Indian Destination

कोटा के सात अजूबे घूमने की जानकारी – Seven Wonders Park Kota In Hindi

1.7/5 - (3 votes)

Seven Wonders Park Kota In Hindi, कोटा के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से सेवन वंडर्स पार्क में दुनिया के सात अजूबों के लघु चित्र बनाये गए हैं, जो कोटा के सात अजूबो के नाम से प्रसिद्ध है। आपको बता दे सेवन वंडर्स पार्क में ताज महल, द ग्रेट पिरामिड, एफिल टॉवर, क्राइस्ट द रिडीमर ऑफ ब्राजील, लीनिंग टावर ऑफ पीसा, कोलोसियम और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी शामिल हैं जो दुनिया भर से हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहा बने स्मारक किशोर सागर झील के किनारे पर स्थित हैं, जिससे इसकी सुंदरता और बढ़ जाती है। सेवन वंडर्स पार्क कोटा परिवार या दोस्तों के साथ कोटा में घूमने के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से एक है।

Table of Contents

कोटा के सात अजूबे के बारे में विवरण – 7 Wonders Park Kota Information In Hindi

Image Credit : John K. Philip

कोटा के सात अजूबो के नाम से प्रसिद्ध सेवन वंडर्स पार्क कोटा के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है जो दुनिया के सात अजूबो को अपने अन्दर समेटे हुए है तो यहाँ हम आपको दुनिया उन सात अजूबो के बारे में बताने जा रहे है जिनको सेवन वंडर्स पार्क में प्रदर्शित किया गया है-

सेवन वंडर्स पार्क कोटा की यात्रा के लिए टिप्स – Tips For Visiting Seven Wonders Park Kota In Hindi

Image Credit : Vishal Maurya
  • सात अजूबो के नाम से प्रसिद्ध सेवन वंडर्स पार्क की यात्रा के समय कैमरा ले जाना न भूले क्योकि सेवन वंडर्स पार्क के कुछ सुन्दर नजारों को अपने कैमरा में कैप्चर करना आप बिलकुल मिस करना नही चाहेंगे।
  • आपको बता दे पार्क में पालतू जानवरों को ले जाने की अनुमति नहीं है।
  • सेवन वंडर्स पार्क की यात्रा के समय खाने के सामान, पेय और अन्य सभी आवश्यक सामान जरूर ले जाएँ और एक सुंदर पिकनिक का आनंद लें।

और पढ़े : राजस्थान के इतिहास और संस्कृति के बारे में जानकारी

सात अजूबों का पार्क कोटा खुलने और बंद होने का समय – Seven Wonders Park Timing In Hindi

Image Credit : Vivek Kushwaha

सेवन वंडर्स पार्क पर्यटकों के घूमने के लिए प्रतिदिन दोपहर 2.00  बजे से शाम 8.30 बजे तक खुला रहता है और आपको बता दे सेवन वंडर्स पार्क की विस्तृत और रोमंचक यात्रा के लिए 1-2 घंटे का समय अवश्य निकाले।

कोटा का सेवन वंडर्स पार्क की एंट्री फीस – Seven Wonders Park Entry Fees In Hindi

  • सेवन वंडर्स पार्क में भारतीय पर्यटकों के घूमने के लिए : 20 रूपये प्रति व्यक्ति
  • विदेशी पर्यटकों के लिए : 40 रूपये प्रति व्यक्ति एंट्री फीस है।

सात अजूबों का पार्क कोटा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Seven Wonders Park Kota In Hindi

Image Credit : Arvind Sahu

अगर आप कोटा में सेवन वंडर्स पार्क की यात्रा के बारे में विचार कर रहे हैं तो हम आपको बता दें की सेवन वंडर्स पार्क में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का समय होता है। क्योंकि सर्दियों का मौसम कोटा शहर की यात्रा करना एक अनुकूल समय होता है। आपको बता दे मार्च से शुरू होने वाली ग्रीष्मकाल के दौरान कोटा की यात्रा से बचें क्योंकि इस समय कोटा राजस्थान का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है।

और पढ़े : अजमेर के टॉप 10 पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी

सात अजूबों का पार्क कोटा के आसपास में घूमने लायक जगह – Tourist Attraction Around Seven Wonders Park In Hindi

अगर आप राजस्थान के प्रसिद्ध शहर कोटा में सेवन वंडर्स पार्क की यात्रा की योजना बना रहे है तो हम आपकी जानकारी के लिए अवगत करा दें की कोटा में सेवन वंडर्स पार्क के अलावा भी अन्य प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है जिन्हें आप अपनी कोटा की यात्रा के दोरान अवश्य घूम सकते हैं-

सात अजूबों का पार्क कोटा कैसे पहुंचें – How To Reach Seven Wonders Park Kota In Hindi

अगर आप राजस्थान के प्रसिद्ध शहर कोटा में सेवन वंडर्स पार्क घूमने जाने का प्लान बना रहे, तो आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी अपनी सुविधानुसार चुनाव करके सेवन वंडर्स पार्क कोटा पहुंच सकते हैं।

फ्लाइट से सेवन वंडर्स पार्क कोटा कैसे जाये – How To Reach Seven Wonders Park By Flight In Hindi

अगर आप फ्लाइट से सेवन वंडर्स पार्क घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको बता दे कोटा शहर का सबस निकटतम हवाई अड्डा जयपुर का सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो कि कोटा से लगभग 245 किलोमीटर की दूरी पर है। यह हवाई अड्डा भारत के अन्य बड़े प्रमुख शहरों के साथ हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। तो आप भारत के किसी भी प्रमुख शहर से यात्रा करके सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंच सकते है और हवाई अड्डे से बस या टैक्सी बुक करके सेवन वंडर्स पार्क कोटा पहुँच सकते हैं।

ट्रेन से सात अजूबों का पार्क कैसे जाये – How To Reach Seven Wonders Park Kota By Train In Hindi

यदि आपने कोटा जाने के लिए रेल मार्ग का चुनाव किया है तो आपको बता दे कोटा शहर का अपना रेलवे जंक्सन,कोटा रेल्वे जंक्शन है जो सेवन वंडर्स पार्क से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बता कोटा रेल्वे जंक्शन दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर स्थित हैं, और दिल्ली, कोलकाता,  मुंबई,  पुणे और चेन्नई आने-जाने वाली ट्रेन कोटा स्टेशन पर रुकती हैं। तो आप किसी भी प्रमुख शहर से ट्रेन से यात्रा करके कोटा रेलवे स्टेशन पहुंच सकते है और रेलवे स्टेशन से टैक्सी, केब या ऑटो बुक करके सेवन वंडर्स पार्क कोटा पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से सेवन वंडर्स पार्क कोटा कैसे पहुँचे – How To Reach Seven Wonders Park By Bus In Hindi

सेवन वंडर्स पार्क कोटा की यात्रा सड़क मार्ग से यात्रा करना काफी आरामदायक साबित हो सकता है क्योंकि यह सिटी अच्छी तरह रोड नेटवर्क द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, इंदौर, कोटा और अहमदाबाद से अच्छी तरह से जुड़ा है। बस से यात्रा करने के लिए भी आपके सामने बहुत से विकल्प होते हैं। आप डीलक्स बसें, एसी कोच और राज्य द्वारा संचालित बसों के माध्यम से सेवन वंडर्स पार्क कोटा की यात्रा कर सकते हैं।

और पढ़े : कोटा में घूमने लायक दर्शनीय स्थलों की सम्पूर्ण जानकारी

इस आर्टिकल में आपने सेवन वंडर्स पार्क कोटा के बारे में जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

सात अजूबों का पार्क कोटा का नक्शा – Seven Wonders Park Kota Map

सात अजूबों का पार्क की फोटो गैलरी – Seven Wonders Park Images

और पढ़े :

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago