रांची के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी – Ranchi Tourism In Hindi

5/5 - (1 vote)

Tourist Place Of Ranchi In Hindi : रांची शहर भारत के झारखंड राज्य की राजधानी है। रांची शहर को एक बार बिहार राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में भी पहचान मिली थीजबकि ब्रिटिश शासन के दौरान रांची को एक हिल स्टेशन के रूप में भी पहचान मिली थी। रांची शहर वर्तमान में खनिज संपन्न राज्य के रूप में जाना जाता है और देश के कुल खनिज भंडारो का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा रांची से ही प्राप्त होता हैं। इसके अलावा रांची शहर प्राकृतिक हरियाली, शांति और प्रकृति के खूबसूरत दृश्य के साथ-साथ हरे जंगलों से भरा हुआ आकर्षित स्थान है। रांची नगरी की ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 1140 फीट हैं और रांची ने उन्नति की राह पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी हैं।

पर्यटन की दृष्टी से रांची को जल्द ही भारत के महत्वपूर्ण स्थलों में से एक माना जाने लगा हैं। रांची में आकर्षित झरने और पहाड़िया हैं, जो पर्यटकों आकर्षित करते हैं और पर्यटकों के बीच एक पसंदीदा जगह बन गया हैं। रांची को छुट्टियां मनाने के लिए झारखण्ड का सबसे पसंदीदा स्थान माना जाता हैं। यहां के सबसे अधिक लौकप्रिय स्थानों में रांची हिल, टैगोर पहाड़ी, कांके डैम, हुदरू फॉल्स, जन-जातीय अनुसंधान और हटिया अनुसंधान संग्रहालय शामिल हैं। रांची शहर में विभिन्न किस्म के पेड़ और वन्य-जीव, साल, मौघा और सिमुल यहां पाए जाने वाले कुछ दुर्लभ किस्म के पेड़-पौधे भी हैं। तो आइये जानते है रांची के प्रमुख पर्यटक स्थल –

रांची के प्रमुख पर्यटक स्थल – Ranchi Tourist Place In Hindi

  1. रांची में घूमने लायक जगह पंच घाघ वाटरफॉल – Ranchi Me Ghumne Layak Jagah Panch Gagh Falls In Hindi
  2. रांची में देखने लायक जगह रांची लेक – Ranchi Mein Dekhne Layak Jagah Ranchi Lake In Hindi
  3. रांची में दर्शनीय स्थल सूर्य मंदिर – Ranchi Ke Darshaniya Sthal Sun Temple In Hindi
  4. रांची में घूमने लायक जगह बिरसा जूलॉजिकल पार्क – Birsa Zoological Park Ranchi In Hindi
  5. रांची के पर्यटन स्थल टैगोर हिल – Ranchi Tourism Me Tagore Hill In Hindi
  6. रांची में घूमने की जगह तोपचांची झील – Ranchi Ka Paryatan Sthal Topchanchi Lake In Hindi
  7. रांची का पर्यटक स्थल दशम जलप्रपात – Ranchi Me Ghumne Wala Place Dasham Falls In Hindi
  8. रांची का प्रसिद्ध हुदरू फॉल्स – Ranchi Ka Famous Waterfall Hundru Falls In Hindi
  9. रांची का दर्शनीय स्थल जगन्नाथ मंदिर – Ranchi Ka Darmik Sthal Jagannath Temple In Hindi
  10. रांची में दर्शनीय स्थल अंगराबादी मंदिर – Ranchi Famous Temple Angrabadi Temple In Hindi
  11. रांची में घूमने की जगह नक्षत्र वन – Ranchi Me Ghumne Wali Jagah Nakshatra Van In Hindi
  12. रांची का फन कैसल वाटर पार्क – Fun Castle Water Park Ranchi In Hindi
  13. राम दयाल मुंडा पार्क रांची झारखण्ड – Ram Dayal Munda Park Ranchi Jharkhand In Hindi
  14. रांची में घूमने लायक जगह रॉक गार्डन – Ranchi Popular Rock Garden Ranchi In Hindi
  15. रांची में घूमने के लिए न्यूक्लियस मॉल – Ranchi Ka Nucleus Mall In Hindi
  16. बिरसा मुंडा स्टेडियम रांची – Birsa Munda Stadium Ranchi In Hindi
  17. रांची में देखने लायक जगह डियर पार्क – Ranchi Me Dekhne Wali Jagah Deer Park In Hindi
  18. रांची में देखने लायक कांके डैम – Kanke Dam In Ranchi In Hindi
  19. रांची में देखने की जगह हिरणी जलप्रपात – Ranchi Tourism Mein Hirni Falls In Hindi
  20. रांची का दर्शनीय देवड़ी मंदिर – Ranchi Prasidh Mandir Deori Mandir In Hindi
  21. रांची में घूमने की जगह पतरातू घाटी – Patratu Valley Ranchi In Hindi
  22. रांची का दर्शनीय पहाड़ी मंदिर – Ranchi Darshaniya Sthal Pahari Mandir In Hindi
  23. रांची में देखने लायक जगह जोन्हा फॉल – Ranchi Mein Dekhne Layak Jagah Jonha Falls In Hindi
  24. रांची में घूमने वाली जगह जैव विविधता पार्क – Ranchi Me Ghumne Vali Jagah Biodiversity Park In Hindi
  25. रांची में घूमने की जगह पटेल पार्क – Ranchi Paryatan Sthal Patel Park In Hindi
  26. सीता फॉल रांची में देखने वाला स्थान – Ranchi Tourist Place Sita Falls In Hindi
  27. रांची का आकर्षित रजरप्पा झरना – Rajrappa Waterfall Ranchi Attractions In Hindi
  28. रांची में घूमने के लिए लोध जलप्रपात – Ranchi Me Ghumne Vali Jagah Lodh Falls In Hindi

रांची के प्रसिद्ध भोजन – Famous Foods In Ranchi In Hindi

रांची में कहा रुके – Where To Stay In Ranchi In Hindi

रांची घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Ranchi In Hindi

रांची कैसे पहुंचे – How To Reach Ranchi In Hindi

  1. फ्लाइट से रांची कैसे पहुंचे – How To Reach Ranchi By Flight In Hindi
  2. ट्रेन से रांची कैसे पहुंचे – How To Reach Ranchi By Train In Hindi
  3. बस से रांची कैसे पहुंचे – How To Reach Ranchi By Bus In Hindi

रांची की लोकेशन का मैप – Ranchi Location

रांची की फोटो गैलरी – Ranchi Images

1. रांची के प्रमुख पर्यटक स्थल – Ranchi Tourist Place In Hindi

रांची के प्रमुख पर्यटक स्थल - Ranchi Tourist Place In Hindi
Image Credit: Sharma Satish

रांची भारत के झारखण्ड राज्य की राजधानी है और पर्यटकों की नगरी के रूप में भी जानी जाती हैं। रांची में घूमने लायक स्थान की बात करे तो यहां चारो तरफ कई पर्यटक स्थल हैं, जिनका दौरा आप कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से रांची के उन्ही टूरिस्ट प्लेस के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। तो आप हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

1.1 रांची में घूमने लायक जगह पंच घाघ वाटरफॉल – Ranchi Me Ghumne Layak Jagah Panch Gagh Falls In Hindi

रांची में घूमने लायक जगह पंच घाघ वाटरफॉल - Ranchi Me Ghumne Layak Jagah Panch Gagh Falls In Hindi
Image Credit: Nimita Kerketta

रांची में घूमने लायक जगहों में शामिल पंच घाघ वाटरफॉल यहां के प्रमुख और आश्चर्यजनक जलप्रपातों में से एक है। यह जल-प्रपात खुंटी के एक आकर्षित गांव के पास ऊंची और खड़ी पहाड़ियों से पांच झरनों के रूप में नीचे गिरता हैं। झरने के पास बहुत ही खूबसूरत दृश्य हैं और एक शानदार पिकनिक स्थल के रूप में भी इस स्थान को जाना जाता हैं। रांची से इस झरने की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है।

1.2 रांची में देखने लायक जगह रांची लेक – Ranchi Mein Dekhne Layak Jagah Ranchi Lake In Hindi

रांची में देखने लायक जगह रांची लेक - Ranchi Mein Dekhne Layak Jagah Ranchi Lake In Hindi

रांची में घूमने लायक जगह रांची लेक एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है जोकि रांची की राजसी पहाड़ी पर स्थित हैं। रांची लेक का निर्माण सन 1842 में एक ब्रिटिश राष्ट्रीय कर्नल ओन्सली के द्वारा करबाया गया था। रांची लेक रांची के केंद्र में स्थित है जहाँ नौका बिहार की सुविधा भी है। साथ ही साथ यह स्थान पर्यटकों के लिए पिकनिक स्थल के रूप में भी जाना जाता हैं। झील के नजदीक ही भगवान भोलेनाथ का मंदिर भी है जो इसके आकर्षण में चार चाँद लगाने का कार्य करता है।

और पढ़े: पिछोला झील का इतिहास और घूमने की पूरी जानकारी

1.3 रांची में दर्शनीय स्थल सूर्य मंदिर – Ranchi Ke Darshaniya Sthal Sun Temple In Hindi

रांची में दर्शनीय स्थल सूर्य मंदिर - Ranchi Ke Darshaniya Sthal Sun Temple In Hindi
Image Credit: Shakeel Ahmed

रांची के दर्शनीय स्थलो में शामिल सूर्य मंदिर भगवान सूर्यनारायण को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह सूर्य मंदिर एक अत्यंत ही मनोरम वास्तुकला का उदाहरण है जिसमे सात घोड़ों द्वारा संचालित 18 पहियों के साथ एक विशाल रथ सूर्य देव के वाहन के रूप में स्थित हैं। हिन्दुओं के लिए पूजनीय एक पवित्र तालाब भी इस मंदिर के परिसर में स्थित है ।

1.4 रांची में घूमने लायक जगह बिरसा जूलॉजिकल पार्क – Birsa Zoological Park Ranchi In Hindi

Birsa biological Park Ranchi In Hindi
Image Credit: Md Hamid Gazalee

रांची में घूमने लायक जगहों में शामिल बिरसा जूलॉजिकल पार्क जिसे बिरसा जैविक उदयन भी कहा जाता हैं। उस उद्यान में कई प्रकार के जंगली जानवर जैसे शेर, बाघ और हिरण आदि पाए जाते हैं। यह उद्यान ओरमांझी के पास रांची और पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक खूबसूरत पार्क है।

1.5 रांची के पर्यटन स्थल टैगोर हिल – Ranchi Tourism Me Tagore Hill In Hindi

रांची के पर्यटन स्थल टैगोर हिल - Ranchi Tourism Me Tagore Hill In Hindi
Image Credit: Nitin Singh

रांची में घूमने वाली जगह में शामिल टैगोर हिल लगभग 200 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है। इस पर्यटक स्थल का नाम नोवेल पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध कवि रवीन्द्र नाथ टैगोर के नाम पर रखा गया है। माना जाता हैं कि रविन्द्र नाथ टैगोर यहां अपनी कविताएं लिखने के लिए इस स्थान पर आते थे। कृषि विज्ञान संस्थान और रामकृष्ण मिशन आश्रम का एक केंद्र टैगोर हिल पर स्थित हैं।

1.6 रांची में घूमने की जगह तोपचांची झील – Ranchi Ka Paryatan Sthal Topchanchi Lake In Hindi

रांची में घूमने की जगह तोपचांची झील - Ranchi Ka Paryatan Sthal Topchanchi Lake In Hindi
Image Credit: Vibhor Dubey

रांची में घूमने की जगह तोपचांची झील का निर्माण धनबाद और उसके उपनगरों को पानी की आपूर्ति करने के इरादे से एक बांध के रूप में किया गया था। यह खूबसूरत तोपचांची झील वर्ष भर पर्यटकों को आकर्षित करने में कामयाब रही हैं।

1.7 रांची का पर्यटक स्थल दशम जलप्रपात – Ranchi Me Ghumne Wala Place Dasham Falls In Hindi

रांची का पर्यटक स्थल दशम जलप्रपात - Ranchi Me Ghumne Wala Place Dasham Falls In Hindi
Image Credit: Biswajit Mondal

रांची के पर्यटक स्थलो में शामिल दशम फॉल्स रांची और कांची नदी पर तैमारा नामक एक आकर्षित गांव में स्थित हैं। 144 फिट की ऊंचाई में से इस झरने का पानी नीचे गिरता हैं और यहां आने वाले पर्यटकों को मन्त्र मुग्ध करता हैं।

और पढ़े: चिल्का झील घूमने की पूरी जानकारी

1.8 रांची का प्रसिद्ध हुदरू फॉल्स – Ranchi Ka Famous Waterfall Hundru Falls In Hindi

रांची में घूमने वाली जगह में शांमिल हुदरू फॉल्स रांची की खूबसूरत सुवार्नखा नदी पर बने झरनों में से एक है। इस नदी पर कई झरने बने हुए हैं लेकिन हुदरू फॉल्स इन सभी झरनों में खास हैं और 320 फिट की ऊंचाई से इसका पानी नीचे धरा पर गिरता हैं।

1.9 रांची का दर्शनीय स्थल जगन्नाथ मंदिर – Ranchi Ka Darmik Sthal Jagannath Temple In Hindi

रांची का दर्शनीय स्थल जगन्नाथ मंदिर - Ranchi Ka Darmik Sthal Jagannath Temple In Hindi

रांची के दर्शनीय स्थलो में शुमार जगन्नाथ मंदिर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित आकर्षित मंदिर हैं। भगवान जगन्नाथ का यह धार्मिक मंदिर सन 1691 में निर्मित किया गया था और रांची में सबसे लोकप्रिय ऐतिहासिक स्थलों में से एक है।

1.10 रांची में दर्शनीय स्थल अंगराबादी मंदिर – Ranchi Famous Temple Angrabadi Temple In Hindi

रांची में दर्शनीय स्थल अंगराबादी मंदिर - Ranchi Famous Temple Angrabadi Temple In Hindi
Image Credit: Uday Narayan Mehta

रांची के खूबसूरत पर्यटक स्थलों में यहां का दर्शनीय स्थल अंगराबादी मंदिर पर्यटकों को अपनी ओर बहुत अधिक लुभाता हैं। यह मंदिर रांची के पास एक छोटे और शांत गांव में खुंटी के पास स्थित है। अंगराबादी मंदिर में भगवान गणेश, राम-सीता, हनुमान महाराज और भगवान शिव की मूर्तिया स्थापित हैं।

1.11 रांची में घूमने की जगह नक्षत्र वन – Ranchi Me Ghumne Wali Jagah Nakshatra Van In Hindi

रांची में घूमने की जगह नक्षत्र वन - Ranchi Me Ghumne Wali Jagah Nakshatra Van In Hindi
Image Credit: Soham Bhattacharya

रांची शहर में घूमने की जगह में यहां का नक्षत्र वन पर्यटकों के लिए एक अच्छी डेस्टिनेशन हो सकता हैं। यदि आप एक अच्छे पिकनिक स्थान की तलाश में हैं तो आपको रांची के नक्षत्र वन जरूर जाना चाहिए। यहां की आकर्षित हरियाली और खूबसूरत परिवेश आपकी पिकनिक प्लान को मजेदार बना देगी।

1.12 रांची का फन कैसल वाटर पार्क – Fun Castle Water Park Ranchi In Hindi

रांची का फन कैसल वाटर पार्क - Fun Castle Water Park Ranchi In Hindi

रांची का फन कैसल वाटर पार्क रांची शहर के रातू में स्थित हैं और यह शहर के सबसे लोकप्रिय वाटर पार्कों में से एक माना जाता है। इस पार्क में कई मजेदार विकल्पों के साथ साथ पानी का बहाव, रोमांचकारी गतिविधियां, प्लेग्राउंड आदि के अलावा लॉकर रूम और स्वादिस्ट भोजन सामग्री आदि विकल्प मिल जाएंगे।

1.13 राम दयाल मुंडा पार्क रांची झारखण्ड – Ram Dayal Munda Park Ranchi Jharkhand In Hindi

राम दयाल मुंडा पार्क रांची झारखण्ड - Ram Dayal Munda Park Ranchi Jharkhand In Hindi
Image Credit: Himanshu Singh

राम दयाल मुंडा पार्क रांची के मुरादाबाद उपनगर में स्थित एक आकर्षित पार्क जोकि एक प्रसिद्ध विद्वान राम दयाल मुंडा को समर्पित किया गया है। यह पार्क यहां के स्थानीय लोगों के बीच बहुत अधिक लौकप्रिय हैं और छुट्टियां मनाने या सुबह-शाम पार्क की यात्रा करने वालो के लिए शानदार स्थान हैं।

1.14 रांची में घूमने लायक जगह रॉक गार्डन – Ranchi Popular Rock Garden Ranchi In Hindi

रांची में घूमने लायक जगहों में शुमार रॉक गार्डन पर्यटकों को अपनी और अधिक आकर्षित करता हैं और पर्यटक यहां की यात्रा करना भी पसंद करते हैं। इस गार्डन में आकर्षित झरने, मूर्ति कला और देखने लायक प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ पूरे रांची शहर में रॉक गार्डन एक शानदार डेस्टिनेशन हैं। रॉक गार्डन का प्रमुख आकर्षण यहां की लोहे की फुटब्रिज है।

और पढ़े: दतिया महल की जानकारी और इससे जुड़ी रोचक बातें 

1.15 रांची में घूमने के लिए न्यूक्लियस मॉल – Ranchi Ka Nucleus Mall In Hindi

रांची में घूमने के लिए न्यूक्लियस मॉल - Ranchi Ka Nucleus Mall In Hindi
Image Credit: Bimal Lachhiramka

रांची में घूमने के लिए न्यूक्लियस मॉल बना हुआ हैं जोकि रांची में सबसे बड़ा मॉल भी हैं। यहां का हाउसिंग बिग ब्रांड विभिन्न प्रकार के स्वादिस्ट भोजन सामग्री उपलब्ध कराता हैं। खरीदारी के लिए आपको तरह-तरह की वस्तुएं यहां मिल जाएगी।

1.16 बिरसा मुंडा स्टेडियम रांची – Birsa Munda Stadium Ranchi In Hindi

बिरसा मुंडा स्टेडियम रांची - Birsa Munda Stadium Ranchi In Hindi
Image Credit: Shubham Jha

रांची शहर का बिरसा मुंडा स्टेडियम 275 एकड़ भू – भाग में फैला हुआ हैं। बिरसा मुंडा स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता 35000 हैं और धूल और अग्निरोधक छत स्टेडियम में बने हुए हैं। इसके अलावा 12 डबल लिफ्ट, कई अण्डाकार तोरण, वातानुकूलित गर्म ट्रैक के साथ-साथ बहुत कुछ बिरसा मुंडा स्टेडियम में हैं। पूरा स्टेडियम चारो तरफ से 66 फुट उंची दीवार से घिरा हुआ हैं।

1.17 रांची में देखने लायक जगह डियर पार्क – Ranchi Me Dekhne Wali Jagah Deer Park In Hindi

रांची में देखने लायक जगह डियर पार्क - Ranchi Me Dekhne Wali Jagah Deer Park In Hindi
Image Credit: Ashutosh Kumar

रांची में देखने लायक जगह में यहां का डियर पार्क शानदार स्थान हैं। रांची के बिरसा हिरण पार्क में मौजूद पार्क सफारी आपको हिरणों की सैकड़ों प्रजातियों से रूबरू करा देगी। पार्क में आकर्षित चित्तीदार हिरण से लेकर राजसी सांभरों तक लगभग 15 से अधिक हिरण की प्रजातियां आपको यहां देखने को मिल जाएगी।

1.18 रांची में देखने लायक कांके डैम – Kanke Dam In Ranchi In Hindi

रांची में देखने लायक जगह में कांके डैम यहां के प्रसिद्ध रॉक गार्डन के ठीक बगल में स्थित हैं। कांके डैम कपल्स के लिए एक शानदार और रोमंटिक जगह हैं। युवाओं के बीच यह स्थान अधिक फेमस हैं खासकर कपल्स के बीच। इसके अलावा आप यहां फैमिली के साथ पिकनिक मनाने के लिए भी जा सकते हैं।

1.19 रांची में देखने की जगह हिरणी जलप्रपात – Ranchi Tourism Mein Hirni Falls In Hindi

रांची में देखने की जगह हिरणी जलप्रपात – Ranchi Tourism Mein Hirni Falls In Hindi
Image Credit: Barun Manna

रांची में देखने की जगह हिरणी जलप्रपात रांची शहर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर घने जंगल में स्थित एक खूबसूरत झरना हैं। हिरणी फाल्स को मणि हिरनी झरना भी कहते हैं। पर्यटक इस झरने का लुत्फ उठाने के लिए दूर-दूर से आते हैं।

1.20 रांची का दर्शनीय देवड़ी मंदिर – Ranchi Prasidh Mandir Deori Mandir In Hindi

रांची का दर्शनीय देवड़ी मंदिर – Ranchi Prasidh Mandir Deori Mandir In Hindi
Image Credit: Arun Ranjan

रांची शहर का दर्शनीय देवड़ी (देवरी) मंदिर 16 भुजाओं वाली देवी काली को समर्पित हैं। देवी मंदिर का निर्माण मूल रूप से देवी माँ के एक आदिवासी भक्त द्वारा बलुआ पत्थर से किया था। यह मंदिर उस समय सबसे ज्यादा फेमस हुआ जब समाचार पत्र के माध्यम से लोगो को पता चला कि भारतीय क्रिकेट टीम खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इस मंदिर में नियमित रूप से आते हैं।

और पढ़े: त्र्यंबकेश्वर मंदिर महाराष्ट्र के बारे में जानकारी

1.21 रांची में घूमने की जगह पतरातू घाटी – Patratu Valley Ranchi In Hindi

रांची में घूमने की जगह पतरातू घाटी - Patratu Valley Ranchi In Hindi
Image Credit: Ghazala Yasmin

रांची में घूमने लायक जगह में यहां कि पतरातू घाटी बहुत अधिक फेमस हैं और रांची शहर से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। घाटी के एक तरफ पतरातू डैम का स्पार्कलिंग पानी है तो दूसरी ओर हरे-भरे पेड़ो से सजा हुआ जंगल हैं।

1.22 रांची का दर्शनीय पहाड़ी मंदिर – Ranchi Darshaniya Sthal Pahari Mandir In Hindi

रांची का दर्शनीय पहाड़ी मंदिर – Ranchi Darshaniya Sthal Pahari Mandir In Hindi
Image Credit: Deepak Pradhan

राची में बना पहाड़ी मंदिर भगवान भोलेनाथ (शंकर भगवान) को समर्पित है। रांची का दर्शनीय पहाड़ी मंदिर 2140 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं और यहां से झांसी शहर का पूरा दृश्य दिखाई देता हैं। मंदिर तक पहुचने के लिए लगभग 300 सीढ़ियों का सफर तय करना होता हैं।

1.23 रांची में देखने लायक जगह जोन्हा फॉल – Ranchi Mein Dekhne Layak Jagah Jonha Falls In Hindi

रांची में देखने लायक जगह जोन्हा फॉल – Ranchi Mein Dekhne Layak Jagah Jonha Falls In Hindi
Image Credit: Santanu Garai

रांची शहर में स्थित खूबसूरत जोन्हा फॉल अपने घने जंगल और शानदार झाड़ियों के वजह से खूबसूरत दृश्य प्रदान करता हैं। गंगा नदी और रारू नदी का पवित्र जल मिलकर इस झरने का निर्माण होता हैं।

1.24 रांची में घूमने वाली जगह जैव विविधता पार्क – Ranchi Me Ghumne Vali Jagah Biodiversity Park In Hindi

रांची में घूमने वाली जगह जैव विविधता पार्क – Ranchi Me Ghumne Vali Jagah Biodiversity Park In Hindi
Image Credit: Sushil K Pingua

रांची में घूमने वाली जगह जैव विविधता पार्क रांची में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला पिकनिक स्पॉट हैं। यह पार्क भरपूर वनस्पति और हरी-भरी हरियाली के साथ साथ बच्चों और बुजुर्गो के बीच लोकप्रिय है। पार्क में औषधीय पौधे और जड़ी बूटियों का बेजोड़ संग्रह भी देखने को मिलता हैं।

1.25 रांची में घूमने की जगह पटेल पार्क – Ranchi Paryatan Sthal Patel Park In Hindi

रांची में घूमने की जगह पटेल पार्क – Ranchi Paryatan Sthal Patel Park In Hindi
Image Credit: Vicky Jaiswal

रांची में घूमने लायक जगह में से एक पटेल पार्क रांची के डेलतोली उपनगर में स्थित हैं। पटेल पार्क एक पार्क के रूप में कम और खेल के मैदान के रूप में अधिक जाना जाता है। यहां बच्चो द्वारा फुटबाल और क्रिकेट के खेल खेला जाता हैं।

और पढ़े: बड़ा तालाब भोपाल घूमने की जानकारी

1.26 सीता फॉल रांची में देखने वाला स्थान – Ranchi Tourist Place Sita Falls In Hindi

सीता फॉल रांची में देखने वाला एक अज्ञात झरना हैं। जोकि रांची शहर से बाहर स्थित हैं। कांची नदी का पानी हरे-भरे जंगल में गिरता हैं और एक शानदार परीदृश्य बनाता हैं।

1.27 रांची का आकर्षित रजरप्पा झरना – Rajrappa Waterfall Ranchi Attractions In Hindi

रांची का आकर्षित रजरप्पा झरना - Rajrappa Waterfall Ranchi Attractions In Hindi
Image Credit: Saurabh

रांची का आकर्षित रजरप्पा झरना झारखंड राज्य में रांची से 68 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक खूबसूरत जलप्रपात है। भैरवी नदी ऊंचाई से गिरते हुए दामोदर नदी में मिल जाती है।

1.28 रांची में घूमने के लिए लोध जलप्रपात – Ranchi Me Ghumne Vali Jagah Lodh Falls In Hindi

रांची में घूमने के लिए लोध जलप्रपात – Ranchi Me Ghumne Vali Jagah Lodh Falls In Hindi
Image Credit: Deeprichard Kujur

रांची में घूमने वाली जगहों में लोध जलप्रपात रांची शहर से लगभग 195 किलोमीटर की दूरी पर लातेहार में स्थित हैं। लोध जलप्रपात झारखंड राज्य में सबसे ऊंचा झरना हैं जिसकी ऊंचाई 143 मीटर हैं। साथ ही साथ यह झरना ऊंचाई के लिहाज से भारत का 21वां सबसे ऊंचा झरना है।

और पढ़े: चित्रकोट जलप्रपात के बारे में पूरी जानकारी

2. रांची के प्रसिद्ध भोजन – Famous Foods In Ranchi In Hindi

रांची के प्रसिद्ध भोजन – Famous Foods In Ranchi In Hindi

यदि आप रांची की यात्रा पर हैं और रांची की कुछ चुनिन्दा भोजन सामग्री की तलाश कर रहे हैं तो आइये हम आपको यहां के कुछ प्रसिद्ध फूड्स के नाम बताते जो रांची आने वाले पर्यटकों को बहुत अधिक पसंद आते हैं – जैसे चिलका रोटी, मालपुआ, पीठा धनिया की चटनी के साथ, हांडिया लिक्‍वर और ठेकुए की महक इसके अलावा भी आपको रांची में अन्य कई प्रकार की स्वादिष्ट भोजन सामग्री मिल जाएगी।

3. रांची में कहा रुके – Where To Stay In Ranchi In Hindi

रांची में कहा रुके – Where To Stay In Ranchi In Hindi

रांची शहर और इसके पर्यटक स्थल घूमने के बाद यदि आप कुछ दिन या कुछ समय और रांची में रुकना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि यहा लो बजट से लेकर हाई बजट तक होटल उपलब्ध हैं। आप अपनी सुविधानुसार होटल ले सकते हैं।

  • चाणक्य बीएनआर होटल रांची
  • होटल कैपिटल हिल
  • होटल मेपल वूड
  • द रॉयल रिट्रीट
  • ग्रीन होराइजन होटल

4. रांची घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Ranchi In Hindi

रांची घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Ranchi In Hindi
Image Credit: Hem’s creation

रांची शहर और यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल घूमने के लिए सबसे अच्छा मौसम सर्दियों का माना जाता हैं। क्योंकि इस मौसम में रांची का तापमान आरामदायक रहता है। रांची घूमने और अन्य गतिविधियों के लिय अक्टूबर से लेकर मई महीने तक का समय सबसे उपयुक्त माना जाता हैं।

और पढ़े: जगन्नाथ पुरी मंदिर के आश्चर्यजनक तथ्य और इतिहास के बारे में संपूर्ण जानकारी 

5. रांची कैसे पहुंचे – How To Reach Ranchi In Hindi

रांची जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। क्योंकि झारंखंड राज्य का रांची शहर हर तरह की सुविधाओं से युक्त हैं।

5.1 फ्लाइट से रांची कैसे पहुंचे – How To Reach Ranchi By Flight In Hindi

फ्लाइट से रांची कैसे पहुंचे – How To Reach Ranchi By Flight In Hindi

रांची शहर का बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची शहर को देश के अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ता हैं। रांची जाने के लिए सभी प्रमुख एयरलाइनों से नियमित उड़ानें संचालित की जाती हैं। पटना, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरो से रांची बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं।

5.2 ट्रेन से रांची कैसे पहुंचे – How To Reach Ranchi By Train In Hindi

ट्रेन से रांची कैसे पहुंचे – How To Reach Ranchi By Train In Hindi

रांची का रेल जंक्शन देश के अन्य प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। रांची से भारत के कई प्रमुख शहरों के लिए नियमित ट्रेन हैं। आप रेल मार्ग से भी अपनी यात्रा कर सकते हैं।

5.3 बस से रांची कैसे पहुंचे – How To Reach Ranchi By Bus In Hindi

बस से रांची कैसे पहुंचे - How To Reach Ranchi By Bus In Hindi

रांची झारखण्ड और देश के प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। यदि आप बस या सड़क मार्ग का चुनाव करते हैं तो भी आसानी से रांची पहुंच जाएंगे।

और पढ़े: कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में घूमने की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने रांची के प्रमुख पर्यटक स्थल (Tourist Place Of Ranchi In Hindi) के बारे में जाना है आपको यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

6. रांची की लोकेशन का मैप – Ranchi Location

7. रांची की फोटो गैलरी – Ranchi Images

View this post on Instagram

Wow……

A post shared by Suman Kaibarta (@s_kaibarta_03) on

View this post on Instagram

I love ? patratu valley

A post shared by MURARI JAISWAL⚡ (@murariiiiiiii) on

और पढ़े:

Leave a Comment