बम्बोलिम बीच (वर्जिन बीच) घूमने की जानकारी – Bambolim Beach Information In Hindi

1/5 - (2 votes)

Bambolim Beach In Hindi : बम्बोलिम बीच उत्तरी गोवा में बम्बोलिम नामक एक छोटे से गांव में स्थित हैं। यह बीच ‘अवर लेडी ऑफ बेलेम या बेथलेहेम’ के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। बम्बोलिम बीच गोवा की राजधानी पणजी से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इस बीच को वर्जिन बीच (Virgin Beach) के रूप में भी जाना जाता हैं क्योंकि यह बीच अभी तक व्यावसायीकरण से अछूता है और गोवा के अन्य बीच की तरह भीड़ भाड़ से दूर हैं। जो पर्यटक एक शांत बीच की तलाश कर रहे हैं। उनके लिए यह बीच स्वर्ग के सामान हो सकता हैं। बम्बोलिम बीच ऑफबीट यात्रियों के मध्य बहुत अधिक लौकप्रिय हैं। इस समुद्र तट की लम्बी तट रेखा हैं और खूबसूरत सुन्हेरी रेत पर्यटकों को लुभाती हैं। यदि आप अपनी फैमली के साथ गोवा में घूमने किसी शांत जगह को सर्च कर रहे है तो आप बम्बोलिम बीच को अपनी ट्रिप के लिए सिलेक्ट कर सकते है –

बम्बोलिम बीच पर क्या खास हैं – What Is Special At Bambolim Beach In Hindi

बम्बोलिम बीच पर क्या क्या कर सकते हैं – Things To Do At Bambolim Beach In Hindi

बम्बोलिम बीच पर नाईटलाइफ – Bambolim Beach Nightlife In Hindi

बम्बोलिम बीच घूमने जाने की टिप्स – Tips For Visit Bambolim Beach In Hindi

बम्बोलिम बीच के नजदीक पर्यटन स्थल – Nearest Place To Bambolim Beach In Hindi

बम्बोलिम बीच पर घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Bambolim Beach In Hindi

बम्बोलिम बीच घूमने का समय – Bambolim Beach Timings In Hindi

बम्बोलिम बीच के नजदीक होटल – Nearest Hotel To Bambolim Beach In Hindi

बम्बोलिम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Bambolim Beach In Hindi

  1. फ्लाइट से बम्बोलिम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Bambolim Beach By Flight In Hindi
  2. ट्रेन से बम्बोलिम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Bambolim Beach By Train In Hindi
  3. बस से बम्बोलिम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Bambolim Beach By Bus In Hindi

बम्बोलिम बीच की लोकेशन का मैप – Bambolim Beach Location

बम्बोलिम बीच की फोटो गैलरी – Bambolim Beach Images

1. बम्बोलिम बीच पर क्या खास हैं – What Is Special At Bambolim Beach In Hindi

बम्बोलिम बीच पर क्या खास हैं - What Is Special At Bambolim Beach In Hindi

बम्बोलिम बीच के नजदीक ही गोवा का एकमात्र एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज स्थित है। इस बीच पर आप मछुआरों से ताजी मछलियां  ले सकते हैं। बम्बोलिम बीच पर अन्य समुद्री बीचों की तरह भीड़ भाड़ नही हैं इसलिए यहां आपके मन को शांति प्रदान करने वाली जलवायु और माहौल मिलेगा। साथ ही रेत से भरे इस बीच पर आप रेत से सम्बंधित गतिविधियां और खेलो को खेल सकते हैं।

2. बम्बोलिम बीच पर क्या क्या कर सकते हैं – Things To Do At Bambolim Beach In Hindi

बम्बोलिम बीच पर क्या क्या कर सकते हैं - Things To Do At Bambolim Beach In Hindi

गोवा के खूबसूरत समुद्री तट बम्बोलिम बीच पर आपको करने के लिए काफी कुछ मिल जायेगा और आप इन गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

बम्बोलिम बीच में खूबसूरत फोटोग्रफी कर सकते हैं – बम्बोलिम बीच उन लोगो के लिए सबसे आदर्श स्थान हैं, जो कम भीड़ भाड़ वाले किसी बीच की तलाश में हैं। पर्यटक इस समुद्र तट पर बहुत सारी मस्ती करने के साथ साथ इसकी आकर्षित लोकेशन में खूबसूरत फोटोग्रफी कर सकते हैं। समुद्री की लहरों के बीच में किसी भी चट्टान पर बैठकर ध्यान या चिंतन किया जा सकता हैं।

बीच पर शैक – बम्बोलिम बीच पर पर्यटक शैक का आनंद ले सकते हैं। समुद्र तट के किनारे पर कुछ स्थानीय लोगो द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले गोअन स्नैक्स का स्वाद ले सकते हैं। हालाकि आसपास कुछ शानदार रेस्टोरेंट भी हैं, जो पुर्तगाली और गोवा व्यंजन परोसते हैं।

मछली पकड़ना – बम्बोलिम बीच पर मछली पकड़ने का अपना ही मजा हैं। यह एक शांत बीच है और यहां स्थानीय मछुआरे या पर्यटको को मछली पकड़ते हुए देखा जा सकता हैं। इसके अवाला लोग यहां मछली खरीदने के लिए भी आते हैं।

3. बम्बोलिम बीच पर नाईटलाइफ – Bambolim Beach Nightlife In Hindi

बम्बोलिम बीच पर नाईटलाइफ - Bambolim Beach Nightlife In Hindi

यदि आप बम्बोलिम बीच पर एक खूबसूरत नाईटलाइफ की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि यहां ऐसी कोई खास जगह नजर नही आती हैं। जहां आप नाईटलाइफ का मजा ले सके। लेकिन आप निराश न हो हम आपको बम्बोलिम बीच के नजदीक की कुछ नाईटलाइफ की जानकारी देते हैं, जहां आप जमकर मस्ती कर सकते हैं।

  • Capiz बार
  • एंथोनी हाईवे बार
  • निर्मला बार रेस्तरां
  • पाम फेनी
  • विनोद बार

और पढ़े : गोवा की नाइटलाइफ़ और टॉप 10 नाईट क्लब 

4. बम्बोलिम बीच घूमने जाने की टिप्स – Tips For Visit Bambolim Beach In Hindi

बम्बोलिम बीच घूमने जाने की टिप्स - Tips For Visit Bambolim Beach In Hindi

  • बम्बोलिम बीच पर घूमने जाने से पहले स्विमवियर, सनस्क्रीन लोशन और सनग्लासेस को अपने साथ रखना न भूले।
  • यदि आप मानसून के मौसम में बम्बोलिम बीच पर घूमने जाते हैं, तो पानी से दूर रहना ही आपके लिए सही होगा और प्राधिकरण द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करना ही सबसे अच्छा निर्णय होगा।
  • यदि आपके साथ बच्चे हैं, तो उनका ख्याल रखना आपकी जिम्मेदारी है और उन्हें अपनी आखों के सामने ही रखे अन्यथा आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं।
  • आप अपने ग्रुप के साथ ही रहे या हमेशा अपने यात्रा गाइड के साथ ही बम्बोलिम बीच की गतिविधियों का आनंद ले।
  • छोटी यात्राओं के लिए आप टैक्सी की वजाय एक स्कूटी या बाइक किराए पर लेना सही निर्णय रहेगा।

5. बम्बोलिम बीच के नजदीक पर्यटन स्थल – Nearest Place To Bambolim Beach In Hindi

बम्बोलिम बीच के नजदीक पर्यटन स्थल – Nearest Place To Bambolim Beach In Hindi

बम्बोलिम बीच की खूबसूरत यात्रा के बाद आप इसके नजदीक के कुछ और पर्यटक स्थलों पर घूमने जा सकते है और अपनी यात्रा में कुछ और खूबसूरत पलो को अपने साथ संजो कर घर ले जा सकते हैं। क्योंकि गोवा एक ऐसा स्थान हैं जोकि पर्यटकों के लिए दुनिया भर में फेमस हैं और यहां आपको घूमने के लिए बीचों के अलावा भी बहुत कुछ हैं। तो आप इन स्थानों की यात्रा भी कर सकते हैं ।

  • चर्च ऑफ अवर लेडी ऑफ द इमैक्यूलेट कॉन्सेप्ट
  • बेसीलिका ऑफ बोम जीसस
  • नौसेना उड्डयन संग्रहालय (Naval Aviation Museum)
  • से कैथेड्रल चर्च
  • चैंपियंस यॉट क्लब
  • बोगमालो बीच
  • महालक्ष्मी मंदिर

और पढ़े: भगवान महावीर वन्यजीव अभ्यारण 

6. बम्बोलिम बीच पर घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Bambolim Beach In Hindi

बम्बोलिम बीच पर घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Bambolim Beach In Hindi

यदि आप गोवा के खूबसूरत बम्बोलिम बीच घूमने जा रहे हैं, तो अक्टूबर से मार्च के महीने के बीच यहां जाना आदर्श माना जाता हैं। क्योंकि इस समय के दौरान गोवा का मौसम और जलवायु पर्यटकों के लिए अच्छी होती हैं।

7. बम्बोलिम बीच घूमने का समय – Bambolim Beach Timings In Hindi

आप गोवा के बम्बोलिम बीच घूमने जा रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि आप किसी भी वक्त यहां घूमने आ सकते हैं।

8. बम्बोलिम बीच पर जाने की एंट्री फीस – Bambolim Beach Entry Fee In Hindi

यदि आप गोवा के खूबसूरत बम्बोलिम बीच घूमने जा रहे हैं, तो हम आपको बता दे कि यह बीच भी गोवा के अन्य बीचो की तरह बिल्कुल फ्री हैं। यदि आप यहा आते हैं, तो आपको कोई शुल्क देने की जरूत नही हैं। आप इस बीच पर भी बिना कोई शुल्क दिए जब तक मन करे समय बिता सकते हैं।

और पढ़े: मजोरदा बीच गोवा घूमने की जानकारी

9. बम्बोलिम बीच के नजदीक होटल – Nearest Hotel To Bambolim Beach In Hindi

बम्बोलिम बीच के नजदीक होटल – Nearest Hotel To Bambolim Beach In Hindi

बम्बोलिम बीच की यादगार सैर करने के बाद यदि आप इसके नजदीक रुकना चाहते हैं या कुछ समय आराम करना चाहते हैं। तो हम आपको बता दे कि बीच के नजदीक ही (Bambolim Beach Hotels) कुछ होटल हैं। जोकि लो-बजट से लेकर हाई बजट तक हैं। तो आप अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से होटल ले सकते हैं।

  • ग्रैंड हयात गोवा
  • होटल पार्क प्राइम
  • होटल ओरियन प्रीमियर
  • द क्राउन गोवा
  • मेनिनो रीजेंसी

10. बम्बोलिम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Bambolim Beach In Hindi

यदि आप गोवा के पर्यटक स्थल बम्बोलिम बीच जा रहे है, तो हम आपको बता दें कि बम्बोलिम बीच जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी साधन के माध्यम से आसानी से पहुंच जायेंगे। क्योंकि यह पर्यटक स्थल गोवा में स्थित हैं और गोवा सभी तरह की संचार व्यवस्था से संपन्न हैं। साथ ही साथ सड़क मार्ग के माध्यम से देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ हैं।

10.1 फ्लाइट से बम्बोलिम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Bambolim Beach By Flight In Hindi

फ्लाइट से बम्बोलिम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Bambolim Beach By Flight In Hindi

यदि आपने बम्बोलिम बीच जाने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बता दें कि गोवा शहर का डाबोलिम एयरपोर्ट या गोवा एयरपोर्ट बम्बोलिम बीच के सबसे नजदीक हैं। एयरपोर्ट से बम्बोलिम बीच की दूरी लगभग 21 किलोमीटर हैं। एयरपोर्ट से आप यहां चलने वाले स्थानीय साधनों के माध्यम से बम्बोलिम बीच पहुंच जायेंगे।

10.2 ट्रेन से बम्बोलिम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Bambolim Beach By Train In Hindi

ट्रेन से बम्बोलिम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Bambolim Beach By Train In Hindi

ट्रेन के माध्यम से गोवा के बम्बोलिम बीच जाने के लिए सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन वास्को डी गामा हैं। जोकि बीच से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर हैं। रेल्वे स्टेशन से बीच तक जाने के लिए आप यहां के स्थानीय साधनों से आसानी से पहुंच जायेंगे।

10.3 बस से बम्बोलिम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Bambolim Beach By Bus In Hindi

बस से बम्बोलिम बीच कैसे पहुंचे - How To Reach Bambolim Beach By Bus In Hindi

यदि आपने बम्बोलिम बीच जाने के लिए सड़क मार्ग का चुनाव किया है। तो हम आपको बात दें कि बम्बोलिम बीच से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर गोवा राज्य की राजधानी पणजी का बस स्टैंड हैं। यहां से आप स्थानीय साधन से बम्बोलिम बीच तक आसानी से पहुंच जायेंगे।

और पढ़े: पालोलेम बीच गोवा घूमने की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने बम्बोलिम बीच की ट्रिप से रिलेटेड इन्फोर्मेशन को जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

11. बम्बोलिम बीच की लोकेशन का मैप – Bambolim Beach Location

12. बम्बोलिम बीच की फोटो गैलरी – Bambolim Beach Images

View this post on Instagram

Enjoy everymoment of ur life!??

A post shared by Rakesh jackiee (@rakesh_jackiee) on

https://www.instagram.com/p/BtptVGmnRm0/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े:

Leave a Comment