Honeymoon Destination

हिमाचल प्रदेश के बेस्ट हनीमून प्लेसेस की जानकरी – Top Honeymoon Destinations In Himachal Pradesh In Hindi

5/5 - (1 vote)

Himachal Pradesh Honeymoon Destinations In Hindi, हिमाचल प्रदेश भारत का एक बहुत ही प्रमुख राज्य है जो अपनी असीम सुंदरता, पर्यटन स्थल और अपनी आकर्षक जगहों के लिए जाना-जाता है। हिमाचल प्रदेश भारत में पर्यटकों के लिए खास राज्य है यहां की निर्मल झीलें, ऊंचे पहाड़ और प्राचीन मंदिर पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं। अपनी ऊँची-ऊँची घाटियों और पहाड़ियों के साथ हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता यहां आने वाले लोगो को शांति प्रदान करती है इसीलिए हिमाचल प्रदेश एक आकर्षित हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता हैं जहां पर्यटक दूर-दूर से हनीमून मनाने के लिए आते हैं। कोई भी प्रेमी और प्रेमिका या नव विवाहित जोड़े यही चाहते है कि हनीमून के लिए उन्हें बहुत आकर्षक स्थान मिले जहां वो अपने पार्टनर के साथ बहुत यादगार पल बिता सके।

हिमाचल प्रदेश की सीमा पूर्व में उत्तरांचल, उत्तर में जम्मू-कश्मीर, पश्चिम में पंजाब और दक्षिण में उत्तर प्रदेश से लगी है। हिमाचल प्रदेश में सेबों का उत्पादन काफी ज्यादा होता है जिसकी वजह से इसे सेब के राज्य के रूप में जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश का अनुकूल वातावरण, सुरम्य प्राकृतिक दृश्य, रंगीन संस्कृति, साहसिक खेल, दर्शनीय स्थल और विभिन्न प्रकार के मेले त्योहार और समारोह बेहद खास हैं। हिमाचल प्रदेश के प्रमुख लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस अर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े –

1. हिमाचल प्रदेश की बर्फ के बीच मनाये शिमला में हनीमून – Himachal Pradesh Me Barf Ke Beech Manaye Shimla Mein Honeymoon In Hindi

शिमला हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत रोमांटिक स्थानों में से एक है। हनीमून मनाने के लिए शिमला में बहुत दूर-दूर से पर्यटक आते है क्योंकि यह भारत का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है। शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है जोकि समुद्री तल से 2200 मीटर की उंचाई पर स्थित है। शिमला का मॉल रोड, रिज, टॉय ट्रेन और औपनिवेशिक वास्तुकला यहाँ आने वाले पर्यटकों, हनीमूनर्स और परिवारों के बीच काफी लोकप्रिय है।

और पढ़े : शिमला में घूमने लायक 15 खुबसूरत जगहों की जानकारी 

2. हिमाचल का रोमांटिक हनीमून स्थान सोलंग वैली – Himachal Ka Romantic Honeymoon Sthan Solang Valley In Hindi

सोलंग वैली हिमाचल प्रदेश के शीर्ष हनीमून स्थलों में से एक है जोकि कुल्लू घाटी के ऊपर स्थित है। सोलंग वैली में पर्यटक पैराशूटिंग, पैराग्लाइडिंग, स्केटिंग और ज़ोरिंग जैसे अनौखे खेलों को एन्जॉय भी कर सकते है। सोलंग वैली में बहुत ही खूबसूरत रिसोर्ट और होटल उपलब्ध है जहां हनीमून मनाने के लिए लोग ठहरना पसंद करते है।

और पढ़े : सोलंग वैली घूमने के बारे में संपूर्ण जानकारी

3. हनीमून के लिए प्रसिद्ध जगह मनाली हिमाचल प्रदेश – Honeymoon Ke Liye Prasidh Jagah Manali Himachal Pradesh In Hindi

मनाली हिमाचल प्रदेश के सबसे शानदार स्थलों में से एक है। हनीमून मनाने के लिए आने वाले नए शादीशुदा जोड़े यहाँ की खूबसूरत वादियों में खो जाते है और अपने हनीमून के सफ़र को बहुत ही यादगार बनाते है। यह रोमांटिक प्लेस हरे-भरे जंगलों, नदियों, सुन्दर घाटियों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। मनाली आने वाले पर्यटक यहाँ रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, पर्वतारोहण आदि जैसी कई साहसिक खेल गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकते हैं।

और पढ़े :  मनाली शहर के पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी 

4. कपल्स के हनीमून के लिए खुबसूरत जगह धर्मशाला हिमाचल प्रदेश – Couple Ke Honeymoon Ke Liye Khubsurat Jagah Dharmashala Himachal Pradesh In Hindi

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का बहुत आकर्षक पर्यटन स्थल है जोकि कांगडा से 17 किलोमीटर दूर स्थित है। हनीमून मनाने के लिए धर्मशाला में बहुत अच्छे रिसोर्ट है जहां आप अपने पार्टनर के साथ बहुत एन्जॉय करेंगे। इसके साथ ही धर्मशाला धार्मिक स्थल भी है जहां लोग बौद्ध धर्म और तिब्बती संस्कृति को सीखने के लिए आते है। बर्फ से ढंके हुए पर्वत धर्मशाला के आकर्षण का केंद्र बने हुए है जो हनीमून कपल्स को काफी अट्रेक्ट करते है।

और पढ़े : धर्मशाला में घूमने की 10 खास जगह 

5. हिमाचल प्रदेश के बेस्ट हनीमून प्लेस चैल – Himachal Pradesh Ke Best Honeymoon Place Chail In Hindi

चैल हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत हनीमून स्थानों में से एक है। चैल पहाड़ों पर बसा हुआ खूबसूरत और रोमांटिक शहर है जोकि बहुत ही शांत है। आप अपने पार्टनर के साथ नए जीवन की शुरुआत में चैल के शानदार दृश्य के साथ अपने सफ़र को बहुत यादगार बना सकते है।

और पढ़े : चैल वन्यजीव अभयारण्य की जानकारी और पर्यटन स्थल

6. हिमाचल प्रदेश की बर्फ में हनीमून के लिए सोलन – Himachal Pradesh Ki Barf Me Honeymoon Ke Liye Solan In Hindi

सोलन हिमाचल प्रदेश की बर्फ से ढंकी चोटियों का खूबसूरत शहर है जोकि हनीमून के लिए बहुत ही अच्छा स्थान है। सोलन के शानदार वातावरण में ना चाहते हुए भी पर्यटक खो जाते है। शोर-शराबे से दूर बहुत ही शांत स्थान होने के कारण सोलन लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है।

और पढ़े :  सोलन के टॉप पर्यटन स्थल और उनकी जानकारी 

7. हिमाचल में खुबसूरत हनीमून के लिए चम्बा – Himachal Ke Khubsurat Honeymoon Ke Liye Chamba In Hindi

चंबा हिमाचल प्रदेश में रावी नदी के किनारे पर बसा हुआ बहुत ही रोमांटिक शहर है जोकि प्यार करने वाले जोड़ो के लिए बहुत ही आकर्षक स्थल है। चंबा का मौसम यहाँ के परिवेश को बहुत अनुकूल बनाता है।

और पढ़े : हिमाचल प्रदेश के चंबा के दर्शनीय स्थल और घूमने की जानकारी 

8. हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन कसौली – Himachal Pradesh Ka Lokpirya Honeymoon Destination Kasauli In Hindi

कसौली हिमाचल प्रदेश के हनीमून स्थानों में सबसे लोकप्रिय स्थान है। कसौली ब्रिटिश साम्राज्य से सम्बंधित है जहां आज भी ब्रिटिश साम्राज्य के विचित्र अवशेष देखने को मिलते है। यह रोमांटिक शहर न्यू मैरिड कपल्स के लिए एक अलग माहौल बनाना वाला स्थान है।

और पढ़े : कसौली के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल 

9. रोमांटिक हनीमून के लिए डलहौजी हिमाचल प्रदेश – Romantic Honeymoon Ke Liye Dalhousie Himachal Pradesh In Hindi

डलहौज़ी हिमाचल प्रदेश का पहाड़ियों पर स्थित बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। पाइन क्लैड की घाटियाँ और झालर दार पहाड़ डलहौज़ी के आकर्षण के केंद्र बिंदु बने हुए है। डलहौज़ी में विदेशी पर्यटक भी हनीमून मनाने आते है।

और पढ़े : डलहौजी के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल 

10. हिमाचल की बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन किन्नौर – Himachal Pradesh Ke Best Honeymoon Destination Kinnaur In Hindi

किन्नौर हिमाचल प्रदेश का पर्वतीय क्षेत्र है जोकि किन्नौर देवी की भूमि के रूप में लोकप्रिय स्थान बन गया है। हनीमून मनाने के लिए किन्नौर की हरी-भरी घाटियाँ और ठंडे पहाड़ प्रेमियों के लिए बहुत ही आकर्षक करते है।

और पढ़े : वेलेंटाइन डे पर जाने के लिए इंडिया के रोमांटिक प्लेसेस

11. हिमाचल में सबसे खुबसूरत हनीमून की जगह स्पीति घाटी – Himachal Ka Sabse Khubsurat Honeymoon Ki Jagah Spiti Valley In Hindi

हिमाचल प्रदेश की हनीमून डेस्टिनेशन में शामिल स्पीति वैली दुनिया में सबसे दुर्गम स्थानों में से एक है। ट्रेकिंग के माध्यम से इस घाटी को एक्सप्लोर करना पर्यटकों को एक खास अनुभव प्रदान करता है। अपनी ट्रेकिंग के दौरान पर्यटक कुछ उच्चतम और अद्भुत मठों की यात्रा कर सकते हैं और एक होमस्टे के रूप में यहां के स्थानीय लोगों के साथ रह सकते हैं। यहां के रास्तों पर ट्रेकिंग करना अपनी जिंदगी को एक यादगार अनुभव देगा।

और पढ़े : स्पीति घाटी घूमने की जानकारी और आकर्षक स्थल 

12. हिमाचल प्रदेश में हनीमून स्थान शोजा – Himachal Pradesh Mein Famous Honeymoon Sthan Shoja In Hindi

शोजा हिमाचल प्रदेश में बंजार घाटी के बीच स्थित एक छोटा सा गाँव है जो अपने लकड़ी से बने कई मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। शोजा एक ऐसी जगह है जिसकी सुंदरता पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है और यह एक शांत और यह शहर की दुनिया से दूर आराम करने की अच्छी जगह है। जालोरी पास से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शोजा में सालभर मौसम सुखद रहता है और पर्यटकों के लिए यह एक शानदार डेस्टिनेशन है। एक तरफ बर्फ से ढके हिमालय क्षेत्र के साथ यह गाँव किले, झील, झरने जैसे पर्यटन आकर्षणों से भरा हुआ है।

और पढ़े : हिमाचल प्रदेश के शोजा घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल

13. हिमाचल में एडवेंचर के साथ हनीमून के लिए हम्प्टा पास ट्रैकिंग – Himachal Me Adventure Ke Sath Honeymoon Ke Liye Hampta Pass Trekking In Hindi

हम्प्टा दर्रा हिमाचल प्रदेश के मनाली क्षेत्र में स्थित है जोकि बहुत ही आकर्षक हनीमून डेस्टिनेशन है। यह सबसे सुविधाजनक और सुखद ट्रेकों में से एक है। इस ट्रेक में प्रकृति की सुंदरता के साथ देवदार के जंगल, प्राचीन ग्लेशियल घाटियां और विशाल घास के मैदान शामिल हैं। बता दें कि हम्प्टा पास समुद्र तल 14000 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। यह 5 दिन का ट्रेक है और मनाली से शुरू होता है।

और पढ़े : सर्दियों में घूमने के लिए उत्तर भारत की सबसे अच्छी जगहें

14. खूबसूरत हनीमून के लिए बिलिंग घाटी हिमाचल प्रदेश – Khubsurat Honeymoon Ke Liye Bir Billing Himachal Pradesh In Hindi

बिलिंग हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित एक छोटा शहर है जो रोमांचकारी खेलों जैसे पैराग्लाइडिंग, ट्रेक और मैडिटेशन के लिए जाना-जाता है। यह स्थान हनीमून डेस्टिनेशन में भी गिना जाता है।  पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया के सबसे अच्छे स्थानों में से एक है जो हर साल वर्ल्ड पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप की मेजबानी भी करता है। इसमें टेक-ऑफ साइट को बिलिंग कहा जाता है और लैंडिंग साइट बीर कहते है। हिमाचल प्रदेश का बीर शहर मैडिटेशन के लिए भी जाना-जाता है और यहाँ पर मैडिटेशन का एक प्रमुख केंद्र भी है।

और पढ़े : बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग की जानकारी 

15. हनीमून में बर्फबारी देखने के लिए कुफरी हिमाचल प्रदेश – Honeymoon Me Barfbari Dekhne Ke Liye Kufri Himachal Pradesh In Hindi

कुफरी हिमाचल प्रदेश के सबसे खास पर्यटक स्थलों में से एक है जो छुट्टी मानने वाले स्थानों में सबसे ज्यादा मांग वाली जगह है और हनीमून डेस्टिनेशन में शामिल है। कुफरी शिमला से लगभग 10 किमी दूर है। यदि आप शिमला आ रहे हैं तो इस जगह घूमने के लिए जरुर जायें। कुफरी अधिक ऊंचाई पर होने के कारण यहाँ सर्दियों के दौरान सभी जगह बर्फ नज़र आती है।

और पढ़े : कुफरी घूमने की जानकारी और इसके 5 पर्यटक स्थल

16. हिमाचल प्रदेश के रोमांटिक हनीमून के लिए कुल्लू पर्यटन – Himachal Pradesh Ke Romantic Honeymoon Ke Liye Kullu In Hindi

कुल्लू, मनाली के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश का एक लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन है जो अपने मनोरम दृश्यों और देवदार के पेड़ों से ढकी राजसी पहाड़ियों के साथ एक खुली घाटी है। कुल्लू 1230 मीटर की ऊंचाई स्थित ऐसी जगह है जो प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है।

और पढ़े : कुल्लू के टॉप 15 पर्यटन स्थल और उनकी जानकारी 

17. बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन पालमपुर हिमाचल प्रदेश – Best Honeymoon Destination Palampur Himachal Pradesh In Hindi

पालमपुर हिमाचल प्रदेश का बेहद खास पर्यटन स्थल है जो देवदार के जंगलों और चाय के बागानों से घिरा हुआ है। पालमपुर रोमांटिक शहर है जो प्रेमियों को बहुत आकर्षित करता है। शहर में कई नदियाँ बहती हैं और यह शहर पानी और हरियाली के अद्भुत संगम के लिए भी जाना-जाता है। पालमपुर को पहली बार अंग्रेजो द्वारा देखा गया था जिसके बाद इसे एक व्यापार और वाणिज्य के केंद्र के रूप में बदल दिया गया। इस शहर में स्थित विक्टोरियन शैली की हवेली और महल बेहद खूबसूरत नज़र आते हैं। अगर आप हनीमून पर जाने के लिए हिमाचल प्रदेश के हनीमून प्लेसेस सर्च कर रहे है तो आपको पालमपुर जरूर जाना चाहिए।

पालमपुर के टॉप पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी 

18. हिमाचल में हनीमून में घूमने लायक जगह सरोलेसर झील शोजा – Himachal Mein Honeymoon Me Ghumne Layak Jagah Serolsar Lake Shoja In Hindi

सरोलेसर झील शोजा का एक प्रमुख आकर्षण है जो हनीमून के लिए भी प्रसिद्ध है। यह झील जालोरी दर्रा से लगभग 5 किमी दूर स्थित है। यहाँ पर झील के पानी में कई पत्तियां गिरती हैं लेकिन इसके बाद भी इसका पानी बिलकुल साफ़ है। यह स्थान अपने मंदिर के लिए जाना जाता है जो देवी बूढ़ी नागिन को समर्पित है।

और पढ़े : हिमाचल प्रदेश के शोजा घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल

19. हनीमून पर्यटन में घूमे रिवालसर झील मंडी हिमाचल प्रदेश – Honeymoon Paryatan Me Ghume Rewalsar Lake Mandi In Hindi

मंडी हिमाचल प्रदेश का ऐतिहासिक शहर और फेमस हनीमून स्थल है जो ब्यास नदी के किनारे बसा है। यह लंबे समय से एक महत्वपूर्ण वाणिज्यिक केंद्र रहा है और ऋषि मांडव के बारे में कहा जाता है कि वे यहां ध्यान करते थे। अपने मूल आकर्षण और चरित्र को बनाए रखे है। आज, यह एक जिला मुख्यालय है। मंडी अपने 81 पुराने पत्थर के मंदिरों और बेहतरीन नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है, इसे अक्सर ‘हिल्स का वाराणसी’ कहा जाता है।

और पढ़े : रिवालसर झील की जानकरी और पर्यटन स्थल 

20. हनीमून प्लेस इन हिमाचल प्रदेश नारकंडा – Honeymoon Place In Himachal Pradesh Narkanda In Hindi

नारकंडा हिमाचल प्रदेश का बहुत लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन है। नारकंडा सेब के बागों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। तन्नु जबार झील और यहाँ की सुन्दरता हर पर्यटक के मन को मोह लेती है। नारकंडा में बर्फ़बारी के कारण पूरा वातावरण ठंडा रहता है जोकि प्रेमियों के लिए अलग ही एन्जॉय देने वाला होता है।

और पढ़े : विंटर हनीमून डेस्टिनेशन इन इंडिया

21. रोमांटिक हनीमून के लिए घूमे चिंदी-करसोग घाटी हिमाचल प्रदेश – Romantic Honeymoon Ke Liye Ghume Chindi-Karsog Valley Himachal Pradesh In Hindi

चिंदी-कार्सोंग घाटी हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन और हनीमून स्थलों में से एक है। जो लोग कम जगहों पर यात्रा करना चाहते हैं और लोकप्रिय स्थानों की सामान्य भीड़ से बचना चाहते हैं, उनके लिए चिंदी-करसोग घाटी निश्चित रूप से एक जगह है।

22. हिमाचल में घूमने के लिए हनीमून डेस्टिनेशन तीर्थन घाटी – Himachal Mein Ghumne Ke Liye Honeymoon Destination Tirthan Valley In Hindi

तीर्थन घाटी हनीमून के लिए सबसे शानदार जगह है जोकि हिमाचल प्रदेश के रत्न के रूप में जाना जाता है। यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रूप में प्रसिद्ध तीर्थन घाटी शान्ति का प्रतीक माना जाता है। अपने पार्टनर के साथ सुन्दर पहाड़ियों में घूमने का आनंद लेना अलग ही अनुभव है।

23. हिमाचल प्रदेश में हनीमून के लिए खुबसूरत जगह चितकुल – Himachal Pradesh Ke Honeymoon Ke Liye Khubsurat Jagah Chitkul In Hindi

चितकुल हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन में शामिल बहुत ही आकर्षक गाँव है। चितकुल अपनी लुभावनी सुंदरता और शांत वातावरण के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। इस गांव में ऑर्किड, पहाड़, विशाल चट्टानें, नदी, जंगल और घास के मैदान हैं। चितकुल गाँव में कोई भी ट्रेकिंग के लिए जा सकता है। यह गांव वन्यजीवों के लिए एक वन्यजीव अभयारण्य के साथ-साथ प्रकृति प्रकृतियों के लिए एक बहुत अच्छी जगह है।

और पढ़े : चितकुल हिमाचल प्रदेश में घूमने लायक पर्यटन स्थल की जानकारी

24. बेस्ट हनीमून प्लेस मैकलोडगंज हिमाचल प्रदेश – Best Honeymoon Place Mcleodganj Himachal Pradesh In Hindi

मैकलोडगंज हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला की गोद में बसा हुआ बहुत ही बेहतरीन हिल स्टेशन है। हनीमून के लिए यह स्थान बहुत ही खूबसूरत है जहाँ पर्यटक पहाड़ी क्षेत्रों, घने जंगलों में ट्रेकिंग का मजा लेने के लिए भी आते है।

और पढ़े : मैकलोडगंज का इतिहास और घूमने की 5 सबसे खास जगह 

25. हिमाचल प्रदेश की टॉप हनीमून प्लेस खजियार – Himachal Pradesh Ki Top Honeymoon Place Khajjiar In Hindi

खजियार हिमाचल प्रदेश का स्विट्ज़रलैंड कहलाने वाला शहर डलहौजी शहर के पास स्थित है। हनीमून के लिए यह शानदार स्थान बहुत लोकप्रिय बन गया है। खजियार में जंगल, चारागाह, झील और यहाँ की ऊँची घाटियाँ प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

और पढ़े : खाज्जिअर के 5 प्रमुख पर्यटन स्थल

26. काजा हिमाचल प्रदेश की टॉप हनीमून स्पॉट – Kaza Himachal Pradesh Ki Top Honeymoon Spot In Hindi

काजा हिमाचल के रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है जोकि बर्फ से ढंकी पहाड़ियों, नदियों, घाटियों और बिंदिदार हरे-भरे जंगलों के कारण लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है।

और पढ़े : काजा घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल 

27. हनीमून पर बर्फ़बारी देखने के लिए सांगला घाटी हिमाचल – Honeymoon Par Barfbari Dekhne Ke Liye Sangla Valley Himachal In Hindi

सांगला घाटी को किन्नौर की सबसे खूबसूरत जगह माना जाता है। यहां पर कैंपिंगसाइट समुद्र तल से 2600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस घाटी के ढलान देवदार, देवदार, वाल, खुबानी के पेड़, सेब के बाग, खेत और सुरम्य घाटों के बीच पर्यटक कैंपिंग का मजा ले सकते हैं। कैम्पिंग के साथ-साथ सांगला घाटी एक बहुत ही खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन भी है।

सांगला घाटी में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन और दर्शनीय स्थल

28. हिमाचल प्रदेश में एडवेंचर हनीमून के लिए पिन पार्वती – Himachal Pradesh Ke Adventure Honeymoon Ke Liye Pin Parvati In Hindi

पिन पार्वती दर्रा एडवेंचर पसंद करने वाले ट्रेकर्स और हनीमून मनाने वालों के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में काम करता है। बता दें कि यह एक अद्भुत ट्रांस हिमालयन ट्रेक है जो कठिन रास्तों से 17450 फीट की अधिकतम ऊंचाई तक जाता है। एक कठिन ट्रेक होने की वजह से अनुभवी ट्रेकर्स को ही यहां ट्रेकिंग करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यहां पार्वती नदी और उसकी विभिन्न सहायक नदियों को पार करने की थोड़ी परेशानी भरी हो सकती है।

और पढ़े : भारत के 17 सर्वश्रेष्ठ और रोमांचक ट्रेक्स

29. हिमाचल प्रदेश में हनीमून मनाने की जगह मलाना चंदेरखानी – Himachal Pradesh Mein Honeymoon Manane Ki Jagah Malana Chanderkhani In Hindi

मलाना चंदेरखानी हिमाचल प्रदेश के रोमांटिक और आकर्षक स्थानों में से एक है जोकि ट्रैकिंग के लिए बहुत लोकप्रिय है। मलाना चंदेरखानी पास ट्रेक मनाली से शुरू होता है और यह आपको लगभग अधिकतम 12000 फीट ऊंचाई तक ले जाता है। भले ही यह ट्रेक 4 दिनों का है लेकिन यह हिमाचल प्रदेश के सबसे चुनौतीपूर्ण ट्रेकों में से एक है।

30. खुबसूरत हनीमून पर्यटन के लिए जाये बिलासपुर हिमाचल प्रदेश – Khubsurat Honeymoon Paryatan Ke Liye Jaye Bilaspur Himachal Pradesh In Hindi

बिलासपुर शिमला के पास एक पहाड़ी शहर है, जो अपने कई किलों और गोबिंद सागर झील के लिए जाना जाता है। बिलासपुर भारत का पहला नियोजित हिल स्टेशन है और कृत्रिम रूप से बनी गोबिंद सागर झील के लिए लोकप्रिय है। बिलासपुर में लोग हनीमून मनाने के लिए भी आते है। गोबिंद सागर झील एक बहुत ही खूबसूरती झील है जहाँ पर पर्यटक वाटर स्पोर्ट्स और फिशिंग जैसे काम कर सकते हैं। बता दें कि यह झील भाखड़ा नागल बांध को पानी प्रदान करती है। भाखड़ा बांध भारत का सबसे ऊँचा बांध है और यह पूरी दुनिया में सबसे ऊँचा सीधा गुरुत्वाकर्षण बांध है।

और पढ़े : बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने हिमाचल प्रदेश के बेस्ट हनीमून प्लेसेस को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

Manoj Meena

Share
Published by
Manoj Meena

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago