दक्षिण भारत में घूमने वाले 50 प्रमुख पर्यटन स्थल – Top 50 Tourist Places In South India In Hindi

5/5 - (2 votes)

Tourist Places In South India In Hindi : दक्षिण भारत पर्यटकों को बहुत अधिक पसंद आता हैं क्योकि भारत का यह दक्षिणी हिस्सा खूबसूरत पर्यटन स्थलों, मंदिरों, चर्चो और अपने आकर्षित बीच के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। दक्षिण भारत में आपको कई झील, झरने, तालाब और नदियां देखने को मिलेगी जोकि इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को ओर अधिक बढ़ा देती हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत में घूमने लायक स्थानों में आकर्षित पार्क, संग्रहालय और दिलचस्प पर्यटन स्थल घूमने का अवसर मिलता हैं।

इस लेख में हम आपको दक्षिण भारत में घूमने वाली 50 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप भी दक्षिण भारत की इन जगहों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

दक्षिण भारत में घूमने लायक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Tourist Places In South India In Hindi

1. कूर्ग – Coorg Hill Station In Hindi

कूर्ग

कूर्ग हिल स्टेशन दक्षिण भारत में घूमने वाली प्रमुख जगहों में से एक हैं। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता, मनोरम वातावरण, हरी-भरी पहाड़ियों, ऊंचाई से की जाने वाली कैस्केडिंग, स्वर्ण मंदिर, तालकवेरी मंदिर के साथ साथ सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं। कूर्ग हिल स्टेशन घूमने जाने का सबसे अच्छा समय बारिश के उपरांत अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता हैं।

2. बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान – Bandipur National Park In Hindi

बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान

दक्षिण भारत में घूमने वाले प्रमुख स्थानों शामिल बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान एक आकर्षित पर्यटन स्थल हैं। भारत में सबसे सुंदर और बेहतर प्रबंधित राष्ट्रीय उद्यानों में इसका नाम शुमार हैं। बांदीपुर नेशनल पार्क नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व का एक अहम हिस्सा हैं। उद्यान में आपको सांभर, फोर हॉर्नड एंटीलोप्स, हाथी और हिरण के अलावा भी कई जानवर देखने के लिए मिल जाएंगे।

3. मैसूर पैलेस – Mysore Palace In Hindi

मैसूर पैलेस

दक्षिण भारत पर्यटन के प्रमुख आकर्षण में शामिल मैसूर पैलेस भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित एक ऐतिहासिक ईमारत है। मैसूर के इस किले को अंबा विलास पैलेस के नाम से भी जाना जाता हैं। मैसूर पैलेस शाही परिवार का महल रहा है और आज भी इस महल पर उन्ही का अधिकार है। जिस भूमि पर यह महल खड़ा हैं वह पुरगिरी के नाम से जानी जाती हैं। यह पैलेस मैसूर शहर के केंद्र में स्थित हैं और इसका मुख चामुंडी हिल्स की ओर हैं। आमतौर पर मैसूर को ‘महलों के शहर’ के नाम से जाना जाता हैं।

और पढ़े: मैसूर पैलेस घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल

4. हम्पी – Hampi In Hindi

हम्पी

दक्षिण भारत का प्रमुख दर्शनीय स्थल हम्पी भारत के कर्नाटक राज्य में तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित एक विशाल मंदिर हैं। जोकि अपने सुंदर और विशाल नक्काशीदार मंदिरों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। खास तौर पर यहां निर्मित विरुपाक्ष मंदिर के लिए जो कि विजय नगर साम्राज्य के संरक्षक देवता को समर्पित किया गया है। खंडहरों के रूप में फैले हुए हम्पी शहर को 1986 में यूनेस्को की विश्व धरोहर में भी शामिल किया जा चुका हैं।

और पढ़े: हम्पी घूमने की जानकारी और 30 पर्यटक स्थल

5. बैंगलोर – Bangalore In Hindi

बैंगलोर

बैंगलोर भारत के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। पहले बैंगलोर को गार्डन सिटी के रूप में जाना जाता था। लेकिन धीरे-धीरे यह सिलिकॉन वैली में विकसित होने के बाद रहने वालों के लिए देश में तीसरा सबसे बड़ा शहर बन गया है। बैंगलोर में आईटी की वृद्धि ने शहर को एक नया रूप दे दिया है। केवल इन्हीं चीजों के लिए ही नहीं बल्कि घूमने के लिए भी बैंगलोर काफी अच्छी जगह है। मॉर्डन सिटी होने के साथ यह शहर की प्राचीन विरासत और वास्तुकला को भी प्रदर्शित करता है। यहां आपको गार्डन, म्यूजियम से लेकर मानव निर्मित सरंचनाएं भी देखने को मिलेंगी। बैंगलोर में ऐसे कई आकर्षण स्थल है, जो आपका ध्यान केंद्रित करते हैं। प्राकृतिक झीलों, मॉल, संग्रहालय, आर्ट गैलरीज के लिए यह शहर बहुत प्रसिद्ध है।

और पढ़े: बैंगलोर में घूमने वाली जगहें

6. मारवन्थे बीच – Maravanthe Beach In Karnataka In Hindi

मारवन्थे बीच

दक्षिण भारत में घूमने लायक स्थानों में शामिल मारवन्थे एक खूबसूरत और शांति प्रिय गांव हैं जोकि अपने आकर्षित बीच के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं। यह गाँव भारत के कर्नाटक राज्य में कुंडापुरा के पास स्थित है। सूर्यास्त के वक्त का शानदार नजारा इस स्थान की खूबसूरती और अधिक बढ़ा देता हैं।पयर्टक सर्दियों के मौसम में अक्सर यहाँ भारी संख्या में घूमने के लिए आते हैं।

7. उडुपी – Udupi Karnataka In Hindi

उडुपी

दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल उडुपी अपने सुन्दर मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। खासकर भगवान श्री कृष्ण का मंदिर भक्तो की आस्था का केंद्र बना हुआ हैं। उडुपी अपने लजीज समुद्री भोजन के लिए भी जाना जाता है। उडुपी में नक्काशीदार मंदिर, शानदार इमारतें, प्राकृतिक जंगल और प्राचीन समुद्री  तट प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं।

और पढ़े: जाने उडुपी का कृष्ण मंदिर के बारे में

8. मदिकेरी – Madikeri In Hindi

 मदिकेरी

दक्षिण भारत के रमणीय स्थानों में मदिकेर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं जोकि अपने शांति प्रिय वातावरण के लिए जाना जाता हैं। मदिकेरी भारत के कर्नाटक राज्य का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जोकि कूर्ग हिल स्टेशन की यात्रा के दौरान पर्यटकों द्वारा घूमा जा सकता हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मदिकेरी पर्यटन स्थल शानदार पिकनिक और छुट्टी मानने के लिए जाना जाता हैं। मदिकेरी हिल स्टेशन घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों के दौरान अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता हैं।

9. मुरुदेश्वर – Murudeshwar Karnataka In Hindi

मुरुदेश्वर

दक्षिण भारत टूरिज्म के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल मुरुदेश्वर कर्नाटक राज्य में उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल नामक शहर में स्थित हैं। यह स्थान भगवान शिव की सबसे लम्बी प्रतिमा के लिए जाना जाता हैं। मुरुदेश्वर धार्मिक पर्यटन स्थल अरब सागर और पश्चिमी घाट से घिरा हुआ स्थान है। मुरुदेश्वर एक शानदार तीर्थयात्रा और पिकनिक स्थल होने के साथ-साथ यहाँ के नेत्राणी द्वीप, स्नोर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग के लिए प्रसिद्ध हैं।

और पढ़े: कर्नाटक में घूमने के लिए 15 प्रसिद्ध तीर्थ स्थल और मंदिर 

10. बीजापुर – Bijapur In Hindi

बीजापुर

बीजापुर दक्षिण भारत के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक हैं जोकि गोल गुम्बज के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं। 10 वीं -11 वीं शताब्दी में निर्मित इस ऐतिहासिक स्थान पर गोल गुम्बज घूमने के लिए पर्यटक भारी संख्या में आते हैं।

और पढ़े: गोल गुम्बज और इसके प्रमुख पर्यटन स्थान की पूरी जानकारी

11. बादामी – Badami In Hindi

 बादामी

बादामी दक्षिण भारत की शानदार जगह हैं जोकि पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती हैं। बादामी अपनी ख़ूबसूरत रॉक कट गुफा मंदिरों और और स्मारको के लिए प्रसिद्ध हैं।

और पढ़े: चालुक्य वंश के बादामी गुफा घूमने की जानकारी

12. नागरहोल नेशनल पार्क – Nagarhole National Park In Hindi

नागरहोल नेशनल पार्

दक्षिण भारत घूमने लायक प्रमुख आकर्षण में शामिल नागरहोल नेशनल पार्क (Nagarhole National Park) हैं। जोकि स्थानीय भाषा में कन्नड़ कोबरा नदी के किनारे पर स्थित हैं। यह स्थान अपनी वनस्पतियों और जीवों के साथ स्पार्कलिंग झरने के लिए भी जाना जाता हैं।

13. गोकर्ण – Gokarna In Hindi

गोकर्ण

गोकर्ण दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित हिन्दू धर्म से सम्बंधित एक छोटा घूमने लायक तीर्थ स्थल हैं। यह स्थान प्राचीन समुद्र तटों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के प्रमुख आकर्षण में नारियल और ताड़ के पेड़ आदि शामिल हैं। इसके अलावा यह स्थान अपने खूबसूरत समुद्री बीच के लिए भी जाना जाता हैं।

14. अलप्पुझा (एलेप्पी) – Alappuzha Alleppey In Hindi

अलप्पुझा (एलेप्पी)

दक्षिण भारत पर्यटन का मशहूर अलप्पुझा (एलेप्पी) एक छोटी नाव में पानी की सवारी करने के लिए जाना जाता हैं। केरला राज्य का यह मशहूर स्थान पर्यटकों को अपनी ओर बहुत अधिक आकर्षित करता हैं। बैकवाटर पर तैरने का अनुभव के साथ साथ समुद्र तटों, मंदिरों, पारंपरिक नाव दौड़ का आनंद प्रदान करता हैं।

और पढ़े: केरल बैक वाटर घूमने की जानकारी

15. वर्कला बीच केरल – Varkala Beach Kerala In Hindi

 वर्कला बीच केरल

दक्षिण भारत में घूमने वाली जगहों में से एक वर्कला बीच केरल राज्य में स्थित हैं। वर्कला बीच शानदारसमुद्री भोजन की पेशकश करता हैं। वर्कला बीच अपनी प्राकृतिक मछलियों, झरनों, समुद्र तटों, पहाड़ियों, झीलों, किलों और प्रकाश स्तंभों के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं।

16. मुन्नार हिल स्टेशन – Munnar In Hindi

मुन्नार हिल स्टेशन

मुन्नार हिल स्टेशन दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित है और मुन्नार की यात्रा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। मुन्नार में दक्षिण भारत के सबसे बड़े चाय के बागान है और इन्ही चाय के बागानों के कारण मुन्नार सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन बन गया है। यह छोटा सा हिल स्टेशन अन्य कई लुप्त प्रजातियों के जीवो का निवास स्थान भी हैं।

और पढ़े: केरल के मशहूर हिल स्टेशन मुन्नार के पर्यटन स्थल

17. कोवलम बीच केरला – Kovalam Beach In Hindi

कोवलम बीच केरला

कोवलम बीच दक्षिण भारत में घूमने वाली जगहों में शामिल एक खूबसूरत समुद्री तट हैं। यह एक आयुर्वेद रिट्रीट और शॉपिंग के लिए एक मशहूर गांव हैं। कोवलम एक अंतरराष्ट्रीय स्तर खूबसूरत समुद्र के रूप में गिना जाता हैं। यहाँ सर्फिंग, मोटरबोट सवारी, तैराकी, हर्बल बॉडी टोनिंग मालिश और धूप का आनंद पर्यटक जमकर लेते हैं।

18. कोच्चि – Kochi In Hindi

कोच्चि

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध स्थानों में शामिल कोच्चि पर्यटन स्थल भारत के केरल राज्य में द्वीपों की एक श्रृंखला में फैला हुआ है। कोच्चि पर्यटन स्थल समुद्र और बैकवाटर से घिरा हुआ है। यह स्थान पुरानी दुनिया के आकर्षण को उजागर करने के लिए जानी जाती हैं। अक्टूबर से मार्च के बीच में पर्यटक इस स्थान का दौरा करना अधिक पसंद करते हैं।

और पढ़े : दक्षिण भारत की यात्रा करते समय ध्यान रखने योग्य बातें 

19. वायनाड केरल – Wayanad Kerala In Hindi

वायनाड केरल

दक्षिण भारत आकर्षित स्थान वायनाड केरल राज्य में स्थित जोकि पश्चिमी घाट की पहाड़ियों में बसा खूबसूरत स्थान हैं। वायनाड नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व का एक हिस्सा होने होने के साथ साथ शहर के मसालेदार वृक्षारोपण, ऐतिहासिक गुफाओं और विदेशी वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है।

और पढ़े: केरल में घूमने की जगह की जानकारी

20. त्रिशूर – Thrissur In Hindi

त्रिशूर

त्रिशूर दक्षिण भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। त्रिशूर में मनाए जाने वाले त्योहारों का नजारा बहुत ही दिलचस्प होता हैं। केरल के प्रमुख आकर्षण में शामिल यहाँ की सांस्कृतिक परम्पराओं, शास्त्रीय केरला प्रदर्शन कला, धार्मिक स्थलों और प्रसिद्ध ओणम त्यौहार के लिए त्रिशूर जाना जाता हैं।

21. कोल्लम – Kollam In Hindi

कोल्लम

दक्षिण भारत में स्थित कोल्लम काजू की भूमि और अष्टमुडी बैकवाटर के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं। कोल्लम अद्वितीय संस्कृति से समृद्ध, खूबसूरत प्रकृति वातावरण की सुंदरता के लिए मशहूर हैं। मसालों और कोल्लम से काजू के अतिरिक्त यहाँ कोल्लम, अष्टमुडी झील की शांति, नारियल के पेड़ और बैकवाटर के लिए जाना जाता हैं।

22. त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) – Thiruvananthapuram In Hindi

त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम)

त्रिवेंद्रम को तिरूवनंतपुरम के नाम से भी जाना जाता है। केरल की राजधानी होते हुए भी त्रिवेंद्रम एक बहुत साधारण सा शहर है। यहां पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत कुछ है। अपने सांस्कृतिक आकर्षण को बनाए रखते हुए त्रिवेंद्रम अविश्वसनीय संग्रहालयों, खूबसूरती से डिजाइन किए गए महलों, पवित्र मंदिरों और मंत्रमुग्ध करने वाले समुद्र तटों सहित कई प्रकार के दर्शनीय स्थलों को प्रदर्शित करता है।

और पढ़े: त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम)में यात्रा करने के लिए टॉप दर्शनीय स्थल

23. कुमारकोम – Kumarakom In Hindi

कुमारकोम

वेम्बानाड झील, केरल की सबसे बड़ी झील के तट पर स्थित, कुमारकोम झील से पुनर्निर्मित कई छोटे-छोटे द्वीपों का एक समूह है। कुट्टनाड क्षेत्र का हिस्सा, कुमारकोम के साथ अल्लेप्पी में सुंदर पानी के क्षेत्र हैं और वे सामूहिक रूप से केरल के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र हैं। अल्लेप्पी से कुमारकोम तक नौकायन करते हुए क्रूज या हाउसबोट का आनंद ले सकते हैं। आप एक हाउसबोट पर पूरी शाम और रात बिता सकते हैं। कुछ मछली पकड़ने और कैनोइंग विकल्प कुमारकोम की यात्रा को यादगार बना देंगे।

24. इडुक्की केरल – Idukki Kerala In Hindi

इडुक्की केरल

दक्षिण भारत में घूमने वाली जगह इडुक्की केरल के विविध पर्यटक स्थल का आनंद लेने के लिए एक अविश्वसनीय स्थान पर हैं। यह दक्षिण भारत में ऑफबीट गंतव्यों की तलाश कर रहे पर्यटकों के लिए आदर्श डेस्टिनेशन साबित हो सकता हैं। अक्टूबर और फरवरी के बीच इडुक्की की यात्रा करना सबसे अच्छा माना जाता हैं।

25. देवीकुलम – Devikulam Kerala In Hindi

देवीकुलम

दक्षिण भारत में हनीमून स्थल की तलाश करने वालो की ख़ोज देविकुलम में आकर समाप्त हो जाती हैं। देविकुलम मुन्नार से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं जो एक शानदार पिकनिक स्थल के रूप में जाना जाता है। देविकुलम हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ मखमली लॉन, विदेशी वनस्पतियों और जीवों की विशाल श्रृंखला के लिए बिख्यात है।

26. ऊटी – Ooty In Hindi

ऊटी

ऊटी दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी की पहाड़ियों में बसा एक सुंदर पर्यटन स्थल है। ऊटी का पूरा नाम उदगमंडलम (Udagamandalam) है। इसे पहाड़ों की रानी (Queen of Hills) भी कहा जाता है। यह कोयंबटूर के उत्तर में 86 किमी और मैसूर से 128 किमी दक्षिण में स्थित है। ऊटी में बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं जिन्हें देखने के लिए देश के साथ ही विदेशों से भी भारी संख्या में पर्यटक आते हैं।

और पढ़े: ऊटी के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी

27. कन्याकुमारी – Kanyakumari Ki Yatra In Hindi

कन्याकुमारी

कन्याकुमारी तमिलनाडु राज्य के सुदूर दक्षिण में बसा एक शहर है जो पर्यटन के लिए बहुत लोकप्रिय है। कन्याकुमारी में घूमने लायक कई जगह हैं, भारत के सबसे दक्षिण छोर पर बसा कन्याकुमारी भारत के आकर्षक स्थल में शामिल है। यह हिन्द महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का संगम स्थल है, जिसकी मनोरम छटा पर्यटकों को यहां खींच लाती है। भारत के सबसे दक्षिणी छोर पर बसा कन्याकुमारी शहर सदियों से कला, संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक रहा है।

और पढ़े: कन्याकुमारी में घूमने की जगह और पर्यटन स्थल

28. कोडाइकनाल – Kodaikanal In Hindi

कोडाइकनाल

कोडाइकनाल भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित हैं और यह भारत के सबसे लोकप्रिय हनीमून हिल स्टेशनों में से एक हैं। कोडाइकनाल की जलवायु इस स्थान को पर्यटकों के लिए खास बना देती हैं। कोडाइकनाल पर्यटन स्थल के बारे में सोचने पर यहां की मन्त्र-मुग्ध कर देने वाली जलवायु, कोहरे में ढंकी खूबसूरत पर्वत श्रंख्लाए, घाटियां और सुंदर झीले कोडाइकनाल की ओर पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। 7200  फिट की ऊंचाई पर स्थित ‘कोडाईकनाल ईथर सौंदर्य और पारदिक के आकर्षण का शानदार उदहारण हैं।

और पढ़े: कोडाइकनाल के पर्यटन स्थलों को घूमने की जानकारी 

29. मदुरई – Madurai In Hindi

मदुरई

दक्षिण भारत में घूमने वाली प्रमुख जगहों में शामिल मदुरई वैगई नदी के तट पर स्थित तमिलनाडु का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। माना जाता है कि यह पवित्र शहर भारत में सबसे पुराना है। यह उत्तर में सिरुमलाई पहाड़ियों और दक्षिण में नागमलाई पहाड़ियों से घिरा हुआ है। शहर को इसका नाम ‘मधुरा’ शब्द से मिला है जिसका अर्थ है मिठास। इसे कई अन्य नामों से जाना जाता है, जैसे ‘सिटी ऑफ़ फोर जुनैक्शन्स’, ‘एथेंस ऑफ़ द ईस्ट’, ‘फेस्टिवल का शहर’,’लोटस सिटी’ और ‘स्लीवलेस सिटी’, क्योंकि इनमें से प्रत्येक नाम शहर के किसी न किसी हिस्से को दर्शाता है।

और पढ़े: मदुरई के दर्शनीय स्थल की जानकारी

30. रामेश्वरम – Rameshwaram In Hindi

 रामेश्वरम

दक्षिण भारत के प्रमुख दर्शनीय स्थानों में शामिल रामेश्वरम  अपनी एक अलग ही पहचान रखता हैं। खास कर यह स्थान अपने दर्शनीय मंदिरो के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं जोकि तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम जिले में स्थित है। यह मंदिर हिंदूओं का एक पवित्र मंदिर है और इसे चार धामों में से एक माना जाता है। रामेश्वरम मंदिर को रामनाथ स्वामी मंदिर (Ramanathaswamy Temple) के नाम से भी जाना जाता है।

और पढ़े: रामेश्वरम मंदिर के इतिहास, दर्शन पूजन और यात्रा के बारे में संपूर्ण जानकारी

31. तंजावुर तमिलनाडु – Thanjavur In Hindi

तंजावुर तमिलनाडु

तंजावुर दक्षिणी भारत में स्थित एक ऐतिहासिक स्थान हैं जोकि सांस्कृतिक, सभ्यता और यहाँ के प्रसिद्ध तंजौर चित्रों, प्राचीन वस्तुओं, हस्तशिल्प, वस्त्र और दर्शनीय मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहाँ के प्रमुख आकर्षण में शामिल सरस्वती महल लाइब्रेरी, शिव गंगा गार्डन, संगीता महल आदि हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्टूबर से मार्च के बीच तंजावुर जाने सबसे अच्छा समय माना जाता हैं।

और पढ़े: बृहदेश्वर मंदिर तंजावुर के दर्शन की पूरी जानकारी

32. महाबलीपुरम मंदिर – Mahabalipuram Temple In Hindi

महाबलीपुरम मंदिर

दक्षिण भारत के दर्शनीय स्थलों में शामिल महाबलीपुरम मंदिर भारत के तमिलनाडु राज्य में बंगाल की खाड़ी के किनारे कोरोमंडल तट पर स्थित एक विशाल और भव्य संरचना हैं। महाबलीपुरम अपने जटिल नक्काशीदार मंदिरों और रॉक-कट गुफाओं के लिए जग प्रसिद्ध हैं। तमिलनाडु का यह ऐतिहासिक ममल्लापुरम या महाबलीपुरम यहां आने वाले पर्यटकों के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता हैं। महाबलीपुरम को वर्ष 1984 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया जा चुका हैं।

और पढ़े: महाबलीपुरम मंदिर घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल

33. कांचीपुरम – Kanchipuram In Hindi

कांचीपुरम

कांचीपुरम पर्यटन स्थल दक्षिण भारत के प्रमुख आकर्षण में शामिल हैं। कांचीपुरम अपनी खूबसूरत साड़ियों के लिए जाना जाता हैं। इसके अलावा कांचीपुरम अपने हजारों दर्शनीय मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है इसलिए कांचीपुरम को तमिलनाडु राज्य की गोल्डन सिटी के नाम से भी जाना जाता हैं।

34. चेन्नई – Chennai In Hindi

चेन्नई

चेन्नई को पूर्व मद्रास के रूप में जाना जाता है। बता दें कि यह भारत का चौथे नंबर का सबसे बड़ा प्रदेश है और दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में से एक है। चेन्नई एक समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास वाला शहर है जो अपनी संपन्न आधुनिक जीवन शैली के साथ अपनी विरासत को भी पूरी तरह संतुलित रखे हुए है। चेन्नई अपनी गगनचुंबी इमारतों के लिए प्रसिद्ध है और इसके विभिन्न हिस्सों के पुराने मंदिरों और चर्चों में काफी भीड़ रहती है।

और पढ़े: चेन्नई के प्रमुख पर्यटन स्थल की जानकारी

35. यरकौड – Yercaud Hill Station In Hindi

यरकौड

साउथ इंडिया पर्यटन का खूबसूरत हिल स्टेशन यरकोड हनीमून मनाने वाले और कपल्स के एकांत में घूमने के लिए एक शानदार स्थान हैं। यरकौड़ हिल स्टेशन खूबसूरत जंगल और अद्भुत झीलों के लिए बहुत फेमस हैं। ऐसे पर्यटक जो प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत वातावरण की तलाश में रहते हैं वह इस लौकप्रिय हिल स्टेशन की यात्रा कर सकते हैं।

36. कोयम्बटूर – Coimbatore In Hindi

कोयम्बटूर

कोयम्बटूर भारत के तमिलनाडु राज्य का एक प्रमुख शहर है। इसे कोवई (Kovai) और कोयमुथुर (Coyamuthur) के नाम से भी जाना जाता है। यह नोय्याल नदी (Noyyal River) के तट पर स्थित है और पश्चिमी घाट से घिरा हुआ है। इसे दक्षिण भारत का मैनचेस्टर (Manchester Of South India) कहा जाता है। यह भारत के तेजी से विकसित हो रहे शहरों में से एक है और तमिलनाडु का दूसरा सबसे बड़ा शहर (Biggest City) है।

और पढ़े: कोयम्बटूर पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी

37. कुन्नूर – Coonoor Hill Station In Hindi

कुन्नूर

कुन्नूर हिल स्टेशन दक्षिण भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल हैं खासकर पर्यटकों के लिए जो एकांत की तलाश में हैं। राइटर्स, कवियों के लिए स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुन्नूर हिल स्टेशन नीलगिरि पहाड़ियों में दूसरा सबसे बड़ा हिल स्टेशन हैं जोकि पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करता हैं।

38. तिरुपति बालाजी – Tirupati Balaji In Hindi

तिरुपति बालाजी

देश और दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में तिरुपति बालाजी मंदिर अधिक प्रसिद्ध है यह वेंकटेश्वर मंदिर भारत के आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले के तिरुपति में तिरूमाला की पहाड़ी पर स्थित एक ऐतिहासिक मंदिर है। दक्षिण भारत की खूबसूरती समुद्री तटों, प्राकृतिक नजारों के अलावा यहां बने मंदिरों से भी है। कहने को तो यहां का हर मंदिर आकर्षण का केंद्र है, लेकिन विष्णु भगवान के रूप में तिरुपति बालाजी के नाम से भारतवर्ष में मशहूर इस मंदिर के प्रति लोगों में ज्यादा आस्था है।

और पढ़े: तिरुपति बालाजी मंदिर टूर यात्रा और इतिहास

39. अरकू वैली – Araku Valley In Hindi

अरकू वैली

अरकू वैली भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के विशाखापत्तनम जिले में स्थित एक खूबसूरत घूमने लायक हिल स्टेशन है। अरकू वैली विशाखापत्तनम शहर से लगभग 111 किलोमीटर की दूरी पर में स्थित है। आंध्र प्रदेश के अरकू घाटी को अक्सर आंध्र का ऊटी भी कहा जाता है। विशाखापत्तनम शहर का यह पर्यटन स्थल (Visakhapatnam Tourism In Hindi) विभिन्न जनजातियों द्वारा बसाए गए पूर्वी घाटों में से एक आकर्षित टूरिस्ट प्लेस है। अरकू वैली दक्षिण भारत के प्रमुख घूमने वाली जगहों में शामिल हैं।

और पढ़े: अरकू वैली विशाखापट्नम में घूमने लायक आकर्षण स्थल की जानकारी

40. विजयबाड़ा – Vijaywada In Hindi

विजयबाड़ा

साउथ इंडिया में घूमने के लिए अच्छी जगह विजयबाड़ा, आंध्र प्रदेश के कृष्णा नदी के तट पर स्थित है। विजयवाड़ा शब्द का अर्थ “जीत की भूमि” है और इसका नाम शहर की देवी कनक दुर्गा के नाम पर रखा गया है, जिन्हें विजया के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर बेजवाड़ा नाम से भी प्रसिद्ध है जो शहर का पुराना नाम है। आज विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश राज्य का एक महत्वपूर्ण व्यापार और वाणिज्य केंद्र के रूप में जाना जाता है।

और पढ़े: विजयवाड़ा के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की जानकारी

41. विशाखापट्टनम – Visakhapatnam In Hindi

 विशाखापट्टनम

विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश की राजधानी और इस राज्य का सबसे बड़ा शहर है। यहां के निवासी विशाखापट्टनम को विजाग (Vizag) कहते हैं। इसके अलावा विशाखापट्टनम को पूर्व का गोवा (Goa of the East) या ईस्ट कोस्ट का गहना (Jewel of the East Coast) कहा जाता है। यह मुख्य रूप से एक औद्योगिक शहर (industrial city) है, लेकिन अपने अद्भुत रेतीले समुद्र तटों, आकर्षक पार्कों, बौद्ध अवशेष स्थलों और आसपास के दर्शनीय स्थलों जैसे अराकू घाटी के कारण भी विशाखापट्टनम पर्यटकों को आकर्षित करता है।

और पढ़े: विशाखापत्तनम के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी

42. बेलम गुफाएं – Belum Caves In Hindi

बेलम गुफाएं
Image Credit: Jesudas Antonyraj

साउथ इंडिया टूरिज्म के आकर्षण में शामिल बेलम गुफाएं प्रमुख हैं। यह गुफाए भारत की दूसरी सबसे लम्बी और रहस्यमयी गुफाओं में शामिल हैं। यह गुफा आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में स्थित हैं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

43. पापिकोंडालु – Papikondalu In Hindi

पापिकोंडालु

पापिकोंडालु दक्षिण भारत में घूमने वाली प्रमुख जगहों में शामिल हैं और यह गोदावरी नदी के लुभावने दृश्यों को प्रस्तुत करता है। यह खूबसूरत स्थान राजमुंदरी में स्थित है। पहाड़ियों के करीब जाने के बाद आपको गोदावरी नदी की चौड़ाई संकरी दिखाई देने लगती हैं। पर्यटक इस खूबसूरत स्थान पर घूमने के लिए भारी संख्या में आते हैं।

44. गंडिकोटा – Gandikota In Hindi

गंडिकोटा

गंडिकोटा पर्यटन स्थल दक्षिण भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य में कडप्पा जिले में पेन्नार नदी के दाहिने छोर पर स्थित हैं। यहाँ का प्रमुख आकर्षण नदी के किनारे से होकर जाने वाली घाटी के माध्यम से एक शानदार डाउनहिल ट्रेक है। पर्यटक इस खूबसूरत स्थान का दौरा भारी तादाद में करते हैं।

45. हॉर्सले हिल्स – Horsley Hills In Hindi

हॉर्सले हिल्स

दक्षिणी भारत पर्यटन के आंध्र प्रदेश राज्य के चित्तूर जिले में स्थित हॉर्सले हिल्स एक खूबसूरत दर्शनीय स्थल है जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। होर्स्ले हिल्स या हॉर्सले कोंडा सड़क के दोनों किनारों पर खूबसूरत वनस्पति और घने पेड़ो से सुसज्जित प्राकृतिक सुन्दरता का प्रतीक हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एडवेंचर लवर्स इस स्थान पर घूमने के लिए बहुत अधिक आते हैं।

46. हैदराबाद – Hyderabad In Hindi

हैदराबाद

हैदराबाद दक्षिण भारत के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण शहरों में से एक है। तेलांगना की राजधानी हैदराबाद एक ऐसा शहर है जो हमेशा से स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ अतीत के रंगों और वर्तमान के ग्लैमर को पूरी तरह से संजोय हुए है। हैदराबाद में घूमने के लिए पर्यटक स्थलों की संख्या काफी अधिक है यह शहर अपनी अनूठी विरासत स्मारकों, भोजन और अद्भुत संस्कृति के लिए सालभर दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। हैदराबाद बिरयानी और चारमीनार के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है।

और पढ़े: हैदराबाद के पर्यटन स्थल और घूमने के बारे में जानकारी

47. वारंगल – Warangal Tourism Hindi

वारंगल

दक्षिण भारत का मशहूर पर्यटन स्थल वारंगल मानव निर्मित संरचनाओं के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्यता को दर्शाता हैं। दक्षिण भारत यह वारंगल पर्यटन स्थल आपको राजाओं और रानियों के युग में घूमने का अनुभव प्रदान करता हैं। वारंगल घूमने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं और यहाँ की सुंदरता का लुत्फ़ उठाते हैं।

और पढ़े : दक्षिण भारत के 50 प्रमुख मंदिर की जानकारी

48. पांडूचेरी – Pondicherry Tourism In Hindi

पांडूचेरी

पांडिचेरी दक्षिण भारत का एक खूबसूरत नगर हैं जोकि ए डिस्टिक्ट फ्रेंच फ्लेवर(A district french flavor) और एक आनंदमय छुट्टी के लिए पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध हैं। पांडिचेरी  (पुदुचेरी) में आपको फ्रांसीसी वास्तुकला के साथ घर के चारो ओर बने रंगीन चित्रित खूबसूरत दृश्य प्रदान करते हैं। पांडिचेरी में आप औपनिवेशिक युग की ऐतिहासिक इमारतों, चर्चों और मंदिरों को देखना का आनंद प्राप्त करेंगे।

49. लक्षद्वीप – Lakshadweep In Hindi

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप दक्षिण भारत टूरिज्म की एक खूबसूरत जगह हैं जोकि अपने समुद्री बीच और सफ़ेद रेत के लिए बहुत अधिक जाना जाता हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की लक्ष्यद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश हैं जोकि छुट्टी मनाने के लिए पर्यटकों के बीच बहुत अधिक लौकप्रिय हैं।

50. अंडमान – Andaman In Hindi

अंडमान

दक्षिण भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल अंडमान निकोबार द्वीप समूह अपने खूबसूरत क्रिस्टलीय पानी और बैकवाटर के लिए जाना जाता हैं। एडवेंचर के शौकीन व्यक्ति इस स्थान का दौरा करना बहुत अधिक पसंद करते हैं। अंडमान जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता हैं।

और पढ़े : दिसम्बर में घूमने के लिए दक्षिण भारत की सबसे अच्छी जगहें

इस आर्टिकल में आपने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटक स्थल को जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्टस में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

Leave a Comment