फेमस हिल स्टेशन नियर मुंबई – Femous Hill Stations Near Mumbai In Hindi

5/5 - (6 votes)

Femous Hill Stations Near Mumbai In Hindi : वैसे तो मुंबई में घूमने की जगहों या पर्यटक स्थलों की कोई कमी नही है। लेकिन यदि शोर्ट ट्रिप, वीकेंड या पिकनिक पर जाने के लिए किसी चीज को सबसे अधिक पसंद किया जाता है तो वह है मुंबई के आसपास हिल स्टेशन। मुंबई अपने आसपास कई खुबसूरत हिल स्टेशन से धन्य है जिनकी यात्रा में आप प्राकृतिक सुन्दरता, सुरम्य वादियों और सुखद वातावरण में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है, फ्रेंड्स के साथ ट्रेकिंग, कैम्पिंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटीज एन्जॉय कर सकते है साथ ही सनसेट जैसे मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारों को फील कर सकते है।

आप जब भी इन हिल स्टेशन की ट्रिप पर आयेंगे तो इसमें आपको अपनी फैमली या कपल या किसी के भी साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मोका भी मिलता है जो आपकी इस ट्रिप को और एक्साईटेड बना देते है। यदि आप भी मुंबई के आसपास घूमने के लिए हिल स्टेशन सर्च कर रहे है तो जल्दी से अपना बैग पैक कर लीजिये क्योंकि आज के लेख में हम आपको मुंबई से 300 किलोमीटर के अन्दर स्थित हिल स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे है जिनके बारे में जानकार यक़ीनन आप इनकी ट्रिप के लिए एक्साईटेड हो जायेगें –

Table of Contents

मुंबई से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित फेमस हिल स्टेशन – Hill Stations near Mumbai – within 100 km in Hindi

लोनावला (मुंबई से लोनवाला हिल स्टेशन की दुरी : 83 किलोमीटर)

लोनावला (मुंबई से लोनवाला हिल स्टेशन की दुरी : 83 किलोमीटर)

लोनावला मुंबई से लगभग 3 घंटे की ड्राइव पर स्थित एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है जो पश्चिमी घाटों से घिरा हुआ है जिस वजह से इसे ‘सह्याद्री का गहना’ भी कहा जाता है। यह हिल्स स्टेशन अपने बहुत सारे झरनों, झीलों और पहाड़ियों से परिपूर्ण है जो इसे पर्यटकों के घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते है। बता दे यह हिल्स स्टेशन सह्याद्री पहाड़ियों का एक हिस्सा है जिसकी यात्रा में आप प्रकृति के आकर्षक और मनमोहक अनुभव प्राप्त कर सकते है।

इसके अलावा आप यहाँ ट्रेकिंग और कैम्पिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज एन्जॉय भी कर सकते है। यकीन माने आप जब भी अपने कदम इस हिल स्टेशन पर कदम रखेगें तो इसके मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारों को देखकर सब कुछ भूलकर सब इनमे खोने पर मजबूर हो जायेगें।

लोनवाला में करने के लिए एक्टिविटीज : ट्रेकिंग, कैम्पिंग, बर्ड वाचिंग, फोटोग्राफी, बोट राइड आदि।

 घूमने की बेस्ट जगहें

  • भूसी बांध
  • पावना बांध
  • तुंगरली झील

घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

हालाकि साल के किसी भी समय पर्यटक यहाँ घूमने आ सकते है लेकिन अक्टूबर से मई के मध्य का समय ऐसा समय होता है जो यहाँ घूमने जाने का सबसे अच्छा समय होता है।

खंडाला हिल स्टेशन (मुंबई से खंडाला की दूरी : 83 किलोमीटर)

खंडाला हिल स्टेशन (मुंबई से खंडाला की दूरी : 83 किलोमीटर)

मुंबई से लगभग 83 किलोमीटर की दूरी पर पुणे जिले में लोनावला के निकट सह्याद्रि की तलहटी में स्थित खंडाला हिल स्टेशन मुंबई के नजदीक स्थित प्रसिद्ध हिल स्टेशन (Femous Hill Stations Near Mumbai In Hindi) में से एक है। मुंबई के आसपास घूमने के लिए खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक खंडाला अपनी सुंदर घाटियों, घास के मैदान, आकर्षित पहाड़ियों, शांत झीलों और धुंध से भरे हुए झरनों के लिए जाना जाता हैं। यदि आप अपने फ्रेंड्स के साथ यहाँ घूमने आ रहे है तो एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी रेडी हो जाएँ क्योंकि यहाँ करने के लिए कई एक्टिविटीज मौजूद है। खंडाला हिल स्टेशन फैमली और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने के लिए भी एक दम परफेक्ट जगह हैं। जहाँ आप अपनी फैमली के साथ क्वालिटी और अपने कपल के साथ इन सुरम्य वादियों में रोमांटिक टाइम स्पेंड कर सकेगें।

खंडाला की सुन्दरता का रहस्य यहां का सुखद मौसम, सुगन्धित हवा और धुंध से भरे बादल है जो मुंबई के लोगो के साथ साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटकों को अट्रेक्ट करते है।

खंडाला हिल स्टेशन में करने के लिए एक्टिविटीज : ट्रेकिंग, कैम्पिंग, फोटोग्राफी और पर्यटक स्थलों की यात्रा

घूमने की जगहें

घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

खंडाला पर्यटन स्थल घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मई के महीनों का माना जाता हैं। क्योंकि मानसून के मौसम में खंडाला की यात्रा करना थोडा रिस्की और परेशानी भरा हो सकता हैं। लेकिन फिर प्रकृति प्रेमी इसकी हरियाली और खूबसूरत झरनों का नज़ारा देखने के लिए मानसून के मौसम में भी यहाँ की यात्रा करना पसंद करते हैं।

और पढ़े : कपल्स के घूमने के लिए मुंबई की जगहें

कर्जत हिल स्टेशन (मुंबई से कर्जत की दूरी : लगभग 64 किलोमीटर)

कर्जत हिल स्टेशन (मुंबई से कर्जत की दूरी : लगभग 64 किलोमीटर)

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित कर्जत एक छोटा सा गाँव या हिल स्टेशन है यह हिल स्टेशन महाराष्ट्र का छिपा हुआ रत्न है जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते है जिस वजह से यह खूबसूरत हिल स्टेशन भीड़ भाड़ से काफी दूर है। इसीलिए यदि आप अपनी फैमली की साथ घूमने के लिए मुंबई के आसपास ऐसे हिल्स स्टेशन को सर्च कर रहे हैं जहाँ आप आरामदायक और शांतिप्रिय समय बिता सकते है तो इसके लिए कर्जत हिल स्टेशन से अच्छी और कोई जगह हो ही नही सकती। ऐसा नही है की यहाँ आप फैमली के साथ ही घूमने आ सकते है यह हिल स्टेशन ट्रेकर्स के बीच भी काफी लोकप्रिय है।

कर्जत हिल स्टेशन में करने के लिए एक्टिविटीज : ट्रेकिंग, कैम्पिंग, फोटोग्राफी आदि।

घूमने की जगहें

  • सोंडाई किला
  • धोपाय मंदिर
  • साईं बाबा मंदिर
  • मोरबे डैम

घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

मानसून के महीने कर्जत हिल स्टेशन घूमने जाने के लिए सबसे अच्छे महीने होते है, इस दौरान हवा का वातावरण और हरियाली का विशाल खिंचाव आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

माथेरान हिल स्टेशन (मुंबई से माथरेन की दूरी : लगभग 90 किलोमीटर)

माथेरान हिल स्टेशन (मुंबई से माथरेन की दूरी : लगभग 90 किलोमीटर)

मुंबई से करीबन 90 किलोमीटर की दूरी स्थित माथेरान हिल स्टेशन मुंबई से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध हिल स्टेशन (Femous Hill Stations Near Mumbai In Hindi) है जिसके बारे शायद ऐसा कोई भी हो जो जानता ना हो। समुद्र तल से 2600 फीट की ऊंचाई पर स्थित माथेरान अपने खूबसूरत नजारों, धुंध भरे बादलों, वादियों और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए इतना फेमस है जिसके और मुंबई के लोग खिचे आने पर मजबूर हो जाते है। आपकी जानकारी के लिए बता दे माथेरान भारत का सबसे छोटा हिल्स स्टेशन है लेकिन उसके बाद भी इसे महाराष्ट्र के सबसे खूबसूरत हिल्स स्टेशनों में शामिल किया है। यह हिल्स स्टेशन मुंबई के उन पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है जो शानदार वातावरण और शांति के बीच एक छोटी यात्रा की तलाश में रहते है।

माथेरान हिल स्टेशन में करने के लिए एक्टिविटीज : ट्रेकिंग, वैली क्रॉसिंग, और नेचर वॉकिंग, फोटोग्राफी

घूमने की सबसे अच्छी जगहें

  • इको पॉइंट
  • लुईसा पॉइंट
  • पैनोरमा पॉइंट

घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अक्टूबर से मई के मध्य का समय माथेरान हिल्स स्टेशन घूमने जाने का सबसे अच्छा समय होता है लेकिन फिर भी यहाँ साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

और पढ़े : मुंबई के आसपास घूमने के लिए प्रसिद्ध और खूबसूरत समुद्र तट

मुंबई से 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित फेमस हिल स्टेशन – Hill Stations near Mumbai – within 200 km

इगतपुरी हिल स्टेशन (मुंबई से इगतपुरी की दूरी : लगभग 130 किलोमीटर)

इगतपुरी हिल स्टेशन (मुंबई से इगतपुरी की दूरी : लगभग 130 किलोमीटर)

मुंबई से लगभग 130 किलोमीटर के दूरी पर स्थित इगतपुरी हिल स्टेशन महाराष्ट्र के प्रमुख हिल्स स्टेशन में से एक है। मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित, इगतपुरी प्रकृति प्रेमियों और भीड़ भाड़ भरे से दुर एकांत की तलाश करने वाले पर्यटकों के लिए एक स्वर्ग के समान है। इसमें सह्याद्री रेंज की कुछ सबसे ऊंची चोटियाँ भी शामिल हैं। इगतपुरी हिल स्टेशन मुंबई और पुणे के लोगो के लिए पॉपुलर वीकेंड डेस्टिनेशन के रूप में कार्य करता है जहाँ वीकेंड पर आने वाले पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। पुराने किलों, राजसी झरनों और ऊंचे पहाड़ों के अलावा, इगतपुरी रॉक क्लाइम्बिंग और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों में शामिल होने के लिए भी एक शानदार जगह है।

इगतपुरी हिल स्टेशन में करने के लिए एक्टिविटीज : हाइकिंग, कलसुबाई चोटी और त्रिंगलवाड़ी किले तक ट्रेकिंग, फोटोग्राफी

घूमने की बेस्ट जगहें

  • धम्म गिरी विपश्यना
  • इगतपुरी वाटर स्पोर्ट्स एंड कैम्पिंग,
  • म्यांमार गेट
  • विहिप

घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

इगतपुरी जाने का सबसे अच्छा समय मानसून (जून से मार्च) और सर्दियां (नवंबर – दिसंबर) के दौरान होता है।

जौहर हिल स्टेशन (मुंबई से जौहर की दूरी : लगभग 120 किलोमीटर)

जौहर हिल स्टेशन (मुंबई से जौहर की दूरी : लगभग 120 किलोमीटर)

जौहर मुंबई के आसपास घूमने के लिए सबसे अच्छे हिल स्टेशनों (Femous Hill Stations Around Mumbai City in Hindi) में से एक है, जो ठाणे क्षेत्र में स्थित है। झरने और शानदार पहाड़ी से घिरे, जौहर में हनुमान प्वाइंट, जयसागर बांध, और दबोसा झरना के साथ-साथ जय विला पैलेस और शिपरामल जैसे कुछ वास्तुशिल्प चमत्कार भी हैं जिन्हें देखने के लिए मुंबई के साथ साथ दूर दूर से पर्यटक इस हिल स्टेशन की यात्रा करते है। प्रकृति द्वारा धन्य होने के अलावा, जौहर जनजातियों की लुभावनी संस्कृति को भी दर्शाता है और शानदार अतीत के साथ चमक रहा है। हालाँकि शहर ने हाल के दिनों में बहुत विकास देखा है, लेकिन फिर भी अपनी जातीयता और देहाती आकर्षण को बनाए रखने में कामयाब रहा है।

महाराष्ट्र के खूबसूरत हिल्स स्टेशन के रूप जाने जाना वाला जौहर हिल स्टेशन रोमांटिक कपल और वेकेशन मेकर्स के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है जो आपको बार-बार यहाँ आने पर मजबूर कर देगा।

जौहर हिल स्टेशन में करने के लिए एक्टिविटीज : ट्रेकिंग, शोपिंग फोटोग्राफी आदि

बेस्ट प्लेसेस टू विजिट

  • जय सागर बांध
  • जय विलास पैलेस
  • जौहर किला
  • कलंदावी झरना

घूमने जाने का बेस्ट टाइम

महाराष्ट्र के अन्य प्रमुख हिल्स स्टेशन की तरफ यहाँ भी आप साल के किसी भी समय घूमने आ सकते है लेकिन सितम्बर-अप्रैल के बीच का समय ऐसा होता है जब आप यहाँ जाड्या से जाड्या एन्जॉय कर सकते है।

मालशेज घाट हिल स्टेशन (मुंबई से मालशेज की दूरी : लगभग 140 किलोमीटर)

मालशेज घाट हिल स्टेशन (मुंबई से मालशेज की दूरी : लगभग 140 किलोमीटर)
Image Credit : Sudhir Yadav

मालशेज घाट पश्चिमी घाट की गोद में बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो मुंबई से लगभग 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मुंबई से 200 किलोमीटर के अन्दर स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन की तलाश करने वाले पर्यटकों के लिए मालशेज घाट हिल स्टेशन एक दम सही जगह है। मालशेज़ घाट ने अपने प्राकृतिक चमत्कार और स्थापत्य चमत्कार के साथ सभी प्रकार के यात्रियों का दिल जीत लिया है। यह विशेष रूप से गुलाबी राजहंस के लिए जाना जाता है जो जुलाई और सितंबर के दौरान यहां से पलायन करते हैं। इनके अलावा कई झरने और शानदार बांधों से लेकर पहाड़ी किलों और महाराष्ट्र के कुछ सबसे प्रसिद्ध पुराने मंदिरों तक यहाँ देखने के लिए बहुत कुछ मौजूद है जो इसे फैमली के साथ घूमने के लिए मुंबई के आसपास स्थित प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन में से एक बनाता है।

मालशेज घाट हिल स्टेशन में करने के लिए एक्टिविटीज : पिंपलगाँव जोगा बांध में बर्ड वाचिंग, अजोबा पहाड़ी किला और हरिश्चंद्र गढ़ किला तक ट्रेकिंग, फोटोग्राफी

घूमने की जगहें

  • मालशेज़ जलप्रपात
  • पिंपलगाँव जोगा बांध
  • हरीश चंद्र गैजेट
  • अजोबा पहाड़ी किला

बेस्ट टाइम टू विजिट

जुलाई से मार्च

भंडारा हिल स्टेशन (मुंबई से भंडाराड़ा की दूरी : लगभग 140 किलोमीटर)

भंडारा हिल स्टेशन (मुंबई से भंडाराड़ा की दूरी : लगभग 140 किलोमीटर)

महाराष्ट्र के सह्याद्रि पर्वतमाला में स्थित भंडाराड़ा हिल्स स्टेशन प्रकृति प्रेमियों के लिए छिपा हुआ रत्न है जो शहर की भीड़ भाड़ और शौर शराबे से काफी दूर है। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित, भंडाराड़ा हिल स्टेशन मुंबई से लगभग 117 किमी की दूरी पर स्थित है। हरे-भरे हरियाली, नम झरने और ऊंचे पहाड़ों से घिरा भंडाराड़ा हिल्स स्टेशन शहर वासियों के लिए परफेक्ट हॉलिडे स्पॉट के रूप में उभर कर सामने आया है।

यह छोटा सा गाँव प्रकृति की शांति के साथ जोड़े गए कई आकर्षणों से भरा हुआ है, जो शहरों की हलचल से दूर वीकेंड पर जाने साथ ही ट्रेकिंग और कैम्पिंग जैसी एक्टिविटीज के लिए फेमस है। यदि आप भी अपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ घूमने या वीकेंड पर जाने के लिए मुंबई के नजदीकी प्रसिद्ध हिल स्टेशन (Famous Hill Stations Near Mumbai In Hindi) सर्च कर रहे हैं तो आप बिना कुछ जाड्या सोचे भंडाराड़ा हिल्स स्टेशन को अपनी ट्रिप के लिए पिक कर सकते है।

भंडाराड़ा हिल्स स्टेशन में करने के लिए एक्टिविटीज : ट्रेकिंग, कैम्पिंग, फोटोशूट

घूमने की सबसे अच्छी जगहें

  • उम्ब्रेला फाल्स
  • विल्सन डेम
  • कल्सुबाई पीक
  • रंधा फाल्स
  • अर्थुर लेक

बेस्ट टाइम टू विजिट भंडाराड़ा हिल्स स्टेशन

भंडाराड़ा हिल्स स्टेशन की यात्रा पर्यटक साल के किसी भी समय कर सकते है लेकिन जून से मार्च के महीने भंडाराड़ा घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय होता है।

लवासा हिल्स स्टेशन (मुंबई से लवासा की दूरी : लगभग 188 किलोमीटर)

लवासा हिल्स स्टेशन (मुंबई से लवासा की दूरी : लगभग 188 किलोमीटर)
Image Credit : Pravin

मुंबई से लगभग 4 – 5 घंटे की ड्राइव पर स्थित लवासा हिल स्टेशन नियोजित पहाड़ी शहर है जो घूमने और पिकनिक पर जाने के लिए लोगो के लिए काफी लोकप्रिय है। आप जब भी यहाँ आयेगें तो साहसिक खेलों का भरपूर आनंद ले सकते हैं, खुली बस में या मिनी ट्रेन में शहर का भ्रमण कर सकते हैं, और यहां तक ​​कि सुंदर पहाड़ियों के दृश्य वाले रेस्तरां में अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। लवासा सुंदरता और इंफ्रास्ट्रक्चर का एक आदर्श मिश्रण है जो अपने पर्यटकों को सुरम्य दृश्यों से लेकर होटल, रिसॉर्ट्स, शैक्षणिक संस्थानों, आईटी कंपनियों, मॉल, आवासीय संपत्ति, आदि के साथ बहुत अच्छी तरह से विकसित बुनियादी ढांचे की पेशकश करता है। अगर आप शहर में मनोरंजन के साथ प्रकृति की गोद में कुछ अद्भुत समय बिताना चाहते हैं तो आपको लवासा हिल्स स्टेशन घूमने जरूर जाना चाहिए।

लवासा हिल्स स्टेशन में करने के लिए एक्टिविटीज : पिकनिक, वाटर स्पोर्ट्स, फोटोशूट आदि

घूमने की बेस्ट जगहें

  • लेकसाइड प्रोमेनेड
  • बाम्बूसा
  • तेमघर डेम
  • लाकेशोर वाटर स्पोर्ट्स

घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

समुद्र तल से लगभग 2000 – 3000 वर्ग फुट की ऊँचाई पर स्थित होने के कारण, लवासा पूरे साल शांत और सुखद का अनुभव करता है इसीलिए साल के किसी भी समय घूमने जाया जा सकता है। जबकि लवासा जाने का सबसे अच्छा समय सितंबर – मार्च से है।

मुंबई से 300 किलोमीटर के अन्दर स्थित हिल स्टेशन – Hill Stations near Mumbai – within 300 km

पंचगनी हिल स्टेशन (मुंबई से लवासा की दूरी : लगभग 244  किलोमीटर)

पंचगनी हिल स्टेशन (मुंबई से लवासा की दूरी : लगभग 244  किलोमीटर)

1334 मीटर की ऊंचाई स्थित पंचगनी महाराष्ट्र का एक प्रमुख हिल स्टेशन है जो अपने खूबसूरत नजारों, ठन्डे मौसम और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंचगनी मुंबई से लगभग 244 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक ऐसा हिल स्टेशन है जहां मुंबई के साथ साथ देश विदेश पर्यटक आते है जिससे इसकी खूबसूरती और पॉपुलरटी का अंदाजा लगाया जा सकते है। यदि आप अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ कुछ दिन घूमने के लिए मुंबई के आसपास फेमस हिल स्टेशन सर्च कर रहे है तो पंचगनी हिल स्टेशन आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है जहाँ आप कुछ दिन रुककर इस जगह को आराम से घूम सकते है।

पंचगनी हिल स्टेशन में करने के लिए एक्टिविटीज : ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग

पर्यटक स्थलों की यात्रा, फोटोग्राफी आदि

घूमने की बेस्ट जगहें

  • कास पठार
  • टेबल लैंड
  • सिडनी पॉइंट
  • पारसी प्वाइंट
  • वाई पंचगनी

घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अक्टूबर से अप्रैल के मध्य का समय

महाबलेश्वर हिल स्टेशन ( मुंबई में महाबलेश्वर की दूरी : लगभग 260 किलोमीटर) 

महाबलेश्वर हिल स्टेशन ( मुंबई में महाबलेश्वर की दूरी : लगभग 260 किलोमीटर) 

मुंबई से लगभग 260 किलोमीटर की दूरी पर सतारा जिले के पश्चिमी घाट में स्थित महाबलेश्वर महाराष्ट्र खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है हमेशा से यह पहाड़ी शहर अपने दिलकश नजारों के कारण पर्यटकों की पहली पसंद रहा है। मुंबई से वीकेंड पर आने आने वाले पर्यटक यहाँ पहाड़ घाटी और कल-कल करते झरनों के बीच शांति और सुकून का अनुभव करते हैं। महाबलेश्वर इसकी मनोरम सुंदरता, नदियों, शानदार झरनों, राजसी चोटियों और खूबसूरत स्ट्रॉबेरी फार्म के लिए जाना जाता है। इस शहर में प्राचीन मंदिर, बोर्डिंग स्कूल, हरे-भरे घने जंगल, झरने, पहाड़ियां, घाटियां शामिल हैं जो वर्तमान में इसे महाराष्ट्र के सबसे अधिक देखे जाने वाले हिल स्टेशनों में से एक बनाते है।

महाबलेश्वर में करने के लिए एक्टिविटीज : माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, नेचर ट्रेल्स, हॉर्स राइडिंग

घूमने की सबसे अच्छी जगहें

महाबलेश्वर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

महाबलेश्वर का मौसम पूरे साल सुखद और बेहद सुहाना रहता है, इसलिए सालभर में आप कभी भी महाबलेश्वर की यात्रा कर सकते हैं।

और पढ़े : महाराष्ट्र के प्रमुख और सबसे अधिक घूमें जाने वाले हिल्स स्टेशन

आज के इस आर्टिकल में आपने मुंबई के आसपास स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन (Femous Hill Stations Around Mumbai City in Hindi) के बारे में जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

Leave a Comment