महाराष्ट्र के मुरुद जंजीरा किला घूमने की सोच रहे है तो किले के बारे जरुर जाने यह बाते

5/5 - (1 vote)

Janjira Fort In Hindi, मुरुद जंजीरा किला एक विशाल और शक्तिशाली किला है जोकि भारत के महाराष्ट्र राज्य में अलीबाग से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर मुरुद के तटीय गांव में एक द्वीप पर स्थित है। माना जाता हैं कि मरूद जंजीरा किला लगभग 350 वर्ष पुराना हैं और इसके निर्माण में 22 वर्ष का समय लग गया था। जंजीरा किला की ऊंचाई समुद्र तट से लगभग 90 फिट हैं और इसकी नीव की गहराई लगभग 20 हैं। यह जाने कि आपको हैरानी होगी की मुरुद जंजीरा किला 22 सुरक्षा चौकियो के साथ-साथ 22 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। इस किले पर सिद्की शासको का शासन रहा और कई बार अन्य शासको ने जंजीरा किला जीतने का असफल प्रयास किया है।

यदि आप महाराष्ट्र में कोंकण तट की यात्रा पर आए हुए है तो मुरुद जंजीरा किला घूमने जरूर जाए। समुद्र में नाव की सवारी करते हुए किले का शानदार दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। यदि आप भी मुरुद जंजीरा किला के बारे अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. जंजीरा किले का इतिहास – Murud Janjira Fort History In Hindi

जंजीरा किले का इतिहास

जंजीरा किले का इतिहास हमें 15 वीं शताब्दी में लेकर जाता हैं। इस समय राजपुर के स्थानीय मछुआरों ने समुद्री डानकुओं से बचने के लिए मेदकोट नामक एक विशाल चट्टान पर लकड़ी का किला बनाया था। अहमदनगर के निज़ाम शाही सुल्तान चाहते थे कि इस स्थान पर एक गढ़ बनाए। सुल्तान की इच्छा को पूरा करने के लिए पीराम खान नामक एक जनरल ने इस किले पर कब्जा कर लिया। इसके बाद मलिक अंबर सिद्दी ने इस लकड़ी के किले के स्थान पर ठोस किले का निर्माण करबाया। अंग्रेजो ने इस किले की दीवारों को तोड़ने के लिए कई प्रयास किये लेकिन वह सफल नही हो सके।

2. मुरुद जंजीरा किले की संरचना – Janjira Fort Architecture In Hindi

मुरुद जंजीरा किले की संरचना

जंजीरा किले की संरचना को 17 वीं शताब्दी के अंत में अंतिम रूप दिया गया था। इस किले के अधिकांश भाग अंदर से अभी भी खंडहर हैं। जंजीरा किला का सबसे शानदार आकर्षण किले के तीन विशाल तोप हैं जिन्हें कलाल बंगदी, चवरी और लांडा कसम के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा मुरुद जंजीरा किले में दो महत्वपूर्ण द्वार हैं। जिसमे से मुख्य द्वार जेट्टी का सामना करता है और इसका प्रवेश मार्ग आपको दरबार या दरबार हॉल तक ले जाता है। जोकि पहले एक तीन मंजिला ढाँचा हुआ करता था लेकिन अब एक खंडहर के रूप में तब्दील हो गया है। किले के पश्चिम के दूसरे द्वार को ‘दरिया द्वार’ कहा जाता है जोकि समुद्र में खुलता है।

और पढ़े: अजंता की गुफा विशेषताएं और घूमने की जानकारी 

3. जंजीरा का किला किसने बनाया – Janjira Ka Kila Kisne Banwaya Tha In Hindi

मुरुद जंजीरा के किले का निर्माण सिद्दी जौहर करवाया गया था।

4. जंजीरा किले खुलने और बंद होने का समय – Janjira Fort Timings In Hindi

जंजीरा किले खुलने और बंद होने का समय

जंजीरा किला पर्यटकों के लिए सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है। हालाकि नौकाए कुछ समय पहले ही बंद हो जाती हैं।

5. जंजीरा किले में लगने वाला प्रवेश शुल्क – Murud Janjira Fort Entry Fee In Hindi

जंजीरा किले में लगने वाला प्रवेश शुल्क

जंजीरा का किला घूमने के लिए प्रवेश नि:शुल्क है। लेकिन पर्यटकों को नाव की सवारी के लिए टिकट खरीदने और पार्किंग के लिए निर्धारित शुल्क अदा करना होता हैं।

और पढ़े: एलोरा गुफा घूमने की जानकारी और इतिहास से जुड़े तथ्य 

6. जंजीरा किले के आसपास में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन और दर्शनीय स्थल – Tourist Attractions Near Janjira Fort In Hindi

मुरुद जंजीरा किले के आसपास कई टूरिस्ट प्लेस हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं। तो आइए इन शानदार पर्यटन स्थलों की जानकारी हम आपको नीचे देते हैं जोकि सौन्दर्य और आकर्षण का खजाना हैं।

6.1 जंजीरा किले का प्रमुख दर्शनीय स्थल कासा किला – Janjira Fort Ka Pramukh Darshaniya Sthal Kasa Fort In Hindi

जंजीरा किले का प्रमुख दर्शनीय स्थल कासा किला

जंजीरा किला के प्रमुख पर्यटन स्थल में शामिल कासा किला लगभग 9 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। कासा किला भारत के सबसे प्रसिद्ध समुद्री किलों में से एक माना जाता है। माना जाता हैं कि इस किले का निर्माण मराठाओं द्वारा जंजीरा किले को जीतने के लिए निर्मित करबाया था। कासा किले को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते है।

6.2 जंजीरा किले की यात्रा में देखने लायक स्थान गरांबी बांध – Janjira Fort Trip Par Dekhne Layak Jagah Garambi Dam In Hindi

मुरुद जंजीरा किला की यात्रा में देखने वाली जगह गरम्बी बांध एक प्रमुख आकर्षण हैं। जिसका निर्माण पूर्व के अंतिम शासक नवाब सर सिद्दी अहमद खान द्वारा करबाया गया था। इस बाँध से ही पूरे शहर के लिए पानी की पूर्ती की जाती हैं और यह रानी विक्टोरिया को समर्पित किया गया है। हरे-भरे दृश्य के साथ यह स्थान प्रकृति की सुंदरता को बखूबी बयां करता हैं। पानी, पक्षी, जीव-जंतु और इसकी सुंदरता का लुत्फ़ उठाने के लिए पर्यटक गरम्बी डैम दौरा करते हैं।

6.3 जंजीरा किले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अहमदगंज पैलेस – Murud Janjira Fort Ke Famous Paryatan Sthal Ahmedganj Palace In Hindi

जंजीरा किले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अहमदगंज पैलेस
Image Credit: Aniket Kadam

जंजीरा का प्रमुख पर्यटन स्थल अहमदगंज लगभग 45 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। यह स्थल मुगल और गोथिक शैली की वास्तुकला के मिश्रण से निर्मित एक आकर्षित हवेली है। जोकि किसी समय के दौरान शाही नबाबो का निवास स्थान हुआ करती थी। परिसर में एक सुन्दर मस्जिद और पिछले नवाब शासकों की कब्र बनी हुई हैं। माना जाता हैं कि यह कब्रे धनदौलत से भरी हुई हैं लेकिन किसी भी कब्र को खोलने की हिम्मत नही पड़ती हैं। पर्यटक इन रहस्यमयी जगह पर घूमने के लिए अक्सर आते रहते हैं।

6.4 मुरुद जंजीरा किले के पास का आकर्षण स्थल गरांबी जलप्रपात – Janjira Fort Ka Aakarshan Sthal Garambi Falls In Hindi

मुरुद जंजीरा किले के पास का आकर्षण स्थल गरांबी जलप्रपात

जंजीरा किला का प्रसिद्ध झरना गरम्बी जलप्रपात लगभग 100 मीटर की ऊंचाई से गिरता हैं और मानसून के मौसम के दौरान पूरी तरह से गरजते हुए भीषण आवाज करता हैं। इस आकर्षित झरने के चारो ओर हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक होती हैं साथ ही साथ पक्षियों के चहकने की मधुर ध्वनि मनमोहित होती हैं। जंजीरा किला की यात्रा पर आने वाले पर्यटक इस खूबसूरत झरने में डुबकी लगाने के लिए एक बार जरूर आते हैं।

6.5 जंजीरा किले के पास घूमने लायक मुरुद बीच – Janjira Fort Ke Pass Ghumne Layak Jagah Murud Beach In Hindi

जंजीरा किले के पास घूमने लायक मुरुद बीच

जंजीरा किला का प्रमुख आकर्षण मुरुद बीच दापोली शहर में स्थित है और यह समुद्री तट शहर के सबसे अधिक लौकप्रिय समुद्री तटो में से एक हैं। तट के आसपास का शानदार परिदृश्य और पानी के साहसिक खेलो के लिए यह स्थान जाना जाता हैं। आपको यहाँ डॉल्फ़िन देखने का भी मौका मिल सकता हैं और शहर के सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल होने की वजह से यह समुद्र तट हमेशा लोगों से भरा रहता है और कई गतिविधियों से भरपूर है। सूर्यादय और सूर्यास्त का समय बाकिय दिलचस्प समा बांधता हैं।

और पढ़े: गेटवे ऑफ इंडिया के बारे में संपूर्ण जानकारी 

7. जंजीरा किला मुरुद से क्या खरीदारी की जाये – Murud Janjira Kile Ke Pass Shopping In Hindi

जंजीरा किला मुरुद से क्या खरीदारी की जाये

जंजीरा किला मुरुद में खरीदारी करने के लिए अधिक विकल्प मौजूद नही हैं लेकिन आप यहाँ से घर के लिए कुछ मसाला, चिक्की और बर्फी जैसी वस्तुए ले सकते हैं।

8. मुरुद जंजीरा का किला घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Murud Janjira Fort In Hindi

 मुरुद जंजीरा का किला घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

जंजीरा का किला घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का माना जाता हैं। क्योंकि महाराष्ट्र गर्मियों में तेज गर्मी के लिए जाना जाता है और मानसून के दौरान यहाँ की यात्रा करना इतना अधिक लाभदायक सिद्ध नही होता हैं।

9. जंजीरा किला के आसपास कहाँ रुके – Where To Stay Near Janjira Fort In Hindi

जंजीरा किला के आसपास कहाँ रुके

जंजीरा किला और इसके पर्यटन स्थल घूमने के बाद यदि आप किसी आवास स्थान की तलाश में हैं, तो हम आपको बता दें कि किले के नजदीक ही आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट के होटल मिल जाएंगे।

  • गोल्डन स्वान बीच रिसोर्ट
  • वी रिसोर्ट महुआ वाघ मुरुद
  • फारेस्ट हिल्स एट ताला
  • ड्रीम बीच फॅमिली रिसोर्ट

और पढ़े: कुद्रेमुख हिल स्टेशन की जानकारी और दर्शनीय स्थल

10. जंजीरा किला कैसे जाये – How To Reach Murud Janjira Fort In Hindi

मुरुद जंजीरा किला की यात्रा पर जाने के लिए पर्यटक फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते है।

10.1 जंजीरा किला फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Janjira Fort By Flight In Hindi

जंजीरा किला फ्लाइट से कैसे पहुंचे

यदि आप फ्लाइट से ट्रेवल जंजीरा किला घूमने जाने को प्लान कर रहे है है तो हम आपको बता दे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई का प्रमुख एयरपोर्ट  है जो देश के प्रमुख हवाई अड्डो से अच्छी तरह जुड़ा हुआ हैं। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आप जंजीरा किला तक पहुँचने के लिए टैक्सी ले सकते हैं।

10.2 ट्रेन से जंजीरा किला कैसे पहुंचे – How To Reach Janjira Fort By Train In Hindi

ट्रेन से जंजीरा किला कैसे पहुंचे

अगर आप मुरुद जंजीरा किला की यात्रा ट्रेन से करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि रोहा रेलवे स्टेशन किले का  सबसे नजदीकी स्टेशन हैं। रेलवे स्टेशन से आप यहाँ के स्थानीय साधनों की मदद से जंजीरा किला तक पहुँच जाएंगे।

10.3 जंजीरा किला तक कैसे पहुंचे बस से – How To Reach Janjira Fort By Bus In Hindi

जंजीरा किला तक कैसे पहुंचे बस से

जंजीरा किला की यात्रा के लिए यदि आपने सड़क मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बात दें कि मुरुड सड़कों के माध्यम से अन्य शहरो से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई से नियमित बसें मुरुद के लिए चलती हैं।

और पढ़े: राजगढ़ किला पुणे घूमने की जानकारी और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल 

इस लेख में आपने जंजीरा किला  का इतिहास और उसकी यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

11. मुरुद जंजीरा किला का नक्शा – Murud Janjira Fort Map

12. जंजीरा किला की फोटो गैलरी – Janjira Fort Images

View this post on Instagram

MURUD JANJIRA ? . . #nustaharamkhor#maibhiphotographer#maibhisadakchap#imkanda#itz_murudjanjira#nustamurud#murudjanjiratrip#murudjanjiradiaries#fort#murudjanjira#maharashtradesha#maharashtratourism#maharashtra_igers#maharashtra_clickers#maharshtra_ig#maharashtraforts#jayostute_maharashtra#streetsofmaharashtra#maharashtra_forts#maharashtra_desha#fort#shivajimaharajhistory#maharashtra_majha#maharashtra_treasures#mypixeldiaries#shotononeplus#oneplus6 @maharashtra_trekkers @bhatkanti_maharashtrachi @jayostute_maharashtra @maharashtras_unknown_forts @maharashtrapictures @maharashtratravel @forts_treasure @maharashtra_forts @maharashtra_lv @maharashtra_ig @igers_maharashtra @streets.of.maharashtra @maharashtra_mobile_photography

A post shared by Abhishek Gund ?? (@abhi.clicks_) on

और पढ़े:

Leave a Comment