सलीम अली पक्षी अभ्यारण – Salim Ali Bird Sanctuary Information In Hindi

4.5/5 - (4 votes)

Salim Ali Bird Sanctuary In Hindi :  सलीम अली पक्षी अभ्यारण भारत के गोवा राज्य में मंडोवी नदी के किनारे चाराओं दीप पर स्थित हैं। यह अभ्यारण गोवा की राजधानी पणजी से 5 किलोमीटर की दूरी पर और मपूसा शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर हैं। सलीम अली पक्षी अभ्यारण का नाम एक प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी डॉ. सलीम अली मोइज़ुद्दीन अब्दुल के नाम पर रखा गया हैं। सलीम अली पक्षी अभ्यारण “कोयल स्वर” के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। पक्षियों में दिलचस्पी रखने वाले पर्यटकों के लिए यह अभ्यारण बेहद ही खास हैं। जब भी आप यहां आयेगें तो आपको विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे पक्षी देखने को लिए मिल जाएंगे। सलीम अली पक्षी अभ्यारण (सलीम अली नेशनल पार्क) गोवा की जमीन पर लगभग 440 एकड़ में फैला हुआ हैं। इस अभ्यारण को गोवा वनविभाग द्वारा सन 1988 में पक्षियों की रक्षा के उद्देश्य से स्थापित किया गया था।

यदि आप गोवा घूमने आएं हैं और सलीम अली पक्षी अभ्यारण की सैर पर नही गए, तो आपकी यात्रा सही मायने में पूरी नही हुई हैं। तो आइयें हम इस लेख के माध्यम से आपको सलीम अली पक्षी अभ्यारण की सैर कराते हैं और आप पूरा आर्टिकल पढकर ही इस अभ्यारण से जुडी ज्यादा से ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।

सलीम अली पक्षी अभ्यारण कहा है – Where is Salim Ali Bird Sanctuary In Hindi

सलीम मोइज़ुद्दीन अब्दुल अली की जीवनी – Salim Ali Biography In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण में फॉना – Fauna At Salim Ali Bird Sanctuary In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण में पक्षियों को कैसे देखे – Bird Watching At Salim Ali Bird Sanctuary In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण में प्रवेश शुल्क – Salim Ali Bird Sanctuary Entry fees In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण खुलने का समय – Salim Ali Bird Sanctuary Opening Time In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण के नजदीक आकर्षण – Things To Do Near Salim Ali Bird Sanctuary In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण के नजदीक होटल – Nearest Hotel To Salim Ali Bird Sanctuary In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Salim Ali Bird Sanctuary In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण कैसे पहुंचे – How To Reach Salim Ali Bird Sanctuary In Hindi

  1. फ्लाइट से सलीम अली पक्षी अभ्यारण कैसे पहुंचे – How To Reach Salim Ali Bird Sanctuary By Flight In Hindi
  2. ट्रेन से सलीम अली पक्षी अभ्यारण कैसे पहुंचे – How To Reach Salim Ali Bird Sanctuary By Train In Hindi
  3. बस से सलीम अली पक्षी अभ्यारण कैसे पहुंचे – How To Reach Salim Ali Bird Sanctuary By Bus In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण की लोकेशन का मैप – Salim Ali Bird Sanctuary Location

सलीम अली पक्षी अभ्यारण की फोटो गैलरी – Salim Ali Bird Sanctuary Images

1. सलीम अली पक्षी अभ्यारण कहा है – Where is Salim Ali Bird Sanctuary In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण कहा है – Where is Salim Ali Bird Sanctuary In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण भारत के गोवा राज्य में मंडोवी नदी के किनारे चाराओं दीप पर स्थित हैं। यह गोवा की राजधानी से 5 किलोमीटर के अन्तराल पर हैं।

2. सलीम मोइज़ुद्दीन अब्दुल अली की जीवनी – Salim Ali Biography In Hindi

सलीम मोइज़ुद्दीन अब्दुल अली की जीवनी – Salim Ali Biography In Hindi
Image Souce: India Today

डॉ. सलीम मोइज़ुद्दीन अब्दुल अली का जन्म 12 नवंबर 1896 को हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में पक्षियों पर कई सर्वेक्षण किये थे। वह पहले भारतीय थे जिन्होंने व्यवस्थित ढंग से पक्षियों का सर्वेक्षण किया था। उन्हें “बर्डमैन ऑफ इंडिया” के रूप में भी प्रसिद्धि मिली हैं। उन्होंने अपने जीवन काल में पक्षियों के ऊपर कुछ किताबे (Salim Ali Books) भी लिखी हैं और यह किताबे आने वाले समय में पक्षियों के सर्वेक्षण की दिशा में कारगर साबित हुई हैं। डॉ. सलीम मोइज़ुद्दीन अब्दुल अली को सन 1958 में पद्म भूषण और सन 1976 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। यह भारत के सर्वोच्च श्रेणी के दूसरे और तीसरे सम्मान पुरुस्कार हैं। उनकी मृत्यु (Salim Ali Death) की दुखद खबर 20 जून 1987 को आयी।

3. सलीम अली पक्षी अभ्यारण में फौना – Fauna At Salim Ali Bird Sanctuary In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण में फॉना - Fauna At Salim Ali Bird Sanctuary In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण में लगभग 270 प्रकार की प्रजातियों के पक्षी पाएं जाते हैं। पर्यटक इन पक्षियों को देखने के लिए ही इस अभ्यारण का दौरा करते है। तो आइये हम यहां पाई जाने वाली कुछ प्रजातियों की बात करते हैं।
श्रीलंकाई मेंढक, भारतीय हॉर्नबिल, क्रिमसन थ्रोटेड बार्बर, चितकबरे एवोकैट, ब्लैक बिटर्न, फेयरी ब्लूबर्ड, प्रायद्वीपीय खाड़ी उल्लू, क्रेस्टेड सेरगल ईगल, येलो-ब्रोएड बुलबुल, जैक स्निप और व्हिस्कर्ड टर्न आदि शामिल हैं। इसके अलावा यह विभिन्न प्रकार की कोयलो के लिए एक आवास स्थान भी हैं  जहाँ – लार्ज हॉक कोयल, ड्रोंगो कोयल और भारतीय हॉक कोयल भी पाई जाती हैं।

4. सलीम अली पक्षी अभ्यारण में पक्षियों को कैसे देखे – Bird Watching At Salim Ali Bird Sanctuary In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण में पक्षियों को कैसे देखे - Bird Watching At Salim Ali Bird Sanctuary In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण में जब आप (मैंग्रोव) घने पेड़-पोधों वाले क्षेत्र में जायेंगे, तो वहा आपको विभिन्न प्रकार के पक्षियों को देखने का अनुभव प्राप्त होगा हैं। इन पक्षियों की चेचाहट इतनी सुरूली होती हैं। जैसे आपके कानों में मधुर रस प्रवाहित हो रहा हो। 100 से अधिक देशी प्रजातियों के पक्षियों को यहा देखा जा सकता हैं। इतनी प्रजातियों के पक्षियों को एक ही स्थान पर देखना अपने आप में एक सुखद अनुभव होता हैं।

और पढ़े: श्री शांतादुर्गा मंदिर की कहानी और जानकारी 

5. सलीम अली पक्षी अभ्यारण में प्रवेश शुल्क – Salim Ali Bird Sanctuary Entry fees In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण में प्रवेश शुल्क - Salim Ali Bird Sanctuary Entry fees In Hindi

यदि आप सलीम अली पक्षी अभ्यारण घूमने जा रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि भारतीय पर्यटकों को इस अभ्यारण में प्रवेश करने के लिए 10 रूपये प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से चुकाने होंगे जबकि विदेशी पर्यटकों को 100 रूपये प्रति व्यक्ति शुल्क चुकाना होगा।
कैमरा ले जाने पर 25 रुपए।
वीडियो कैमरा ले जाने पर 150 रूपये।

6. सलीम अली पक्षी अभ्यारण खुलने का समय – Salim Ali Bird Sanctuary Opening Time In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण खुलने का समय - Salim Ali Bird Sanctuary Opening Time In Hindi

यदि आप गोवा के सलीम अली पक्षी अभ्यारण घूमने जा रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि यह अभ्यारण (Salim Ali Bird Sanctuary Goa Timings) सुबह 7:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक खुला रहता हैं। इस समय के दौरान आप इस खूबसूरत पक्षी अभ्यारण का दौरा कर सकते हैं।

7. सलीम अली पक्षी अभ्यारण के नजदीक आकर्षण – Things To Do Near Salim Ali Bird Sanctuary In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण के नजदीक आकर्षण – Things To Do Near Salim Ali Bird Sanctuary In Hindi

  • बेसीलिका ऑफ बोम जीसस
  • रीस मैगोस किला
  • चैंपियंस यॉट क्लब
  • फोंटेनहास
  • आदित्य आयुर्वेदिक
  • मंडोवी रिवर

8. सलीम अली पक्षी अभ्यारण के नजदीक होटल – Nearest Hotel To Salim Ali Bird Sanctuary In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण के नजदीक होटल – Nearest Hotel To Salim Ali Bird Sanctuary In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण के नजदीक आपको लो बजट से लेकर हाई बजट तक के कई होटल मिल जाएंगे, तो आप अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से होटल ले सकते हैं, नीचे हम आपको यहां के कुछ होटलों के नाम बताने जा रहे हैं।

  • जिंजर
  • द क्राउन
  • डबल ट्री
  • ट्री हाउस नेप्चून
  • मंडोवी होटल

और पढ़े: बेनौलिम बीच गोवा घूमने की जानकारी

9. सलीम अली पक्षी अभ्यारण घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Salim Ali Bird Sanctuary In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Salim Ali Bird Sanctuary In Hindi

सलीम अली पक्षी अभ्यारण घूमने का सबसे अच्छा समय नवम्वर की शुरुआत और मार्च के बीच का माना जाता है। इस दौरान मौसम हल्का-हल्का गर्म होता है और हल्की सर्दी भी होती है। इसके अलावा आप मानसून के मौसम में भी यहा का दौरा कर सकते हैं, बारिश के सीजन में पक्षियों की तादाद कुछ अधिक होती हैं।

10. सलीम अली पक्षी अभ्यारण कैसे पहुंचे – How To Reach Salim Ali Bird Sanctuary In Hindi

यदि आप गोवा के पर्यटन स्थल सलीम अली पक्षी अभ्यारण जा रहे है, तो हम आपको बता दें कि सलीम अली पक्षी अभ्यारण जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी साधन के माध्यम से गोवा के सलीम अली पक्षी अभ्यारण तक आसानी से पहुंच जायेंगे।

10.1 फ्लाइट से सलीम अली पक्षी अभ्यारण कैसे पहुंचे – How To Reach Salim Ali Bird Sanctuary By Flight In Hindi

फ्लाइट से सलीम अली पक्षी अभ्यारण कैसे पहुंचे – How To Reach Salim Ali Bird Sanctuary By Flight In Hindi

यदि आपने सलीम अली पक्षी अभ्यारण जाने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बता दें, कि गोवा शहर का डाबोलिम एयरपोर्ट या गोवा एयरपोर्ट सलीम अली पक्षी अभ्यारण के सबसे नजदीक हैं। एयरपोर्ट से सलीम अली पक्षी अभ्यारण की दूरी लगभग 30 किलोमीटर हैं। एयरपोर्ट से आप यहां चलने वाले स्थानीय साधनों के माध्यम से सलीम अली पक्षी अभ्यारण पहुंच जायेंगे।

10.2 ट्रेन से सलीम अली पक्षी अभ्यारण कैसे पहुंचे – How To Reach Salim Ali Bird Sanctuary By Train In Hindi

ट्रेन से सलीम अली पक्षी अभ्यारण कैसे पहुंचे – How To Reach Salim Ali Bird Sanctuary By Train In Hindi

ट्रेन के माध्यम से गोवा के सलीम अली पक्षी अभ्यारण जाने के लिए सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन थिविम (Thivim) हैं। रेल्वे स्टेशन से सलीम अली पक्षी अभ्यारण की दूरी लगभग 24 किलोमीटर हैं।

10.3 बस से सलीम अली पक्षी अभ्यारण कैसे पहुंचे – How To Reach Salim Ali Bird Sanctuary By Bus In Hindi

बस से सलीम अली पक्षी अभ्यारण कैसे पहुंचे - How To Reach Salim Ali Bird Sanctuary By Bus In Hindi

यदि आपने सलीम अली पक्षी अभ्यारण जाने के लिए सड़क मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बात दें कि सलीम अली पक्षी अभ्यारण के नजदीक कोई बस स्टैंड नही हैं। लेकिन सलीम अली पक्षी अभ्यारण से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर पणजी का बस स्टैंड हैं। पणजी बस स्टैंड से आप यहां चलने वाले स्थानीय साधनों के माध्यम से सलीम अली पक्षी अभ्यारण पहुंच जायेंगे।

और पढ़े: पालोलेम बीच गोवा घूमने की जानकारी

इस लेख में आपने सलीम अली पक्षी अभ्यारण से जुडी रोचक जानकारी को जाना है आपको यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

11. सलीम अली पक्षी अभ्यारण की लोकेशन का मैप – Salim Ali Bird Sanctuary Location

12. सलीम अली पक्षी अभ्यारण की फोटो गैलरी – Salim Ali Bird Sanctuary Images

https://www.instagram.com/p/BsM8UPBAhC_/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े:

Leave a Comment