Categories: Uncategorized

भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहें – Best places in india in Hindi

4.6/5 - (5 votes)

Bharat Ki Sabse Achi Jagah : भारत दुनिया के सबसे खुबसूरत देशो और पर्यटक स्थलों में से एक है जो हर साल लाखो भारतीय और विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करता है। भारत अपने भव्य पहाड़ों, धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक स्मारकों, प्राकृतिक सुंदरता, क्रिस्टल झरने, विचित्र समुद्र तटों, और हलचल भरे शहरों के लिए फेमस है। भारत का इतिहास भी काफी पुराना है इसीलिए इसने किलों और महलों के लिए भी बेहद लोकप्रियता हाशिल की है। कहा जाये तो भारत एक ऐसा देश है जहाँ हनीमून, फ्रेंड्स टूर या फैमली वेकेशन पर जाने के लिए 100 से भी अधिक जगहें या टूरिस्ट प्लेसेस है जिनमे किसी एक जगह की सिलेक्ट करना यक़ीनन बहुत मुश्किल है। इसीलिए इस आर्टिकल हमने भारत की 10 सबसे अच्छी जगहें की एक लिस्ट तैयार की है, जिसमे में आप किसी को भो सिलेक्ट करके अपनी ट्रिप को एन्जॉय कर सकते है

तो आइये जानते है भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहें (Bharat Ki Sabse Achi Jagah) कौन सी हैं-

इंडिया के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस – Best Tourist Places in India in Hindi

भारत देश में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल और कई ऐसी जगहें हैं जो हरियाली और प्राकृतिक सुन्दरता भरपूर हैं। जबकि कुछ ऐसी जगहें जो अपने समृद्ध ऐतिहासिक महत्व, धार्मिक स्थलो और रोमांचक एक्टिविटीज के लिए फेमस है। जिनमे से टॉप 10 टूरिस्ट प्लेसेस को हम नीचे जानने वाले है इसीलिए इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़े –

कश्मीर – Kashmir in Hindi

धरती पर स्वर्ग” के रूप में प्रसिद्ध, कश्मीर बर्फ से ढके पहाड़ों और चमचमाती झीलों से घिरा हुआ भारत का लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। भारत का यह राज्य जम्मू, कश्मीर और लद्दाख जैसे तीन क्षेत्रों में बंटा हुआ है, जो महान हिमालय और पीर पंजाल श्रेणी की शक्तिशाली श्रेणियों से घिरा है। कश्मीर में घूमने के लिए विभिन्न सुरम्य स्थानों के कारण, इसे अक्सर भारत का स्विटज़रलैंड कहा जाता है। यह अपनी इसी प्राकृतिक सुन्दरता व यहाँ के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे: अमरनाथ और वैष्णो माता मंदिर के कारण प्रत्येक बर्ष कई हजारों भारतीय और विदेशी पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को आकर्षित करत हैं। इसके अलावा यह पर्यटकों के लिए बिभिन्न साहसिक खेलो के केंद्र के रूप में भी लोकप्रिय है। कश्मीर के आकर्षणों को देखते हुआ कहा जा सकता है कश्मीर निश्चित रूप से भारत की सबसे अच्छी जगहें (Bharat Ki Sabse Achi Jagah) में से एक है।

कश्मीर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

कश्मीर की यात्रा के लिए ग्रीष्मकाल का मोसम अप्रैल से जून तक का समय  बेस्ट टाइम होता है जब आप यहाँ चिलचिलाती गर्मी में बर्फ के बीच रोमांचक समय व्यतीत कर सकते है।

कश्मीर के फेमस टूरिस्ट प्लेसेस

कुर्ग कर्नाटक – Coorg Karnataka in Hindi

भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित कुर्ग इंडिया के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस (Best places in india in Hindi) में से एक है जोकि अपने आकर्षित पर्यटन स्थल और खूबसूरत वादियों के लिए फेमस हैं। भारत के स्कॉटलैंड नाम से मशहूर कूर्ग प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नही हैं। कूर्ग पर्यटन स्थल समुद्री तल से 1525 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है जो अपने चाय, काफी, घने जंगलो के लिए प्रसिद्ध हैं। बता दे कूर्ग अपनी खूबसूरत वादियों और प्राकृतिक सुन्दरता के साथ साथ हाईकिंग, क्रास कंट्री और ट्रेल लाइफ जैसी एक्टिविटीज के लिए भी पर्यटकों को लुभाता हैं। यकीन माने जब भी आप यहाँ आयेंगे तो इस हिल स्टेशन का खूबसूरत नजारा आपको यहाँ दोबारा आने पर मजबूर कर देगा।

कुर्ग घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहें में से एक कूर्ग पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने के लिए सितंबर से जून का समय सबसे अच्छा समय होता हैं।

कुर्ग के बेस्ट प्लेसेस

  • एबी फॉल्स
  • तालकौवरी
  • नामड्रोलिंग मठ
  • ताडियनडामोल पीक
  • इरुप्पु वाटर फॉल्स
  • होननामना केर झील
  • ओंकारेश्वर मंदिर
  • सोमवारपेट

आगरा उत्तरप्रदेश – Agra, Uttar Pradesh in Hindi

उत्तरप्रदेश राज्य में यमुना नदी के तट पर बसा “आगरा” इंडिया के सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटक स्थल में से एक है। आगरा विश्व के सात अजूबों में से एक ताजमहल की मेजबानी करता है इसी वजह से  “आगरा” का नाम सुनते ही सबसे पहले ताजमहल याद आता है। लेकिन आगरा में केवल ये ही एक चीज देखने लायक नहीं है, बल्कि कई ऐसी जगहें हैं, जो आगरा को भारत की सबसे अच्छी जगहें (Bharat Ki Sabse Achi Jagah) में से एक बनती हैं। खास बात तो यह है कि आगरा में दुनिया के 50 सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में तीन ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल हैं।

इतिहास और वास्तुकला में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए आगरा की यात्रा अच्छा अनुभव हो सकती है। अगर आगरा के इतिहास की बात करें तो शहर का इतिहास 11वीं शताब्दी से शुरू होता है। जहां पहले सिकंदर लोधी, मुगलों, मराठों और फिर अंग्रेजों ने शासन किया। यदि आप अपने फ्रेंड्स, फैमली या फिर अपने लाइफ पार्टनर के साथ घूमने के लिए इंडिया के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस सर्च कर रहे है तो आप अपनी ट्रिप के लिए आगरा को पिक कर सकते है।

आगरा घूमने जाने का बेस्ट टाइम

आगरा जाने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय एक अच्छा समय होता है। ग्रीष्मकाल में आगरा का तापमान 45°C तक जा सकता है और सर्दियां 1°C तक ठंडी होती हैं।

आगरा के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस

वाराणसी उत्तरप्रदेश –  Varanasi Uttar Pradesh in Hindi

भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में गंगा नदी के किनारे स्थित “वाराणसी एक पवित्र शहर है जिसका नाम हिंदुओं के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है। यदि आप अपनी फैमली और बुजर्गो के साथ घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें  (Bharat Ki Sabse Achi Jagah) सर्च कर रहे है तो आपके लिए वाराणसी से अच्छी जगह कोई और हो ही नही सकती। वाराणसी देश भर में अपने कई प्राचीन मंदिरों की वजह से प्रसिद्ध है, जहाँ आने के बाद यात्री अपने आप को बेहद हल्का महसूस करते हैं। बता दे वाराणसी को हिंदुयों के साथ साथ जैनियों और बौद्धों के बीच भी एक पवित्र शहर माना जाता है जिस वजह से सभी धर्मो के लोग वाराणसी की यात्रा करते है।

कुल मिलकर देखा जाये तो वाराणसी एक ऐसा अध्यात्मिक शहर है, जहाँ के मंदिरों के दर्शन करने के लिए सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। वाराणसी में कई विशाल मंदिरों अलावा कई घाट और कई पर्यटन स्थल भी हैं जो यहां आने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियो को आकर्षित करते हैं।

वाराणसी की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय

वैसे तो साल भर इस पवित्र तीर्थ स्थल की यात्रा की जा सकती है लेकिन अक्टूबर से मार्च तक के महीने वाराणसी की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। वाराणसी में हर साल नवंबर के महीने में एक पांच दिवसीय गंगा महोत्सव भी मनाया जाता है जिस दौरान वाराणसी में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ देखी जाती है।

वाराणसी के प्रमुख तीर्थ और पर्यटक स्थल

कुल्लू मनाली हिमाचल प्रदेश – Kullu Manali Himachal Pradesh in Hindi

कुल्लू और मनाली हिमाचल प्रदेश राज्य के दो हिल स्टेशन हैं जो हिमालय की बर्फ से ढकी पर्वतमालाओं में बसे हैं। ये दोनों पर्यटन स्थल भारत की सबसे सबसे अच्छी जगहें (Bharat Ki Sabse Achi Jagah) की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। कुल्लू घाटियों, सुरम्य स्थलों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है जबकि मनाली नदी, पहाड़ों और साहसिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक यहां छुट्टियां मनाने, बर्फबारी का आनंद लेने, पर्वतारोहण, ट्रेकिंग और स्कीइंग करने के लिए आते हैं। यह हिल स्टेशन विशाल बर्फ और देवदार के घने जंगलों से घिरा है जिसके कारण इसकी सुंदरता बहुत मनमोहक है। इंडिया के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस (Best places in india in Hindi) में कुल्लू मनाली एक ऐसा प्लेस हैं जिसको आप हनीमून, फैमली वेकेशन या फिर अपने फ्रेंड्स के साथ एक शोर्ट टूर के लिए पिक कर सकते है।

कुल्लू मनाली घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

कुल्लू मनाली का मौसम मानसून के मौसम को छोड़कर साल भर सुखद और यात्रा के लिए अनुकूल होता है इसीलिए मानसून के मौसम को छोड़कर आप कभी भी कुल्लू मनाली आ सकते है।

कुल्लू मनाली के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस

जैसलमेर राजथान – Jaisalmer Rajasthan in Hindi

पाकिस्तान सीमा के करीब स्थित, जैसलमेर भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्य राजस्थान में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह जगह अपने रेगिस्तान और कुछ अन्य पर्यटन आकर्षणों के लिए जानी जाती है जो इसे यात्रा करने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें में से एक बनाती हैं। थार रेगिस्तान में सुनहरे टीलों के कारण इसे ‘सुनहरा शहर’ कहा जाता है। जैसलमेर झीलों, अलंकृत जैन मंदिरों, हवेलियों और महल के पत्थरों के साथ सुनहरे पीले रंग के बलुआ पत्थरों से सजा हुआ है। जैसलमेर में घूमने के लिए ऐसी कई जगहें हैं, जहां आकर आप खुद रोमांच से भर जाएंगे इनके साथ साथ डेजर्ट और जीप सफारी जैसेलमेर की यात्रा में चार चाँद लगाने का कार्य करती है।

जैसलमेर घूमने जाने का बेस्ट टाइम

जैसलमेर राजस्थान राज्य का प्रमुख शहर है जिस वजह से यहाँ गर्मियों में तापमान काफी अधिक होता है इसीलिए सर्दियों का मौसम जैसलमेर की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय होता है।

जैसलमेर के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस

असम –  Assam In Hindi

असम भारत का एक प्रमुख राज्य है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विविध इतिहास के लिए जाना जाता है। जंगलों, नदियों, और चाय के बागानों से भरा हुआ असम देश के सबसे कम भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में से एक है। असम पूरी दुनिया में शीर्ष जैव विविधता वाले हॉटस्पॉट में से एक के रूप में जाना जाता है। यह राज्य बांग्लादेश और भूटान दोनों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को साझा करता है और इसकी जीवंत संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है। असम ब्रह्मपुत्र नदी, शानदार पहाड़ियों, इसकी समृद्ध वनस्पतियों और जीवों के साथ, प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान है। इसीलिए जो भी पर्यटक भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें Bharat Ki Sabse Achi Jagah) सर्च कर रहे हैं उन्ही इस खूबसूरत राज्य की यात्रा जरूर करनी चाहिये।

असम घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

असम में गर्मियां बेहद गर्म होती है जबकि मानसून के दौरान उच्च वर्षा और आर्द्रता का अनुभव करता है। इसीलिए असम की यात्रा के लिए भी सर्दियों का समय अक्टूबर से अप्रैल के महीने सबसे अच्छा समय होता है।

असम के प्रमुख पर्यटक स्थल

और पढ़े : असम में प्रमुख चाय के बागन

गोवा – Goa In Hindi

गोवा भारत का एक खूबसूरत राज्य हैं, जो अपने समुद्र तट, रोमांचित कर देने वाली नाईटलाइफ, औपनिवेशिक वास्तुकला और सस्ती शराब के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। इसमें कोई शक नही है की गोवा भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें में से एक है।

यदि आप अपने दोस्तों के साथ अपने मूड को फ्रेश करने और एन्जॉय करने के लिए जाना चाहते है तो आपके लिए गोवा एक बेस्ट विकल्प है। गोवा में आप दिन भर पर्यटक स्थलों की यात्रा और बीचो पर मस्ती करने के बाद रात में यहाँ की नाइटलाइफ़ में अपने आपको मदहोश कर सकते है। गोवा कि खूबसूरत और रात भर मदमस्त कर देने वाली नाईटलाइफ या नाईट क्लब के लिए दुनिया भर में जाना जाता हैं। डांस पार्टी और गोवा के ट्रान्स संगीत का अनुभव करने के लिए दुनिया भर से पर्यटक नाइट क्लबों में आते हैं।

गोवा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

मध्य-नवंबर से मध्य फरवरी गोवा घूमने के लिए ये सबसे अच्छे महीने हैं क्योंकि यहां इस समय मौसम आरामदायक रहता है।

गोवा के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस

और पढ़े : गोवा हनीमून ट्रिप पर जाने से पहले करें पूरी प्लानिंग

मुन्नार केरल – Munnar keral in Hindi

दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित मुन्नार भारत के सबसे खुबसूरत और घूमे  जाने वाले हिल स्टेशनों में से एक है। जो पर्यटक फ्रेंड्स, फैमली या फिर अपने कपल के साथ घूमने जाने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें सर्च कर रहे हैं, बो मुन्नार को अपनी ट्रिप के लिए सिलेक्ट कर सकते है। मुन्नार केरल राज्य का प्रमुख पर्यटक आकर्षण है जो लोकप्रिय रूप से अपने चाय के बागानों और रमणीय सुन्दरता के लिए जाना जाता है। मुन्नार की यात्रा अपने आप में एक अलग ही अनुभव लेकर आती है जो आपके दोस्तों, फैमली या अपनी लाइफ पार्टनर के साथ बिताये हुए जिन्दगी के सबसे हसीन और यादगार पलों में से एक हो सकती है।

मुन्नार घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

मुन्नार हिल स्टेशन की यात्रा के लिए जून से लेकर सितम्बर का समय सबसे अच्छा समय माना जाता है।

मुन्नार के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस

  • नीलकुरिंजी
  • रोज गार्डन
  • इको पॉइंट
  • अनामुड़ी पीक
  • लक्कम वाटरफॉल
  • टाटा टी म्यूजियम
  • पॉवर हाउस फाल्स
  • एराविकुलम नेशनल पार्क

अंडमान और निकोबार द्वीप – Andaman and Nicobar Islands in Hindi

अंडमान भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश और इंडिया की बेस्ट प्लेसेस में से एक है जो हर साल देश विदेश से आने वाले हजारों पर्यटकों की मेजबानी करता है। बता दे यह खूबसूरत द्वीप फ्रेंड्स, फैमली या फिर अपने कपल के साथ के साथ छुट्टियों मनाने के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। अंडमान निकोबार एक द्वीप समूह है जो 572 छोटे और बड़े द्वीपों से मिलकर बना है, जिसमें सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। यदि आप समुद्री जीवन और वॉटर स्पोट्र्स में रूचि रखते है तो यकीन मानिये ये जगह आपको बहुत रास आयेगी।

अंडमान की यात्रा में आप अपने फ्रेंड्स के साथ स्कूबा डाइविंग जैसी मनमोहक गतिविधि को एन्जॉय कर सकते है, स्कूबा डाइविंग से आप अंडमान के समुद्रो के नीले – नीले पानी में सुन्दर मछलीयों और अन्य समुद्री जीवो को बहुत करीब से महसूस कर सकते है। इसके अलावा आपको यहाँ घने पेड़, जीव जन्तु और समुद्री जीवन की विविधता देखने का मौका मिलेगा। तो यदि आप अपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहें सर्च कर रहे है तो यकीन माने अंडमान की यात्रा आपकी ट्रिप के लिए एक दम परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

अंडमान और निकोबार द्वीप घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा के लिए वर्ष का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और मई के बीच है। यह “वार्षिक पर्यटन उत्सव” का समय भी है। मानसून के बाद स्नोर्कलर्स और तैराकों के लिए अंडमान और निकोबार जाना एकदम सही समय है।

अंडमान और निकोबार द्वीप में घूमने की जगहें

गंगटोक सिक्किम – Gangtok Sikkim in Hindi

पूर्वी हिमालय पर्वत माला पर शिवालिक पहाड़ियों के ऊपर 1437 मीटर की ऊंचाई स्थित गंगटोक भारत की सबसे अच्छी जगहें Bharat Ki Sabse Achi Jagah)  में से एक है। गंगटोक पर्यटन स्थल प्राकृतिक सुन्दरता और बादलों में लिपटी हुई ऐसी जगह है, जो यहाँ आने वाले पर्यटकों के दिल-दिमाग को ताजा कर देती है। गंगटोक की घुमावदार पहाड़ी और सड़कें बहुत ही ज्याद आकर्षक है जो आपकी ट्रिप को फुल रोमांच और उत्साह से भर देगी। गंगटोक में प्राकृतिक सुंदरता जैसी बहुत सी चीजें है और इसके मुख्य आकर्षणों में त्सोमो झील, बान झाकरी, ताशी व्यू पॉइंट के नाम शामिल है। इसके अलावा गंगटोक उत्तरी भारत में व्हाइट वाटर राफ्टिंग के लिए तीसरा सबसे अच्छा स्थान है जो पर्यटकों को यहाँ आने के लिए मजबूर करता है।

गंगटोक घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

वैसे तो गंगटोक का मौसम साल भर सुखद रहता है लेकिन यदि हम गंगटोक घूमने जाने के लिए सबसे अच्छे समय की बात करें तो बह अक्टूबर से फरवरी के बीच माना जाता है।

गंगटोक के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस

दार्जलिंग पश्चिम बंगाल – Darjeeling West Bengal in Hindi

पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर में पूर्वी हिमालय की तलहटी में स्थित दार्जिलिंग वेस्ट बंगाल का एक खुबसूरत हिल्स स्टेशन है। समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊँचाई पर स्थित, दार्जिलिंग विभिन्न बौद्ध मठों और हिमालय की आकर्षित चोटियों से घिरा हुआ है जो हनीमून, फ्रेंड्स ट्रिप और फैमली वेकेशन के लिए परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन के रूप में उभर के सामने आया है। यहां की वादियां बेहद मनमोहक हैं जो एक हिल स्टेशन के रूप में दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे दार्जिलिंग सिर्फ चाय के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध नहीं है बल्कि अपनी सुंदरता के कारण भी यह शहर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। दार्जिलिंग के खुबसूरत सुन्दरता और मनमोहक वादियों को देखते हुए दावे से कहा जा सकते है की यह जगह भारत की सबसे अच्छी जगहें में एक है।

दार्जलिंग घूमने जाने का बेस्ट टाइम

दार्जिलिंग घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून के महीनों के बीच होता है। इस दौरान जब देश के अन्य भागों में खूब गर्मी पड़ती है तब दार्जिलिंग का तापमान 14 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। इस दौरान यहां भारी संख्या में पर्यटक आते हैं।

दार्जलिंग के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस

और पढ़े : भारत में राज्यों के प्रमुख पर्यटक स्थल

इस आर्टिकल में आपने भारत की १० सबसे अच्छी जगहें (Best places in india in Hindi) के बारे में जाना है आपको यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

और पढ़े –

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago