धनबाद जिला के आकर्षक स्थल और घूमने की जानकारी – Tourist Places Of Dhanbad In Hindi

2/5 - (1 vote)

Dhanbad In Hindi : धनबाद भारत के झारखण्ड राज्य में उत्तर पूर्व में खूबसूरत जंगल और पहाड़ियों के बीच में बसा हुआ एक आकर्षित शहर हैं। धनबाद शहर की स्थापना वर्ष 1956 में की गई थी। धनबाद शहर के पश्चिम में बोकारो और गिरिडीह जिले स्थित हैं जबकि उत्तर में धुमका जिला और दक्षिण-पूर्व में पुरुलिया जिला है। धनबाद झारखंड राज्य का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। क्षेत्रफल की दृष्टी से यह 2052 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ हैं।

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार इस शहर की आबादी 11.6 लाख थी। दामोदर नदी धनबाद शहर की एक महत्वपूर्ण नदी हैं। व्यापारिक दृष्टी कोण से धनबाद मेगा निर्माता, कोयला खदान, कारखानों और उद्योग धंधों के सबसे बड़े मालिको के लिए जाना जाता हैं। धनबाद को भारत की कोयला राजधानी के रूप में जाना जाता हैं। धनबाद शहर में कई पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जिसकी जानकारी हम आपको नीचे देने जा रहे है। यदि आप धनबाद शहर और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े।

धनबाद के प्रमुख पर्यटन स्थल – Dhanbad Tourism In Hindi

  1. धनबाद में घूमने की जगह भटिंडा फॉल्स – Dhanbad Mein Ghumne Ki Jagah Bhatinda Falls In Hindi
  2. धनबाद में देखने वाली जगह मैथन डैम – Dhanbad Me Dekhne Vali Jagah Maithon Dam In Hindi
  3. धनबाद दर्शनीय स्थल तोपचांची झील – Dhanbad Darshaniya Sthal Topchanchi Lake In Hindi
  4. धनबाद में घूमने वाली जगह बिरसा मुंडा पार्क – Dhanbad Me Ghumne Wali Jagah Birsa Munda Park In Hindi
  5. धनबाद में देखने लायक स्थान पंचेत बांध – Dhanbad Me Dekhne Layak Sthan Panchet Dam In Hindi
  6. धनबाद के प्रमुख मंदिर शक्ति मंदिर – Dhanbad Ke Pramukh Mandir Shakti Mandir In Hindi
  7. धनबाद में दर्शनीय स्थल लिलोरी चरण मंदिर – Dhanbad Me Darshaniya Sthan Lilori Charan Temple In Hindi
  8. धनबाद के पर्यटन स्थल पंर्रा गांव – Dhanbad Ke Paryatan Sthan Panera Village Tourism In Hindi
  9. धनबाद के धार्मिक स्थान कल्याणेश्वरी मंदिर – Dhanbad Ke Dharmik Sthan Kalyaneshwari Temple In Hindi
  10. धनबाद में मशहूर दर्शनीय स्थल बाबा बैद्यनाथ धाम – Dhanbad Me Mashoor Darshaniya Sthal Baba Baidyanath Dham In Hindi
  11. धनबाद के प्रसिद्ध मंदिर हीरापुर दुर्गा मंदिर – Dhanbad Ke Famous Temple Hirapur Durga Temple In Hindi
  12. धनबाद का आकर्षक स्थल पारसनाथ मंदिर – Dhanbad Ke Aakarshan Sthal Parasnath Temple In Hindi

धनबाद घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Dhanbad In Hindi

धनबाद का फेमस स्थानीय भोजन इन हिंदी – Famous Local Food Of Dhanbad In Hindi

धनबाद में कहा रुके – Where To Stay In Dhanbadh In Hindi

धनबाद कैसे पहुंचे – How To Reach Dhanbad In Hindi

  1. धनबाद फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Dhanbad By Flight In Hindi
  2. ट्रेन से धनबाद कैसे पहुंचे – How To Reach Dhanbad By Train In Hindi
  3. धनबाद बस से कैसे पहुंचे – How To Reach Dhanbad By Bus In Hindi

धनबाद का नक्शा – Dhanbad Map

धनबाद की फोटो गैलरी – Dhanbad Images

1. धनबाद के प्रमुख पर्यटन स्थल – Dhanbad Tourism In Hindi

धनबाद झारखण्ड का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है और दूर-दूर से पर्यटक यहां घूमने आते हैं। तो आइये हम आपको धनबाद के प्रमुख पर्यटन स्थल की यात्रा पर अपने इस लेख के माध्यम से लेकर चलते हैं। आपको धनबाद के टॉप टूरिस्ट प्लेस के बारे में बताते हैं।

1.1 धनबाद में घूमने की जगह भटिंडा फॉल्स – Dhanbad Mein Ghumne Ki Jagah Bhatinda Falls In Hindi

धनबाद में घूमने की जगह भटिंडा फॉल्स – Dhanbad Mein Ghumne Ki Jagah Bhatinda Falls In Hindi
Image Credit: Raj Karmakar

धनबाद में घूमने वाली जगहें में भटिंडा फॉल्स एक आकर्षित और सुरम्य झरना हैं जो पत्थर की चट्टानों पर बना हुआ हैं। भटिंडा फाल्स को मूनडीह के झरने के नाम से भी जाना जाता हैं। यह झरना धनबाद रेलवे स्टेशन से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। भटिंडा फाल्स एक शानदार पिकनिक डेस्टिनेशन हैं जहां स्थानीय और दूर नगरो से लौग पिकनिक मनाने के लिए आते हैं।

और पढ़े: रांची के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

1.2 धनबाद में देखने वाली जगह मैथन डैम – Dhanbad Me Dekhne Vali Jagah Maithon Dam In Hindi

धनबाद में देखने वाली जगह मैथन डैम – Dhanbad Me Dekhne Vali Jagah Maithon Dam In Hindi

धनबाद में देखने लायक स्थानों में शामिल मैथन डैम बोरकर नदी के किनारे पर स्थित हैं। मैथन डैम धनबाद के कोयला शहर से 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक सुंदर और संसाधन युक्त बांध है। इस बांध का निर्माण दामोदर घाटी निगम द्वारा बोरकर नदी पर किया गया हैं। जिसका विस्तार 65 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में है और यह लगभग 15,712 फीट लंबा और 165 फीट ऊंचा डैम है। इस डैम से बिजली की जरूरतों को भी पूरा किया जाता हैं।

1.3 धनबाद दर्शनीय स्थल तोपचांची झील – Dhanbad Darshaniya Sthal Topchanchi Lake In Hindi

धनबाद दर्शनीय स्थल तोपचांची झील – Dhanbad Darshaniya Sthal Topchanchi Lake In Hindi
Image Credit: Shuvayu Biswas

धनबाद की घूमने वाली जगहें में शामिल तोपचांची झील पर्यटकों के लिए एक आकर्षित झील हैं। यह एक कृत्रिम झील है जो लगभग 214 एकड़ के भूमि क्षेत्र में फैली हुई हैं। तोपचांची झील धनबाद शहर में रेलवे स्टेशन से 37 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह स्थान प्रकृति की गोद में पर्यटकों के लिए पिकनिक मनाने का एक आदर्श स्थान हैं। झील के पास 8.7 वर्ग किमी का हिस्सा वन्यजीव अभ्यारण को सोपा दिया गया हैं। इसलिए आपको झील के आसपास कई प्रजाति के जानवर देखने को मिल जायेंगे।

1.4 धनबाद में घूमने वाली जगह बिरसा मुंडा पार्क – Dhanbad Me Ghumne Wali Jagah Birsa Munda Park In Hindi

धनबाद में घूमने वाली जगह बिरसा मुंडा पार्क – Dhanbad Me Ghumne Wali Jagah Birsa Munda Park In Hindi
Image Credit: Murtaza Ansari

धनबाद में घूमने लायक जगहों में यहां का बिरसा मुंडा पार्क एक शानदार स्थान हैं। बिरसा मुंडा पार्क धनबाद का एक ऐसा पार्क हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करता हैं और पिकनिक मनाने के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता हैं। बिरसा मुंडा पार्क लगभग 21 एकड़ के भू-भाग में फैला हुआ हैं। पार्क में चलने के लिए पैदल रास्ता, एक कैंटीन, एक खेल का मैदान, लॉन और बच्चों के लिए खेलने की कई सामग्री मिल जाएगी। बिरसा मुंडा पार्क को सार्वजानिक रूप से नवंबर 2009 में खोला गया था।

1.5 धनबाद में देखने लायक स्थान पंचेत बांध – Dhanbad Me Dekhne Layak Sthan Panchet Dam In Hindi

धनबाद में देखने लायक स्थान पंचेत बांध – Dhanbad Me Dekhne Layak Sthan Panchet Dam In Hindi
Image Credit: Avisek Mukherjee

धनबाद के आकर्षित पर्यटन स्थलों में शामिल यहां का पंचेत बांध झारखंड राज्य के धनबाद जिले में बना हुआ हैं। दामोदर घाटी निगम या डीवीसी के द्वारा बनाए गए चार बहुउद्देश्यीय बांधों में से यह अंतिम बांध हैं। पंचेत बांध को पहली बार 1959 में खोला गया था। पंचेत बांध पर घूमने और पिकनिक मनाने के लिए दूर दूर से पर्यटक इस स्थान पर आते हैं।

और पढ़े: पिछोला झील का इतिहास और घूमने की पूरी जानकारी

1.6 धनबाद के प्रमुख मंदिर शक्ति मंदिर – Dhanbad Ke Pramukh Mandir Shakti Mandir In Hindi

धनबाद के प्रमुख मंदिर शक्ति मंदिर – Dhanbad Ke Pramukh Mandir Shakti Mandir In Hindi
Image Credit: Vishal Kumar

धनबाद के दर्शनीय स्थलों में यहां का शक्ति मंदिर धनबाद के गौरवशाली संस्कृति का प्रतीक हैं। पूरे साल भक्तो की लम्बी कतार मंदिर में लगी रहती हैं। शक्ति मंदिर थोरापथक रोड पर स्थित हैं जोकि नो देवियों में से एक देवी दुर्गा को समर्पित किया गया हैं। मंगलवार और शुक्रवार जैसे विशेष अवसर पर यहा बहुत अधिक भीड़ होती हैं।

1.7 धनबाद में दर्शनीय स्थल लिलोरी चरण मंदिर – Dhanbad Me Darshaniya Sthan Lilori Charan Temple In Hindi

धनबाद में दर्शनीय स्थल लिलोरी चरण मंदिर – Dhanbad Me Darshaniya Sthan Lilori Charan Temple In Hindi
Image Credit: Anand Kumar Yadav

धनबाद का दर्शनीय स्थल लिलोरी चरण मंदिर भक्तो के बीच बहुत अधिक लौकप्रिय हैं। जोकि देवी काली को समर्पित किया गया है इस मंदिर देवी मां की पूजा अर्चना बहुत ही धूमधाम से होती हैं। यह मंदिर आकर्षित कर देने वाली कटरी नदी के तट पर स्थित है और धनबाद शहर से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर है। इस मंदिर की सबसे महत्वपूर्ण बात यह हैं कि देवी काली को इस क्षेत्र का रक्षक कहा जाता हैं।

1.8 धनबाद के पर्यटन स्थल पंर्रा गांव – Dhanbad Ke Paryatan Sthan Panera Village Tourism In Hindi

धनबाद के पर्यटन स्थल पंर्रा गांव – Dhanbad Ke Paryatan Sthan Panera Village Tourism In Hindi

धनबाद का पनरा गांव निरसा-कम-चिरकुंडा ब्लॉक में स्थित है। स्थानीय लौक कथाओं के अनुसार इस गांव का नाम पांड्वो के नाम पर रखा गया हैं। निर्वासन काल के दौरान पांडव इस स्थान पर रहते थे। गांव में पांडवेश्वर महादेव का एक पुराना मंदिर बना हुआ है जोकि भगवान भोलेनाथ को समर्पित किया गया हैं।

और पढ़े: चिल्का झील घूमने की पूरी जानकारी

1.9 धनबाद के धार्मिक स्थान कल्याणेश्वरी मंदिर – Dhanbad Ke Dharmik Sthan Kalyaneshwari Temple In Hindi

धनबाद के दर्शनीय स्थलों में शुमार कल्याणेश्वरी मंदिर काली माता को समर्पित एक बहुत ही दर्शनीय और पुराना मंदिर हैं। धनबाद मंदिर में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती हैं।

1.10 धनबाद में मशहूर दर्शनीय स्थल बाबा बैद्यनाथ धाम – Dhanbad Me Mashoor Darshaniya Sthal Baba Baidyanath Dham In Hindi

धनबाद में मशहूर दर्शनीय स्थल बाबा बैद्यनाथ धाम – Dhanbad Me Mashoor Darshaniya Sthal Baba Baidyanath Dham In Hindi
Image Credit: Sidharth Mishra

धनबाद का दर्शनीय स्थल बाबा बैधनाथ धाम भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र स्थान हैं। इस स्थान का सबसे बड़ा आकर्षण श्रावणी मेला है। यहा इसके अलावा भी कई आकर्षित मंदिर बने हुए हैं।

1.11 धनबाद के प्रसिद्ध मंदिर हीरापुर दुर्गा मंदिर – Dhanbad Ke Famous Temple Hirapur Durga Temple In Hindi

हीरापुर दुर्गा मंदिर धनबाद के प्रसिद्ध दर्शनीय मंदिरों में से एक है। दुर्गा मंदिर के अनुष्ठानों के लिए कई स्टाल यहां पर हैं। दोपहर के वक्त मंदिर में भीड़ कुछ कम होती हैं इसके अलावा बाकी समय मंदिर भीड़ देखने को मिलती हैं।

1.12 धनबाद का आकर्षक स्थल पारसनाथ मंदिर – Dhanbad Ke Aakarshan Sthal Parasnath Temple In Hindi

धनबाद का आकर्षक स्थल पारसनाथ मंदिर – Dhanbad Ke Aakarshan Sthal Parasnath Temple In Hindi
Image Credit: Nimesh Jain

धनबाद का दर्शनीय पारसनाथ मंदिर धनबाद शहर से लगभग 63 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर दिशा में स्थित हैं। यहां कई जैन मंदिर भी बने हुए हैं। पारसनाथ मंदिर 4431 फीट की ऊंचाई पर स्थित पारसनाथ हिल या सामवेद शिखर की उंची पहाड़ी पर स्थित हैं।

धनबाद शहर के इन प्रमुख पर्यटक स्थलों के अलावा भी आप यहां के कुछ अन्य पर्यटन स्थलों पर घूमने जा सकते है, जिनके नाम हम आपको नीचे देने जा रहे हैं –

  • चरक पत्थर
  • चट्टी गोबिंदपुर
  • बैजू मंदिर
  • बजरंग बलि  मंदिर
  • बासुकीनाथ मंदिर
  • हरि मंदिर
  • हरिहर जोरी
  • लिला मंदिर
  • देव संघ आश्रम
  • धैया दुर्गा मंदिर
  • धनबाद चर्च

2. धनबाद घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Dhanbad In Hindi

यदि आपने झारखण्ड राज्य के पर्यटन स्थल धनबाद जाने की योजना बना ली हैं। तो हम आपको बता दें कि धनबाद जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च महीने तक का माना जाता हैं। हालाकि वर्ष भर भी पर्यटक यहां आते हैं।

और पढ़े: त्र्यंबकेश्वर मंदिर महाराष्ट्र के बारे में जानकारी

3. धनबाद का फेमस स्थानीय भोजन इन हिंदी – Famous Local Food Of Dhanbad In Hindi

धनबाद का फेमस स्थानीय भोजन इन हिंदी – Famous Local Food Of Dhanbad In Hindi

धनबाद शहर आने वाले पर्यटकों को कई प्रकार की भोजन सामग्री चखने को मिल जाएगी जिसमे से कुछ के नाम हम आपको बताने जा रहे हैं जैसे – आलू चोखा, धुस्का, आर्सा, निमकी, पिट्ठा, रगडा, धुब्नीती, चाट, मसाला डोसा, लिट्टी चोखा, बिरयानी, समोसा, चौमिन और रोल्स, मोमोज, गुलाब जामुन और रस मलाई, लस्सी, गोलगप्पे, काजू बर्फी, चोखा भटूरे, दाल तड़का और चिकन करी आदि।

4. धनबाद में कहा रुके – Where To Stay In Dhanbadh In Hindi

धनबाद में कहा रुके – Where To Stay In Dhanbadh In Hindi

धनबाद के प्रमुख पर्यटन स्थल घूमने के बाद यदि आप यहां कुछ दिन और रुकना चाहते हैं। तो हम आपको बता दें कि धनबाद शहर में लो-बजट से लेकर हाई-बजट के होटल आपको मिल जायेंगे। तो आपनी सुविधानुसार होटल ले सकते है। आपकी सुविधा के लिए कुछ होटल के नाम हम आपको नीचे देने जा रहे हैं।

और पढ़े: बड़ा तालाब भोपाल घूमने की जानकारी

5. धनबाद कैसे पहुंचे – How To Reach Dhanbad In Hindi

धनबाद जाने वाले पर्यटकों की जानकारी के लिए बाते दें कि आप यहां फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी साधनों में से किसी के माध्यम से भी धनबाद पहुंच जायेंगे।

5.1 धनबाद फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Dhanbad By Flight In Hindi

धनबाद फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Dhanbad By Flight In Hindi

यदि आपने धनबाद शहर जाने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया है तो हम आपको बता दें कि धनबाद हवाई अड्डे पर निजी हेलीकॉप्टर और छोटे विमान आते हैं। लेकिन यह सार्वजनिक रूप खुला नही हैं। धनबाद के आसपास के हवाई अड्डो में आसनसोल, दुर्गापुर में काजी नजरूल इस्लाम हवाई अड्डा स्थित है। जो धनबाद से 85 किलोमीटर की दूरी पर है। धनबाद पहुंचने के लिए सबसे सही हवाई अड्डा रांची का हैं जो देश के अन्य प्रमुख हवाई अड्डो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं।

5.2 ट्रेन से धनबाद कैसे पहुंचे – How To Reach Dhanbad By Train In Hindi

ट्रेन से धनबाद कैसे पहुंचे – How To Reach Dhanbad By Train In Hindi

यदि आप ट्रेन के माध्यम से धनबाद शहर जाना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि कुछ चुनिन्दा ट्रेनों को छोड़ दिया जाए तो सभी ट्रेने धनबाद रेल्वे स्टेशन पर रूकती हैं। रेल्वे लाइन के माध्यम से धनबाद शहर देश के अन्य प्रमुख शहरो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

5.3 धनबाद बस से कैसे पहुंचे – How To Reach Dhanbad By Bus In Hindi

धनबाद बस से कैसे पहुंचे - How To Reach Dhanbad By Bus In Hindi

धनबाद शहर जाने के लिए यदि आपने सडक मार्ग का चुनाव किया है। तो हम आपको बता दें कि यहां जाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प बस हो सकती हैं। आप बस के द्वारा धनबाद शहर की यात्रा पर जा सकते हैं, क्योंकि धनबाद सडक मार्ग के माध्यम से देश के अन्य प्रमुख नगरो से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं।

और पढ़े: चित्रकोट जलप्रपात के बारे में पूरी जानकारी

इस आर्टिकल में आपने धनबाद में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें को जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

6. धनबाद का नक्शा – Dhanbad Map

7. धनबाद की फोटो गैलरी – Dhanbad Images

View this post on Instagram

#waterfall #nature #jharkhand #photography

A post shared by Bitan Ray (@bitan2ben) on

और पढ़े:

 

Leave a Comment