मानसून के मौसम में इन 15 खुबसूरत जगहों पर लें बारिश का पूरा मजा

3/5 - (2 votes)

Best Places To Visit In Monsoon In India In Hindi : मानसून का मौसम साल का ऐसा समय होता है, जिसमें हर तरफ हरा-भरा वातावरण हो जाता है। बहुत से लोग ऐसे होते जो मानसून में अपने घर के अंदर घुसे रहते हैं और कई लोग ऐसे होते हैं जो मानसून में घूमना बेहद पसंद करते हैं। मानसून का मौसम प्रकृति की सुंदरता को देखने का सबसे अच्छा समय होता है। भारत एक देश है जो भारत में मानसून में घूमने की जगहों से भरा हुआ है। अगर आप इस मौसम में प्रकृति के अदभुद नजारों को देखना चाहते हैं तो भारत में कई पर्यटन स्थलों सैर कर सकते हैं।

भारत में मानसून के मौसम में काफी अच्छी बारिश होती है जिसकी वजह से देश की कई जगह दुल्हन की तरह सजी हुई दिखाई देती हैं। अगर आप भी मानसून के मौसम में घूमने की किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं तो इस लेख को जरुर पढ़ें, जिसमे हम आपको मानसून में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों के बारे में बताने जा रहें हैं –

1. मानसून में घूमने की खुबसूरत जगह दार्जिलिंग – Darjeeling In Hindi

Darjeeling In Hindi

जब मानसून में घूमने की अच्छी जगह की बात होती है तो दार्जिलिंग का नाम जरुर आता है। दार्जिलिंग भारत का एक बेहद सुंदर और प्राकृतिक पर्यटन स्थल है, जो अपने चाय के बागानों, हरे भरे पहाड़ों और अपनी सुंदरता के लिए बेहद प्रसिद्ध है, लेकिन मानसून के मौसम में दार्जिलिंग की यात्रा करना यादगार सबित हो सकता है। मानसून के मौसम में दार्जलिंग दुल्हन की तरह सजा हुआ दिखाई देता है और काफी हरा भरा हो जाता है। अपने प्राकृतिक दृश्यों के अलावा दार्जिलिंग अपनी टॉय ट्रेन के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। टॉय ट्रेन की यात्रा करना और यहां के लुहावने दृश्यों को देखना पर्यटकों को एक खास अनुभव देता है। दार्जलिंग की इस टॉय ट्रेन को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहरों की सूची में भी जगह दी गई है।

दार्जिलिंग में मॉनसून का समय (जून – सितंबर)

दार्जिलिंग में मानसून के मौसम में भारी बारिश कुछ पर्यटक गतिविधियों को रोक देती है – इस दौरान टॉय ट्रेन और केबल कार की सवारी को अस्थायी रूप से निलंबित किया जा सकता है, लेकिन शहर में बारिश का मौसम सुहावना लगता है। यदि आप दर्शनीय स्थलों और आकर्षक दृश्यों के यात्रा कर रहें हैं, तो दार्जिलिंग मानसून में बहुत आकर्षक है।

मानसून में कौन जा सकता है दार्जिलिंग घूमने:

प्रकृति प्रेमी, हनीमून मानाने वाले, परिवार वाले

दार्जिलिंग में करने के लिए चीजें:

चाय बागान की यात्रा, मठ की यात्रा, टॉय ट्रेन की सवारी, खरीदारी।

मानसून सीजन में दार्जिलिंग के प्रमुख आकर्षण स्थल :

बटेसिया लूप, शांति पैगोडा, टाइगर हिल, जापानी मंदिर, रॉक गार्डन आदि।

और पढ़े: दार्जिलिंग टूरिज्म के बारे में संपूर्ण जानकारी

2. मानसून के मौसम में घूमने की जगह कर्नाटक – Karnataka In Hindi

Karnataka In Hindi

अगर आप मानसून के मौसम में घूमने का पूरा मजा लेना चाहते हैं तो कर्नाटक आपके लिए एक अच्छी जगह साबित हो सकती है। दक्षिण भारत में स्थित कर्नाटक में जुलाई-अगस्त के महीने में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ती है। यहां के पहाड़ और घाटियाँ कई झरनों का घर है, यह झरने मानसून के मौसम में बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं, जो भारी मात्र में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। कर्नाटक मानसून के दौरान अपने झरनों और घाटियों के साथ बिलकुल स्वर्ग के सामान दिखाई देता है। यहां एक सनसेट पॉइंट भी है जहां से अरब सागर का साफ दृश्य नजर आता है।

कर्नाटक में मानसून का समय (जुलाई – सितंबर)

कर्नाटक में हर साल जुलाई से सितंबर तक मानसून का मौसम रहता है, इस दौरान क्षेत्र के आधार पर तापमान में 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है।

मानसून में कौन जा सकता है कर्नाटक घूमने:

प्रकृति प्रेमी, हनीमून मानाने वाले

कर्नाटक में करने के लिए चीजें:

सनसेट पॉइंट, झरने।

मानसून के मौसम में कर्नाटक में प्रमुख आकर्षक स्थल:

मैसूर पैलेस, बैंगलोर पैलेस, विठला मंदिर, विरुपाक्ष मंदिर हम्पी आदि।

और पढ़े: जोग जलप्रपात शिमोगा कर्नाटक 

3. मानसून सीजन में घूमने लायक जगह कौसानी – Kausani In Hindi

Kausani In Hindi

कौसानी मानसून में घूमने की अच्छी जगह है जो उत्तराखंड राज्य में स्थित एक छोटा सा गाँव है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। मानसून में यह जगह काफी खूबसूरत हो जाती है क्योंकि इस दौरान यहां पर बादल घरों के ऊपर तक आ जाते हैं जिसकी वजह से यह एकदम स्वर्ग के सामान नजर आता है। जैसे ही कौसानी में मानसून की शुरुआत होती है तो यहां का वातावरण बेहद आकर्षक हो जाता है। अगर आप मानसून में घूमने की कोई अच्छी जगह तलाश रहें हैं तो एक बार कौसानी की यात्रा जरुर करें।

कौसानी में मानसून का समय (जून-अगस्त)

मानसून सीजन को कौसानी की यात्रा के लिए ऑफ सीजन माना जाता है। यहां मानसून का मौसम जून में शुरू होता है और सितंबर तक चलता है। इस स्थान पर मध्यम मात्रा में वर्षा होती है जो इसे हरे-भरे स्वर्ग में बदल देती है।

मानसून सीजन में कौन जा सकता है कौसानी यात्रा पर:

प्रकृति प्रेमी

कौसानी ट्रिप में करने के लिए चीजें:

ट्रेकिंग, दर्शनीय स्थल की सैर

मानसून में कौसानी के प्रमुख पर्यटन स्थल:

गांधी आश्रम, रुद्रधारी फाल्स और गुफाएं, चाय के बागान, अनासक्ति आश्रम, नाशपाती फार्म, बैजनाथ मंदिर आदि।

और पढ़े: कौसानी के 5 प्रमुख दर्शनीय स्थल

4. मानसून के मौसम के देखने लायक जगह पंचगनी – Panchgani In Hindi

Panchgani In Hindi

पंचगनी भारत के महारष्ट्र राज्य में मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। वैसे तो आप पंचगनी की यात्रा साल में कभी भी कर सकते हैं लेकिन मानसून के मौसम में यह बेहद खूबसूरत हो जाती है। पंचगनी 1334 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जब पर्यटक मानसून के मौसम में इस जगह की यात्रा करते हैं तो यहाँ का वातावरण बेहद हरा-भरा दिखाई देता है। प्रकृति प्रेमी और पर्यटकों के लिए पंचगनी स्वर्ग के समान है। मानसून के मौसम में पंचगनी की यात्रा करना आपको एक यादगार अनुभव प्रदान करेगा।

पंचगनी में मानसून का समय (जुलाई – सितंबर)

पंचगनी, हिल स्टेशन और मानसून प्रेमियों के लिए एक बहुत खास जगह है। यहाँ तेज गर्मी के बाद, जुलाई के महीने में मानसून के मौसम की शरुआत होती है जिसके परिणामस्वरूप तापमान में भारी गिरावट होती है। मानसून का मौसम इस क्षेत्र में वनस्पतियों की भरपाई करता है, जिससे वातावरण में शुष्कता आती है और शुष्क इलाके, हरे-भरे परिदृश्य में बदल जाते हैं।

मानसून सीजन में कौन जा सकता है पंचगनी की सैर पर:

प्रकृति प्रेमी

पंचगनी में करने के लिए चीजें:

ट्रेकिंग, दर्शनीय स्थल की सैर

और पढ़े: पंचगनी के बारे में जानकारी और घूमने की टॉप 10 जगह

5. मानसून में घूमने की जगह कोडाइकनाल तमिलनाडु – Kodaikanal In Hindi

Kodaikanal In Hindi

कोडाइकनाल तमिलनाडु में मानसून के मौसम में घूमने के लिए एक बेहद अच्छी जगह है। कोडाइकनाल पहाड़ी क्षेत्र है जो बिलकुल हरा भरा है। मानसून के मौसम में यहां चारों तरफ हरियाली काफी बढ़ जाती है और मौसम बेहद सुहावना हो जाता है। अगर आप इस मानसून कही घूमने की योजना बना रहें हैं और अपनी इस यात्रा का पूरा मजा लेना चाहते हैं तो कोडाइकनाल की यात्रा अवश्य करें।

कोडाइकनाल में मानसून का समय (जून-सितंबर)

कोडाइकनाल में मानसून के मौसम के दौरान औसतन वर्षा होती है। मानसून में जगह चारों ओर ताज़ी हरियाली के साथ यह जगह एक नया रूप ले लेती है और पर्यटकों के लिए स्वर्ग बन जाती है।

मानसून में कौन जा सकता है कोडाइकनाल घूमने :

प्रकृति प्रेमी

कोडाइकनाल में करने के लिए चीजें:

ट्रेकिंग, दर्शनीय स्थल की सैर, बोटिंग

मानसून सीजन के कोडाइकनाल में प्रमुख आकर्षण स्थान:

कोदई झील, पिलर रॉक, डेविल्स किचन, कोकर्स वॉक

और पढ़े: तमिलनाडु के पर्यटन स्थल की जानकारी 

6. मानसून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुन्नार केरल – Munnar In Hindi

Munnar In Hindi

अगर आप मानसून में घूमने के लिए किसी खूबसूरत जगह की यात्रा करना चाहते हैं तो केरल के इद्दुकी जिले में स्थित मुन्नार की यात्रा करना आपके लिए एक खास अनुभव साबित हो सकता है। मुन्नार समुद्री स्तर से 1600 फिट की उंचाई पर स्थित एक बेहद आकर्षक स्थल है और यह प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान है। मानसून के मौसम में मुन्नार और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है और यहां चारों तरफ का हरा-भरा वातावरण पर्यटकों को आनंदित कर देता है।

मुन्नार में मानसून का समय (जुलाई – नवंबर)

मुन्नार में बारिश आने से बहुत से लोग बचते हैं क्योंकि बारिश से शहर के आसपास के दर्शनीय स्थलों की यात्रा बाधित हो सकती है। लेकिन आपको बता दें कि मुन्नार की यात्रा के लिए मानसून का मौसम एक अच्छा समय है।

मानसून सीजन में कौन जा सकता है मुन्नार की यात्रा पर:

प्रकृति प्रेमी, हनीमून मनाने वाले

मुन्नार में करने के लिए चीजें:

वृक्षारोपण पर्यटन, दर्शनीय स्थल, पक्षी विहार

मानसून के मौसम में मुन्नार के प्रमुख दर्शनीय स्थल:

मधुरपुजहा, नल्‍लाथन्‍नी और कुंडाली नदी।

और पढ़े: केरल के मशहूर हिल स्टेशन मुन्नार के पर्यटन स्थल 

7. मानसून के मौसम में घूमने लायक जगह जीरो अरुणाचल प्रदेश – Zero Arunachal Pradesh In Hindi

Zero Arunachal Pradesh In Hindi

जीरो वैली अरुणाचल प्रदेश का बेहद आकर्षक पर्यटन स्थल और मानसून में घूमने की अच्छी जगह है। अगर आप इस जगह की असली सुंदरता देखना चाहते तो मानसून के मौसम में यहां की यात्रा करने की योजना आपको जरुर बनाना चाहिए। जीरो वैली एक ऐसी जगह है जहाँ की सुंदरता को देखने के बाद आप यहां की यात्रा के पल जिंदगी भर नहीं भूल पायेगे।

जीरो में मानसून का समय (जुलाई – अक्टूबर)

जुलाई से सितंबर तक मानसून के दौरान जीरो में तेज वर्षा देखी जाती है, और कई बाहरी गतिविधियाँ रोक दी जाती हैं।

मानसून मौसम में कौन जा सकता है अरुणाचल प्रदेश घूमने:

प्रकृति प्रेमी

अरुणाचल प्रदेश में करने के लिए चीजें:

नौका विहार, दर्शनीय स्थलों की सैर

मानसून सीजन में जीरो के प्रमुख आकर्षण स्थान:

नौका विहार

और पढ़े: अगर जेब हैं कम पैसे तो सिर्फ 5000 में घूमें इन 7 खूबसूरत जगहों पर

8. मानसून सीजन के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल उदयपुर – Udaipur In Hindi

Udaipur In Hindi

उदयपुर राजस्थान का एक प्रमुख शहर और पर्यटन स्थल है जो मानसून के महीनों में बेहद आकर्षक हो जाता है। अगर आप मानसून के महीनों में घूमने की किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं तो आपको उदयपुर की यात्रा जरुर करना चाहिए। उदयपुर शहर अरावली पहाड़ी बसा हुआ है जिसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। मानसून में इस शहर की झीलें बेहद खूबसूरत नजर आती हैं।

उदयपुर में मानसून का समय (जुलाई- सितंबर)

उदयपुर में मानसून का मौसम जुलाई में शुरू होता है और सितंबर के अंत तक रहता है। इस दौरान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बदलता है, जिससे यह शहर सुखद रूप से गर्म होता है।

कौन जा सकता है उदयपुर मानसून के मौसम में:

विरासत प्रेमी, हनीमून मनाने वाले

उदयपुर में करने के लिए चीजें:

नौका विहार, दर्शनीय स्थल की सैर

मानसून के मौसम में उदयपुर में प्रमुख दर्शनीय स्थल:

सिटी पैलेस, पिछोला झील , मानसून पैलेस, फतेह सागर झील, गुलाब बाग, मोती मगरी आदि।

और पढ़े: उदयपुर घूमने की जानकारी और इसके 10 प्रमुख पर्यटन स्थल

9. मानसून में घूमने लायक जगह लद्दाख – Ladakh In Hindi

Ladakh In Hindi

अगर आप मानसून के मौसम में कही घूमने का प्लान बना रहें हैं तो लद्दाख की यात्रा करना आपको एक खास अनुभव दे सकता है। लद्दाख के शानदार लेक, नदियाँ और ऊँचे पेड़ मानसून के दौरान बहुत ही आकर्षक नज़र आते हैं। बरसात के मौसम में यह जगह सपनों की दुनिया के सामान नजर आती है। लद्दाख में आप हेमिस नेशनल पार्क, खारदुंग ला पास, पांगोंग टासो लेक, स्पितुक गोम्‍पा, जास्कर वैली की यात्रा भी कर सकते हैं।

लेह लद्दाख में मानसून का समय (जुलाई-अगस्त)

जुलाई के अंत से सितंबर के मध्य तक लद्दाख के अधिकांश स्थानों पर भारी वर्षा होती है। बारिश सड़कों पर ड्राइव करने या चलने के लिए बहुत जोखिम भरा बना देती है।

मानसून के मौसम में कौन जा सकता है लद्दाख घूमने:

प्रकृति प्रेमी, हनीमून मनाने वाले

लद्दाख में करने के लिए चीजें:

दर्शनीय स्थल की सैर जैसे हेमिस नेशनल पार्क, खरदूंग-ला पास, पांगोंग टासो लेक, स्पितुक गोम्‍पा, जंगस्‍कर

मानसून सीजन में लद्दाख में प्रमुख पर्यटन स्थल:

हेमिस मठ, पैंगोंग झील, खारदुंगला दर्रा, नुब्रा घाटी, लामायुरू मठ।

और पढ़े: लेह लद्दाख में पर्यटन स्थल

10. मानसून में देखने लायक जगह धर्मशाला – Dharamshala In Hindi

Dharamshala In Hindi

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश राज्य के कांगड़ा जिले में स्थित एक बहुत ही सुंदर पर्यटन स्थल है जहाँ पर्यटक मानसून के मौसम में घूम कर अपनी यात्रा का पूरा मजा ले सकते हैं। मानसून के मौसममें घूमने के लिए धर्मशाला एक परफेक्ट जगह है। यहां पर पर्यटक जंगलों और पहाड़ों के साथ मानसून का पूरा मजा लिया जा सकता है।

धर्मशाला में मानसून का समय (जुलाई-सितंबर)

धर्मशाला में जुलाई से अगस्त तक भारी वर्षा होती है और तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस तक होता है।

मानसून में कौन जा सकता है धर्मशाला:

प्रकृति प्रेमी, हनीमून मनाने वाले

धर्मशाला में करने के लिए चीजें:

दर्शनीय स्थल की सैर

मानसून सीजन में धर्मशाला के प्रमुख आकर्षक स्थल:

एचपीसीए स्टेडियम, तिब्बती संग्रहालय, कालचक्र मंदिर, कांगड़ा घाटी और युद्ध स्मारक

और पढ़े: धर्मशाला में घूमने की 10 खास जगह

11. मानसून के मौसम के घूमने वाली जगह पचमढ़ी – Pachmarhi In Hindi

Pachmarhi In Hindi

पचमढ़ी मध्यप्रदेश राज्य के होशंगाबाद जिले में स्थित एक प्रमुख हिल स्टेशन है जो मानसून में मौसम में पचमढ़ी की यात्रा करना आपके लिए बेहद यादगार साबित हो सकता है। पचमढ़ी अपने कई प्राचीन स्थलों के अलावा कई प्राकृतिक आकर्षणों के लिए लोकप्रिय है।

पचमढ़ी में मानसून का समय (जुलाई – सितंबर)

पचमढ़ी में वर्ष के इस समय मध्यम बारिश और सुखद मौसम का अनुभव होता है। आमतौर पर 785 मिमी औसत वर्षा के साथ तापमान 20 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। मानसून के दौरान और बाद में, पचमढ़ी चारों ओर धुंध, कोहरे और बादलों के साथ बहुत खूबसूरत दिखता है।

मानसून के मौसम में कौन जा सकता है पचमढ़ी:

प्रकृति प्रेमी, हनीमून मनाने वाले, इतिहास प्रेमी

पचमढ़ी में करने के लिए चीजें:

दर्शनीय स्थल और मंदिरों की सैर

और पढ़े: पचमढ़ी हिल स्टेशन की यात्रा और अन्य जानकारी

12. मानसून में देखने वाली जगह फूलों की घाटी – Valley Of Flowers In Hindi

Valley Of Flowers In Hindi

उत्तराखंड में स्थित फूलों की घाटी मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इस पर्यटन स्थल को वर्ल्‍ड हैरिटेज साइट् का दर्जा दिया गया है। मानसून में जब इस जगह पर पानी गिरता है तो यहां हर तरफ रंग बिरंगे फूल नजर आते हैं। फूलों की घाटी हिमालय की सबसे ऊंची घाटी में से एक है। अगर आप मानसून में यहां की यात्रा करते हैं तो यहां कई किस्मों के खूबसूरत फूलों को देख सकते हैं।

फूलों की घाटी में मानसून का समय (जुलाई – सितंबर)

मानसून में फ्लावर वैली की यात्रा करना बेहद यादगार साबित हो सकता है क्योंकि बारिश की बौछारें यहाँ कई रंगों के लुभावने फूलों को जन्म देती हैं।

मानसून सीजन में कौन जा सकता है फूलों की घाटी घूमने:

प्रकृति प्रेमी, पर्यटक

फूलों की घाटी में करने के लिए चीजें:

दर्शनीय स्थलों की सैर

मानसून में फूलों की घाटी में प्रमुख दर्शनीय स्थान:

फूलों की घाटी, एशियाई काले भालू, हिम तेंदुए और पक्षियों सहित लुप्तप्राय जानवर।

और पढ़े:  उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

13. मानसून सीजन के प्रमुख दर्शनीय स्थल माउंट आबू – Mount Abu In Hindi

Mount Abu In Hindi

माउंट आबू राजस्थान का एक मात्र हिल स्टेशन है जो देशभर में बेहद लोकप्रिय है। मानसून के मौसम में माउंट आबू बेहद आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करता है, जब आकाश में बादल छा जाते हैं। माउंट आबू उन लोगों के लिए सही विकल्प है जो प्रकृति, आध्यात्मिकता और रोमांच की एक परिपूर्ण जगह की तलाश में हैं। अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको मानसून के दौरान माउंट आबू की यात्रा जरुर करना चाहिए।

माउंट आबू में मानसून का समय (जुलाई – अक्टूबर)

मानसून माउंट आबू की यात्रा करना प्रकृति प्रमियों के लिए एक आदर्श समय है। भले ही इस क्षेत्र में कम बारिश होती है, लेकिन थोड़ी बारिश भी इस जगह को ताजा बना देती है और हरियाली से भर देती है।

मानसून सीजन में कौन जा सकता है माउंट आबू की यात्रा पर:

हनीमून मनाने वाले, प्रकृति प्रेमी

माउंट आबू करने के लिए चीजें:

नौका विहार, दर्शनीय स्थलों की सैर

और पढ़े: माउंट आबू घूमने की पूरी जानकारी और 11 खास जगह

14. मानसून में घूमने लायक जगह गोवा – Goa In Hindi

Goa In Hindi

गोवा भारत में मानसून में घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। गोवा समुद्र तटों की भूमि है जो मानसून के दौरान रेत, रिमझिम मानसून और सुरम्य दृश्यों का आनंद लेने के लिए परफेक्ट जगह है। गोवा मानसून में भीगने के लिए अच्छी जगह है, इसके साथ आप च्छे व्यंजनों का स्वाद भी ले सकते हैं।

गोवा में मानसून का समय (जुलाई – सितंबर)

ज्यादातर लोग गोवा धूप और रेतीले समुद्र तटों की वजह से जाते हैं लेकिन मानसून के समय बहुत से लोग यात्रा करने से बचते हैं। मानसून में समुद्र तट की सुविधाएं, साथ ही स्कूबा-डाइविंग जैसे अन्य पानी के खेल, आमतौर पर बंद कर दिए जाते हैं।

मानसून के मौसम में कौन जा सकता है गोवा घूमने:

प्रकृति प्रेमी, साहसिक उत्साही, समुद्र तट प्रेमी,

गोवा में करने के लिए चीजें:

जेट स्काई, स्कूबा, ट्रेकिंग, हेरिटेज टूर, शॉपिंग, बर्डवॉचिंग

मानसून में गोवा में प्रमुख पर्यटन स्थल:

झरने, वास्तुकला, भोजन, सस्ती शराब

और पढ़े: गोवा के पर्यटन स्थल जहां आपको जरूर घूमना चाहिए

15. मानसून में प्रसिद्ध पर्यटन स्थान शिलांग – Shillong In Hindi

Shillong In Hindi

शिलोंग मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है जो इस दौरान सबसे भारी वर्षा प्राप्त करता है। कई झरनों के साथ सजी हुई खासी और जयंती पहाड़ियों की सुरम्य घाटियों से घिरा, शिलांग हरे प्राकृतिक दृश्यों का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। अगर आप मानसून में घूमने की योजना बना रहें हैं तो शिलांग की यात्रा जरुर करें।

शिलॉन्ग में मानसून का समय (जुलाई – सितंबर)

शिलॉन्ग में हर साल जुलाई से सितंबर के बीच मानसून का मौसम रहता है। इस क्षेत्र में मौसम के दौरान भारी गिरावट आती है। यहाँ पर औसत वार्षिक वर्षा लगभग 3300 मिमी है और तापमान 12 ° C और 16 ° C के बीच रहता है।

मानसून में घूमने कौन जा सकता है शिलांग:

हनीमून मनाने वाले, प्रकृति प्रेमी, वन्यजीव उत्साही

शिलांग में करने के लिए चीजें:

वन्यजीव देखना, ट्रैकिंग, नौका विहार

मानसून सीजन में शिलांग में प्रमुख आकर्षक स्थान:

एलिफेंट फॉल्स, शिलांग पीक, उमियाम लेक, डॉन बॉस्को म्यूजियम, मावसिनराम आदि।

और पढ़े: शिलांग यात्रा की जानकारी

इस आर्टिकल में मानसून के मौसम में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

Leave a Comment