देवघर में घूमने लायक आकर्षण स्थल – Best Places To Visit In Deoghar In Hindi

Rate this post

Deoghar In Hindi, देवघर भारत के झारखंड राज्य में स्थित एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है जो भारत में स्थित भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में से एक का घर है जिसे “बैद्यनाथ मंदिर” के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि देवघर लोकप्रिय रूप से ‘झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी’ के रूप में भी प्रसिद्ध है। यहां पर बैद्यनाथ धाम में हिंदू चंद्र कैलेंडर के श्रावण मास के दौरान लाखों भक्त यहां की यात्रा करते हैं।

अगर आप झारखंड के इस धार्मिक स्थल देवघर की यात्रा करना चाहते हैं या इसके प्रसिद्ध स्थलों के बारे में अन्य जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें जिसमे हम आपको देवघर के आकर्षक स्थलों की जानकारी देने जा रहें हैं –

Table of Contents

देवघर के टॉप आकर्षक स्थल – Best Tourist Places In Deoghar In Hindi

देवघर का प्रमुख तीर्थ स्थल बैद्यनाथ धाम – Deoghar Ka Pramukh Tirth Sthal Baidyanath Dham In Hindi

देवघर का प्रमुख तीर्थ स्थल बैद्यनाथ धाम

बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर को बैद्यनाथ धाम के रूप में जाना जाता है। आपको बता दें कि यह मंदिर भारत में स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है जिसे भगवान शिव का सबसे पवित्र निवास माना जाता है। आपको बता दें कि यह पवित्र मंदिर झारखंड राज्य के देवघर डिवीजन में स्थित है जो भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर परिसर में बाबा बैद्यनाथ का मंदिर मुख्य है और इसके अलावा यहां 21 अन्य सुंदर मंदिर भी स्थित हैं। अगर आप देवघर की यात्रा करने जा रहें हैं तो आपको बैद्यनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए अवश्य जाना चाहिए। यह विशाल मंदिर परिसर शांतिपूर्ण समय बिताने के लिए एक बहुत अच्छी जगह है।

यहां पर श्रावण में भक्तों का जुलूस बहुत शानदार होता है और लोग 108 किमी दूर सुल्तानगंज में गंगा नदी से मंदिर तक पानी ले जाते हैं। इस खास मौके पर पूरी दूरी पर भक्तों की कतार लगी होती है।

और पढ़े: देओघर बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के दर्शन की जानकारी 

देवघर का प्रसिद्ध आकर्षण स्थल नंदन पहाड़ – Nandan Pahar Deoghar Tourist Place In Hindi

देवघर का प्रसिद्ध आकर्षण स्थल नंदन पहर
Image Credit: दुर्गेश्वर राय

नंदन पहाड़ झारखंड के देवघर जिले में एक पहाड़ी की चोटी पर बना एक मनोरंजन पार्क है। आपको बता दें कि यह पार्क कई गतिविधियों के साथ एक पिकनिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। यह पार्क इतना इतना ज्यादा आकर्षक स्थल है जहां हर उम्र के लोग यात्रा करते हैं। इस पार्क के क्षेत्र में लोग बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं और सूर्योदय के आकर्षक दृश्य भी देख सकते हैं। अगर आप झारखंड की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो इस पार्क को अपनी लिस्ट में अवश्य शामिल करना चाहिए।

देवघर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तपोवन गुफाएँ और पहाड़ी – Deoghar Ka Prasidh Paryatan Sthal Tapovan Caves And Hills In Hindi

देवघर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तपोवन गुफाएँ और पहाड़ी
Image Credit: Arnab Kumar Das

तपोवन देवघर से महज 10 किमी दूर स्थित है, जहां पर एक पवित्र शिव मंदिर स्थित है जिसे तपोनाथ महादेव के नाम से जाना जाता है। मंदिर के अलावा इस स्थान पर कई गुफाएं भी स्थित हैं जिसमें से एक गुफा में एक शिव लिंगम स्थापित है। इस मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहां पर ऋषि वाल्मीकि तपस्या करने के लिए आए थे। अगर आप देवघर के पर्यटन स्थलों की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो आपको तपोनाथ महादेव मंदिर के दर्शन करने के लिए अवश्य आना चाहिए।

देवघर का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नौलखा मंदिर – Deoghar Ka Dharmik Sthal Naulakha Mandir In Hindi

देवघर का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नौलखा मंदिर
Image Credit: Chandan Patra

नौलखा मंदिर मुख्य मंदिर से करीब 1.5 किमी की दूरी पर स्थित है। आपको बता दें कि यह मंदिर 146 फीट ऊंचा है और बेलूर में निर्मित रामकृष्ण के मंदिर के समान है। यह आकर्षक मंदिर राधा-कृष्ण को समर्पित है और इसके निर्माण की लगात 9 लाख रूपये थी जिसकी वजह से इस मंदिर का नाम नौलखा मंदिर रख दिया गया।

देवघर का लोकप्रिय दर्शनीय स्थल बासुकीनाथ देवघर के मंदिर – Basukinath Deoghar Ka Darshaniya Sthan In Hindi

देवघर का लोकप्रिय दर्शनीय स्थल बासुकीनाथ देवघर के मंदिर
Image Credit: Chetan Singh

बासुकीनाथ मंदिर देवघर-दुमका राज्य राजमार्ग पर झारखंड के दुमका जिले में स्थित हिंदू धर्म का एक पवित्र मंदिर है, जो देश के सभी हिस्सों से बड़ी संख्या में भक्तों को आकर्षित करता है। इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा की जाती है जो कि पीठासीन देवता हैं। मंदिर में श्रावण के महीने में भक्तों की भीड़ काफी बढ़ जाती है, इस दौरान न केवल स्थानीय लोग बल्कि देश भर से भक्त यहां की यात्रा करते हैं। माना जाता है कि बासुकीनाथ मंदिर बाबा भोले नाथ का दरबार है।

इस पवित्र मंदिर शिव और पार्वती के मंदिर एक-दूसरे के ठीक सामने स्थित हैं। इस मंदिर के द्वार शाम के समय खोले जाते हैं और माना जाता है कि इस समय भगवान शिव और देवी पार्वती एक दूसरे से मिलते हैं। इस दौरान भक्तों को फाटक से दूर जाने को कहा जाता है। इसके अलावा मंदिर परिसर में अन्य छोटे मंदिर भी स्थित हैं जो हिंदू धर्म के विभिन्न देवी-देवताओं को समर्पित हैं।

देवघर पर्यटन में देखने लायक जगह सत्संग आश्रम – Deoghar Tourism Me Dekhne Layak Jagah Satsang Ashram In Hindi

देवघर पर्यटन में देखने लायक जगह सत्संग आश्रम
Image Credit: Arup Kumar Pal

सत्संग आश्रम एक पवित्र स्थान है जहां पर भक्त श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र के अनुयायी पूजा करने के लिए एकत्रित होते हैं। आपको बता दें कि सत्संग आश्रम के पर्यटन स्थल के रूप में भी काम करता है क्योंकि यहां पर एक चिड़ियाघर और एक संग्रहालय भी स्थित है।

और पढ़े: झारखंड राज्य का इतिहास और अन्य जानकारी

देवघर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Deoghar In Hindi

देवघर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
Image Credit: Sushmita Das

जो भी भक्त देवघर की पवित्र तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बना रहें हैं उन्हें बता दें कि यहां की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय सर्दियों में होता है, खासकर अक्टूबर के महीनों से लेकर मार्च तक। ग्रीष्मकाल के समय यहां भीषण गर्मी पड़ती है इसलिए इस मौसम में आपको देवघर के आकर्षक धर्मिक स्थलों की यात्रा करने के लिए नहीं आना चाहिए। मानसून के मौसम में भी यहां की यात्रा करना सही नहीं है क्योंकि बारिश आपकी योजनाओं को खराब कर सकती है।

और पढ़े: झारखण्ड के टॉप पर्यटन स्थल की जानकारी

देवघर झारखण्ड कैसे पहुँचे – How To Reach Deoghar Jharkhand In Hindi

अगर आप देवघर की यात्रा करने जा रहें हैं तो बता दें कि यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन बैद्यनाथ धाम है जो मुख्य शहर से 7 किमी दूर है। इसके अलावा विकल्प के रूप में जसीडीह जंक्शन देवघर से 7 किमी दूर है और यह दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर स्थित है। यह जंक्शन देश के कई प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से कनेक्टेड है। यहां का निकटतम हवाई अड्डा पटना में स्थित है।

फ्लाइट से देवघर कैसे पहुंचे – How To Reach Deoghar By Flight In Hindi

फ्लाइट से देवघर कैसे पहुंचे

देवघर में अपना कोई हवाई अड्डा नहीं है। लोकनायक जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यहां का निकटतम हवाई अड्डा है जो 230 किलोमीटर दूर पटना में स्थित है। हवाई अड्डे से देवघर पहुचंने के लिए आप टैक्सी और बस की मदद ले सकते हैं।

सड़क मार्ग से देवघर कैसे जाये – How To Reach Deoghar By Road In Hindi

सड़क मार्ग से देवघर कैसे जाये

जो भी पर्यटक सड़क मार्ग से देवघर शहर की यात्रा करना चाहते हैं उन्हें बता दे कि यहां के लिए नियमित रूप से बस सेवाएं उपलब्ध हैं। दिन हो या रात कोई भी पर्यटक पटना, रांची आदि स्थानों से बस, साझा टैक्सी या टैक्सी ले सकते हैं।

ट्रेन से देवघर कैसे पहुंचे – How To Reach Deoghar By Train In Hindi

ट्रेन से देवघर कैसे पहुंचे

जो भी यात्री ट्रेन से देवघर की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं उनके लिए बता दें कि यह शहर रेलवे के माध्यम से शेष भारत से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। बैद्यनाथ धाम जंक्शन यहां का प्रमुख रेलवे स्टेशन है जहां के लिए एक्सप्रेस ट्रेन, और सुपरफ़ास्ट दोनों तरह की ट्रेन उपलब्ध हैं।

और पढ़े:  नेतरहाट: छोटानागपुर की रानी के टॉप पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी

इस लेख में आपने देवघर की यात्रा और यहाँ घूमने की जगहें के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

देवघर झारखण्ड का नक्शा – Deoghar Jharkhand Map

देवघर की फोटो गैलरी – Deoghar Images

और पढ़े:

Leave a Comment