Indian Destination

बच्चो के साथ मुंबई में घूमने की सबसे अच्छी जगहें – Best Places To Visit In Mumbai With Kids in Hindi

3/5 - (4 votes)

Best Places To Visit In Mumbai With Kids in Hindi : बच्चों के साथ कही भी घूमने या पिकनिक पर जाना किसी चुनौती से कम नही है खासकर मुंबई जैसे बड़े महानगरों में खासकर जब आपके बच्चे शरारती हों। आखिर हो भी क्यू ना इस भीड़ भाड़ और किसी के लिए ना रुकने वाली मुंबई में कोई भी पेरेंट्स बच्चो के साथ घूमते हुए कोई रिस्क नही लेना चाहते है। वैसे तो मुंबई में पर्यटक स्थल या पिकनिक स्पॉट की कमी नही है लेकिन जब बच्चो के साथ मुंबई में घूमने की जगहें की बात आती है तो परेंट्स की टेंशन बढ़ जाती है क्योंकी उन्हें अब मुंबई के फेमस पिकनिक स्पॉट्स और पर्यटक स्थलों में से ऐसे प्लेस को सिलेक्ट करना होता है जहाँ बो अपने बच्चो के साथ फुल मस्ती करते हुए एन्जॉय भी कर सके और आपके बच्चे सेफ भी हों।

यदि आपके बच्चे भी कही घूमने जाने के लिए जिद पकड़े हैं और आप भी मुंबई में बच्चो के साथ घूमने की सबसे अच्छी जगहें (Bacchon Ke Sath Mumbai Me Ghumne Ki Sabse Acchi Jaghen) सर्च कर रहें हैं तो आपको इस लेख को पूरा जरूर पढना चाहिए जिसमे आगे आप बच्चो के साथ मुंबई में घूमने की बेस्ट जगहें और मुंबई के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट्स के बारे में जानने वाले हैं जहाँ आप अपने बच्चो के साथ घूमते हुए फुल एन्जॉय कर सकते है –

Table of Contents

मुंबई में बच्चो के साथ घूमने की 15 सबसे खास जगहें  – Famous places to visit in Mumbai with kids in Hindi

एस्सेल वर्ल्ड मुंबई – Essel World Mumbai in Hindi

Image Credit : Shital Savla

यदि आप चिलचिलाती गर्मी में अपने बच्चो के साथ कही एन्जॉय करने जाने का प्लान कर रहें है तो मुंबई में एस्सेल वर्ल्ड से अच्छी कोई और जगह हो ही नही सकती है। क्योंकि एस्सेल वर्ल्ड ने व्यस्क पर्यटकों के साथ साथ बच्चो की जरूरत का भी पूरा ध्यान रखा है। मुंबई के खूबसूरत तटीय गांव गोराई में स्थित एस्सेल वर्ल्ड यहाँ आने वाले पर्यटकों को जो क्रेजी कप, कैटरपिलर, हुला लूप, रियो ग्रांडे ट्रेन, शॉट एंड ड्रॉप और सीनियर टेलीकॉमबैट जैसी रोमांचकारी और साहसी सवारी के विकल्प प्रदान तो करता ही है साथ ही इसमें बच्चों के अनुकूल क्षेत्र और मनोरंजक सवारी भी शामिल हैं जहाँ आपके बच्चे फुल मस्ती करते हुए एन्जॉय कर सकते है। इन सबके अलावा पार्क के अंदर कैफे और रेस्टोरेंट भी उपलब्ध है जहाँ आप अपने बच्चो के साथ स्नैक्स, कोल ड्रिंक्स का लुफ्त उठा सकते हैं।

एस्सेल वर्ल्ड की टाइमिंग

  • सुबह 10.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक

एंट्री फीस

  • एस्सेल वर्ल्ड के लिए : 949 रूपये प्रति व्यक्ति
  • वाटर किंगडम के लिए : 999 रूपये प्रति व्यक्ति

और पढ़े : भारत के सबसे पॉपुलर वाटर पार्क

संजय गाँधी नेशनल पार्क मुंबई – Sanjay Gandhi National Park Mumbai In Hindi

मुंबई और ठाणे दो उपनगरों के बीच स्थित, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटक स्थल और राष्ट्रीय उधानो में से एक है। यह पार्क पिकनिक, वीकेंड और बच्चो के साथ मुंबई में घूमने के लिए सबसे पसंदीदा जगहें में से एक है जहाँ भारी संख्या में पर्यटक अपने बच्चो और फैमली के साथ घूमने के लिए आते है। आप जब भी अपने बच्चो के साथ संजय गाँधी नेशनल पार्क घूमने के लिए आयेंगें तो यहाँ तेंदुए, मैकाक, बोअर्स, लायंस, फ्लाइंग फॉक्स, किंगफिशर, सनबर्ड्स और तितलियों की बिभिन्न प्रजातियों को देख सकते है जो आपके बच्चो के लिए एक अलग ही नया अनुभव हो सकता है। विभिन्न वन्यजीव प्रजातियों को देखने के अलावा भी आपके बच्चो को करने के लिए इस पार्क में बहुत कुछ है जिनमे में टॉय ट्रेन राइड, लायन सफारी और बोट राइड शामिल है।

इन सबके अलावा आप संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित “कान्हेरी की गुफाएँ” भी घूम सकते है जो अपनी प्राचीन मूर्तियों, नक्काशी, चित्रों और शिलालेखों के लिए भी प्रसिद्ध हैं।

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की टाइमिंग

  • सुबह 7.00 बजे से शाम 6.30 बजे तक

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की एंट्री फीस

  • व्यस्क पर्यटकों के लिए : 48 रूपये प्रति व्यक्ति
  • बच्चो के लिए : 25 रूपये

नेहरू तारामंडल मुंबई – Nehru Planetarium Mumbai in Hindi

Image Credit : Santosh Patil

नेहरू तारामंडल बच्चो के साथ घूमने के लिए मुंबई कि एक और ऐसी जगह है जिसे खूब पसंद किया जाता है। नेहरू तारामंडल अपने निर्माण के बाद से ही वैज्ञानिकों और छात्रों के लिए रुचि का केंद्र रहा है। तारामंडल की लोकप्रियता इसकी शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ वास्तुकला के कारण है। बता दे तारामंडल में नियमित रूप से शो भी आयोजित किए जाते हैं जिनमे से कुछ लोकप्रिय शो जैसे ट्राइस्ट एंड डेस्टिनी, महात्मा – द इटरनल लाइट, द वंडर्स ऑफ द यूनिवर्स, इनवेडर ऑफ मार्स आदि बहुत लंबे समय से दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं।

यदि आप भी अपने बच्चो को मुंबई में कही घूमाने ले जाने का प्लान बना रहें है तो आपको एक बार अपने बच्चो को यहाँ आयोजित होने वाले शो में जरूर लाना चाहिये जो आपके बच्चो का मनोरंजन करने के साथ साथ अपने फ्यूचर के लिए मोटिवेट भी करेगें।

नेहरू तारामंडल की टाइमिंग

  • सुबह 10.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक

नेहरू तारामंडल की एंट्री फीस

  • व्यस्क पर्यटकों के लिए : 60.00 रूपये
  • बच्चो के लिए : 40.00 रूपये

एडलैब्स इमेजिका मुंबई – Adlabs Imagica Mumbai in Hindi

Image Credit : Ajitkumar Bhosale

बच्चो के साथ मुंबई में घूमने की फेमस जगहें (Best Places To Visit In Mumbai With Kids in Hindi) में शामिल एडलैब्स इमेजिका भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय थीम पार्क होने का दावा करता है। कई रोमांचकारी सवारी के अलावा, इमेजिका में बच्चो के लिए राइड, स्नो पार्क,रेस्टोरेंट, फूड ट्रक और शॉपिंग आउटलेट जैसे कई आकर्षण हैं जो यहाँ आने वाले पर्यटकों की इस छोटी सी ट्रिप को फुल एक्साईटेड और मेमोरिबल बना देगें। यही कारण है की एडलैब्स इमेजिका बच्चो के साथ मुंबई में घूमने की बेस्ट जगहें सर्च करने वाले पर्यटकों के लिए परफेक्ट ऑप्शन बना हुआ है।

एडलैब्स इमेजिका की टाइमिंग

  • सुबह 10.30 बजे से शाम 7.00 बज तक

एडलैब्स इमेजिका की एंट्री फीस

  •  1699 रूपये

और पढ़े : बच्चो के साथ घूमने जाने के लिए टिप्स और सावधानियां

हैंगिंग गार्डन मुंबईHanging Gardens Mumbai in hindi

Image Credit : Umesh Jain

हैंगिंग गार्डन कमला नेहरू पार्क के ठीक बगल में मालाबार हिल के ऊपर स्थित एक टैरेस गार्डन है जो स्थानीय निवासियों, पर्यटकों और बच्चो के साथ मुंबई में घूमने के लिए पसंदीदा जगह बनी हुई है। यदि आप भी अपने बच्चो और फैमली के साथ घूमने के लिए किसी ऐसी जगह सर्च कर रहें हैं जहाँ अपने बच्चो के साथ एकांत में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें तो इसके लिए हैंगिंग गार्डन एक अच्छा ऑप्शन है। हैंगिंग गार्डन मुंबई का शांति प्रिय वातावरण, ताज़ी हवा और बच्चो के खेलने के लिए पर्याप्त जगह इसे बच्चो के साथ मुंबई में घूमने की सबसे अच्छी जगहें (Best Places To Visit In Mumbai With Kids in Hindi) में से एक बनाती है।

एक जलाशय पर निर्मित, बाग और बगीचे में स्थित खूबसूरत फूलों की घड़ी हैंगिंग गार्डन के आकर्षण के प्रमुख हिस्सा है जिन्हें आप यहाँ देख सकेगें।

हैंगिंग गार्डन की टाइमिंग

  • सुबह 7.00 बजे से शाम 8.00 बजे तक

हैंगिंग गार्डन की एंट्री फीस

  • फ्री

 गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई –  Gateway Of India Mumbai in Hindi

भारत की सबसे प्रतिष्ठित संरचनाओं में से एक के रूप में प्रसिद्ध, गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई की एक और ऐसी जगह है जिसे बच्चो के साथ मुंबई में घूमने के लिए काफी पसंद किया जाता है। आप जब भी अपने बच्चो के साथ गेटवे ऑफ इंडिया घूमने आयेंगे तो यहाँ घूमने के साथ साथ फोटोग्राफी,फेरी राइड या नौका विहार, शोपिंग जैसी एक्टिविटीज को एन्जॉय कर सकते है। इनके अलावा आप गेटवे ऑफ इंडिया के आसपास लगने वाले फ़ूड स्टॉल में स्ट्रीट फूड को एन्जॉय कर सकते है। यदि आप अपने बच्चो के साथ पूरे एक दिन की ट्रिप पर जाने वाले है तो गेटवे ऑफ इंडिया की ट्रिप में आप एलीफेंटा की गुफाएं, अरब सागर, ताजमहल पैलेस, कोलाबा कॉजवे, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, नेहरू साइंस सेंटर और मरीन ड्राइव जैसी आकर्षक जगह भी अपने बच्चो के साथ घूमने के लिए जा सकते है।

गेटवे ऑफ इंडिया की टाइमिंग

  • 24 घंटे

गेटवे ऑफ इंडिया की एंट्री फीस

  • फ्री

द स्नो वर्ल्ड मुंबई – Snow World Mumbai in Hindi

Image Credit : Amit Shah

क्या आप भी अपने बच्चो को शिमला या मनाली जैसी बर्फ में मस्ती करना चाहते है यदि हाँ तो स्नो वर्ल्ड मुंबई में अपने बच्चो के साथ घूमने के लिए परफेक्ट जगह है। आप जब भी अपने बच्चो के साथ स्नो वर्ल्ड घूमने आयेंगें तो यहाँ आइस-स्केटिंग, स्नो स्लेजिंग स्नोबोर्डिंग जैसी एक्टिविटीज में पार्टीस्पेट कर सकेगें और मुंबई में ही शिमला और मनाली जैसी मस्ती कर सकेगें। बता दे यह मुंबई का पहला इनडोर स्नो पार्क है जो आइस स्लाइडिंग, आइस स्केटिंग, स्नो डांस, स्नो प्ले, स्नो स्लेजिंग और स्नो बोर्डिंग गतिविधियों में शामिल होने की पेशकश करता है।

एक और खास बता यह भी है की स्नो वर्ल्ड का तापमान -10. C पर बना रहता है। लेकिन आपको चिंता करने की अवश्यकता नही है क्योंकि यहाँ आपको गर्म रखने के लिए जैकेट ग्लव्स, शूज और हर इक्विपमेंट भी प्रदान किये जाते है।

स्नो वर्ल्ड की टाइमिंग

  • सुबह 11.00 बजे से शाम 10.00 बजे तक

स्नो वर्ल्ड की एंट्री फीस

  • 575 रूपये प्रति घंटा

 स्मैश मुंबई – Smaaash Mumbai in Hindi

Image Credit : Meenal Bale

बच्चो के साथ घूमने के लिए मुंबई की सबसे लोकप्रिय जगहें में से एक के रूप में फेमस स्मैश विशाल गेमिंग और एक्टिविटीज एरिया है। स्मैश में बड़ो से लेकर बच्चो तक सभी के लिए गो-कार्ट ड्राइविंग, रॉक क्लाइम्बिंग, सुपर कीपर, वॉक द प्लैंक जैसी अलग-अलग गेमिंग एक्टिविटीज और राइड्स है जहाँ आप और आपके बच्चे दोनों ही फुल इंटरटेन कर सकते है। इनके अलावा यहाँ एक एडल्ट ट्रैम्पोलिन पार्क और एक्सडी थिएटर भी है जो जुरासिक दुनिया के अनुभवों को प्रदर्शित करता है।

स्मैश की टाइमिंग

  • 12.00 बजे से रात 1.00 बजे तक

स्मैश की एंट्री

  • स्मैश में एंट्री के लिए कोई फीस नही है लेकिन यदि आप गेमिंग एक्टिविटीज एन्जॉय करना चाहते है तो उनके लिए आपको टिकट लेनी होगी।

और पढ़े : कपल्स के घूमने के लिए मुंबई की जगहें

जुहू बीच मुंबई – Juhu Beach Mumbai in Hindi

Image Credit : Ashish Verma

जुहू बीच मुंबई का सबसे लंबा समुद्र तट और  भारत के सबसे प्रसिद्ध समुद्र तटो में से एक है, जिसे भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले बीचो में से एक माना जाता है। यदि आप अपनी फैमली और बच्चो के साथ घूमने के लिए मुंबई की अच्छी जगह (Best Places To Visit In Mumbai With Kids in Hindi) की तलाश में हैं तो जुहू बीच भी एक अच्छा विकल्प है। हालाकि जुहू बीच एक भीड़ भाड़ वाला एरिया है उसके बाद भी बहुत से पर्यटक यहाँ अपने बच्चो के साथ घूमने के लिए आते है। आप जब भी अपने बच्चो के साथ जुहू बीच घूमने आयेगें तो यहाँ उथले उथले पानी में मस्ती कर सकते है, बच्चो के साथ रेत में चित्र बना सकते है या कुछ लिख सकते है जो बच्चो को काफी पसंद भी होता है।

साथ ही यहाँ आप अपने बच्चो को घोड़े और ऊँट की सवारी भी करवा सकते है जो उन्हें काफी उत्साहित भी करेगी। इन सभी एक्टिविटीज को एन्जॉय करने के बाद आप अपनी फैमली के साथ एकांत में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं और इन मेमोरीज को अपने कैमरे में केप्चर कर सकते है। इन सबके अलावा आप एक और चीज बिलकुल मिस नही करना चाहेंगें बो है जुहू बीच चोपाटी में पानी पूरियां, भेल पुरी, और विभिन्न प्रकार के चाट, पाव भाजी को टेस्ट करना।

जुहू बीच की टाइमिंग

  • 24 घंटे

जुहू बीच की एंट्री फीस

  • फ्री

तारापोरवाला एक्वेरियम मुंबई – Taraporewala Aquarium Mumbai in Hindi

Image Credit : Omkar Ghag

तारापोरवाला एक्वेरियम मुंबई में बच्चो के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छे पर्यटक आकर्षणों में से एक है जहाँ आप अपने बच्चों को घूमाने ले जा सकते हैं। पोस्ट मरीन ड्राइव पर स्थित, तारापोरवाला एक्वेरियम दक्षिण पूर्व एशिया से लाई गई 420 से अधिक मछलियों की प्रजातियों का घर है। तारापोरवाला एक्वेरियम का एक अन्य आकर्षण टच पूल है जो पूरी तरह से प्रदर्शनी के लिए है। समुद्री मछली, ताजे पानी की मछली, प्रवाल मछली की प्रजातियां, मोरे ईल, कछुए, तारामछली, शार्क मछली और स्टिंगरे कुछ लोकप्रिय प्रजातियां है जो एक्वेरियम में रखी गई हैं। देखा जाएँ तो तारापोरवाला एक्वेरियम कुछ खूबसूरत और विदेशी समुद्री जानवरों को देखने और उनके बारे में जानने के लिए एकदम सही है।

तारापोरवाला एक्वेरियम की टाइमिंग

  • सुबह 10.00 बजे से शाम 8.00 बजे तक

तारापोरवाला एक्वेरियम की एंट्री फीस

  • व्यस्क पर्यटकों  के लिए : 60 रूपये
  • बच्चो के लिए : 30 रूपये

फिल्म सिटी मुंबई  – Film City, Mumbai in Hindi

Image Credit : Rakesh Wange

1911 में स्थापित फिल्म सिटी मुंबई भी बच्चो के साथ मुंबई में घूमने की पसंदीदा जगहें (Bacchon Ke Sath Mumbai Me Ghumne Ki Sabse Acchi Jaghen) में से एक है। यह भव्य स्थान मुंबई के सबसे प्रसिद्ध आकर्षणों में से एक है जहाँ बच्चो से लेकर व्यस्को तक सभी घूमने जाना पसंद करते है। आखिर हो भी क्यों ना चाहे बच्चे हो या बड़े फेमस एक्टर्स की एक झलक देखने के लिए हर कोई बेताब होता है। आप जब भी अपने बच्चो के साथ फिल्म सिटी मुंबई घूमने के लिए आयेंगें तो आपके द्वारा सिलेक्ट किये गए पैकेज के आधार पर शूटिंग देख सकते हैं, पोस्ट-प्रोडक्शन गतिविधियों को देख सकते हैं और लाइव बॉलीवुड डांस शो का आनंद ले सकते हैं। साथ ही खंडाला ब्रिज, हेलीपैड, रिजर्व गार्डन, लेक कोर्ट आदि जैसे स्थानों पर घूम सकते हैं जो यक़ीनन आप और आपके बच्चों दोनों को बेहद उत्साहित और मनोरंजित करेंगें।

फिल्म सिटी मुंबई की टाइमिंग

  • सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक

फिल्म सिटी मुंबई की एंट्री फीस

  • 599 रूपये से शुरू

और पढ़े : दुनिया के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो “रामोजी फिल्म सिटी” के बारे में 

किडज़ानिया मुंबई – KidZania Mumbai in Hindi

Image Credit : Sonal Jitiya

फैमली और बच्चों के साथ मुंबई में घूमने के लिए लोकप्रिय जगहें (Best Places To Visit In Mumbai With Kids in Hindi) में से एक किडज़ानिया 16 साल तक के बच्चों के लिए एक ग्लोबल इंडोर एंटरटेनमेंट और लर्निंग सेंटर है। यह एक सुरक्षित, अद्वितीय और इंटरैक्टिव इंडोर थीम मनोरंजन पार्क है जिसका उद्देश्य बच्चों को सशक्त बनाना, प्रेरित करना और शिक्षित करना है। इसलिए यदि आप भी अपने नन्हे बच्चे के साथ मौज-मस्ती करने और सीखने के लिए मुंबई की किसी अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो किडज़ानिया आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है!

किडज़ानिया की टाइमिंग

  • सुबह 10.00 बजे से रात 10.00 बजे तक

किडज़ानिया की एंट्री फीस

  • 4 – 16 वर्ष के बच्चो के लिए : 1100 रूपये (5 घंटे के लिए)
  • व्यस्क पर्यटकों के लिए : 500 रूपये प्रति व्यक्ति
  • वरिष्ठ नागरिको के लिए : 400 रूपये प्रति व्यक्ति

मुंबई जू मुंबई – Mumbai Zoo Mumbai in Hindi

Image Credit : Atine De

यदि आप भी इस वीकेंड पर अपने बच्चो के साथ मुंबई में कही घूमने जाने का प्लान बना रहें हैं तो मुंबई जू भी काफी अच्छा विकल्प है। लगभग 50 एकड़ के क्षेत्र में फैले इस प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण में देखने और सीखने के लिए बहुत कुछ मौजूद है जो आपके बच्चो को मनोरंजित करने के साथ साथ कुछ नया सीखने के लिए उत्साहित करेगा। आप जब भी अपने बच्चो के साथ मुंबई जू की यात्रा पर आयेगें तो आप यहाँ शेर, बंदर, मगरमच्छ, हाथी जैसे विभिन्न जानवरों, पक्षियों और सरीसृपों की विभिन्न प्रजातियों को उनके निवास स्थान या बाड़ों में देख सकते हैं। मुंबई जू का नवीनतम आकर्षण पेंगुइन बाड़ा है जहाँ 8 हंसमुख और पेंगुइन अपनी प्यारी हरकतों से यहाँ आने वाले पर्यटकों का मनोरंजन करते हैं।

मुंबई जू की टाइमिंग

  • सुबह 9.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक

मुंबई जू की एंट्री फीस

  • व्यस्क पर्यटकों के लिए : 100 रूपये प्रति व्यक्ति
  • बच्चो के लिए : 25 रूपये प्रति व्यक्ति

और पढ़े : भारत के प्रसिद्ध चिड़ियाघर और जूलोजिकल पार्क 

वंडर पार्क मुंबई – Wonder Park Mumbai in Hindi

Image Credit : Biku Dhiman

वंडर पार्क नवी मुंबई में बनाया गया एक मनोरंजन पार्क है। यह पार्क दुनिया के सात अजूबों के लघु मॉडल के साथ विभिन्न हाई-टेक सवारी प्रदान करता है जो इसे मुबई में बच्चो के साथ घूमने की पसंदीदा जगहें (Bacchon Ke Sath Mumbai Me Ghumne Ki Sabse Acchi Jaghen) में से एक बनाती है। बेंच और पेड़ों से सुसज्जित सुव्यवस्थित उद्यान बच्चों के लिए एक खेल के मैदान के रूप में कार्य करते हैं, जिनमें से कुछ में रबर के फर्श, झूले और स्लाइड हैं। पूरे पार्क को कवर करने वाली एक टॉय ट्रेन भी है जो यहाँ आने वाले बच्चो के लिए प्रमुख आकर्षण के रूप में कार्य करती है। टॉय ट्रेन के साथ साथ यह घोड़े-गाड़ी की सवारी भी प्रदान करता है!

पार्क में खंडोली झील और आलसी नदी हैं, जो प्रकृति के प्रति उत्साही लोगों को आकर्षित करती हैं। साथ ही एक एम्फीथिएटर है जिसमें एक साथ 1000 लोग बैठ सकते हैं। यही सभी आकर्षण वंडर पार्क को बच्चो के साथ घूमने के लिए मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक बनाते है।

वंडर पार्क की टाइमिंग

  • सुबह 6.00 बजे से 12.00 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से रात 9.00 बजे तक

वंडर पार्क की एंट्री फीस

  • 05 से 12 साल के बच्चो के लिए : 25 रूपये
  • 12 साल से उपर के बच्चो और पर्यटकों के लिए : 35 रूपये प्रति व्यक्ति

सूरज वाटर पार्क मुंबई – Suraj Water Park Mumbai in Hindi

Image Credit : Vaibhav Vast

अगर आप अपने बच्चो और फैमली के साथ कूल डे आउट को प्लान कर रहे हैं, तो महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित सूरज वाटर पार्क एक अच्छा ऑप्शन है। इस पार्क में महाद्वीप की सबसे लंबी सुरंग है जो फाइबरग्लास का उपयोग करके बनाई गई है। इस वाटर पार्क में 16 स्लाइड, एक जलप्रपात जो एशिया का सबसे बड़ा कृत्रिम जलप्रपात है और एक गाँव थीम वाला खंड है जिसे सूरजगढ़ कहा जाता है। पार्क में लॉकर सुविधाएं भी हैं जहां पर्यटक अपना सामान रख सकते हैं। देखा जाये तो यह वाटर पार्क वेव पूल, रेनबो स्लाइड से लेकर लबक, मटक, ज़बक से लेकर पानी की स्लाइड तक सभी के लिए काफी फेमस है। इनके अलावा इस फेमस वाटर पार्क में एक म्यूजियम और भगवान शिव और भगवान नटराज की मूर्तियां भी स्थापित है। यही सभी आकर्षण सूरज वाटर पार्क को बच्चो के साथ घूमने के लिए मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल (Best Places To Visit In Mumbai With Kids in Hindi) में से एक बनाती है।

सूरज वाटर पार्क मुंबई की टाइमिंग

  • सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक

सूरज वाटर पार्क मुंबई की एंट्री फीस

  • 4′.6” से ऊपर हाईट वाले पर्यटकों के लिए : 800 रूपये
  • 3′.6″ से 4′.6″ हाईट वाले पर्यटकों के लिए  : 650 रूपये
  • 3′.6” से कम हाईट वाले बच्चो के लिए : फ्री

और पढ़े : भारत की इन 10 जगहों पर करें अपने बच्चों के साथ यात्रा

इस आर्टिकल में आपने बच्चो और फैमली के साथ घूमने के लिए मुंबई की सबसे अच्छी जगहें (Bacchon Ke Sath Mumbai Me Ghumne Ki Sabse Acchi Jaghen) के बारे में जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago