अरम्बोल बीच गोवा घूमने की जानकारी – Arambol Beach Information In Hindi

1.8/5 - (5 votes)

Arambol Beach In Hindi, अरम्बोल बीच गोवा का एक खूबसूरत और शांत बीच हैं जो यहां आने वाले पर्यटकों को बहुत अधिक पसंद आता हैं। उत्तरी गोवा में स्थित यह बीच गोवा की राजधानी से 55 किलोमीटर की दूरी पर हैं। अरम्बोल बीच दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता हैं, बीच पर ही समुद्र तट पर योग की कक्षाएं आयोजित की जाती हैं, ड्रम सर्कल, सनसेट का आकर्षित नजारा, चट्टानों से कूदकर पैराग्लाइड का अनुभव, सप्ताह के अंत में यहां एक खूबसूरत बाजार भी लगता हैं, पहाड़ी की चोटी पर स्थित एक अद्भुत रहस्यमयी बाबा किला, और इन सबके अलावा यहां के किट्सची बाजार में घूमने का अनुभव भी लिया जा सकता हैं। अरम्बोल बीच पर सभी व्यक्तियों के लिए कुछ न कुछ जरूर हैं। अरम्बोल बीच उत्तरी गोवा में स्थित हैं एक शांत बीच है आर इसके एक किनारे पर केरी नामक समुद्र तट हैं तो दूसरे किनारे पर मोरजिम समुद्र तट हैं। यदि आप अरम्बोल बीच गोवा घूमने आने वाले है तो एक बार इस आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ लें जिसमे हम अरम्बोल बीच की ट्रिप से रिलेटेड इन्फोर्मेशन देने वाले है –

अरम्बोल बीच का इतिहास – History Of Arambol Beach In Hindi

अरम्बोल बीच पर मीठे पानी की झील – Arambol Sweet Water Lake Information In Hindi

अरम्बोल बीच पर क्या क्या कर सकते हैं – Things To Do In Arambol Beach Goa In Hindi

अरम्बोल बीच पर घूमने की टिप्स – Tips For Visiting Arambol Beach In Hindi

अरम्बोल बीच के आसपास होटल – Nearest Hotel To Armbol Beach In Hindi

अरम्बोल बीच घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Armbol Beach In Hindi

अरम्बोल बीच घूमने की एंट्री फीस – Armbol Beach Entry Fees In Hindi

अरम्बोल बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Armbol Beach In Hindi

  1. फ्लाइट से अरम्बोल बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Armbol Beach By Flight In Hindi
  2. ट्रेन से अरम्बोल बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Armbol Beach By Train In Hindi
  3. सड़क मार्ग से अरम्बोल बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Armbol Beach By Bus In Hindi

अरम्बोल बीच की लोकेशन का मैप – Armbol Beach Location

अरम्बोल बीच की फोटो गैलरी – Armbol Beach Images

1. अरम्बोल बीच का इतिहास – History Of Arambol Beach In Hindi

अरम्बोल बीच का इतिहास - History Of Arambol Beach In Hindi

माना जाता हैं कि अरम्बोल नामक इस खूबसूरत समुद्र तट की खोज हिप्पी ने सन 1960 में की थी। तभी से इस खूबसूरत बीच ने यहां के स्थानीय लोगो और देश विदेश से आने वाले पर्यटकों की मेहमान नवाजी की हैं और यह स्थान उन लोगो के बीच अधिक लौकप्रिय हुआ हैं जो एक शांत स्थान की तलाश करते हैं।

2. अरम्बोल बीच पर मीठे पानी की झील – Arambol Sweet Water Lake Information In Hindi

अरम्बोल बीच पर मीठे पानी की झील - Arambol Sweet Water Lake Information In Hindi

गोवा का अरम्बोल बीच मीठे पानी की झील के लिए भी दुनिया भर में प्रसिद्ध जोकि बगल के समुद्र तट कालाचा के अंतिम छोर पर हैं। मीठे पानी की झील तक पहुंचने के लिए आपको पैदल ही यात्रा करनी पड़ेगी और झील के पानी में तैरने का आनंद भी लिया जा सकता हैं। यहां की रेत का उपयोग इलाज के लिए भी किया जाता हैं। अरम्बोल बीच पर स्थित नर्म सफेद रंग की रेत और शीतल जल यात्रियों के लिए एक अद्भुत दृश्य प्रदान करता हैं और धूप में बैठने का आनंद भी लिया जा सकता हैं। यदि आप साहसिक और रोमांचक कार्य करने में रूचि रखते है तो यहा की छोटी पहाड़ी से पैराग्लाइडिंग और डॉल्फिन जैसे क्रियाकलापों का आनंद ले सकते हैं।

3. अरम्बोल बीच पर क्या क्या कर सकते हैं – Things To Do In Arambol Beach Goa In Hindi

अरम्बोल बीच पर क्या क्या कर सकते हैं - Things To Do In Arambol Beach Goa In Hindi

गोवा का अरम्बोल बीच यहा होने वाली पार्टियों के लिय भी प्रसिद्ध हैं। अरम्बोल बीच के नजदीक होने वाली पार्टियों को खूबसूरत तरीके से ओर्गानाइज किया जाता हैं। बीच के आसपास के जंगल, लैगून, झील, झूला के अतिरिक्त अन्य कई ऐसी खूबिया जो इस स्थान को पार्टी के शौकीन व्यक्तियों के लिए पसंदीदा बनाती हैं। इसके चारों ओर विश्राम करने के लिए एक स्थान हैं और अरम्बोल बीच के नजदीक के कई स्थानों पर संगीत बजते रहता जिसका लुत्फ आप भी उठा सकते है।

पिसय्त्रंस (Psytrance) भी यहां आने वाले पर्यटकों के एक आकर्षण बिंदु हैं। यह रात की पार्टियों के लिए जाना जाता हैं। अरम्बोल बीच पर शेक का खूबसूरत मिश्रण है, और यहा पर स्वादिष्ट भोजन और एक आरामदायक वस्त्रो की सुविधा भी आपको मिलती हैं। यहां की लाफिंग बुद्धा, रिलैक्स इन, बाशो जैसे स्थानों पर स्वादिष्ट भोजन मिलता हैं। अरम्बोल बीच  पर विंदालू, कैफ्रियल, शोर्पटल जैसे ताजा और स्वादिष्ट समुद्री व्यंजन आपके मुह का टेस्ट बनाने के लिए आपको मिल जायेंगे। यदि आप चाहे तो पूरा दिन और पूरी रात का समय यहां आराम से गुजार सकते हैं। ठंडी बियर का मजा लेते हुए अपने दोस्तों के साथ चिलिंग पार्टी और चैटिंग का आनंद उठा सकते हैं। यदि आप सुबह के वक्त यहां घूमने के लिए आते हैं तो आपको स्वादिष्ट नास्ता भी परोसा जायेगा। ड्रम सर्कल, शाम के वक्त सूर्य के ढलने या सन सेट खूबसूरत नजारा आपको मन्त्र मुग्ध कर देता हैं, सप्ताह के अंत में समुद्र तट पर लगने वाला खूबसूरत बाजार, पहाड़ी की चोटी पर स्थित एक अद्भुत रहस्यमयी बाबा से जुडी बातें, चट्टानों से छलांग लगा कर पैराग्लाइड का अनुभव और किटसजी बाजार में घूमने का अनुभव लिया जा सकता हैं।

4. अरम्बोल बीच पर घूमने की टिप्स – Tips For Visiting Arambol Beach In Hindi

अरम्बोल बीच पर घूमने की टिप्स - Tips For Visiting Arambol Beach In Hindi

  • अरम्बोल बीच पर घूमने जाने से पहले अपने सनस्क्रीन लोशन, स्विमवियर और सनग्लासेस को अपने साथ रखना न भूले।
  • यदि आप बारिश के मौसम में जाते हैं तो समुद्र तट पर पानी से दूर रहना ही सही निर्णय होगा और यहां के प्राधिकरण के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन जरूर करे।
  • समुद्री बीच के प्रतिबंधित क्षेत्र में तैरने की कोशिश न करे अन्यथा आपके लिए खतरनाक हो सकता हैं।
  • अरम्बोल बीच के नजदीक बनी झोपड़ियों पर आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं।
  • यदि आप के साथ छोटे बच्चे है तो उनका ख्याल अच्छे से रखे और अपनी नजरो से दूर न होने दे।

और पढ़े: डोना पाउला बीच क्यों खास हैं हनीमून के लिए

5. अरम्बोल बीच के आसपास होटल – Nearest Hotel To Armbol Beach In Hindi

अरम्बोल बीच के आसपास होटल – Nearest Hotel To Armbol Beach In Hindi

यदि आप बीच के आसपास रुकना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि यहा पर लो बजट से लेकर हाई बजट तक की रुकने की व्यवस्ता हैं। आप यहां के नानू रिजोर्ट, लोटस सूत्र, हैप्पी पांडा, रोड हाउस, जेपी रिजोर्ट जैसे होटल में रह सकते हैं। आपको यहा बीच पर ही झोपडियां भी रहने के लिए मिल जाएगी।

और पढ़े : गोवा में रुकने के लिए सबसे सस्ती और अच्छी होटल्स

6. अरम्बोल बीच घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Armbol Beach In Hindi

अरम्बोल बीच घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Armbol Beach In Hindi

यदि आप गोवा के आकर्षित अरम्बोल बीच की यात्रा पर जा रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि आप नवम्वर से मार्च महीने तक तक का समय यहां घूमने के लिए आदर्श समय माना जाता हैं।

7. अरम्बोल बीच घूमने की एंट्री फीस – Armbol Beach Entry Fees In Hindi

अरम्बोल बीच घूमने की एंट्री फीस – Armbol Beach Entry Fees In Hindi

आप गोवा के अरम्बोल बीच घूमने जा रहे हैं और आपको यहां की प्रवेश शुल्क की जानकारी नही हैं तो हम आपको बता दें कि अरम्बोल बीच पर घूमने का कोई शुल्क नही लगता हैं।

8. अरम्बोल बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Armbol Beach In Hindi

यदि आप गोवा के पर्यटन स्थल अरम्बोल बीच जा रहे है तो हम आपको बता दें कि अरम्बोल बीच जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी साधन के माध्यम से गोवा के अरम्बोल बीच तक आसानी से पहुंच जायेंगे।

8.1 फ्लाइट से अरम्बोल बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Armbol Beach By Flight In Hindi

फ्लाइट से अरम्बोल बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Armbol Beach By Flight In Hindi

यदि आपने अरम्बोल बीच जाने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बता दें कि गोवा शहर का डाबोलिम एयरपोर्ट या गोवा एयरपोर्ट अरम्बोल बीच के सबसे नजदीक हैं। एयरपोर्ट से अरम्बोल बीच की दूरी लगभग 60 किलोमीटर हैं। एयरपोर्ट से आप यहां चलने वाले स्थानीय साधनों के माध्यम से अरम्बोल बीच पहुंच जायेंगे।

8.2 ट्रेन से अरम्बोल बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Armbol Beach By Train In Hindi

ट्रेन से अरम्बोल बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Armbol Beach By Train In Hindi

ट्रेन के माध्यम से गोवा के अरम्बोल बीच जाने के लिए सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन थिविम (Thivim) हैं। रेल्वे स्टेशन से अरम्बोल बीच की दूरी लगभग 27 कि.मी. हैं।

8.3 सड़क मार्ग से अरम्बोल बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Armbol Beach By Bus In Hindi

सड़क मार्ग से अरम्बोल बीच कैसे पहुंचे - How To Reach Armbol Beach By Bus In Hindi

यदि आपने अरम्बोल बीच जाने के लिए सड़क मार्ग का चुनाव किया है तो हम आपको बात दें कि अरम्बोल बीच के नजदीक कोई बस स्टैंड नही हैं लेकिन अरम्बोल बीच से लगभग 34 किलोमीटर की दूरी पर पणजी का बस स्टैंड हैं। पणजी बस स्टैंड से आप यहां चलने वाले स्थानीय साधनों के माध्यम से अरम्बोल बीच पहुंच जायेंगे।

और पढ़े: अगुआड़ा किला गोवा घूमने की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने अरम्बोल बीच की यात्रा से जुडी पूरी जानकारी को जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

9. अरम्बोल बीच की लोकेशन का मैप – Armbol Beach Location

10. अरम्बोल बीच की फोटो गैलरी – Armbol Beach Images

https://www.instagram.com/p/Bu9BScoFu25/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े:

Leave a Comment