Others

विश्व के 50 प्रसिद्ध पर्यटन और दर्शनीय स्थान – Top 50 Tourist Attractions In The World In Hindi

3.3/5 - (6 votes)

Top 50 Tourist Attractions In The World In Hindi, दुनिया भर में ऐसी कई प्रसिद्ध आकर्षण स्थल मौजूद है जहा पर हर साल लाखो की संख्या में पर्यटक घूमने आते है। भले ही दुनिया बहुत बड़ी और विशाल है लेकिन विश्व भर में देखने और करने के लिए बहुत कुछ है, शायद बहुत से लोग इस बात से हैरान होंगे कि कहां जाना है और क्या करना है।

नीचे हमने विश्व के 50 प्रसिद्ध पर्यटन और दर्शनीय स्थान के बारे में बताया है, इस लेख में हमने यह भी बताया है की यह विश्व के सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल क्यों है और इन्हें दुनिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की क्या विशेषता है, तो आइये जानते है  टॉप 50 टूरिस्ट प्लेसेस इन वर्ल्ड –

विश्व के 50 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की सूची – Top 50 Tourist Attractions In The World In Hindi

दुनिया भर के प्रसिद्ध पर्यटन और दर्शनीय स्थल की सूची और उनसे जुड़ी जानकारी

1. गीज़ा के महान पिरामिड

Great Pyramid of Giza, Egypt
स्थान : मिस्र
विशेष क्या है : गीज़ा के महान पिरामिड,  मिस्र के प्राचीन काल में इन पिरामिड में राजाओं के शवों को दफना जाता था। यह विश्व के प्रसिद्ध आकर्षण स्थल में इसलिए भी आता है क्योंकी दुनिया में मिस्र ही एक ऐसी जगह है जहा पर इस तरह के बड़े और विशाल पिरामिड देखने को मिलते है।

और पढ़े: मिस्र के महान गिजा पिरामिड की जानकारी और इसके रहस्य 

2. एफिल टॉवर

Eiffel Tower, Paris
स्थान : पेरिस
विशेष क्या है: फ़्रांस की संस्कृति का प्रतीक है, एफिल टॉवर, पेरिस करीब 4 दशकों तक विश्व की सबसे ऊँची संरचना में था। एफिल टॉवर को बनाने का मुख्य कारण फ्रांस की औद्योगिक क्रांति का शताब्दी वर्ष था।

और पढ़े: एफिल टॉवर घूमने और इसके आसपास के पर्यटन स्थल की जानकारी 

3. हॉलीवुड साइन

Hollywood Sign, Los Angeles
स्थान : लॉस एंजिल्स
विशेष क्या है : हॉलीवुड साइन लॉस एंजिल्स का एक बहुत ही मशहूर थल चिह्न है। यह अमेरिकी सांस्कृतिक प्रतीक है।

4. बर्लिन की दीवार

Berlin Wall, East Side Gallery, Berlin
स्थान: ईस्ट साइड गैलरी, बर्लिन
विशेष क्या है: तीसरे विश्व युद्ध के बाद जब जर्मनी का विभाजन हो गया, तब लाखो की संख्या में लोग पूर्वी जर्मनी से पश्चिमी जर्मनी जाने लगे, इस प्रवास को रोकने के लिए पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के बीच के दीवार बना दी गयी। जैसे ही जर्मनी के हालत सही होने लगे, तब 1989 में इस दीवार का महत्व खत्म कर दिया गया, और जर्मनी फिर से एक हो गया। यह एक मुख्य कारण है जिसकी वजह से यह विश्व का एक प्रसिद्ध पर्यटन और आकर्षण स्थल बना चूका है। जर्मनी के लोगो ने इस दीवार पर अलग अलग प्रकार की चित्रकारी की है।

5. ला सागरादा फैमिलिया

La Sagrada Familia, Barcelona, Spain
स्थान: बार्सिलोना, स्पेन
विशेष क्या है: ला सागरादा फैमिलिया, बार्सिलोना, स्पेन के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में से एक है, यह संरचना 1852 से बनायीं जा रही है लेकिन अब तक पूरी नही हो पाई है, किसी न किसी कारण से यह संरचना का कार्य रुक जाता है नहीं तो धीरे हो जाता है। मशहूर वास्तुकार जोर्डी फौली (Architect Jordi Fauli) ने यह संरचना को 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

6. ग्रांड पैलेस

Grand Palace, Bangkok
स्थान : बैंकॉक
विशेष क्या है: चक्री वंश के राजा राम प्रथम ने बनवाया था, यह महल सियाम के राजाओं का आधिकारिक निवास हुआ करता था। आज की तारीख में यह महल थाईलैंड के सबसे प्रसिद्ध आकर्षण स्थान में से एक है और दुनिया भर से लोग इस आकर्षण स्थल को घूमने आते है।

और पढ़े: बैंकॉक के बारे में जानकारी 

7. माउंट फ़ूजी

Mount Fuji, Japan
स्थान: जापान
विशेष क्या है: पर्वत फ़ूजी जापान की सबसे उचे पर्वत में से एक है। यह पर्वत जापान के सांस्कृतिक, भौतिक, और आध्यात्मिक भूगोल में योगदान देता है। इसलिए यह विश्व के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की गिनती में आता है।

8. टॉवर ऑफ़ लंदन

Tower of London, London
स्थान: लंदन
विशेष क्या है: टॉवर ऑफ़ लंदन एक समय पर राजा महाराजा के रहने का महल हुआ करता था, विजेता विलियम ने 1078 में इसे राजसी बंदियों के लिए कारागार बना दिया और इस महल में कई हत्‍याओं तथा मृत्‍युदंड दिए गए।

9. द स्ट्रिप

The Strip, Las Vegas
स्थान: लास वेगास
विशेष क्या है: लास वेगास स्ट्रिप, दक्षिण लास वेगास के हिस्से को कहा जाता है, यह विश्व प्रसिद्ध इसलिए है क्योंकी लॉस वेगास के ज्यादातर मशहूर रिसोर्ट, होटल, माल्स और देखने लायक जगह यह पर मौजूद है। यह लॉस वेगास का सबसे रिहायशी इलाका है।

और पढ़े: अमेरिका का सबसे मशहूर रिहायशी शहर लास वेगास घूमने की पूरी जानकारी

10. नेउशवांस्टीन कैसल

Neuschwanstein Castle, Germany
स्थान: जर्मनी
विशेष क्या है : नेउशवांस्टीन कैसल 19 शताब्दी में बनाया गया था। और यह महल जर्मनी का सबसे ज्यादा घूमे जाने वाला महल है। दुनिया भर के लोग इस की खूबसूरती को देखने जर्मनी आते है। इस महल की खूबसूरती की वजह से ही यह विश्व का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की गिनती में आता है।

11. उबुद

Ubud, Bali, Indonesia
स्थान: बाली, इंडोनेशिया
विशेष क्या है: उबुद, बाली द्वीप पर बसा हुआ एक छोटा सा गाँव है। उबुद इंडोनेशिया की कला और संस्कृति का केंद्र बना चुका है। दुनिया भर से पर्यटक इंडोनेशिया की इस कला और संस्कृति केंद्र को देखने आते है।

12. बुर्ज खलीफा

Burj Khalifa, Dubai, United Arab Emirates
स्थान: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
विशेष क्या है : दुबई, में स्थित बुर्ज खलीफा इमारत विश्व की सबसे ऊंची इमारत है। बुर्ज खलीफा 160 मंजिल ऊंची है। येही एक प्रमुख कारण है को इसे दुनिया भर से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बनाता है।

और पढ़े: बुर्ज खलीफा घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल 

13. स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी

Statue of Liberty, New York Harbor
स्थान: न्यूयॉर्क हार्बर
विशेष क्या है: स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी फ्रांस और अमेरिका की दोस्ती का प्रतीक है। 1886 जब अमेरिका में क्रांति चल रही थी तब यह मूर्ति फ्रांस ने अमेरिका को दी थी। यह मूर्ति तांबे की बनी हुई है।

और पढ़े: न्यूयॉर्क शहर के सबसे आकर्षित स्थल स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी के बारे में पूरी जानकारी

14. ओरिएंट पर्ल टॉवर

Oriental Pearl Tower, Shanghai
स्थान: शंघाई
विशेष क्या है: ओरिएंट पर्ल टॉवर, शंघाई का एक टी.वी टॉवर है। यह टॉवर 1994 से 2007 तक चीन का सबसे ऊंची  संरचना के रूप में रह चुका है। शंघाई पर्यटन में यह एक मशहूर थल चिन्ह (landmark) के रूप में भी जाना जाता है।

15. कोलोसियम

Colosseum, Rome
स्थान: रोम
विशेष क्या है: रोम में स्थित कोलोसियम, रोमन साम्राज्य का सबसे विशाल अखाड़ा है। यह अखाड़ा मे कई योद्धाओं के बीच मनोरंजन के रूप में लड़ाई हुआ करती थी। दुनिया भर के पर्यटक इस अखाड़ा की विशाल वास्तुकला को देखने आते है। इस अखाड़ा में 40, 000 लोगो के बैठने की व्यवस्था मौजूद है।

और पढ़े: कोलोसियम का इतिहास और इसके 25 के रोचक तथ्य

16. मैटरहॉर्न

Matterhorn, Switzerland
स्थान : स्विट्जरलैंड
विशेष क्या है : मैटरहॉर्न पर्वत स्विट्जरलैंड और इटली की सीमा के बीच स्थित है। यह बहुत ही खुबसूरत पर्वत है। यह पर्वत पर्वतारोही के लिए बहुत ही पसंदीदा पहाड़ है।

17. ब्लू मस्जिद

Blue Mosque, Istanbul
स्थान : इस्तांबुल
विशेष क्या है : इस्तांबुल की ब्लू मस्जिद को सुल्तान अहमद मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। यह मस्जिद की बाहरी दीवारों को नीले रंग से रंगा गया है। तुर्की में यह एक एकमात्र  ऐसी मस्जिद है जिसके छह मीनार हैं।

18. विक्टोरिया हार्बर

Victoria Harbour, Hong Kong
स्थान : हांगकांग
विशेष क्या है : विक्टोरिया हार्बर एक प्राकृतिक बंदरगाह है जो दक्षिण में बसे हॉन्ग कॉन्ग द्वीप को उत्तर में बसे कोवन प्रायद्वीप से अलग करता है। विक्टोरिया हार्बर प्रति वर्ष, आतिशबाजी देखने आते है।

19. कैलारस की लाइब्रेरी

Library of Celsus, Ephesus, Turkey
स्थान : इफिसुस, तुर्की
विशेष क्या है : यह पुस्तकालय 114 से 117 AD. के बीच बना था। यह रोमन समाज की बहुत ही प्रसिद्ध इमारत है और इस पुस्तकालय में 12,000 सूचीपत्र (scrolls) को रखा जा सकता है।

20. टाइम्स स्क्वायर

Times Square, New York
स्थान : न्यूयॉर्क
विशेष क्या है : टाइम्स स्क्वायर, न्यूयॉर्क शहर का बहुत ही प्रसिद्ध चौराहा है। दुनिया भर से पर्यटक इस चौराहा को देखने आते है, यह चौराहा पर आपको मनोरंजन के लिए बहुत सारे सड़क पर प्रस्तुति देने वाले लोग मिल जायेगे।

21. बकिंघम पैलेस

Buckingham Palace, London
स्थान : लंदन
विशेष क्या है : बकिंघम पैलेस, लंदन का आधिकारिक निवास केंद्र है। इस महल में सिर्फ ब्रिटिश राजवंशी ही रह सकते है।

22. इटली का लीनिंग टॉवर

Leaning Tower of Pisa, Italy
स्थान : पीसा, इटली
विशेष क्या है : लीनिंग टॉवर इटली, दुनिया भर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में से एक है। यह संरचना एक तरफ से 4 डिग्री झुकी होने के कारण, विश्व भर में जानी जाती है।

और पढ़े: जाने क्यों झुकी हुई है पीसा की मीनार, क्या है इतिहास और क्या है रहस्य

23. निषिद्ध शहर

Forbidden City, Beijing
स्थान: बीजिंग
विशेष क्या है : फोर्बिडन शहर बीजिंग एक प्रसिद्ध संग्रहालय है जहा पर पूर्व चीनी सम्राट के 500 साल पुराने सामान को संभाल कर रखा गया है।

24. रोसेटा स्टोन, ब्रिटिश म्यूजियम

Rosetta Stone, British Museum, London
स्थान : लंदन
विशेष क्या है : ब्रिटिश म्यूजियम लंदन के ऐतिहासिक संग्रहालय है। यह संग्रहालय में बहुत ही प्राचीन वस्तुओं को संभाल कर रखा गया है।

25. डिजनीलैंड रिज़ॉर्ट

Disneyland Resort, Anaheim, California
स्थान: अनाहेम, कैलिफोर्निया
विशेष क्या है: डिजनीलैंड रिज़ॉर्ट एक मनोरंजन का केंद्र है, जहाँ दुनिया भर से लोग मनोरंजन के लिए आते है।

26. टुलम

Tulum, Mexico
स्थान: मैक्सिको
विशेष क्या है : टुलम एक प्राचीन बंदरगाह है।

27. ग्येओंग्बोकगंज पैलेस

Gyeongbokgung Palace, Seoul, South Korea
स्थान : सियोल, दक्षिण कोरिया
विशेष क्या है : ग्येओंग्बोकगंज पैलेस, जोसोन राजवंश का निवास स्थान हुआ करता था। यह महल उस समय मुख्य महल हुआ करता था।

28. इग्वाजू फॉल्स

Iguazu Falls, Brazil and Argentina
स्थान: ब्राजील और अर्जेंटीना
विशेष क्या है: यह झरना दुनिया का सबसे बड़ा झरना प्रणाली है, दुनिया भर से लोग इस प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल को देखने आते है।

29. वेटिकन

Vatican City
स्थान: रोम, इटली
विशेष क्या है: वेटिकन, दुनिया का सबसे छोटा राज्य है। यह रोम शहर के अन्दर बसा हुआ है।

और पढ़े: वेनिस सिटी इटली घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

30. सिडनी ओपेरा हाउस

Sydney Opera House, Sydney
स्थान: सिडनी
विशेष क्या है: सिडनी ओपेरा हाउस, दुनिया के सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। यह अपने आकार और वास्तुकला के कारण दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

और पढ़े: क्यों न इस बार की गर्मियों की छुटी में सिडनी के पर्यटन स्थल घूमने जाया जाये?

31. माउंट एवरेस्ट

Mount Everest, Nepal and Tibet
स्थान: नेपाल और तिब्बत
विशेष क्या है: माउंट एवरेस्ट दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत है। समुद्र तल से इसकी ऊँचाई 8848 मीटर की है।

और पढ़े: कैलाश मानसरोवर यात्रा की जानकारी 

32. पेट्रा

Petra, Jordan
स्थान: माउंट एवरेस्ट
विशेष क्या है: पेट्रा जॉर्डन की एक ऐतिहासिक जगह है। यह जगह 4th शताब्दी में बनायीं गयी थी।

और पढ़े: पेट्रा का इतिहास और इसके ऐतिहासिक तथ्य

33. मोना लिसा, लौवर संग्रहालय

Mona Lisa, Louvre Museum, Paris
स्थान : पेरिस
विशेष क्या है : मोना लिसा की पेंटिंग इटली के मशहूर पेंटर लियोनार्डो दा विंची ने बनायीं थी। यह पेंटिंग विश्व की सबसे महंगी पेंटिंग में से एक है।

34. टेराकोटा वारियर्स

Terracotta Warriors, Xian, China
स्थान : जियान, चीन
विशेष क्या है : टेराकोटा सेना चीन के सबसे पहले सम्राट किन शी हुआंग की सेना है। यह स्मारक 210 – 209 B.C के बने हुए है।

और पढ़े: चीन के बारे में जानकारी 

35. बोरोबुदुर मंदिर

Borobudur Temple, Java, Indonesia
स्थान : जावा, इंडोनेशिया
विशेष क्या है : बोरोबुदुर मंदिर, 9 शताब्दी के महायान बौद्ध मंदिर है, यह विश्व का सबसे बड़ा बौद्ध मंदिर है।

और पढ़े: बोधगया दर्शनीय स्थल का इतिहास और यात्रा

36. माउंट किलिमंजारो

Mount Kilimanjaro, Tanzania
स्थान : तंजानिया
विशेष क्या है : यह अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत है और किलिमंजारो पर्वत एक ज्वालामुखी पहाड़ है।

37. रेड स्क्वायर

Red Square, Moscow
स्थान : मास्को
विशेष क्या है : रेड स्क्वायर रूस के शहर मास्को में स्थित है। यह मास्को शहर के बीच में है और इसलिए यह एक थल चिन्ह भी है।

38. जेमा अल-फना मारकेश

Jemaa el-Fna, Marrakech, Morocco
स्थान : मोरक्को
विशेष क्या है : जेमा अल-फना, मारकेश शहर का बहुत ही प्रसिद्ध बाज़ार है और यह ज्यादातर पर्यटक शॉपिंग के लिए आते है।

39. क्राइस्ट द रिडीमर

Christ the Redeemer, Rio de Janeiro
स्थान : रियो डी जनेरियो
विशेष क्या है : क्राइस्ट द रिडीमर अपनी वास्तुकला की वजह से जाना जाता है।

और पढ़े: क्राइस्ट द रिडीमर की जानकारी और इतिहास

40. चीन की महान दीवार

Great Wall of China, China
स्थान: चीन
विशेष क्या है : चीन की महान दीवार का एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि यह चंद्रमा से दिखाई देने वाला पृथ्वी ग्रह पर बना एकमात्र स्मारक (Monument) है।

और पढ़े: चीन की महान दीवार के बारे में जानकारी

41. ताजमहल

Taj Mahal, Agra, India
स्थान : आगरा, भारत
विशेष क्या है : यह एक सफेद संगमरमर का मकबरा (Marble Mausoleum) है। इसे 1632 में मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा अपनी पसंदीदा पत्नी मुमताज महल की मौत के बाद उनकी याद में बनवाया (जिन्होंने सन 1628 से 1658 तक शासन किया गया) था। इसमें शाहजहां की कब्र भी मौजूद है।

और पढ़े: ताजमहल का इतिहास और रोचाक जानकारी 

42. वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिज़ॉर्ट

Walt Disney World Resort, Orlando
स्थान : ऑरलैंडो
विशेष क्या है : वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिज़ॉर्ट एक मनोरंजन का केंद्र है, दुनिया भर से लोग अपने परिवार के साथ मनोरंजन का आनंद लेने आते है।

43. मीजी श्राइन

Meiji Shrine, Tokyo
स्थान : टोक्यो
विशेष क्या है : यह टोक्यो में स्थित एक शिंटो मंदिर है, यह तीर्थ स्थल सम्राट मीजी और महारानी शोकेन को समर्पित है।

44. टेबल माउंटेन

Table Mountain, Cape Town, South Africa
स्थान : केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका
विशेष क्या है : टेबल पर्वत एक सपाट-चोटी का पहाड़ है।

45. नियाग्रा फॉल्स

Niagara Falls, New York and Ontario, Canada
स्थान : न्यूयॉर्क और ओंटारियो, कनाडा
विशेष क्या है : नियाग्रा फॉल्स तीन बड़े और छोटे वाटर फाल्स का संयुक्त रूप हैं।

और पढ़े: नयाग्रा फॉल्स कनाडा की जानकारी 

46. ज़ोकोलो

Zocalo, Mexico City
स्थान : मैक्सिको सिटी
विशेष क्या है : मैक्सिको शहर में एक प्रसिद्ध स्थान है जिसको ज़ोकोलो के नाम से जाना जाता है।

47. अंगकोर पुरातत्व पार्क

Angkor Archaeological Park, Siem Reap, Cambodia
स्थान: सिएम रीप, कंबोडिया
विशेष क्या है : यह एक ऐतिहासिक पार्क है जिसका निर्माण 9 से 15 शताब्दी में किया गया था।

और पढ़े: अंगकोर वाट कंबोडिया घूमने की पूरी जानकारी 

48. गैलापागोस द्वीप समूह

Galapagos Islands, Ecuador
स्थान: इक्वाडोर
विशेष क्या है : गैलापागोस द्वीप समूह एक ज्वालामुखी द्वीपों का समूह है।

49. टोक्यो डिज़नी रिज़ॉर्ट

Tokyo Disney Resort, Urayasu, Japan
स्थान: उरेरासू, जापान
विशेष क्या है : यह एक थीम पार्क और वेकेशन रिज़ॉर्ट है, यह यू.एस (United States) के बाहर खुलने वाला पहले पार्क है।

50. एक्रोपोलिस

Acropolis, Athens, Greece
स्थान: एथेंस, ग्रीस
विशेष क्या है : एक्रोपोलिस एथेंस, ग्रीस की एक प्राचीन जगह है। यह शहर से चट्टानी तट पर स्थित है। यह अपनी वास्तुकला के कारण दुनिया भर प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल के रूप में जानी जाती है।

इस आर्टिकल में आपने दुनिया के 50 सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलों के बारेमें जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago