सर्दियों में घूमने के लिए भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Sardiyon Ke Liye Bharat Me Paryatan Sthal In Hindi

2.9/5 - (7 votes)

Sardiyon Ke Liye Bharat Me Paryatan Sthal In Hindi, सर्दियों का मौसम साल का ऐसा समय होता है जिसमें आप घूमने का भरपूर मजा ले सकते हैं। बहुत से लोग तो घूमने के लिए ठंड के मौसम का इंतजार करते हैं जिससे वो बर्फ वाली जगहों पर घूमकर खूब आनंद उठा सके। भारत के अधिकांश इलाकों में नवंबर के महीनों में सर्दियों की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में अगर आप सर्दियों के मौसम में घूमने का मन बना रहें हैं तो इस लेख को जरुर पढ़ें जिसमें हम आपको सर्दियों में घूमने की कुछ बेस्ट जगहों के बारे में बता रहें हैं जहां जाकर आप ठंड के मौसम को अच्छी से एन्जॉय कर सकते हैं।

तो आइये जानते हैं भारत में सर्दियों के मौसम में घूमने लायक 15 जगहों के बारे में –

1. भारत में सर्दियों में घूमने लायक जगह अंडमान द्वीप समूह – Andaman Islands

भारत में सर्दियों में घूमने लायक जगह अंडमान द्वीप समूह

अंडमान द्वीप समूह सर्दियों के मौसम में भारत में घूमने की सबसे जगह में से एक है। आपको बता दें कि ठंड के मौसम में यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आकर पर्यटक शांति और सुकून का अनुभव करते हैं। अंडमान निकोबार एक द्वीप समूह है जो 572 छोटे और बड़े द्वीपों से मिलकर बना है, जिसमें सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। बता दें किअंडमान निकोबार द्वीप को “गार्डन ऑफ ईडन” भी कहा जाता है। यहां आपको जगह-जगह घने पेड़, जीव जन्तु और समुद्री जीवन की विविधता देखने का मौका मिलेगा। खासतौर पर समुद्री जीवन और वॉटर स्पोट्र्स में रूचि रखने वाले लोगों को यह द्वीप बेहद पसंद आता है। अंडमान निकोबार टूर पर्यटकों को भारत में अपने परिवार के साथ छुट्टियों का सबसे अधिक लाभ उठाने का अवसर करता है।

सबसे सुंदर समुद्र तटों और द्वीपों का घर होने के साथ यह जगह पानी के नीचे की दुनिया का पता लगाने के लिए सबसे अच्छे पर्यटक स्थानों में से एक है। हैवलॉक द्वीप अंडमान का एक प्रमुख आकर्षण है और प्रकृति प्रेमियों, हनीमून मनाने वालों और भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। अगर आप ठंड के मौसम में अंडमान दीप समूह की यात्रा कर रहे हैं तो सेल्युलर जेल नेशनल मेमोरियल, राधा नगर बीच, लिटिल अंडमान लाइटहाउस, बाराटांग द्वीप को भी अपनी यात्रा में जरुर शामिल करें।

और पढ़े: अंडमान और निकोबार द्वीप की यात्रा 

1.1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सर्दियों (अक्टूबर – मार्च)

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सर्दियों का मौसम अक्टूबर में शुरू होता है और मार्च तक रहता है।

1.2 सर्दियों में घूमने के लिए कौन जा सकता है अंडमान द्वीप समूह

पर्यटक, प्रकृति प्रेमी, हनीमून मानाने वाले, वॉटर स्पोर्ट्स में रूचि रखने वाले

2. भारत में सर्दियों में घूमने वाला पर्यटन स्थल कुल्लू और मनाली – Kullu And Manali

भारत में सर्दियों में घूमने वाला पर्यटन स्थल कुल्लू और मनाली

कुल्लू और मनाली हिमाचल प्रदेश राज्य के दो हिल स्टेशन हैं जो हिमालय की बर्फ से ढकी पर्वतमालाओं में बसे हैं। यह पर्यटन स्थल भारत में सर्दियों में घूमने की सबसे अच्छी जगह में से एक है। कुल्लू मनाली का नाम भारत की सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की सूची में सबसे ऊपर हैं। कुल्लू घाटियों, सुरम्य स्थलों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है और मनाली नदी, पहाड़ों और साहसिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। पीर पंजाल और धौलाधार पर्वतमाला के बर्फ से ढकी ढलानों के बीच बड़ा मनाली देश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। यहाँ के हरे भरे जंगल, फूलों के साथ बिछी घास के मैदानों को फैलाते हुए, झरने और नदियाँ सर्दियों के मौसम में पर्यटकों को एक खास अनुभव देते हैं।

भारत के विभिन्न हिस्सों लोग यहां छुट्टियां मनाने, बर्फबारी का आनंद लेने, पर्वतारोहण, ट्रेकिंग और स्कीइंग करने के लिए आते हैं। बता दें कि मनाली में स्थित सोलंग घाटी सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है, सोलंग वैली न केवल आसपास के परिदृश्य के कुछ लुभावने दृश्य प्रस्तुत करता है, बल्कि इसकी ढलाने भी एक बहुत लोकप्रिय स्कीइंग पर्यटन स्थल है, खासकर सर्दियों के यहां लोग स्कीइंग का मजा लेने आते हैं।

और पढ़े: कुल्लू मनाली के बारे में पूरी जानकारी

2.1 कुल्लू और मनाली में सर्दियों का मौसम  (सितंबर – फरवरी)

यहाँ पर अक्टूबर से सर्दी शुरू हो जाती है। दिसंबर से जनवरी तक बर्फबारी और इस जगह की शानदार सुंदरता का आनंद लेने के लिए आदर्श समय है।

2.2 भारत में सर्दियों में घूमने के लिए कौन जा सकता है कुल्लू और मनाली

पर्यटक, प्रकृति प्रेमी, हनीमून मानाने वाले

3.सर्दियों के लिए भारत में पर्यटन स्थल जयपुर – Jaipur

सर्दियों के लिए भारत में पर्यटन स्थल जयपुर

जयपुर भारत का एक खूबसूरत पुराना शहर है जो एक समृद्ध वास्तुकला विरासत का अद्भुत नमूना है। जयपुर में आपकी यात्रा के दौरान कुछ ऐसी ही विरासत देखने को मिलेंगी। राजस्थान की राजधानी जयपुर भारत में सर्दियों के मौसम में घूमने की एक बहुत अच्छी जगह है। जयपुर शहर में मंदिर, ऐतिहासिक स्थल, रंगीन बाजार और देखने के लिए बहुत कुछ है। रेगिस्तानी राज्य में स्थित होने की वजह से यहाँ गर्मियों में तापमान बहुत अधिक होता है और मॉनसून में थोड़ी बारिश होती है, लेकिन यहां सर्दियों में बेहद आदर्श मौसम होता है।

नवंबर के मध्य से मार्च के अंत तक, दुनिया भर के लोग आदर्श मौसम होने की वजह से जयपुर की यात्रा पसंद करते हैं। सर्दियों का मौसम यहां के दर्शनीय स्थलों की सैर करने और खरीदारी के लिए पर्यटकों के लिए आदर्श समय है। जब भी जयपुर की यात्रा करने तो यहां के स्ट्रीट फूड का आनंद जरूर लें। यहां का राजस्थानी जायकेदार भोजन पर्यटकों के दिलों को जीत लेता है।

और पढ़े: जयपुर शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थल

3.1 जयपुर में सर्दियों का मौसम (अक्टूबर – मार्च)

सर्दियों का मौसम (अक्टूबर – मार्च) जयपुर की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय होता है क्योंकि यह शहर का एक ऐसा मौसम होता है जिसमें मौसम ज्यादा गर्म नहीं होता।

3.2 सर्दियों में कौन घूमने जा सकता है भारत मशहूर पर्यटन स्थल जयपुर

इतिहास प्रेमी, पर्यटक, कपल्स

4. भारत में सर्दियों में घूमे गोवा के खुबसूरत बीच – Goa

भारत में सर्दियों में घूमे गोवा के खुबसूरत बीच

गोवा अपने फेमस बीच और सुन्दर समुद्री तटों के साथ उठती गिरती लहरों को देखने के लिए देश विदेश के पर्यटकों के लिए खास जगह है, गोवा घूमने के लिए भरता देश के सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है, जो अपने आकर्षक समुद्र तटों के लिए दुनिया के लिए एक खास पर्यटन स्थल बन चुका है। पर्यटक गोवा आना बेहद पसंद करते है और यहां बीच के साथ धूप, रेत और सर्फिंग की इस जगह में मस्ती करना हर उम्र के लोगों को पसंद है। गोवा की यात्रा के लिए सबसे अनुकूल समय दिसंबर-मार्च महीनों के दौरान विशेष रूप से क्रिसमस और नए साल और गोवा कार्निवल के दौरान होता है, जिसकी वजह से गोवा को सर्दियों में घूमने अच्छी जगहों में से एक के रूप में जाना जाता है।

गोवा में न केवल भारत के शीर्ष गर्म मौसम के स्थलों में से एक है, बल्कि सर्दियों में लोग यहां की यात्रा करना पसंद करते हैं। अगर आप सर्दियों में गोवा की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो बता दें कि क्रिसमस और नए साल की अवधि के दौरान यहां होटलों और पैकजों की कीमत काफी ज्यादा हो जाती है।

और पढ़े: गोवा के पर्यटन स्थल जहां आपको जरूर घूमना चाहिए 

4.1 गोवा में सर्दियों का मौसम (नवंबर – फरवरी)

आदर्श मौसम, रोमांचक गतिविधियों और बहुत सारे उत्सव और समारोहों के साथ, सर्दियों का मौसम अधिकांश पर्यटकों के लिए गोवा में साल का सबसे पसंदीदा समय होता है।

4.2 सर्दियों में गोवा के बीच कौन घूमने जा सकता है

एडवेंचर प्रेमी, कपल्स

5. सर्दियों में घूमने के लिए भारत में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो – Khajuraho

सर्दियों में घूमने के लिए भारत में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो

खजुराहो हिंदू और जैन मंदिरों का एक उत्कृष्ट समूह है जिसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप में शामिल किया गया है। यह पर्यटन स्थल भारत समृद्ध मध्ययुगीन अतीत की झलक पाने के लिए दुनिया भर से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। मध्यप्रदेश में कामसूत्र की रहस्यमई भूमि खजुराहो अनादिकाल से दुनिया भर के पर्यटकों को यहां आने पर मजबूर करती है। खजुराहो मध्यप्रदेश राज्य के छतरपुर जिले का यह छोटा सा गांव है जो अनुकरणीय कामुक समूह के कारण विश्व-प्रसिद्ध है। खजुराहों में स्थित हिंदू और जैन मंदिर काफी पुराने हैं जिनका निर्माण चंदेल वंश के राजाओं द्वारा 950 और 1050 के बीच करवाया था।

अगर आप सर्दियों के मौसम में घूमने की किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं तो खजुराहों आपके लिए एक बेस्ट जगह है। खजुराहो की यात्रा का सबसे अच्छा समय सर्दियों के मौसम में होता है क्योंकि यह मौसम ठंडा होता है और गर्मी की धूल और बारिश से स्वतंत्रता मिलती है। सर्दियों के मौसम में पर्यटका खजुराहो की समृद्ध विरासत को एक्स्प्लोर करने का आनंद ले सकते हैं ।

और पढ़े: खजुराहो दर्शनीय स्थल, मंदिर और घूमने की जगह 

5.1 खजुराहो में सर्दियों का मौसम(अक्टूबर – मार्च)

यह खजुराहो की यात्रा के लिए एक आदर्श मौसम है, जिसमें सुखद जलवायु और शांत वातावरण आपको एक खास अनुभव देता है।

5.2 सर्दियों में घूमने के लिए  के खजुराहो  पर्यटन स्थल  कौन जा सकता है

इतिहास प्रेमी, पर्यटक

6. भारत में सर्दियों में घूमने वाली खुबसूरत जगह धर्मशाला – Dharamshala

भारत में सर्दियों में घूमने वाली खुबसूरत जगह धर्मशाला

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश राज्य के कांगड़ा जिले में स्थित भारत का एक प्रमुख पर्यटन और दर्शनीय स्थल है। अगर आप सर्दियों के मौसम में घूमने की जगह के बारे में सर्च कर रहे हैं तो आपको धर्मशाला की यात्रा जरुर करना चाहिए। आपको बता दें कि इस क्षेत्र का निचला डिवीजन धर्मशाला शहर है, जबकि ऊपरी डिवीजन को मैकलोडगंज कहा जाता है। धर्मशाला दलाई लामा के पवित्र निवास के रूप में दुनिया भर में प्रसिद्ध है और कांगड़ा शहर से सिर्फ 8 किमी की दूरी पर स्थित है।

धर्मशाला को भारत का एक प्रमुख धार्मिक शहर होने के साथ प्रसिद्ध तीर्थस्थल भी माना जाता है। वैसे तो पर्यटक धर्मशाला की यात्रा करना वसंत और शुरुआती गर्मियों पसंद करते हैं जब यहां का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होता है। यहाँ की सर्दियाँ कभी-कभी बर्फबारी से भीग जाती हैं जो इस जगह को और अधिक सुंदर बनाती है।

और पढ़े: धर्मशाला में घूमने की 10 खास जगह

6.1 धर्मशाला में सर्दियों का मौसम (अक्टूबर-मार्च)

धर्मशाला की सुंदरता और शांति का आनंद लेने के लिए सर्दियां सबसे अच्छा समय है। धर्मशाला में सितंबर से फरवरी तक पूरा इलाका काफी ठंडा रहता है।

6.2 सर्दियों में धर्मशाला घूमने कौन जा सकता है

पर्यटक, तीर्थ यात्री, कपल्स, हनीमून मानाने वाले, परिवार के लोग

7. भारत में सर्दियों घूमने के लिए मशहूर पर्यटन स्थल मसूरी – Mussoorie

भारत में सर्दियों घूमने के लिए मशहूर पर्यटन स्थल मसूरी

मसूरी उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है और भारत में सर्दियों के मौसम में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला की तलहटी के बीच स्थित मसूरी क्वीन ऑफ हिल्स” के रूप में भी काफी फेमस है। मसूरी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 35 किमी की दूरी पर समुद्र तल से 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मसूरी शिवालिक पर्वत और दून घाटी के अद्भुत दृश्य प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है और इसके यमुनोत्री और गंगोत्री के धार्मिक केंद्रों के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है।

अगर आप हनीमून मनाने जाना चाहते हैं या फिर खूबसूरत पहाड़ियों के साथ प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं तो मसूरी आपके लिए एक आदर्श जगह है। सर्दियों का मौसम मसूरी घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इस दौरान पूरा शहर बर्फ की चादर में ढंका हुआ होता है। यहां पर रात में तापमान शून्य डिग्री तक गिर जाता है। हलांकि बर्फबारी के कारण मध्य दिसंबर से फरवरी तक सड़क अवरुद्ध हो जाती है। मसूरी में दिसंबर, जनवरी और फरवरी के काफी बर्फ गिरती है।

और पढ़े: मसूरी की यात्रा और पर्यटन स्थल

7.1  मसूरी में सर्दियों का मौसम (अक्टूबर – फरवरी)

मसूरी में सर्दियां भी घूमने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती हैं।

7.2 मसूरी की ठंड में कौन घूमने जा सकता है

पर्यटक, कपल्स, हनीमून मानाने वाले, परिवार के लोग

8. सर्दियों में घूमने के लिए भारत में प्रसिद्ध आकर्षण स्थल सिक्किम – Sikkim

सर्दियों में घूमने के लिए भारत में प्रसिद्ध आकर्षण स्थल सिक्किम

सिक्किम भारत का एक छोटा राज्य है और खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो अपने पौधों, जीवों, नदियों, पहाड़ों, झीलों और झरनों देश भर में प्रसिद्ध है। सिक्किम सर्दियों के मौसम में भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगह में से एक है। आपको बता दें कि सिक्किम का एक छोटा गाँव जूलुक सर्दियों के मौसम में बहुत ही शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है और एक जीवांत माहौल प्रदान करता है।

सिक्किम राज्य अपने आकर्षक सुन्दरता साधनों, भव्य पहाड़ों, सुंदर झरनों और कुछ अद्भुत परिदृश्यों की वजह से देशभर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। अगर एक प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको सर्दियों के मौसम में सिक्किम की यात्रा जरुर करना चाहिए। इसके अलावा, यह दुर्लभ पर्यटन स्थल पवित्र कुपुप झील और नाग मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है जो सर्दियों में बर्फ से ढके होने पर स्वप्न जैसा दिखता है।

और पढ़े: सिक्किम यात्रा की जानकारी

8.1 सिक्किम में सर्दियों का मौसम (अक्टूबर – मार्च)

अक्टूबर से मार्च तक सिक्किम में सर्दियों का मौसम होता है।

8.2 सर्दियों में कौन घूमने जा सकता है सिक्किम

पर्यटक, कपल्स, हनीमून मानाने वाले, परिवार के लोग

9. भारत में सर्दियों में घूमने के लिए शानदार जगह लैंसडाउन – Lansdowne

भारत में सर्दियों में घूमने के लिए शानदार जगह लैंसडाउन

लैंसडाउन एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो उत्तराखंड राज्य में गढ़वाल पहाड़ियों के बीच स्थित लैंसडाउन है और सर्दियों में घूमने की सबसे अच्छी जगह में से एक है। समुद्र तल से 5670 फीट की ऊंचाई पर स्थित लैंसडाउन शहरी दुनिया से बिलकुल अलग एक प्रचीन शहर है। लैंसडाउन की आबादी सिर्फ 20,000 के आसपास है। अगर आप सर्दियों के मौसम में घूमने की किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं तो आपको लेंसडाउन की यात्रा जरुर करना चाहिए।

लैंसडाउन अपने चारों ओर से बर्फ से ढके पहाड़ों और हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ। सर्दियों के मौसम में यहां का नजारा सचमुच देखने लायक होता है और पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है।

और पढ़े: उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिल स्टेशन लैंसडाउन यात्रा की पूरी जानकारी

9.1 लैंसडाउन में सर्दियों का मौसम (अक्टूबर – मार्च)

लैंसडाउन में मौसम पूरे वर्ष शानदार रहता है। यहां सर्दियों में बेहद ठंडी हो सकती है।

9.2 लैंसडाउन की सर्दियों में कौन घूमने जा सकता है

पर्यटक, कपल्स, परिवार के लोग

10. भारत में सर्दियों में घूमने लायक जगह कसौली – Kasauli

भारत में सर्दियों में घूमने लायक जगह कसौली

कसौली हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो शिमला के रस्ते पर स्थित एक पहाड़ी छावनी शहर है। अगर आप सर्दियों के मौसम में शांतिपूर्ण छुट्टी मानना चाहते हैं तो कसौली से अच्छी जगह आपके लिए और कोई नहीं हो सकती। देवदार के सुंदर जंगलों के बीच स्थित कसौली ब्रिटिशों द्वारा निर्मित भव्य विक्टोरियन इमारतों काफी प्रसिद्ध है, जिसका रहस्यमय इतिहास और निर्मल वातावरण पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। कसौली एक हिल स्टेशन है और इस क्षेत्र के घने जंगलों में कई तरह के जीवों की लुप्तप्राय प्रजातियाँ भी पाई जाती है।

भले ही कसौली हिमाचल प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों की तरह लोकप्रिय नहीं है लेकिन यहाँ का शांत वातावरण और आकर्षक शांति हर किसी को यहां आने के लिए मजबूर करती है। अगर आप ठंड के मौसम में घूमने की किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं तो कसौली से अच्छी जगह आपके लिए और कोई नहीं हो सकती। कसौली अपने प्राकृतिक दृश्यों और शांत वातावरण से आपके मन को एक अदभुद शांति प्रदान करेगा।

और पढ़े: कसौली के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल 

10.1 कसौली में सर्दियों का मौसम (अक्टूबर – मार्च)

अक्टूबर में सर्दियों की शुरुआत के साथ कसौली पर्यटकों को बड़ी संख्या में आकर्षित करती है। यहां सर्दियों का मौसम मार्च चलता है।

10.2 सर्दियों में कसौली घूमने कौन जा सकता है

पर्यटक, कपल्स, परिवार के लोग

11. सर्दियों में घूमने के लिए भारत में प्रमुख पर्यटन स्थल जम्मू और कश्मीर – Jammu And Kashmir

सर्दियों में घूमने के लिए भारत में प्रमुख पर्यटन स्थल जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर “धरती पर स्वर्ग” के रूप में लोकप्रिय है और अपने शानदार बर्फ से ढके पहाड़ों, भरपूर वन्य जीवन, उत्तम स्मारकों, मेहमाननवाज लोगों और स्थानीय हस्तशिल्प के लिए देश भर में प्रसिद्ध है। अगर आप ठंड या सर्दियों के मौसम के दौरान यहां की यात्रा करने हैं तो यह आपके लिए एक बेहद यादगार यात्रा होगी क्योंकि यह आपको सुंदरता और बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाओं से आपको आकर्षित करेगा, इसके अलावा आप यहां पर कई तरह के साहसिक खेलों का मजा भी ले सकते हैं।

जम्मू और कश्मीर सबसे सुंदर पर्वत चोटियों, बड़े पैमाने पर ग्लेशियरों, शानदार मठों, नीली झीलों, नदियों, जंगलों और ऊंचे देवदार के पेड़ों से भरा है। यहां पर पर्यटक स्कीइंग, गोल्फ, ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, कैम्पिंग जैसे खेलों का मजा भी ले सकते हैं। सर्दियों में जम्मू और कश्मीर (नवंबर – फरवरी) भारी बर्फबारी होती है, लेकिन बर्फ के मोटे कंबल के साथ जम्मू और कश्मीर की विशिष्टता को देखने का अनुभव बेहद खास होता है।

और पढ़े: जम्मू कश्मीर में देखने वाली जगहें 

11.1 जम्मू और कश्मीर में सर्दियों का मौसम (नवंबर – फरवरी)

जम्मू और कश्मीर नवंबर से फरवरी तक सर्दियों का मौसम रहता है।

11.2 सर्दियों में जम्मू और कश्मीर की घूमने लायक जगह पर कौन जा सकता है

एडवेंचर प्रेमी, पर्यटक, प्रकृति प्रेमी, कपल्स

12. भारत में सर्दियों में घूमने वाली धार्मिक जगह ऋषिकेश – Rishikesh

भारत में सर्दियों में घूमने वाली धार्मिक जगह ऋषिकेश

गंगा और चंद्रभागा के अभिसरण के साथ हिमालय की तलहटी में ऋषिकेश कई प्राचीन मंदिरों, लोकप्रिय कैफे, योग आश्रम और साहसिक खेलों जैसे आकर्षणों की वजह से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। ऋषिकेश में वाइटवाटर राफ्टिंग उद्योग के बढ़ने और कैंपिंग और कैफे स्पॉट की संख्या बढ़ने के कारण, ऋषिकेश अलग-अलग जरूरतों वाले लोगों के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल बन चुका है। ऋषिकेश गंगा नदी के पवित्र तट पर स्थित है, यहाँ पर आध्यात्मिकता, योग, ध्यान और आयुर्वेद सिखाने वाले कई आश्रम हैं। पिछले कुछ सालों में ऋषिकेश को भारत में एडवेंचर स्पोर्ट्स के केंद्र के रूप में भी विकसित किया गया है, क्योंकि यहाँ व्हाइट वाटर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, फ्लाइंग फॉक्स, माउंटेन बाइकिंग आदि साहसिक खेल किये जाते हैं।

ऋषिकेश सर्दियों के मौसम में यात्रा करने के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल है क्योंकि 20 डिग्री और 6 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान के साथ ऋषिकेश की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी साहसिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा समय है। यहां पर जनवरी सबसे ठंडा महीना होने के साथ मौसम सुहावना होता है।

और पढ़े: ऋषिकेश यात्रा और घूमने की जगह की जानकारी

12.1 ऋषिकेश में सर्दियों का मौसम (अक्टूबर – फरवरी)

सर्दियों का मौसम ऋषिकेश में प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने और विशेष रूप से रॉक क्लाइम्बिंग की साहसिक गतिविधियों में शामिल होने का अच्छा समय है।

12.2 ठंड में घूमने के लिए ऋषिकेश कौन जा सकता है

एडवेंचर प्रेमी, पर्यटक, प्रकृति प्रेमी, परिवार के लोग, तीर्थ यात्री

13. भारत में सर्दियों में देखने लायक जगह कूर्ग – Coorg

भारत में सर्दियों में देखने लायक जगह कूर्ग

कर्नाटक में पहाड़ों पर में स्थित कूर्ग सभी प्रकृति प्रेमियों के लिए जगह है। जो भी पर्यटक सर्दियों में घूमने की जगह तलाश रहें हैं उनके लिए कूर्ग एक आदर्श पर्यटन स्थल है। कूर्ग कर्नाटक में सबसे समृद्ध पहाड़ी स्टेशन है जो अपने लुभावने दृश्यों और हरे-भरे वातावरण के लिए जाना जाता है। वन से ढकी पहाड़ियां, मसालों और कॉफी के बागान पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं। मदिकेरी इस क्षेत्र का केंद्र बिंदु है जहां से परिवहन की शुरुआत होती है। कूर्ग की यात्रा के दौरान आप विराजपेट, कुशालनगर, गोनिकोप्पल, पोलिबेटा और सोमवरपेट जैसे खूबसूरत शहरों को कवर कर सकते हैं।

अगर आप हनीमून मानाने के लिए कूर्ग जाना चाहते हैं तो इसके लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा होता है। सर्दियों के दौरान यहाँ का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है। यहां पर सर्दियाँ दिसंबर से शुरू होकर और फरवरी तक चलती हैं।

और पढ़े: कुद्रेमुख हिल स्टेशन की जानकारी और दर्शनीय स्थल 

13.1 कूर्ग में सर्दियों का मौसम (दिसंबर- फरवरी)

हनीमून के लिए कूर्ग की यात्रा के लिए सर्दियों का सबसे अच्छा समय है।

14. भारत में सर्दियों में घूमने लायक रोमाटिक जगह शिमला – Shimla

भारत में सर्दियों में घूमने लायक रोमाटिक जगह शिमला

अगर आप सर्दियों के मौसम में किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से अच्छी जगह और कोई नहीं हो सकती। शिमला उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है और अपने विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए काफी प्रसिद्ध है। शिमला समुद्र तल से 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित देश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। शिमला के ऐतिहासिक मंदिरों के साथ-साथ यहां की औपनिवेशिक शैली की इमारतें देश के अलावा दुनिया भर के पर्यटकों को अपने आकर्षण आनंदित कर देती हैं।

आपको बता दें कि वैसे तो शिमला में साल भर सुहावना मौसम होता है इसलिए शिमला जाने की योजना बनाने वाले लोग किसी भी मौसम में शिमला की यात्रा कर सकते हैं। लेकिन बता दें कि सर्दियों और बसंत का मौसम शिमला की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

और पढ़े: शिमला में घूमने की 15 जगह

14.1 शिमला में सर्दियों का मौसम (नवंबर-जनवरी)

शिमला में सर्दियों का मौसम उन पर्यटकों के घूमने के लिए  सबसे अच्छा समय है  जो बर्फबारी का अनुभव करना चाहते हैं और बर्फ से ढके शहर को एक्सप्लोर करना चाहते हैं।

 14.2 शिमला की ठंड में घूमने कौन जा सकता है

एडवेंचर प्रेमी, पर्यटक, प्रकृति प्रेमी, परिवार के लोग, तीर्थ यात्री, कपल्स, हनीमून मानाने वाले

15. सर्दियों में घूमने के लिए भारत की बर्फीली जगह औली – Auli

सर्दियों में घूमने के लिए भारत की बर्फीली जगह औली

औली उत्तराखंड का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो देश भर से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। औली समुद्र तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और सर्दियों के मौसम में घूमने की सबसे अच्छी जगह में से एक है। औली अपने अपने ओक-धार ढलानों और शंकुधारी जंगलों के लिए काफी प्रसिद्ध है। औली की यात्रा करने वाले पर्यटक नंदादेवी, मन पर्वत और कामत पर्वत श्रृंखलाओं के अद्भुत दृश्यों को देख सकते हैं। सर्दियों में औली का मौसम काफी अच्छा होता है, इस मौसम में पर्यटक औली में स्कीइंग का मजा भी ले सकते हैं।

और पढ़े: औली के 15 प्रमुख पर्यटन स्थल 

15.1 औली में सर्दियों का मौसम (अक्टूबर – फरवरी)

औली वर्ष भर घूमने के लिए एक आदर्श स्थान है, अगर आप इसके बेहतरीन अनुभव का आनंद लेना चाहते हैं, तो दिसंबर से फरवरी के बीच यात्रा करने की योजना बनायें।

15.2 ठंड में औली घूमने कौन जा सकता है

पर्यटक, प्रकृति प्रेमी, परिवार के लोग, कपल्स, हनीमून मानाने वाले

और पढ़े : भारत में बारिश में घूमने की 20 खूबसूरत जगह

इस आर्टिकल में आपने सर्दियों में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

Leave a Comment