूद थी। यदि आप इस म्यूजियम के बारे में और अधिक जानने के लिए एक्साईटेड है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े –

गोवा स्टेट म्यूजियम का इतिहास – Goa State Museum History In Hindi

गोवा स्टेट म्यूजियम में गैलरी – Goa State Museum Sculpture At Entrance In Hindi

गोवा स्टेट म्यूजियम में कलाकृति – Goa State Museum Art In Hindi

गोवा स्टेट म्यूजियम में विज्ञान – Goa State Museum Science In Hindi

गोवा स्टेट म्यूजियम की कुछ अन्य जानकारी – Goa State Museum Facts In Hindi

गोवा स्टेट म्यूजियम के नजदीक क्या क्या कर सकते हैं – Things To Do Near Goa State Museum In Hindi

गोवा स्टेट म्यूजियम घूमने की एंट्री फीस – Goa State Museum Ticket Price In Hindi

गोवा स्टेट म्यूजियम खुलने का समय – Goa State Museum Timings In Hindi

गोवा स्टेट म्यूजियम घूमने जाने का सही समय – Best Time To Visit Goa State Museum In Hindi

गोवा स्टेट म्यूजियम के पास कहा रुके – Where To Stay Near Goa State Museum In Hindi

गोवा स्टेट म्यूजियम कैसे पहुंचे – How To Reach Goa State Museum In Hindi

  1. फ्लाइट से गोवा स्टेट म्यूजियम कैसे पहुंचे – How To Reach Goa State Museum By Flight In Hindi
  2. ट्रेन से गोवा स्टेट म्यूजियम कैसे पहुंचे – How To Reach Goa State Museum By Train In Hindi
  3. बस से गोवा स्टेट म्यूजियम कैसे पहुंचे – How To Reach Goa State Museum By Bus In Hindi

गोवा स्टेट म्यूजियम का नक्शा – Goa State Museum Location

गोवा स्टेट म्यूजियम की फोटो गैलरी – Goa State Museum Images

1. गोवा स्टेट म्यूजियम का इतिहास – Goa State Museum History In Hindi

गोवा स्टेट म्यूजियम का इतिहास - Goa State Museum History In Hindi
Image Credit: Dmytro Dokunov

गोवा स्टेट म्यूजियम के इतिहास पर नजर डालने पर हमें मिलता हैं कि यह संग्रहालय सन 1973 में गोवा में अभिलेखागार विभाग की पुरातत्व संग्रहालय की इकाई के रूप में निर्मित किया गया था। 29 सितंबर 1977 को म्यूजियम को किराए के भवन में एक छोटे म्यूजियम के रूप में निर्मित किया गया था। लेकिन बाद में एक नये म्यूजियम का निर्माण कराया गया था जिसका उद्घाटन 18 जून 1996 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा जी (कार्यकाल: 25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997) के द्वारा किया गया था। यह संग्रहालय गोवा की सांस्कृतिक, एतिहासिक और परम्पराओं को अपने आप में समेंटे हुए है। गोवा के विभिन्न पहलुओं की जानकरी गोवा स्टेट म्यूजियम से प्राप्त हो जाएगी।

और पढ़े: नेवल एविएशन म्यूजियम गोवा की घूमने की जानकारी

2. गोवा स्टेट म्यूजियम में गैलरी – Goa State Museum Sculpture At Entrance In Hindi

गोवा स्टेट म्यूजियम में गैलरी - Goa State Museum Sculpture At Entrance In Hindi
Image Credit: Sreeja Krishna

गोवा स्टेट म्यूजियम में 14 दीर्घाए (Gallary) हैं, जिनको व्यवस्थित ढंग से स्थापित किया गया हैं। मूर्तिकला गैलरी, क्रिश्चियन आर्ट गैलरी, प्रिंटिंग हिस्ट्री गैलरी, सांस्कृतिक नृविज्ञान, समकालीन कला गैलरी, बनर्जी आर्ट गैलरी, धार्मिक अभिव्यक्ति गैलरी, न्यूमिज़माटिक्स गैलरी, गोवा की स्वतंत्रता संग्राम गैलरी, गोवा गैलरी की प्राकृतिक विरासत, पर्यावरण, मेनेजेस ब्रागांजा गैलरी, फर्नीचर गैलरी, विकास गैलरी और भूविज्ञान गैलरी शामिल हैं। गोवा स्टेट म्यूजियम में लगभग 8000 कलाकृतियां हैं, जो भारत के विभिन्न हिस्सों का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतीत हो रही हैं। इसके अलावा मेनेजेस ब्रागांजा, कला अकादमी और आर्ट गैलरी से 645 वस्तुओं को उधार लिया गया हैं।

3. गोवा स्टेट म्यूजियम में कलाकृति – Goa State Museum Art In Hindi

गोवा स्टेट म्यूजियम में कलाकृति - Goa State Museum Art In Hindi
Image Credit: Mithilak Niraj

गोवा स्टेट म्यूजियम में विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां देखने को मिल जायेंगी यहा कुछ अलग–अलग गैलरी बनी हुई हैं। आप जब भी गोवा राज्य संग्रहालय जाएं तो इन आर्ट गैलरीयों में घूमना न भूले।

मूर्तिकला गैलरी – Sculpture Gallery

गोवा स्टेट म्यूजियम स्थापित मूर्तिकला गैलरी मुख्य रूप से हिंदू धर्म और जैन धर्म से सम्बंधित मूर्तियों की कलाकृतियों को प्रदर्शित करता है जिनमे चौथी शताब्दी से लेकर आठवीं शताब्दी तक की कांस्य की प्रचीन मूर्तिया शामिल हैं। यहां की प्रचीन मूर्तियों में कुबेर, उमा, यक्ष, नेत्रावली और महिषासुरमर्दिनी की मूर्तिया प्रमुख हैं। दक्षिणी-सिल्हारा काल के दौरान की दो अविभाजित पत्थर की मूर्तियां हैं, जिनमें से एक कुंडई के दो योद्धाओं की हैं जिनमे से एक को कांतादेव के नाम से जाना जाता हैं, जो पहले नवदुर्गा मंदिर के सामने स्थित था। दूसरा सूर्य जो पहले श्री चंद्रेश्वर के परिक्रमात्मक अहम हिस्सा था।

भूतनाथ मंदिर – Bhootnath Temple

भूतनाथ मंदिर में कांस्य की मूर्तियां भी हैं जो यूरोपीय कलाकृति की प्रति हैं, इनमे क्लाउड और डालॉन भी शामिल हैं। एक ताम्बे की प्लेट पर कदम्बा वंश के राजा विरावर्मा का एक शिलालेख मौजूद हैं।

क्रिश्चियन आर्ट गैलरी – Christian Art Gallery

गोवा स्टेट म्यूजियम में क्रिश्चियन आर्ट गैलरी में संतों की कई प्रकार की लकड़ी की मूर्तियां स्थापित हैं और भक्ति चित्रों के साथ-साथ कुछ लकड़ी के फर्नीचर हैं। जैन बस्ट्स की प्रदर्शनी भी यहां पर मौजूद हैं, सुन्दर नक्काशी के रूप में तीन खोबसूरत डोम जोओ डे कास्त्रो, कलाकृतियां लुइस डी कैमोस और अफोंसो डी अल्बुकर्क देखने को मिल जाते हैं। जो पहले म्यूनिसिपल गार्डन की दीवारों पर थे।

बनर्जी आर्ट गैलरी – Banerjee Art Gallery

गोवा स्टेट म्यूजियम में स्थित बनर्जी आर्ट गैलरी गोवा के पूर्व राज्यपाल एस के बनर्जी द्वारा संग्रहालय को उपहार के रूप में प्रदर्शित की गई है। इस गैलरी का नाम भी उनके नाम पर ही रखा गया है। इस प्रदर्शनी में सिंधु घाटी सभ्यता के टेराकोटा पुरावशेष रखे गए हैं, गंधार स्कूल ऑफ आर्ट की प्लास्टिक की कलाकृति, जनपद की मुहरें,  दक्षिण पूर्व एशिया की लकड़ी की छवियां, दक्षिण भारत के कांस्य चित्र। इसके अलावा मुगल पेंटिंग, नाथद्वारा, जयपुर स्कूल, मारवाड़ स्कूल, मेवाड़ स्कूल, उड़ीसा के पटचित्र और राजस्थान के समकालीन कलाकारों के चित्रों की लघु पेंटिंग भी यहां स्थापित हैं।

4. गोवा स्टेट म्यूजियम में विज्ञान – Goa State Museum Science In Hindi

गोवा स्टेट म्यूजियम में विज्ञान - Goa State Museum Science In Hindi
Image Credit: Sid

गोवा स्टेट म्यूजियम में वीरगल या नायक नामक एक पत्थर हैं, जो राजा वीरवार्मा के शासन काल के दौरान का हैं। यह शिलाए गोपालपट्टनम और होनावार के शासकों के बीच हुई नौसेनिक लड़ाई का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतीत होते हैं। यह पत्थर यहां के स्थानीय सैनिकों की याद में बनवाएं गए हैं, जो सरदार वीरवार्मा की सेना से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। गोवा स्टेट म्यूजियम में एक वायरल में सात रोवर्स के साथ अक्षीय पतवार (नाव) और एक जहाज को प्रदर्शित किया गया हैं। जबकि एक अन्य वायरल में नौ ऊर छेद और स्टर्न पोस्ट राइडर हैं। जोकि विज्ञान की दिशा में एक ओर सुधार था। यहां की प्रदर्शनियों में प्राचीन काल की महत्वता, बर्तन के कई प्रकार, खेल से सम्बंधित कुछ निशानियां, भार और माप के साधन शामिल हैं। साथ ही साथ गन्ना क्रेन, कोल्हू और खेत के औजार के विभिन्न माडल देखने को मिलते हैं।

और पढ़े: बेनौलिम बीच गोवा घूमने की जानकारी 

5. गोवा स्टेट म्यूजियम की कुछ अन्य जानकारी – Goa State Museum Facts In Hindi

गोवा स्टेट म्यूजियम की कुछ अन्य जानकारी - Goa State Museum Facts In Hindi
Image Credit: Sangappa Rathod

धार्मिक अभिव्यक्ति गैलरी में भगवान विष्णु की एक आकर्षित मूर्ती स्थापित हैं। कुछ प्रदर्शनियों में गोवा की बोलचाल को दिखाया गया हैं। पारंपरिक संगीत, वाद्ययंत्र, बर्तन, ताड़-पत्ते में पांडुलिपियां, धार्मिक शास्त्रों के कागज के अलावा धार्मिक संस्कारों और त्योहारों की कुछ तस्वीरें स्थापित हैं। हाथीदांत चित्र, टेबल पर शेर के पेंड़ो के निशान, लकड़ी के नक्काशीदार रथ, पुर्तगाली-युग के सिक्के आदि शामिल हैं।

6. गोवा स्टेट म्यूजियम के नजदीक क्या क्या कर सकते हैं – Things To Do Near Goa State Museum In Hindi

गोवा स्टेट म्यूजियम के नजदीक क्या क्या कर सकते हैं - Things To Do Near Goa State Museum In Hindi

गोवा स्टेट म्यूजियम की आकर्षित यात्रा के बाद आप यहां के कुछ प्रमुख पर्यटक स्थलों पर घूमने जा सकते हैं, जो गोवा राज्य संग्रहालय के नजदीक ही हैं। जैसे –

  • पर्पल हो-हो
  • रीस मैगोस किला
  • गैलरी गीतांजलि
  • चर्च ऑफ अवर लेडी ऑफ द इमैक्युलेट कॉन्सेप्ट
  • पंजिम हेरिटेज वॉक
  • कैसीनो रोयाले
  • महालक्ष्मी मंदिर
  • मंडोवी नदी
  • अपर्णा गोवा सेंटर फॉर द आर्ट्स

7. गोवा स्टेट म्यूजियम घूमने की एंट्री फीस – Goa State Museum Ticket Price In Hindi

गोवा के स्टेट म्यूजियम के लिए आपको कोई एंट्री फीस नही चुकानी होती हैं। यहां प्रवेश करना फ्री हैं।

और पढ़े: गोवा के टॉप 10 मार्केट और इनकी विशेषताएं

8. गोवा स्टेट म्यूजियम खुलने का समय – Goa State Museum Timings In Hindi

गोवा स्टेट म्यूजियम खुलने का समय - Goa State Museum Timings In Hindi
Image Credit: Surendra Nag

यदि आप गोवा स्टेट म्यूजियम घूमने जा रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि यह संग्रहालय शनिवार और रविवार के अलावा सप्ताह के बाकी दिन (Goa State Museum Timings) सुबह 9:30 बजे से शाम के 5:30 बजे तक खुला रहता हैं। तो आप इस समय के दौरान यहां घूमने आ सकते है।

9. गोवा स्टेट म्यूजियम घूमने जाने का सही समय – Best Time To Visit Goa State Museum In Hindi

गोवा स्टेट म्यूजियम घूमने जाने का सही समय – Best Time To Visit Goa State Museum In Hindi
Image Credit: Kuhoo Rawat

यदि आप गोवा स्टेट म्यूजियम घूमने जा रहे हैं, तो आपकी जानकरी के लिए बता दें कि आप यहां किसी भी मौसम में घूमने जा सकते हैं। लेकिन गोवा आने वाले पर्यटक यहां के बीचेस को ध्यान में रखते हुए अक्टूबर से मार्च महीने के दौरान जायदा संख्या में आते हैं। लेकिन आप इस म्यूजियम की सैर पर कभी भी आ सकते हैं।

10. गोवा स्टेट म्यूजियम के पास कहा रुके – Where To Stay Near Goa State Museum In Hindi

गोवा स्टेट म्यूजियम के पास कहा रुके – Where To Stay Near Goa State Museum In Hindi

  • जिंजर होटल
  • द क्राउन
  • वेलकम हेरिटेज
  • ट्री हाउस नेप्च्यून
  • होटल पार्क प्राइम

और पढ़े : गोवा में रुकने के लिए सबसे सस्ती और अच्छी होटल्स

11. गोवा स्टेट म्यूजियम कैसे पहुंचे – How To Reach Goa State Museum In Hindi

यदि आप गोवा के पर्यटन स्थल गोवा स्टेट म्यूजियम जा रहे है, तो हम आपको बता दें कि गोवा स्टेट म्यूजियम जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी साधन के माध्यम से गोवा स्टेट म्यूजियम तक आसानी से पहुंच जायेंगे।

11.1 फ्लाइट से गोवा स्टेट म्यूजियम कैसे पहुंचे – How To Reach Goa State Museum By Flight In Hindi

फ्लाइट से गोवा स्टेट म्यूजियम कैसे पहुंचे – How To Reach Goa State Museum By Flight In Hindi

यदि आपने गोवा स्टेट म्यूजियम जाने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बता दें कि गोवा शहर का डाबोलिम एयरपोर्ट या गोवा एयरपोर्ट गोवा स्टेट म्यूजियम के सबसे नजदीक हैं। एयरपोर्ट से गोवा स्टेट म्यूजियम की दूरी लगभग 26 किलोमीटर हैं। एयरपोर्ट से आप यहां चलने वाले स्थानीय साधनों के माध्यम से गोवा स्टेट म्यूजियम पहुंच जायेंगे।

11.2 ट्रेन से गोवा स्टेट म्यूजियम कैसे पहुंचे – How To Reach Goa State Museum By Train In Hindi

ट्रेन से गोवा स्टेट म्यूजियम कैसे पहुंचे – How To Reach Goa State Museum By Train In Hindi

ट्रेन के माध्यम से गोवा के गोवा स्टेट म्यूजियम जाने के लिए सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन थिविम (Thivim) हैं। रेल्वे स्टेशन से गोवा स्टेट म्यूजियम की दूरी लगभग 22 किलोमीटर हैं।

11.3 बस से गोवा स्टेट म्यूजियम कैसे पहुंचे – How To Reach Goa State Museum By Bus In Hindi

बस से गोवा स्टेट म्यूजियम कैसे पहुंचे - How To Reach Goa State Museum By Bus In Hindi

यदि आपने गोवा स्टेट म्यूजियम जाने के लिए सड़क मार्ग का चुनाव किया है तो हम आपको बात दें गोवा स्टेट म्यूजियम के नजदीक कोई बस स्टैंड नही हैं, लेकिन गोवा स्टेट म्यूजियम से लगभग 1।2 किलोमीटर की दूरी पर पणजी का बस स्टैंड हैं। पणजी बस स्टैंड से आप यहां चलने वाले स्थानीय साधनों के माध्यम से गोवा स्टेट म्यूजियम पहुंच जायेंगे।

और पढ़े: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर स्पोर्ट्स की पूरी जानकारी

इस आर्टिकल में आपने गोवा स्टेट म्यूजियम से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

12. गोवा स्टेट म्यूजियम का नक्शा – Goa State Museum Location

13. गोवा स्टेट म्यूजियम की फोटो गैलरी – Goa State Museum Images

View this post on Instagram

#goa #thinkingtoomuch #memories

A post shared by Tom J Mangatt (@tommangatt) on

और पढ़े:

Leave a Comment