Indian Destination

कैबो डी राम बीच गोवा – Cabo De Rama Beach Information In Hindi

1/5 - (1 vote)

Cabo De Rama Beach In Hindi, काबो डी राम गोवा के खूबसूरत बीचों में शुमार एक अद्भुत बीच हैं, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा कैबो डी राम नाम से भी जाना जाता हैं। कैबो डी राम बीच गोवा के दक्षिण में स्थित एक आकर्षित समुद्र तट हैं। इस समुद्र तट के उत्तरी दिशा में एक छोटी और उथली नदी भी हैं। कैबो डी राम बीच से 28 किलोमीटर की दूरी पर मर्गोस ग्रोव्स हैं और बीच से 2 किलोमीटर की दूरी पर कैबो डी राम किला भी हैं। यहा पर ताड के पेड़ों की संख्या बहुत अधिक हैं और पर्यटक पेड़ों की छाया में बैठकर पिकनिक मानते हैं और अपने परिवार के साथ समय बिताना भी पसंद करते हैं। अगर आप अपनी फैमली या फ्रेन्ड्स के साथ काबो डी राम बीच घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे है तो अपनी ट्रिप पर जाने से पहले एक बार इस आर्टिकल को पूरा जरूर पद लें जिसमे आप काबो डी राम बीच के आकर्षण, घूमने के लिए टिप्स सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को जान सकेगें –

कैबो डी राम बीच पर्यटकों के बीच क्यों खास हैं – Whats’s Special At Cabo De Rama Beach In Hindi

कैबो डी राम बीच पर क्या क्या कर सकते हैं – Things To Do At Cabo De Rama Beach In Hindi

कैबो डी राम बीच पर घूमने की टिप्स – Tips For Visit Agonda Beach In Hindi

कैबो डी राम बीच के आसपास का आकर्षण – Attraction To Near Cabo De Rama Beach In Hindi

कैबो डी राम किला – Cabo De Rama Fort In Hindi

कैबो डी राम बीच के नजदीक होटल – Nearest Hotel To Agonda Beach In Hindi

कैबो डी राम बीच पर घूमने की एंट्री फीस – Cabo De Rama Beach Entry Fees In Hindi

कैबो डी राम बीच घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Cabo De Rama Beach In Hindi

कैबो डी राम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Cabo De Rama Beach In Hindi

  1. फ्लाइट से कैबो डी राम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Cabo De Rama Beach By Flight In Hindi
  2. ट्रेन से कैबो डी राम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Cabo De Rama Beach By Train In Hindi
  3. सड़क मार्ग से कैबो डी राम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Cabo De Rama Beach By Bus In Hindi

कैबो डी राम बीच की लोकेशन का मैप – Cabo De Rama Beach Location

कैबो डी राम बीच की फोटो गैलरी – Cabo De Rama Beach Images

1. कैबो डी राम बीच पर्यटकों के बीच क्यों खास हैं – Whats’s Special At Cabo De Rama Beach In Hindi

कैबो डी राम बीच शहर की भाग दौड़ भरी जिंदगी और शौरसरावे से दूर एक शांती प्रिय स्थान हैं। इस बीच पर आपको भीडभाड (crowd) कम ही मिलेगी. लेकिन जो भी पर्यटक एक बार यहां आ जाता हैं, उसका मन यहां की मदमस्त करने देने वाली शांति में लीन होने लगता हैं और वह दीन दुनिया से दूर एक अद्भुत शांति का एहसास कराता हैं। कैबो डी राम बीच के पीछे एक खड़ीं चट्टान भी हैं। समुद्र के बाई दिशा में एक छोटा पत्थर हैं और इसमें केवल एक पेड लगा हुआ हैं। यहां की मखमल की तरह नर्म रेत पर्यटकों बहुत अधिक लुभाती हैं, जिस पर लेट कर पर्यटक सनबाथ जैसी गतिविधियों का लुत्फ उठाते हैं। कैबो डी राम बीच के आसपास कोई रेस्तरां या झोपडी आपको नही मिलगी।

2. कैबो डी राम बीच पर क्या क्या कर सकते हैं – Things To Do At Cabo De Rama Beach In Hindi

कैबो डी राम बीच पर करने के लिए आपको बहुत कुछ मिल जायेगा। जैसे समुद्र तट के किनारे नीले पानी में स्विमिंग कर सकते हैं, यहां की रेत पर रेत से जुड़े खेल, खेल सकते हैं,  रेत की मूर्ती बनाना, कलाकृति करना और अपने आपको रेत में डुबोना (रेत ऊपर से डालना)। इसके अलावा आप कैबो डी राम बीच पर नजदीक के पर्यटन स्थल भी घूमने जा सकते हैं। यहां की कुछ गतिविधिया जैसे –

2.1 पिकनिकी

कैबो डी राम बीच पर आपको एक खूबसूरत पिकनिक का माहौल मिलेगा। इस बीच पर आप अपने परिवार या साथी के साथ एक अच्छी पिकनिक का मजा ले सकते हैं और एक अच्छा समय यहां पर व्यतीत कर सकते हैं। कैबो डी राम बीच आपकी पिकनिक के लिए एक आदर्श स्थान हैं।

2.2 फिशिंग

कैबो डी राम बीच पर मछली पकड़ने का अनुभव भी आप ले सकते हैं। क्योंकि यह बीच भीडभाड से दूर हैं और आप इस शांत क्षेत्र में गतिविधि का आनंद ले सकते हैं। छोटी-छोटी मछलीयों को समुद्र तट के नजदीक आते हुए देख सकते हैं। यदि आप उन्हें खाने के लिए कुछ दाने डालते हैं, तो वह झुण्ड में आपके नजदीक मंडराने लगती हैं।

3. कैबो डी राम बीच पर घूमने की टिप्स – Tips For Visit Cabo De Rama Beach In Hindi

  • कैबो डी राम बीच पर आप गोवा के अन्य बीच की तरह पार्टी और पानी के खेलों की उम्मीद न करे।
  • बीच के आसपास के वातावरण स्वच्छ बनाए रखे।
  • कैबो डी राम बीच के तट पर स्विमिंग की जा सकती हैं लेकिन आपको सावधानी रखनी चाहिए।
  • कैबो डी राम बीच पर छोटे बच्चों को साथ में न लाए, यदि वह आपके साथ आते हैं तो उनको अपनी आंखो से उझल न होने दे।

और पढ़े: तांबडी सुरला महादेव मंदिर 

4. कैबो डी राम बीच के आसपास का आकर्षण – Attraction To Near Cabo De Rama Beach In Hindi

गोवा के खूबसूरत कैबो डी राम बीच खूमने के बाद आप इस बीच के नजदीकी कुछ विशेष स्थानों पर भी घूमने जा सकते हैं, जिसकी जानकर हम आपको नीचे देने जा रहे हैं।

  • कोला बीच
  • जंगल एडवेंचर
  • गल्जी बाग बीच
  • वर्का बीच
  • कृष्णा आयुर्वेदिक मसाज सेंटर
  • सेंडल वुड आयुर्वेद
  • दादूस हीलिंग सेंटर
  • हिमालय थेरेपिक स्टूडियो

5. कैबो डी राम किला – Cabo De Rama Fort In Hindi

कैबो डी राम बीच से थोड़ी ही दूरी पर प्राचीन कैबो डी राम किला बना हुआ हैं। यह किला पुर्तगालियों के शासन की कहानी वयां करतें हुए नजर आता हैं। 21 तोपों और कई सैन्य बैरकों के अलावा एक चैपल के साथ सुसज्जित हैं। कैबो डी राम किले में सैंटो एंटोनियो का एक चर्च भी है। इस किले के नजदीक से ही साल नदी बहती हैं। यदि आप गोवा के कैबो डी राम बीच की यात्रा पर आये हुए हैं, तो इस किला का एक चक्कर जरूर लगाएं। आप यहां सुबह 9:00 बजे से शाम के 5:30 बजे तक घूमने जा सकते हैं।

5.1 वाटर स्कीइंग

यदि आप वाटर स्कीइंग के शौकीन है, तो पास ही में मोबोर बीच पर आपको इसकी स्कीइंग का आनंद मिल जायेगा। इस अद्भुत गतिविधि में आप अपने पैरों के नीचे समुद्र की लहरों को महसूस कर सकते हैं और इस प्रक्रिया में आप एक सर्फ बोट पर खड़े होते हैं जो एक लम्बी रस्सी से बंधी होती जिसे एक अन्य बोट से खीचा जाता हैं। यह खेल गोवा में तेजी से बहुत अधिक प्रचलित हुए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खेल के लिए पानी उतरने से पहले आपको प्रशिक्षण लेना पड़ता हैं। यह खेल का मजा आप सबुह 9:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक ले सकते हैं।

5.2 कैबो डी राम बीच

कैबो डी राम बीच भी आपके पर्यटक स्थल कैबो डी राम बीच की तरह ही शांत और खुशनुमा माहोल वाला समुद्र तट हैं। आप इस बीच पर भी घूमने जा सकते हैं। कैबो डी राम बीच और कैबो डी राम बीच के मध्य की दूरी लगभग 8 किलोमीटर हैं।

5.3 जंगल एडवेंचर

यदि आप जंगल से जुडी गतिविधियों में रूचि लेना पसंद करते हैं, तो कैबो डी राम बीच  से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर गोवा के जंगलों में विशेषज्ञों द्वारा कैन्यनिंग गतिविधियों का आयोजन किया जाता हैं। आप एब्सीलिंग, क्लिफ जंपिंग, तैराकी, ट्रेकिंग और नदी के घाटों का लुत्फ उठा सकते हैं।

और पढ़े: श्री शांतादुर्गा मंदिर की कहानी और जानकारी 

6. कैबो डी राम बीच के नजदीक होटल – Nearest Hotel To Cabo De Rama Beach In Hindi

यदि आप कैबो डी राम बीच के नजदीक होटल की तलाश में हैं तो हम आपको बता दें कि यहां लो बजट से लेकर हाई बजट तक के होटल उपलब्ध हैं, तो आप अपनी सुविधानुसार होटल ले सकते हैं। यहां के सबसे लोकप्रिय होटलों में ओम साई बीच हर्ट्स, द केप और द लीला जैसे होटल आपकी मेजवानी के लिए बने हुए हैं।

और पढ़े : गोवा में रुकने के लिए सबसे सस्ती और अच्छी होटल्स

7. कैबो डी राम बीच पर घूमने की एंट्री फीस – Cabo De Rama Beach Entry Fees In Hindi

आप गोवा के कैबो डी राम बीच घूमने जा रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि कैबो डी राम बीच पर घूमने की कोई एंट्री फीस नही लगती हैं। गोवा का यह बीच भी अन्य बीचों की तरह बिल्कुल फ्री हैं।

8. कैबो डी राम बीच घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Cabo De Rama Beach In Hindi

कैबो डी राम बीच घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूवर से लेकर मार्च महीने के बीच का माना जाता है। इस दौरान मौसम हल्का-हल्का गर्म होता है और हल्की सर्दी भी होती है। इस समय के आसपास कैबो डी राम बीच पर यहां की संस्कृति और दर्शनीय स्थलों को देखने की बहुत अधिक गुंजाइश होती है।

और पढ़े: अरम्बोल बीच गोवा घूमने की जानकारी 

9. कैबो डी राम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Cabo De Rama Beach In Hindi

यदि आप गोवा के पर्यटन स्थल कैबो डी राम बीच जा रहे है, तो हम आपको बता दें कि कैबो डी राम बीच जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी साधन के माध्यम से आसानी से पहुंच जायेंगे। क्योंकि यह बीच गोवा में स्थित हैं और गोवा सभी तरह की संचार व्यवस्था से संपन्न हैं। साथ ही साथ सड़क मार्ग के माध्यम से देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ हैं।

9.1 फ्लाइट से कैबो डी राम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Cabo De Rama Beach By Flight In Hindi

यदि आपने कैबो डी राम बीच जाने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बता दें कि गोवा शहर का डाबोलिम एयरपोर्ट या गोवा एयरपोर्ट कैबो डी राम बीच के सबसे नजदीक हैं। एयरपोर्ट से कैबो डी राम बीच की दूरी लगभग 54 किलोमीटर हैं। एयरपोर्ट से आप यहां चलने वाले स्थानीय साधनों के माध्यम से कैबो डी राम बीच पहुंच जायेंगे।

9.2 ट्रेन से कैबो डी राम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Cabo De Rama Beach By Train In Hindi

ट्रेन के माध्यम से गोवा के कैबो डी राम बीच जाने के लिए सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन वास्को डी गामा हैं, जोकि बीच से लगभग 51 किलोमीटर की दूरी पर हैं। रेल्वे स्टेशन से बीच तक जाने के लिए आप यहां के स्थानीय साधनों से आसानी से पहुंच जायेंगे।

9.3 सड़क मार्ग से कैबो डी राम बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Cabo De Rama Beach By Bus In Hindi

यदि आपने कैबो डी राम बीच जाने के लिए सड़क मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बात दें कि कैबो डी राम बीच से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर गोवा राज्य की राजधानी पणजी का बस स्टैंड हैं। यहां से आप स्थानीय साधन से बीच तक आसानी से पहुंच जायेंगे या आप बाइक भी किराए पर ले सकते हैं।

महत्वपूर्ण नोट :-

कैबो डी राम बीच पर जाने के लिए कोई बस नही हैं, यहां तक जाने के लिए आपको अपने प्राइवेट साधन या यहां के कैब और ऑटोरिक्शा से सफर तय करना होगा जोकि आपको मार्गो गांव से मिल जायेंगे।

और पढ़े: केवेलोसिम बीच के आकर्षण की खास बातें और जानकारी 

इस आर्टिकल में आपने कैबो डी राम बीच की ट्रिप से रिलेटेड इन्फोर्मेशन को डिटेल में जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

10. कैबो डी राम बीच की लोकेशन का मैप – Cabo De Rama Beach Location

11. कैबो डी राम बीच की फोटो गैलरी – Cabo De Rama Beach Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago