Indian Destination

उत्तर प्रदेश के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल की जानकारी – Uttar Pradesh Tourism Information In Hindi

4.2/5 - (17 votes)

Uttar Pradesh Tourism In Hindi ; उत्तर प्रदेश भारत का एक खूबसूरत राज्य हैं जोकि उत्तर भारत में स्थित हैं। उत्तर प्रदेश चारो ओर से भारत के 9 अन्य राज्यों से घिरा हुआ हैं। 18 मंडलों और 75 जिलों में विभाजित उत्तर प्रदेश राज्य अपने आकर्षित पर्यटन स्थल और प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यदि आप उत्तर भारत की संस्कृति से रूबरू होना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश राज्य का दौरा करना बाकई दिलचस्प हो सकता हैं।

उत्तर प्रदेश पर्यटन में कई धार्मिक और दर्शनीय मंदिर हैं जोकि दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। यू पी (UP) को भगवान श्री कृष्ण, गौतम बुद्ध, अयोध्या पति श्री राम और ताज महल जैसे पवित्र स्थानों की भूमि के रूप मे जाना जाता हैं। इसके अलावा उत्तर पदेश अपनी सुन्दर वास्तुकला, प्राचीन संस्कृति, स्वादिष्ट व्यंजन, पीतल से निर्मित वर्तन और राजसी वास्तुकला के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं। यदि आप उत्तर प्रदेश स्टेट के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. उत्तर प्रदेश का इतिहास – Uttar Pradesh History In Hindi

उत्तर प्रदेश राज्य का इतिहास हमें आर्यों के समय की याद दिलाता हैं। उत्तर प्रदेश की हिस्ट्री का उदय उस समय से उजागर हुआ जब आज से लगभग 4000 वर्षो पूर्व आर्यों ने सिन्धु और सतलुज नदी के मैदानी भागो से गंगा और यमुना के मैदानी क्षेत्रो की तरफ अपने कदम बढाए। हिस्ट्री ऑफ उत्तर प्रदेश हिन्दू धर्म के महाकाव्य महाभारत और रामायण से भी अपना संबध रखती हैं। बाते दें कि ब्रिटिश शासन के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य को आगरा और अवध क्षेत्र के उत्तरी-पश्चिमी प्रांतों के रूप में जाना जाता था। उत्तर प्रदेश के बड़े साम्राज्यों में  गुप्त वंश, मोर्य वंश, गुर्जर प्रतिहार, और कुशान वंश के नाम सामने आते हैं।

और पढ़े: कानपुर के आसपास घूमने लायक 10 खुबसूरत जगहों की जानकारी

2. उत्तर प्रदेश के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Facts About Uttar Pradesh In Hindi

  • उत्तर प्रदेश का पुराना नाम यूनाइटेड प्रोविंस था।
  • उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी हैं।
  • उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल 243,286 Km² हैं।
  • उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन 1 अप्रैल 1937 को ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ था।
  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख डांस में कथक, शास्त्रीय नृत्य, रसिया, चरकुला और ब्रज रासलीला आदि शामिल हैं।
  • उत्तर प्रदेश की राज्य भाषा हिंदी हैं हालाकि 1989 में उर्दू को भी राज्य की अतिरिक्त भाषा के रूप में दर्जा दिया गया हैं।
  • गंगा और युमना नदी का संगम स्थल प्रयागराज हैं।

3. उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या हैं – What Is The Capital Of Uttar Pradesh In Hindi

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ हैं।

4. भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा हैं – Bharat Ka Sabse Bada Rajya Kaun Sa Hai

उत्तर प्रदेश अपने क्षेत्रफल के अनुसार भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है जबकि जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य हैं।

और पढ़े: बनारस के घाटों के बारे में जानकारी 

5. उत्तर प्रदेश राज्य में घूमने लायक प्रसिद्ध पर्यटन और दर्शनीय स्थल – Best Places To Visit In Uttar Pradesh Tourism In Hindi

उत्तर प्रदेश मंदिरों और आकर्षित पर्यटन स्थलों की भूमि हैं जोकि पर्यटकों को अपने यहाँ आने के लिए आकर्षित करता है। उत्तर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं।

5.1  उत्तर प्रदेश के आकर्षण स्थल आगरा शहर – Uttar Pradesh Ka Aakarshan Sthal Agra In Hindi

उत्तर प्रदेश के प्रमुख आकर्षण में शामिल आगरा शहर अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक स्थानों की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। आगरा सिटी में मुगलो की वास्तुकला के कई आकर्षक नज़ारे देखने को मिलते हैं। यमुना नदी के किनारे पर बसा आगरा शहर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहाँ कई कब्रिस्तान और मकबरे, किले, महल, उद्यान और मस्जिदो के अलावा भी बहुत सारी घूमने वाली जगह शामिल हैं। प्रेम का प्रतीक माना जाने वाला ताज महल भी इस शहर की भूमि पर स्थित हैं।

 आगरा उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल:

  • ताजमहल
  • फतेहपुर सीकरी
  • सिकंदरा
  • इत्माद उद दौला
  • सूर सरोवर
  • चौसठ खम्भा
  • रोमन कैथोलिक कब्रिस्तान (Roman Catholic Cemetery )
  • चिनी का रौजा
  • मरियम का मकबरा
  • राजा जसवंत सिंह की छत्री
  • दयाल बाग
  • गुरु का ताल

और पढ़े: आगरा में दर्शनीय स्थल

5.2 उत्तर प्रदेश के दर्शनीय स्थल मथुरा शहर – Uttar Pradesh Ke Darshaniya Sthal Mathura In Hindi

उत्तर प्रदेश में घूमने वाली प्रसिद्ध जगहों में शामिल मथुरा भगवान श्री कृष्ण की पावन भूमि के लिए जाना जाता हैं। मथुरा शहर के निकट से ही पवित्र यमुना नदी बहती हैं। मथुरा के निकट ही उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध वृन्दावन धाम हैं जोकि पर्यटकों के बीच बहुत अधिक लोकप्रिय हैं। मथुरा शहर एक समय में हजारों भिक्षुओं और कई मठों के निवास स्थान के रूप में जाना जाता था। 25 विशाल घाटो की भूमि अपने आप में एक पवित्र स्थान हैं।

मथुरा उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल:

  • कृष्ण जन्म भूमि मंदिर
  • जामा मस्जिद
  • कुसुम सरोवर
  • द्वारकाधीश मंदिर
  • कंश किला
  • राधा कुण्ड
  • गोवर्धन हिल
  • मथुरा संग्रहालय
  • विश्राम घाट
  • रंग भूमि

और पढ़े: मथुरा के 10 दर्शनीय स्थल और घूमने की जानकारी

5.3 उत्तर प्रदेश का धार्मिक स्थल वृंदावन – Uttar Pradesh Ka Dharmik Sthal Vrindavan In Hindi

उत्तर प्रदेश का दर्शनीय स्थल वृंदावन हिंदू धर्मं से सम्बंधित एक धार्मिक स्थल हैं जोकि भक्तों के बीच अत्यधिक धार्मिक महत्व रखता हैं। वृंदावन धाम एक ऐसी हैं जहां भगवान श्री कृष्ण के भक्तो का मेला लगा रहता हैं। वृंदावन धाम दर्जनों मंदिर बने हुए जिनमे से कुछ पुराने तो कुछ नए हैं। वृंदावन के सभी मंदिरों की अपनी एक अलग कहानी सुनने में आती हैं। मंदिरों में होने वाली पूजा अर्चना भक्तो के मन को शांति का एहसास कराती हैं।

वृंदावन उत्तर प्रदेश के दर्शनीय स्थल:

और पढ़े: वृंदावन धाम के बारे में पूरी जानकारी

5.4 उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वाराणसी – Uttar Pradesh Ka Prasidh Tirth Sthal Varanasi In Hindi

उत्तर प्रदेश का मशहूर स्थान वाराणसी पर्यटकों के बीच बहुत लौक प्रिय स्थल के रूम में जाना जाता हैं। वाराणसी ने के बारे में कहाँ जाता है कि यह दुनिया के सबसे पुराने आबाद स्थानों में से एक है। गंगा नदी के तट पर बसा वाराणसी शहर अपने आकर्षित शिव मंदिरों, घुमावदार गलियों और विचित्र वेशभूषा पहने हुए साधुओं के लिए जाना जाता हैं।

वाराणसी उत्तर प्रदेश घूमने लायक जगह:

  • दशाश्वमेध घाट
  • अस्सी घाट
  • कठवाला मंदिर
  • नया विश्वनाथ मंदिर
  • काशी विश्वनाथ मंदिर
  • मंकी (बंदर) मंदिर
  • भारत माता मंदिर
  • दशाश्वमेध घाट
  • मन मंदिर
  • शिवालय घाट
  • सिंधिया घाट
  • ज्ञान वप्पी वेल
  • भारत कला भवन संग्रहालय
  • राम नगर किला

और पढ़े: बनारस घूमने की जानकारी और 12 दर्शनीय स्थल

5.5 उत्तर प्रदेश टूरिज्म में घूमने लायक जगह सारनाथ – Uttar Pradesh Tourism Me Ghumne Layak Jagah Sarnath In Hindi

उत्तर प्रदेश में देखने लायक स्थान सारनाथ वाराणसी के निकट स्थित हैं और यह दर्शनीय स्थल पर्यटको अपनी ओर बहुत अधिक संख्या में आकर्षित करता हैं। बता दें कि सारनाथ भारत में एक महत्वपूर्ण बौद्ध स्थल के रूप में जाना जाता हैं और यह बुद्ध के पहले उपदेश के प्रचार का स्थान भी हैं। सारनाथ में सम्राट अशोक ने स्तूपों और मठो की संख्या में वृधि की थी। माना जाता है कि 12 शताब्दी में सारनाथ का अस्तित्व समाप्त हो गया था लेकिन 19 वीं शताब्दी में ब्रिटिश पुरातत्वविदों ने इसे फिर से वहाल किया।

सारनाथ के प्रमुख पर्यटन स्थल

  • चौखंडा स्तूप
  • धमेक स्तूप
  • मुलागंधा कुटी बिहार
  • सारनाथ संग्रहालय
  • धारमराजिका स्तूप
  • बौधिवृक्ष
  • थाई मंदिर

और पढ़े: सारनाथ का इतिहास और यहां के 5 प्रमुख दर्शनीय स्थल

5.6 उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल अयोध्या – Uttar Pradesh Ka Pramukh Paryatan Sthal Ayodhya In Hindi

अयोध्या उत्तर प्रदेश का एक मशहूर शहर हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर खीचता है। अयोध्या नगरी भगवान श्री राम की जन्म भूमि के रूप में जाना जाता हैं। राम जन्म भूमि अयोध्या वर्तमान समय में भारत का सबसे विवादस्पद मुददा बन चुका हैं जोकि लम्बे से समय चला आ रहा हैं। अयोध्या राम मंदिर विवाद पर सभी राजनैतिक दलों द्वारा राजनीती की जा रही हैं। इसके अलावा अयोध्या अपने धार्मिक मंदिरों ऐतिहासिक स्थलों के लिए उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक घूमी जाने वाली जगहों में शामिल हैं।

अयोध्या के प्रमुख दर्शनीय स्थान:

और पढ़े: अयोध्या में घूमने लायक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की जानकारी

5.7 उत्तर प्रदेश पर्यटन में देखने लायक शहर इलाहाबाद – Uttar Pradesh Paryatan Me Dekhne Layak Sher Allahabad In Hindi

उत्तर प्रदेश राज्य में देखने लायक शहर इलाहबाद में आने वाले पर्यटकों का मेला 12 महीने लगा रहता हैं। नदियों के संगम स्थल के नाम से प्रसिद्ध इलाहबाद कुम्भ मेला के लिए पूरे भारत में जाना जाता हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इलाहबाद पर्यटन स्थल नेहरू जी और हरिवंश राय बच्चन जैसी प्रतिष्ठित भारतीय हस्तियों के निवास स्थान के रूप में जाना जाता हैं। इलाहाबाद शहर में ब्रिटिश काल की आकर्षित इमारतें, मुगल किला और मकबरे और यहाँ के लाल अमरूद बहुत प्रसिद्ध हैं।

इलाहाबाद पर्यटन में देखने लायक जगह:

  • संगम
  • इलाहाबाद का किला
  • पातालपुरी मंदिर और अक्षय वट
  • खुसरो बाग
  • आनंद भवन
  • ऑल सेंट कैथेड्रल
  • इलाहाबाद संग्रहालय
  • कंपनी गार्डन
  • चंद्रशेखर आज़ाद पार्क
  • स्वराज भवन

और पढ़े: प्रयागराज (इलाहाबाद) घूमने के प्रमुख स्थान

5.8 उत्तर प्रदेश की फेमस टूरिस्ट प्लेस चित्रकूट – Uttar Pradesh Ki Famous Tourist Place Chitrakoot In Hindi

उत्तर प्रदेश के प्रमुख आकर्षण में शामिल चित्रकूट अपनी प्राकृतिक सुंदरता और दर्शनीय स्थलों के लिए जाना जाता है। भारत के पवित्र स्थानों में शामिल चित्रकूट रामायण काल से भी अपना संबंध रखता हैं। माना जाता हैं कि चित्रकूट वही स्थान हैं जहां भगवान राम, अनुज लक्ष्मण और देवी सीता ने चौदहा वर्ष के वनवास में से ग्यारह वर्ष का समय व्यतीत किया था।

चित्रकूट के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस:

  • कामादगिरी
  • हनुमान धारा
  • राम धारा
  • जानकी कुण्ड

और पढ़े: चित्रकूट के टॉप 20 आकर्षण स्थल की जानकारी

5.9 उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए ऐतिहासिक स्थल लखनऊ – Uttar Pradesh Me Ghumne Ke Liye Aetihasik Sthal Lucknow In Hindi

उत्तर प्रदेश घूमने की जगह लखनऊ पर्यटकों को बहुत रास आती हैं और यह उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी भी हैं। लखनऊ पर्यटन में आप राजनेताओं, राजसी विधान सभा और आकर्षित रेलवे स्टेशन आदि के दृश्य देख सकते हैं। लखनऊ का स्वादिष्ट व्यंजन आपको उंगलिया चाटने पर मजबूर कर देगा। मुगल वास्तुकला पर्यटकों को लखनऊ शहर की ओर आकर्षित करती हैं।

लखनऊ के प्रमुख पर्यटन स्थल:

  • बड़ा इमामबाड़ा
  • छोटा इमामबाड़ा
  • लखनऊ चिड़ियाघर
  • हजरतगंज
  • कॉन्स्टेंटिया हाउस
  • अम्बेडकर पार्क
  • लखनऊ संग्रहालय
  • रूमी दरवाजा
  • छत्तर मंज़िल
  • बेगम हजरत महल पार्क
  • शाही बावली
  • आसिफी मस्जिद
  • हुसैनाबाद क्लॉक टॉवर
  • सतखंडा
  • सआदत अली खान का मकबरा
  • बेगम मुर्शिदादी का मकबरा
  • शाह नजफ़ इमामबाड़ा

और पढ़े: लखनऊ के दर्शनीय स्थल और घूमने की 20 जगह

5.10 उत्तर प्रदेश में घूमने लायक जगह झांसी पर्यटन – Uttar Pradesh Me Ghumne Layak Jagah Jhansi In Hindi

झांसी पर्यटन स्थल उत्तर प्रदेश के प्रमुख घूमने वाली जगहों में से एक हैं। झांसी शहर का इतिहास भी बहुत पुराना और स्पस्ट हैं जोकि खास कर झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई के लिए जाना जाता हैं। झाँसी में पर्यटकों को घूमने के लिए कई स्थान मिल जाएंगे।

झांसी में घूमने लायक जगह:

और पढ़े: झाँसी की रानी स्टोरी और इतिहास

6. उत्तर प्रदेश घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Uttar Pradesh Tourism In Hindi

भारत के उत्तर प्रदेश राज्य की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता हैं। क्योंकि इस मौसम के दौरान पर्यटक उत्तर प्रदेश राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।

7. उत्तर प्रदेश की यात्रा में कहां रुके – Where To Stay In Uttar Pradesh Tourism In Hindi

उत्तर प्रदेश राज्य और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के उपरांत यदि आप यहाँ किसी अच्छे निवास स्थान की तलाश कर रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश स्टेट के विभिन्न शहरो में आपको आपको एक से बढ़कर एक होटल, रिसोर्ट और आश्रम मिल जाएंगे जहां आप समय व्यतीत कर सकते हैं।

  • होटल ताज रिसॉर्ट्स
  • गणपति गेस्ट हाउस
  • रेडिसन होटल आगरा
  • होटल वाराणसी इन
  • होटल अलका

8. उत्तर प्रदेश में खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – Famous Food Of Uttar Pradesh In Hindi

उत्तर प्रदेश स्टेट अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए तो प्रसिद्ध है ही लेकिन यहाँ का भोजन भी बहुत स्वादिष्ट होता हैं। उत्तर प्रदेश राज्य के लजीज भोजन का स्वाद आपको उंगलिया चाटने पर मजबूर कर देगा। आइए यूपी के भोजन के बारे में जानते हैं। उत्तर प्रदेश के स्थानीय भोजन में चाट, समोसा, पकौड़े, टुंडे कबाब, मसालेदार ककोरी कबाब, कोफ्ता, रास मलाई, रबड़ी, गुजिया, कुल्फी, खीर, कचोरी, छोले भटूरे, जलेबी और पेठा आदि शामिल हैं।

और पढ़े: वाराणसी के 10 प्रमुख मंदिर

9. उत्तर प्रदेश कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Uttar Pradesh In Hindi

उत्तर प्रदेश की यात्रा पर जाने के लिए पर्यटक फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर करके उत्तरप्रदेश जा सकते है।

9.1 उत्तर प्रदेश फ्लाइट से कैसे जाए – How To Reach Uttar Pradesh By Flight In Hindi

उत्तर प्रदेश राज्य का दौरा करने के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि राज्य में चार घरेलु हवाई अड्डे आगरा, कानपुर, वाराणसी और लखनऊ है। आप इनमे से किसी भी हवाई अड्डे का चुनाव कर सकते हैं।

9.2 उत्तर प्रदेश ट्रेन से कैसे जाए – How To Reach Uttar Pradesh By Train In Hindi

उत्तर प्रदेश जाने के लिए यदि आपने रेल मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कई रेलवे स्टेशन मौजूद हैं जोकि राज्य के समस्त बड़े शहरो में स्थित हैं। आप अपनी डेस्टिनेशन के अनुसार रेलवे स्टेशन का चुनाव कर सकते हैं।

9.3 उत्तर प्रदेश बस से कैसे जाए – How To Reach Uttar Pradesh By Bus In Hindi

यदि उत्तर प्रदेश जाने के लिए आपने बस का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सड़क मार्ग के माध्यम से बहुत अच्छी तरह से संपर्क हैं।

और पढ़े: वृंदावन और मथुरा की होली क्यों है इतनी खास 

इस आर्टिकल में आपने उत्तर प्रदेश और इसके प्रमुख पर्यटक स्थल के बारे में जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंटस में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

10. उत्तर प्रदेश का नक्शा – Uttar Pradesh Map

11. उत्तर प्रदेश की फोटो गैलरी – Uttar Pradesh Images

और पढ़े:

Manoj Meena

Share
Published by
Manoj Meena

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago