यह हैं भारत के 15 सबसे फेमस स्ट्रीट फ़ूड जिनका स्वाद आपके मुंह में पानी ला देगा

4.7/5 - (3 votes)

Best Street Food In India In Hindi : भारत एक ऐसा देश है जहां के व्यंजन का स्वाद और उनकी खुशबु हर किसी की भूख बढ़ा देते हैं और मुंह में पानी आने को मजबूर कर देते हैं। भारत के बाजार में कई ऐसे व्यंजन उपलब्ध है कि जिनको देख कर हर किसी को इन्हें खाने का मन करने लगता है। यहां के हर व्यंजन का अपनी एक अलग खुशबु और स्वाद है जो शायद किसी अन्य देश के व्यंजनों में नहीं है। इसलिए हम इस लेख में भारत के प्रसिद्ध 15 ऐसे व्यंजनों के बारे में बताने जा हैं जो हर किसी के मुंह में पानी ला सकते हैं।

तो आइये जानते हैं भारत के इन प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में।

भारत के प्रसिद्ध व्यंजन – Best Street Food In India In Hindi

यह भारत में खाये जाने वाले सबसे लोकप्रिय व्यंजन, इन में से कई व्यंजन आपने बाज़ार में खाये भी होंगे लेकिन यह कुछ व्यंजन ऐसे जो आपने अभी तक नही खाये होंगे, उन व्यंजनों को आप अपने खाने की सूची में जरुर जोड़े और एक बार इन फेमस स्ट्रीट फ़ूड का आनंद जरुर ले।

1. भारत का सबसे लोकप्रिय व्यंजन ढोकला – Dhokla Famous Indian Street Food In Hindi

भारत का सबसे लोकप्रिय व्यंजन ढोकला

ढोकला का नाम भी भारत के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों की लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि ढोकला एक गुजराती भोजन है जो अपने विशिष्ट स्वाद के लिए जाना जाता है। गुजरात में ढोकला एक प्रसिद्ध नाश्ता है जिसे हर कोई खाना पसंद है। ढोकला सिर्फ गुजरात ही नहीं बल्कि पूरे भारत में खाया जाता है।

और पढ़े : भारत की ऐसी खास जगह जहां मिलाता है फ्री में भरपेट स्वादिष्ट खाना

2. इंडिया में प्रमुख फ़ास्ट फ़ूड मोमोज – India Ka Pramukh Fast Food Momos In Hindi

इंडिया में प्रमुख फ़ास्ट फ़ूड मोमोज

मोमोज एक ऐसा फ़ास्ट फ़ूड है जो पूरे भारत में प्रसिद्ध है। जब भी आप दिल्ली की यात्रा करने के लिए जाते हैं तो आपको यहाँ ऐसी कोई सड़क नहीं मिलेगी जहाँ पर मोमोज का स्टॉल न हो। भारत में दिल्ली मोमोज के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। मोमोज एक तिब्बती डिश है, जिसे पूरे उत्तर भारत में काफी पसंद किया जाता है। आपको मोमोज की हर दूकान पर करीब 3 या 4 प्रकार के मोमोज मिल जायेगे, जिनमे से सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्टीम और फ्राइड मोमोज हैं। मोमोज भारत में एक ऐसा प्रसिद्ध फ़ूड है जिसे कोई भी एक बार खाना शुरू करता है तो रुकने का नाम नहीं लेता।

3. भारत का फेमस स्ट्रीट फ़ूड वड़ा पाव – Bharat Ka Famous Street Food Vada Pav In Hindi

भारत का फेमस स्ट्रीट फ़ूड वड़ा पाव

वड़ा पाव वैसे तो मुंबई का प्रसिद्ध फ़ूड है लेकिन धीरे-धीरे यह पूरे भारत का प्रसिद स्ट्रीट फ़ूड बन गया है। आप वड़ा पाव स्ट्राल को मुंबई के अलावा दूसरे शहरों में भी देख सकते हैं। बता दें वड़ा पाव एक मराठी व्यंजन है जिसमें आलू के वडे को पाव के अंदर रखकर बनाया जाता है। हरी मिर्च और धनिया की चटनी वड़ा पाव का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ा देती है।

और पढ़े : यह हैं गोवा के 10 प्रसिद्ध जायके जिनका आपको स्वाद एक बार जरुर लेना चाहिए

4. भारत के कर्नाटक राज्य की प्रसिद्ध खाना अक्की रोटी – Bharat Ke Karnataka Rajya Ka Prasidh Khana Akki Rotti In Hindi

भारत के कर्नाटक राज्य की प्रसिद्ध खाना अक्की रोटी

अक्की रोटी भारत के राज्य कर्नाटक का पसंदिदा भोजन है जो यहां के स्थानीय लोगों द्वारा नाश्ते ने लिया जाता है। बता दें की अक्की रोटी को राइस ब्रेड के नाम से भी जाना जाता है। कर्नाटक राज्य में अक्की रोटी कई कार्यालयों और कालेजों के बाहर बहुत बिकता है। इस स्वादिष्ट फ़ूड को लोग को नारियल की चटनी और गर्म चाय के साथ शाम के समय भी खाना पसंद करते हैं।

5. भारत का सबसे ज्यादा पसंदीदा भोजन छोले भटूरे – Cholle Bhaturey Most Popular Indian Food In Hindi

भारत का सबसे ज्यादा पसंदीदा भोजन छोले भटूरे

छोले भटूरे भारत के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है। आपको बता दें कि पहले पंजाब के कुछ हिस्सों छोले भटूरे एक स्ट्रीट फूड के रूप में चलन था लेकिन अब इस व्यंजन को उत्तर भारत के अन्य हिस्सों से बेहद पसंद किया जाता है। इस व्यंजन में छोले कई तरह के मसालों के साथ फ्राई करके तैयार किये जाते हैं और इस मैदे से बनी तली रोटी के साथ खाया जाता है। छोले भटूरे पंजाबियों की पसंदीदा डिश है और आमतौर पर इसे स्ट्रीट फ़ूड के रूप में ही ज्यादा खाया जाता है।

और पढ़े : दिल्ली का मशहूर स्ट्रीट फूड 

6. टुंडे कबाब बेस्ट स्ट्रीट फ़ूड इन इंडिया – Tunde Kabab India’s Best Street Food In Hindi

टुंडे कबाब बेस्ट स्ट्रीट फ़ूड इन इंडिया

टुंडे कबाब भारत के उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ का सबसे स्वादिष्ट व्यंजन है जिसका स्वाद लोगों के मुंह में पानी लाने पर मजबूर कर देता है। टुंडे कबाब लखनऊ का सबसे प्रसिद्ध और पसंदिता व्यंजन है जिसे यहां स्ट्रीट फ़ूड के रुप में खाया जाता है। अगर आप भारत के लखनऊ की यात्रा करने जा रहें हैं तो आपको एक बार टुंडे कबाब का स्वाद जरुर लेना चाहिए।

7. इंडिया में खाने के लिए प्रसिद्ध व्यंजन मक्के की रोटी और सरसों का साग – India Me Khane Ke Liye Prasidh Vyanjan Makki Ki Roti Aur Sarson Ka Saag In Hindi

इंडिया में खाने के लिए प्रसिद्ध व्यंजन मक्के की रोटी और सरसों का साग

वैसे तो मक्के की रोटी और सरसों का साग पंजाब का प्रसिद्ध व्यंजन है लेकिन इसका नाम भारत के प्रमुख व्यंजनों की सूची में भी शामिल है। यह एक ऐसा भोजन है जिसे पूरे भारत में पसंद किया जाता है। आपको बता दें की इस व्यंजन में सरसों के साग को सरसों की ताज़ी पत्तियों से बनाया जाता है और रोटी को मक्के के आंटे से तैयार किया जाता है। इसके अलावा इस व्यंजन को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए रोटी पर मक्खन लगाकर खाया जाता है।

और पढ़े :  भारत के टॉप 10 व्हिस्की ब्रांड

8. भारत में लोकप्रिय फ़ूड लिट्टी चोखा – Bharat Ka Lokpriya Food Litti Chokha In Hindi

भारत में लोकप्रिय फ़ूड लिट्टी चोखा

लिट्टी चोखा भारत के सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है जो मुख्य रूप से भारत के राज्य बिहार राज्य में प्रसिद्ध है। वैसे तो आपको यह व्यंजन भारत के किसी भी रेस्टोरेंट में मिल जायेगा। लिट्टी चोखा एक ऐसा स्वादिष्ट भोजन है जो आप लंच, डिनर और किसी खास मौके पर भी खाया जा सकता है। इस प्रसिद्ध इंडियन फ़ूड को आटा, सत्तू और बैंगन के भर्ते के साथ खाया जाता है।

9. इंडिया में स्वादिष्ट व्यंजन भोपाल का पाया सूप – Paya Soup From Bhopal India’s Yummy Food In Hindi

इंडिया में स्वादिष्ट व्यंजन भोपाल का पाया सूप

जो भी लोग मांसाहारी भोजन पसंद करते हैं उनके लिए भोपाल का पाया सूप एक बहुत स्वादिष्ट व्यंजन है। आपको बता दें कि वैसे तो पाया सूप भारत में कई जगह पर उपलब्ध है लेकिन भोपाल के पाया सूप की बात कुछ अलग ही है। अगर आप मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की यात्रा करने के लिए जा रहें हैं तो आपको इस स्वादिष्ट पाया सूप का जरुर लेना चाहिए। पाया सूप को विभिन्न तरह के मसालों के साथ पकाया जाता है जिसका स्वाद हर किसी के मुंह में पानी ला सकता है।

10. फेमस इंडियन स्नैक्स थुक्पा सूप – Bharat Me Khane Ke Liye Famous Vyanjan Thukpa Soup In Hindi

फेमस इंडियन स्नैक्स थुक्पा सूप

थुक्पा सूप भारत के सबसे प्रसिद्ध और स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक है। वैसे तो थुक्पा सूप एक तिब्बती डिश है लेकिन इसका स्वाद अरुणाचल प्रदेश के सर्द सर्दियों से निपटने के लिया जाता है। अगर आप मांसाहारी हैं तो आप इसका मांसाहारी वैरिएंट भी ले सकते हैं, जो शाकाहारी की तुलना में दो गुना स्वादिष्ट है। थुक्पा सूप आपको पूर्व- उत्तर भारत की सड़कों पर आसानी से मिल जायगा लेकिन अब यह भारत के अन्य राज्यों में भी काफी प्रसिद्ध हो गया है।

और पढ़े :  भारत के टॉप 10 वोडका ब्रांड की जानकारी 

11. बेस्ट इंडियन स्ट्रीट फ़ूड आलू टिक्की – Aloo Tikki Best Indian Street Food In Hindi

बेस्ट इंडियन स्ट्रीट फ़ूड आलू टिक्की

अगर देखा जाए तो आलू टिक्की भारत का सबसे प्रसिद्ध फ़ूड है जो लगभग हर राज्य में उपलब्ध है। चाहे शादी हो या घर में कोई पार्टी या आप बाजार घूमने के लिए जा रहें हों, इस स्वादिष्ट आलू टिक्की के बिना सब कुछ अधूरा है। आलू टिक्की भारत में प्रसिद्ध क्यों है इसके बारे में तो हमें पता नहीं लेकिन यह हर किसी के मुंह में पानी ला सकता है। आलू टिक्की को बनाने के लिए मसले हुए आलू की टिक्की बना कर मसाले के साथ मिला कर तला जाता है। लोग आलू टिक्की को कभी इमली की चटनी के साथ और कभी इमली और पुदीने के कॉम्बो के साथ खाना पसंद करते हैं। अगर आप इस व्यंजन में ऊपर से थोडा प्याज और डाल दें तो यह और भी ज्यादा स्वादिष्ट हो जाता है।

12. भारत का प्रसिद्ध व्यंजन पाव भाजी – Pav Bhaji Most Famous Street Food In India In Hindi

भारत का प्रसिद्ध व्यंजन पाव भाजी

पाव भाजी भारत का ऐसा प्रसिद्ध है जो मुंह में पानी लाने वाला, हॉट, स्पाइसी और फ्लेवर से भरपूर होता है। आपको बता दें इस व्यंजन को भाजी के साथ बटर में फ्राई पाव के साथ परोसा जाता है। एक चुटकी नींबू और थोडा सा प्याज इस व्यंजन का स्वाद काफी ज्यादा बढ़ा देता है। पाव भाजी की उत्पत्ति भारत के महाराष्ट्रियन क्षेत्र से हुई है लेकिन पूरा भारत देश इसके स्वाद का दीवाना है। पाव भाजी भारत में स्ट्रीट से लेकर सभी 5 स्टार होटल्स में उपलब्ध है।

13. भारत में सबसे लोकप्रिय व्यंजन पोहा जलेबी – Poha Jalebi Most Liked Street Food In India In Hindi

भारत में सबसे लोकप्रिय व्यंजन पोहा जलेबी

पोहा जलेबी भारत के राज्य मध्य प्रदेश का सबसे पसंसिता स्ट्रीट फ़ूड है जो हर घर में नाश्ते के रूप में भी खाया जाता है। पोहा जलेबी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और शहर इंदौर में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है। पोहा जलेबी में पोहा चपटा चावल का मिश्रण होता है जिसे कई तरह के मसालों के साथ तैयार किया जाता है और जलेबी को बनाने के लिए शक्कर और मैदा का इस्तेमाल किया जाता है।

और पढ़े :  भारत के 15 अजीबों-गरीब खाने के रेस्टोरेंट जिनके बारे में जानकर आपके होश उड़ जायेंगे

14. भारत का सबसे पसंदीदा व्यंजन बीकानेरी कचौरी – Bikaneri Kachori Best Indian Snacks In Hindi

भारत का सबसे पसंदीदा व्यंजन बीकानेरी कचौरी

बीकानेरी कचौरी भारत के राजस्थान का एक प्रमुख व्यंजन है जिसका स्वाद हर किसी को बेहद पसंद आता है। एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जो मसालेदार चटनी और गर्म ग्रेवी से भरी हुई है। अगर आप के बीकानेर की यात्रा करने जा रहें हैं तो आपको इस व्यंजन का स्वाद जरुर लेना चाहिए।

और पढ़े : राजस्थान का प्रसिद्ध खाना

15. साउथ इंडिया में खाने के लिए सबसे स्वादिष्ट व्यंजन इडली सांभर – Idli Sambhar South India’s Tasty Food In Hindi

साउथ इंडिया में खाने के लिए सबसे स्वादिष्ट व्यंजन इडली सांभर

इडली सांभर एक साउथ इंडियन व्यंजन है जो चेन्नई में सबसे लोकप्रिय है। इडली सांभर एक ऐसा फ़ूड है जिसका नाम भारत के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों की लिस्ट में शामिल है क्योंकि यह आपको देश भर के लगभग हर रेस्तरां में मिल जायेगा। इडली सांभर खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि आप इसे कितना भी खा लें आप इससे कभी कभी नहीं ऊबेंगे।

और पढ़े : केरल का प्रसिद्ध खाना और व्यंजन जिनके बारे में जानकर आपके मुह में पानी आ जायेगा

इस लेख में आपने भारत के प्रसिद्ध व्यंजन के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

Leave a Comment