जोरासांको ठाकुर बाड़ी – Jorasanko Thakur Bari In Hindi

1.3/5 - (3 votes)

Jorasanko Thakur Bari In Hindi : कोलकाता के उत्तर जोरसांको में स्थित जोरासांको ठाकुर बाड़ी टैगोर परिवार का पैतृक घर है, जिसे 1784 में बनाया गया था। जोरासांको ठाकुर बाड़ी अब एक भारती संग्रहालय है, जिसे आमतौर पर स्थानीय भाषा में जोरासांखो ठाकुरबारी के नाम से जाना जाता है। इस पैतृक घर में प्रदर्शित की गई 700 पेंटिंग विशेष रूप से पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करती हैं। संग्रहालय में तीन अलग-अलग दीर्घाओं, पांडुलिपियों, पुस्तकों और अन्य प्राचीन वस्तुओं के घर भी हैं। जोरासांको ठाकुर बाड़ी रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म स्थल है जहां उन्होंने अपना अधिकांश जीवन बिताया और फिर यही से उन्हें स्वर्ग लोक की प्राप्ति हुई इसीलिए यह जगह पर्यटकों के साथ-साथ इतिहास और बंगाली साहित्य के प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

यह जगह ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व के इतिहास और जीवनशैली का पता लगाने का मौका प्रदान करती है जिसने साहित्य को बहुत आकार दिया है। यदि आप भी जोरासांको ठाकुर बाड़ी घूमने जाने वाले है या फिर इस जगह के बारे में विस्तार से जानना चाहते है तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

Table of Contents

जोरासांको ठाकुर बाड़ी का इतिहास – History of Jorasanko Thakur Bari

जोरासांको ठाकुर बाड़ी का ऐतिहासिक महत्व बहुत जाड्या है क्योंकि यह वही जगह हैं जहाँ रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ था और यही से वह देवत्व में लीन हुए थे। जोरासांको ठाकुर बाड़ी उस स्थान पर निर्मित है जिसे 18 वीं शताब्दी में बुर्जबाजार के प्रसिद्ध सेट परिवार द्वारा ’प्रिंस’ द्वारकानाथ टैगोर (रवींद्रनाथ टैगोर के दादा) को दान की गई भूमि पर बनाया गया था।

जोरासांको ठाकुर बाड़ी लाइट एंड साउंड शो – Jorasanko Thakur Bari Light and Sound Show

यदि आप जोरासांको ठाकुर बाड़ी की ट्रिप पर आने वाले है तो यहाँ एक ऐसी दिलचस्प चीज जिसे आपको बिलकुल मिस नही करना चाहिए बो है यहाँ ऑर्गेनाइज होने वाला लाइट एंड साउंड शो। यह लाइट एंड साउंड शो मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होता है।

लाइट एंड साउंड शो की टाइमिंग

नवंबर से जनवरी

  • बंगाली : सुबह 6:00 बजे से शाम 6:40 बजे तक
  • अंग्रेजी : शाम 7:00 बजे से 7:40 बजे तक

फरवरी से जून

  • बंगाली : शाम 7:00 – शाम 7:40 बजे तक
  • अंग्रेजी : शाम 8:00 बजे से 8:40 बजे तक

 लाइट एंड साउंड शो की टिकट प्राइस

  • 10 रूपये

जोरासांको ठाकुर बाड़ी के इवेंट्स – Events at Jorasanko Thakur Bari in Hindi 

जोरासांको ठाकुर बाड़ी के इवेंट्स – Events at Jorasanko Thakur Bari in Hindi
Image Credit : Sukhen Da

जोरासांको ठाकुर बारी के आसपास के क्षेत्र में स्थित रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय कई इवेंट्स को ऑर्गेनाइज करता है। जिसमे एक लोकप्रिय मंच बैसाख है, जो एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है जो कवि के जन्मदिन पर होता है। टैगोर की पुण्यतिथि पर भी कार्यक्रम अयोजीत किया जाता है जिसे यहाँ बिशे श्रवण के रूप में जाना जाता है। इनके अलावा अबण मेला के रूप में जाना जाने वाला उत्सव भी आयोजित होता है। इन उत्सवो में राज्य और भारत के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक शामिल होते है।

रवीन्द्र भारती संग्रहालय – Rabindra Bharti Museum at Jorasanko Thakur Bari in Hindi

रवीन्द्र भारती संग्रहालय - Rabindra Bharti Museum at Jorasanko Thakur Bari in Hindi
Image Credit : Aftab Mallick

रवीन्द्र भारती संग्रहालय जोरासांको ठाकुर बाड़ी का सबसे प्रमुख आकर्षण है जिसे जोरासांखो ठाकुरबारी के नाम से भी जाना जाता है। इस पैतृक घर को इस तरह से बहाल किया गया है कि लोग देख सकें कि जब टैगोर परिवार इसमें रहते थे तो घर कैसे दिखता था। संग्रहालय में तीन अलग-अलग दीर्घाओं, पांडुलिपियों, पुस्तकों और अन्य प्राचीन वस्तुओं का संग्रह मौजूद है जो टैगोर परिवार के इतिहास में गहरी अंतर्दृष्टि प्रदान करता है, और बंगाल पुनर्जागरण और ब्रह्म समाज के साथ उनकी भागीदारी के बारे में भी।

और पढ़े : भारत के 15 प्रमुख संग्रहालय 

जोरासांको ठाकुर बाड़ी की टाइमिंग – Timings of Jorasanko Thakur Bari in Hindi

जोरासांको ठाकुर बाड़ी की टाइमिंग - Timings of Jorasanko Thakur Bari in Hindi
Image Credit : Chiranjit Paul

जोरासांको ठाकुर बाड़ी सोमबार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक खुला रहता है जबकि लाइट एंड साउंड शो की टाइमिंग अलग होती है।

जोरासांको ठाकुर बाड़ी की एंट्री फीस – Entry Fee of Jorasanko Thakur Bari in Hindi

  • भारतीय पर्यटकों के लिए : 10 रूपये प्रति व्यक्ति
  • स्टूडेंट्स के लिए : 5 रूपये
  • विदेशी पर्यटकों के लिए : 50 रूपये
  • फोटोग्राफी के लिए :

जोरासांको ठाकुर बाड़ीके आसपास घूमने की जगह – Nearby Tourist Attractions Of Jorasanko Thakur Bari in Hindi

यदि आप कोलकाता के प्रसिद्ध मंदिर जोरासांको ठाकुर बाड़ी घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कोलकाता, जोरासांको ठाकुर बाड़ी के अलावा भी अन्य प्रसिद्ध, धार्मिक व आकर्षक पर्यटक स्थल के लिए फेमस है, जिन्हें आप अपनी जोरासांको ठाकुर बाड़ी कोलकाता की यात्रा के दौरान अवश्य घूम सकते हैं –

जोरासांको ठाकुर बाड़ी घूमने जाने का बेस्ट टाइम – Best time to visit the Jorasanko Thakur Bari in Hindi

जोरासांको ठाकुर बाड़ी घूमने जाने का बेस्ट टाइम – Best time to visit the Jorasanko Thakur Bari in Hindi
Image Credit : Alokesh Bagchi

वैसे तो आप जोरासांको ठाकुर बाड़ी कोलकाता की यात्रा साल के किसी भी समय कर सकते है लेकिन यदि आप जोरासांको ठाकुर बाड़ी के साथ साथ कोलकाता के अन्य पर्यटक स्थल भी घूमना चाहते है इसके लिए अक्टूबर से फरवरी के बीच की शरद ऋतु और सर्दियों के महीने कोलकाता की यात्रा के लिए सबसे महीने होते है।

और पढ़े ; कोलकाता के टॉप 10 पर्यटन स्थल

कोलकाता की यात्रा में कहा रुके – Where To Stay In Kolkata Tourism in Hindi

कोलकाता की यात्रा में कहा रुके – Where To Stay In Kolkata Tourism in Hindi

यदि आप जोरासांको ठाकुर बाड़ी और कोलकाता के अन्य पर्यटक स्थल घूमने जाने का प्लान बना रहे है और अपनी यात्रा में रुकने के लिए होटल्स सर्च कर रहे हैं तो हम आपको बता दें की कोलकाता में आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक होटल मिल जायेंगे जिन्हें आप अपनी चॉइस के अनुसार सिलेक्ट कर सकते हैं।

कोलकाता में खाने के लिए प्रसिद्ध भोजन – Local Food Of Kolkata in Hindi

कोलकाता में खाने के लिए प्रसिद्ध भोजन – Local Food Of Kolkata in Hindi

कोलकाता शहर स्थानीय बंगाली व्यंजनों के लिए सबसे अधिक जाना जाता है, जो कि यहाँ आने वाले सभी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बने हुए है। अधिकांश बंगाली व्यंजन भोजन चावल और मछली के चारों ओर घूमते हैं। और यहाँ बंगाली व्यंजनों के अलावा, शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट में बढ़िया अंग्रेजी भोजन, कॉन्टिनेंटल, उत्तर भारतीय व्यंजन, दक्षिण भारतीय व्यंजन, मैक्सिकन और इतालवी भोजन का आनंद ले सकते हैं। आपको तिब्बती भोजन का एक उदाहरण भी मिलेगा, जिसमें मोमोस और थुप्पा काफी लोकप्रिय और व्यापक हैं। इसके अलावा कोलकाता शहर बंगाली मिठाइयाँ रसगुल्ला, चमचम, रसमलाई, शोंडेश, क्रीम चुप और अन्य बंगाली मिठाइयाँ के पेशकश भी करता है।

जोरासांको ठाकुर बाड़ी कोलकाता कैसे पहुंचे – How To Reach Jorasanko Thakur Bari Kolkata in Hindi

अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कोलकाता में जोरासांको ठाकुर बाड़ी घूमने जाने का प्लान बना रहे है और जानना चाहते है की हम जोरासांको ठाकुर बाड़ी कोलकाता केसे पहुंचे ? तो हम आपको बता दे आप सड़क, रेल और हवाई मार्ग में से किसी का भी चुनाव करके जोरासांको ठाकुर बाड़ी कोलकाता पहुंच सकते है।

यदि आप कोलकाता जाने के लिए अन्य परिवहन के साधनों के बारे में जानना चाहते है तो आप हमारे द्वारा नीचे दी गई जानकरी को अवश्य पढ़े।

फ्लाइट से जोरासांको ठाकुर बाड़ी कोलकाता कैसे पहुंचे – How To Reach Jorasanko Thakur Bari Kolkata By Flight in Hindi

फ्लाइट से जोरासांको ठाकुर बाड़ी कोलकाता कैसे पहुंचे – How To Reach Jorasanko Thakur Bari Kolkata By Flight in Hindi

यदि आप फ्लाइट से जोरासांको ठाकुर बाड़ी कोलकाता जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको बता दे कोलकाता का अपना घरलू हवाई अड्डा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो जोरासांको ठाकुर बाड़ी से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। फ्लाइट से ट्रेवल करके कोलकाता एयरपोर्ट पहुचने के बाद आप यहाँ से मेट्रो, ऑटो, टेक्सी या केब बुक करके जोरासांको ठाकुर बाड़ी पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से जोरासांको ठाकुर बाड़ी कोलकाता कैसे जाये – How To Reach Jorasanko Thakur Bari Kolkata By Road in Hindi

सड़क मार्ग से जोरासांको ठाकुर बाड़ी कोलकाता कैसे जाये – How To Reach Jorasanko Thakur Bari Kolkata By Road in Hindi

अगर आपने जोरासांको ठाकुर बाड़ी कोलकाता जाने के लिए सड़क मार्ग का चुनाव किया है तो हम आपको बता दे कोलकाता पश्चिम बंगाल के साथ-साथ भारत के सभी प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। भारत के लगभग किसी भी हिस्से से कोलकाता के लिए नियमित बस सेवाएं भी उपलब्ध हैं। दिल्ली से, NH 19 के माध्यम से, कोलकाता पहुँचने में लगभग एक दिन लगता है। आसपास के शहरों जैसे खड़गपुर, हल्दिया आदि से भी बसें उपलब्ध हैं। तो आप अपनी सुविधानुसार बस, टैक्सी या अपनी निजी कार से यात्रा करके आसानी से जोरासांको ठाकुर बाड़ीकोलकाता पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से जोरासांको ठाकुर बाड़ी कोलकाता कैसे जाए – How To Reach Jorasanko Thakur Bari Kolkata By Train in Hindi

ट्रेन से जोरासांको ठाकुर बाड़ी कोलकाता कैसे जाए – How To Reach Jorasanko Thakur Bari Kolkata By Train in Hindi

यदि आप ट्रेन से यात्रा करके जोरासांको ठाकुर बाड़ी कोलकाता जाना चाहते है तो हम आपको वता दे कोलकाता में हावड़ा और सियालद दो मुख्य रेलवे स्टेशन हैं जो भारत के सभी बड़े स्टेशनों से जुड़ा हुआ है और उत्तर-पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार है। तो आप भारत के प्रमुख शहरों से ट्रेन से यात्रा करके हावड़ा और सियालद रेलवे स्टेशन जा सकते है। और रेलवे स्टेशन से ऑटो,टेक्सी केब या अन्य स्थानीय वाहनों की मदद से अपने निश्चित स्थान तक पहुंच सकते हैं।

और पढ़े: पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने जोरासांको ठाकुर बाड़ी के बारे में जाना है आपको यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्टस में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

जोरासांको ठाकुर बाड़ी कोलकाता का मेप – Map of Jorasanko Thakur Bari Kolkata

और पढ़े :

Featured Image Credit : Ardhendu Samanta

Leave a Comment