Indian Destination

भारत के प्रमुख समुद्र तट और उनके नाम – Names of Beaches in India in Hindi

4.5/5 - (6 votes)

Names of beaches in india in Hindi: भारत तीन तरफ से समुद्र तटो से घिरा विशाल प्रायदीप है जो दक्षिण में हिंद महासागर, पश्चिम में अरब सागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है। भारत देश ऊँची चोटियों, विशाल पहाड़ो, रेगिस्तानो, सुंदर झीलों, नदियों, प्राचीन इमारतो और अन्य प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के साथ साथ अपने प्रमुख समुद्र तटो के लिए भी दुनिया भर में जाना जाता है। भारत के खुबसूरत बीच अपने शांत वातावरण, प्राकृतिक सुन्दरता, वाटर स्पोर्ट्स के साथ साथ अन्य गतिविधियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए है जो देश – विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते है। भारत के समुद्र तटीय राज्य गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल हैं। जबकि चार तटीय केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी, लक्षद्वीप, दमन और दीव और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह हैं।

यदि आप अपने परिवार के साथ, दोस्तों के साथ या फिर अपने लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून मानने के लिए भारत के सबसे खुबसूरत बीचो की तलाश में हैं तो इसके लिए आपको हमारे इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़ना चाहिये जहाँ हमने आपके लिए भारत के सबसे खुबसूरत बीचो की लिस्ट तैयार की है जो गोवा से लेकर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक फैले हुए है तो आइये जानते है भारत में कितने समुद्र है उनके नाम और घूमने की जानकारी –

Table of Contents

भारत के राज्यों के प्रमुख समुद्र तट – Famous beaches of the states of India in Hindi

देखा जाये तो पूरे भारत में छोटे से लेकर बड़ो तक कई सौ बीच है, लेकिन हम यहाँ सभी समुद्र तटो के विषय में बात ना करते हुए। नीचे भारत के समुद्र तटीय राज्यों के प्रमुख समुद्र तटो के बारे में जानने वाले हैं –

अंडमान के समुद्र तट – Beaches of Andaman in Hindi

राधा नगर बीच – Radha Nagar Beach in Hindi

Names of beaches in india in Hindi : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के हैवलॉक द्वीप में स्थित राधानगर बीच भारत के सबसे खूबसूरत समुद्र तटों में से एक है। यह आश्चर्यजनक समुद्र तट अपने शांत वातावरण और रोमांचक गतिविधियों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है जो बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटकों के साथ साथ विदेशी पर्यटकों को भी अपनी और आकर्षित करता है। राधानगर बीच का नीला पानी और सफेद रेत एक विशेष अनुभव है जहाँ आप आराम कर सकते हैं और अपने साथी या परिवार के साथ इत्मीनान से समय बिता सकते हैं। साथ ही इस समुद्र तट पर सूर्यास्त के मनोरम दृश्य आपको अपनी अंडमान यात्रा की कुछ बेहतरीन यादों को कैद करने पर मजबूर कर देगे।

और पढ़े : राधा नगर बीच घूमने की पूरी जानकारी

रॉस एंड स्मिथ आइलैंड बीच – Ross and Smith Island Beach in Hindi

Image credit : Subhradeep Sarkar

रॉस एंड स्मिथ आइलैंड बीच भारत के शीर्ष समुद्र तटों में से एक है जो अंडमान में अविश्वसनीय तैराकी और स्नॉर्कलिंग का अनुभव प्रदान करता है। बता दे इस  समुद्र तट को अंडमान के ट्विन द्वीप के रूप में भी जाना जाता है, वास्तव में ये विभिन्न द्वीप हैं जो समुद्र के बीच में एक प्राकृतिक सैंडबार द्वारा एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। रॉस एंड स्मिथ आइलैंड बीच को अंडमान के सबसे खुबसूरत बीचो में से एक माना गया है जो अपनी मनमोहनीय सुन्दरता और वाटरस्पोर्ट्स के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

वन्दूर बीच – Wandoor Beach in Hindi

Image credit : Arun S

अंडमान के दक्षिणी भाग पोर्ट ब्लेयर में स्थित वन्दूर बीच एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो अपनी बिभिन्न गतिविधियों के लिए लोकप्रिय बना हुआ है। बता दे वन्दूर बीच हनीमून मनाने के लिए भारत के सबसे अच्छे समुद्र तटों में से एक है जो हनीमून कपल्स के बीच काफी पसंदीदा बना हुआ है। वन्दूर बीच की यात्रा में आप समुद्र तट पर टहलते हुए बीच के अद्भुद नजारों का लुफ्त उठा सकते है। इसके अलावा आप वन्दूर बीच के करीब स्थित महात्मा गांधी नेशनल मरीन पार्क भी घूमने जा सकते है।

काला पत्थर बीच – Kalapathar Beach in Hindi

काला पत्थर बीच हैवलॉक द्वीप में स्थित भारत सबसे छोटे समुद्र तटो (smallest beach in india) में से एक है जो अपने एक्वा ग्रीन वाटर के सर्वोत्कृष्ट नजारे के लिए जाना जाता है। कलापत्थर बीच काला पठार के गाँव में स्थित है जो आश्चर्यजनक प्राकृतिक परिदृश्यों को दर्शाता है। इस बीच की यात्रा में आप समुद्र तट पर टहलते हुए ठंडी ठंडी हवा का आनंद ले सकते है या झूले को एक पेड़ पर बांधकर आराम करते हुए सूर्यास्त या सूर्योदय के अद्भुद नजारों को देख सकते है। हालाकि यह समुद तट स्नोर्कल या तैरने के लिए एक आदर्श समुद्र तट नहीं है लेकिन फिर भी इसके आकर्षण और सुन्दरता को देखते हुए इसे भारत के सबसे खुबसूरत समुद्र तटो की सूची में शामिल किया गया है।

एलिफेंट बीच – Elephant Beach in Hindi

Image credit : Hardik-Dedhia

अंडमान के सबसे प्रमुख समुद्र तटों में से एक एलिफेंट बीच हैवलॉक द्वीप पर स्थित भव्य है। यह समुद्र तट नीले पानी, आसपास की हरी भरी हरियाली, और चमकती हुई सफेद रेत के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा यह बीच साहसिक ट्रेकर्स और कपल्स के बीच भी काफी लोकप्रिय है। समुद्र तट पर नाव की सवारी या 30 मिनट के जंगल ट्रेक के माध्यम से पहुँचा जा सकता है।

और पढ़े :  अंडमान और निकोबार द्वीप की यात्रा

गोवा के प्रमुख समुद्र तट – Beaches of Goa in Hindi

 बागा बीच – Baga Beach In Hindi

Names of beaches in india in Hindi : बागा बीच गोवा के सबसे प्रमुख बीचो में से एक है जो अपनी नाईट लाइफ, पार्टीज, स्वादिष्ट सी फूड, टीटो, मेंबोस नाइट क्लब, और मैकीज सैटरडे नाईट के लिए फेमस है। इनके अलावा यहाँ एकदम शांत माहौल और प्यारा वातावरण भी देखने को मिलता है जो आपको सुनहरे रंग की रेत में एन्जॉय करने का अवसर प्रदान करता है। यदि आप बागा बीच घूमने जाने जा रहे तो आप यहां अपनी फैमली या दोस्तों के साथ वाटेर्स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते है।

और पढ़े : बागा बीच घूमने की जानकारी

कोलवा बीच – Colva Beach Goa In Hindi

गोवा के मार्गाओ शहर से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं कोलवा बीच भारत का प्रमुख समुद्र तट माना जाता है। कोलवा बीच 25 किलोमीटर के लम्बे क्षेत्र में फैला हुआ हैं, जोकि उत्तर में बोगामलो से लेकर दक्षिण में काबो डी राम तक इसका तट क्षेत्र है। कोलवा बीच पर सफेद रेत इसकी सुंदरता में और अधिक इजाफा करती हैं और यहां नारियल के पेड़ों को लहराते हुए देखाना अपने आप में एक अनूठा अनुभव होता हैं। कोलवा बीच नॉन-एनलेंट माहौल के साथ-साथ अंतहीन समुद्र तट और उत्साही लोगों को अपने आकर्षण से मंत्रमुग्ध कर देता हैं।

और पढ़े : कोलवा बीच घूमने की जानकारी

पालोलेम बीच – Palolem Beach In Hindi

अक्सर गोवा के सबसे बेहतरीन समुद्र तट के रूप में जाना जाने वाला, पालोलेम बीच में देखने के लिए बहुत कुछ है। पालोलेम बीच पाम-फ्रिंज रेत का एक लम्बे किनारे के साथ ही साथ गोवा में सबसे सुरक्षित तैराकी क्षेत्रों में से एक है। हालाँकि, समुद्र तट पिछले वर्षों की तरह अविकसित नहीं है, फिर भी यहां का आकर्षण यहां की बेहतरीन बीच की झोपड़ियां हैं जो स्थानीय खाना सर्व करतीं हैं। पालोलेम बीच दक्षिण भारत में सफेद रेत की खाड़ी का एक खंड है। यह अपने शांत पानी के लिए और अपनी नाइटलाइफ़ के लिए जाना जाता है, जिसमें “साइलेंट डिस्को” भी शामिल है, जहां पार्टीगोएर्स हेडफोन पहन कर नाचते हैं।

और पढ़े : पालोलेम बीच गोवा घूमने की जानकारी

वागातोर बीच – Vagator Beaches in Hindi

भारत के सब  से प्रमुख समुद्र तटो की सूची में सूचीबद्ध वागातोर बीच उत्तरी गोवा में स्थित है। यहां समुद्र की रेतीली पट्टी के पीछे लाल रंग की चट्टानों का एक नाटकीय द्रश्य देखने को मिलता है। वागातोर बीच को क्रेजी ट्रान्स पार्टियों के लिए जाना जाता है जहाँ ज्यादातर युवा यूरोपीय और भारतीय यात्रीयों को देखा जाता है। निश्चित रूप से यह गोवा के सबसे अच्छे समुद्र तटों में से एक है, जो इसे विशेष रूप से बीहड़ चट्टानों के कारण इसे गोवा के अधिकांश अन्य तटों से अलग बनाते हैं।

कैंडोलिम और कलंगूट बीच – Candolim Or Calangute Goa Beach In Hindi

कलंगूट बीच को ‘समुद्र तटों की रानी’ और गोवा के सबसे प्रमुख समुद्र तटों में के रूप में जाना जाता है। ब्रिटिश पर्यटकों के लंबी छुट्टियां बिताने के लिए सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में कैंडोलिम और कलंगूट बीच मशहूर हैं। यहां के रिसॉर्ट्स में बहुत ही अनुकूल वातावरण है, और यहां पर स्वादिष्ट गोआ करी पर्यटकों की फेवरेट है। कलंगूट बीच अपनी सुनहरी झिलमिलाती रेत के लिए प्रसिद्ध है और उत्तरी गोवा का सबसे बड़ा समुद्र तट है। यह गोवा में जाने के लिए सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। यह समुद्र तट नरम रेत के साथ थोड़ा चौड़ा है लेकिन समुद्र की लहरें यहां काफी तेज होती हैं। इसके अलावा आप यहां, पैरासेलिंग और वाटर-स्कूटर राइड्स जैसी कुछ बेहतरीन वॉटर स्पोर्ट्स भी कर सकते हैं।

और पढ़े : कैंडोलिम बीच घूमने की जानकारी

 मोरजिम बीच – Morjim Beach In Hindi

मोरजिम बीच गोवा के सबसे लोकप्रिय बीचो में से एक है, जो तेज़ी से पर्यटकों और हनीमून कपल्स के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यदि आप और आपका लाइफ पार्टनर वर्ड-वाचिंग में रुचि रखते हैं, तो ऐसा करने के लिए यह गोवा का सबसे अच्छा समुद्र तट है। इसके अलावा, यह बीच शांत और मनमोहक दृश्य भी प्रस्तुत करता है। जहाँ आप अपने जीवन साथी के साथ भीड़- भाड़ और शोर गुल से दूर कुछ समय एकांत में व्यतीत कर सकते हैं।

और पढ़े : मीरामार बीच घूमने की पूरी जानकारी

अगोंडा बीच – Agonda Beach In Hindi

भारत के खुबसूरत बीचो में से एक अगोंडा बीच गोवा राज्य में स्थित एक आकर्षित बीच हैं, जोकि गोवा के दक्षिणी जिले कानाकोना में अगोंडा नामक एक गांव के समीप स्थित हैं। अगोंडा बीच पर आने वाले ऐसे पर्यटकों की संख्या अधिक होती हैं जो एक शांत स्थान की तलाश में रहते हैं और आराम करना चाहते हैं। अगोंडा बीच के किनारे साफ नीले पानी की खूबसूरती के बीच समय व्यतीत करना पर्यटकों के लिए काफी पसंदीदा बना हुआ है। हालाकि यह बीच पर्यटकों के बीच अधिक लौकप्रिय नही हैं इसलिए भीडभाड से दूर और शांत समुद्र तट के रूप में जाना जाता हैं।

और पढ़े : अगोंडा बीच गोवा घूमने की जानकारी

मंडरेम बीच – Mandrem Beach in Hindi

मंडरेम बीच गोवा के प्रमुख समुद्र तटों में से एक है। यह हनीमूनर्स द्वारा अत्यधिक पसंद किया जाने वाला समुद्र तट है। जहाँ आप सफ़ेद रेत से बने किनारों और डॉल्फिन स्पॉटिंग ट्रिप पर जा सकते हैं। इसके अलावा यहाँ जूनस और एशवे उथले दो मुख्य समुद्र तट हैं जो इसे तैरने के लिए एक शानदार जगह बनाता है। साथ ही आप मंडरेम बीच की यात्रा में आप वाइट बेल्लीड, फिश ईगल्स और ऑलिव रिडले कछुए जैसे जानवरों को भी देख सकते हैं।

केरल के खुबसूरत समुद्र तट – Beaches of Kerala in Hindi

वर्कला बीच – Varkala beach in Hindi

Names of beaches in india in Hindi : वर्कला बीच दक्षिणी केरल का एकमात्र समुद्र तट है जहाँ चट्टानें समुद्र से सटी हुई हैं। बता दे वर्कला बीच को पापनाशम बीच के रूप में भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है कि पापों को धोना। वर्कला बीच केरल के अन्य वाणिज्यिक समुद्र तटों के विपरीत अपने शांत और एकांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है जो पर्यटकों की बड़ी संख्या को अपनी और आकर्षित करता है। कई यात्रियों का दावा है कि इस समुद्र तट पर सबसे अधिक लुभावना दृश्य सूर्यास्त को देखना है। इस समुद्र तट के आसपास कई औषधीय जड़ी-बूटियाँ पाई जाती हैं इसीलिए इस समुद्र के पानी में भी औषधीय गुणों का प्रभाव भी देखा जाता है। इन्ही आकर्षणों को देखते हुए वर्कला बीच को भारत के प्रमुख समुद्र तट में से एककहना बिलकुल गलत नही होगा ।

अलाप्पुझा बीच अल्लेप्पी – Alappuzha Beach  Alleppey in Hindi

केरल के सबसे खुबसूरत समुद्र तटो में से एक अलाप्पुझा बीच अल्लेप्पी में स्थित है जिसे अल्लेप्पी बीच के नाम से भी जाना जाता हैं। बता दें कि यह बीच 150 साल से भी अधिक पुराना है और अपनी सुन्दरता के लिए पर्यटकों का पसंदीदा गंतव्य हैं जहाँ पर्यटकों के लिए ताड़ के पेड़ों के नीचे विश्राम करने का एक शानदार विकल्प हैं। एलेप्पी बीच अपने सैंड आर्ट फेस्टिवल और अलाप्पुझा बीच फेस्टिवल के लिए जाना जाता हैं। इसके अलावा अल्लेप्पी बीच पर प्रतिवर्ष अगस्त माह के दौरान नेहरू बोट रेस ट्रॉफी का आयोजन किया जाता हैं जोकि केरला राज्य का प्रमुख आकर्षण हैं। इसके अलावा अल्लेप्पी बीच कुछ अन्य रोमांचक गतिविधियों, विजया बीच पार्क में होने वाली मस्ती और एक प्राचीन प्रकाश स्तंभ के लिए भी प्रसिद्ध हैं।

और पढ़े : अल्लेप्पी के टॉप पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी

लाइट हाउस बीच कोवलम – Lighthouse Beach, Kovalam in Hindi

दक्षिणी केरल के कोवलम में स्थित लाइटहाउस बीच भारत के सबसे प्रसिद्ध बीचो में से एक है। यह समुद्र तट प्रमुख रूप से 35 मीटर लंबा विझिंजम लाइटहाउस के लिए जाना जाता है जो कुरुमक्कल पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। इस बीच की यात्रा में लाइट हाउस के उपर से फोटो क्लिक करना बकई पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव होता है। पैरासेलिंग और पैराग्लाइडिंग जैसे जल गतिविधियों और खेलों का आनंद लेने के लिए लाइटहाउस बीच एक आदर्श स्थान है। साथ ही यह समुद्र तट अपने हरे-भरे ताड़ के वृक्षों और पेड़ों के लिए भी जाना जाता है जो प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

पूवर बीच – Poovar beach in Hindi

पूवर समुद्र तट केरल का सबसे असामान्य, अनसुना और आकर्षक बीच है जिसे भारत के खुबसूरत बीचो में से एक माना जाता है। यह समुद्र तट निर्मल बैकवाटर्स से घिरा हुआ है जो इसकी सुन्दरता में चार चाँद लगाने का कार्य करता है। पूवर बीच एक ऐसी अद्भुत जगह है जहां पृथ्वी, समुद्र और नदी का मिलन होता है और यही चीज यहां का प्राकृतिक आश्चर्य है। पूवर बीच में मीलों तक फैले स्वच्छ और सुनहरे द्वीप इस जगह की शानदार सुंदरता को प्रदर्शित करते हैं जो इसे दुनिया के सबसे अच्छे छुट्टी स्थलों में से एक बनाते हैं।

चेराई बीच कोच्ची –Cherai Beach In Hindi

Image credit : Anoop Krishnan

केरल में कोच्ची से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चेराई बीच केरल का एक प्रमुख समुद्र तट है। चेराई बीच को मस्ती करने के लिए एक आदर्श स्थान माना जाता है यहाँ बच्चों के लिए एक सुन्दर पार्क, स्पीडबोट्स, वॉटर-स्कूटर उपलब्ध है जिनमे आप अपने बच्चो के साथ फुल एन्जॉय कर सकते है। साथ ही बीच के आसपास रेत के अलावा हरियाली भी देखी जा सकती है। इसके अलावा यदि आप मछली पकड़ने के शौकीन है तो चेराई बीच पर आप मछली पकड़ने का आनंद भी ले सकते हैं।

कोझिकोड बीच – Kozhikode Beach in Hindi

Image credit : Manoji Rudy

कोझिकोड बीच कोझिकोड शहर के पश्चिमी किनारे पर स्थित है जिसे कालीकट बीच के नाम से भी जाना जाता है। कोझिकोड बीच शहर का प्रमुख पर्यटक स्थल है जो अपनी बिभिन्न गतिविधियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।   इसके अलावा यह बीच नारंगी सूर्यास्त के मनमोहनीय दृश्यों के लिए भी एक आदर्श स्थान है। बता दे कोझिकोड बीच की यात्रा में दक्षिण में बेयपोर से लेकर उत्तर में कप्पड़ तक एक लंबी ड्राइव का भी लुफ्त उठाया जा सकता है। इसके अलावा, बीच के पास एक बड़ा शॉपिंग स्पॉट भी है जो बहुत सारे पर्यटकों को आकर्षित करता है। इन्हें विष्टतायों को देखते हुए कोझिकोड बीच को भारत का एक प्रमुख समुद्र तट कहना गलत नही होगा।

मुज़प्पिलगढ़ समुद्र तट – Muzzhapilangad Beach in Hindi

Image credit : Muhammed Fasal E

कन्नूर और थालास्सेरी के बीच में स्थित मुज़प्पिलगढ़ समुद्र तट भारत के गिने चुने ड्राइव-इन समुद्र तटों में से एक है जो इसे भारत के सबसे प्रसिद्ध समुद्र तटों में से एक बनाता है। केरल का एकमात्र ड्राइव-इन समुद्र तट होने के नाते, यह वर्ष भर बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। मुज़प्पिलगढ़ बीच की यात्रा में ड्राइव के साथ साथ पैरासेलिंग, माइक्रोलाइट फ्लाइट्स, पैराग्लाइडिंग और कैटरमैन राइड जैसी गतिविधियों का आनंद भी लिया जा सकता है। देखा जाये तो यह समुद्र तट रोमांच प्रेमी पर्यटकों और फैमली के साथ पिकनिक मनाने वाले सभी प्रकार के पर्यटकों के लिए केरल का एक आदर्श समुद्र तट है।

और पढ़े : केरल में घूमने की जगह की जानकारी

कर्नाटक के प्रमुख समुद्र तट – Beaches in Karnataka in Hindi

ओम बीच गोकर्ण – Om beach Gokarna in Hindi

Image credit: Syed Furqan

Names of beaches in india in Hindi : गोकर्ण शहर में स्थित ओम बीच कर्नाटक का एक अद्भुद समुद्र तट है जो वास्तव में ओम के आकार जैसा दिखता है जो इसे काफी दिलचस्प बनाता है। यह समुद्र तट रोमांच-चाहने वाले पर्यटकों के लिए भरपूर रोमांचक स्पोर्ट्स एक्टिविटिज जैसे स्पीडबोट, सर्फिंग नौका विहार प्रदान करता है। जबकि सूर्यास्त के दौरान भी इस समुद्र तट का दृश्य मनमोहनीय होता है जो देखने  लायक होता है। इसके अलावा यहाँ की अनोखी काली चट्टान संरचनाएँ भी यात्रियों को बहुत आकर्षित करती हैं।

हाफ मून बीच – Half Moon Beach in Hindi

Image credit : Dhruva urs

हाफ मून बीच गोकर्ण में स्थित एक छोटा समुद्र तट है लेकिन इसके बाबजूद भी इसे भारत के एक प्रमुख समुद्र तट के रूप में मान्यता प्राप्त है। इसे ओम बीच से एक चट्टान से अलग किया गया है जहाँ से पर्यटक अरब सागर का अद्भुत दृश्य देखे सकते है। जबकि समुद्र तट के किनारे स्थित भारतीय शैली की कई झोपड़ियां इस जगह को और अधिक आकर्षक बनाती है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों पूरी तरह से पारंपरिक और घरेलू अनुभव प्रदान करते हैं। इसके अलावा पर्यटक यहाँ दोपहर में धूप सेक सकते है और रात में झूला लगाकर आराम भी कर सकते हैं।

और पढ़े : मंगलौर के दर्शनीय स्थल की जानकारी

कौप बीच – Kaup beach in Hindi

कर्नाटक के उडुपी में स्थित कौप बीच कर्नाटक के सबसे प्रमुख समुद्र तटों में से एक है। यह समुद्र तट अपने शांत वातावरण और सुन्दरता के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा कौप बीच का एक अन्य प्रमुख आकर्षण किनारे पर स्थित लाइटहाउस है जिसे 1901 में बनाया गया था। यदि आप कौप बीच के विहंगम दृश्यों का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको एक छोटा सा शुल्क देकर लाइटहाउस पर चढ़ना चाहिए। जहाँ से आप कौप बीच और उसके आसपास के सुंदर परिदृश्यों को देख सकते है।

उल्लाल बीच मैंगलोर – Ullal Beach Mangalore In Hindi

कर्नाटक में मंगलौर से केवल 12 किलोमीटर दूर पर स्थित उल्लाल बीच कर्नाटक का एक प्रमुख समुद्र तट है। उल्लाल बीच अपने पर्यटकों का एक लंबी तटरेखा और राजसी अरब सागर के मनोरम दृश्यों से स्वागत करता है। साथ ही यहाँ एड्रेनालाईन के दीवानों के लिए, कुछ पानी के खेल गतिविधियों की व्यवस्था है जो निश्चित रूप से पर्यटकों को उत्साहित करेंगी। यदि आप छुट्टी पर हैं या समुद्र तट के पास वीकेंड बिताने की योजना बना रहे हैं, तो आप सोमेश्वरा मंदिर, सेंट सेबेस्टियन चर्च, क्वीन अब्बाका का किला और समर सैंड्स बीच रिज़ॉर्ट जैसे नज़दीकी आकर्षण भी देख सकते हैं।

पानमबूर बीच मंगलौर – Panambur Beach Mangalore In Hindi

Image credit : Chetan chintu

मंगलौर से 13 किमी की दूरी पर स्थित पानमबूर बीच कर्नाटक और भारत के खुबसूरत बीचो में से एक है जो हर साल यहां बड़ी संख्या में पर्यटको को आकर्षित करता हैं। बता दे यहाँ कई कार्निवल आयोजित किए जाते हैं जिनमें नाव रेसिंग, पतंग उड़ाना और रेत की मूर्तियां बनाना शामिल हैं। यह देश का पहला समुद्र तट है जो पूरी तरह से एक निजी उद्यम के स्वामित्व में है, यानी पनाम्बुर बीच पर्यटन विकास परियोजना। इसके उत्कृष्ट रखरखाव के कारण, पानमबूर बीच को भारत के सबसे साफ और सबसे बेहतर समुद्र तटों से सम्मानित किया गया है।

और पढ़े : कर्नाटक के टॉप 10 पर्यटन स्थलों की जानकारी

पांडिचेरी के खुबसूरत समुद्र तट – Beaches in Pondicherry in Hindi

सेरेनिटी समुद्र तट – Serenity Beach in Hindi

Names of beaches in india in Hindi : पांडिचेरी के खुबसूरत समुद्र तटो में से एक सेरेनिटी समुद्र तट कोट्टाकुप्पम में पुदुचेरी के बाहरी इलाके में 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जिसे अपना नाम स्पा-रिज़ॉर्ट-इन से मिलता है। इस बीच को मूल रूप से थंथीरयन कुप्पम बीच या सादे कोट्टाकुपम बीच के रूप में जाना जाता है। यह बीच हनीमून वाले लोगों को बेहद पसंद आता है। अगर आप समुद्र तट पर रेत पर लेटकर शांतिपूर्ण तरीके धूप सेंकना चाहते हैं तो आपके लिए यह बीच स्वर्ग के समान है। चूँकि यह बीच शहर से काफी दूर स्थित है इसलिए यहां पर स्थानीय पर्यटकों की ज्यादा भीड़ नहीं रहती।

प्रोमेनेड बीच – Promenade Beach In Hindi

Image credit : Shakthi Bruze

प्रोमेनेड बीच पांडिचेरी शहर का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है जो गौबर्ट एवेन्यू पर वॉर मेमोरियल से डुप्लेक्स पार्क तक 1.2 किमी तक फैला हुआ है जिसे भारत के प्रमुख समुद्र तटो में से एक रूप में भी जाना जाता है। बता दे प्रोमेनेड बीच एक प्रसिद्ध स्थल है जहां पर अक्सर वॉलीबॉल खेलने वाले लोगों के समूह की काफी भीड़ होती है। इस समुद्र तट पर पर्यटक शाम के समय टहलना, चलना, स्केटिंग, योग और तैराकी जैसी गतिविधियां करना पसंद करते हैं। इसके अलावा प्रोमेनेड बीच के आसपास कई आकर्षक स्थल जिन्हें पर्यटक इस बीच की यात्रा दौरान घूमने जा सकते है।

पैराडाइज बीच – Paradise Beach In Hindi

Image credit : Sudheer Bobba

पांडिचेरी के प्रमुख समुद्र तटो में से एक पैराडाइज बीच, पांडिचेरी का प्रमुख आकर्षण हैं जो शहर के पास चुन्नमबार में स्थित है। सुनहरी रेत सजा हुआ यह तट पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है, जहां पर पर्यटक ठंडी समुद्री हवा और सूर्योदय का अद्भुद दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। यहां समुद्र तट पर टहलना पर्यटकों को एक शानदार अनुभव देता है। इस बीज के पास आप कई तरह के पक्षियों को भी देखा जा सकता हैं साथ यह बीच फोटोग्राफी के शौकीन लोगो को यहाँ कुछ शानदार तस्वीरें क्लिक करने का अवसर भी प्रदान करता है।

ऑरोविले बीच – Auroville Beach in Hindi

Image credit : Avd

ऑरोविले बीच भारत के खुबसूरत समुद्र तटो में से एक है,जिसे ऑरो बीच भी कहा जाता है। यह बीच ऑरोविले आश्रम का एक हिस्सा है जो शहर से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऑरो बीच पांडिचेरी के सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है जो पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को सामान रुप से बहुत आकर्षित करता है। बता दे आश्रम द्वारा ऑरोविले बीच को अच्छे तरीके से व्यस्थित करके रखा गया है और सुनिश्चित किया है कि मानव अतिक्रमण के कारण इसमें कोई छेड़छाड़ या बदलाव न हो।

और पढ़े : पांडिचेरी की यात्रा में करने के लिए एक्टिविटीज

तमिलनाडु के प्रमुख समुद्र तट – Beaches in Tamil Nadu in Hindi

मरीना बीच – Marina Beach Tamil Nadu in Hindi

Names of beaches in india in Hindi : मरीना बीच (marina beach) भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा समुद्र तट है जिसे भारत के प्रमुख समुद्र तटो में से एक माना जाता है। मरीना बीच चेन्नई का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो करीब 30,000 पर्यटकों के साथ भारत का सबसे ज्यादा भीड़ वाला समुद्र तट भी है। मरीना बीच भारत का सबसे लंबा समुद्र तट (longest beach in india) है जो 13 किलोमीटर की दूरी तक फैला हुआ है। समुद्र तट का मुख्य रूप से रेतीला इलाका है जो मीरा-गो-राउंड और स्मृति चिन्ह बेचने वाली दुकानों से भरपूर है। आप समुद्र तट पर फूड स्टॉल पर उपलब्ध खस्ता सुंडल और मुरुक्कू के साथ शाम और सुबह की सैर का आनंद ले सकते हैं।

महाबलीपुरम बीच – Mahabalipuram Beach In Hindi

महाबलीपुरम बीच तमिलनाडु के प्रमुख समुद्र तटो में से एक है, जो चेन्नई शहर से लगभग 58 किमी की दूरी पर दक्षिण में बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है। महाबलीपुरम बीच लगभग 20 किमी लंबा समुद्र तट हैं जोकि 20 वीं शताब्दी के बाद से ही अस्तित्व में आया था। यह बीच धूप सेंकने, गोताखोरी, विंड सर्फिंग और मोटर बोटिंग जैसी समुद्र तट की गतिविधियों के लिए पर्यटकों के बीच काफी लौकप्रिय हैं और प्रति बर्ष हजारों पर्यटकों की मेजबानी करता है।

और पढ़े : महाबलीपुरम मंदिर घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल

कोवलॉन्ग बीच – Covelong Beach in Hindi

Image credit : Vivek Babu S

तमिलनाडु राज्य के सबसे प्रमुख समुद्र तटो में से एक कोवलॉन्ग बीच बंगाल की खाड़ी के तट पर कोवेलॉन्ग गाँव के पास स्थित है। कोवलॉन्ग बीच प्रकृति के सबसे खूबसूरत उपहारों में से एक है जो बड़ी संख्या में पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब होता है। इस बीच पर पर्यटकों के साथ साथ चेन्नई और महाबलिपुरम दोनों शहरों की भीड़ देखी जा सकती है। यह खुबसूरत समुद्र तट सर्फिंग, जेट स्कीइंग, बोटिंग जैसे बिभिन्न वाटर स्पोर्ट्स के साथ साथ समुद्र तट के आसपास मछली पकड़ने के लिए भी प्रसिद्ध है। इसके अलावा, इस समुद्र तट का नीला पानी और चांदी की रेत किसी स्वर्ग से कम प्रतीत नही होती है जिसे कोई एक बार देख लेता है तो यहाँ से जाने का मन नही करता है।

कन्याकुमारी बीच – Kanyakumari Beach in Hindi

भारत के सबसे दक्षिणी सिरे पर स्थित कन्याकुमारी बीच सैर सपाटा करने के अलावा एक धार्मिक स्थल भी है। कन्याकुमारी समुद्र तट पर सूर्यउदय (sun rise) और सूर्यास्त (sun set) का नजारा अद्भुत होता है जिसे देखने के लिए विशेषरूप से चैत्र पूर्णिमा(अप्रैल माह की पूर्णिमा) पर लोगों की भारी भीड़  लगती है। कन्याकुमारी बीच एक चट्टानी समुद्र तट है और इस समुद्र में तीन सागरों अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर का जल मिलता है इसीलिए इसे त्रिवेणी भी कहा जाता है। इनके अलावा विवेकानंद जी की विशाल प्रीतिमा और रॉक एंड थिरुवल्लुवर भी इस समुद्र तट के लिए प्रमुख आकर्षण केंद्र के रूप में कार्य कर रहे है जिन्हें आप कन्याकुमारी बीच की यात्रा दौरान देख सकते है।

धनुषकोडि समुद्र तट – Dhanushkodi Beach In Hindi

Image credit : Deepanjan Sarkar

तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित धनुषकोडि समुद्र तट दक्षिण भारत के सबसे असामान्य समुद्र तटों में से एक है और रामेश्वरम में घूमने के लिए सबसे सुंदर स्थानों में से एक है। यह बीच उन स्थानों में से एक है जो 1964 के चक्रवात में बुरी तरह प्रभावित हुआ था। धनुषकोडि समुद्र तट की यात्रा में आप यहाँ में आप शांत सैर का आनंद लेते हुए शक्तिशाली हिंद महासागर के लुभावने दृश्य देख सकते हैं, जो भारत से श्रीलंका का निकटतम बिंदु भी है।

इलियट बीच – Elliot’s Beach In Hindi

Image credit : Abdur Razzak

इलियट बीच तमिलनाडु का एक प्रमुख समुद्र तट और चेन्नई शहर का सबसे खूबसूरत समुद्र तट है जो स्थानीय युवाओं के बीच एक लोकप्रिय हैंगआउट स्थान है। समुद्र तट को नाइट बीच के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यहाँ युवा लोग देर शाम और रात में आनंद लेने के लिए यहां इकट्ठा होते हैं। इसके अलावा यह बीच अपनी फैमली के साथ भी घूमने के लिए आदर्श स्थान है जहाँ आप शहर की भीड़ भाड़ से दूर लम्बी सैर का आनंद ले सकते है। इलियट बीच की यात्रा में भूख की चिंता भी ना करें क्योंकि बीच के आसपास कई रेस्टोरेंट और कैफे हैं जो मुंह से पानी देने वाली व्यंजनों की पेशकश करते हैं जो आपके अनुभव को अविस्मरणीय बना देगा।

और पढ़े : तमिलनाडु के पर्यटन स्थल की जानकारी 

महाराष्ट्र के प्रमुख समुद्र तट – Beaches in Maharashtra In Hindi

गणपतिपुले समुद्र तट – Ganpatipule Beach In Hindi

Names of beaches in india in Hindi : गणपतिपुले समुद्र तट महाराष्ट्र का एक शानदार और आश्चर्यजनक समुद्र तट है जो महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में कोंकण तट पर स्थित है। गणपतिपुले समुद्र तट की तटरेखा विभिन्न प्रकार की उत्तम वनस्पतियों का घर है, जिसमें घने नारियल के पेड़ और मैंग्रोव शामिल हैं। यह सुरम्य समुद्र तट मुंबई और आस-पास के लोगों के लिए व्यस्त दैनिक जीवन से दूर, परिवारों के साथ-साथ दोस्तों के साथ और कपल्स के घूमने के लिए एक आदर्श स्थान है। पर्यटकों के साथ साथ यह बीच रोमांच प्रेमियों के लिए भी पसंदीदा स्पॉट बना हुआ है क्योंकि यह साइट न केवल प्राकृतिक दृश्य प्रदान करती है, बल्कि कुछ विशिष्ट महीनों में साहसिक खेलों की एक श्रृंखला भी प्रदान करती है।

दिवेआगर बीच – Diveagar Beach in Hindi

Image credit : Mukesh Sharma

भारत के सबसे खुबसूरत समुद्र तटो में एक दिवेआगर बीच मुंबई से लगभग 170 किमी दूरी पर स्थित है। इस समुद्र तट की अनूठी विशेषता यह है कि यह राज्य के अन्य लोकप्रिय समुद्र तटों के विपरीत यह बहुत साफ और सुव्यवस्थित है। यह समुद्र तट 5 किलोमीटर की लंबाई में फैला है, जो ताड़, बीटल्स और कैसुरीना के पेड़ों से लदा हुआ है। दिवेआगर बीच अपनी मनमोहनीय सुन्दरता के साथ साथ बिभिन्न खेलों और गतिविधियों जैसे पैरासेलिंग और सर्फिंग के लिए भी प्रसिद्ध है जो पर्यटकों के लिए अपनी यात्रा का एक अहम हिस्सा बना हुआ है। साथ ही पर्यटक दिवेआगर बीच की यात्रा में समुद्र तट पर टहलते हुए सूर्ययास्त के अद्भुद नज़ारे भी देख सकते है।

और पढ़े : दिवेआगर की यात्रा और आसपास घूमने के लिए जगहें 

 हरिहरेश्वर बीच – Harihareshwar beach in Hindi

Image credit : Niket Khodaskar

हरिहरेश्वर समुद्र तट मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले में स्थित है जो महाराष्ट्र के सबसे कम भीड़ वाले समुद्र तटों में से एक है। यह समुद्र तट अरब सागर और हरिहरेश्वर, हर्षीनचल, ब्रम्हाद्रि और पुष्पदरी नामक चार पहाड़ियों से घिरा हुआ है जिस कारण इसे अक्सर देव-घर या “भगवान का घर” कहा जाता है। आमतौर पर भगवान शिव को समर्पित मंदिर होने के कारण इसे ‘दक्षिण काशी’ कहा जाता है। यह बीच एक सदाबहार जगह है, यानी मौसम के अनुकूल होने के कारण यहाँ साल में कभी भी जाया जा सकता है।

तारकरली समुद्र तट – Tarkarli beach In Hindi

तारकरली समुद्र तट महाराष्ट्र का एक प्रमुख समुद्र तट है जो महाराष्ट्र में एकमात्र स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग प्रशिक्षण केंद्र है। यह एक आकर्षक समुद्र तट है लेकिन यह अधिकतर अपने विभिन्न पानी के खेलों के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है। तारकरली समुद्र तट शूरू के पेड़ों से घिरा हुआ है जो इसकी सुन्दरता और अधिक मनमोहनीय बनाने का कार्य करते है।

अलीबाग बीच – Alibaug beach In Hindi

Image credit : Sambit Kumar Mallick

अलीबाग बीच महाराष्ट्र का एक प्रसिद्ध समुद्र तट है जहाँ आप शिवाजी द्वारा निर्मित सी फोर्ट कोलाबा को देख सकते हैं। काशीद बीच भी इस समुद्र तट के पास स्थित है और दोनों समुद्र तट मिलकर अरब सागर के शानदार दृश्य प्रस्तुत करते हैं। अलीबाग बीच मुंबई से सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय सप्ताहांत के गेटवे में से एक है।

और पढ़े : महाराष्ट्र के 15 पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

आंध्र प्रदेश के प्रमुख समुद्र तट – Beaches in Andhra Pradesh In Hindi

ऋषिकोंडा बीच – Rishikonda Beach In Hindi

Image credit : Dibyendu Guha

Names of beaches in india in Hindi : ऋषिकोंडा बीच भारत के सबसे साफ और सुंदर समुद्र तटों में से एक है जिसे पूर्वी तट का गहना भी माना जाता है। यह समुद्र तट विशाखापट्टनम से 8 किमी दूर स्थित है जो पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। ऋषिकोंडा बीच झागदार नीले समुद्र और हरी भरी हरियाली के बीच स्थित है जो मंत्रमुग्ध कर देने वाले सुन्दरता का दावा करता है। साथ ही रुशिकोंडा बीच उन समुद्र तटों में से एक है जो विशेषज्ञ की देखरेख में तैराकी की पेशकश करते हैं। इसके अलावा यदि आप एक एड्रेनालाईन रश के मूड में हैं, तो आप यहां पेश किए जाने वाले पानी के खेलों में शामिल हो सकते हैं।

यारदा समुद्र तट – Yarada Beach In Hindi

Image credit : Anshuman

यारदा समुद्र तट आंध्रप्रदेश के प्रमुख समुद्र तटो में से एक है। जिसके बारे में कहा जाता है की अगर आप विशाखापट्टनम जाएं और आपने यारदा समुद्र तट नहीं देखा तो इसका अर्थ है कि आपने कुछ नहीं देखा। विशाखापट्टनम में घूमने की जगह के रूप में फेमस यारदा बीच यहां आने वाले लोगों के लिए बहुत खास है। एक तरफ बंगाल की खाड़ी और दूसरी तरफ तीन शानदार पहाड़ियों (magnificent hills) से घिरे यारदा बीच पर सूर्योदय (sunrise) और सूर्यास्त (sunset) के मनोरम दृश्यों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक जमा होते हैं।

रामकृष्ण बीच – Ramakrishna Beach In Hindi

Image credit : Prasanna Yempada

रामकृष्ण बीच विशाखापत्तनम के सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है जिसे आर के (R.K) बीच के नाम से भी जाना जाता है। यह सुंदर समुद्र तट अपनी फैमली या अपनी प्रेमिका के साथ आरामदायक और सुकून भरा समय बिताने के लिए आदर्श स्थान है जो स्थानीय लोगो के साथ साथ पर्यटकों की एक बड़ी संख्या को भी आकर्षित करता है। रामकृष्ण बीच अपने आसपास बिभिन्न पर्यटकों स्थलों से घिरा हुआ है जिस कारण यहाँ भी यात्रियों की एक बड़ी भीड़ देखी जाती है। लेकिन इस बीच पर पर्यटकों को तैरने से बचने की सलाह दी  जाती है क्योंकि यहाँ खतरों से भरा हो सकता है।

और पढ़े : आन्ध्र प्रदेश के टॉप पर्यटन स्थल

गुजरात और दमन एंड द्वीप के प्रमुख समुद्र तट – Beaches in Gujarat and Daman & Diu In Hindi

जैम्पोर बीच – Jampore Beach In Hindi

Image credit : Iqbal kassim

जैम्पोर बीच भारत में समुद्र तट की छुट्टीयों के लिए एक शानदार गंतव्य है। यह समुद्र तट आकस्मिक तैराकों और विभिन्न अन्य साहसिक खेलों जैसे पैरासेलिंग, जेटस्कीइंग, आदि के लिए आदर्श स्थान है जो पर्यटकों की एक भीड़ को एकत्रित करता है। इन्ही विष्टतायों को देखते हुए इस समुद्र तट को दमन के सबसे शानदार समुद्र तटों में से एक माना जाता है। जैम्पोर बीच दमन का एक महत्वपूर्ण आकर्षण है जो मोती दमन जेट्टी से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बता दे यह समुद्र तट अपनी काली मिट्टी के पानी के कारण प्रसिद्ध है, अगर आप सम़ुद्र की झलक पाना चाहते हैं और एकांत चाहते हैं तो आपके लिए यह समुद्र तट एक आदर्श स्थान है। परफेक्ट वीकेंड ब्रेक के लिए अपने परिवार के साथ आप यहां आ सकते हैं, और एक शांतिपूर्ण और आरामदायक दिन का आनंद ले सकते हैं।

देवका बीच – Devka beach In Hindi

Image credit : Aatish Divate

भारत के प्रमुख समुद्र तटो में से एक देवका बीच दमन का एक प्रसिद्ध समुद्र तट है। दमन के कई अन्य समुद्र तटों की तरह, यह भी एक विशाल, सुरम्य और काफी अलौकिक समुद्र तट है। देवका बीच अपने नीले पानी और सुन्दरता के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। अगर आप दमन की यात्रा के दौरान सुंदर दृश्य देखना चाहते हैं तो देवका बीच जरूर जाना चाहिये। अगर आपको तैराकी का शौक है, तो यह बीच आपके लिए ये सुविधा भी उपलब्ध कराता है। अगर यहां की लहरें ज्यादा ऊंची न हो तो आप यहां शांति से बैठकर ढेरों सीप एकत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा यहाँ एक विशेष मनोरंजन पार्क है, जिसमें बच्चों के लिए विशाल फव्वारे और खेल क्षेत्र हैं।

मांडवी बीच – Mandvi Beach In Hindi

Image credit : Shailesh Gala

मांडवी बीच गुजरात के प्रमुख समुद्र तटो में से एक है जो गुजरात के कच्छ क्षेत्र में स्थित है। यह समुद्र तट अपने कुछ अविश्वसनीय दृश्य प्रस्तुत करता है इसके साथ साथ समुद्र तट की शांति और सफाई एक ऐसी चीज है जो पर्यटकों मांडवी बीच की ओर आकर्षित करती है। मांडवी बीच 1,666 किमी लंबी गुजरात तट के साथ स्थित सबसे बेहतरीन डीलक्स शिविरों में से एक है। पर्यटक के लिए मांडवी बीच एक बहुत ही शांत जगह है। यह रुक्मावती नदी के तट पर स्थित है और कच्छ की खाड़ी में अरब सागर से 1 किमी दूर है।

जैसा कि यह समुद्र तट काशी – विश्वनाथ मंदिर के पास है, इसीलिए इस समुद्र तट को कभी-कभी काशी – विश्वनाथ समुद्र तट के रूप में भी जाना जाता है। सूरज की चूमती रेत और ठंडा और उफनता पानी, मांडवी बीच को हनीमून कपल्स और फैमली वेकेशन के लिए एक शानदार डेस्टीनेशन है।

और पढ़े : गुजरात में घूमने की 17 ऐसी जगह, जहां आपको जरुर जाना चाहिए

लक्षद्वीप के खुबसूरत द्वीप – Beaches in Lakshadweep

अगत्ती आयलैंड – Agatti Island In Hindi

Names of beaches in india in Hindi: लक्षद्वीप में देखने लायक जगहों में शामिल अगत्ती बीच (Agatti Beach) एक बेहद ही रोमांचक स्थान हैं जोकि मूंगा भित्तियों की आनंदमय सुंदरता के लिए जाना जाता है। लक्षद्वीप के कुछ द्वीपों की तुलना में छोटा होने बाबजूद भी यह अपने साफ़ पानी, सफेद रेत, समुद्र तट और ऑफबीट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक स्थान साबित होता हैं। बता दें कि अगत्ती द्वीप लगभग 8 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और यहाँ लगभग 8000 से भी अधिक लोग निवास करते है। अगत्ती द्वीप पर प्राकृतिक सुन्दरता, आकर्षित वनस्पतियों और भौगोलिक संरचनाओं का भरपूर खजाना हैं।

मिनिकॉय द्वीप – Minicoy Island In Hindi

लक्षद्वीप के प्रमुख आकर्षण में शामिल मिनिकॉय द्वीप एक प्रमुख पर्यटन स्थल हैं जोकि लक्षद्वीप के 36 छोटे द्वीपों में से एक हैं। बता दें कि मिनिकॉय को स्थानीय भाषा में मलिकू के नाम से जाना जाता हैं। मिनिकॉय आयलैंड कोचीन समुद्री तट से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। मिनिकॉय द्वीप पर मूंगे की चट्टाने, आकर्षित सफेद रेत और अरब सागर का सुन्दर पानी देखने लायक होता हैं। बता दें कि मिनिकॉय द्वीप लक्षद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। मिनिकॉय द्वीप पर लक्जरी समुद्र तट रिसॉर्ट्स पर्यटकों को देखने के लिए मिलेंगे।

कावारत्ती द्वीप – Kavaratti Beach In Hindi

कावारत्ती बीच भारत के सबसे सुंदर रत्नो में से एक है। कावारत्ती द्वीप समूह लक्षद्वीप की राजधानी हैं जो अपने आकर्षित समुद्री द्वीपों, सफ़ेद मखमली रेत और खूबसूरत  परिदृश्यों के लिए जाना जाता हैं। बता दे कावारत्ती द्वीप को स्मार्ट शहर के रूप में विकशित करने के लिए चुना गया हैं। प्राकृतिक सुन्दरता से भरपुर कावारत्ती द्वीप 12 एटोल (12 Atolls), पांच जलमग्न बैंक (Five Submerged Banks) और तीन प्रवाल भित्तियों के लिए जाना जाता हैं। कावारत्ती द्वीप के नारियल के खूबसूरत पेड़ और वाटर स्पोर्ट्स पर्यटकों की बड़ी संख्या को यहाँ आने के लिए आकर्षित करती हैं।

बांगरम द्वीप – Bangaram Island In Hindi

बांगरम द्वीप समूह हिंद महासागर के साफ नीले पानी में स्थित एक लुभावनी जगह हैं जोकि अपनी प्राचीन मूंगा चट्टान और समुद्री तटो के लिए जाना जाता हैं। बांगरम द्वीप पर पर्यटक खूबसूरत मछलियों के साथ तैरना, डॉल्फ़िन की जांच करना, पानी से सम्बंधित गतिविधियों, सूर्योदय और सूर्यास्त का आनंद ले सकते हैं।

और पढ़े : लक्षद्वीप के १० प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की जानकारी

उड़ीसा के प्रमुख समुद्र तट – Beaches in Odisha in Hindi

पुरी बीच – Puri Beach in Hindi

Names of beaches in india in Hindi : पुरी बीच को भारत के सबसे खूबसूरत समुद्र तटों में गिना जाता है। पिकनिक और सैर के लिए हर साल हजारों पर्यटकों के लिए यह एक आदर्श स्थान है, यह जगह हनीमून मनाने वालों के लिए भी पसंदीदा जगहों में से एक मानी जाती है। बंगाल की खाड़ी में स्थित, पुरी के समुद्र तट पर सूर्योदय और सूर्यास्त का शानदार नजारा देखने को मिलता है। यहाँ आकर आप पवित्र डुबकी लगा सकतें है या समुद्र में तैर सकतें है, रेतीले समुद्र तट पर टहल सकतें है, या किसी अन्य गतिविधियो का आनंद उठा सकतें है, ओर समुद्र तट की सुरम्य वादियों का आनंद भी ले सकतें है।

चंद्रभागा समुद्र तट – Chandrabhaga Beach In Hindi

उड़ीसा के कोणार्क में सूर्य मंदिर से 3 किलोमीटर पूर्व में स्थित चंद्रभागा समुद्र तट भारत का एक प्रमुख समुद्र तट माना जाता है। इस समुद्र तट पर चंद्रभागा नदी का समुद्र में संगम होता है। बता दे चंद्रभागा समुद्र तट देश के सबसे सुंदर और प्रदूषण मुक्त समुद्र तटों में से एक है। जिसे अपने निर्मल स्वच्छ तटों और क्रिस्टल क्लियर वाटर के कारण, फाउंडेशन ऑफ़ एनवायरनमेंटल एजुकेशन (FEE) द्वारा ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन से सम्मानित किया गया है। बता दे चंद्रभागा समुद्र तट ऊंचे पेड़ों और सुनहरी रेत के विशाल विस्तार के साथ – साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व भी रखता है। कई सांस्कृतिक उत्सव और धार्मिक मेले यहां अक्सर आयोजित किए जाते हैं जो बहुत से तीर्थयात्रियों और भक्तों को समुद्र तट पर आकर्षित करते हैं।

और पढ़े :

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago