Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो अपने कई सौ साल पुराने ऐतिहासिक किलों के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध किले (Famous Forts of Maharashtra in Hindi) में से अधिकांश किले छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके मराठा साम्राज्य द्वारा बनाए गए थे जो आज भी मजबूती के साथ खड़े हुए है। आपको बता दे महाराष्ट्र में लगभग 350 किले हैं जो देश- विदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पर्यटकों, इतिहास प्रेमियों और वास्तुकला उत्साही लोगों को आकर्षित करते हैं। महाराष्ट्र के प्रमुख किले अपने अटूट इतिहास, स्थापत्य सुन्दरता के साथ साथ अपने मनमोहक दृश्यों और ट्रेकिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए फेमस है।
महाराष्ट्र के अधिकांश किले सह्याद्री पर्वतमाला की श्रंखला में स्थित है। आज के इस आर्टिकल में हम महाराष्ट्र के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक किलो के बारे में बताने वाले है इसीलिए इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़े –
महाड में सह्याद्री पर्वत श्रृंखला में 820 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रायगढ़ किला महाराष्ट्र का प्रमुख किला (Popular Forts of Maharashtra in Hindi) है। रायगढ़ किले का वास्तविक निर्माण 1030 के दौरान चंद्रराव मोर्स द्वारा करबाया गया था जिस दौरान किले को “रायरी के किले” के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1656 में यह किला छत्रपति शिवाजी महाराज के आधीन आ गया जिसके बाद उन्होंने किले का नवीनीकरण और विस्तार कराया और इसका नाम बदलकर रायगढ़ किला रखा दिया जो आज भी उनकी वीर गथायों से गुजं रहा है।
महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध किलो (Maharashtra Ke Sabse Prsidh Kile) में शामिल रायगढ़ का किला मराठों के लिए गर्व का प्रतीक है जो उनकी बहादुरी और साहस की याद दिलाता है। रायगढ़ किला सिर्फ एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल ही नहीं है, बल्कि तीर्थयात्रा का एक पवित्र स्थान भी है जिसमें छत्रपति शिवाजी द्वारा पोषित हिंदवी स्वराज्य की भव्य दृष्टि की छाप है। किले के अधिकांश हिस्से खंडहर होने के बाबजूद अभी भी मराठों के बहादुर इतिहास का दावा करता है जो इतिहास प्रेमियों और मराठों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
लोहागढ़ किला समुद्र तल से 3400 फीट की ऊंचाई पर स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल और महाराष्ट्र की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहर में से एक है। महाराष्ट्र का यह प्रसिद्ध किला पुणे से लगभग 52 किलोमीटर और लोनावाला हिल स्टेशन से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। महाराष्ट्र के प्रमुख किले में में से एक लोहागढ़ का किला 18 वीं शताब्दी का किला हैं जोकि ऐतिहासिक महत्व के साथ साथ अलग-अलग समय में कई राजवंशों के लिए शक्ति का प्रमुख केंद्र रहा है। लोहागढ़ किला अपने आप में एक विशाल संरचना है जो कभी शक्तिशाली मराठा साम्राज्य के नियंत्रण में था। माना जाता हैं कि यह वही किला हैं जिसमे छत्रपति शिवाजी महाराज अपना खजाना रखते थे।
मालवली के पास एक प्रभावशाली पहाड़ी के ऊपर स्थित, यह किला प्राचीन वास्तुकला, ऐतिहासिक महत्व और प्राकृतिक सुंदरता का आदर्श संगम है जो हर साल हजारों पर्यटकों, इतिहास प्रेमियों और ट्रेकर्स को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब होता है। यदि आप अपनी यात्रा के लिए महाराष्ट्र के फेमस हिस्ट्रीकल फोर्ट्स (Famous Forts of Maharashtra in Hindi) को सर्च कर रहे हैं तो यह फोर्ट यक़ीनन आपके यात्रा के लायक है।
और पढ़े : महाराष्ट्र के प्रमुख और सबसे अधिक घूमें जाने वाले हिल्स स्टेशन
“विक्ट्री ऑफ़ फोर्ट” या “विजय का किला” के नाम से जाना जाने वाला जयगढ़ फोर्ट महाराष्ट्र के प्रमुख किले (Femous Forts of Maharashtra in Hindi) में से एक है। जयगढ़ गाँव के पास और गणपतिपुले के उत्तर-पश्चिम में लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, जयगढ़ किले के अवशेष जयगढ़ क्रीक की ओर एक चट्टान पर स्थिर हैं जहाँ शास्त्री नदी विशाल और मंत्रमुग्ध करने वाले अरब सागर में प्रवेश करती है। महाराष्ट्र की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहर माने जाने वाले इस किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में बीजापुर सल्तनत द्वारा किया गया था।
कुछ लोगों का मानना है कि इस राजसी किले को बनाने के लिए कई प्रयास किए गए लेकिन मानव बलि के बिना सभी व्यर्थ थे। इसी वजह से किला का निर्माण नही हो पा रहा थे जिसके बाद जयगढ़ के नाम के एक लड़के ने अपनी स्वेच्छा से अपने जीवन का बलिदान दिया जिसके बाद किले का निर्माण पूरा हो सका। किले का निर्माण पूर्ण के बाद युवक के बलिदान को हमेशा याद रखने के लिए किले का नाम जयगढ़ किला रखा गया था।
महाराष्ट्र पुणे जिले में जुन्नार शहर में 300 मीटर ऊंची एक पहाड़ी पर स्थित शिवनेरी किला एक प्राचीन दुर्ग हैं जिसे महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध किले (Famous Forts of Maharashtra in Hindi) में से एक के रूप में जाना जाता है। बता दे महाराष्ट्र का यह प्रसिद्ध किला मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मस्थान होने के कारण प्रसिद्ध है। किले का निर्माण एक अद्वितीय त्रिकोणीय आकार में किया गया था और इसके अंदर कई मस्जिदें, तालाब और एक मकबरा था। 300 मीटर ऊंची एक पहाड़ी पर स्थित इस किले को देखने जाने के लिए आपको सात फाटकों को पार करना पड़ता है। इस किले के फाटकों से इस बात का पता चलता है कि उस समय इस किले की सुरक्षा कितनी अच्छी थी।
बता दे शिवनेरी किले का सबसे खास आकर्षण अपनी मां जीजाबाई के साथ शिवाजी की एक मूर्ति है। शिवनेरी किला चारों तरफ से ढलान से घिरा हुआ है और यही ढलान यहाँ आने वालो पर्यटकों को आकर्षित लगती हैं।
और पढ़े : भारत के 10 सबसे बड़े किले
महाराष्ट्र के प्रमुख किले में शुमार प्रतापगढ़ का किला एक पहाड़ी किला है, जो सतारा जिले में महाबलेश्वर के प्रसिद्ध हिल स्टेशन के करीब स्थित है। आपको बता दें कि प्रतापगढ़ का किला जमीन से लगभग 3500 फीट की ऊंचाई पर खड़ा हुआ है। प्रतापगढ़ किला छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा निर्मित एक महत्वपूर्ण किला है जो अपने ऐतिहासिक महत्व और आसपास के मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है। प्रतापगढ़ किला यहां का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इस किले के भीतर चार झीलें हैं, जिनमें से कई मानसून के दौरान बहती हैं। प्रतापगढ़ दुर्ग का निर्माण 1656 में शिवाजी द्वारा करवाया गया था। प्रतापगढ़ किले में उनकी एक मूर्ति भी स्थित है जो 60 साल पहले स्थापित की गई थी। किले में स्थित आकर्षक तालाब, बड़े कक्ष और लंबे अंधेरे गलियारे पर्यटकों को मोहित करने में कभी भी फ़ैल नहीं होते। प्रतापगढ़ किला एक ऐसी जगह है जहां की यात्रा इतिहास प्रेमी, पर्यटक और प्रकृति प्रेमी सभी तरह के लोग कर सकते हैं।
मुरुद जंजीरा किला महाराष्ट्र के तटीय गांव मुरुद के एक द्वीप पर स्थित एक शक्तिशाली किला है। माना जाता हैं कि मरूद जंजीरा किला लगभग 350 वर्ष पुराना हैं जिसके निर्माण में 22 वर्ष का समय लग गया था। जंजीरा किला की ऊंचाई समुद्र तट से लगभग 90 फिट हैं जबकि इसकी नीव की गहराई लगभग 20 फीट हैं। यह जानकर आपको हैरानी होगी की मुरुद जंजीरा किला 22 सुरक्षा चौकियो के साथ-साथ 22 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। महाराष्ट्र का यह प्रसिद्ध किला विस्मयकारी है जो अपने रोचक तथ्यों, ऐतिहासिक महत्व और वास्तुकला के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
इस प्रसिद्ध जंजीरा किला का सबसे शानदार आकर्षण किले की तीन विशाल तोप हैं जिन्हें कलाल बंगदी, चवरी और लांडा कसम के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा मुरुद जंजीरा किले में दो महत्वपूर्ण द्वार हैं। जिसमे से मुख्य द्वार जेट्टी का सामना करता है और इसका प्रवेश मार्ग आपको दरबार या दरबार हॉल तक ले जाता है।
पन्हाला का किला महाराष्ट्र राज्य कोल्हापुर के पास सह्याद्री पर्वत श्रृंखला में एक मार्ग पर जमीन से 1312 फीट ऊपर स्थित एक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक किला है जिसकी गिनती महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध किले (Famous Forts of Maharashtra in Hindi) में की जाती है। शिलाहारा राजवंश के शासन काल में निर्मित, पन्हाला किला भारत के सबसे बड़े किले में अपना स्थान रखता है जबकि दक्कन क्षेत्र में सबसे बड़ा किला होने का भी गौरव प्राप्त है। सह्याद्री की हरी ढलानों को देखते हुए, इस किले में लगभग 7 किलोमीटर की किलेबंदी के साथ-साथ तीन डबल-दीवार वाले फाटक द्वार है। यह किला प्राचीन भारतीय विरासत और शिवाजी महाराज के भव्य शासन का गवाह है जो इसे इतिहास प्रेमियों के घूमने के लिए महाराष्ट्र के सबसे पसंदीदा किले (Popular Forts of Maharashtra in Hindi) में से एक बना देता है।
जमीन से लगभग 4000 फिट की ऊंचाई पर स्थिति होने की वजह से पन्हाला का किला आसपास की पर्वत शृंखलाओं के मनोरम दृश्य भी प्रस्तुत करता है जो इतिहास प्रेमियों के साथ साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध किले (Famous Forts of Maharashtra in Hindi) में शामिल सिंधुदुर्ग किला महाराष्ट्र राज्य के मालवन में समुद्र तट पर स्थित एक प्राचीन किला है जो अरब सागर में एक टापू पर स्थित है। महाराष्ट्र का यह भव्य किला 48 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसकी विशाल दीवारें समुद्र की दुर्घटनाग्रस्त लहरों के खिलाफ खड़ी हैं। किले के मुख्य द्वार को इस तरह छुपाया गया है कि कोई भी इसे बाहर से पहचान न सके। सिंधुदुर्ग किला मराठा दूरदर्शिता और साधन संपन्नता का एक ठोस उदाहरण है। यह शक्तिशाली किला न केवल ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण आकर्षण है, बल्कि आसपास के परिदृश्य की प्राकृतिक सुंदरता इसे एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाती है। शक्तिशाली अरब सागर के ठीक बीच में फैला यह किला एक मनमोहक नजारा प्रस्तुत करता है, अपने इन्ही आकर्षणों के दम पर यह किला हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है।
अरब सागर के पानी से घिरा हुआ “कोलाबा किला या अलीबाग फोर्ट” अलीबाग का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल और महाराष्ट्र का प्रमुख किला है। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध किले Maharashtra Ke Sabse Prsidh Kile) में शामिल कोलाबा फोर्ट एक 300 साल पुराना किला है, जो कभी शिवाजी महाराज के शासनकाल में मुख्य नौसेना स्टेशन था। इस वजह से किले को राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक के रूप में भी घोषित किया गया है।
किले के अंदर की दीवारें, जानवरों और पक्षियों की नक्काशी जैसे ऐतिहासिक कलाकृतियों और अवशेषों से युक्त है, किले के अन्दर प्राचीन मंदिर भी मौजूद है, जिन्हें आप कोलाबा फोर्ट की यात्रा में देख सकेगें। इनके साथ साथ किले के उपर से अरब सागर के सुंदर दृश्यों को देखा जा सकता है, जो टूरिस्ट को काफी अट्रेक्ट करते है।
और पढ़े : भारत के सबसे भूतिया और डरावने किले
महाराष्ट्र में सबसे आकर्षक और प्रसिद्ध किलों (Popular Forts of Maharashtra in Hindi) में से एक तुंग किला सुरम्य दृश्यों और मोहक ट्रेक के लिए जाना जाता है। यह किला समुद्र तल से 1,075 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो हरी भरी हरियाली और सुंदर कटिबंधों से घिरा हुआ है। किला अपनी संरचना में चोटीदार और अंडाकार है जो दूर से देखने पर और अधिक आकर्षक प्रतीत होता है। वैसे तो अधिकतर ट्रेकर्स तुंग किला घूमने जाना पसंद करते है लेकिन तुंग किला घूमने के लिए पर्यटकों के लिए भी बहुत कुछ मौजूद है पर्यटक किले के परिसर के भीतर स्थित तुंगा देवी और गणपति मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। इन सबके अलावा पर्यटक तुंग किले के ऊपर से पावना झील, तिकोना और विसापुर किले के मनभावन दृश्यों का अनुभव कर सकते हैं।
यदि आप महाराष्ट्र में घूमने के लिए किसी ऐसी जगह को सर्च कर रहें है जो न केवल आपकी आँखों को प्रसन्न करे बल्कि आपके मन को भी शांत करे तो उसके तुंग किला परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।
लवासा से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र तल से 3,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित तिकोना फोर्ट महाराष्ट्र के सबसे आकर्षक (Popular Forts of Maharashtra in Hindi) किले में से एक है जो अपने खूबसूरत दृश्यों और ट्रेकिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए फेमस है। पहाड़ी के उपर स्थित होने की वजह से यह किला ट्रेकर्स के लिए के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तिकोना फोर्ट की यात्रा या ट्रेकिंग के दौरान आप आप एक झील, सातवाहन गुफाओं और प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर महादेव के दर्शन भी कर सकते है। इन सबसे के अलावा विटांगगढ़ किले के रूप में जाने जाना वाला यह किला मराठा काल से ही एक विशाल ऐतिहासिक महत्व रखता है यही वजह है की यह किला हर साल हजारों पर्यटकों, ट्रेकर्स और इतिहास प्रेमियों को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब होता है।
और पढ़े : महाराष्ट्र के 15 पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी
महाराष्ट्र के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल
इस आर्टिकल में आपने महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध किले के बारे में जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।
इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
और पढ़े :
Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…
Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…
Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…
Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…
Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…
Summer Honeymoon Destination in India in Hindi : समर सीजन या तो कहें गर्मियों के…