कनक भवन अयोध्या की यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी – Kanak Bhavan Ayodhya In Hindi

2.3/5 - (3 votes)

Kanak Bhavan Ayodhya In Hindi, तुलसी नगर में राम जन्मभूमि के पूर्वोत्तर कोने में स्थापित कनक भवन अयोध्या का प्रमुख दर्शनीय स्थल है, जहां पहले एक अन्य मंदिर था। इस मंदिर को सोने-का-घर के नाम से भी जाना जाता है।कनक भवन हिंदू देवता भगवान राम और उनकी पत्नी, देवी सीता को समर्पित एक पवित्र स्थल है। कहा जाता है कि इस मंदिर को भगवान राम की सौतेली माँ कैकेयी ने विवाह के बाद सीता को दिया था। कनक भवन अयोध्या में सबसे आकर्षक स्थानों में से एक है जहाँ की अद्भुत वास्तुकला तीर्थ यात्रियों के साथ साथ भारी मात्रा में पर्यटकों को भी अपनी तरफ आकर्षित करती है।

तो आइये आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से अयोध्या के प्रमुख और पवित्र तीर्थ स्थल कनक भवन की यात्रा कराते हैं जो तीर्थ यात्रियों और वास्तुकला प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नही है –

Table of Contents

कनक भवन का इतिहास – History of Kanak Bhavan In Hindi

कनक भवन का इतिहास – History of Kanak Bhavan In Hindi
Image Credit : Durgesh_Dubey

श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कनक भवन का इतिहास लगभग 100 से अधिक साल पुराना माना जाता है। इस मंदिर का निर्माण सन 1891 में परमारा वंश के राजा विक्रमादित्य द्वारा करबाया गया था। जिसे कुछ समय पश्चात वृषण भानु कुँवारी द्वारा पुनर्निर्मित किया गया था। बुंदेला शैली निर्मित यह मंदिर वर्तमान में श्री वृष्णभान सेतु ट्रस्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रबंधित किया जाता है।

कनक भवन के खुलने का समय – Timings of Kanak Bhavan Ayodhya In Hindi

बता दे कनक भवन श्रद्धालुयों और पर्यटकों के घूमने के लिए प्रतिदिन सुबह 8.00 बजे से 11 बजे तक और शाम 4.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक खुला रहता है। इस समय के बीच आप कभी कनक भवन की यात्रा कर सकते हैं।

और पढ़े : अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी

कनक भवन में होने वाली आरती का समय – Aarti Timings in Kanak Bhavan In Hindi

  • गर्मियों के दौरान सुबह की आरती 8.00 बजे से 9.00 बजे तक और संध्या काल की आरती शाम 7.00 बजे से 8.00 बजे तक की जाती है।
  • जबकि सर्दियों के दौरान सुबह की आरती 8.30 बजे से 9.30 बजे तक और संध्या काल की आरती 6.30 बजे से 7.30 बजे तक होती है।

कनक भवन का प्रवेश शुल्क –  Entry fee of Kanak Bhavan In Hindi

कनक भवन का प्रवेश शुल्क –  Entry fee of Kanak Bhavan In Hindi
Image Credit : Rahul_Pandey

यहाँ श्रद्धालु बिना किसी प्रवेश शुल्क के कनक भवन घूम और स्थापित देवी देवतायों के दर्शन कर सकते हैं।

कनक भवन के आसपास घूमने लायक प्रसिद्ध मंदिर और पर्यटक स्थल
Famous Temples And Tourist Places To Visit Around
Kanak Bhavan In Hindi

यदि आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ अयोध्या के पवित्र धार्मिक स्थल कनक भवन घूमने जा रहे है तो आपकी जानकरी के लिए बता दे अयोध्या में कनक भवन के अलावा भी अन्य प्रसिद्ध मंदिर और लोकप्रिय स्थल मौजूद है, जिन्हें आप अपनी अयोध्या की यात्रा के लिए अपने स्थलों के सूची में शामिल कर सकते है जो वास्तव में देखने लायक है –

कनक भवन मंदिर अयोध्या घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Kanak Bhavan Ayodhya In Hindi

कनक भवन मंदिर अयोध्या घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Kanak Bhavan Ayodhya In Hindi
Image Credit : Ram_Gunjal

अगर आप भगवान राम के जन्म स्थान अयोध्या घूमने जाने की योजना बना रहें हैं तो बता दें कि वैसे तो यहां पूरे साल मौसम बहुत सुहावना रहता है। लेकिन फिर भी कनक भवन मंदिर अयोध्या की यात्रा का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से दिसंबर के बीच है, क्योंकि इस समय मौसम काफी ठंडा होता है और ज्यादातर उत्सव भी इन्ही महीनों में पड़ते हैं।

अयोध्या का भोजन – Food of Ayodhya In Hindi

अयोध्या का भोजन – Food of Ayodhya In Hindi

अयोध्या भारत का प्रमुख आस्था केंद्र है, इसीलिए यहाँ केवल शाकाहारी उपलब्ध है यहाँ भोजन के विकल्प काफी सीमित हो सकते हैं, और यहाँ आने वाले श्रद्धालुयों के लिए शुद्ध भारतीय भोजन की पेशकश की जाती है। अयोध्या अपने चाट के रंग और स्वाद के लिए जाना जाता है, जिसमें आलू टिक्की, पानी पुरी, कचौरी, पापड़ी चाट, समोसा और बहुत कुछ शामिल है।

कनक भवन मंदिर की यात्रा में कहाँ रुके – Where did you Stop In The Journey To Kanak Bhavan Ayodhya In Hindi

कनक भवन मंदिर की यात्रा में कहाँ रुके – Where did you Stop In The Journey To Kanak Bhavan Ayodhya In Hindi

यदि आप अपनी फैमली या दोस्तों के साथ कनक भवन अयोध्या घूमने जाने का प्लान बना रहे है। और अयोध्या के आसपास किसी अच्छी होटल की तलाश में हैं, तो हम आपको बता दें अयोध्या में कनक भवन के आसपास अयोध्या में आपको लो बजट से लेकर हाई बजट तक सभी प्रकार के होटल मिल जायेगे, जिनकी आप अपनी सुविधानुसार चुनाव कर सकते हैं।

कनक भवन मंदिर अयोध्या कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Kanak Bhavan Ayodhya In Hindi

अगर आप अयोध्या जाने की योजना बना रहें हैं तो बता दें कि अयोध्या सीधे मार्ग से देश के प्रमुख शहरों से काफी कम जुड़ा है। लेकिन आप अगर उत्तर प्रदेश में हैं तो आसानी से अयोध्या की यात्रा कर सकते हैं। अयोध्या में अपना कोई हवाई अड्डा नहीं है। लेकिन, यहां पर रेलवे स्टेशन उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों से अयोध्या के लिए बसें भी आसानी से उपलब्ध हैं।

फ्लाइट से कनक भवन अयोध्या कैसे पहुंचे – How To Reach Kanak Bhavan Ayodhya By Flight In Hindi

फ्लाइट से कनक भवन अयोध्या कैसे पहुंचे – How To Reach Kanak Bhavan Ayodhya By Flight In Hindi

अगर आप कनक भवन मंदिर अयोध्या की यात्रा हवाई मार्ग द्वारा करना चाहते हैं तो बता दें कि यहां का निकटतम हवाई अड्डा फैजाबाद हवाई अड्डा है, जो 9 किमी की दूरी पर है। इसके अलावा विकल्प के रूप में 130 किमी की दूरी प्रमुख हवाई अड्डा लखनऊ है। लखनऊ हवाई अड्डा भारत के अधिकांश प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। लखनऊ हवाई अड्डा पहुचने के बाद आप  अयोध्या के लिए कैब या टैक्सी किराये पर ले सकते हैं।

सड़क मार्ग से कनक भवन केसे जाएँ  – How To Reach Kanak Bhavan By Road In Hindi

सड़क मार्ग से कनक भवन केसे जाएँ  – How To Reach Kanak Bhavan By Road In Hindi

अगर आप सड़क मार्ग से कनक भवन मंदिर की यात्रा करने के लिए जा रहें हैं तो बता दें कि राज्य में अयोध्या के लिए नियमित रूप से सरकारी और निजी बसें चलती हैं। उत्तर प्रदेश के अन्य स्थलों और अयोध्या के बीच चलने वाली बसें इसे राज्य के अन्य प्रमुख शहरों से भी जोडती हैं।

ट्रेन से कनक भवन अयोध्या कैसे पहुचे – How To Reach Kanak Bhavan Ayodhya By Train In Hindi

ट्रेन से कनक भवन अयोध्या कैसे पहुचे – How To Reach Kanak Bhavan Ayodhya By Train In Hindi

ट्रेन से कनक भवन मंदिर अयोध्या की यात्रा करना काफी सुविधाजनक है क्योंकि अयोध्या रेलवे स्टेशन पूरे उत्तर भारत में नजदीकी रेलवे स्टेशनों और प्रमुख स्टेशनों से जुड़ा हुआ है। जिसकी वजह से ट्रेन द्वारा यहां की यात्रा काफी आसानी हो जाती है। अयोध्या रेलवे स्टेशन से कनक भवन मंदिर की दूरी लगभग 2 किलोमीटर है और रेलवे स्टेशन पहुचने के बाद आप पैदल या स्थानीय साधनों की मदद से कनक भवन पहुंच सकते हैं।

 कनक भवन का मेप – Map of Kanak Bhavan Temple

और पढ़े :

Leave a Comment