कानपुर के आसपास घूमने लायक 10 खुबसूरत जगहों की जानकारी – Best Places To Visit In Kanpur In Hindi

3.4/5 - (5 votes)

Best Places To Visit In Kanpur In Hindi : कानपुर उत्तर प्रदेश का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर और देश के प्रमुख औद्योगिक शहरों में से एक है। गंगा नदी के तट पर स्थित कानपुर उन केन्द्रों में से एक है जहां पर भारत की औद्योगिक क्रांति शुरू हुई। 10 वीं और 13 वीं शताब्दी के समय इस शहर में चंदेला राजवंश के शासकों ने शासन किया था। कानपुर शहर एक प्रमुख औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्र था जिस पर विभिन्न साम्राज्यों और राजवंशों का शासन रहा है।

कानपुर उत्तर प्रदेश राज्य के सबसे गर्म पर्यटन स्थलों में से एक हैं। अगर आप कानपुर घूमने के बारे में विचार बना रहे हैं तो इस लेख को जरुर पढ़ें जिसमे हम आपको कानपुर शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं –

1. कानपुर का इतिहास हिंदी में – Kanpur History In Hindi

कानपुर का इतिहास हिंदी में

कानपुर का इतिहास 13 वीं शताब्दी का है, कानपुर शहर का पुराना नाम कान्हपुर था, जिसे कन्हपुरिया वंश के राजा कान्ह देव द्वारा स्थापित किया था। बता दें कि इस क्षेत्र पर कन्नौज के कई शासकों जैसे कि हर्ष वर्धन, जय चंद और मिहिर भोजने शासन किया था। इसके अलावा इस क्षेत्र पर सूर वंश के मुस्लिम शासकों का भी शासन था। मई 1765 में, शुजा-उद-दौला अवध के नवाब, जाजमऊ के पास अंग्रेजों से हार गए थे। 1773 से 1801 तक, कानपुर अवध राज्य का हिस्सा रहा था। इसके बाद अवध के नवाब सआदत अली खान और अंग्रेजों के बीच 1801 की संधि हुई, जिसने कानपुर के सामरिक महत्व को महसूस किया। कई यूरोपियन व्यापारियों ने इस समय कानपुर में व्यापर शुरू किया। यह शहर नाना साहिब के तहत 1857 के भारतीय विद्रोह में का क्षेत्र भी रहा है।

जब यहां पर कुछ घटनाओं के कारण बिबिगर नरसंहार हुआ था जिसमें सिपाही बलों ने 120 महिलाओं और बच्चों को मार डाला। इन घटनाओं के बाद अंग्रेजों ने कानपुर नरसंहार और अन्य नरसंहारों को औचित्य के रूप अंजाम दिया जिसमें कई सिपाहियों समेत नागरिक पुरुष, महिलाएं और बच्चों के जीवन को नुकसान पहुंचा।

2. कानपुर के आसपास घूमने की 10 जगह – Top 10 Attractions Of Kanpur City In Hindi

कानपुर के आसपास घूमने की 10 जगह

कानपुर भारत का एक प्रमुख और बड़ा शहर है जो अपने कई पर्यटन स्थलों से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। अगर आप कानपूर के पर्यटन स्थलों की सैर करना चाहते हैं तो इस लेख को जरुर पढ़ें, इसमें हम आपको कानपुर के आसपास घूमने की 10 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

2.1 कानपुर के आसपास घूमने की जगह बिठूर – Kanpur Ke Pass Ghumne Ki Jagah Bithoor In Hindi

कानपुर के आसपास घूमने की जगह बिठूर

बिठूर कानपुर का एक छोटा शहर और पवित्र गंगा का घर है। यह पवित्र शहर कई तीर्थयात्रियों अपनी ओर आकर्षित करता है। बता दें कि इस शहर ने भारत में 1857 के विद्रोह और सेवेनपोर के सीज की प्रसिद्ध लड़ाई में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बिठूर में कई पर्यटन स्थल हैं जिसमें वाल्मीकि आश्रम, ब्रह्मवर्त घाट, पथर घाट, ध्रुव टीला, सिद्धिधाम आश्रम आदि के नाम शामिल हैं।

और पढ़े: उदयपुर घूमने की जानकारी और इसके 10 प्रमुख पर्यटन स्थल

2.2 कानपुर की ऐतिहासिक जगह बुड्ढा बरगद – Kanpur Ki Aitihasik Jagah Boodha Bargad In Hindi

कानपुर की ऐतिहासिक जगह बुड्ढा बरगद
Image Credit: Sushil Dwivedi

बूढ़ा बरगद नाम का शाब्दिक अर्थ है एक पुराना बरगद जो कानपुर शहर के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्मारकों में से एक है। यहां पर बरगद का पेड़ अब मर चुका है लेकिन इसका स्मारक अब भी नाना राव पार्क में देखा जा सकता है। यह वह स्थान है जो 1857 की क्रांति का केंद्र था और जहां पर 144 भारतीय क्रांतिकारियों को फांसी दी गई थी। अगर आप कानपुर घूमने के लिए जा रहे हैं तो इस पर्यटन स्थल को देखने के लिए जरुर जाएँ।

2.3 कानपुर के प्रमुख मंदिर श्री राधाकृष्ण मंदिर – Kanpur Ke Pramukh Mandir Shri Radhakrishna Temple In Hindi

कानपुर के प्रमुख मंदिर श्री राधाकृष्ण मंदिर

श्री राधाकृष्ण मंदिर कानपुर का एक प्रमुख मंदिर है जिसका निर्माण जे. के. ट्रस्ट द्वारा करवाया गया है। श्री राधाकृष्ण मंदिर में पांच मंदिर हैं जो विभिन्न हिंदू देवताओं को समर्पित हैं। इस आकर्षक मंदिर की वास्तुकला नव-हिंदू वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण है और इस मंदिर को नक्काशीदार सफेद संगमरमर से बनाया गया है। इस मंदिर के दर्शन के लिए जाने का सबसे अच्छे समय किसी भी प्रमुख हिंदू त्योहार जैसे जन्माष्टमी और दिवाली के दौरान का होता है।

2.4 कानपूर में देखने लायक जगह कांच का मंदिर कानपुर (जैन ग्लास मंदिर) – Kaanch Ka Mandir Kanpur in Hindi

कानपूर में देखने लायक जगह कांच का मंदिर कानपुर (जैन ग्लास मंदिर)
Image Credit: Priyank Rastogi

जैन ग्लास मंदिर जैन धर्म को समर्पित प्रमुख मंदिरों में से एक है जो कानपुर में मंदिर माहेश्वरी मोहाल में स्थित है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इसको सघन रूप से तैयार किए गए ढांचे के साथ जटिल ग्लास कट डिजाइन से सजाया गया है। इस मंदिर के अंदर और बाहर के विभिन्न कांच के भित्ति चित्र जैन दर्शन का वर्णन करते हैं। इस मंदिर में भगवान महावीर और जैन धर्म के 23 तीर्थंकरों की प्रतिमाएँ हैं।

और पढ़े: वडोदरा के पर्यटन स्थल 

2.5 कानपुर के पर्यटन स्थल जाजमऊ – Kanpur Ke Paraytan Sthal Jajmau In Hindi

कानपुर के पर्यटन स्थल जाजमऊ
Image Credit: Ankit Gupta

जाजमऊ 1300-1200 ईसा पूर्व का एक प्राचीन क्षेत्र है जो उत्तर भारत के सबसे बड़े टेनरियों में से एक माना जाता है। यह शहर गंगा नदी के पास स्थित है और भारतीय सभ्यताओं में सबसे पुराना घर था। जाजमऊ के प्रमुख आकर्षणों में एलन फ़ॉरेस्ट ज़ू या कानपुर ज़ू, जाजमऊ टीला, मखदूम बाबा बाजार, इंडस्ट्रियल एस्टेट में 1000 टेनरियाँ, हबीबा मस्जिद, सिद्धार्थ घाट, जाजमऊ मस्जिद और जिन्नाती मस्जिद के नाम शामिल हैं।

2.6 कानपुर में घूमने वाली जगह कानपुर का चिड़ियाघर – Kanpur Me Ghumne Wali Jagah Allen Forest Zoo In Hindi

कानपुर में घूमने वाली जगह कानपुर का चिड़ियाघर
Image Credit: Abhinav Kasera

एलन फ़ॉरेस्ट ज़ू कानपुर के पास घूमने की अच्छी जगहों में से एक है। 190 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ यह जू भारत में प्राकृतिक रूप से स्थित जंगल में वाले कुछ चिड़ियाघरों में से एक था। यह क्षेत्र पहले कई वन्यजीवों की प्रजातियों के लिए एक निवास स्थान था, जिनमें से अधिकांश अब भी चिड़ियाघर के अंदर रखे गए हैं। एलन फ़ॉरेस्ट ज़ू में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वनस्पति उद्यान, झीलें, एवियरी और एक्वेरियम और भी बहुत कुछ है जो पर्यटकों की यात्रा को यादगार बनाते हैं।

2.7 कानपुर में दर्शनीय स्थल मोतीझील – Kanpur Ki Darshaniya Sthal Moti Jheel In Hindi

कानपुर में दर्शनीय स्थल मोतीझील
Image Credit: Azharuddin Hussain

मोतीझील कानपुर शहर के बेनाजाबर क्षेत्र में एक झील और पीने के पानी का भंडार है। यह झील कानपुर का एक प्रसिद्ध आकर्षण है क्योंकि इसके आस-पास बगीचे और बच्चों का पार्क है। भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान निर्मित मोतीझील कानपुर के औद्योगिक शहर में सबसे महत्वपूर्ण मनोरंजक स्थानों में से एक है।

और पढ़े: इंदौर में घूमने लायक पर्यटन स्थलों की जानकारी

2.8 कानपुर में प्रसिद्ध मंदिर इस्कॉन मंदिर – Kanpur Ke Famous ISKCON Temple In Hindi

कानपुर में प्रसिद्ध मंदिर इस्कॉन मंदिर

इस्कॉन मंदिर या श्री राधा माधव मंदिर कानपुर में स्थित पश्चिम बंगाल में मायापुर इस्कॉन मंदिर के बाद दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है। इस मंदिर को साल 2014 में भक्तों के लिए खोला गया था। यह मंदिर हर साल अपनी खूबसूरती के चलते लाखों भक्तों और पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह मंदिर पंद्रह एकड़ भूमि में फैला हुआ है, जिसमें कई बेहतरीन वास्तुकला और भव्य मीनारें हैं।

2.9 कानपुर में देखने लायक जगह फूल बाग – Kanpur Me Dekhne Layak Jagah Phool Bagh In Hindi

कानपुर में देखने लायक जगह फूल बाग
Image Credit: Ahtesham Zaidi

फूल बाग कानपुर का एक ऐतिहासिक स्थान है, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान है। फुल बाग को मूल रूप से क्वीन विक्टोरिया पार्क कहा जाता है। इस पार्क में गांधी भवन है यह शुरू में पुराने यूरोपीय लोगों के लिए एक मनोरंजन केंद्र के रूप में काम करता था, जो पुराने ‘कवनपोर’ में रहते थे। अब फूल बाग शहर का एक प्रसिद्ध स्थल है जिसका संबध प्रथम विश्व युद्ध से जुड़ा हुआ है। फूल बाग कानपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है जो पर्यटकों के अलावा यहां के स्थानीय लोगों द्वारा भी देखा जाता है। अगर आप कानपुर में अपने परिवार के लोगों के घूमने की अच्छी जगह तलाश रहे हैं तो इस फूल बाग की सैर जरुर करें।

2.10 कानपुर के दर्शनीय स्थल गौतम बुद्ध पार्क – Kanpur Ke Darshniya Sthal Gautam Buddha Park In Hindi

कानपुर के दर्शनीय स्थल गौतम बुद्ध पार्क
Image Credit: Deepanshu Prajapati

गौतम बुद्ध पार्क कानपुर में बारा इमामबाड़ा और शहीदों के स्मारक के बीच स्थित है। यह पार्क दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ समय बिताने के लिए यह एक अच्छा वीकेंड पिकनिक स्पॉट है। यह पार्क बच्चों के लिए भी मनोरंजक स्थान है। गौतम बुद्ध पार्क लोगों को  पार्क शहर के भीड़ वाले इलाकों से दूर राहत प्रदान करता है। इस पार्क का इस्तेमाल पार्क विशाल और अक्सर राजनीतिक दलों की बैठकों और रैलियों के संचालन के लिए किया जाता है। जब भी आप कानपुर की यात्रा के लिए जाएँ तो गौतम बुद्ध पार्क के शांत वातावरण का अनुभव लेना न भूलें।

और पढ़े: देवप्रयाग की यात्रा के बारे में पूरी जानकारी 

3. कानपुर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Kanpur In Hindi

कानपुर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अगर आप कानपुर जाने के बारे में विचार बना रहे हैं तो बता दें कि इस शहर की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय सर्दियों के महीनों के दौरान अक्टूबर से मार्च तक है। यह समय पर्यटकों के लिए सबसे सुखद मौसम है, क्योंकि औसत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। कानपुर में गर्मी का मौसम काफी गर्म होता है। इसके साथ कानपुर में सर्दियाँ काफी शुष्क होती हैं इसलिए इस मौसम में यात्रा करते समय अपनी त्वचा की सुरक्षा के लिए मॉइस्चराइजर ले जाना न भूलें। इसके साथ ही सर्दियों के मौसम में आपको गर्म कपड़ों की आवश्यकता पड़ती है।

4. कानपुर का मशहूर स्थानीय भोजन – Local Food In Kanpur In Hindi

कानपुर का मशहूर स्थानीय भोजन

कानपुर में मोहन के खस्ते (मॉल रोड) बहुत स्वादिष्ट हैं। यह स्वादिष्ट ब्रेड पकौड़े, मिर्ची भजिया और प्याज भजिया भी बेचते हैं। इसके अलावा आपको कानपुर में गोलगप्पे और चाट के स्टॉल मिल जाएंगे। कानपुर के स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के लिए बहुत प्रसिद्ध है, सदियों के मौसम में मक्खम मलाई बहुत प्रसिद्ध है। पूरी सब्जी और सुहाल यहां के लोगों का पसंदिता नाश्ता है।

और पढ़े: प्रयागराज (इलाहाबाद) घूमने के प्रमुख स्थान

5. कानपुर कैसे पहुंचें – How To Reach Kanpur In Hindi

कानपुर भारत के बड़े और प्रमुख शहरों में से एक है। यदि आप कानपुर के पर्यटन स्थलों की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आप यहाँ देश के विभिन्न शहरों से हवाई, रोड़ और रेल यातायात के तीनों माध्यमों से आसानी से पहुंच सकते हैं।

5.1 हवाई जहाज से कानपुर कैसे पहुंचे – How To Reach Kanpur By Air In Hindi

हवाई जहाज से कानपुर कैसे पहुंचे

अगर आप हवाई जहाज से कानपुर की यात्रा करने जा रहे हैं तो बता दें कि कानपुर हवाई अड्डा शहर से 19 किमी की दूरी पर स्थित है और लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कानपुर से 77 किमी की दूरी पर स्थित है। बता दें कि कानपुर हवाई अड्डे पर केवल एयर इंडिया के माध्यम से दिल्ली के लिए उड़ानें हैं, जबकि लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए देश-विदेश के अन्य शहरों से उड़ाने उपलब्ध हैं। एयरपोर्ट से बसों और कैब के माध्यम से कानपुर तक पहुँच सकते हैं।

5.2 सड़क माध्यम से कानपुर कैसे पहुंचें – How To Reach Kanpur By Road In Hindi

सड़क माध्यम से कानपुर कैसे पहुंचें

कानपुर शहर उत्तर प्रदेश और इसके पड़ोसी राज्यों के विभिन्न शहरों और कस्बों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। Nh 2, Nh 25, Nh 86 और Nh 91 कानपुर से गुजरने वाले मार्ग हैं। कानपुर का इंटर स्टेट बस स्टेशन (Isbt) शहर का मुख्य बस अड्डा है। कानपुर पहुंचने के लिए आप कई निजी बसों और सार्वजानिक बसों का लाभ उठा सकते हैं।

5.3 रेल मार्ग से कानपुर कैसे पहुंचें – How To Reach Kanpur By Train In Hindi

रेल मार्ग से कानपुर कैसे पहुंचें

अगर आप रेल माध्यम से कानपुर की यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन देश के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है। यह रेलवे स्टेशन देश के सबसे व्यस्त स्टेशन में से एक है और यह प्रतिदिन दिन 150,000 से अधिक यात्रियों की सेवा करता है। दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, पटना, आगरा, जैसे शहरों से कानपुर के लिए कई एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेन उपलब्ध हैं।

और पढ़े: वृंदावन धाम के बारे में पूरी जानकारी 

इस आर्टिकल में आपने कानपुर के प्रमुख पर्यटक स्थलों को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

6. कानपुर का नक्शा – Kanpur Map

7. कानपुर की फोटो गैलरी – Kanpur Images

https://www.instagram.com/p/BijbPONA2K2/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े:

Leave a Comment