झारखण्ड के टॉप पर्यटन स्थल की जानकारी – Best Places To Visit In Jharkhand Tourism In Hindi

4/5 - (6 votes)

Jharkhand Tourism In Hindi, झारखंड भारत का एक प्रमुख राज्य जोकि अपनी सुन्दरता और आकर्षित घने जंगलो के लिए जाना जाता हैं। झारखंड को भारत के 28वें राज्य के रूप में पहचान मिली है और यह कई आकर्षित झरने, पहाड़ो, ऐतिहासक मंदिरों और पर्यटकों के घूमने लायक उद्यानों आदि का मालिक हैं। झारखंड को ‘वनों की भूमि’ के नाम से भी जाना जाता है और यहाँ की वनस्पति और जीव प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान होते हैं। झारखंड अपने चारो ओर से बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल राज्य से घिरा हुआ हैं। यदि आप झारखंड राज्य से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े –

1. झारखंड का इतिहास – Jharkhand History In Hindi

झारखंड का इतिहास

झारखंड राज्य का इतिहास आज से लगभग 5000 साल पुराना माना जाता हैं क्योंकि झारखंड के हजारीबाग जिले की गुफाओं में कुछ चित्र मिले है जो इसकी पुष्टि करते हैं। झारखंड की भूमि पर कई राज वंशो ने शासन किया हैं। झारखंड में शासित चेरो वंश, नागवंशी राजवंश, मुगल वंश आदि ने यहाँ शासन किया। चेरो राजवंश के दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यहाँ अपना झंडा लहरा दिया था। इतिहासकारों का मत हैं कि झारखंड राज्य मगध के शासन काल से पहले भी अपनी भू-राजनीतिक और सांस्कृतिक पहचान रखता था। माना जाता हैं कि झारखंड के आदिवासियों द्वारा बोली जाने भाषा हडप्पा संस्कृति से मिलती जुलती है। वर्ष 2000 में दक्षिणी बिहार काटकर झारखंड राज्य का गठन किया गया था।

और पढ़े: बिहार के प्रमुख पर्यटन एवं आकर्षण स्थल की जानकारी

2. झारखण्ड में घूमने के लिए टॉप पर्यटन और आकर्षण स्थल – Best Tourist Place In Jharkhand Tourism In Hindi

झारखंड की यात्रा के दौरान पर्यटक यहाँ के प्रमुख आकर्षित स्थलों की यात्रा पर जा सकते हैं। झारखंड में कई पर्यटन, दर्शनीय, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थल मौजूद हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर लुभाते हैं।

2.1 झारखंड का प्रमुख पर्यटन स्थल रांची – Jharkhand Ka Pramukh Paryatan Shal Ranchi In Hindi

झारखंड का प्रमुख पर्यटन स्थल रांची

झारखंड राज्य के प्रमुख शहरो में रांची एक आकर्षित पर्यटन स्थल है और यह झारखंड राज्य की राजधानी भी हैं। झरनों के शहर के नाम से प्रसिद्ध रांची समुद्र तल से लगभग 700 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैं। बता दें कि रांची शहर को एक दफा बिहार राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने का गौरव हासिल हुआ हैं। रांची के प्रमुख आकर्षण में टैगोर हिल, हुदरू फॉल्स, रांची हिल स्टेशन, कांके डैम, हटिया संग्रहालय, जनजातीय अनुसंधान संस्थान आदि शामिल हैं।

और पढ़े: रांची के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

2.2 झारखंड का धार्मिक स्थल देवघर – Jharkhand Ka Dharmik Sthal Deoghar In Hindi

झारखंड का धार्मिक स्थल देवघर
Image Credit: Sudip Das

झारखंड राज्य के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल देवघर एक प्रमुख धार्मिक स्थान हैं जोकि भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक के लिए जाना जाता हैं। देवघर का मंदिर भगवान बैद्यनाथ के नाम से प्रसिद्ध हैं। देवघर बैद्यनाथ धाम की महिमा हिन्दू धर्म के चन्द्र कैलेंडर के अनुसार श्रवण मास में अधिक होती हैं। देवघर के प्रमुख आकर्षण में शामिल बैद्यनाथ धाम, नंदन पहाड़, सत्संग आश्रम आदि हैं।

2.3 झारखंड टूरिज्म में घूमने लायक जगह जमशेदपुर – Jharkhand Tourism Me Ghumne Layak Jagah Jamshedpur In Hindi

झारखंड टूरिज्म में घूमने लायक जगह जमशेदपुर

झारखंड में घूमने वाली जगहों में शामिल जमशेदपुर झारखंड का सबसे बड़ा और प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। इस आकर्षित शहर जमशेदपुर का नाम सन 1919 में जमशेदजी टाटा के नाम के आधार पर रखा गया था। जमशेदपुर सिटी में दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी इस्पात निर्माण कंपनी स्थित है। जमशेदपुर के प्रमुख आकर्षण में जुबली पार्क, दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और टाटा स्टील जूलोजिकल पार्क आदि हैं।

और पढ़े: जमशेदपुर के मशहूर दर्शनीय और पर्यटन स्थल

2.4 झारखण्ड का फेमस टूरिस्ट प्लेस हजारीबाग – Jharkhand Ka Famous Tourist Place Hazaribagh In Hindi

झारखण्ड का फेमस टूरिस्ट प्लेस हजारीबाग
Image Credit: Jithu Raj

झारखंड राज्य का मशहूर पर्यटन स्थल हजारीबाग झारखण्ड राज्य की राजधानी रांची से लगभग 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। हजारीबाग पर्यटन स्थल घने जंगलों, रॉक संरचनाओं, सुन्दर सुन्दर झीलों और प्राकृतिक आकर्षण का खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता हैं। हजारीबाग के प्रमुख आकर्षण में कैनेरी हिल, राजरप्पा मंदिर और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी आदि शामिल हैं।

2.5 झारखण्ड में घूमने के लिए खूबसूरत पर्यटन स्थल बोकारो स्टील सिटी – Jharkhand Mein Ghumne Ke Liye Khubsurat Paryatan Sthal Bokaro Steel City In Hindi

झारखण्ड में घूमने के लिए खुबसूरत पर्यटन स्थल बोकारो स्टील सिटी
Image Credit: Maheshwar Prasad

झारखंड में छुट्टी मनाने वाली जगहों में शामिल बोकारो स्टील सिटी एक खूबसूरत प्राकृतिक स्थान हैं जोकि पर्यटकों को शांति और ख़ुशी का एहसास प्रदान करता हैं। इस स्थान को द स्टील कैपिटल ऑफ़ इंडिया के नाम से भी जाना जाता हैं। बोकारो स्टील सिटी में आकर्षित झील, प्राकृतिक हरियाली और सुंदर उद्यान स्थित हैं। सन 1960 और 1970 के दौरन बोकारो स्टील सिटी भारत की औद्योगिक क्रांति के केंद्र के रूप में जाना गया था। बोकारो स्टील प्लांट और गार्गा डेम इसके प्रमुख आकर्षण हैं।

और पढ़े: बिहार राज्य का इतिहास और संस्कृति की जानकारी

2.6 झारखंड में दर्शनीय स्थल शिखरजी – Jharkhand Ke Darshaniya Sthal Shikharji In Hindi

झारखंड में दर्शनीय स्थल शिखरजी
Image Credit: Ayush Jain

झारखंड का सबसे ऊँचा पर्वत और आकर्षित पर्यटन स्थल पारसनाथ पहाड़ी पर स्थित हैं। माना जाता हैं कि झारखंड के इस पर्वत पर 24 जैन तीर्थकरो को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। शिखरजी पर्यटन स्थल समुद्र तल से लगभग 1350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। शिखरजी घूमने के लिए पर्यटक बहुत अधिक संख्या में आते हैं।

2.7 झारखण्ड का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल नेतरहाट – Jharkhand Ka Sabse Aakarshak Paryatan Sthal Netarhat In Hindi

झारखण्ड का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल नेतरहाट

झारखंड का प्राकृतिक स्थान नेतरहाट पर्यटन अपनी सुंदरता और आकर्षित कर देने वाले सनराइज और सनसेट पॉइंट के लिए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। नेतरहाट पर्यटन स्थल को छोटा नागपुर की रानी की संज्ञा भी दी गई हैं। नेतरहाट झारखंड के लातेहार जिले में स्थित हैं।

और पढ़े: नेतरहाट: छोटानागपुर की रानी के टॉप पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी 

2.8 झारखण्ड में देखने लायक जगह धनबाद – Jharkhand Me Dekhne Layak Jagah Dhanbad In Hindi

झारखण्ड में देखने लायक जगह धनबाद
Image Credit: Vikash Raj

झारखंड का पर्यटन स्थल धनबाद भारत की कोयला राजधानी के रूप में भी जाना हैं। धनबाद में 112 कोयले की खान हैं जोकि पूरे देश में कोयले आपूर्ति करती हैं। वर्ष 1956 में झारखंड के सबसे अधिक आबादी वाले शहरो में धनबाद दूसरे था। इसके अलावा धनबाद अपने प्रमुख आकर्षित और धार्मिक स्थलों के लिए भी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं। यहाँ के प्रमुख आकर्षण में डेमी, शक्ति मंदिर, मैथन डैम या पंचेट डैम, पहाड़ियों, घने जंगलों और झीले आदि शामिल हैं।

2.9 झारखण्ड में परिवार के साथ घूमने की अच्छी जगह बेतला नेशनल पार्क – Best Place To Visit In Jharkhand With Family Betla National Park In Hindi

 झारखण्ड में परिवार के साथ घूमने की अच्छी जगह बेतला नेशनल पार्क

झारखंड पर्यटन में बेतला राष्ट्रीय उद्यान एक खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यान है जोकि जंगली हाथियों के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। बेतला नेशनल पार्क में घूमने वाले जानवरों में तेंदुए, हाथी, बाघ के अलावा भी कई जानवर हैं जोकि यहाँ आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। बेतला राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 979 वर्ग किमी हैं।

2.10 झारखंड का प्रसिद्ध वाटर फाल्स दशम जलप्रपात रांची – Dassam Falls Ranchi Famous Waterfall Jharkhand Tourism In Hindi

 झारखंड का प्रसिद्ध वाटर फाल्स दशम जलप्रपात रांची

झारखंड में घूमने लायक फेमस स्थानो में शामिल दशम जलप्रपात भी प्रमुख हैं। दशम जलप्रपात रांची जिले के तैमारा गाँव के निकट स्थित हैं। जोकि सुवर्ण रेखा नदी की सहायक नदी पर स्थित है और 144 फीट की ऊँचाई से नीचे गिरता हैं। चट्टानी ढलानों के साथ दशम वॉटरफॉल एक शानदार पिकनिक डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता हैं। पर्यटक बहुत अधिक संख्या में यहाँ घूमने के लिए आते हैं।

2.11 झारखंड का प्रमुख दर्शनीय स्थल घाटशिला – Jharkhand Ka Pramukh Darshaniya Sthal Ghatshila In Hindi

झारखंड का प्रमुख दर्शनीय स्थल घाटशिला
Image Credit: Satyarupa Halder

झारखंड राज्य की मनमोहक जगह घाटशिला पर्यटक के घूमने के लिए एक शानदार जगह हैं जोकि सिंहभूम जिले में स्थित है। घाटशिला एक धार्मिक शहर है जहाँ त्योहारों और धार्मिक स्थानों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता हैं। घाटशिला में देखने की जगहों में शामिल फुलडुंगरी हिल्स, बुरुदीह झील, घुमावदार नाले, आकर्षित झरने, ऐतिहासिक मंदिर और पहाड़ी क्षेत्र आदि शामिल हैं।

और पढ़े: छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल की जानकारी

3. झारखंड घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Jharkhand Tourism In Hindi

झारखंड घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय

भारत के झारखंड राज्य की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता हैं। क्योंकि इस मौसम के दौरान पर्यटक झारखंड राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।

4. झारखंड पर्यटन में कहां रुके – Where To Stay In Jharkhand Paryatan In Hindi

 झारखंड पर्यटन में कहां रुके

झारखंड राज्य और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के उपरांत यदि आप यहाँ किसी अच्छे निवास स्थान की तलाश कर रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि झारखंड स्टेट के विभिन्न शहरो में आपको एक से बढ़कर एक होटल और रिसोर्ट मिल जाएंगे, जहां आप रुक सकते हैं।

  • चाणक्य बीएनआर होटल रांची (Chanakya BNR Hotel Ranchi)
  • द सोंनेट जमशेदपुर (The Sonnet Jamshedpur)
  • होटल कैपिटल हिल (Hotel Capitol Hill)
  • वैष्णवी क्लार्क्स इन, देवघर (Vaishnavi Clarks Inn, Deoghar)
  • होटल महादेव पैलेस (Hotel Mahadev Palace)

5. झारखंड पर्यटन में खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – Famous Food Of Jharkhand In Hindi

झारखंड पर्यटन में खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

झारखंड स्टेट अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए तो प्रसिद्ध है ही लेकिन यहाँ का भोजन भी बहुत स्वादिष्ट होता हैं। झारखंड राज्य के लजीज भोजन का स्वाद आपको उंगलिया चाटने पर मजबूर कर देगा। आइए झारखंड के भोजन के बारे में जानते हैं। झारखंड के स्थानीय भोजन में चावल, रोटी, दाल, तरकारी, मिठाइयाँ, अरसा रोटी, मीठा खाजा, थेकुआ, लिट्टी, धुस्का आदि शामिल हैं।

और पढ़े: पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल की जानकारी

6. झारखंड कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Jharkhand In Hindi

झारखंड की यात्रा पर जाने के लिए पर्यटक फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

6.1 फ्लाइट से झारखंड कैसे जाए – How To Reach Jharkhand By Flight In Hindi

फ्लाइट से झारखंड कैसे जाए

झारखंड राज्य का दौरा करने के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि झारखंड राज्य में चाकुलिया हवाई अड्डा (Chakulia Airport),  देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airpor), रांची का बिरसा मुंडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) समेत 6 प्रमुख हवाई अड्डे है आप अपनी डेस्टिनेशन के अनुसार हवाई अड्डे का चुनाव कर सकते हैं।

6.2 झारखंड ट्रेन से कैसे जाए – How To Reach Jharkhand By Train In Hindi

झारखंड ट्रेन से कैसे जाए

झारखंड जाने के लिए यदि आपने रेल मार्ग का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि झारखंड में कई रेलवे स्टेशन मौजूद हैं जोकि राज्य के समस्त बड़े शहरो में स्थित हैं और देश के सभी प्रमुख नगरो से अच्छी तरह संपर्क में हैं। आप अपनी डेस्टिनेशन के अनुसार रेलवे स्टेशन का चुनाव कर सकते हैं।

6.3 कैसे जाए झारखंड बस से – How To Reach Jharkhand By Bus In Hindi

कैसे जाए झारखंड बस से

यदि झारखंड जाने के लिए आपने बस का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि झारखंड सड़क मार्ग के माध्यम से बहुत अच्छी तरह से संपर्क हैं। अपने पडोसी राज्यों के साथ अवागमन बहाल करता हैं।

और पढ़े: मध्य प्रदेश पर्यटन में घूमने के लिए बेस्ट 35 जगह

इस आर्टिकल में आपने झारखंड के प्रमुख पर्यटक और इसकी यात्रा के बारे में जाना है आपको यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्टस में  जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

7. झारखंड का नक्शा – Jharkhand Map

8. झारखंड की फोटो गैलरी – Jharkhand Images

और पढ़े:

Leave a Comment