Indian Destination

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

3/5 - (8 votes)

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो मुंबई शहर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों में से एक है। बता दे मुंबई जू को वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान और चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता है, जिसका नाम मराठा साम्राज्य के नायक शिवाजी की माँ के नाम पर रखा गया है। 1861 में निर्मित, यह मुंबई का एकमात्र चिड़ियाघर है जिसे भारत के सबसे पुराने चिड़ियाघर के रूप में भी जाना जाता है। मुंबई जू की यात्रा के दौरान आप शेर, बंदर, मगरमच्छ, हाथी और कई अन्य जंगली जानवरों को अलग-अलग बाड़ों में देख सकते हैं। इन सबके अलावा यहाँ बिभिन्न प्रकार के पक्षियों का अच्छा संग्रह है।

यदि आप भी अपनी फैमली, बच्चों या फ़िर फ्रेंड्स के साथ मुंबई जू घूमने जाने का प्लान बना रहे या फ़िर मुंबई चिड़ियाघर के बारे में और अधिक डिटेल में जानना चाहते हैं तो हमारे आज के इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें जिसमे हम मुंबई जू के बारे में बात करने वाले है –

Table of Contents

मुंबई जू का इतिहास – History of Mumbai Zoo in Hindi

Image Credit : Rahul Das

यदि हम मुंबई चिड़ियाघर के इतिहास के बारे में बात करें तो इस प्रसिद्ध चिड़ियाघर का इतिहास आज से लगभग 150 साल से भी अधिक पुराना है। मुंबई जू का निर्माण 1861 में किया गया था उस दौरान इस जू का नाम तत्कालीन साम्राज्ञी, महारानी विक्टोरिया के नाम पर रखा गया था। जबकि कुछ समय बाद इसे रानीची बाग़ के नाम से भी पुकारा जाने लगा।

माना जाता है कुछ बर्षो के पश्चात यहूदी व्यवसायी श्री डेविड सैसन द्वारा इस चिड़ियाघर को मुंबई सरकार को दान में दे दिया गया था जिसके बाद से ही यह जू मुंबई नगर निगम की देखरेख में है। साथ ही इसका नाम बदलकर वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान कर दिया गया।

मुंबई चिड़ियाघर में पाए जाने वाले जीव और वनस्पति – Flora and Fauna at Mumbai Zoo in Hindi

image Credit : Kamar Shaikh

48 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ यह चिड़ियाघर लगभग 180 स्तनधारियों, 500 पक्षियों और 40 सरीसृपों का आश्रय स्थल है। इनके अलावा इस चिड़ियाघर में पेड़ों की लगभग 3000 प्रजातियाँ हैं, जिनमें से अधिकांश दुर्लभ हैं। यह चिड़ियाघर वर्तमान में शेर, लकड़बग्घा, लोमड़ी, मॉनिटर छिपकली, काले हिरन, बंदर, भालू, दरियाई घोड़े, मगरमच्छ और लंगूर जैसे जानवरों की किस्मों का घर है। काले चित्तीदार हिरणों के एक समूह के लिए एक खुला बाड़ा है, जबकि दूसरा दो हाथियों के लिए है जिन्हें अनारकली और लक्ष्मी कहा जाता है। चिड़ियाघर में सांपों की कई दुर्लभ प्रजातियां भी थीं, लेकिन कुछ साल पहले एक बोआ के लापता होने की घटना के बाद, रेप्टाइल हाउस को बंद कर दिया गया था। चिड़ियाघर में कम ज्ञात प्रजातियों जैसे भारतीय धारीदार लकड़बग्घे, ढोल या जंगली कुत्तों और कई अन्य के लिए अलग घर हैं। चिड़ियाघर एवियरी में दुर्लभ अल्बिनो कौवे, राजहंस और मोर भी देखे जा सकते हैं।

और पढ़े : बच्चो के साथ मुंबई में घूमने की सबसे अच्छी जगहें

डॉ भाऊ दाजी लाड संग्रहालय – Dr. Bhau Daji Lad Museum in Hindi

Image credit : Devilal Kumawat

डॉ भाऊ दाजी लाड संग्रहालय मुंबई जू का एक और प्रमुख आकर्षण है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। डॉ भाऊ दाजी लाड संग्रहालय मूल रूप से 1855 में लॉर्ड एल्फिंस्टन द्वारा बंबई के पहले संग्रहालय के रूप में स्थापित किया गया था और इसे जॉर्ज बस्ट की पहल से प्राकृतिक इतिहास, अर्थव्यवस्था, भूविज्ञान, उद्योग और कला का केंद्रीय संग्रहालय कहा जाता है। बता दे यह संग्रहालय पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व की कलाकृतियों और अवशेषों जैसे मिट्टी के मॉडल, चांदी, कांस्य और तांबे के बर्तन, वेशभूषा और अतीत के हथियारों का एक विशाल संग्रह प्रदर्शित करता है। इसकी सबसे उल्लेखनीय संपत्तियों में, हातिम ताई की 17वीं शताब्दी की एक पांडुलिपि और एलिफेंटा द्वीप के बाहर से उत्पन्न एक अखंड बेसाल्ट हाथी की बरामद संरचना भी यहाँ मौजूद है।

मुंबई चिड़ियाघर में पेंगुइन – Penguins at Mumbai Zoo in Hindi

Image Credit : Pranay Pal

आप जब भी अपने बच्चो या फ़िर फ्रेंड्स के साथ यहाँ घूमने के लिए आयेंगें तो एक और चीज जो आपको सबसे जाड्या आकर्षित करेगी और बो है पेंगुइन बाड़ा है जो अब तक सियोल, दक्षिण कोरिया से लाए गए 3 नर, 3 मादा और 2 शिशु पेंगुइन का घर है। ये पेंगुइन यहाँ आने वाले पर्यटको और बच्चो को खूब मनोरंजित करती है।

वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान की टाइमिंग – Timings of Mumbai zoo in Hindi

image Credit : Seuli Rana

यदि आप अपने फ्रेंड्स या फ़िर फैमली के साथ मुंबई जू या जीजाबाई भोसले उद्यान घूमने जाने वाले है और मुंबई जू की टाइमिंग सर्च कर रहें हैं तो हम आपको बता दे चिड़ियाघर सप्ताह के प्रत्येक दिन सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है। इस दौरान आप कभी भी यहाँ घूमने के लिए आ सकते है।

मुंबई जू की एंट्री फीस – Entry Fee of Mumbai Zoo in Hindi

  • 3-12 बर्ष से के बच्चो के लिए : 25 रूपये
  • 12 बर्ष से उपर पर्यटकों के लिए : 50 रूपये

मुंबई जू घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Mumbai zoo in Hindi

Image Credit : Sahil Petkar

वैसे तो वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान पूरे साल खुला रहता है, आप कभी भी यहाँ घूमने के लिए आ सकते है। लेकिन गर्मियों और सर्दियों का मौसम में राष्ट्रीय प्राणी उद्यान की यात्रा का सबसे अच्छा समय माना जाता है क्योंकि इस समय अधिक से अधिक पक्षी चिड़ियाघर में प्रवास करते हैं। इसके अलावा सर्दियों के मौसम में विभिन्न वन्य जीव आपको धूप सेकते हुए भी नजर आ सकते है।

और पड़े : फेमस हिल स्टेशन नियर मुंबई

मुंबई जू केआसपास घूमने की जगहें – Places To Visit Around mumbai zoo in Hindi

यदि आप मुबई के प्रसिद्ध मुबई जू घूमने आये हैं तो हम आपको बता दें कि वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान के नजदीक और भी बहुत सारी जगह मौजूद है जहा जाकर आप अपनी यात्रा को और भी अधिक यादगार बना सकते हैं।

मुंबई जू के पास रुकने के लिए होटल्स – Mumbai zoo Hotels in Hindi

मुंबई जू की ट्रिप पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे मुंबई जू के पास सभी बजट की होटल्स उपलब्ध है जहाँ आप अपनी ट्रिप के दौरान रेस्ट कर सकते हैं या फ़िर कुछ दिन रहकर मुंबई की अन्य जगहें घूम सकते हैं।

मुंबई चिड़ियाघर केसे पहुचें – How to reach Mumbai Zoo in Hindi

दिल्ली भारत की राजधानी सिटी और सबसे विकसित शहरों में से एक है जिस वजह से दिल्ली फ्लाइट, ट्रेन और सड़क मार्ग द्वारा भारत के सभी शहरों से बहुत अच्छी तरह से कनेक्ट है यहाँ पर्यटन बड़े आसानी से फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग से ट्रेवल करके आ सकता है ।

फ्लाइट से मुंबई जू केसे जाएँ – How to reach Mumbai Zoo by flight in Hindi

यदि आप फ्लाइट से ट्रेवल करके वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान घूमने आने का प्लान बना रहें हैं तो  हम आपको बता दे मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का मुख्य अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जिसके लिए भारत के लगभग सभी एयरपोर्ट्स से फ्लाइट उपलब्ध है। फ्लाइट से ट्रेवल करके एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आप टेक्सी, ऑटो या स्थानीय वाहनों की मदद से मुंबई जू जा सकते है।

ट्रेन से मुंबई जू केसे पहुचें – How to reach Mumbai Zoo by train in Hindi

ट्रेन से ट्रेवल करके मुंबई जू घूमने जाना भी काफी अच्छा ऑप्शन है क्योंकि चिड़ियाघर भायखला रेलवे स्टेशन के बिल्कुल विपरीत स्थित है और इस प्रकार केंद्रीय रेलवे मार्ग का उपयोग करने वाले पर्यटकों के लिए मुंबई जू स्टेशन से कुछ ही मिनटों की पैदल दूरी पर है। पश्चिम रेलवे मार्ग के लिए, निकटतम स्टेशन मुंबई सेंट्रल है जहां से एक टैक्सी आपको 10 से 15 मिनट में चिड़ियाघर ले जाएगी।

सड़क मार्ग से मुंबई जू केसे जायें – How to reach Mumbai Zoo by road in Hindi

यदि आप फ्लाइट या ट्रेन से यात्रा करने से बचना चाहते हैं, तो मुंबई के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से बसें भी संचालित की जाती है जिनसे यात्रा करके आप आसानी से मुंबई आ सकते है। मुंबई पहुचने के बाद आप मेट्रो लेकर या एक केब  बुक करके मुंबई जू आ सकते है। इन सबके अलावा आप अपनी पर्सनल कार से भी मुंबई जू घूमने के लिए आ सकते है ।

और पढ़े : भारत के प्रसिद्ध चिड़ियाघर और जूलोजिकल पार्क

मुंबई जू का मेप – Mumbai Zoo Map in Hindi

आज के इस आर्टिकल में आपने मुंबई चिड़ियाघर या वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान के बारे में जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

Featured Image Credit Sameer Kamble

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago

गर्मियों में हनीमून के लिए इंडिया की बेस्ट जगहें – Summer Honeymoon Destination in India in Hindi

Summer Honeymoon Destination in India in Hindi : समर सीजन या तो कहें गर्मियों के…

2 years ago