श्री शांतादुर्गा मंदिर की कहानी और जानकारी – Shantadurga Temple Information In Hindi

2.7/5 - (3 votes)

Shantadurga Temple In Hindi, श्री शांतादुर्गा मंदिर गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर पोंडा तालुका के कवलम नामक गांव में स्थित हैं। यह मंदिर देवी पार्वती के एक अन्य रूप श्री शांतादुर्गा को समर्पित हैं। मदिर में शांतादुर्गा के अलावा भगवान शिव शंकर और भगवान विष्णु की प्रतिमा भी स्थापित हैं। श्री शांतादुर्गा मंदिर गौड़ सारस्वत ब्राह्मण समुदाय और देवजना ब्राह्मण समुदाय से संबंधित एक व्यक्तिगत (Private Temple) हैं। शांतादुर्गा मंदिर गोवा के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक हैं। अनौपचारिक रूप यहां के देवता को ‘संतेरी’ भी कहा जाता है।

यदि आप श्री शांतादुर्गा मंदिर के दर्शन और उनकी कहानी को जानना चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े –

श्री शांतादुर्गा मंदिर की कहानी – Shantadurga Temple Story In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर मंदिर में स्थापित देवता – God Of Shantadurga Temple In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर का इतिहास – History Of Shantadurga Mandir In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर की संरचना – Shantadurga Temple Structure In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर के उत्सव – Shantadurga Temple Festival In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर खुलने का समय – Shantadurga Temple Opening Time In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर पूजा – Shantadurga Temple Pooja In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर के आसपास का आकर्षण – Attraction Near Shantadurga Temple In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर की एंट्री फीस – Shantadurga Temple Entry Fees In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर दर्शन का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Shantadurga Temple In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर के नजदीक होटल – Nearest Hotel To Shantadurga Temple In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर कैसे पहुंचे – How To Reach Shantadurga Temple In Hindi

  1. फ्लाइट से शांतादुर्गा मंदिर कैसे पहुंचे – How To Reach Shantadurga Temple By Flight In Hindi
  2. ट्रेन से शांतादुर्गा मंदिरकैसे पहुंचे – How To Reach Shantadurga Temple By Train In Hindi
  3. बस से शांतादुर्गा मंदिरकैसे पहुंचे – How To Reach Shantadurga Temple By Bus In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर की लोकेशन का मैप – Shantadurga Temple Location

शांतादुर्गा मंदिर की फोटो गैलरी – Shantadurga Temple Images

1. श्री शांतादुर्गा मंदिर की कहानी – Shantadurga Temple Story In Hindi

श्री शांतादुर्गा मंदिर और इसके देवी-देवताओं के बारे में एक कहानी प्रचलित हैं कि एक समय भगवान शिव और भगवान विष्णु के बीच एक भयंकर युद्ध छिड गया था। लेकिन जब परम पिता ब्रम्हा जी को यह युद्ध समाप्त होते हुए नही दिखा तो उन्होंने माता पार्वती से युद्ध में हस्तक्षेप करने को कहां। पार्वती जी ने शांतादुर्गा के रूप में भगवान विष्णु को अपने दाहिने हाथ पर और भगवान शिव को अपने वाए हाथ पर उठा लिया। इसके बाद दोनों देवताओं के बीच चल रहा यह युद्ध समाप्त हो गया। माता पार्वती का यह अवतार जो भगवान भोले नाथ और भगवान विष्णु के बीच छिडे इस युद्ध को शांत करने के लिए हुआ था, श्री शांतादुर्गा के नाम से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हुआ। श्री शांतादुर्गा मंदिर में देवी के मन्त्रों (Shantadurga Devi Mantra) का जाप चलते रहता हैं।

2. शांतादुर्गा मंदिर मंदिर में स्थापित देवता – God Of Shantadurga Temple In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर मंदिर में स्थापित देवता - God Of Shantadurga Temple In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर देवी पार्वती के एक रूप श्री शांतादुर्गा को समर्पित हैं। मंदिर की देवी शांतादुर्गा अपने दोनों हाथों में एक-एक साप को पकडे हुए हैं जो भगवान विष्णु और भगवान शिव का नेतृत्व करते हैं। दोनों देवताओं की लड़ाई शांत करवाने के कारण देवी को शांतादुर्गा नाम से संबोधित किया गया हैं।

3. शांतादुर्गा मंदिर का इतिहास – History Of Shantadurga Mandir In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर शुरुआती समय में कैवेलोसिम में स्थित था, लेकिन पुर्तगालियों के द्वारा मंदिरों को नष्ट किया जा रहा था। तो इस मंदिर को कवलम नामक गांव में लेटराइट मिटटी से एक छोटे मंदिर के रूप में स्थापित कर दिया गया। बाद में इस मंदिर का पुनिर्माण सतारा के मराठा शासक साहू राजे ने अपने मंत्री नरो राम के अनुरोध पर करवाया था। मंदिर का निर्माण कार्य सन 1738 में पूरा हो गया था।

4. शांतादुर्गा मंदिर की संरचना – Shantadurga Temple Structure In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर की संरचना - Shantadurga Temple Structure In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर इंडो और पुर्तगालियों की वास्तुकला का एक संयोजन है। यह मंदिर गोवा के अन्य मंदिरों के विपरीत पिरामिड शिकारा, रोमन धनुषाकार की खिड़कियां और एक फ्लैट गुंबद के रूप निर्मित है जिसे बलुस्ट्रैड्स द्वारा चारों तरफ से घेर लिया गया है। शांतादुर्गा मंदिर में उपयोग किया गया लाल, पीला, मैरून, आडू और सफेद रंग के अलावा झूमर, गेट पोस्ट, गुंबददार सपाट गुंबद मंदिर की सुन्दरता को ओर अधिक बढ़ा देता हैं। मंदिर में एक दीप स्तम्भ स्थापित हैं, जो यहां आने वाले पर्यटकों या भक्तगणों के बीच आकर्षण का केंद्र हैं। दीप स्तम्भ को त्यौहार के समय प्रज्वलित (रोशन) किया जाता हैं। शांतादुर्गा मंदिर के दोनों ओर अग्रसेला की ईमारत बनी हैं।

5. शांतादुर्गा मंदिर के उत्सव – Shantadurga Temple Festival In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर के मुख्य आकर्षणों में एक स्वर्ण पालकी हैं। जिसे मंदिर के देवी देवताओं के लिए उत्सव के समय पर निकाला जाता हैं। उत्सव के दौरान की जानी वाली यात्रा में देवताओं को सुनहरी पालकी में बिठाया जाता हैं। यह उत्सव दिसंबर के महीने में आयोजित किया जाता हैं। यहां मनाए जाने वाले उत्सवो में तुलसी विवाह, पालकी यात्रा, मुक्तभरणी, लालकि उत्सव और  काला उत्सव हैं।

और पढ़े: अगुआड़ा किला गोवा घूमने की जानकारी

6. शांतादुर्गा मंदिर खुलने का समय – Shantadurga Temple Opening Time In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर खुलने का समय सुबह 5: 00 बजे से रात्रि के 10:00 बजे तक का होता हैं। इस समय के दौरान आप यहां जाकर देवी मां के दर्शन का लाभ उठा सकते हैं।

7. शांतादुर्गा मंदिर पूजा – Shantadurga Temple Pooja In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर में प्रतिदिन भगवान का अभिषेक और कुमकुम अर्चन सुबह 7:00 बजे किया जाता हैं। मंदिर की सबसे खास पूजा नवचंडी जप और हवन हैं। इस पूजा के लिए आप ऑनलाइन बुकिंग नही कर सकते हैं बल्कि मंदिर पहुंच कर आपको पूजा में शामिल होने के लिए टिकट लेनी पढ़ती हैं।

8. शांतादुर्गा मंदिर के आसपास का आकर्षण – Attraction Near Shantadurga Temple In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर के आसपास का आकर्षण – Attraction Near Shantadurga Temple In Hindi

  • श्री नागेश मंदिर
  • मंगेशी मंदिर
  • श्री महालसा मंदिर
  • मजोरदा बीच
  • बेसीलिका ऑफ बोम जीसस
  • सहकारी स्पाइस फार्म
  • द होली स्पिरिट चर्च

9. शांतादुर्गा मंदिर की एंट्री फीस – Shantadurga Temple Entry Fees In Hindi

आप गोवा के आकर्षित और सुन्दर दर्शनीय स्थल शांतादुर्गा मंदिर घूमने जा रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि मंदिर में जाने की कोई एंट्री फीस नही लगती हैं।

और पढ़े: अरम्बोल बीच गोवा घूमने की जानकारी 

10. शांतादुर्गा मंदिर दर्शन का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Shantadurga Temple In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर दर्शन का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Shantadurga Temple In Hindi

यदि आप गोवा के शांतादुर्गा मंदिर घूमने जा रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि आप पूरे साल किसी भी वक्त यहां जा सकते हैं और देवी मां के दर्शन कर सकते हैं।

11. शांतादुर्गा मंदिर के नजदीक होटल – Nearest Hotel To Shantadurga Temple In Hindi

शांतादुर्गा मंदिर के नजदीक होटल – Nearest Hotel To Shantadurga Temple In Hindi

आपकी जानकारी के लिए हम बाते दें कि शांतादुर्गा मंदिर के नजदीक लो-बजट से लेकर हाई बजट के होटल उपलब्ध हैं। तो आप अपनी सुविधा और आवश्यकतानुसार होटल ले सकते हैं।

  • पोस्टकार्ड मोइरा
  • ट्रीबो ट्रेंड एक्वा ब्लू
  • मारिया रोजा रिज़ॉर्ट
  • ट्री हाउस
  • इन चुनिन्दा होटल के अलावा भी शांतादुर्गा मंदिर के नजदीक बहुत सारी होटल हैं।

12. शांतादुर्गा मंदिर कैसे पहुंचे – How To Reach Shantadurga Temple In Hindi

यदि आप गोवा के दर्शनीय स्थल शांतादुर्गा मंदिर जा रहे है, तो हम आपको बता दें कि शांतादुर्गा मंदिर जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी साधन के माध्यम से आसानी से पहुंच जायेंगे। क्योंकि यह मंदिर गोवा में स्थित हैं और गोवा सभी तरह की संचार व्यवस्था से संपन्न हैं। साथ ही साथ सड़क मार्ग के माध्यम से देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ हैं।

12.1 फ्लाइट से शांतादुर्गा मंदिर कैसे पहुंचे – How To Reach Shantadurga Temple By Flight In Hindi

फ्लाइट से शांतादुर्गा मंदिर कैसे पहुंचे – How To Reach Shantadurga Temple By Flight In Hindi

यदि आपने शांतादुर्गा मंदिर जाने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बता दें कि गोवा शहर का डाबोलिम एयरपोर्ट या गोवा एयरपोर्ट शांतादुर्गा मंदिर के सबसे नजदीक हैं। एयरपोर्ट से शांतादुर्गा मंदिर की दूरी लगभग 34 किलोमीटर हैं। एयरपोर्ट से आप यहां चलने वाले स्थानीय साधनों के माध्यम से शांतादुर्गा मंदिर पहुंच जायेंगे।

12.2 ट्रेन से शांतादुर्गा मंदिरकैसे पहुंचे – How To Reach Shantadurga Temple By Train In Hindi

ट्रेन से शांतादुर्गा मंदिरकैसे पहुंचे – How To Reach Shantadurga Temple By Train In Hindi

ट्रेन के माध्यम से गोवा के शांतादुर्गा मंदिर जाने के लिए सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन वास्को डी गामा हैं, जोकि बीच से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर हैं। रेल्वे स्टेशन से बीच तक जाने के लिए आप यहां के स्थानीय साधनों से आसानी से पहुंच जायेंगे।

12.3 बस से शांतादुर्गा मंदिरकैसे पहुंचे – How To Reach Shantadurga Temple By Bus In Hindi

बस से शांतादुर्गा मंदिरकैसे पहुंचे - How To Reach Shantadurga Temple By Bus In Hindi

यदि आपने शांतादुर्गा मंदिर जाने के लिए सड़क मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बात दें कि शांतादुर्गा मंदिर से लगभग 29 किलोमीटर की दूरी पर गोवा राज्य की राजधानी पणजी का बस स्टैंड हैं। यहां से आप स्थानीय साधन से शांतादुर्गा मंदिर तक आसानी से पहुंच जायेंगे।

और पढ़े: केवेलोसिम बीच के आकर्षण की खास बातें और जानकारी 

इस लेख में आपने शांतादुर्गा मंदिर के इतिहास और मंदिर की यात्रा से जुडी पूरी जानकारी को पढ़ा है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

13. शांतादुर्गा मंदिर की लोकेशन का मैप – Shantadurga Temple Location

14. शांतादुर्गा मंदिर की फोटो गैलरी – Shantadurga Temple Images

शांतादुर्गा मंदिर की फोटो गैलरी - Shantadurga Temple Images

 

और पढ़े:

Leave a Comment