Others

भारत में यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल – UNESCO World Heritage Sites In India In Hindi

4.7/5 - (3 votes)

UNESCO World Heritage Sites In India In Hindi, भारत देश में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों के नवीनतम संस्करण के बाद अब 37 स्थानों को विश्व धरोहर स्थलों में सूची बध्य किया जा चुका हैं। भारत विश्व के कई विरासत स्थलों के मामले में दुनिया के शीर्ष देशों की सूची में शामिल हैं। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की पहचान उन स्थानों के रूप में करता है जो दुनिया के सभी क्षेत्र स्थित होते हैं और जो दुनिया के सभी लोगों से संबंधित होते हैं। भारत के इन विश्व धरोहर स्थलों को दुनिया में अत्यधिक सांस्कृतिक और प्राकृतिक महत्व का दर्जा दिया गया हैं और स्थानों की दुनिया भर में सराहना होती हैं।

यदि आप भारत के यूनेस्को धरोहर स्थल की सूची में शामिल इन सभी स्थानों के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

भारत में कुल कितने विश्व धरोहर स्थल है – Number Of UNESCO World Heritage Sites In India In Hindi

हिन्दुस्थान में कुल 37 यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल मौजूद है जिनके नाम आपको नीचे इस आर्टिकल में मिल जायेगे।

1. आगरा का किला, उत्तर प्रदेश – Agra Fort In Hindi

आगरा का किला भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में यमुना नदी के दाहिने किनारे पर स्थित एक विशाल किला है। जो विश्व प्रसिद्ध ताजमहल से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर है। आगरा के किलो को वर्ष 1983 में भारत के यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में शामिल किया गया था। इस भव्य संरचना का निर्माण वर्ष 1573 में मुगल बादशाह अकबर ने खुद किया था। जब आगरा को नई दिल्ली से स्थानांतरित कर दिया गया था, तो आगरा किला वर्ष 1638 तक मुगलों का मुख्य निवास स्थान था। अपने ऐतिहासिक महत्व और अनूठे निर्माण के कारण आगरा किले को यूनेस्को की विश्व धरोहर के रूप में भी सूचीबद्ध किया गया है।

और पढ़े: आगरा के किले का इतिहास और रोचक जानकारी

2. अजंता की गुफा, महाराष्ट्र – Ajanta Caves In Hindi

अजंता की गुफा भारत के महाराष्ट्र राज्य में औरंगाबाद शहर से लगभग 105 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अजंता की प्राचीन गुफा भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पर्यटक स्थलों में से एक हैं जो भारतीय गुफा कला का सबसे महान जीवित उदाहरण हैं। अजंता की गुफा को वर्ष 1983 यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया था। अजंता की गुफाएं एलोरा गुफाओं की तुलना में भी काफी पुरानी है। अजंता की गुफाएं वाघुर नदी के किनारे एक घोड़े की नाल के आकार के चट्टानी क्षेत्र को काटकर बनाई गई है। इस घोड़े के नाल के आकार के पहाड़ पर 26 गुफाओं का एक संग्रह है।

और पढ़े: अजंता की गुफा विशेषताएं और घूमने की जानकारी 

3. ताजमहल, उत्तर प्रदेश – Taj Mahal In Hindi

ताजमहल जिसका अर्थ है “महल का ताज” यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में यमुना नदी के दक्षिण तट पर स्थित एक सफेद संगमरमर का मकबरा (Marble Mausoleum) है। ताज महल को वर्ष 1983 में यूनेस्को द्वार भारत की विश्व धरोहर स्थलों की सूंची में शामिल किया गया था। इसे 1632 में मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा अपनी पसंदीदा पत्नी मुमताज महल की मौत के बाद उनकी याद में बनवाया था। इसमें शाहजहां की कब्र भी मौजूद है।

और पढ़े: ताजमहल का इतिहास और रोचाक जानकारी

4. एलोरा गुफा, महाराष्ट्र – Ellora Caves In Hindi

एलोरा गुफा भारत के महाराष्ट्र राज्य में औरंगाबाद जिले में स्थित यूनेस्को की एक विश्व विरासत स्थल है। इस ऐतिहासिक स्थल को वर्ष 1983 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था। एल्लोर केव्स औरंगाबाद के उत्तर-पश्चिम में लगभग 29 किलोमीटर और मुबई से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यह गुफा दुनिया के सबसे बड़े रॉक-कट मठ-मंदिर गुफा परिसरों में से एक है। जिसमें बौद्ध धर्म, हिंदू धर्म और जैन धर्म से सम्बंधित स्मारकों की विशेषता और कलाकृति देखने को मिलती है। जोकि 600-1000 Ce अवधि से सम्बंधित हैं।

और पढ़े: एलोरा गुफा घूमने की जानकारी और इतिहास से जुड़े तथ्य

5. कोणार्क सूर्य, ओडिशा – Konark Surya Mandir In Hindi

कोणार्क सूर्य मंदिर भारत के ओडिशा राज्य के तट पर पुरी से लगभग 35 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व कोणार्क में स्थित है। हिंदू देवता सूर्य को समर्पित यह एक विशाल मंदिर है और भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। कोणार्क के सूर्य मंदिर को यूनेस्को ने वर्ष 1984 में विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी है।

और पढ़े: कोणार्क के सूर्य मंदिर के बारे में संपूर्ण जानकारी

6. महाबलिपुरम के स्मारक समूह, तमिलनाडु – Group Of Monuments At Mahabalipuram Tamil Nadu In Hindi

महाबलीपुरम मंदिर तमिलनाडु राज्य के महाबलीपुरम शहर में स्थित हैं जो चेन्नई में बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट से लगभग 58 किमी की दूरी पर स्थित हैं। वर्ष 1984 विश्व विरासत में शामिल किया गया यह महाबलीपुरम मंदिर पाने पंच रथ,  महाबलिपुरम के गुफा मंदिर, गणेश रथ, शोर मंदिर, स्ट्रक्चरल मंदिर और गंगा के वंशज सहित कई अन्य संरचनात्मक मंदिर के लिए प्रसिद्ध हैं।

7. केवलादेव नेशनल पार्क, राजस्थान – Keoladeo National Park In Hindi

केवलादेव नेशनल पार्क या केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान जिसे पहले भरतपुर बर्ड सैंक्चुरी के नाम से जाना जाता था। भारत का एक प्रसिद्ध पक्षी अभयारण्य है जोकि हजारो प्रवासी पक्षियों की मेजबानी करता है। केवलादेव नेशनल पार्क को वर्ष 1985 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में जगह दी गई हैं।

और पढ़े: केवलादेव नेशनल पार्क घूमने की जानकारी और खास बातें

8. काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम – Kaziranga National Park In Hindi

काजीरंगा नेशनल पार्क अपने एक सींग वाले गैंडों के लिए प्रसिद्ध हैं यह अभ्यारण भारत के असम राज्य में स्थित हैं। विश्व में बाघों की अधिकतम संख्या, जंगली जल भैंस, दलदल हिरण और हाथियों के लिए प्रसिद्ध कांजीरंगा वन्यजीव अभ्यारण को वर्ष 1985 में यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया जा चुका हैं।

और पढ़े: काजीरंगा नेशनल पार्क के बारे में पूरी जानकारी

9. मानस राष्ट्रीय उद्यान, असम – Manas National Park In Hindi

मानस नेशनल पार्क भारत के असम राज्य में फैला हुआ एक ऐसा पार्क है जो एक यूनेस्को प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थल होने के साथ ही एक प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व, एक हाथी रिजर्व और असम में एक बायोस्फीयर रिजर्व भी है। मानस भारत के सबसे अच्छे राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है जो बाघ अभयारण्य, दुर्लभ गोल्डन लंगूर और लाल पांडा के लिए प्रसिद्ध है। मानस राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1985 यूनेस्को की धरोहर के रूप में दर्जा दिया गया हैं।

और पढ़े: मानस राष्ट्रीय उद्यान घूमने की जानकारी 

10. हम्पी, कर्नाटक – Hampi In Hindi

हम्पी भारत के कर्नाटक राज्य में तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित एक विशाल मंदिर हैं। जोकि अपने सुंदर और विशाल नक्काशीदार मंदिरों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। खास तौर पर यहां निर्मित विरुपाक्ष मंदिर के लिए जो कि विजय नगर साम्राज्य के संरक्षक देवता को समर्पित किया गया है। हम्पी यहां की पहाड़ियों और घाटियों की गहराई में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल हैं। खंडहरों के रूप में फैले हुए है, हम्पी शहर को वर्ष 1986 में यूनेस्को की विश्व धरोहर में भी शामिल किया जा चुका हैं।

और पढ़े: हम्पी घूमने की जानकारी और 30 पर्यटक स्थल

11. फतेहपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश – Fatehpur Sikri In Hindi

फतेहपुर सीकरी उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित एक शहर है। यह आगरा से 40 किमी दूर पश्चिम दिशा में स्थित है। सम्राट अकबर ने 1571 में मुगल साम्राज्य की राजधानी के रूप में इस शहर की स्थापना की थी। यह 1571 से 1585 तक अकबर की राजधानी रही। फतेहपुर सीकरी को वर्ष 1986 भारत के विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया हैं।

और पढ़े: फतेहपुर सीकरी का इतिहास और घूमने की जानकारी

12. खजुराहो, मध्य प्रदेश – Khajuraho In Hindi

खजुराहो भारत के मध्य में स्थित मध्यप्रदेश स्टेट का एक बहुत ही खास शहर और पर्यटक स्थल है जो अपने प्राचीन और मध्यकालीन मंदिरों के लिए देश भर में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। मध्यप्रदेश में कामसूत्र की रहस्यमई भूमि खजुराहो अनादिकाल से दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती रही है। छतरपुर जिले का यह छोटा सा गाँव स्मारकों के अनुकरणीय कामुक समूह के कारण विश्व-प्रसिद्ध है। जिसके कारण इसने यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में वर्ष 1986 में अपना स्थान बनाया है।

और पढ़े: खजुराहो दर्शनीय स्थल, मंदिर और घूमने की जगह

13. सुंदरवन नेशनल पार्क, पश्चिम बंगाल – Sundarbans National Park In Hindi

सुंदरवन नेशनल पार्क रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए प्रसिद्ध हैं और भारतीय राज्य बंगाल में स्थित एक बायोस्फीयर रिजर्व है। सुंदरवन नेशनल पार्क  बंगाल की खाड़ी में गंगा नदी द्वारा गठित सुंदरवन डेल्टा पर स्थित हैं। वर्ष 1987 में इस वन को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल किया जा चुका हैं।

14. एलीफेंटा गुफाएं, महाराष्ट्र – Elephanta Caves In Hindi

यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल एलिफेंटा गुफाएं अरब शहर में एक द्वीप पर स्थित हैं जोकि मुंबई शहर के नजदीक ही स्थित हैं। एलीफेंटा द्वीप पर स्थित सुंदर और आकर्षित मूर्तियों की श्रृंखला घारपुरी के नाम से भी प्रसिद्ध है। वर्ष 1987 में इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स ऑफ़ इंडिया की सूंची में शामिल किया गया हैं।

15. पत्तदकल में स्मारकों का समूह – Group Of Monuments In Pattadakal In Hindi

पत्तदकल भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित हैं और यह कर्नाटक राज्य की उदार कला के उच्च बिंदु का प्रतिनिधित्व करता है। 9 हिन्दू धर्म से सम्बंधित मंदिर और एक जैन अभ्यारण की झलकी इस स्थान पर देखने लायक होती है। पत्तदकल को यूनेस्को की विश्व धरोधर के रूप में मान्यता वर्ष 1987 में मिली है।

16. चोल मंदिर, तमिलनाडु – Chola Temples Tamil Nadu In Hindi

यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल चोल मंदिर का निर्माण चोल साम्राज्य के दौरान भारत के दक्षिणी-पश्चिमी भाग किया गया था। यह मंदिर अपनी मूर्तिकला, चोल वास्तुकला, कांस्य कास्टिंग और आकर्षित चित्रकारी के लिए प्रसिद्ध हैं। वर्ष 1987 में इसे भारत की विश्व धरोहर में शामिल सूची में शामिल किया गया था।

और पढ़े : यह हैं 3 महान जीवित चोल मंदिर, जो आज भी शांत से खड़े हैं

17. नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान, उत्तराखंड – Nanda Devi And Valley Of Flowers National Parks, Uttarakhand In Hindi

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल नंदा देवी उत्तराखंड की सबसे ऊँची पर्वत चोटी और यह भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी के रूप में भी जानी जाती है। क्योंकि कंचनजंगा पर्वत चोटी की सीमायें नेपाल के साथ मिलती हैं। इस स्थान को वर्ष 1988 एवं 2005 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया हैं।

और पढ़े: उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी 

18. साँची स्तूप, मध्य प्रदेश – Sanchi Stupa In Hindi

साँची स्तूप भारत के मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल से 46 किमी की दूरी पर उत्तर-पूर्व में स्थित है। जो रायसेन जिले के साँची शहर में बेतबा नदी के किनारे पर स्थित है। यह स्थल अपनी आकर्षित कला कृतियों के लिए विश्व विख्यात है। यूनेस्को द्वारा साँची स्तूप को 15 अक्टूबर 1982 को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था।

और पढ़े: साँची स्तूप घूमने की जानकारी 

19. हुमायूँ का मकबरा, नई दिल्ली – Humayun’s Tomb, New Delhi In Hindi

भारत में इस विश्व विरासत स्थल का निर्माण वर्ष 1565-1572 के बीच हुमायूँ की पहली पत्नी बेगम बेगा द्वारा करबाया गया था। हुमायूँ का मकबरा कई छोटे स्मारकों से संपन एक समाधि स्थल है। इस मकबर में ईसा खान नियाजी की कब्र बनी हुई हैं। यूनेस्को द्वारा इस स्थान को वर्ष 1993 में विश्व विरासत का दर्जा दिया गया हैं।

और पढ़े: दिल्ली में घूमने वाली सबसे अच्छी जगहें

20. कुतुब मीनार – Qutub Minar In Hindi

कुतुब मीनार भारत में दिल्ली शहर के महरौली में ईंट से बनी, विश्व की सबसे ऊँची मीनार है। दिल्ली को भारत का दिल कहा जाता है, यहाँ पर कई प्राचीन इमारते और धरोहर स्थित है। वर्ष 1993 में इस मीनार को विश्व विरासत के दर्जे से नवाजा गया हैं।

और पढ़े: क़ुतुब मीनार की जानकारी

21. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, पश्चिम बंगाल – Darjeeling Himalayan Railway In Hindi

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को डीएचआर के नाम से भी जाना जाता है और इसे ‘दार्जिलिंग टॉय ट्रेन’ भी कहां जाता हैं। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे भारत के पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच चलती है। इस रेलवे लाइन का निर्माण वर्ष 1879 से 1881 के दौरान किया गया था। 88 किलोमीटर लम्बी इस रेलवे लाइन को वर्ष 1999 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया था।

और पढ़े: दार्जिलिंग टूरिज्म के बारे में संपूर्ण जानकारी 

22. बोधगया, बिहार – Bodh Gaya In Hindi

बोधगया बिहार की राजधानी पटना के दक्षिण पूर्व में लगभग 100 किमी दूर स्थित है। बोधगया गंगा की सहायक नदी फाल्गु नदी (Phalgu River) के किनारे पश्चिम दिशा में स्थित है। बौद्धों द्वारा बोधगया को दुनिया के सबसे पवित्र शहरों में से एक माना जाता है, क्योंकि यहां भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। बोधगया में स्थित महाबोधि मंदिर को वर्ष 2002 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया था।

और पढ़े: बोधगया दर्शनीय स्थल का इतिहास और यात्रा 

23. भीमबेटका गुफ़ाएँ, मध्य प्रदेश – Bhimbetka In Hindi

भीमबेटका गुफ़ाएँ (भीमबेटका रॉक शेल्टर या भीमबैठका) भारत के मध्य-प्रदेश राज्य के रायसेन जिले में एक पुरापाषाणिक पुरातात्विक स्थल है। जो मध्य-प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल के दक्षिण-पूर्व में लगभग 46  किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भीमबेटका यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है और इस स्थल को सन 2003 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया जा चुका है।

और पढ़े: भीमबेटका की जानकारी इतिहास, पेंटिंग

24. चंपानेर – पावागढ़ पुरातत्व पार्क, गुजरात – Champaner-Pavagadh Archaeological Park In Hindi

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल चंपानेर-पावागढ़ पुरातात्विक पार्क हैं, जोकि भारत के गुजरात राज्य के पंचमहल जिले में स्थित है। चंपानेर- पावागढ़ पार्क का निर्माण गुजरात के सुल्तान महमूद बेगड़ा द्वारा चंपानेर या मुहम्मदाबाद शहर के आसपास करबाया गया था।  चंपानेर- पावागढ़ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से एक आकर्षित पर्यटन स्थल हैं जिसे वर्ष 2004 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया हैं।

25. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस), महाराष्ट्र – Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus Railway Station In Hindi

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन जिसे पहले विक्टोरिया टर्मिनस के नाम से भी जाना जाता था। भारत के महाराष्ट्र राज्य के मुंबई में स्थित मध्य रेलवे का मुख्यालय है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन को फ्रेडरिक विलियम स्टीवंस ने 1878-1888 के बीच विक्टोरियन इटैलियन गॉथिक रिवाइवल आर्किटेक्चर और पारंपरिक मुगल इमारतो से प्रेरित होकर निर्मित करबाया था। यूनस्को की विश्व धरोहर में इसे वर्ष 2004 में शामिल किया गया था।

और पढ़े: मुंबई की यात्रा और मुंबई के दर्शनीय स्थल

26. लाल किला दिल्ली – Red Fort In Hindi

दिल्ली का लाल किला भारत में दिल्ली शहर का एक ऐतिहासिक किला है। लाल किला भारत में पर्यटकों के लिए एक बहुत खास जगह है। दूसरे देशों से आने वाले पर्यटक भी भारत के इस किले को देखना बेहद पसंद करते हैं। इस किले के बारे में बात करें तो आपको बता दें 1856 तक इस किले पर लगभग 200 वर्षों तक मुगल वंश के सम्राटों का राज था। वर्ष 2007 में दिल्ली के लाल किले को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में स्थान दिया गया था।

और पढ़े: लाल किला दिल्ली के बारे में पूरी जानकारी 

27. जंतर मंतर, जयपुर राजस्थान – Jantar Mantar In Hindi

जयपुर के रीगल शहर में सिटी पैलेस के पास स्थित जंतर मंतर दुनिया में सबसे बड़ी पत्थर से बनी खगोलीय वेधशाला है। जिसका निर्माण राजा सवाई जय सिंह ने 1727-33 में करवाया था। अपने समृद्ध सांस्कृतिक, विरासत और वैज्ञानिक मूल्य के कारण इसे वर्ष  2010 में यूनेस्‍को की विश्‍व धरोहर स्‍थलों की सूचि में भी शामिल है। इस वैधशाला का निर्माण अच्छी किस्म के संगमरमर और पत्थरों से किया गया है।

और पढ़े: जंतर मंतर का इतिहास और घूमने की जानकारी 

28. पश्चिमी घाट – Western Ghats In Hindi

यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल पश्चिमी घाट या सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाएँ भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित हैं। पश्चिमी घाट की सीमा दक्कन के पठार के पश्चिमी किनारे के साथ-साथ उत्तर से दक्षिण तक जाती है। पश्चिमी घाट की सीमा कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के आकर्षित राष्ट्रीय उद्यानों को कवर करती हैं। साल 2012 में पश्चिमी घाट को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में स्थान दिया गया हैं।

और पढ़े: केरल में घूमने की जगह की जानकारी

29. राजस्थान के पहाड़ी किले – Hill Forts Of Rajasthan In Hindi

राजस्थान के पहाड़ी दुर्ग को वर्ष 2013 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था। यह स्थान अपने अनूठे राजपूत सैन्य रक्षाप्रकाश के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध है। इसमें 6 राजसी किले चित्तौड़गढ़ किला, कुंभलगढ़ किला, अंबर किला, रणथंभौर किला, गागरोन किला और जैसलमेर का किला शामिल हैं।

और पढ़े: राजस्थान के पहाड़ी दुर्ग की घूमने की जानकारी 

30. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क – Great Himalayan National Park In Hindi

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क भारत के राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है और इसे वर्ष 2014 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था। यह आकर्षित पर्यटन स्थल हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लू क्षेत्र में फैला हुआ है। यह नेशनल पार्क तीनों तरफ से हिमालय पर्वत द्वारा घिरा हुआ है। यह नेशनल पार्क मनाली के पास पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। इस नेशनल पार्क में वर्तमान में 375 से अधिक जानवरों की प्रजातियों 31 प्रजातियों के स्तनधारियों और 181 पक्षियों की प्रजातियों का घर है। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को 1999 में राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था।

और पढ़े: ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क घूमने की जानकारी और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल

31. रानी की वाव पाटन गुजरात – Rani Ki Vav Patan Gujarat In Hindi

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलो में शामिल रानी की वाव भारत के गुजरात राज्य में स्थित हैं। रानी की वाव को वर्ष 20 14 में यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में स्थान दिया गया था। रानी की वाव का निर्माण तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में राजाओं की याद में करबाया गया था।

32. नालंदा महाविहार (नालंदा विश्वविद्यालय), बिहार – Nalanda Mahavihara (Nalanda University) Bihar In Hindi

यूनेस्को  विश्व धरोहर में शामिल नालंदा विश्वविद्यालय भारत के बिहार राज्य में स्थित हैं। नालंदा महाविहार पुरातात्विक स्थल तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व से 13 वीं शताब्दी ईसा पूर्व के बीच सीखने का केंद्र और बौद्ध मठ के रूप में जाना गया था। नालंदा विश्व विश्वविद्यालय को वर्ष 2016 में यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में स्थान दिया गया था।

33. कंचनजंगा नेशनल पार्क, सिक्किम – Khangchendzonga National Park Sikkim In Hindi

कंचनजंगा नेशनल पार्क भारत के सिक्किम राज्य के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में स्थित एक आकर्षित स्थान हैं। कंचनजंगा नेशनल पार्क भारत की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में वर्ष 2016 में शामिल किया गया था।

और पढ़े: सिक्किम यात्रा की जानकारी

34. अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर – The Historic City Of Ahmedabad In Hindi

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलो की सूची में शामिल होने वाला अहमदबाद भारत का पहला शहर हैं। अहमदाबाद को 8 जुलाई  2017 को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी घोषित किया जा चुका हैं। यह शहर 6 शताब्दी तक गुजरात राज्य की राजधानी के रूप में विकसित हुआ है।

और पढ़े: अहमदाबाद शहर के आकर्षक स्थलों की जानकारी 

35. मुंबई का विक्टोरियन और आर्ट डेको एनसेंबल – Victorian Gothic And Art Deco Ensembles Of Mumbai In Hindi

मुंबई का विक्टोरियन और आर्ट डेको एनसेंबल को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में जून 2018 में जोड़ा गया हैं। मुंबई के विक्टोरियन और आर्ट डेको एनसेम्बे में सांस्कृतिक महत्व की 94 इमारतों का एक संग्रह है। इस मंजिल को सन 1935 में मरीन ड्राइव के साथ बैक बे रिक्लेमेशन की शुरुआत के रूप में जाना गया था।

36. कैपिटल कॉम्प्लेक्स चंडीगढ़ – Capitol Complex Chandigarh In Hindi

यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स सहित कई देशों में ले कोर्बुज़ियर के वास्तुशिल्प कार्य को आधुनिक आंदोलन में उत्कृष्ट योगदान में हिस्सेदारी के लिए वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में वर्ष 2016 में शामिल किया गया था।

और पढ़े: चंडीगढ़ के आसपास घूमने की 10 जगह

37. गोवा के चर्च और रूपांतरण – Churches and Convents of Goa In Hindi

पुर्तगालियों की पूर्व राजधानी – विशेष रूप से चर्च ऑफ़ बॉम जीसस, गोवा के चर्च और कांफिडेंस, जिसमें सेंट फ्रांसिस-ज़ेवियर का मकबरा शामिल है – एशिया के प्रचार का वर्णन करता है। ये स्मारक एशिया के सभी देशों में मैनुअलाइल, मैननरिस्ट और बारोक कला के रूपों को फैलाने में प्रभावशाली थे जहां मिशन स्थापित किए गए थे।

और पढ़े: बेसिलिका ऑफ बोम जीसस चर्च की जानकारी 

इस आर्टिकल में आपने भारत में यूनेस्को के विश्व विरासत स्थलों को जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago