जम्मू कश्मीर राज्य के बारे की जानकारी – Jammu Kashmir Information In Hindi

4.7/5 - (7 votes)

Jammu Kashmir In Hindi, जम्मू और कश्मीर राज्य भारत का सबसे खूबसूरत और विवादित राज्य है जोकि आए दिन खबरों में बना रहता है। जम्मू और कश्मीर राज्य के उत्तरी भाग में पाकिस्तान (POK) स्थित है जबकि इसके आक्साई चिन्ह पर चीन अपना दावा ठोंकता हैं। हालाकि भारत इन कब्जो को अवैध मानता है, जिसके चलते जम्मू कश्मीर राज्य हमेशा विवादों के घेरे में रहता हैं। कहते हैं यदि धरती पर कही स्वर्ग हैं तो वह जम्मू कश्मीर राज्य में हैं। जम्मू कश्मीर राज्य को इसकी सुन्दता और प्राकृतिक आकर्षण के कारण धरती का स्वर्ग कहा जाता हैं।

जम्मू और कश्मीर की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों को यहाँ सुंदर वैभव, बर्फ से ढके आकर्षित पहाड़, वन्य जीवन, ऐतिहासिक स्मारके, खूबसूरत नक्काशी और दर्शनीय मंदिर देखने को मिलेंगे। साथ ही साथ आप ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, झरनों और साहसिक गतिविधियों का हिस्सा भी बन सकते हैं। यदि आप जम्मू और कश्मीर राज्य से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

Table of Contents

जम्मू कश्मीर का इतिहास – Jammu Kashmir History In Hindi

जम्मू कश्मीर का इतिहास

जम्मू कश्मीर राज्य का इतिहास 2900 ईसा पूर्व का है। माना जाता हैं कि राज्य की स्थापना राजा जम्बुलोचन ने की थी। बता दें कि 27 अक्टूबर 1947 को जम्मू कश्मीर को भारत का राज्य घोषित कर दिया गया था। मोदी सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेता हुए जम्मू कश्मीर से अनुछेद-370 को हटा दिया है और 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशो (लद्दाख और जम्मू-कश्मीर) में विभाजित कर दिया है। जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में विधान सभा का गठन किया गया है लेकिन लद्दाख में विधान सभा नही होगी। वर्ष 1947 से पहले जम्मू कश्मीर का इतिहास उलझा हुआ था। जम्मू-कश्मीर को भारत या पाकिस्तान रियासत में से किसी एक को चुनना था।

और पढ़े: लेह लद्दाख में पर्यटन स्थल

जम्मू कश्मीर के बारे में रोचक जानकारी – Interesting Information About Jammu Kashmir In Hindi

जम्मू कश्मीर के बारे में रोचक जानकारी

जम्मू कश्मीर की भाषा – Jammu Kashmir Ki Bhasha Kya Hai In Hindi

राज्य की आधिकारिक भाषा उर्दू है।

जम्मू और कश्मीर राज्य की राजधानी – Jammu Kashmir Ki Rajdhani Kya Hai In Hindi

“जम्मू’ कश्मीर राज्य की शीतकालीन राजधानी है और ग्रीष्म कालीन राजधानी के रूप में श्रीनगर को जाना जाता हैं।

जम्मू और कश्मीर का क्षेत्रफल – Jammu Kashmir Ka Kshetrafal Kitna Hai In Hindi

जम्मू और कश्मीर राज्य का क्षेत्रफल पाक अधिकृत कश्मीर (POK) सहित 2,22,236 वर्ग किलोमीटर हैं। जबकि पीओके के अलावा 1,38,124 वर्ग किलोमीटर है।

जम्मू कश्मीर की जनसँख्या कितनी हैं – Jammu And Kashmir Population In Hindi

जम्मू-कश्मीर राज्य की जनसख्या वर्ष 2011 की जनगड़ना के अनुसार 1.25 करोड़ आंकी गई हैं। बता दें कि जम्मू कश्मीर राज्य में अधिकांश मुस्लिम समुदाए के लोग निवास करते हैं। हिन्दू धर्म के व्यक्ति भी जम्मू और कश्मीर में रहते हैं।

जम्मू कश्मीर और लद्दाख बने नए केंद्र शासित प्रदेश है – Jammu Kashmir Ladakh Kendra Shasit Pradesh In Hindi

जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने के बाद अब भारत में 9 केंद्र शासित प्रदेश हो चुके हैं। भारत के केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली, अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह, दादरा और नगर हवेली, चण्डीगढ़, दमन और दीऊ, लक्षद्वीप, पुदुचेरी, लद्दाख़, जम्मू और कश्मीर हैं।

जम्मू कश्मीर के त्योहार – Jammu Kashmir Festivals In Hindi

जम्मू कश्मीर के त्योहार

जम्मू और कश्मीर एक ऐसा राज्य हैं जहां कई धर्म के लोग निवास करते हैं और अपने अपने धर्म के त्योहारों को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। बता दें कि जम्मू और कश्मीर राज्य की सांस्कृतिक परंपराओं और त्योहारों में विविधता पाई जाती हैं। यहाँ के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में स्पितुक गुस्टर ज़ांस्कर शामिल हैं जोकि एक तिब्बती त्यौहार और प्रत्येक वर्ष 30 और 31 अक्टूबर को मनाया जाता हैं। इसके अलावा राज्य के प्रमुख त्योहारों में उर्स, ईद उल अजहा और ईद उल फितर, बैसाखी, तुलिप फेस्टिवल, शिकारा महोत्सव, गुरेज़ फेस्टिवल, लोहड़ी, सिंधु दर्शन महोत्सव, दोसमोचे, माथो नागरंग, अमरनाथ यात्रा, हेमिस महोत्सव, लद्दाख महोत्सव और गलदान नामचोट आदि शामिल हैं।

और पढ़े: पटनीटॉप की सैर के बारे में जानकारी

जम्मू कश्मीर का नृत्य – Jammu Kashmir Dance In Hindi

जम्मू कश्मीर का नृत्य

जम्मू और कश्मीर राज्य में कई प्रसिद्ध लोक नृत्यों का आयोजन किया है जोकि विशेष अवसर जैसे त्यौहार, शादी, फसल कटाई और जन्म दिन आदि के दौरान देखे जा सकते हैं। आइए हम आपको जम्मू कश्मीर राज्य के प्रसिद्ध लोक नृत्यों बारे में जानकारी देते है।

दुम्हल नृत्य जम्मू कश्मीर – Dumhal Dance In Hindi

कश्मीर राज्य के सबसे प्रसिद्ध नृत्यों में शामिल दुम्हल डांस कश्मीर राज्य की संस्कृति को उजागर करता हैं। दुम्हल नृत्य का प्रदर्शन करने वाली न्रात्यांगनाए रंगीन कपड़े और मोती से जड़ी हुई शंक्वाकार टोपी पहनकर नृत्य करती हैं। वाटल के पुरुष ही इस नृत्य को कर सकते हैं और नृत्य के दौरान ड्रम बजाया जाता हैं।

रउफ नृत्य – Rouf Dance In Hindi

रउफ नृत्य ईद और रमजान के अवसर पर किया जाता हैं। रउफ नृत्य आमने सामने खड़ी महिलाओ द्वारा किया जाता हैं जोकि देखने लायक होता हैं। रउफ नृत्य की सबसे ख़ास बात महिलाओं के फूटवर्क होते हैं जोकि सबसे मन को मोह लेते हैं।

भांड पाथेर – Bhand Pather In Hindi

भांड पाथेर कश्मीर का एक आकर्षित नृत्य है। बता दें कि भांड पाथेर केवल डांस ही नही हैं, बल्कि इसके दौरान आपको नाटक भी देखने को मिलता हैं। नाटक में सामान्य जीवन व्याप्त बुराइयों और परम्पराओं को दर्शाता हैं।

बाचा नगमा – Bacha Nagma Dance In Hindi

कश्मीर राज्य के लौक नृत्यों में शामिल बाचा नगमा सांस्कृतिक समारोहों या शादियों आदि के अवसर पर किया जाता हैं। बता दें कि बाचा नगमा डांस लडको द्वारा किया जाता हैं।

हफीजा डांस – Hafiza Dance Of Kashmir In Hindi

कश्मीर राज्य में हफीजा डांस शादियों के अवसर पर किया जाता हैं। बता दें कि यह कश्मीर का पारंपरिक नृत्य हैं जिसमे ख़ासतौर पर एक वाद्य यंत्र का उपयोग किया जाता है।

भांड जश्न – Bhand Jashan Dance Of Kashmir In Hindi

भांड जश्न में 10-15 नर्तकिया डांस करती हैं और यह नृत्य हल्के संगीत में किया जाता हैं।

बच्चा नगमा डांस – Bacha Nagma Dance In Hindi

बच्चा नगमा डांस जम्मू कश्मीर राज्य में कटाई के अवसर पर किया जाता हैं। यह डांस राज्य के लडको द्वारा किया जाता हैं और इन्ही में से एक लड़का नर्तकी की भूमिका निभाता हैं।

जम्मू कश्मीर का खान पान – Famous Food Of Jammu Kashmir In Hindi

जम्मू कश्मीर का खान पान

जम्मू और कश्मीर राज्य के प्रसिद्ध भोजन में कश्मीरी पुलाव, कश्मीरी ग्रेवी, मोमोज, मटन और चिकन आदि प्रमुख हैं। शाकाहारी और मांसहारी दोनों प्रकार के भोजन पर्यटकों को यहाँ चखने के लिए मिल जाएंगे। बता दें कि कश्मीरी लोग मिठाइयों के बहुत शौकीन होते हैं और यहाँ तरह तरह की मिठाइयाँ चखने के लिए मिल जाएगी। साथ कश्मीरी चाय की चुस्की भी आप ले सकते हैं।

और पढ़े: पहलगाम यात्रा की पूरी जानकारी

जम्मू कश्मीर राज्य के प्रमुख आकर्षण स्थल – Best Tourist Places In Jammu Kashmir In Hindi

जम्मू कश्मीर राज्य के प्रमुख आकर्षण स्थल

जम्मू कश्मीर की यात्रा पर क्या करे – Things To Do In Jammu Kashmir In Hindi

जम्मू कश्मीर की यात्रा पर क्या करे

जम्मू कश्मीर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Jammu Kashmir In Hindi

जम्मू कश्मीर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

जम्मू और कश्मीर राज्य घूमने के लिए आप वर्ष में किसी भी समय जा सकते हैं। हालाकि अक्टूबर से मार्च के बीच का समय पर्यटन के लिए सबसे अच्छा माना जाता हैं। जम्मू और कश्मीर घूमने के लिए 4 से 15 दिन का समय आदर्श माना जाता हैं।

जम्मू कश्मीर की यात्रा में कहां रुके – Where To Stay In Jammu And Kashmir In Hindi

जम्मू कश्मीर की यात्रा में कहां रुके

जम्मू कश्मीर राज्य की यात्रा में आप यदि किसी आवास स्थान की तलाश कर रहे है। तो हम आपको बता दें कि राज्य में आपको कई सुविधाजनक होटल और आवास स्थान मिल जाएंगे। आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैं।

  • लॉर्ड्स इन जम्मू (Lords Inn Jammu)
  • द चिनार रिज़ॉर्ट और स्पा (The Chinar Resort & Spa)
  • होटल सैमसन (Hotel Samson)
  • रेडिसन ब्लू जम्मू (Radisson Blu Jammu)
  • लेमन ट्री होटल जम्मू (Lemon Tree Hotel Jammu)

जम्मू कश्मीर कैसे जाए – How To Reach Jammu Kashmir In Hindi

जम्मू और कश्मीर की यात्रा के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

फ्लाइट से जम्मू और कश्मीर कैसे जाए – How To Reach Jammu And Kashmir By Flight In Hindi

फ्लाइट से जम्मू और कश्मीर कैसे जाए

जम्मू और कश्मीर की यात्रा के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि जम्मू और कश्मीर राज्य का श्रीनगर हवाई अड्डा (Srinagar Airport) देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। बता दें कि एयर इंडिया, गोएयर, इंडिगो और जेट एयरवेज भारत के अन्य प्रमुख शहरों दिल्ली, जम्मू, लेह, गोवा, मुंबई और बैंगलोर के लिए नियमित रूप से उड़ानें संचालित कराती हैं। पर्यटक इस हवाई अड्डे से यहाँ चलने वाले स्थानीय साधनों की मदद से राज्य के किसी भी हिस्से घूमने के लिए जा सकते हैं।

ट्रेन से जम्मू कश्मीर कैसे जाए – How To Reach Jammu Kashmir By Train In Hindi

ट्रेन से जम्मू कश्मीर कैसे जाए

जम्मू और कश्मीर की यात्रा के लिए यदि आपने रेल मार्ग का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि जम्मू और कश्मीर जाने के लिए आप जम्मू तवी रेलवे स्टेशन का चुनाव कर सकते हैं। जम्मू और कश्मीर के लिए नई दिल्ली-जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस, जम्मू मेल और जम्मू तवी एक्सप्रेस कुछ प्रमुख ट्रेन सेवाएं हैं जोकि दिल्ली और जम्मू को एक साथ जोडती हैं। रेलवे स्टेशन से आप बस और निजी साधनों की मदद ले सकते हैं।

बस से जम्मू और कश्मीर कैसे जाए – How To Reach Jammu And Kashmir By Bus In Hindi

बस से जम्मू और कश्मीर कैसे जाए

जम्मू और कश्मीर जाने के लिए अगर आपने बस का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि जम्मू और कश्मीर सड़क मार्ग के माध्यम से अपने आसपास के सभी शहरो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं और यात्रा के लिए बसे और स्थानीय साधन नियमित रूप से चलते हैं।

और पढ़े: श्रीनगर शहर के दर्शनीय स्थल की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने जम्मू और कश्मीर राज्य के बारे में जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

जम्मू कश्मीर का नक्शा – Jammu Kashmir Map

जम्मू कश्मीर की फोटो गैलरी – Jammu Kashmir Images

और पढ़े:

Leave a Comment