सीता की रसोई मंदिर की यात्रा से जुड़ी जानकारी – Sita Ki Rasoi Temple Ayodhya In Hindi

5/5 - (1 vote)

Sita Ki Rasoi Ayodhya In Hindi, सीता की रसोई अयोध्या के राजकोट में राम जनमस्थान के उत्तर-पश्चिमी छोर पर स्थित है जो यहां की एक देखने लायक जगह है। सीता की रसोई को एक प्राचीन रसोई माना जाता है जिसका उपयोग स्वयं देवी सीता ने किया था। राम जन्मभूमि के काफी नज़दीक निर्मित यह पवित्र स्थल अब एक मंदिर है। यह मंदिर के कोने में स्थित प्राचीन रसोई का के मॉडल है जिसमें नकली बर्तन, रोलिंग प्लेट और रोलिंग पिन प्रदर्शित किये जाते है। साथ ही इस रसोई परिसर के दूसरे छोर पर चारों भाई राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न और उनकी पत्नी सीता, उर्मिला, मांडवी और श्रुतकीर्ति की मूर्तियाँ भी स्थापित हैं। आपको बता दें कि यह सभी मूर्तियां बहुत अच्छी तरह से कपड़े और आभूषण से सजी हुई हैं। अगर आप अयोध्या की यात्रा के लिए जा रहें हैं तो सीता की रसोई को देखना न भूलें।

Table of Contents

 सीता की रसोई के खुलने का समय Timings of Sita Ki Rasoi In Hindi

बता दे अयोध्या का प्राचीन और लोकप्रिय आस्था केंद्र सीता का रसोई मंदिर श्रद्धालुयों और पर्यटकों के घूमने के लिए प्रतिदिन सुबह 8.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक खुलती है। इसके अलावा हम आपकी जानकारी के लिए बता दे सीता माता की रसोई की सुखद और विस्तृत यात्रा के लिए 1-2 घंटे का समय अवश्य व्यतीत करें।

सीता की रसोई का प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Sita Ki Rasoi In Hindi

यदि आप अपने परिवार के साथ अयोध्या में सीता की रसोई की यात्रा की योजना बना रहे है और सीता की रसोई में प्रवेश शुल्क के बारे में जानना चाहते है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि श्रद्धालुयों और पर्यटकों से सीता माता की रसोई में प्रवेश के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नही लिया जाता है। यहाँ आप बिना किसी एंट्री फीस सीता की रसोई में अपना समय व्यतीत कर सकते हैं।

और पढ़े : जैन धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल और भारत के प्रसिद्ध जैन मंदिर

सीता की रसोई के आसपास घूमने लायक लोकप्रिय दर्शनीय स्थल – Famous Tourist Places To Visit Around Sita Ki Rasoi In Hindi

यदि आप अयोध्या के सबसे पवित्र और देखे जाने वाले पर्यटक स्थलों में से एक सीता की रसोई घूमने जा रहे है तो क्या जानते है ? अयोध्या में सीता माता की रसोई के अलावा भी अन्य कई प्रसिद्ध मंदिर और लोकप्रिय पर्यटक स्थल मौजूद है जो बड़ी संख्या में श्रद्धालुयों और पर्यटकों को अपने ओर आकर्षित करते है। तो आप यहाँ नीचे अयोध्या के अन्य पर्यटक स्थलों के बारे में जानेगे जिन्हें आप अपनी अयोध्या की यात्रा के दौरान अवश्य घूमना चाहेगे।

सीता की रसोई अयोध्या घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Sita Ki Rasoi Ayodhya In Hindi

सीता की रसोई अयोध्या घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Sita Ki Rasoi Ayodhya In Hindi
Image Credit : Chhagan Dhamale

अगर आप भगवान राम के जन्म स्थान अयोध्या में सीता माता की रसोई घूमने जाने की योजना बना रहें हैं तो बता दें कि वैसे तो यहां पूरे साल मौसम बहुत सुहावना रहता है। लेकिन फिर भी अयोध्या की यात्रा का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से दिसंबर के बीच है, क्योंकि इस समय मौसम काफी ठंडा होता है और ज्यादातर उत्सव भी इन्ही महीनों में पड़ते हैं।

अयोध्या का भोजन – Food of Ayodhya In Hindi

अयोध्या का भोजन – Food of Ayodhya In Hindi

अयोध्या भारत का प्रमुख आस्था केंद्र है इसीलिए यहाँ केवल शाकाहारी उपलब्ध है यहाँ भोजन के विकल्प काफी सीमित हो सकते हैं, और यहाँ आने वाले श्रद्धालुयों के लिए शुद्ध भारतीय भोजन की पेशकश की जाती है। अयोध्या अपने चाट के रंग और स्वाद के लिए जाना जाता है, जिसमें आलू टिक्की, पानी पुरी, कचौरी, पापड़ी चाट, समोसा और बहुत कुछ शामिल है।

सीता की रसोई की अयोध्या यात्रा में कहाँ रुके – Where did you Stop In The Journey To Sita Ki Rasoi Ayodhya In Hindi

सीता की रसोई की अयोध्या यात्रा में कहाँ रुके – Where did you Stop In The Journey To Sita Ki Rasoi Ayodhya In Hindi

यदि आप अपनी फैमली या दोस्तों के साथ सीता की रसोई अयोध्या  घूमने जाने का प्लान बना रहे है। और अयोध्या में किसी होटल की तलाश में हैं, तो हम आपको बता दें अयोध्या में सीता की रसोई के आसपास आपको लो बजट से लेकर हाई बजट तक सभी प्रकार के होटल मिल जायेगे, जिनकी आप अपनी सुविधानुसार चुनाव कर सकते हैं।

और पढ़े : अयोध्या में घूमने लायक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की जानकारी

सीता की रसोई अयोध्या केसे पहुंचे – How To Reach Sita Ki Rasoi Ayodhya In Hindi

अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ अयोध्या में सीता की रसोई घूमने जाने का प्लान बना रहे है, और सोच रहे है की हम सीता की रसोई केसे पहुचें ? तो हम आपको आपकी जानकारी के लिए बता दे आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग में से किसी का भी अपनी सुविधानुसार चुनाव करके अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

फ्लाइट से सीता की रसोई अयोध्या केसे पहुंचे – How To Reach Sita Ki Rasoi Ayodhya By Flight In Hindi

फ्लाइट से सीता की रसोई अयोध्या केसे पहुंचे - How To Reach Sita Ki Rasoi Ayodhya By Flight In Hindi

यदि आप फ्लाइट से यात्रा करके सीता की रसोई घूमने जाने का प्लान बना रहे है, तो हम आपकी जानकारी के लिए बता सीता की रसोई अयोध्या का सबसे निकटतम हवाई अड्डा फैजाबाद हवाई अड्डा है, जो सीता की रसोई से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लेकिन एक अन्य विकल्प के रूप में लखनऊ हवाई अड्डा अयोध्या का सबसे निकटतम हवाई अड्डा है जो अयोध्या से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लखनऊ हवाई अड्डा से भारत के प्रमुख शहरो के लिए नियमित रूप से उड़ाने संचालित की जाती हैं। फ्लाइट से लखनऊ हवाई अड्डा पहुचने के बाद आप टेक्सी या बस से यात्रा करके सीता की रसोई अयोध्या पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से सीता की रसोई अयोध्या केसे पहुंचे – How To Reach Sita Ki Rasoi Ayodhya By Train In Hindi

ट्रेन से सीता की रसोई अयोध्या केसे पहुंचे – How To Reach Sita Ki Rasoi Ayodhya By Train In Hindi

यदि आपने सीता की रसोई की यात्रा के लिए रेल मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको अयोध्या पूरे उत्तर भारत में नजदीकी रेलवे स्टेशनों और प्रमुख स्टेशनों से जुड़ा हुआ है। अयोध्या रेलवे स्टेशन उत्तर भारतीय रेलवे के ब्रॉड गेज मुगलसराय-लखनऊ लाइन पर स्थित है। लखनऊ एक्सप्रेस, वाराणसी दून एक्सप्रेस और दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस अयोध्या के लिए प्रतिदिन चलाई जाती है।

सड़क मार्ग से सीता की रसोई अयोध्या कैसे पहुंचे – How To Reach Sita Ki Rasoi Ayodhya By Road In Hindi

सड़क मार्ग से सीता की रसोई अयोध्या कैसे पहुंचे - How To Reach Sita Ki Rasoi Ayodhya By Road In Hindi

यदि आप बस या सड़क मार्ग से यात्रा करके सीता की रसोई घूमने जाने का प्लान बना रहे है। तो हम आपको बता दे सीता की रसोई अयोध्या जाने के लिए कई निजी और राज्य सरकार द्वारा संचालित बस सेवाएं उपलब्ध हैं, जो अयोध्या  को फ़ैजाबाद और उत्तर प्रदेश के बिभिन्न शहरों से जोडती है। इसके अलावा टैक्सी या अपनी निजी कार से अयोध्या की यात्रा करना आपके लिए एक अच्छा और आरामदायक विकल्प है।

सीता की रसोई का नक्शा – Map of Sita Ki Rasoi In Hindi

और पढ़े :

featured Image Credit : Nivedita Agarwal

Leave a Comment