Tours

क्या भारत में ऐसी भी कोई जगह है जहा पर लड़कियां अकेली घूम सकती है वो भी सुरक्षित?

2.7/5 - (3 votes)

Solo Female Travel Destinations In India In Hindi, जिन्दगी में कई बार हमारे साथ सब लोग होते है लेकिन हम फिर भी हम हमारे अपनों से दूर ऐसी जगह की तलाश में रहते है जहां हमारा अपना कोई ना हो। कभी-कभी हमारे साथ ऐसा होता है की हम कुछ पल अकेले में बिताना चाहते है। खुदको जानने के लिए, खुदसे बाते करने के लिए कई बार हम अकेले कही जाने की योजना बनाते है। पुरुषों के लिए तो किसी भी समय किसी भी जगह जाना उचित होता है। परन्तु महिलाओं के लिए अकेले कही जाने का सोचने में भी थोड़ी घबराहट होती है। क्योकि महिलाओं के साथ दुर्घटना होने की संभावनाये पुरुषों की तुलना में अधिक होती है।

हालाकि महिलाओं की भी इक्षा होती है की वो कही ऐसी जगह अकेले में घूमने जाए जहां वह पूरी तरह से सुरक्षित हो। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ऐसी कई जगहों के बारे में बतायेंगे जहां महिलायें पूरी तरह से सुरक्षित रूप से अकेले यात्रा कर सकती है –

1. भारत में अकेली लड़की के घूमने लायक सुरक्षित जगह कसोल हिमाचल प्रदेश – Bharat Mein Akeli Ladki Ke Ghumne Layak Surkshit Jagah Kasol Himachal Pradesh In Hindi

कसोल भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है जोकि हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में बसा हुआ छोटा सा गाँव है। कसोल गाँव पार्वती नदी के किनारे पर बसा हुआ है। यह स्थान अकेली घूमने आई लडकियों के लिए सुरक्षित है क्योंकि ग्रामीण लोगो का व्यवहार पर्यटकों के लिए बहुत अच्छा होता है। यहाँ के लोग पर्यटकों की दिल से मदद करते है। कसोल के लोग अतिथि का आदर सत्कार करना बहुत अच्छी तरह से जानते है। प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए कसोल गाँव धरती पर स्वर्ग के सामान है।

यहाँ की प्राकृतिक सुन्दरता पर्यटकों को सहज ही अपनी और आकर्षित करती है। पार्वती नदी के किनारे पर समय बिताना और यहाँ की ठंडी हवा में खो जाना हर किसी के दिल को लुभाता है। ट्रेकिंग के लिए भी कसोल में कई जगह है। बर्फ से ढके इस क्षेत्र में घूमने के बाद आप यहाँ की यादों को कभी नही भुला पायेंगे। कसोल गाँव को ‘लिटिल ग्रीस’ की उपाधि भी दी गई है। कसोल गाँव में इज़राइल के लोगों की एक बड़ी संख्या रहती है, इसलिए कसोल में इजराइली भोजन बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है।

और पढ़े: अकेली घूमने वाली महिलाओं के लिए विश्व के सबसे सुरक्षित हैं ये 15 देश

2. भारत में अकेली महिलाओं के घूमने के सुरक्षित स्थान वाराणसी उत्तर प्रदेश – Bharat Me Akeli Mahilao Ke Ghumne Ki Surkshit Sthan Varanasi Uttar Pradesh In Hindi

वाराणसी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में पवित्र गंगा नदी के किनारे स्थित है। वाराणसी एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। पुरे भारत में अकेली महिलाओं के लिए यह स्थान बहुत ही सुरक्षित है क्योकि वाराणसी धार्मिक स्थान है। गंगा नदी की यात्रा करने यहाँ हजारों की संख्या में हर साल तीर्थ यात्री आते है और अपने पापों से मुक्ति पाते है। वाराणसी बहुत ही प्राचीन शहर है और वर्षों से यह पवित्रता के कारण जाना जाता है। जब शाम को गंगा मैया की आरती होती है तो यहाँ का माहौल बहुत ही अद्भुत और देखने योग्य होता है। मन को सुकून और आत्मा को शान्ति देने वाला यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

और पढ़े: बनारस घूमने की जानकारी और 12 दर्शनीय स्थल 

3. इंडिया में लडकियों के अकेले घूमने की सेफ जगह महाबलीपुरम तमिलनाडु – India Me Ladkiyo Ke Akele Ghumne Ki Safe Jagah Mahabalipuram Tamil Nadu In Hindi

महाबलीपुरम तमिलनाडु राज्य में स्थित है। महावलीपुरम का एक और नाम ममल्लापुरम भी है। ऐसा माना जाता है कि एक दानव राजा महाबली इस स्थान पर रहते थे। उनके नाम पर इस स्थान का नाम महाबलीपुरम पड़ा परन्तु उनकी मृत्यु के बाद महाबलीपुरम का नाम ममल्लापुरम रखा गया। महाबलीपुरम अपने मंदिरों और गुफाओं के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ के मंदिर इतनी सुंदर नक्काशी के साथ बने है की देखने वालों की आंखे खुली की खुली रह जाती है।

महाबलीपुरम बंगाल की खाड़ी के किनारे पर कोरोमंडल के तट पर स्थित है। महाबलीपुरम में कैनुरीना के पेड़ देखने को मिलते है जो की अन्य किसी जगह देखने को नही मिलते है। महाबलीपुरम में रेतीले खूबसूरत समुद्र तट है जो पर्यटकों को शांति प्रदान करते है। महाबलीपुरम भी लडकियों के लिए सुरक्षित तथा अकेले में घूमने के स्थानों में से एक है। महाबलीपुरम में मगरमच्छों की बहुत सारी प्रजातियाँ एक ही स्थान पर एकत्रित है। यह एक अलौकिक और शानदार जगह है।

और पढ़े: महाबलीपुरम मंदिर घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल 

4. भारत में महिला यात्रियों के घूमने की महफूज जगह ज़ांस्कर घाटी लेह लद्दाख – Bharat Me Mahila Yatari Ke Ghumne Ki Mahfuj Jagah Zanskar Valley Leh Ladakh In Hindi

लद्दाख में स्थित ज़ांस्कर घाटी भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है। ज़ांस्कर घाटी जम्मू-कश्मीर के पूर्व में स्थित हैं जोकि अपने विभिन्न गुफा मठों के कारण विश्व प्रसिद्ध है। ज़ांस्कर घाटी में वर्ष के 9 महीने बहुत तेज बर्फ गिरती है। इस बर्फीले क्षेत्र की सुंदरता यहाँ की सुन्दर घाटियों के कारण है। पर्यटक इस स्थान पर रिवर राफ्टिंग और ट्रेकिंग का आनंद लेते है। झीलों के बीच बसी इस जगह पर महिलायें सुरक्षित रूप से यात्रा कर सकती है। ज़ांस्कर घाटी बर्फीली सुन्दर चट्टानों, ऊँची-ऊँची चोटियों और धरातल में पानी की सुन्दर भूमि के लिए जानी जाती है। इस सुन्दर क्षेत्र में अकेले घूमने का मजा ही अलग होता है। महिला यात्री भारत के इस महफूज स्थान पर अकेले भी घूम सकती हैं।

और पढ़े: लेह लद्दाख में घूमने लायक टॉप 15 पर्यटन स्थल की जानकारी 

5. अकेली लडकियों के घूमने के लिए भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थल माजुली द्वीप – Akeli Ladkiyo Ke Ghumne Ke Liye Bharat Ke Khubsurat Paryatan Sthal Majuli Island In Hindi

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थान जहां महिलाएं अकेली घूमने जा सकती है इनमे से एक माजुली द्वीप भी है जोकि असम राज्य में स्थित है। असम के जोरहट शहर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह आकर्षक स्थान पर्यटकों को अपनी और खीचता है। माजुली द्वीप दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। ब्रह्मपुत्र नदी की पवित्रता तथा प्रदूषण से मुक्त यह ताजे पानी का द्वीप यूनेस्को की विश्व धरोहर के रूप में जाना जाता है। माजुली शहर त्यौहारों के कारण भी फेमस है। माजुली के प्रमुख त्यौहारों को “रास” कहा जाता है। हर त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाये जाते है। पर्यटकों को इन त्यौहारों का आनंद लेने का मौका हाथ से नही गवाना चाहिए।

6. इंडिया में एकाकी महिला ट्रैवलर के लिए पर्यटन स्थल कोलवा बीच गोवा – India Me Akaaki Mahila Traveller Ke Liye Paryatan Sthal Colva Beach Goa In Hindi

कोलवा बीच गोवा के सबसे खूबसूरत बीचो में से एक है जोकि शहर के प्रमुख मार्ग से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कोलवा बीच बहुत ही ज्यादा फेमस समुद्र तट है और इस समुद्र तट की सफ़ेद रेत इसकी सुन्दरता में चार चाँद लगा देती है। नारियल के पेड़ों से सजा हुआ कोलवा बीच पर्यटकों को बहुत ज्यादा आकर्षित करता है। कोलवा बीच में कई पानी के खेल जैसे पैराग्लाइडिंग और बनाना बोट राइड्स बहुत ही आकर्षक है। शाम के समय इस शानदार बीच पर टहलने का मजा ही अलग होता है। आप ऐसी जगह घूमना चाहते है जहां आपको शान्ति मिल सके तो यह बीच सबसे अच्छी जगह है। इस स्थान पर एकाकी महिला ट्रैवलर आपने आप को सुरक्षित और खुश महसूस करती हैं।

और पढ़े: ये हैं 10 ऐसे काम जो आप गोवा यात्रा के दौरान फ्री में कर सकते हैं 

7. भारत में सोलो फीमेल टूरिस्ट के लिए सेफ पर्यटन स्थल खजुराहो मध्य प्रदेश – Bharat Me Solo Female Tourist Ke Liye Safe Paryatan Sthal Khajuraho Madhya Pradesh In Hindi

खजुराहो का मंदिर मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में स्थित है। खजुराहो शहर हिन्दू और जैन मंदिरों के लिए फेमस है। बुंदेलखंड के इस शानदार शहर की वास्तुकला इतनी आकर्षक है की पर्यटक इनकी सराहना किये बिना रह नही पाते है। मंदिरों में बनी चित्रकारी अटूट प्रेम के लिए जानी जाती है। खजुराहो का मंदिर मध्य-प्रदेश की प्रसिद्ध जगहों में से एक है जहाँ महिलाओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है।

और पढ़े: खजुराहो दर्शनीय स्थल, मंदिर और घूमने की जगह 

8. अकेली औरत के लिए भारत में घूमने की सुरक्षित जगह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम – Akeli Aurat Ke Liye Bharat Me Ghumne Ki Surkashit Jagah Kaziranga National Park Assam In Hindi

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य का प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है। काजीरंगा महिलाओं द्वारा अकेले यात्रा करने के लिए भारत के सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गेंडो की प्रजातियों का दो-तिहाई हिस्सा अपने में बसाये है इस कारण से इसे “एक सींग वाले राइनो का घर” भी कहा जाता है। इस पार्क में पर्यटकों को कई प्रकार के जानवर देखने को मिलते है। यह बाघ आरक्षित क्षेत्र है और बाघों के घर के रूप में भी जाना जाता है। यहाँ पर महिलायें भी सुरक्षित रूप से यात्रा का आनंद ले सकती है।

और पढ़े: काजीरंगा नेशनल पार्क के बारे में पूरी जानकारी 

9. सिंगल लडकियों के घूमने जाने की सेफ जगह गोकर्ण कर्नाटक – Single Ladkiyo Ke Ghumne Jane Ki Safe Jagha Gokarna Karnataka In Hindi

कर्णाटक की खूबसूरत जगहों में शामिल गोकर्ण शहर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जहां सिंगल लड़कीया भी यात्रा कर सकती हैं वो भी बिलकुल सुरक्षित। गोकर्ण शहर अपने समुद्र तट और मंदिरों के लिए जाना जाता है। गोकर्ण भारतीय तीर्थ स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। गोकर्ण में हर साल तीर्थ यात्री मोक्ष की प्राप्ति के लिए जाते है और कई पर्यटक सुकून की तलाश में इस शानदार जगह पर घूमने जाते है। गोकर्ण के नीले समुद्र और यहाँ की सुनहरी रेत गोकर्ण को और भी आकर्षक बनाती है। गोकर्ण को ताड़ के पेड़ों की भूमि की उपाधि से भी नवाजा गया है। यह पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही अच्छी जगह है और महिलाओं का सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है।

10. भारत में महिला टूरिस्ट के घूमने की खास जगह जैसलमेर राजस्थान – Bharat Me Mahila Tourist Ke Ghumne Ki Khass Jagah Jaisalmer Rajasthan In Hindi

राजस्थान का जैसलमेर शहर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है जोकि “द गोल्डन सिटी” के नाम से भी जाना जाता है। जैसलमेर पकिस्तान की सीमा के पास में स्थित है। जैसलमेर में बहुत प्राचीन मंदिर है जोकि बलुआ पत्थर द्वारा निर्मित हुए है। यह शानदार मंदिर जैसलमेर की शान है। जैसलमेर का किला पर्यटकों के बीच बहुत लौकप्रिय और आकर्षण का केंद्र हैं। पर्यटकों को यहाँ ऊंट की सवारी का बहुत आनंद आता है। भारत घूमने आई महिलाओं के लिए भी यह शहर पूर्ण रूप से सुरक्षित है। यहाँ पर अकेली महिलायें घूमने का आनंद ले सकती है।

और पढ़े: जैसलमेर यात्रा में घूमने की जगहें 

11. इंडिया में महिलाओं के घूमने की महफूज जगह बोधगया बिहार – India Me Mahilao Ke Ghumne Ki Mahfuj Jagah Bodhgaya Bihar In Hindi

भारत के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से बोधगया भी बहुत खास जगह है जोकि भारत के बिहार राज्य में स्थित है। बोधगया में राजकुमार सिद्धार्थ ने बोधि नामक बृक्ष के नीचे  ज्ञान प्राप्त किया था। बोधगया में हजारों की संख्या में लोग यहाँ पर्यटन के लिए आते है और कई पर्यटक तो बौद्ध धर्म को अपनाने के लिए और ज्ञान प्राप्त करने बोधगया आते है। बौध गया में अकेली महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं।

और पढ़े: बोधगया दर्शनीय स्थल का इतिहास और यात्रा 

12. उत्तर पूर्वी भारत में लडकियों के घूमने की सुरक्षित जगह मेघालय – North East India Me Ladkiyo Ke Ghumne Ki Surkshit Jagah Meghalaya In Hindi

भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक मेघालय है जोकि पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही शानदार डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। दुनिया के सबसे अधिक बर्षा वाले स्थानों में मेघालय का नाम भी शामिल हैं, इसके अलावा मेघालय के खूबसूरत बादल बहुत ही आकर्षित दृश्य प्रस्तुत करते हैं। इतना ही नही मेघालय की पहाड़ियां, झील, सुन्दर घाटियाँ, झरने और गुफा मेघालय के आकर्षण का केंद्र है। मेघालय में कई शहर है जिनकी यात्रा करके पर्यटक बहुत ही आनंद का अनुभव करते है। मेघालय की राजधानी शिलांग भी बहुत आकर्षित पर्यटक स्थान है। मेघालय पर्यटन के दौरान महिलाओं की सुरक्षा का खासा इन्तेजाम देखने को मिलता हैं।

और पढ़े: मेघालय के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी 

13. अकेली लड़की के घूमने की भारत में अच्छी जगह सिक्किम – Akeli Ladkiyo Ke Ghumne Ki Bharat Me Achi Jagah Sikkim In Hindi

भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक सिक्किम राज्य है। सिक्किम में दुनिया की सबसे ऊँची चोटी कंचनजंगा है जो बहुत ही प्रसिद्ध है। सिक्किम पर्यटन की दृष्टि से बहुत अच्छी जगह मानी जाती है और वर्ष भर पर्यटन यहाँ का दौरान करते हैं। यह गंतव्य स्थल ट्रेकिंग के लिए जाना जाता है। इस हिमालयी प्रदेश की ख़ूबसूरती का वर्णन शब्दों में नही किया जा सकता है। सिक्किम पहाड़ी क्षेत्र है इसलिए दुनिया भर से पर्यटक इस स्थान पर शांति पाने के लिए तथा यहाँ की वादियों का नजारा देखने आते है। यहाँ कि सबसे खास बात यह हैं कि यह स्थान उन महिलाओं के लिए भी सुरक्षित हैं जो अकेली आती हैं।

और पढ़े: सिक्किम यात्रा की जानकारी

14. भारत में फीमेल टूरिस्ट के घूमने का स्थान शिमला – Bharat Me Female Tourist Ke Ghumne Ki Sthan Shimla In Hindi

महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक शिमला है जहां महिलायें बिना किसी डर के घूम सकती है। शिमला को पहाड़ियों की रानी भी कहा जाता है। शिमला खूबसूरत हिल स्टेशनों के लिए पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। “क्राइस्ट चर्च” शिमला का फेमस चर्च है इसके अलावा शिमला में कई जगह है जहां आप घूम कर आनंद ले सकते है। इसमें से जाखू मंदिर, माल रोड ये सभी प्रसिद्ध जगह है।

और पढ़े: शिमला में घूमने लायक 15 खुबसूरत जगहों की जानकारी

15. हिंदुस्तान में सोलो लडकियों के घूमने की जगह उदयपुर राजस्थान – Hindustan Ke Solo Ladkiyo Ke Ghumne Ki Jagah Udaipur Rajasthan In Hindi

राजस्थान के पर्यटक स्थानों में से एक उदयपुर बहुत ही धार्मिक जगह है। उदयपुर के लोग यहाँ आये हुए अतिथियों का स्वागत बहुत शानदार तरीके से करते है। महिलाओं के लिए सोलो घूमने के लिए उदयपुर बहुत ही सुरक्षित जगह है। जो पर्यटक भारतीय संस्कृति से प्यार करते है, उदयपुर उनके लिए बहुत ही खाश स्थानों में से एक है।

और पढ़े: उदयपुर घूमने की जानकारी और इसके 10 प्रमुख पर्यटन स्थल

16. उत्तर पूर्वी भारत में महिलाओं के घूमने की सेफ पर्यटन स्थल जीरो अरुणाचल प्रदेश – North East India Mein Mahilao Ke Ghumne Ki Safe Jagah Ziro Arunachal Pradesh In Hindi

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों  में जीरो घाटी का नाम भी सबसे ऊपर है। जीरो घाटी अरुणाचल प्रदेश में स्थित है जोकि चावल की खेती के लिए फेमस है। जीरो अरुणाचल प्रदेश का बहुत पुराना शहर है जिसे शांति साधक का स्वर्ग भी कहा जाता है। जीरो शहर में “अपा तानी नाम” की जनजाति रहती है जोकि जीरो के अलावा भारत के अन्य किसी शहर में देखने को नही मिलती है। महिलाओं के लिए भी यह स्थान बहुत ही सेफ है। देवदार की पहाड़ियाँ जीरो के आकर्षण में चार चाँद लगा देती है।

इस आर्टिकल में आपने भारत की ऐसी जगहें को जाना है जो  महिलाओं के अकेले घूमने के लिए बिलकुल सेफ है। आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago