Indian Destination

केवेलोसिम बीच के आकर्षण की खास बातें और जानकारी  – Cavelossim Beach Information In Hindi

1/5 - (2 votes)

Cavelossim Beach In Hindi, केवेलोसिम बीच गोवा के खूबसूरत बीचों में से एक हैं और गोवा राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 47 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। काली चट्टानों से भरा हुआ केवेलोसिम बीच यहां के रमणीय सफेद रेत के तटों के विपरीत है। केवेलोसिम बीच गोवा के साथ-साथ भारत के खूबसूरत बीचों में अपना नाम दर्ज कराने में सफल रहा हैं। यह बीच शांत और साफ सुथरा हैं। पर्यटक यहां के शांत और खुशनुमा माहोल में नीले रंग के पानी का दृश्य देखने के लिए आते हैं, इस स्थान पर संबाथिंग का अनुभव भी बहुत सुकुन देता हैं। यदि आप भी एक खूबसूरत बीच की तलाश में हैं तो आप केवेलोसिम बीच पर आ सकते हैं।

केवेलोसिम बीच क्यों खास हैं पर्यटकों के बीच – Whats’s Special At Cavelossim Beach In Hindi

केवेलोसिम बीच पर नाईटलाइफ – Cavelossim Beach Nightlife In Hindi

केवेलोसिम बीच के महत्वपूर्ण तथ्य – Important Facts Of Cavelossim Beach In Hindi

केवेलोसिम बीच घूमने के लिए टिप्स – Tips For Travellers In Cavelossim Beach In Hindi

केवेलोसिम बीच पास घूमने के जगह – Things To Do At Cavelossim Beach In Hindi

केवेलोसिम बीच के पास के रेस्तरां – Restaurant Near Cavelossim Beach In Hindi

केवेलोसिम बीच के पास होटल – Nearest Hotel To Cavelossim Beach In Hindi

केवेलोसिम बीच पर घूमने की एंट्री फीस – Cavelossim Beach Entry Fees In Hindi

केवेलोसिम बीच घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Cavelossim Beach In Hindi

केवेलोसिम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Cavelossim Beach In Hindi

  1. फ्लाइट से केवेलोसिम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Cavelossim Beach By Flight In Hindi
  2. ट्रेन से केवेलोसिम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Cavelossim Beach By Train In Hindi
  3. सड़क मार्ग से केवेलोसिम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Cavelossim Beach By Bus In Hindi

केवेलोसिम बीच की लोकेशन का मैप – Cavelossim Beach Location

केवेलोसिम बीच की फोटो गैलरी – Cavelossim Beach Images

1. केवेलोसिम बीच क्यों खास हैं पर्यटकों के बीच – Whats’s Special At Cavelossim Beach In Hindi

केवेलोसिम बीच पर पर्यटक कुछ मजेदार गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं और गोवा के अपने इस ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। आप केवेलोसिम बीच पर रेत में तरह-तरह की कलाकारी करते हुए पूरा दिन निकाल सकते है, रेत से जुड़े कई खेल आप यहां खेल सकते हैं। डॉल्फिन स्पॉटिंग, सनबाथिंग, जेट स्कीइंग, विंडसर्फिंग, स्पीड बोटिंग, पैरासेलिंग, बोट राइड्स और तैराकी जैसी विभिन पानी के खेलो की गतिविधियों का आनंद आप ले सकते है।आयुर्वेदिक उपचार भी यहां की खास विशेषता हैं।

2. केवेलोसिम बीच पर नाईटलाइफ – Cavelossim Beach Nightlife In Hindi

यदि आप एक शानदार झूलती हुई नाइटलाइफ की तलाश कर रहे हैं, तो यह बीच आपके लिए बिल्कुल सही हैं। क्योंकि जैसे-जैसे सूर्य ढलते जाता हैं, वैसे-वैसे केवेलोसिम बीच बीच पर नाईटलाइफ का आनंद बढ़ते जाता हैं। यह समुद्री तट मनोरंजन की भूमि के रूप में फेमस हैं क्योंकि यह बीच पर्यटकों के लिए खूबसूरत लाउंज, डिस्कोथेक और कैसीनो आदि की व्यवस्था करता हैं। लिक्विड लाउंज, एक्वा झूले और हॉलिडे जैसे लोकप्रिय रेस्तरां यहां पर मौजूद हैं। यहां एक ओल्ड एंकर रेस्तरां हैं, जो वर्ष भर बड़ी संख्या में फूडहॉलिक्स की गिनती करता है। बीच पर विभिन्न शैक और अवकाश स्थान बीच झोंपड़ी, फैट विली के बीच झोंपड़ी, ओशन व्यू बीच झोपडियां हैं।

3. केवेलोसिम बीच के महत्वपूर्ण तथ्य – Important Facts Of Cavelossim Beach In Hindi

  • केवेलोसिम बीच दक्षिण गोवा में सबसे सुंदर बीचों में से एक हैं और यह बीच स्वच्छ, चौड़ा और आकर्षित हैं।
  • केवेलोसिम बीच बीच स्विमिंग के लिए सुरक्षित माना जाता हैं।
  • प्रमुख रूप से ताड़ और कैसरिना के पेड़ यहां पाए जाते हैं और काली चट्टानें यहा बहुत अधिक पाई जाती हैं।
  • केवेलोसिम बीच के एक ओर से सालिंग नदी प्रवाहित हो रही हैं।
  • केवेलोसिम बीच पर डॉल्फिन देखने वालो की संख्या बहुत अधिक होती होती हैं, मछली पकड़ना, मसाज पार्लर, स्पा और आयुर्वेदिक उपचार केंद्र आपको मिल जायेंगे।
  • प्राचीन काबो डी राम किला जो लम्बे समय तक हिन्दू, मुस्लिम और पुर्तगाली शासको के कब्जे में रहा था यहां के आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं।
  • Palacio जैसी खूबसूरत पुर्तगाली हवेली Deao और मेनेजेस Braganza हाउस भी यहां पर हैं।

4. केवेलोसिम बीच घूमने के लिए टिप्स – Tips For Travellers In Cavelossim Beach In Hindi

केवेलोसिम बीच पर पुराने पुर्तगाल की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं का संयोजन देखने को मिलता हैं और केवेलोसिम बीच पर कई आश्चर्यचकित कर देने वाली गतिविधियां होती हैं। आप जहां भी जाए अपने सामान की देखभाल करें। कम से कम पैसे अपने पास रखे और डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का ही उपयोग करें। यदि आपके साथ बच्चे हैं तो आप उन पर विशेष रूप से नजर रखे और उन्हें अपनी आंखों से दूर न होने दे अन्यथा केवेलोसिम बीच की यात्रा आपके लिए परेशानी का सबक भी बन सकती हैं। अजनवी व्यक्तियों से ज्यादा मेल जोल न बनाए और उनसे खाने-पीने के लिए कुछ न ले। आप अपने ग्रुप के साथ रहे या हमेशा अपने यात्रा गाइड के साथ रहें। छोटी यात्राओं के लिए आप टैक्सी न लें तो ही अच्छा रहेगा और टैक्सी की वजाय एक स्कूटी या बाइक किराए पर लेना उपयुक्त रहेगा।

और पढ़े: अरम्बोल बीच गोवा घूमने की जानकारी 

5. केवेलोसिम बीच पास घूमने के जगह – Things To Do At Cavelossim Beach In Hindi

केवेलोसिम बीच पर घूमने के अलावा आप इस बीच के आसपास के पर्यटक स्थलों पर भी घूमने जा सकते हैं। केवेलोसिम बीच के नजदीक कई पर्यटक स्थल मौजूद हैं, जो आपकी यात्रा को और अधिक आकर्षित बना सकते हैं। तो आइये हम आपको इनमे से कुछ के नाम बताते हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं जैसे –

श्री शांतादुर्गा देवस्थान

श्री शांतादुर्गा देवस्थान भगवान विष्णु और भगवान शिव के बीच का अंतरंग माना जाता है। यह श्री शांतादुर्गा को समर्पित एक पवित्र निवास स्थान है। श्री शांतादुर्गा मंदिर पोंडा तालुका में कवलम नामक गांव की तलहटी में गोवा की राजधानी पणजी से 33 किमी की दूरी पर स्थित है।

डॉल्फिन

केवेलोसिम बीच पर वाटर स्पोर्ट्स के अलावा डॉल्फिन स्पॉटिंग का अनुभव भी आप ले सकते हैं। पर्यटक आसानी से एक नाव किराए पर ले सकता हैं और साल नदी की यात्रा पर निकलते हुए डॉल्फिन का लुत्फ उठा सकता हैं।

बाइकिंग

बाइकिंग राइडिंग इस बीच पर सबसे रोमांचक अनुभव में से एक हैं जो हर किसी की ख्वाइश होती हैं। कैवेलोसिम बीच पर समुद्र तट-प्रेमी साइबोर बीच रिसॉर्ट पर साइकिल और बाइक किराए पर ले सकते हैं और पानी के किनारें किनारे यात्रा कर सकते हैं।

एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स

केवेलोसिम बीच अपनी समुद्री खेलो के लिए भी प्रसिद्ध हैं, जल से सम्बंधित यहां विभिन प्रकार के खेल भी देखने और खेलने को मिल जाते हैं। आप विंडसर्फिंग, जेटस्कीइंग, स्पीड बोट रेसिंग, डाइविंग, तैराकी, बनाना राइड्स, बम्प राइड और पैरासेलिंग के अलावा भी कई खेलो का लुत्फ आप यहां उठा सकते हैं।

6. केवेलोसिम बीच के पास के रेस्तरां – Restaurant Near Cavelossim Beach In Hindi

केवेलोसिम बीच के नजदीक आपको शैक (Cavelossim Beach Shacks) मिल जायेंगे जहां से आप स्वादिष्ट भोजन प्राप्त कर सकते हैं। समुद्र तट के समांतर चलने वाली साल नदी से भी प्रत्येक व्यक्ति भोजन प्राप्त कर सकता हैं।

7. केवेलोसिम बीच के पास होटल – Nearest Hotel To Cavelossim Beach In Hindi

केवेलोसिम बीच के पास लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक की होटल मौजूद हैं, तो आप अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से होटल ले सकते हैं। यहां की कुछ होटल जैसे – विला रोमिला, विला मेरीगोल्ड, रिवरसाइड, रेडीसन ब्लू रिसोर्ट आदि।

और पढ़े : गोवा में रुकने के लिए सबसे सस्ती और अच्छी होटल्स

8. केवेलोसिम बीच पर घूमने की एंट्री फीस – Cavelossim Beach Entry Fees In Hindi

यदि आप केवेलोसिम बीच  घूमने जा रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि यहां कोई एंट्री फीस नही लगती हैं। यह बीच यह भी गोवा के अन्य बीचो की तरह ही बिल्कुल फ्री हैं।

और पढ़े: श्री शांतादुर्गा मंदिर की कहानी और जानकारी

9. केवेलोसिम बीच घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Cavelossim Beach In Hindi

केवेलोसिम बीच घूमने का सबसे अच्छा समय नवम्वर की शुरुआत और मार्च के बीच का माना जाता है। इस दौरान मौसम हल्का-हल्का गर्म होता है और हल्की सर्दी भी होती है। इस समय के आसपास केवेलोसिम बीच पर यहां की संस्कृति और दर्शनीय स्थलों की खोज करने के लिए बहुत अधिक गुंजाइश होती है।

10. केवेलोसिम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Cavelossim Beach In Hindi

यदि आप गोवा के पर्यटन स्थल केवेलोसिम बीच जा रहे है, तो हम आपको बता दें कि केवेलोसिम बीच जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी साधन के माध्यम से गोवा के केवेलोसिम बीच तक आसानी से पहुंच जायेंगे।

10.1 फ्लाइट से केवेलोसिम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Cavelossim Beach By Flight In Hindi

यदि आपने केवेलोसिम बीच जाने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बता दें कि गोवा शहर का डाबोलिम एयरपोर्ट या गोवा एयरपोर्ट केवेलोसिम बीच के सबसे नजदीक हैं। एयरपोर्ट से केवेलोसिम बीच की दूरी लगभग 34 किलोमीटर हैं। एयरपोर्ट से आप यहां चलने वाले स्थानीय साधनों के माध्यम से केवेलोसिम बीच तक पहुंच जायेंगे।

10.2 ट्रेन से केवेलोसिम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Cavelossim Beach By Train In Hindi

ट्रेन के माध्यम से गोवा के केवेलोसिम बीच जाने के लिए सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन वास्को डी गामा हैं। रेल्वे स्टेशन से केवेलोसिम बीच की दूरी लगभग 38 किलोमीटर हैं।

10.3 सड़क मार्ग से केवेलोसिम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Cavelossim Beach By Bus In Hindi

यदि आपने केवेलोसिम बीच जाने के लिए सड़क मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बात दें केवेलोसिम बीच के नजदीक कोई बस स्टैंड नही हैं, लेकिन केवेलोसिम बीच से लगभग 46 किलोमीटर की दूरी पर पणजी का बस स्टैंड हैं। पणजी बस स्टैंड से आप यहां चलने वाले स्थानीय साधनों के माध्यम से केवेलोसिम बीच तक पहुंच जायेंगे। यदि आप चाहे तो बाइक भी किराए पर ले सकते हैं।

और पढ़े: अगुआड़ा किला गोवा घूमने की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने केवेलोसिम बीच की ट्रिप से रिलेटेड इन्फोर्मेशन को डिटेल में जाना है आपको ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

11. केवेलोसिम बीच की लोकेशन का मैप – Cavelossim Beach Location

12. केवेलोसिम बीच की फोटो गैलरी – Cavelossim Beach Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago