अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की प्रमुख जगहें – Places To Visit In October In India In Hindi

Rate this post

Places To Visit In October In India In Hindi : अक्टूबर का महिना बर्ष का ऐसा समय होता है जब भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसून अपने लास्ट स्टेज पर होता है और हल्की हल्की सर्दियाँ दस्तक देने लगती है। इसी कारण यह समय भारत के पर्यटक स्थलों की यात्रा के लिए सबसे अच्छे समय माना जाता है, क्योंकि इस महीने में मौसम ना तो जाड्या गर्म होता है और ना ही बहुत ठंडा। इसके साथ साथ मानसून के समाप्ति के कारण भारत के पर्यटक स्थलों की सुन्दरता भी अपने चरम पर होती है जो पर्यटकों को बाहर निकलकर यात्रा करने पर मजबूर कर देती हैं। इसके अलावा अक्टूबर के महीने में गांधी जयंती, दशहरा और दीपावली जैसे प्रसिद्ध त्यौहार भी होते है जो अक्टूबर के महीने में घूमने के लिए प्रमुख आकर्षण के रूप में कार्य करते है।

यदि आपने भी अपनी फैमली, दोस्तों या फिर अपनी वाइफ के साथ घूमने के लिए अक्टूबर के महीने का चुनाव किया है और अब अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों की तालश कर रहे है, तो इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़े जहाँ आप अक्टूबर में घूमने के लिए भारत के प्रमुख जगहों के बारे में जानने वाले है –

Table of Contents

 जीरो अरुणाचल प्रदेश – Ziro Arunachal Pradesh In Hindi

जीरो अरुणाचल प्रदेश – Ziro Arunachal Pradesh In Hindi

Places To Visit In October In India In Hindi : जीरो अरुणाचल प्रदेश का एक खूबसूरत पहाड़ी पर्यटन स्थल है जो ऑफबीट छुट्टियों के लिए परफेक्ट जगह है। अक्टूबर के दौरान यह स्थान सुखद जलवायु के साथ अपने सबसे सुंदर रूप में होती है, जिसे कोई बार देख ले तो उससे नज़ारे ना हटा पाये। ज़ीरो अरुणाचल प्रदेश में एक विचित्र पुराना शहर है, जो अपा तानी जनजाति का घर है, और अपनी देवदार की पहाड़ियों और चावल के खेतों के लिए प्रसिद्ध है। यदि आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की खूबसूरत जगहों की तलाश में है, तो यकीन मानिये जीरो अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक है, जो अपनी अद्भुद और मनमोहनीय सुन्दरता के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

प्रमुख पर्यटक स्थल :

  • तल्ली घाटी वन्यजीव अभयारण्य,
  • आर्किड अनुसंधान केंद्र,
  • शिव लिंग,
  • तारिन मछली फार्म

जीरो की यात्रा में करने के लिए एक्टिविटीज : पर्यटक स्थलों की यात्रा, ट्रेकिंग, शोपिंग और प्राकृतिक सुन्दरता का अनुभव

स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश – Spiti Valley Himachal Pradesh In Hindi

स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश - Spiti Valley Himachal Pradesh In Hindi

समुद्र तल से 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश का प्रमुख पर्यटक स्थल है। स्पीति घाटी उन पर्यटकों के लिए परफेक्ट जगहें है जो अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों की तलाश कर रहे है।  आपको जानकार हैरानी होगी स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश की ऐसी जगह है जहाँ सिर्फ साल के 250 दिन धूप रहती है। जब आप अक्टूबर के महीने में स्पीति घाटी घूमने जायेंगे तो यहाँ के ठंडे रेगिस्तान और बर्फ से भरे पहाड़ों की अविस्मरणीय झलक पेश करने वाली लंबी घुमावदार सड़कें और घाटियाँ आपका का स्वागत करेगी। स्पीति घाटी देश की सबसे ठंडी और खूबसूरत जगहों में से एक है और इस बात से इन्कार नही किया जा सकता की स्पीति घाटी अक्टूबर के महीने में घूमने के लिए भारत की प्रमुख जगहों में से एक है।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण

स्पीति घाटी की यात्रा में करने के लिए एक्टिविटीज : ट्रेकिंग, माउन्ट बाइकिंग और दर्शनीय स्थलों की यात्रा

और पढ़े : स्पीति घाटी घूमने की जानकारी और आकर्षक स्थल

शिमला – Shimla In Hindi

शिमला - Shimla In Hindi

Best Places To Visit In October In India For Couples in Hindi : अगर आप अक्टूबर के महीने में अपने लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून मानने या फिर अपने फैमली के साथ फैमली वेकेशन के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों के बारे में सर्च कर रहे है, तो आपकी जानकारी के लिए अक्टूबर में घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से अच्छी जगह और कोई नहीं हो ही सकती। 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिमला उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है जो अपने विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए काफी प्रसिद्ध है और अपने आकर्षणों से हनीमूनर्स के साथ साथ पर्यटकों को भी काफी आकर्षित करती है। शिमला के ऐतिहासिक मंदिरों के साथ-साथ यहां की औपनिवेशिक शैली की इमारतें देश विदेश के पर्यटकों को अपने आकर्षण से आनंदित कर देती हैं।

आपको बता दें कि वैसे तो शिमला में साल भर सुहावना मौसम होता है इसलिए शिमला जाने की योजना बनाने वाले लोग किसी भी मौसम में शिमला की यात्रा कर सकते हैं। लेकिन अक्टूबर से शुरू होने वाला समय शिमला की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें :

शिमला की यात्रा में करने के लिए एक्टिविटीज : टॉय ट्रेन राइड, शोपिंग, ट्रैकिंग, लंबी पैदल यात्रा, कैम्पिंग, साइकिलिंग

और पढ़े : शिमला में घूमने लायक 15 खुबसूरत जगहों की जानकारी

बीर बिलिंग – Bir Billing In Hindi

बीर बिलिंग - Bir Billing In Hindi

बीर बिलिंग उत्तर हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित एक छोटा सा शहर है, जो साहसिक खेलों जैसे पैराग्लाइडिंग, ट्रेक और मैडिटेशन के शहर के रूप में काफी प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि बीर बिलिंग को पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया के सबसे अच्छे स्थानों में से एक माना जाता है। बता दे पैराग्लाइडिंग के अलावा बीर बिलिंग शहर आध्यात्मिक अध्ययन और मैडिटेशन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है। यहां पर मुख्य रूप से तिब्बती समुदाय बस्ती है और इसी वजह से बीर की संस्कृति तिब्बती संस्कृति से अत्यधिक प्रभावित है। यदि आप अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों के बारे में सर्च कर रहे है तो आपको अक्टूबर के महीने में बीर बिलिंग घूमने अवश्य जाना चाहिये। जहाँ आप पैराग्लाइडिंग करते हुए इसके मनोरम दृश्यों को देख सकेगें जो आपकी जिन्दगी के सबसे अद्भुद और रोमांचक अनुभवों में से एक हो सकते है।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण

  • शेरिंग मोनेस्ट्री
  • बीर टी फैक्ट्री
  • तिब्बती कॉलोनी
  • बीर रोड

बीर बिलिंग की यात्रा में करने के लिए एक्टिविटीज : पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग, कैम्पिंग, नेचर वॉक, हैंड ग्लाइडिंग

और पढ़े : बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग की जानकारी

अंडमान और निकोबार द्वीप – Andaman And Nicobar Island In Hindi

अंडमान और निकोबार द्वीप - Andaman And Nicobar Island In Hindi

Places To Visit In October In India In Hindi : अक्टूबर में घूमने के लिए भारत के प्रमुख पर्यटक स्थलों में शुमार अंडमान और निकोबार द्वीप भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है, जो अक्टूबर की छुट्टियों में समय बिताने के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आकर पर्यटक शांति और सुकून का अनुभव करते हैं। अंडमान निकोबार एक द्वीप समूह है, जो 572 छोटे और बड़े द्वीपों से मिलकर बना है, जिसमें सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं।

यदि आप वॉटर स्पोट्र्स में रूचि रखते है तो यकीनन आपके लिए यह जगह अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की बेस्ट जगह है जहाँ आप अपने फ्रेंड्स के साथ स्कूबा डाइविंग जैसी आकर्षक गतिविधि को एन्जॉय कर सकते है, और स्कूबा डाइविंग से अंडमान के समुद्रो के नीले – नीले पानी में सुन्दर मछलीयों और अन्य समुद्री जीवो को बहुत करीब से महसूस कर सकते है। इसके अलावा आपको यहाँ घने पेड़, जीव जन्तु और समुद्री जीवन की विविधता देखने का मौका भी मिलेगा जो बाकई किसी स्वर्ग से कम नही है।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण :

अंडमान की यात्रा में करने के लिए एक्टिविटीज : स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग, जेट स्कीइंग, पैरासेलिंग, बोटिंग, ट्रेकिंग और भी बहुत कुछ।

और पढ़े : अंडमान और निकोबार द्वीप की यात्रा

ऋषिकेश उत्तराखंड – Rishikesh Uttarakhand In Hindi

ऋषिकेश उत्तराखंड - Rishikesh Uttarakhand In Hindi

हिमालय की तलहटी में गंगा नदी के पवित्र तट पर स्थित ऋषिकेश अक्टूबर में घूमने के लिए भारत के प्रमुख पर्यटक और धार्मिक स्थलों में से एक है। बता दे ऋषिकेश भारत की एक ऐसी जगह है जो अपने प्राचीन मंदिरों, लोकप्रिय कैफे, योग आश्रम और साहसिक खेलों जैसे आकर्षणों की वजह से धार्मिक यात्रियों और पर्यटकों दोनों को समान रूप से अपनी तरफ आकर्षित करता है।

ऋषिकेश फैमली या दोस्तों के साथ अक्टूबर की महीने में यात्रा करने के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल है क्योंकि इस समय ऋषिकेश का तापमान 26 डिग्री और 8 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है जिस दौरान आप सुखद और ठंडे मौसम में ऋषिकेश के प्राचीन मंदिरों और अन्य पर्यटक स्थलों की यात्रा कर सकते है। इसके अलावा रॉक क्लाइम्बिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी अक्टूबर से शुरू होने वाली सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा समय होता है।

प्रमुख धार्मिक और पर्यटक स्थल

  • लक्ष्मण झूला
  • द बीटल्स आश्रम
  • ऋषिकुंड
  • वशिष्ठ गुफ़ा
  • कुंजापुरी मंदिर

ऋषिकेश की यात्रा में करने के लिए चीजें : बंजी जंपिंग, जाइंट स्विंग, गंगा आरती, रिवर राफ्टिंग, त्रिवेणी घाट

और पढ़े : ऋषिकेश में घूमने वाली जगह और पर्यटन स्थल

नैनीताल – Nainital In Hindi

नैनीताल – Nainital In Hindi

Places To Visit In October In India In Hindi : नैनीताल भारत के सबसे आकर्षक हिल स्टेशनों में से एक है, जिसे ‘नैनी झील’ के नाम से भी जाना जाता है।  यह खूबसूरत पर्यटक स्थल अपने पहाड़ो, मंदिरों से घिरी खूबसूरत झीलों और सुखद माहौल के लिए पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। नैनीताल कुमाऊं पहाड़ियों के बीच में स्थित एक विलक्षण पर्वतीय स्थल है जो निश्चित रूप से अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अक्टूबर का महिना नैनीताल की यात्रा के लिए ऐसा समय होता है जब आप हल्की हल्की ठंडी और सुखद माहौल की बीच नैनीताल के खूबसूरत और दर्शनीय स्थलों की यात्रा कर सकते है। बता दे अक्टूबर के महीने में नैनीताल की यात्रा में आप बिभिन्न दर्शनीय स्थलों की यात्रा के साथ साथ बिभिन्न रोमांचक एक्टिविटीज भी एन्जॉय कर सकते है।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण

नैनीताल की यात्रा में करने के लिए गतिविधियां : बोटिंग, ट्रेकिंग, हॉर्स-राइडिंग और दर्शनीय स्थलों की यात्रा

और पढ़े : नैनीताल में घूमने की जगह और पर्यटन स्थल की जानकारी

मसूरी  – Mussoorie In Hindi

मसूरी  - Mussoorie In Hindi

मसूरी उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जो फैमली वेकेशन और हनीमून कपल्स के घूमने लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला की तलहटी के बीच स्थित मसूरी क्वीन ऑफ हिल्स” के रूप में भी काफी फेमस है। मसूरी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 35 किमी की दूरी पर समुद्र तल से 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मसूरी शिवालिक पर्वत और दून घाटी के अद्भुत दृश्य प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है और इसके यमुनोत्री और गंगोत्री के धार्मिक केंद्रों के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है। अगर आप अक्टूबर के महीने में हनीमून मनाने जाना चाहते हैं या फिर अपनी फैमली के साथ खूबसूरत पहाड़ियों के मध्य प्राकृतिक सुन्दरता का आनंद लेना चाहते हैं, तो इसके लिए मसूरी एक दम परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण

मसूरी में करने के लिए चीजें : पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग और दर्शनीय स्थलों की यात्रा

और पढ़े : मसूरी की यात्रा और पर्यटन स्थल

पचमढ़ी मध्यप्रदेश – Pachmarhi Madhya Pradesh In Hindi

पचमढ़ी मध्यप्रदेश – Pachmarhi Madhya Pradesh In Hindi
Image credit : Rajesh Raushan

Best Places To Visit In October In India For Couples in Hindi Best : पचमढ़ी मध्य प्रदेश राज्य के होशंगाबाद जिले में स्थित, एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। आपकी जानकारी के लिए बता दे पचमढ़ी अक्टूबर में घूमने जाने के लिए भारत की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है, जो हर साल अक्टूबर के महीने में हजारों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। पचमढ़ी को अक्सर सतपुड़ा पर्वतमाला की रानी के रूप में जाना जाता है, जो अक्टूबर के महीने में अपने सबसे खूबसूरत और मनमोहनीय रूप होती है। पचमढ़ी की प्राकृतिक सुन्दरता और आकर्षणों को देखते हुए इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान माना जाता है जो कहना गलत भी नही है।

पचमढ़ी हिल स्टेशन की यात्रा में घूमने के लिए कई ऐतिहासिक स्मारक, झरने, प्राकृतिक क्षेत्र, गुफा, जंगल, सहित अन्य दर्शनीय स्थल है जिन्हें आप अक्टूबर में पड़ने वाली हल्की ठंडी के मध्य घूम सकते है और पंचमढ़ी कि सुन्दरता का अनुभव कर सकते है।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण

पचमढ़ी की यात्रा में करने के लिए एक्टिविटीज : प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव, वाटर फॉल घूमने जाएँ और धुपगढ़ की चोटी से सूर्यास्त का अद्भुद नजारा देख सकते है।

और पढ़े : पचमढ़ी हिल स्टेशन की यात्रा और अन्य जानकारी

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश – Bandhavgarh National Park Madhya Pradesh In Hindi

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश - Bandhavgarh National Park Madhya Pradesh In Hindi

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान भारत के सबसे प्रमुख अभ्यारण्यों में से एक है। यह राष्ट्रीय उद्यान 446 वर्ग किमी में फेला हुआ है, जो एक बड़ी जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान वनस्पतियों और जीवों की कुछ दुर्लभ प्रजातियों का घर है, जो इसे अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाता है। यदि आप बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में वन्य जीवो को निकटता से देखना चाहते है, तो इसके लिए आपको अक्टूबर से शुरू होने वाली सर्दियों में इस पार्क का दौरा करना चाहिये। क्योंकि यह समय बर्ष का ऐसा समय होता है जब अक्सर वन्य जीव घूमते हुए और धूप सेकते हुए नजर आते है।

बता दे यहाँ बाघों की एक बड़ी संख्या देखने को मिलती है जो मध्य प्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को बढ़ाता है। बाघों के अलावा, आपको यहाँ पक्षियों, जलीय जानवरों और स्तनधारिय जीवों की बिभिन्न प्रजातियां भी देखने को मिल सकती है।

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में करने के लिए एक्टिविटीज : जीप सफारी, खजुराहो मंदिरों की यात्रा, बांधवगढ़ किले का अन्वेषण करें

वायनाड केरल – Wayanad Kerala In Hindi

वायनाड केरल – Wayanad Kerala In Hindi

Best Places To Visit In October In India For Couples in Hindi : भारत के केरल राज्य में स्थित वायनाड साउथ इंडिया का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं जो अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की पसंदीदा जगह के रूप में लोकप्रिय बनी हुई है। वायनाड केरल में प्रमुख रूप से अपने मसाले के बागानों और वन्य जीव अभ्यारण के लिए जाना जाता हैं। लेकिन इनके अलावा वायनाड में कई पर्यटक स्थल भी मौजूद हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर सहज ही आकर्षित करते है।

अक्टूबर के महीने में वायनाड की यात्रा के दौरान पर्यटक यहाँ के दर्शनीय स्थलों की यात्रा के साथ साथ ट्रेकिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटीज को भी आजमा सकते है। प्रकृति और वन्य जीव प्रेमियों के द्रष्टिकोण से वायनाड अक्टूबर में घूमने के लिए किसी स्वर्ग से कम नही हैं जहाँ वायनाड की यात्रा में पर्यटक मसाला बागानों के साथ साथ बिभिन्न वन्य जीवो जैसे हाथी, तेंदुए और भालू आदि को भी देख सकते हैं।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण :

  • चेम्ब्रा पीक
  • कुरुवा द्वीप,
  • पूकोड झील
  • मुथांगा वन्यजीव अभयारण्य
  • एडक्कल गुफा

वायनाड में करने के लिए चीजें : ट्रेकिंग, चाय के बागानों की सैर, और पर्यटक स्थलों की यात्रा

और पढ़े : वायनाड में घूमने लायक पर्यटन स्थल

मुन्नार – Munnar In Hindi

मुन्नार – Munnar In Hindi

मुन्नार केरल राज्य का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपने चाय के बागानों, हरियाली और चोटियों के लिए प्रसिद्ध है, जो इसे अक्टूबर में घूमने के लिए भारत के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक बनाती है। यह छोटा सा हिल स्टेशन चाय के बागों और प्राकृतिक सुन्दरता के साथ साथ कुछ लुप्त प्रजातियों के जीवो का निवास स्थान भी हैं, जो पर्यटकों और वन्य जीव प्रेमियों दोनों के मध्य पसंदीदा जगह बनी हुई है। मुन्नार की यात्रा अपने आप में एक अलग ही अनुभव लेकर आती है, छोटा हिल स्टेशन होने के वावजूद भी अक्टूबर के महीने में यहां आने वाले सैलानियों का जमघट लगा रहता हैं।

प्रमुख पर्यटक स्थल

  • नीलकुरिंजी
  • रोज गार्डन
  • इको पॉइंट
  • लक्कम वाटरफॉल

मुन्नार की यात्रा में करने के लिए चीजें : कैम्पिंग, ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रैपलिंग, क्लाइम्बिंग और पर्यटक स्थलों की यात्रा

और पढ़े : केरल के मशहूर मुन्नार हिल स्टेशन के प्रमुख पर्यटक स्थल

गोवा – Goa In Hindi

गोवा – Goa In Hindi

Places To Visit In October In India In Hindi : गोवा भारत का सबसे छोटा और रोमांचक राज्य है जिसे किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। गोवा अपने नीले नीले समुद्र तटो से लेकर ऊँचे ऊँचे ताड़ के पेड़ो तक, पर्यटक स्थलों की यात्रा से लेकर रोमांचक एक्टिविटीज तक, वास्तुकला से लेकर नाइटलाइफ़ तक हर झेत्र में जाना जाता है। गोवा भारत का एक ऐसा पर्यटक स्थल जो सभी उम्र के पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। यदि आप अपने दोस्तों के साथ अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों की तलाश कर रहे है तो निश्चित रूप से गोवा आपके लिए एक बेस्ट विकल्प है, जहाँ आप अपने अपने दोस्तों के साथ अपने मूड को फ्रेश और बिभिन्न वाटर स्पोर्ट्स को एन्जॉय कर सकते है।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण

गोवा में करने के लिए चीजें: वाटरस्पोर्ट्स, फिशिंग, नाइटलाइफ़ एन्जॉय, और पर्यटक स्थलों की यात्रा

और पढ़े : गोवा हनीमून ट्रिप पर जाने से पहले करें पूरी प्लानिंग

शिलांग मेघालय – Shillong Meghalaya In Hindi

शिलांग मेघालय - Shillong Meghalaya In Hindi

Best Places To Visit In October In India For Couples in Hindi : जो पर्यटक अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों के बारे में सर्च कर रहे है तो हम उनको बता दे मेघालय का खुबसूरत हिल्स स्टेशन शिलांग अक्टूबर के महीने में घूमने लिए भारत की बेस्ट जगहों में एक है। अक्टूबर का समय बर्ष का ऐसा समय होता है जब शिलांग अपने सबसे खूबसूरत रूप में होती है, इसके साथ साथ यह महिना शिलांग की यात्रा के लिए आदर्श समय होता है जब तापमान ना तो बहुत गर्म होता है और ना ही सर्दियाँ बहुत ठंडी होती है।

शिलांग हिल्स स्टेशन समुद्र तल से ऊंचाई 1,491 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जिसे बादलो का निवास स्थान भी कहां जाता है। अपनी रमणीय पहाड़ियों के कारण इसे “पूर्व का स्कॉटलेंड” भी कहां जाता हैं जो अपनी मनमोहनीय और अद्भुद सुन्दरता से प्रतिबर्ष अक्टूबर से शुरू होने वाली सर्दियों में हजारों कपल्स, हनीमूनर्स और पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण :

शिलांग में करने के लिए एक्टिविटीज : ट्रेकिंग, नौका विहार और पर्यटक स्थलों की यात्रा

और पढ़े : शिलांग के प्रमुख पर्यटन स्थल

रन ऑफ कच्छ गुजरात – Rann Of Kutch, Gujarat In Hindi

रन ऑफ कच्छ गुजरात – Rann Of Kutch, Gujarat In Hindi

रन ऑफ कच्छ गुजरात अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। बता दें रन ऑफ कच्छ गुजरात के कच्छ शहर में उत्तर तथा पूर्व में फैला है जो दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना रेगिस्तान है। जब आप अक्टूबर  के महीने में यहाँ घूमने के लिए जायेगे तो इसकी खूबसूरती को देखकर आप बेहद आकर्षित होगे। रन ऑफ कच्छ भारत के सबसे गर्म स्थानों में से एक माना जाता है इसीलिए इसकी सुखद यात्रा के लिए अक्टूबर से शुरू होने  वाली सर्दियाँ का समय आदर्श समय माना जाता है।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण :

  • कच्छ का रण
  • कालो डूंगर,
  • कच्छ फॉसिल पार्क
  • कच्छ रेगिस्तान वन्यजीव अभयारण्य
  • विजय विलास पैलेस
  • मांडवी बीच

रन ऑफ कच्छ में करने के लिए चीजें : संग्रहालयों और महलों का अन्वेषण करें, समुद्र तट और प्रकृति का पता लगाएं और पर्यटक स्थलों की यात्रा

और पढ़े : रन ऑफ कच्छ की सैर और कच्छ के दर्शनीय स्थल

हम्पी – Hampi In Hindi

हम्पी – Hampi In Hindi

Places To Visit In October In India In Hindi : यदि आप अपनी ट्रिप को अलग ही मोड़ पर ले जाते हुए प्रतिष्ठित मंदिरों और प्राचीन स्मारकों की खोज करना चाहते है, तो उसके लिए आपको अक्टूबर के महीने में हम्पी की यात्रा अवश्य करनी चाहिये है। अक्टूबर का महिना हम्पी की यात्रा के लिए एक ऐसा समय होता है, जब हम्पी के आसपास की प्राकृतिक सुन्दरता अपने चरम पर होती है, और अक्टूबर के महीने का मौसम भी यात्रा के लिए सुखद और अनुकूल होता है। यकीन माने हम्पी के मंदिरो की लुभावनी वास्तुकला और मनमोहनीय सुन्दरता निश्चित रूप से आपके के बीच शांति की भावना पैदा करेगी।

अक्टूबर के महीने में हम्पी की यात्रा में प्रतिष्ठित मंदिरों और प्राचीन स्मारक घूमने के अलावा आप अपने फ्रेंड्स के साथ रॉक क्लाइम्बिंग की कोशिश कर सकते हैं। हम्पी के आकर्षणों को देखते हुए कहा जा सकता है की यह अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण:

  • विरुपाक्ष मंदिर
  • ओल्ड पैलेस
  • हाथी अस्तबल
  • द रॉयल सेंटर
  • दारोजी भालू अभयारण्य

हम्पी में करने के लिए चीजें : रोइंग कोरैकल्स, बाइकिंग, हाथियों के साथ स्नान, क्लिफ डाइविंग, कोरल राइड और दर्शनीय स्थलों की यात्रा

और पढ़े : हम्पी घूमने की जानकारी और 30 पर्यटक स्थल 

मानस राष्ट्रीय उद्यान असम – Manas National Park asam In Hindi

मानस राष्ट्रीय उद्यान असम - Manas National Park asam In Hindi

Places To Visit In October In India In Hindi : यूनेस्को के प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थलों में सूचीबद्ध मानस राष्ट्रीय उद्यान भारत के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है जो बाघ, दुर्लभ गोल्डन लंगूर और लाल पांडा के लिए प्रसिद्ध है। मानस नेशनल पार्क न सिर्फ इसकी जैव विविधता के लिए, बल्कि इसके शानदार दृश्यों और प्राकृतिक परिदृश्य के लिए भी जाना है। यदि आप मानस राष्ट्रीय उद्यान घूमने जाना चाहते है, तो इस नेशनल पार्क की यात्रा के लिए अक्टूबर से बेहतर कोई समय हो ही नही सकता, क्योंकि अक्टूबर का महिना सर्दियों की शुरुआत का महिना होता है, इसीलिए इस महीने में अक्सर वन्य जीव धूप सेकते हुए और स्वतंत्र घूमते हुए नजर आते है।

मानस राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा में हाथी की सवारी करके आसानी से गैंडों और बाघों को देखा जा सकता है। यदि आप एक प्रकृति के शौकीन और वन्य जीव प्रेमी हैं, तो यकीनन आपके लिए यह पार्क अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

मानस राष्ट्रीय उद्यान में करने के लिए एक्टिविटीज : हाथी की सफारी, मानस नदी में रिवर राफ्टिंग, फोटोग्राफी

और पढ़े : मानस राष्ट्रीय उद्यान घूमने की जानकारी

कुर्ग कर्नाटक – Coorg Karnataka In Hindi

कुर्ग कर्नाटक - Coorg Karnataka In Hindi

Best Places To Visit In October In India For Couples in Hindi : कर्नाटक में पहाड़ों पर में स्थित कूर्ग प्रकृति प्रेमियों के लिए अक्टूबर के महीने में घूमने के लिए एक पसंदीदा जगह है। कूर्ग कर्नाटक का सबसे समृद्ध पहाड़ी स्टेशन है, जो अपने लुभावने दृश्यों और हरे-भरे वातावरण के लिए जाना जाता है। अक्टूबर के महीने में वन से ढकी पहाड़ियां, मसालों और कॉफी के बागान पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं। अक्टूबर का महिना कूर्ग की यात्रा के लिए ऐसा समय होता है, जब यह खूबसूरत जगह अपने सबसे आकर्षक रूप में होती है। जो भी पर्यटक अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों के बारे में सर्च कर रहे है, उन्हें इस खूबसूरत पहाड़ी हिल स्टेशन की यात्रा जरूर करनी चाहिये। इस हिल स्टेशन का खूबसूरत नजारा पर्यटकों को यहाँ बार बार आने पर मजबूर कर देता है।

घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें

  • एबी फॉल्स
  • नामड्रोलिंग मठ
  • इरुप्पु वाटर फॉल्स
  • मदिकेरी किला

कुर्ग में करने के लिए एक्टिविटीज : ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग और पर्यटक स्थलों की यात्रा

और पढ़े : कूर्ग हिल स्टेशन में घूमने लायक टॉप 25 पर्यटन स्थल

मैसूर – Mysore In Hindi

मैसूर - Mysore In Hindi

मैसूर कर्नाटक राज्य का एक प्रमुख शहर और पर्यटक स्थल है, जो कई दर्शनीय स्थलों का केंद्र है। आपको बता दें कि यह शहर अपने समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व के कारण भारत का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जिसे द सिटी ऑफ पैलेसेस के रूप में जाना जाता है। वैसे तो मैसूर के दर्शनीय स्थल और इसकी सांस्कृतिक विरासत पूरे साल पर्यटकों को आकर्षित करती है, लेकिन अक्टूबर के महीने से शुरू होने वाली सर्दियाँ मैसूर की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है, इसीलिए बर्ष के अन्य समय की तुलना में इस समय पर्यटकों की अधिक भीड़ देखी जाती है। सुखद और अनुकूल मौसम के साथ साथ अक्टूबर के दौरान होने वाले प्रसिद्ध दशहरा समारोह के कारण भी मैसूर को अक्टूबर में घूमने के लिए भारत के शीर्ष स्थानों में माना जाता है।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण

और पढ़े : मैसूर शहर के 10 मशहूर पर्यटन स्थल की जानकारी

जोधपुर राजस्थान –  Jodhpur Rajasthan In Hindi

जोधपुर राजस्थान –  Jodhpur Rajasthan In Hindi

Places To Visit In October In India In Hindi : जोधुपर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जिसे ब्लू सिटी भी कहा जाता है। जो भी पर्यटक अक्टूबर में घूमने के लिए जगहों के बारे में सर्च कर रहे है उनके लिए जोधपुर की यात्रा करना बेस्ट विकल्प है। जोधपुर राजस्थान के कई लोकप्रिय किलों, स्थानों, झीलों और ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के अन्य स्मारकों के साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो इसे अक्टूबर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक एक रूप में सामने लती है।

यह शहर नीले घरों, मंदिर, स्नैक्स, मिठाईयों, डेजर्ट सफारी, अद्भुद नजारों स्थलों के साथ साथ अक्टूबर में आयोजित होने वाले राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय लोक महोत्सव के कारण भी अक्टूबर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों के रूप अपनी दावेदारी मजबूत करता है। अगर आप अपनी अक्टूबर की यात्रा में इन सभी चीजों का आनंद लेना चाहते हैं तो राजस्थान जाकर जोधुपर शहर की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण :

जोधपुर में करने के लिए चीजें : डेजर्ट सफारी, स्थानीय खाने का लुफ्त उठायें और दर्शनीय स्थलों की यात्रा

और पढ़े : जोधपुर में घूमने वाली जगह

जयपुर – Jaipur In Hindi

जयपुर – Jaipur In Hindi

जयपुर भारत का एक खूबसूरत पुराना शहर है, जो एक समृद्ध वास्तुकला विरासत का अद्भुत नमूना है। राजस्थान की राजधानी जयपुर अक्टूबर के महीने में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में एक है। जयपुर रेगिस्तानी राज्य में स्थित होने की वजह से यहाँ गर्मियों में तापमान बहुत अधिक होता है और मॉनसून में थोड़ी बारिश होती है, लेकिन यहां मानसून के खत्म होने और सर्दियों का शुरूआती समय आदर्श मौसम होता है। इसीलिए अक्टूबर से शुरू होने वाली सर्दियों में पर्यटक जयपुर की यात्रा पसंद करते हैं। सर्दियों का मौसम यहां के दर्शनीय स्थलों की सैर करने और खरीदारी के लिए आदर्श समय होता है जिस समय पर्यटकों की भीड़ भी देखी जाती है।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण

जयपुर में करने के लिए चीजें : शोपिंग, हॉट एयर बलून राइड, हाथी की सवारी , शाम के समय शहर की यात्रा

और पढ़े : जयपुर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें 

जैसेलमैर – Jaisalmer In Hindi

जैसेलमैर – Jaisalmer In Hindi

भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्य राजस्थान में स्थित जैसलमेर अक्टूबर के महीने में घूमने के लिए भारत के शीर्ष स्थानों में से एक है। यह जगह अपने रेगिस्तान और कुछ अन्य पर्यटन आकर्षणों के लिए जानी जाती है जो इसे यात्रा करने के लिए एक दिलचस्प गंतव्य बनाते हैं। थार रेगिस्तान में सुनहरे टीलों के कारण इसे ‘सुनहरा शहर’ कहा जाता है। जैसलमेर झीलों, अलंकृत जैन मंदिरों, हवेलियों और महल के पत्थरों के साथ सुनहरे पीले रंग के बलुआ पत्थरों से सजा हुआ है। जैसेलमैर का तापमान में गर्मियों के दौरान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुच जाता है, इसीलिए इस शहर की यात्रा के लिए अक्टूबर से शुरू होने वाली सर्दियों का समय बेस्ट समय होता है। अक्टूबर महीने के सुखद और ठन्डे मौसम में आप यहाँ के लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों की सैर आसानी से कर सकते है।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण

जैसेलमैर में करने के लिए चीजें : डेजर्ट सफारी, पर्यटक स्थलों की यात्रा

और पढ़े : जैसलमेर के पर्यटक स्थल और घूमने की जानकारी 

कोलकाता पश्चिम बंगाल – Kolkata West Bengal In Hindi

कोलकाता पश्चिम बंगाल – Kolkata West Bengal In Hindi

Places To Visit In October In India In Hindi : कोलकाता हुगली के पूर्वी तट पर स्थित, भारतीय के पश्चिमी राज्य बंगाल की राजधानी है, जो मुंबई और दिल्ली के बाद भारत में तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महानगर है। “सिटी ऑफ़ जॉय” के नाम से भी जाना जाने वाला यह शहर देश की कलात्मक, सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी है। बता दे कोलकाता शहर अपने पर्यटक स्थलों के साथ साथ दुर्गा पूजा के लिए पूरे भारत में जाना जाता है और इसी प्रसिद्ध दुर्गा पुजो समारोह के कारण कोलकाता को अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे सबसे अच्छी जगहों में से एक माना गया है।

अक्टूबर का समय कोलकाता की यात्रा के लिए ऐसा समय होता है जब आप हल्की हल्की ठंडी और सुखद माहौल में कोलकाता के दर्शनीय स्थलों की यात्रा कर सकते है और साथ ही रात में कोलकाता की फेमस दुर्गा पूजा में शामिल हो सकते है।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण :

कोलकाता की यात्रा में करने के लिए चीजें : स्ट्रीट फ़ूड का लुफ्त उठाये, दुर्गा पूजा में शामिल हो सकते है और दर्शनीय स्थलों की यात्रा

और पढ़े : कोलकाता के टॉप 10 पर्यटन स्थल और घूमने की पूरी जानकारी 

दीघा पश्चिम बंगाल  Digha West Bengal In Hindi

दीघा पश्चिम बंगाल – Digha West Bengal In Hindi

बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित दीघा एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो समुद्र तटों और प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है। दीघा अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे प्रमुख जगहों में से एक है जहाँ आप सुखद वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं। अक्टूबर के महीने में परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह जगह वन-स्टॉप डेस्टीनेशन है।

यह पर्यटन स्थल अपने शानदार समुद्र तटों, सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्यों, प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक मंदिरों,और संग्रहालयों के लिए जाना जाता है जो इसे निश्चित रूप से अक्टूबर के महीने में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाती है। दीघा बेस्ट बंगाल की एक ऐसी जगह है जिसमे सभी आयु बर्ग के पर्यटकों के लिए बहुत कुछ है।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण –  Major Tourist Attractions Of Digha In Hindi

  • तालसारी बीच
  • शंकरपुर बीच
  • चंदनेश्वर मंदिर
  • समुद्री एक्वेरियम

  दीघा में करने के लिए एक्टिविटीज : मरीन एक्वेरियम पर जाएँ, शंकरपुर का अन्वेषण करें, दीघा में खरीदारी कर सकते है, मंदारमणि समुद्र तट पर जाएँ, सुवर्णरेखा डेल्टा घूमने जायें

दार्जलिंग – Darjeeling In Hindi

दार्जलिंग - Darjeeling In Hindi

Best Places To Visit In October In India For Couples in Hindi : पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर में पूर्वी हिमालय की तलहटी में स्थित दार्जिलिंग ईस्ट बंगाल का एक खुबसूरत हिल्स स्टेशन है। समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊँचाई पर स्थित, दार्जिलिंग विभिन्न बौद्ध मठों, चाय के बागानों और हिमालय की आकर्षित चोटियों से घिरा हुआ है जो अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की एक परफेक्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभर के सामने आया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे दार्जिलिंग सिर्फ अपने चाय के बागानों के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि अपनी सुंदरता के कारण भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। दार्जिलिंग के खुबसूरत सुन्दरता और मनमोहक वादियों को देखते हुए दावे से कहा जा सकते है, की यह जगह अक्टूबर के महीने में घूमने लिए भारत की सबसे पसंदीदा जगहों में एक है।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण

दार्जिलिंग में करने के लिए चीजें : ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग और दर्शनीय स्थलों की यात्रा

और पढ़े : दार्जिलिंग हिल स्टेशन के  टॉप पर्यटन और दर्शनीय स्थलों की जानकारी

आगरा उत्तर प्रदेश – Agra, Uttar Pradesh In Hindi

आगरा उत्तर प्रदेश – Agra, Uttar Pradesh In Hindi

Places To Visit In October In India In Hindi : भारत के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक आगरा निश्चित रूप से अक्टूबर में घूमने के लिए भारत के शीर्ष स्थानों में से एक है। यह ऐतिहासिक शहर अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक स्थानों की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं, और मानसून की समाप्ति और सर्दियों की शुरुआत में इसकी खूबसूरती सबसे सुंदर रूप में देखी जा सकती है। आगरा विश्व के सात अजूबों में से एक ताजमहल की मेजबानी करता है लेकिन आगरा में केवल ताजमहल ही देखने लायक नहीं है, बल्कि कई ऐसी जगहें हैं, जो आगरा को भारत का खूबसूरत पर्यटन स्थल बनाती हैं।

इतिहास और वास्तुकला में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए आगरा अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे बेस्ट जगहों में से एक है, जहाँ आप ताज महल के साथ साथ मुगलो के कई कब्रिस्तान और मकबरे, किले, महल, उद्यान और मस्जिदो को देख सकते है।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण

आगरा में करने के लिए चीजें : बर्ड वॉचिंग, किन्नरी बाजार में खरीदारी, प्रामाणिक मुगलई व्यंजन का आनंद लें

और पढ़े : आगरा के दर्शनीय स्थल 

राजगीर बिहार – Rajgir Bihar In Hindi

राजगीर बिहार – Rajgir Bihar In Hindi

राजगीर शहर बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित हैं जो अपने आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। राजगीर पर्यटन स्थल बौद्ध धर्म, जैन धर्म और शांति के प्रतीक के रूप में जाना जाता हैं। बता दे यह शहर अपनी खूबसूरत वादियों और आकर्षण की वजह से पर्यटकों के बीच अत्यधिक लौकप्रिय हैं, जो दोस्तों या फैमली के साथ अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की एक परफेक्ट डेस्टिनेशन के रूप में जानी जाती है। राजगीर के प्रमुख आकर्षण में रहस्यमयी गुफाएं खूबसूरत पहाड़ी, राजगीर के घने जंगल, आदि शामिल हैं जो मानसून के ठीक बाद अक्टूबर के महीने में और अधिक खूबसूरत और मनमोहनीय प्रतीत होते है। राजगीर भारत का एक ऐसा शहर है जहाँ आप अक्टूबर के महीने में अपनी फैमली के साथ प्राकृतिक सुन्दरता का अनुभव करते हुए शांत और सुखद वातावरण में अपना समय व्यतीत कर सकते है।

प्रमुख दर्शनीय स्थल

  • वेणुवन
  • ग्रिधाकुटा
  • शांति स्तूप
  • रोपवे
  • सप्तपर्णी गुफाएं
  • पावापुरी

राजगीर में करने के लिए चीजें : कटोरा झील में नौका विहार, पर्यटक स्थलों की यात्रा

और पढ़े : राजगीर में घूमने लायक टॉप पर्यटन स्थल की जानकारी

ऊटी तमिलनाडु – Ooty Tamil Nadu in Hindi

ऊटी तमिलनाडु – Ooty Tamil Nadu in Hindi

Best Places To Visit In October In India For Couples in Hindi ऊटी दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी की पहाड़ियों में बसा एक खुबसूरत हिल्स स्टेशन है, जो निश्चित रूप से अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन है। ऊटी पवर्त प्रेमियों और पर्यटकों के लिए बेहद पसंदीदा जगह है, जिसे  “पहाडिय़ों की रानी” भी कहा जाता है। समुद्र तल से 2,240 मीटर की ऊँचाई पर नीलगिरी पहाड़ियों के बीच स्थित ऊटी अक्टूबर के महीने में दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए लोकप्रिय जगह है, जो बड़ी मात्रा में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। टॉय ट्रेन इस खूबसूरत हिल स्टेशन के मनोरम दृश्यों का आनंद लेने की सुविधा देती है।

यदि आप अपने दोस्तों के साथ घूमने या फैमली वेकेशन पर जाने के लिए भारत में अच्छी जगहों की तलाश है, तो आपको ऊटी हिल्स स्टेशन की यात्रा अवश्य करनी चहिये। यकीन माने ऊटी में कदम रखते ही आप इसकी सुन्दरता में अपने आपको खोने से रोक नही पायेगे।

घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें :

  • एमराल्ड लेक
  • ऊटी झील
  • रोज गार्डन
  • बॉटनिकल गार्डन

ऊटी में करने के लिए चीजें: कैम्पिंग, बोटिंग, ट्रेकिंग, दर्शनीय स्थल

और पढ़े : ऊटी के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी

कोडाइकनाल हिल स्टेशन – Kodaikanal Hills Station In Hindi

कोडाइकनाल हिल स्टेशन – Kodaikanal Hills Station In Hindi

7200 फिट की ऊंचाई पर स्थित कोडाइकनाल दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है, जिसे हिल स्टेशनों की राजकुमारी के रूप में भी जाना जाता है। कोडाइकनाल पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करने वाला स्थान है, जहाँ आप अक्टूबर के महीने में यात्रा करके कोडाइकनाल की प्राकृतिक सुन्दरता के मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। इसे अक्सर भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन कहा जाता है जिसमे कोई आश्चर्य की बात नहीं है। कोडाइकनाल में अक्टूबर के महीने की मन्त्र-मुग्ध कर देने वाली जलवायु, कोहरे में ढंकी खूबसूरत पर्वत श्रंख्लाए, घाटियां और सुंदर झीले किसी का भी मन मोहने के लिए पर्याप्त है जिन्हें जिन्दगी में एक बार अवश्य देखना चाहिए।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण

  • कोडाइकनाल झील
  • ब्रायंट पार्क
  • सिल्वर कैसकेड फॉल्स
  • डॉलफिन नोज पॉइंट
  • ग्रीन वैली व्यू

कोडाइकनाल में करने के लिए एक्टिविटीज : नौका विहार, ट्रैकिंग, लंबी पैदल यात्रा, स्थानीय भोजन का आनंद और  पर्यटक स्थलों की यात्रा

और पढ़े :

Leave a Comment