गोवा का कल्चर और संस्कृति – Culture Of Goa In Hindi

3.6/5 - (27 votes)

Culture Of Goa In Hindi, भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा किसी परिचय का मोहताज नही हैं। खूबसूरत बीचों से भरा हुआ गोवा राज्य हर साल 63 लाख से अधिक पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हुआ है। इसे ‘रोम ऑफ द ईस्ट’ के नाम से भी जाना जाता हैं। यदि कोई भी गोवा राज्य का वर्णन करगा या आपको इसको बारे में बताएगा, तो वह यहां के खूबसूरत बीचों, कभी खत्म न होने वाली पार्टियों, रोमांचित कर देनी वाली नाईटलाइफ, वाटरस्पोर्ट, खान-पान, रहन-सहन, वेशभूषा आदि बातों को वर्णित करते हुए नजर आएगा। लगातार 450 वर्षो तक पुर्तगालियों के शासन के आधीन और उनकी संस्कृति को अपनी आँखों से देखना वाला यह भारत का एक मात्र राज्य हैं।

अभी भी गोवा में पुर्तगालियों की संस्कृति, परम्परों, सभ्यता और उपनिवेश की झलक देखने को मिलती हैं। तो आइये आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको गोवा के कल्चर से रूबरू कराते है तो आप इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

1. गोवा का इतिहास – History Of Goa In Hindi

गोवा का इतिहास - History Of Goa In Hindi

गोवा के इतिहास में नजर डालने पर हम पाते हैं कि पुर्तगालियों द्वारा उपनिवेशित होने के अलावा भी गोवा राज्य में एक आकर्षक ऐतिहासिक अतीत छुपा हुआ है, जिसका वर्णन तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व की तारीखों में मिलता है। गोवा मौर्य साम्राज्य का एक अभिन्न हिस्सा हुआ करता था क्योंकि यहां के प्रमुख प्राकृतिक बंदरगाह और व्यापक नदी इसका महत्व बढ़ा देती थी। गोवा को सन 1987 में एक स्वतंत्र राज्य का दर्जा दिया गया था। साथ ही साथ गोवा राज्य की क्षेत्रीय भाषा कोंकणी को भारत की आधिकारी भाषाओं में शामिल किया गया था। गोवा राज्य में बहु-सांस्कृतिक प्रभावों के वावजूद भी एक विशिष्ट संस्कृति का दावा प्रस्तुत करता है।

2. द गोयन लाइफ एंड कल्चर – The Goan Life And Culture In Hindi

द गोयन लाइफ एंड कल्चर - The Goan Life And Culture In Hindi

गोवा भारत के पश्चिमी तट पर स्थित एक छोटा सा राज्य हैं जो अपने सुलभ बंदरगाहों के कारण व्यापारिक रूप से संपन और समृद्ध हुआ हैं। गोवा में रहने वालो लोगो को  गोअंस के नाम से जाना जाता है। गोवा में विभिन्न धर्म के लोग हिन्दू, मुस्लिम, इसाई और कैथोलिक का एक खूबसूरत मिश्रण देखने को मिलता हैं। गोवा राज्य के निवासी अपनी पुरानी परम्पराओं को ध्यान में रखते हुए सभी त्यौहार को बहुत ही धूम-धाम से मनाते हैं। गोवा राज्य में छोटे-छोटे गांव में रहे वाले लोग न तो पैसो के लालची हैं और न ही गरीब हैं, वह जो कुछ भी कमाते हैं उसी से अपना जीवन यापन करते हैं। यहां की समृद्ध विरासत और संस्कृति आधुनिक सुधारों से अछूती रही हैं जैसी हमें बड़े शहरों में देखने को मिलती हैं।

और पढ़े: गोवा के सबसे खुबसूरत बीच और समुद्र तटों की जानकारी

3. गोवा का खान पान – Food Of Goa In Hindi

गोवा का खान पान - Food Of Goa In Hindi

गोवा का खान पान बहुत ही अधिक स्वादिष्ट और पोस्टिक होता हैं। पर्यटकों को लुभाने और उनके स्वागत के लिए यदि कोई सबसे अच्छी चीज हैं तो वह उस स्थान का भोजन हैं। यदि भोजन आपके दिल को छू गया तो समझो आपकी यात्रा भी सफल हो गयी। गोवा के भोजन सामग्री में ताजा समुद्री भोजन झींगे, केकड़े, किंगफिश आपको आसानी से मिल जाएंगे। जिसमे मछली करी और चावल यहां का सबसे अच्छा संयोजन माना जाता हैं। गोवा वासियों का एक पसंदीदा भोजन बीफ और पोर्क रोस्ट हैं। इनके अलावा भी गोवा के खान पान की अन्य सामग्री में शामिल निम्न हैं – चिकन एक्जॉटी, गोयल स्क्वीड फ्राई, गोअन फिश करी, बेबिंका, पोर्क विंडालू, फोना करी, रावा फ्राई फिश, चिकन काफ्रियल, सन्ना, प्रॉन बलचो, गोवन नेवरी आदि हैं।

और पढ़े : गोवा के 10 प्रसिद्ध जायके जिनका आपको स्वाद एक बार जरुर लेना चाहिए

4. गोवा के लोगो का व्यवसाय – Occupation Of Goa In Hindi

गोवा के लोगो का व्यवसाय - Occupation Of Goa In Hindi

भारत के गोवा राज्य में लोग खुश और इत्मीनान से जीवन यापन करते हैं और हर पल पूरी तरह से जीते हैं। यहां के निवासियों (गोयंस) मुख्य व्यवसाय मछली पकड़ना हैं। समुद्र से मछली पकड़ कर उन्हें बेचना या भोजन तैयार करके फिर बेचना यही व्यवसाय मुख्य हैं। इसके अलावा उपजाऊ भूमि पर खेती करके काजू, नारियल, कटहल और अन्य अनाज उगाते हैं। पर्यटकों से भरे गोवा राज्य में स्थानीय लोग शेक, गेस्ट हाउस और प्राइम सीजन में पर्यटकों को गाइड करने का काम भी करते हैं।

5. गोवा के हस्तशिल्प – Handicrafts Of Goa In Hindi

गोवा के हस्तशिल्प - Handicrafts Of Goa In Hindi

गोवा की हस्तशिल्प कला को देखते ही बनता हैं यहां की अर्थव्यवस्था उठती हुयी हैं। स्मारिका यहां के बाजारों में पाए जाने वाले लौकप्रिय आइटम हैं। गोवा के कुसल कारीगर आकर्षित आभूषण, फ्रेम और शोपीस बनाने के लिए समुद्र तट से प्राप्त किए गए गोले और नारियल की खाल का दुवारा उपयोग करते हैं। इसके अलावा गोवा में बेची जाने वाली वस्तुओं में बांस, पीतल, और चांदी के आभूषण शामिल हैं, जोकि बहुत ही खूबसूरती से बनाए जाते हैं और पर्यटक इनकी ओर आकर्षित होते हैं।

और पढ़े:  गोवा के टॉप 10 मार्केट और इनकी विशेषताएं

6. गोवा का डांस और म्यूजिक कल्चर – Dance And Music Culture Of Goa In Hindi

गोवा का डांस और म्यूजिक कल्चर - Dance And Music Culture Of Goa In Hindi

गोवा में नृत्य और संगीत की बात करे तो यहां के लोगो को बहुत अधिक पसंद हैं। गोआंस को कला प्रदर्शन के लिए एक विशेष शौक है जोकि भारत के अन्य राज्यों की तुलना में बहुत अलग है। भारतीय और पश्चिमी गोवा का एक सुंदर मिश्रण गोयन कला के रूपों में देखने को मिलता हैं जिसमे फुगड़ी, ढ्लो और कुणबी शामिल हैं। गोवा राज्य में लोक नृत्य और संगीत का आयोजन दोनों धार्मिक त्योहारों और हंसमुख घटनाओं के लिए किया जाता हैं।

और पढ़े : गोवा के फेमस फेस्टिवल 

6.1 देखनी डांस – Dekhni Dance

देखनी डांस गोवा की समुदाय की महिला द्वारा घूमट पहनकर किया जाता हैं। यह नृत्य एक गीत के माध्यम से होता हैं जिसमे पश्चिमीमूल और भारतीय मूल होते हैं। देखनी डांस गोवा की प्रमुख परम्पराओं में से एक हैं।

6.2 गोफ तोला गाड़ी और शिग्मो फेस्टिवल – Goff Talgadi And Shigmo

गोफ तोला गाड़ी और शिग्मो ये नृत्य के कुछ रूप हैं, जोकि गोयन समुदाय के लिए बहुत ही खास हैं। आमतौर पर वसंत के महीनो के दौरान प्रदर्शित किए जाते हैं। जोकि एक भेंट और जुबली के रूप में होता है। गोफ में रंगों के विभिन्न चिह्नों के साथ बुनाई का कार्य किया जाता हैं और यह अक्सर गोवा के कैनाकोना तालुका में रहने वाले लोगों द्वारा किया जाता है। शिगमो को पारंपरिक रूप से नृत्यों द्वारा चिह्नित किया जाता है। जोकि एक ढोल, ताशा या झांझ की थाप के साथ रंगीन कपड़े पहनकर प्रदर्शित किया जाता है। गोवा की सड़कों पर झांकियों के शानदार जुलूस देखने को मिलते हैं जो गोवा की परंपरा और संस्कृति को दर्शाते हैं।

7. गोवा की वेशभूषा – Traditional Dress Of Goa In Hindi

गोवा की वेशभूषा - Traditional Dress Of Goa In Hindi

गोवा के पहनावे में महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा (Goa Traditional Dress Female) में 9 गज की साड़ी भी शामिल है जिसे पानो भजु के नाम से जाना जाता हैं, कुछ आभूषण जो पूरे पहनावे को संतुलित करते हैं। महिलाये अपने कुनबी पल्लू को बांधते हुए एक बंधी हुयी साड़ी पहने हुए नजर आती हैं और एक अलग ही पहनावा रखती हैं। पहनावे में एक पत्ती वाली लंगोटी, जिसे ‘वल्कल’ कहा जाता है

मछुआरों के पास कोई विशेष पोषक नही होती हैं लेकिन उन्हें परम्परगत ड्रेस के रूप हाफ पैंट के साथ चमकीले सूती शर्ट पहने हुए देखा जाता है। (Goa Traditional Dress Male) आदिवसियों की पोषक के रूप में एक लंगोटी होती हैं जिसे कशी के नाम से भी जाना जाता हैं और कंधे पर एक कम्बल रखा हुआ होता है।

8. गोवा का प्रसिद्ध खेल – Famous Sport Of Goa In Hindi

गोवा का प्रसिद्ध खेल - Famous Sport Of Goa In Hindi

भारत के गोवा राज्य का सबसे प्रसिद्ध खेल फुटबाल है, जो लोगो के बीच बहुत अधिक प्रचलित हैं। यहां आने वाले पर्यटक बीच पर अक्सर फुटवाल का आनंद लेते हुए नजर आते हैं।

और पढ़े: गोवा के वाटर स्पोर्ट्स जो बनायेगें आपकी यात्रा को खास

9. गोवा कैसे पहुंचे – How To Reach Goa In Hindi

गोवा कैसे पहुंचे – How To Reach Goa In Hindi

यदि आप गोवा की यात्रा पर जा रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि गोवा जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी साधन के माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं। गोवा सभी तरह की संचार व्यवस्था से संपन्न हैं। साथ ही साथ सड़क मार्ग के माध्यम से देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ हैं।

9.1 फ्लाइट से गोवा कैसे पहुंचे – How To Reach Goa By Flight In Hindi

फ्लाइट से गोवा कैसे पहुंचे – How To Reach Goa By Flight In Hindi

यदि आपने गोवा जाने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बता दें कि गोवा शहर का डाबोलिम एयरपोर्ट या गोवा एयरपोर्ट गोवा में ही स्थित हैं, तो आप इस हवाई अड्डे पर उतर सकते हैं।

9.2 ट्रेन से गोवा कैसे पहुंचे – How To Reach Goa By Train In Hindi

ट्रेन से गोवा कैसे पहुंचे – How To Reach Goa By Train In Hindi

ट्रेन के माध्यम से गोवा जाने वालो के लिए गोवा में दो रेल्वे स्टेशन थिविम रेल्वे स्टेशन और वास्को डी गामा रेल्वे स्टेशन हैं। तो आप इनमे से किसी भी स्टेशन पर उतर सकते हैं।

9.3 बस से गोवा कैसे पहुंचे – How To Reach Goa By Bus In Hindi

बस से गोवा कैसे पहुंचे - How To Reach Goa By Bus In Hindi

यदि आपने गोवा जाने के लिए सड़क मार्ग का चुनाव किया है। तो हम आपको बात दें कि गोवा की राजधानी पणजी में एक बस स्टैंड हैं। तो आप इस बस स्टैंड पर बस से उतर कर गोवा के किसी भी कोने में जा सकते हैं और गोवा के बीच, मार्केट, चर्च और मंदिर जैसे पर्यटक स्थलों पर घूम सकते हैं।

और पढ़े: गोवा के सबसे खुबसूरत बीच और समुद्र तटों की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने गोवा का कल्चर और संस्कृति के बारे में जाना है आपको यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

10. गोवा की लोकेशन का मैप – Goa Location

11. गोवा का कल्चर की फोटो गैलरी – Culture Of Goa Images

और पढ़े:

Leave a Comment