रायगढ़ किला रायगढ़ महाराष्ट्र घूमने की जानकारी और इसके प्रमुख दर्शनीय स्थल – Raigad Fort Information In Hindi

3.1/5 - (7 votes)

Raigad Fort In Hindi, रायगढ़ किला महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक और यह पहाड़ी किला रायगढ़ जिले में स्थित है। मराठा साम्राज्य के छत्रपति शिवाजी महाराज ने वर्ष 1674 में इस किले को अपने साम्राज्य की राजधानी के रूप में घोषित किया था। रायगढ़ का किला समुद्र तल से 2700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जोकि सहयाद्री पर्वत श्रृंखला में स्थित है।

रायगढ़ का किला सप्ताहांत छुट्टी बिताने के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन है जोकि पर्यटकों के बीच लौकप्रिय हैं और प्राचीन मराठा साम्राज्य की विरासत को देखना का यादगार अवसर प्रदान करता है। यदि आप भी महाराष्ट्र राज्य के विशाल रायगढ़ किले के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. रायगढ़ किले का इतिहास – Raigad Fort History In Hindi

रायगढ़ किले का इतिहास

रायगढ़ का किला 1030 के दौरान चंद्रराव मोर्स द्वारा निर्मित करबाया गया था और इस किले को रायरी के किले के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1656 में यह किला छत्रपति शिवाजी महाराज के आधीन आ गया। शिवाजी महाराज ने राईरी के किले का नवीनीकरण और विस्तार करके इसका नाम बदलकर रायगढ़ किला रखा दिया। जिसका अर्थ राजा का किला होता हैं। रायगढ़ का किला अपने आधीन लेने के बाद शिवाजी महाराज ने इसके निकट एक अन्य किला लिंगना भी बनबाया हैं। वर्ष 1689 में ज़ुल्फ़िकार खान ने रायगढ़ के किले पर कब्जा कर लिया और मुगल शासक औरंगज़ेब ने इसका नाम बदलकर इस्लामगढ़ रख दिया था। सन 1765 के दौरान रायगढ़ का किला ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा सशस्त्र अभियान के लिए जाना जाता था। 9 मई 1818 को रायगढ़ का किला अंग्रेजो के अधीन आ गया। लेकिन अब यह एक शानदार पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता हैं।

2. रायगढ़ किले की संरचना – Raigad Fort Architecture In Hindi

रायगढ़ किले की संरचना

रायगढ़ किले की संरचना की बात करे तो बता दें कि वर्तमान समय में स्थित शिवाजी की समाधि, राज्याभिषेक स्थल और शिव मंदिर के अलावा रायगढ़ किले अन्य सभी स्थल खंडहर में तब्दील हो गए हैं। रानी का क्वार्टर किले के खंडहर में आज भी शामिल है जिसमें छह कक्ष बने हुए हैं। किले के मुख्य महल का निर्माण लकड़ी का उपयोग करके बनाया गया था। प्रहरी, गढ़ और दरबार हॉल के खंडहर में शामिल हैं जोकि पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। किले के सामने गंगा सागर झील प्रवाहित होती है। किले के पास एक प्रसिद्ध दीवार हैं जिसे हिरणी बुर्ज या हिरकानी बस्ती के नाम से जाना जाता हैं। किले के अन्दर स्थित मेना दरवाजा एक माध्यमिक प्रवेश द्वार हैं जोकि शाही महिलाओं के लिए निजी प्रवेश द्वार के रूप में उपयोग किया जाता था। यहाँ बने पालखी दरवाजा के ठीक सामने तीन काले कक्षों की एक पंक्ति है जोकि किले के अन्न भंडार के रूप में जाने जाते हैं। किले के तक्मक टोक बिंदु को भी देखा जा सकता हैं जहां से बंदियों को मौत के घाट उतार दिया जाता था।

और पढ़े: लोनावला में घूमने की जानकारी और इसके दर्शनीय स्थल 

3. रायगढ़ किला खुलने और बंद होने का समय – Raigad Fort Timing In Hindi

रायगढ़ किला खुलने और बंद होने का समय
Image Credit: Abhi Kajale

रायगढ़ का किला सप्ताह के सातो दिन सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता हैं।

4. रायगढ़ किले का प्रवेश शुल्क – Raigad Fort Entry Fee In Hindi

रायगढ़ किले में भारतीय नागरिको से 10 रूपये प्रति-व्यक्ति और विदेशी नागरिको से 100 रूपए प्रति व्यक्ति लिए जाते हैं।

और पढ़े: खंडाला में घूमने लायक पर्यटन स्थल की जानकारी 

5. रायगढ़ किले के आसपास घूमने लायक प्रमुख पर्यटन स्थल – Places To Visit Near Raigad Fort Raigad Maharashtra In Hindi

रायगढ़ किले के आसपास कई पर्यटन स्थल मौजूद हैं जिनकी यात्रा करना अपने आप में एक अलग ही अनुभव होता है। तो आइए हम आपको रायगढ़ किले के प्रमुख आकर्षण के बारे में जानकारी देते हैं।

5.1 टकमक टोक बिंदु रायगढ़ किला – Takmak Tok Point Raigad Fort In Hindi

टकमक टोक बिंदु रायगढ़ किला

टकमक टोक बिंदु को पनिशमेंट पॉइंट के रूप में जाना जाता हैं जोकि 1200 फीट ऊंची चट्टान पर सह्याद्री पहाड़ियों का आकर्षित दृश्य प्रदान करती हैं। टकमक टोक बिंदु की वजह से रायगढ़ का एक लौकप्रिय दृश्य देखने को मिलता हैं। यह वह स्थान है जहां राज्यद्रोह करने वालो को इस घाटी पर सजा दी जाती थी। यह स्थान पर्यटन के लिहाज से खूबसूरत और खतरनाक भी हैं।

5.2 जीजा माता पैलेस – Jijamata Palace In Hindi

रायगढ़ किले में स्थित जीजामाता पैलेस शिवाजी महाराज की माता जीजाबाई को समर्पित है। जीजाबाई को उच्च मूल्यों और आत्माओं की महिला के रूप में जाना जाता था। इस महल के प्रमुख आकर्षण में जीजाबाई की समाधि भी शामिल है। यह महल अपनी मूल संरचना और भव्यता को खो चुका हैं क्योंकि अंग्रेजो के शासन काल के दौरान इसे काफी हद तक क्षति पहुंची थी।

5.3 गंगा सागर झील – Gangasagar Lake Raigad In Hindi

गंगा सागर झील

रायगढ़ किले के प्रमुख पर्यटन स्थल में शामिल गंगासागर झील पचपद में स्थित एक कृत्रिम झील है। गंगा सागर झील को छत्रपति शिवाजी महाराज के शासन के दौरान निर्मित करबाया गया था। माना जाता है कि गंगा नदी के जल से शिवाजी के राज्याभिषेक के दौरान इस झील का निर्माण किया गया था। गंगा सागर झील रायगढ़ किले के सामने स्थित हैं और अपने चारो ओर बर्फ से ढंकी हुई चट्टान है। महारानी का चैंबर भी इस झील के निकट ही स्थित हैं। यह झील पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

5.4 जगदीश्वर मंदिर रायगढ़ – Jagdishwar Temple Raigad Fort In Hindi

रायगढ़ किले का दर्शनीय जगदीश्वर मंदिर शिवाजी महाराज द्वारा निर्मित एक हिंदू मंदिर है। जोकि महाद से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर में स्थित है। जगदीश्वर मंदिर में शिवाजी की भक्ति और विश्वास को दर्शाया गया है। शिवाजी महाराज प्रत्येक दिन इस मंदिर में आते थे। हिंदू मंदिर होने के बाबजूद जगदीश्वर मंदिर के ऊपर गुंबद का होना मुगल वास्तुकला का प्रतिबिंब है। इस मंदिर के मुख्य देवता जगदीश्वर भगवान हैं। रायगढ़ किले की यात्रा पर आने वाले पर्यटक मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए भी जरूर आते हैं।

और पढ़े: पुणे में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह 

5.5 रायगढ़ संग्रहालय – Raigad Museum In Hindi

रायगढ़ संग्रहालय

रायगढ़ किले के पर्यटन में शामिल रायगढ़ संग्रहालय रायगढ़ किले के निचले स्टेशन पर स्थित है। रायगढ़ किले को श्री निनादजी बेडेकर और श्री बाबा साहेब पुरंदरे के साथ-साथ मराठा इतिहासकारों के साथ निर्मित किया गया था। इस संग्रहालय में शिवाजी महाराज के साम्राज्य की अलग-अलग तस्वीरें देखी जा सकती हैं। जोकि मराठा साम्राज्य की कलाकृतियों और संकृतियों के बारे में बताता हैं। इस संग्रहालय की यात्रा के दौरान एक फिल्म भी प्रदर्शित की जाती है।

5.6 महाड रायगढ़ किला – Mahad Raigad In Hindi

महाड रायगढ़ किला

महाड रायगढ़ किले के पास स्थित एक छोटा सा शहर और एक दर्शनीय स्थल हैं। महाड शहर सावित्री नदी के किनारे पर स्थित है और अपने जल-व्यवस्था के लिए जाना जाता हैं। डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सम्मान में एक स्मारक भी महाद शहर में निर्मित किया गया है, जिसमें प्राचीन स्मारक और गुफाएं आदि शामिल हैं। इस जगह पर सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल श्री वरद विनायक मंदिर हैं। यह तीर्थस्थल राज्य के ‘अष्ट विनायक’ तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है। पर्यटन स्थल के रूप में इस महाड बहुत कुछ हैं जो पर्यटकों  को पसंद आता हैं।

5.6 रायगढ़ में राजभवन – Raj Bhavan In Raigad In Hindi

रायगढ़ में राजभवन

रायगढ़ के दर्शनीय स्थलों में शामिल राजभवन वह स्थल है जहाँ मराठा साम्राज्य के शिवाजी महाराज शौर्य और सम्मान के साथ अपना राज्य कार्य चलाया था। इस भवन की संरचना मराठा युग की कलाकृतियों को दर्शाती हैं।  इस के निर्माण के समय भवन को लकड़ी के स्तंभों के साथ-साथ एक दोहरे पोडियम पर स्थापित किया गया था। प्राचीन काल के शाही स्नान का स्थान भी राजभवन में आप देख सकते हैं।

5.7 क्वीन पैलेस रायगढ़ – Queen’s Palace Raigad Fort In Hindi

रायगढ़ किले का एक और महत्वपूर्ण स्थान रानी का महल हैं जोकि रानी वासा के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। गंगासागर और कुशवात्रा तालोस के बीच स्थित हैं। क्वीन पैलेस में निजी कमोड और स्नान की सुविधा वाले छह कक्ष बने हुए हैं। इन कमरों का उपयोग शिवाजी महाराज की शाही रानियों द्वारा किया जाता था। पूरे महल का निर्माण लकड़ी का उपयोग करके किया गया था।

5.8 मधे घाट वॉटरफॉल – Madhe Ghat Waterfalls Pune In Hindi

मधे घाट वॉटरफॉल

रायगढ़ किले प्रमुख पर्यटन स्थल में शामिल मधे घाट वॉटरफॉल महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित हैं और मधे घाट से पुणे के बीच की दूरी लगभग 62 किलोमीटर हैं। मधे घाट झरना प्राकृतिक रूप से एक सुंदर झरना है जोकि हरी-भरी वनस्पतियाँ, शक्तिशाली पहाड़ियाँ और खूबसूरत नदियों का समायोजन हैं। पर्यटक इस खूबसूरत वॉटरफॉल पर घूमने जाते हैं और लुत्फ़ उठाते हैं।

5.9 दिवेआगर बीच महाराष्ट्र – Diveagar Beach In Hindi

दिवेआगर बीच महाराष्ट्र

दिवेआगर बीच महाराष्ट्र  राज्य का एक खूबसूरत आकर्षित स्थल हैं जोकि समुद्र तट प्राकृतिक सुंदरता के बीच रायगढ़ जिले में स्थित है। यह तट अपनी खूबसूरत सफ़ेद रेट, आकर्षित पानी और पानी की गतिविधियों के साथ ही पर्यटकों के बीच लौकप्रिय हैं। पर्यटन के लिए बीच भी शानदार दृश्य प्रदान करता हैं।

और पढ़े: शिवनेरी किले में घूमने लायक जगह और पर्यटन स्थल की जानकारी 

6. रायगढ़ किला घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Raigad Fort In Hindi

रायगढ़ किला घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

राजगढ़ किले की यात्रा के दौरान आप सिंहगढ़ और तोरणा किले भी घूम सकते हैं। रायगढ़ किला घूमने के लिए सबसे अच्छा मौसम मानसून और सर्दियों का माना जाता हैं। मानसून के दौरान पर्यटक ट्रेकिंग जैसे शानदार गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं।

7. रायगढ़ किला के पास खाने के लिए स्थानीय भोजन – Local Food Around Raigad Fort In Hindi

रायगढ़ किला के पास खाने के लिए स्थानीय भोजन

रायगढ़ किला पुणे और महारास्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक और यहां कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन पर्यटकों मिल जाते हैं। आप यहाँ के शहरो में स्थानीय रेस्टोरेंट के अलावा शहर की गलियों और सड़कों पर मिलने वाले पोहा, पाव भाजी, भेल पुरी, वड़ा पाव, मिसल पाव, पिथला भकरी, डबेली और पूरन पोली का मजा भी ले सकते हैं।

और पढ़े: नागपुर में घूमने की 12 सबसे खास जगह

8. रायगढ़ किला के आसपास कहाँ रुके – Where To Stay Near Raigad Fort In Hindi

रायगढ़ किला के आसपास कहाँ रुके

रायगढ़ किला और इसके पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के बाद यदि आप किले आसपास किसी होटल की तलाश में हैं। तो हम आपको बता दें कि फोर्ट से कुछ दूरी पर कुछ होटल उपलब्ध हैं जोकि लो-बजट से लेकर हाई-बजट की रेंज में उपलब्ध हैं।

  • एकांत द रिट्रीट
  • अंतरिक्ष रिट्रीट
  • द वाटरफ्रंट शॉ लवासा
  • हेरिटेज व्यू रिजॉर्ट
  • होटल कुणाल दर्दन

और पढ़े: पंचगनी के बारे में जानकारी और घूमने की टॉप 10 जगह

9. रायगढ़ किला रायगढ़ महाराष्ट्र कैसे जाये – How To Reach Raigad Fort Raigad In Hindi

रायगढ़ किला जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

9.1 फ्लाइट से रायगढ़ किला कैसे पहुंचे – How To Reach Raigad Fort By Flight In Hindi

फ्लाइट से रायगढ़ किला कैसे पहुंचे

रायगढ़ किले की यात्रा के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि मुंबई का शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रायगढ़ किले के सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। जोकि किले से लगभग 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं और यहाँ से आप स्थानीय साधनों की मदद से रायगढ़ किले तक आसानी से पहुँच जाएंगे।

9.2 रायगढ़ किला ट्रेन से कैसे पहुंचे – How To Reach Raigad Fort By Train In Hindi

रायगढ़ किला ट्रेन से कैसे पहुंचे

रायगढ़ किला की यात्रा के लिए यदि आपने रेलवे मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि पुणे और मुंबई रेलवे लाइन पर स्थित “वीर रेलवे स्टेशन” किले का संबसे नजदीकी स्टेशन है। जोकि रायगढ़ किला से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं और यह देश के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह जुड़ा हुआ हैं।

9.3 रायगढ़ किला कैसे पहुंचे बस से – How To Reach Raigad Fort By Bus In Hindi

रायगढ़ किला कैसे पहुंचे बस से

रायगढ़ किला जाने के लिए यदि आपने सड़क मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि रायगढ़ किला सड़क मार्ग के माध्यम से आसपास के शहरो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। इसलिए आप बस के माध्यम से भी रायगढ़ किला आसानी से पहुँच जाएंगे। आप NH-17 से होते हुए रायगढ़ किला तक आसानी से पहुँच जाएंगे।

और पढ़े: अजंता की गुफा विशेषताएं और घूमने की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने रायगढ़ किला घूमने की पूरी जानकारी को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

10. रायगढ़ किला रायगढ़ का नक्शा – Raigad Fort Raigad Map

11. रायगढ़ किला की फोटो गैलरी – Raigad Fort Images

https://www.instagram.com/p/B1YD9dDpcDH/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

https://www.instagram.com/p/B1D1_DpJ5sS/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े:

Leave a Comment