Others

नागालैंड के प्रसिद्ध व्यंजन – Nagaland Food Names in Hindi

3.8/5 - (13 votes)

Famous dishes of Nagaland in Hindi : नागालैंड सांस्कृतिक रूप से एक विविध राज्य है जो अपने रंगीन पारंपरिक त्योहारों, प्रकृति, आकर्षक परिदृश्य, ऐतिहासिक स्थलों और व्यंजनों के लिए जाना जाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, पूर्वोत्तर राज्य अपनी भौगोलिक परिस्थितियों के कारण देश के अन्य हिस्सों की तुलना में अत्यंत भिन्न संस्कृतियों और परंपराओं का पालन करते हैं जिन्हें नागालैंड के खान पान में भी देखा जा सकता है।

नागालैंड के प्रसिद्ध खाने में नॉन वेजिटेरियन डिश से लेकर वेजिटेरियन डिश तक सभी शामिल है जो स्थानीय लोगो से लेकर यहाँ आने वाले पर्यटकों तक सभी को उँगलियाँ चाटने पर मजबूर कर देते है। नागालैंड का प्रसिद्ध खाना (Nagaland ka Prsidh Khana) कुछ ऐसा है जिनके बारे में जानकार हर कोई एक बार उन्हें खाने कि ख्वाइश जरूर करने लगता है। यदि आप अभी भी फेमस फ़ूड ऑफ़ नागालैंड के बारे में जानने के लिए एक्साईटेड हैं तो आपको इस आर्टिकल को एक बार पूरा जरूर पढना चाहिए –

नागालैंड के लोकप्रिय व्यंजन – Famous dishes of Nagaland in Hindi

समथू – Samathu in Hindi

समथू नागालैंड का प्रसिद्ध खाना (Nagaland Food Names in Hindi) की सबसे पसंदीदा डिश है जिसे राज्य भर में बेहद पसंद किया जाता है। नागालैंड की फेमस डिश समथू को तैयार करने के लिए सबसे पहले स्मोक्ड पोर्क में एक्सोन का उपयोग किया जाता है और सामन्थु नामक मिर्च पाउडर के उपयोग से एक मोटी करी में बनाया जाता है जो कि पकवान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह व्यंजन ज्यादातर नागालैंड के सेमा/सुमी घरों में तैयार किया जाता है और यह उनका विशिष्ट भोजन है जो जनजाति के सभी लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। फेमस फ़ूड ऑफ़ नागालैंड में शामिल समथू एक ऐसी डिश है जिसका रियल टेस्ट आपको और कही नही मिल सकता है इसीलिए आप जब भी नागालैंड आयें तो समथू को टेस्ट जरूर करें।

ऐकिबे – Aikibeye in Hindi

नागालैंड के प्रसिद्ध व्यंजन के रूप में फेमस ऐकिबे एक ऐसी डिश है जिसे मुख्य रूप से सरसों की पत्ती और कोलोकेशिया की जड़ों से तैयार किया जाता है। ऐकिबे को तैयार करने के लिए सरसों की पत्ती और कोलोकेशिया की जड़ों को सिर्फ नमक डालकर पकाया जाता है ताकि सुगंध एक दूसरे के साथ मिल जाए। ऐकिबे बनकर तैयार होने के बाद इसे चिकिन या नॉन वेजिटेरियन खाने के साथ खाया जाता है।

और पढ़े : भारत के 15 अजीबों-गरीब खाने के रेस्टोरेंट जिनके बारे में जानकर आपके होश उड़ जायेंगे

अकिनी – Akini in Hindi

अकिनी नागालैंड की एक और फेमस डिश है जिसे पेरीला बीजों को भूनकर और पीसकर बनाया जाता है और बाद में धान के खेत के घोंघे के साथ पकाया जाता है। पकाए जाने के बाद इसमें सूअर के मांस और एक्सोन से थोड़ी सी चरबी भी मिलाई जाती हैं जो इसके टेस्ट को और चटपटा बना देती है। यदि आप नागालैंड घूमने जाने वाले हैं तो अपनी ट्रिप में आपको अकिनी भी जरूर टेस्ट करना चाहिए।

बांस में पकाई गई मछली – Fish Cooked in Bamboo in Hindi

वैसे तो मछली पूरे भारत में पकाई जाती है और पसंद भी की जाती है लेकिन नागालैंड में मछली को कुछ अलग ही तरीके से बनाया जाता है जो इसे नागालैंड का खान पान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाती है। यह नागा लोगो के खाना बनाने की एक पद्धती है जो अब पुरे राज्य के प्रसिद्ध होती जा रही है। इस तरीके की मछली बनाने के लिए सबसे पहले बांस की नलियों को लिया जाता है और उनमे मछलियों को थोड़े से मसाले के साथ अंदर भर दिया जाता है और फिर आग में पकाया जाता है। एक बार जब मछलियां पक जाती हैं, तो वे खाने के लिए तैयार होती हैं जिनमे बांस का हल्का हल्का स्वाद भी होता है और यही स्वाद इसे सबसे अलग और यूनिक बनाता है।

बुशमीट/कुत्ते का मांस – Bushmeat/ Dog meat in Hindi

बुशमीट या कुत्ते का मांस नागालैंड के प्रसिद्ध माँसाहारी खाने में से एक है। बुशमीट नागालैंड के लोगों खासकर नागा लोगो द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाने वाले माँसाहारी व्यंजनों में से एक है।  बुशमीट या कुत्ते के मांस पूर्वोत्तर के सबसे सस्ते मांस व्यंजन के रूप में भी जाना जाता है।

और पढ़े : और पढ़े: भारत की ऐसी खास जगह जहां मिलाता है फ्री में भरपेट स्वादिष्ट खाना

हिंकेजवु – Hinkejvu in Hindi

हिंकेजवु नागालैंड के खान पान (Nagaland Food Names in Hindi) की एक बहुत ही सरल और बुनियादी व्यंजन है जिसका नागालैंड के कई परिवार अपने दैनिक भोजन के हिस्से के रूप में आनंद लेते हैं। हिंकेजवु कोलोकैसिया, कटी हुई गोभी के पत्तों, सरसों के पत्तों और कुछ फ्रेंच बीन्स के साथ बनाया जाता है और बड़े ही चाव के साथ खाया जाता है। आप जब भी नागालैंड आयेंगें तो यह फेमस डिश आपको राज्य के लगभग हर घर और होटल में मिलेगी।

अमरुसू – Amrusu in Hindi

अमरुसू नागालैंड के प्रमुख व्यंजन (Nagaland ka Prsidh Khana) में से एक है। पिसे हुए चावल, चिकन हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और अन्य मसालों से मिलकर तैयार होने वाली अमरुसू एओ जनजाति की सिग्नेचर डिश है। जो इन दिनों पर्यटकों और अन्य लोगों के बीच काफी तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है।

और पढ़े : राजस्थान का प्रसिद्ध खाना जिनके बारे में जानकार ही आ जायेगा आपके मुह में पानी

अनीशी – Anishi in Hindi

कोलोकैसिया और हिंदी में अरबी के रूप में जाने जानी वाली अनीशी नागालैंड की एक और फेमस डिश है। अनीशी एक प्रकार का पौधा है जिसके तने और पत्तियों का उपयोग विभिन्न प्रकार के स्टू बनाने और भोजन में अतिरिक्त स्वाद जोड़ने के लिए किया जाता है। यह अधिकतर नागालैंड की आओ जनजाति द्वारा पसंद की जाती है। जिसे ताजा पोर्क या स्मोक्ड पोर्क के साथ पकाया जाता है।

जुथो – Zutho in Hindi

ज़ुथो एक प्रसिद्ध राइस बियर है जो पूरे उत्तर पूर्व में विशेष रूप से नागालैंड में बेहद प्रसिद्ध है। जुथो नागालैंड में इतना लोकप्रिय है की इसके बिना हर जश्न अधूरा रहता है खासकर पुरुषो के लिए।

और पढ़े : भारत के राज्यों के प्रसिद्ध खाने की लिस्ट

इस आर्टिकल में आपने नागालैंड के प्रमुख और सबसे फेमस व्यंजनों (Famous dishes of Nagaland in Hindi) के बारे में जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago