अगोंडा बीच गोवा घूमने की जानकारी – Agonda Beach Information In Hindi

2.6/5 - (7 votes)

Agonda Beach In Hindi : अगोंडा बीच गोवा राज्य में स्थित एक आकर्षक बीच हैं, जोकि गोवा के दक्षिणी जिले कानाकोना में अगोंडा नामक एक गांव के समीप स्थित हैं। यह बीच अपने शांत माहौल के लिए प्रसिद्ध हैं। अगोंडा बीच पर आने वाले ऐसे पर्यटकों की संख्या अधिक होती हैं जो एक शांत स्थान की तलाश में रहते हैं और आराम करना चाहते हैं। अगोंडा बीच के किनारे साफ नीले पानी की खूबसूरती अतिप्रिय होती हैं और पर्यटक इस जल के समीप घंटो तक बैठकर अपना समय बिताते हैं।

यह बीच पर्यटकों के बीच अधिक लौकप्रिय नही हैं इसलिए भीडभाड से दूर और शांत समुद्र तट के रूप में जाना जाता हैं। तो आइये जानते है आप जब भी अगोंडा बीच आयेंगे तो क्या क्या कर सकते है केसे पहुच सकते है और भी बहुत कुछ –

अगोंडा बीच क्यों खास हैं – What Is Special In Agonda Beach In Hindi

अगोंडा बीच पर क्या क्या कर सकते हैं – Things To Do At Agonda Beach In Hindi

अगोंडा बीच पर घूमने की टिप्स – Tips For Visit Agonda Beach In Hindi

अगोंडा बीच के नजदीक के रेस्तरां – Nearest Restaurants To Agonda Beach In Hindi

अगोंडा बीच के नजदीक होटल – Nearest Hotel To Agonda Beach In Hindi

अगोंडा बीच पर घूमने की एंट्री फीस – Agonda Beach Entry Fees In Hindi

अगोंडा बीच घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Agonda Beach In Hindi

अगोंडा बीच से पालोलेम बीच की दूरी – Distance Between Agonda Beach To Palolem Beach In Hindi

अगोंडा बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Agonda Beach In Hindi

  1. फ्लाइट से अगोंडा बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Agonda Beach By Flight In Hindi
  2. ट्रेन से अगोंडा बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Agonda Beach By Train In Hindi
  3. सड़क मार्ग से अगोंडा बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Agonda Beach By Bus In Hindi

अगोंडा बीच की लोकेशन का मैप – Agonda Beach Location

अगोंडा बीच की फोटो गैलरी – Agonda Beach Images

1. अगोंडा बीच क्यों खास हैं – What Is Special In Agonda Beach In Hindi

अगोंडा बीच क्यों खास हैं – What Is Special In Agonda Beach In Hindi

अगोंडा बीच उच्च ज्वार के समय में कुछ खतरनाक होने लगता हैं और इस दौरान सर्फिंग करना जोखिम वाली स्थिति बन जाती हैं। यह बीच भी गोवा के अन्य बीचों के तरह ही जीवन का आनंद लेने के लिए एक आदर्श स्थान माना जाता हैं। अगोंडा बीच पर पर्यटकों की उपस्थिति कम होती हैं। यहां आने वाले पर्यटक आराम करते हुए धूप सेकना पसंद करते हैं।

और पढ़े: कैंडोलिम बीच घूमने की जानकारी

2. अगोंडा बीच पर क्या क्या कर सकते हैं – Things To Do At Agonda Beach In Hindi

अगोंडा बीच पर क्या क्या कर सकते हैं – Things To Do At Agonda Beach In Hindi

गोवा के शांत और खुशनुमा बीचों में से एक अगोंडा बीच अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता हैं। यदि आप इस बीच का दौरा करते हैं तो समुद्र तट के पानी के किनारें आपको एक अद्भुत शांति का अनुभव होगा। अगोंडा बीच पर एक अगोंडा नामक चर्च हैं जो इस बीच के केंद्र में स्थित हैं। अगोंडा बीच के नजदीक एक सड़क हैं और इस सड़क पर कुछ अच्छे आवास स्थान हैं। आप समुद्र तट के किनारे पर लेटे हुए धूप सेक सकते हैं। आप रात के वक्त समुद्र के किनारे पर जाकर कछुओं को देख सकते हैं अगोंडा बीच कछुओं के घोसलों का मैदान हैं। आप अपनी आवाज का स्वर धीमा रखे और यहां के प्राणियों को डराने की चेष्टा न करे। इसके अलावा आप किसी प्रकार के रौशनी (Light) का उपयोग न करे। यदि हम एक शब्द में इस बीच की व्याख्या करे तो अगोंडा बीच शांति प्रिय माहौल के लिए ही जाना जाता हैं।

3. अगोंडा बीच पर घूमने की टिप्स – Tips For Visit Agonda Beach In Hindi

अगोंडा बीच पर घूमने की टिप्स - Tips For Visit Agonda Beach In Hindi

  • अगोंडा बीच पर आप गोवा के अन्य बीच की तरह पार्टी और पानी के खेलों की उम्मीद न करे।
  • बीच के आसपास के वातावरण स्वच्छ बनाए रखे।
  • अगोंडा बीच के तट पर तैरना खतरनाक साबित हो सकता हैं।
  • अगोंडा बीच पर छोटे बच्चों को साथ में न लाए यदि वह आपके साथ आते हैं तो उन पर पूरी तरह से नजर रखे।
  • आप यहां के स्थानीय भोजन को चख सकते हैं। यहां विभिन्न शैक और रेस्टोरेंट हैं जो स्वादिष्ट भोजन परोसते हैं।

4. अगोंडा बीच के नजदीक के रेस्टोरेंट – Nearest Restaurants To Agonda Beach In Hindi

अगोंडा बीच के नजदीक के रेस्तरां - Nearest Restaurants To Agonda Beach In Hindi

अगोंडा बीच के नजदीक कई छोटे और बड़े भोजनालय हैं, जिन पर विभिन्न प्रकार का स्वादिष्ट भोजन आपके मुह का टेस्ट बना देगा। यहां के प्रमुख रेस्टोरेंटो में से अगोंडा व्हाइट सैंड रेस्तरां, ब्लू प्लेनेट कैफे, रोमांस, ला डोल्से वीटा और डकन्हिल-अगोंडा हैं। यह सीफूड भोजन के लिए प्रसिद्ध हैं।

5. अगोंडा बीच के नजदीक होटल – Nearest Hotel To Agonda Beach In Hindi

अगोंडा बीच के नजदीक होटल - Nearest Hotel To Agonda Beach In Hindi

यदि आप अगोंडा बीच के नजदीक होटल की तलाश में हैं तो हम आपको बता दें कि यहां लो बजट से लेकर हाई बजट तक के होटल उपलब्ध हैं, तो आप अपनी सुविधानुसार होटल ले सकते हैं। यहां के सबसे लोकप्रिय होटलों में अगोंडा कॉटेज, अगोंडा वाइट सैंड, अगोंडा विला और अगोंडा बीच रिजार्ट हैं।

और पढ़े: वेगेटर बीच गोवा घूमने की जानकारी

6. अगोंडा बीच पर घूमने की एंट्री फीस – Agonda Beach Entry Fees In Hindi

अगोंडा बीच पर घूमने की एंट्री फीस - Agonda Beach Entry Fees In Hindi

यदि आप गोवा के अगोंडा बीच घूमने जा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि अगोंडा बीच पर घूमने की कोई एंट्री फीस नही लगती हैं। गोवा का यह बीच भी अन्य बीचों की तरह बिल्कुल फ्री हैं।

7. अगोंडा बीच घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Agonda Beach In Hindi

अगोंडा बीच घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Agonda Beach In Hindi

अगोंडा बीच घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूवर से मार्च महीने के बीच का माना जाता है। इस दौरान मौसम हल्का-हल्का गर्म होता है और हल्की सर्दी भी होती है। इस समय के आसपास अगोंडा बीच पर यहां की संस्कृति और दर्शनीय स्थलों को देखने करने के लिए बहुत अधिक गुंजाइश होती है।

8. अगोंडा बीच से पालोलेम बीच की दूरी – Distance Between Agonda Beach To Palolem Beach In Hindi

अगोंडा बीच से पालोलेम बीच की दूरी – Distance Between Agonda Beach To Palolem Beach In Hindi

यदि आप अगोंडा बीच की शांति से हट कर चहल-पहल वाले माहोल में जाना चाहते हैं तो मात्र 15 मिनिट की दूरी पर पालोलेम बीच हैं जोकि अगोंडा बीच से लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर हैं। जहां आप पार्टी और अन्य गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं। अगोंडा बीच पर फेरीवालों को आने की अनुमति नहीं है क्योंकि स्थानीय लोग नही चाहते की अगोंडा बीच पर किसी तरह का कोई व्यवसाय किया जाएं।

और पढ़े: चपोरा बीच गोवा घूमने की जानकारी 

9. अगोंडा बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Agonda Beach In Hindi

यदि आप गोवा के पर्यटन स्थल अगोंडा बीच जा रहे है तो हम आपको बता दें कि अगोंडा बीच जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी साधन के माध्यम से आसानी से पहुंच जायेंगे। क्योंकि यह बीच गोवा में स्थित हैं और गोवा सभी तरह की संचार व्यवस्था से संपन्न हैं साथ ही साथ सड़क मार्ग के माध्यम से देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ हैं।

9.1 फ्लाइट से अगोंडा बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Agonda Beach By Flight In Hindi

फ्लाइट से अगोंडा बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Agonda Beach By Flight In Hindi

यदि आपने अगोंडा बीच जाने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बता दें कि गोवा शहर का डाबोलिम एयरपोर्ट या गोवा एयरपोर्ट अगोंडा बीच के सबसे नजदीकएयरपोर्ट है। एयरपोर्ट से अगोंडा बीच की दूरी लगभग 60 किलोमीटर हैं। एयरपोर्ट से आप यहां चलने वाले स्थानीय साधनों के माध्यम से अगोंडा बीच पहुंच जायेंगे।

9.2 ट्रेन से अगोंडा बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Agonda Beach By Train In Hindi

ट्रेन से अगोंडा बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Agonda Beach By Train In Hindi

ट्रेन के माध्यम से गोवा के अगोंडा बीच जाने के लिए सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन वास्को डी गामा हैं जोकि बीच से 65 किलोमीटर की दूरी पर हैं। रेल्वे स्टेशन से बीच तक जाने के लिए आप यहां के स्थानीय साधनों से आसानी से पहुंच जायेंगे।

9.3 सड़क मार्ग से अगोंडा बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Agonda Beach By Bus In Hindi

सड़क मार्ग से अगोंडा बीच कैसे पहुंचे - How To Reach Agonda Beach By Bus In Hindi

यदि आपने अगोंडा बीच जाने के लिए सड़क मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बात दें कि अगोंडा बीच से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर गोवा राज्य की राजधानी पणजी का बस स्टैंड हैं। यहां से आप स्थानीय साधन से बीच तक आसानी से पहुंच जायेंगे या आप बाइक भी किराए पर ले सकते हैं।

और पढ़े: बटरफ्लाई बीच क्यों खास हैं एकांत ढूँढने वालो के लिए

इस आर्टिकल में आपने अगोंडा बीच की ट्रिप में करने के लिए एक्टिविटीज और इसकी यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी को जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

10. अगोंडा बीच की लोकेशन का मैप – Agonda Beach Location

11. अगोंडा बीच की फोटो गैलरी – Agonda Beach Images

View this post on Instagram

Trekking… #agondabeach #Agonda #Goa

A post shared by Alan Dixon (@alan_dixon_music) on

और पढ़े:

Leave a Comment