बीजापुर के “फेमस हिस्ट्रीकल प्लेसेस” और यात्रा से जुडी पूरी जानकारी  – Famous Tourist Places of Bijapur in Hindi

1.5/5 - (2 votes)

Famous Tourist Places of Bijapur in Hindi : बीजापुर कर्नाटक के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में से एक है जिसे “दक्षिण भारत का आगरा” के नाम से भी जाना जाता है। बीजापुर प्राचीन अतीत के स्थापत्य वैभव के कुछ बेहतरीन नमूनों का घर है जो गोल गुम्बज और ऐतिहासिक धरोहरों के अन्य स्मारकों के लिए प्रसिद्ध प्रसिद्ध है। आदिल शाही शासकों की भव्य राजधानी बीजापुर, कर्नाटक के समृद्ध और घटनापूर्ण इतिहास में एक अभिन्न भूमिका निभाती है। बीजापुर कर्नाटक का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो पर्यटकों को यहां एक बार दोबारा आने के लिए प्रेरित करता है। यह ऐतिहासिक स्थल कर्नाटक के प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक है जहाँ हर साल हजारों की संख्या में पर्यटकों को देखा जाता है।

यदि आप कर्नाटक के समृद्ध इतिहास में दिलचस्पी रखते है तो आपको एक बार बीजापुर घूमने जरूर आना चाहिये। तो आइये इस आर्टिकल में हम “बीजापुर के इतिहास” और “बीजापुर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल” के बारे जानते है जिनके बारे में जानकार यक़ीनन आप बीजापुर की यात्रा के लिए एक्साईटेड हो जायेंगे –

Table of Contents

बीजापुर का इतिहास – History of Bijapur in Hindi

कल्याणी चालुक्यों द्वारा लगभग 10 वीं -11 वीं शताब्दी में निर्मित बीजापुर को प्राचीन में “विजयपुरा” के रूप में जाना जाता था। 1868 में, बीजापुर राज्य को शाह वंश से जीत लिया गया था और मुगल बादशाह औरंगज़ेब के शासनकाल के दौरान ‘सुअह’ में बदल दिया गया था। इसके बाद, बीजापुर 1724 में मराठों के पास, 1724 में निजाम के पास गया और अंत में 1818 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के हाथों में चला गया और उसे सतारा की मराठा रियासत को सौंप दिया गया था।

बीजापुर में घूमने की जगहें – Best Places to visit in Bijapur in Hindi

गोल गुम्बज, बीजापुर – Gol Gumbaz, Bijapur in Hindi

गोल गुम्बज, बीजापुर - Gol Gumbaz, Bijapur in Hindi
Image Credit : Sanjay J Kamath

बीजापुर में स्थित “गोल गुम्बज” एक ऐतिहासक मकबरा हैं, जो मोहम्मद आदिल शाह, उनकी प्रेमिका रम्भा और उनके परिवार का अंतिम विश्राम स्थल हैं। यह आकर्षित गोल गुम्बज दक्षिण भारत में मोहम्मद आदिल शाह की हुकूमत और उनके शासन की कहानी को बयां करता हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोल गुम्बज के निर्माण में 30 वर्ष का समय लग गया था, जिसका निर्माण फ्रांसीसी वास्तुकार काबुल के याकूत उफ ने किया था।

गोल गुम्बज की सुंदरता के बारे में कहां जाता हैं कि यदि यह मकबरा उत्तर भारत में होता तो लोग ताज महल को छोड़कर इसका दौरा करना पसंद करते यही कारण है की प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक यहाँ आते हैं। यदि आप भी अपने फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए बीजापुर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places of Bijapur in Hindi) सर्च कर रहे है तो आपको गोल गुम्बज की यात्रा जरूर करनी चाहिये।

गोल गुम्बज की टाइमिंग

  • सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक

गोल गुम्बज की एंट्री फीस

  • इंडियन टूरिस्ट के लिए : 10 रूपये
  • फॉरेन टूरिस्ट के लिए : 100 रूपये

इब्राहिम रौजा बीजापुर – Ibrahim Rauja Bijapur in Hindi

इब्राहिम रौजा बीजापुर – Ibrahim Rauja Bijapur in Hindi
Image Credit : Darshan Gowda

बीजापुर के प्रमुख ऐतिहासक स्थल (Famous Historical Places of Bijapur in Hindi) में से एक “इब्राहिम रौजा” इब्राहिम आदिल शाह II और उनकी पत्नी ताज सुल्ताना के अवशेषों का घर है, जिसे “दक्कन के ताजमहल” के रूप में भी जाना जाता है। जहाँ हर साल हजारों की संख्या में प्रेमी और पर्यटको की उपस्थिति दर्ज की जाती है, जिससे इसकी प्रसिद्धी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इस स्मारक का निर्माण आदिल शाह द्वितीय द्वारा एक फारसी वास्तुकार की मदद से हिंदुओं और मुसलमानों के बीच सद्भाव के प्रतीक के रूप में किया गया था। इब्राहिम रौजा के दाईं ओर एक मस्जिद और बाईं ओर एक मकबरा बना हुआ है जो इसके आकर्षण में चार चाँद लगाने का कार्य करती है। इस प्राचीन स्मारक की सुंदर वास्तुकला इसे बीजापुर के साथ कर्नाटक के प्रसिद्ध और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण आकर्षणों में से एक बनाती है।

इब्राहिम रौजा की टाइमिंग

  • सुबह 00 बजे से शाम 5.00 बजे तक

इब्राहिम रौजा की एंट्री फीस

  • इंडियन टूरिस्ट के लिए : 5 रूपये
  • फॉरेन टूरिस्ट के लिए : 100 रूपये

बीजापुर का किला –  Bijapur Fort, Bijapur in Hindi

बीजापुर का किला -  Bijapur Fort, Bijapur in Hindi
Image Credit : Saeed Momin

बीजापुर का किला बीजापुर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक है जिसे आदिलशाह वंश के शासन के दौरान बनाया गया था। जो भी पर्यटक बीजापुर में घूमने की लिए सबसे अच्छी जगहें (Best Places to visit in Bijapur in Hindi) सर्च कर रहे है उन्हें बीजापुर फोर्ट घूमने जरूर जाना चाहिये। बीजापुर फोर्ट का बीजापुर के ऐतिहासिक स्थल में भी महत्वपूर्ण स्थान है।

बता दे यह किला 50 फीट की खाई के अन्दर निर्मित है, जिसे प्राचीन में “विजपुरा किले” के रूप में भी जाना जाता है। आप जब भी यहाँ आएंगे तो किले में अलग-अलग संरचनाएं देख सकेगें जिन्हें समय के साथ साथ विभिन्न राजवंशों के शासकों द्वारा बनाए गए थे।

बीजापुर फोर्ट की टाइमिंग

  • सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक

बीजापुर फोर्ट की एंट्री फीस

  • इंडियन टूरिस्ट के लिए : 15 रूपये
  • फॉरेन टूरिस्ट के लिए : 200 रूपये

और पढ़े : गोकर्ण पर्यटन में घूमने के लिए बेस्ट जगहें

जुम्मा मस्जिद, बीजापुर – Jumma Masjid, Bijapur in Hindi

जुम्मा मस्जिद, बीजापुर – Jumma Masjid, Bijapur in Hindi
Image Credit : Yuti Sharma

जुम्मा मस्जिद भारत की सबसे पुरानी मस्जिद में से एक है, जिसे अली आदिल शाह द्वारा तालिकोटा के युद्ध में अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए बनाया गया था। यह मस्जिद मुस्लिमो के लिए इबादत केंद्र होने के साथ साथ बीजापुर के ऐतिहासिक स्थल (Famous Historical Places of Bijapur in Hindi) में भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

यह मस्जिद 10810 वर्ग मीटर में फैली है जो जुड़वां मीनार, सुंदर मेहराब और गुंबद के साथ बेहतरीन इंडो-इस्लामिक वास्तुकला को प्रदर्शित करती है। यदि आप बीजापुर के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस की ट्रिप पर जाने वाले है, तो आप भलें किसी भी धर्म से हो लेकिन आपको जुम्मा मस्जिद घूमने जरूर जाना चाहिये। क्योंकि जुम्मा मस्जिद में सभी धर्म के लोगो और पर्यटकों को आने की स्वंत्रता है।

जुम्मा मस्जिद की टाइमिंग

  • सुबह 9.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक

जुम्मा मस्जिद की एंट्री फीस

  • फ्री

असर महल बीजापुर – Asar Mahal Bijapur in Hindi

असर महल बीजापुर – Asar Mahal Bijapur in Hindi
Image Credit : Santosh Kumar

1646 के दशक में मुहम्मद आदिल शाह द्वारा निर्मित “असर महल” बीजापुर में घूमने के लिए सबसे अच्ची जगहें (Best Places to visit in Bijapur in Hindi) में से एक है। बता दे इस महल को प्राचीन में “द महल” के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि इसे शुरुआत में न्याय के हॉल के रूप में इस्तेमाल किया गया था। बाद में इसे धर्मनिरपेक्ष के रूप में परिवर्तित कर दिया गया और अब यह बीजापुर का एक अत्यधिक पूजनीय स्थान बन गया है। माना जाता है इस महल में पैगंबर मोहम्मद की दाढ़ी के दो बाल रखे गये है।

मुस्लिम समुदाय के लिए आस्था केंद्र होने के साथ साथ महल की वास्तुकला भी काफी आकर्षक है जो फ़ारसी वास्तुकला जो प्रदर्शित करती है। लेकिन इस महल की एक अनोखी बात यह है, की महल में महिलायों को जाने की अनुमति नही है। इसीलिए ध्यान से महिलायों के साथ असर महल की यात्रा पर ना जायें।

बारा कमान, बीजापुर – Bara Kaman, Bijapur in Hindi

बारा कमान, बीजापुर - Bara Kaman, Bijapur in Hindi
Image Credit : Rahul Hukkeri

बीजापुर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल (Famous Historical Places of Bijapur in Hindi) में से एक बारा कामन 12 सुंदर मेहराबों का मकबरा है जिसे सन 1672 ई में आदिल शाह द्वितीय द्वारा निर्मित किया गया था। वास्तव में बारा कमान एक अधूरी सरंचना है क्योंकि आदिल शाह द्वितीय की हत्या उसके ही पिता ने कर दी थी जिस वजह से बारा कामन का निर्माण अधूरा ही रह गया। क्योंकि वह नहीं चाहता था कि बारा कामन गोल गुम्बज के वास्तुशिल्प चमत्कार को कम करे।

गगन महल बीजापुर – Gagan Mahal, Bijapur in Hindi

गगन महल बीजापुर – Gagan Mahal, Bijapur in Hindi
Image Credit : Jazeel Ibrahim

अपनी स्थापत्य कला और डिजाइन के लिए प्रसिद्ध गगन महल बीजापुर में घूमने की सबसे अच्छी जगहें (Best Places to visit in Bijapur in Hindi) में से एक है जो पर्यटकों और कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 1561 में आदिल शाह द्वारा निर्मित, गगन महल, को “स्काई महल” के रूप में भी जाना जाता है। तीन मेहराबों के साथ गगन महल दो मंजिला महल है जिसके भूतल में दरबार हॉल जबकि उपरी मंजिल पर शाही परिवार के लिए निवास स्थान था।

गगन महल की टाइमिंग

  • सुबह 8.00 बजे से 6.00

गगन महल की एंट्री फीस

  • 5 रूपये प्रति व्यक्ति

मलिक-ए-मैदान, बीजापुर – Malik-e-Maidan, Bijapur in Hindi

मलिक-ए-मैदान, बीजापुर – Malik-e-Maidan, Bijapur in Hindi
Image Credit : Amruta Bidkar

मलिक-ए-मैदान, बीजापुर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places of Bijapur in Hindi)  में से एक है जिसका मूल अर्थ है “युद्ध का मैदान”। जब भी आप मलिक-ए-मैदान, बीजापुर घूमने आयेंगे तो यहाँ एक बड़ी और ऐतिहासिक तोप को देख सकेगें है, जिसकी गिनती भारत की सबसे बड़ी तोपों में भी की जाती है।

इस तोप को 1549 में आदिल शाह द्वितीय द्वारा शेरजाह बुर्ज पर रखा गया था जिस पर औरंगजेब द्वारा बनाया गया एक शिलालेख भी है। इस वजह से मलिक-ए-मैदान  पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों दोनों को समान रूप से आकर्षित करता है।

मलिक-ए-मैदान की टाइमिंग

  • सुबह 6.00 बजे से शाम 6.00 बजे से

मलिक-ए-मैदान की एंट्री फीस

  • 10 रूपये प्रति व्यक्ति

उपली बुर्ज, बीजापुर – Upali Burj, Bijapur in Hindi

उपली बुर्ज, बीजापुर – Upali Burj, Bijapur in Hindi
Image Credit : Shraddha Bohite

“उपली बुर्ज” बीजापुर की सबसे आकर्षक जगहें में से एक है। यह बुर्ज 24 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जिसके उपर से बीजापुर के अद्भुद दृश्यों को देखा जा सकता है। इसके साथ साथ टॉवर में शीर्ष पर दो विशाल तोप भी रखी हुई है जो इस बुर्ज के आकर्षण में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करती है। बात दे इस उपली बुर्ज का निर्माण 16 वीं शताब्दी में हैदर खान, द्वारा एक प्रहरीदुर्ग के रूप में किया गया था। यदि आप बीजापुर के हिस्ट्रीकल प्लेसेस (Famous Historical Places of Bijapur in Hindi) की ट्रिप पर हैं तो आपको अपना कुछ समय निकालकर उपली बुर्ज घूमने जरूर आना चाहिए जहाँ से आप शहर के विहंगम दृश्यों को देख सकेगें।

और पढ़े : बैंगलोर के पास सबसे खुबसूरत हिल स्टेशन नंदी हिल्स घूमने की जानकारी

 संगीथ नारी महल – Sangeeth Nari Mahal, Bijapur in Hindi

 संगीथ नारी महल – Sangeeth Nari Mahal, Bijapur in Hindi
Image Credit : Vybhav Vijendra

बीजापुर से 8 किलोमीटर की दूरी पर, नंगेपुर में स्थित संगीथ नारी महल बीजापुर पर्यटन में घूमने के लिए एक और अच्छी जगह है। 16 वीं शताब्दी में निर्मित, महल का उपयोग उत्सव और जश्न के लिए किया जाता था। हलाकि वर्तमान में यह महल खंडहर है, लेकिन अभी भी केंद्र में एक तालाब है।

अक्सर पर्यटक, स्थानीय लोग और कपल्स अपना कुछ समय एक साथ स्पेंड करने के लिए यहाँ आना पसंद करते है।

बीजापुर में शोपिंग – Shopping in Bijapur in Hindi

बीजापुर अपने प्रसिद्ध पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places of Bijapur in Hindi) के साथ साथ स्थानीय हस्तशिल्प के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। बीजापुर में शोपिंग किये बिना बीजापुर की यात्रा अधूरी मानी जाती है इसी वजह बीजापुर में खरीददारी को बीजापुर के प्रमुख पर्यटक स्थल की लिस्ट में शामिल की गयी है।

इसीलिए आप जब भी अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ बीजापुर घूमने आयें तो यहाँ कुछ प्रसिद्ध स्थानीय हस्तशिल्प और कलाकृतियों की खरीददारी जरूर करें।

बीजापुर घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय – Best time to visit Bijapur in Hindi

बीजापुर घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय – Best time to visit Bijapur in Hindi
Image Credit : Mohammed Zeeshan

बीजापुर की यात्रा के लिए सर्दियों का मौसम (अक्टूबर – मार्च) सबसे अच्छा समय होता है, इस समय का मौसम बीजापुर के प्रमुख पर्यटक स्थल की यात्रा के लिए काफी सुखद और अनुकुल होता है।

हालाकि पर्यटक मानसून के समय भी बीजापुर घूमने जा सकते है लेकिन इस समय कभी कभी भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है जो आपकी यात्रा को प्रभावित कर सकता है, इसीलिए सबसे अच्छा होगा की आप अक्टूबर – मार्च के महीने में ही बीजापुर घूमने जाने का प्लान बनाये।

और पढ़े : कूर्ग हिल स्टेशन में घूमने लायक टॉप 25 पर्यटन स्थल

बीजापुर में रुकने के लिए होटल्स – Hotels in Bijapur in Hindi

बीजापुर में रुकने के लिए होटल्स - Hotels in Bijapur in Hindi

यदि आप अपनी बीजापुर के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस की ट्रिप में रुकने के लिए होटल्स को सर्च कर रहे है, तो हम आपको बता दे, बीजापुर में रुकने के लिए लो बजट से लेकर हाई बजट तक सभी टाइप की होटल्स अवेलेबल है, जिनका आप अपनी चॉइस और बजट के अनुसार से सिलेक्शन कर सकते है।

  • फर्न रेजीडेंसी विजयपुरा (The Fern Residency Vijayapura)
  • क्यारीड होटल विजयपुरा(Kyriad Hotel Vijayapura)
  • होटल ले ग्रांडे Hotel )Le Grande)
  • सबला हेरिटेज होम (Sabla Heritage Home)

बीजापुर केसे पहुंचें – How to Reach Bijapur in Hindi

बीजापुर की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे आप फ्लाइट, ट्रेन या रोडवे में से किसी से भी ट्रेवल करके बीजापुर पहुंच सकते है।

तो आइये नीचे डिटेल में जानते है, हम फ्लाइट ट्रेन या सड़क मार्ग से बीजापुर केसे पहुचें –

बीजापुर फ्लाइट से केसे जायें – How to Reach Bijapur by Flight in Hindi

बीजापुर फ्लाइट से केसे जायें – How to Reach Bijapur by Flight in Hindi

यदि आपने बीजापुर घूमने जाने के लिए फ्लाइट का सिलेक्शन किया है, तो जान लें बीजापुर में अपना घरेलू हवाई अड्डा है, जो अन्य राज्यों से सीधी और कनेक्टिंग उड़ानों के माध्यम से जुड़ा हुआ है। हालाँकि, इसमें बहुत सीमित कनेक्टिविटी है। जबकि बीजापुर का निकटतम इंटरनेशनल एयरपोर्ट गोवा में है जो शहर से लगभग 257 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

बीजापुर ट्रेन से केसे जायें – How to Reach Bijapur by Train in Hindi

बीजापुर ट्रेन से केसे जायें – How to Reach Bijapur by Train in Hindi

ट्रेन से ट्रेवल करके बीजापुर की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे बीजापुर में अपना रेलवे जंक्शन मौजूद है, जो नियमित ट्रेनों के माध्यम से कर्नाटक और भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा है। इसीलिए ट्रेन से ट्रेवल करके बीजापुर आना आपके लिए बेस्ट विकल्प है। ट्रेन से ट्रेवल करके बीजापुर रेलवे स्टेशन पहुचने के बाद आप स्थानीय साधनों की मदद से अपने गंतव्य तक पहुच सकते है।

 बीजापुर सड़क मार्ग से केसे पहुचें – How to Reach Bijapur by Raod in Hindi

बीजापुर सड़क मार्ग से केसे पहुचें – How to Reach Bijapur by Raod in Hindi

बीजापुर राज्य के विभिन्न शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, और इसलिए देश के किसी भी हिस्से से बीजापुर की यात्रा करना काफी आसान है। राज्य के सभी प्रमुख शहरों से बीजापुर के लिए नियमित बसे भी उपलब्ध है। बस के अलावा आप अपनी निजी कार या टेक्सी से भी बीजापुर की यात्रा कर सकते है।

और पढ़े : कर्नाटक में घूमने के लिए 15 प्रसिद्ध तीर्थ स्थल और मंदिर 

इस आर्टिकल में आपने बीजापुर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें और यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी को डिटेल में जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

बीजापुर का मेप – Map of Bijapur in Hindi

और पढ़े :

Leave a Comment